हाई बीपी की समस्या है, तो चेक करें कहीं इस पोषक तत्व की कमी तो नहीं

If there is a problem of high BP, then check whether there is a deficiency of this nutrient.

 

हमारे शरीर को स्वस्थ रखने के लिए कई पोषक तत्वों की जरूरत होती है। किसी भी पोषक तत्व की कमी होने पर शरीर में कई तरह की बीमारियों जड़ पकड़ लेती है। आजकल खराब जीवनशैली और खानपान में लापरवाही के कारण अधिकांश लोग कम उम्र में ही हाई बीपी की समस्या से ग्रसित हो जाते हैं। ऐसे में इन लोगों को अपना मेडिकल टेस्ट तत्काल कराना चाहिए, क्योंकि लगातार हाई बीपी रहना दिल के लिए घातक हो सकता है और हार्ट अटैक का खतरा बढ़ जाता है।

शरीर में मैग्नीशियम की कमी तो नहीं

कई बार High Blood Pressure की समस्या मैग्नीशियम की कमी के कारण भी होती है। मैग्नीशियम की कमी को मेडिकल की भाषा में ‘हाइपो मैग्नीशिया’ के नाम से जाना जाता है। मैग्नीशियम की कमी के कारण भी High Blood Pressure और डायबिटीज की समस्या हो सकती है।

इम्यूनिटी मजबूत करता है मैग्नीशियम

मैग्नीशियम शरीर में जहां बीपी को कंट्रोल करने में मदद करता है, वहीं इम्यूनिटी को भी मजबूत करने में मदद करता है। यह शरीर को साथ ही हड्डियों और नसों को मजबूती मिलती है। मैग्नीशियम शरीर में ग्लूकोज की मात्रा और बीपी को कंट्रोल करने में मदद करता है। इस एक पोषक तत्व से दिल की धड़कन स्थिर रहती है।

मैग्नीशियम की कमी होने पर दिखते हैं ये लक्षण

शरीर में मैग्नीशियम की कमी होने पर हार्ट रेट बढ़ने या घटने लगती है। शरीर में थकान महसूस होती है और सांस लेने में भी दिक्कत हो सकती है। मैग्नीशियम की कमी होने पर कुछ लोगों में तनाव और अवसाद के लक्षण भी देखे जाते हैं।

इन चीजों का करें सेवन
लगातार हाई बीपी बना रहे मैग्नीशियम से भरपूर खाद्य पदार्थों का सेवन ज्यादा करना चाहिए। इसके लिए हरी पत्तेदार सब्जियों के साथ-साथ फलों का सेवन भी ज्यादा करना चाहिए। पालक, मेथी, शलजम, सलाद आदि में मैग्नीशियम भरपूर मात्रा में होता है। इसके अलावा चिया सीड्स, पम्पकिन सीड्स, अलसी, छुहारा, मुनक्का और अंजीर में मैग्नीशियम होता है।

एक गुड़हल का फूल, करियर की चिंता करेगा दूर, ऐसे करें इसके उपाय

A hibiscus flower will remove career worries, do this way

 

ज्योतिष शास्त्र में आर्थिक तंगी से छुटकारा पाने के कई उपाय बताए गए हैं। वहीं, वास्तु शास्त्र में भी सरल और सामान्य चीजों के साथ कई वित्तीय साधानों का उल्लेख है। आर्थिक समृद्धि पाने के लिए गुड़हल का फूल का टोटका जितना आसान है। उतना ही लाभदायक भी है। हम गुड़हल फूल का उपयोग पूजा में करते हैं। इसके अलावा इस पुष्प का औषधीय महत्व भी है।

मां काली को प्रिय लाल गुड़हल

हिंदू धर्म के अनुसार, लाल गुड़हल मां काली को बहुत प्रिय है। इस फूल के बिना देवी की पूजा अधूरी है। गुड़हल का इस्तेमाल हनुमानजी की पूजा में भी किया जाता है। वास्तु शास्त्र के अनुसार, घर में गुड़हल का पौधा होना फायदेमंद होता है। अगर घर में गुड़हल फूल का पौधा है तो मां लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं। वह उस घर में आर्थिक संकट नहीं आने देती।

गुड़हल फूल का महत्व

वैदिक ज्योतिष के अनुसार, अगर घर में गुड़हल का पौधा है। तो जातक की कुंडली में सूर्य मजबूत होता है और आर्थिक समस्याओं से राहत मिलती है।

गुड़हल से मंगल दोष होगा दूर

अगर आपकी जन्म पत्रिका में मंगल दोष है तो गुड़हल के प्रभाव से उसे दूर किया ज सकता है। जिस जातक का मंगल कमजोर है। विवाह में देरी या वैवाहिक संबंधों में समस्या आ रही है तो घर में गुड़हल का पौधा अवश्य लगाना चाहिए। इसके प्रभाव से अशुभ मंगल को शांत किया जा सकता है।

करियर की बाधाएं होगी दूर

ज्योति शास्त्र के अनुसार, जिस घर में गुड़हल का पौधा होता है। उस घर में नकारात्मक ऊर्जा प्रवेश नहीं करती है। यदि नौकरी या व्यापार में कोई परेशानी चल रही है, तो सूर्य देव को जल में गुड़हल का फूल अर्घ्य दें। इस उपाय से करियर की राह में आने वाली बाधाएं दूर हो जाएंगी।

कार-ट्रक की टक्कर में एक ही परिवार के तीन सदस्‍यों की मौत, दो घायल

Car-truck collision killed three members of the same family, two injured

जबलपुर| जबलपुर नरसिंहपुर सीमा पर झांसीघाट के पास कार और ट्रक की टक्कर में एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत हो गई। घटना सोमवार तड़के तीन बजे की है। जबलपुर के पाटन में रहने वाले गल्ला व्यापारी संदीप अग्रवाल, उनके बड़े भाई संजय अग्रवाल ने मौके पर दम तोड़ दिया। अस्‍पताल में भर्ती होने के कारण नाती संकेत हनी अग्रवाल और यश अग्रवाल तीनों के अंतिम दर्शन नहीं कर सके।

करेली से पाटन लौट रहे थे सभीCar-truck collision killed three members of the same family, two injured

करेली से अपनी बहन के घर पाटन लौट रहे गल्ला व्यापारी पिता पुत्र समेत तीन लोगों की सड़क हादसे में मौत हो गई। दो दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल है। ये सभी कार में सवार थे। गोटेगांव मानेगांव पावर हाउस के पास करात करीब 11 बजे अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। जिसमें पाटन के प्रतिष्ठित गल्ला व्यापारी संदीप ट्रेडर्स के संचालक संजय अग्रवाल उनके भाई संदीप अग्रवाल एक कार से अपने पिता ओंकार प्रसाद अग्रवाल को लेने अपनी बैन करके बेल गए थे।

दमोहनाका स्थित निजी अस्पताल में घायलों को भर्ती कराया गया

रात 9:30 बजे दोनों पुत्र अपने पिता को लेकर लौट रहे थे तभी गोटेगांव नरसिंहपुर के बीच कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई जिसमें सवार दोनों पुत्र और पिता की मौत हो गई । जबकि कार चला रहे नाती संकेत हनी अग्रवाल 27 साल और यश अग्रवाल 15 साल को गंभीर चोट आई जिन्हें दमोहनाका स्थित निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पाटन में आज सुबह 11.30 बजे तीनों का अंतिम संस्कार किया गया।

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने महान क्रांतिकारी सरदार उधम सिंह के बलिदान दिवस पर किया नमन

Chief Minister Shivraj Singh paid tribute to the great revolutionary Sardar Udham Singh on his martyrdom day.

भोपाल, 31 जुलाई| मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने महान क्रांतिकारी शहीद सरदार उधम सिंह के बलिदान दिवस पर उन्हें नमन किया। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने निवास स्थित सभाकक्ष में उनके चित्र पर माल्यार्पण कर पुष्पांजलि अर्पित की। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने उनके योगदान का स्मरण करते हुए ट्वीट किया है कि “साहस, शौर्य और वीरता के पर्याय उधम सिंह जैसे सपूत पर हर देशप्रेमी को युगों-युगों तक गर्व रहेगा।”

सरदार उधम सिंह का जन्म 26 दिसम्बर 1899 को पंजाब के संगरूर जिले के सुनाम गाँव में हुआ था। वे 13 अप्रैल 1919 को जलियांवाला बाग नरसंहार के समय वहाँ मौजूद थे। यहीं पर उधम सिंह ने माइकल डायर को सबक सिखाने की प्रतिज्ञा ली और उसे लंदन जाकर गोली मारी। उधम सिंह ने वहाँ से भागने की कोशिश नहीं की और अपनी गिरफ्तारी दे दी। महान देश-भक्त उधम सिंह को 4 जून 1940 को हत्या का दोषी ठहराया गया और 31 जुलाई 1940 को उन्हें पेंटनविले जेल में फांसी दे दी गई।

IAS transfer list: भोपाल नगर निगम कमिश्नर बदले गये

18 IAS के ट्रांसफर 5 कलेक्टर, 4 संभागायुक्त के तबादले, इंदौर-भोपाल के कमिश्नर की अदला-बदली
Ias transfer

मंच पर पहुंचे केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह; जानापाव में किया भोलेनाथ का जलाभिषेक

Union Home Minister Amit Shah reached the stage; Jalabhishek of Bholenath done in Janapav

 

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह इंदौर में आयोजित बीजेपी के विजय संकल्प कार्यकर्ता सम्मेलन के मंच पर पहुंच चुके हैं। कुछ ही देर में वे सम्मेलन को संबोधित करेंगे। इससे पहले उन्होंने इंदौर के जानापाव में भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक किया और परशुराम मंदिर में पूजा अर्चना की।

इंदौर में विधानसभा नंबर दो स्थित कनकेश्वरी गरबा मैदान पर हो रहे इस आयोजन में इंदौर संभाग के बूथ लेवल कार्यकर्ता मौजूद हैं। कार्यक्रम में करीब 50 हजार कार्यकर्ताओं के शामिल होने का दावा किया जा रहा है।

बीजेपी चुनाव प्रबंधन समिति के संयोजक नरेंद्र सिंह तोमर, प्रदेश बीजेपी के चुनाव प्रभारी भूपेन्द्र यादव, सह प्रभारी अश्विनी वैष्णव, सीएम शिवराज सिंह चौहान, प्रदेश बीजेपी अध्यक्ष वीडी शर्मा, बीजेपी महासचिव कैलाश विजवयर्गीय, राष्ट्रीय सह संगठन महामंत्री शिव प्रकाश, प्रदेश संगठन महामंत्री हितानंद शर्मा समेत कई नेता मंच पर मौजूद है।

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, सीएम शिवराज सिंह चौहान, केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर, बीजेपी महासचिव कैलाश विजयवर्गीय ने दीप प्रज्जवलित कर सम्मेलन का शुभारंभ किया।
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, सीएम शिवराज सिंह चौहान, केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर, बीजेपी महासचिव कैलाश विजयवर्गीय ने दीप प्रज्जवलित कर सम्मेलन का शुभारंभ किया।
सीएम शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि संघर्ष का शंख बज गया है। पीएम मोदी के नेतृत्व में भारत विकसित औ समृद्ध बन गया है। आज पूरी दुनिया मोदी मोदी का मंत्र जप रही है।

बीजेपी 170 सीट जीतकर सरकार बनाएगी: विजयवर्गीय

बीजेपी महासचिव कैलाश विजयवर्गीय ने कहा – ये आमसभा नहीं है, ये कार्यकर्ता सम्मेलन है। यहां सब कार्यकर्ता हैं। जो हमारी ताकत हैं। ये सब हमें चुनाव जीताते हैं। हमारे गृह मंत्री अमित शाह राजनीति के चाणक्य माने जाते हैं। धारा 370 हटाने का काम किसी ने किया तो अमित शाह ने किया।

कैलाश विजयवर्गीय ने कहा कि कांग्रेस फर्जी सर्वे कर 150 सीट जीतने का दावा कर रही है। भ्रम फैला रही है, लेकिन कांग्रेस को 50 सीट और बीजेपी 170 सीट लाएंगी। कांग्रेस ने किसान कर्ज माफी का वादा किया था, लेकिन वादा नहीं निभाया। कांग्रेस ने रोजगार भत्ता का वादा किया, किसी को भत्ता नहीं दिया। कैलाश विजयवर्गीय ने ‘एक बार फिर से, भाजपा फिर से’, ‘एक बार दिल से, भाजपा फिर से’ का नारा लगवाया।

हमारे सीएम शिवराज सिंह किसान के बेटे हैं। उन्होंने गरीबों, महिलाओं की चिंता की। बीजेपी की सरकार गरीबों के कल्याण पर विचार करती है। कांग्रेस ने केवल गरीबी हटाओ का नारा दिया। हमने गरीब कल्याण की योजनाएं बनाकर गरीबी दूर करने की कोशिश की।

बीजेपी के विजय संकल्प कार्यकर्ता सम्मेलन में इंदौर संभाग के कार्यकर्ता जुटे हैं। कार्यक्रम में करीब 50 हजार कार्यकर्ता जुटने का दावा किया जा रहा है।
बीजेपी के विजय संकल्प कार्यकर्ता सम्मेलन में इंदौर संभाग के कार्यकर्ता जुटे हैं। कार्यक्रम में करीब 50 हजार कार्यकर्ता जुटने का दावा किया जा रहा है।
एमपी में चुनाव का आगाज हो चुका: तोमर

बीजेपी चुनाव प्रबंधन समिति के संयोजक नरेंद्र सिंह तोमर ने कहा कि अमित शाह का आना बता रहा हैं कि एमपी में चुनाव का आगाज हो चुका है। आज चुनाव की तैयारी का शुभारंभ हो रहा है। बीजेपी की कार्यकर्ता उसकी ताकत है।

केंद्र और राज्य दोनों जगह बीजेपी की सरकार है। 2003 से पहले मध्यप्रदेश की स्थिति को लोग अब भी नहीं भूले। आज मध्यप्रदेश विकास करता दिख रहा है। एक समय था जब केंद्र में हमारी सरकार नहीं होती थी, तो विकास का काम प्रदेश में बीजेपी सरकार को अकेले करना पड़ता था। केंद्र का सहयोग नहीं मिलता था। लेकिन मोदी जी के प्रधानमंत्री बनने के बाद एमपी में डबल इंजन की सरकार लगातार विकास कर रही है।

बीजेपी ने कभी भ्रष्टाचार से समझौता नहीं किया। बीजेपी की प्राथमिकता सुशासन और जनता के हित के काम है। 2023 का चुनाव हमारे लिए महत्वपूर्ण है। पिछले चुनाव में हमें वोट ज्यादा मिले, लेकिन दो-चार सीटें कम रह गई थी। इसलिए कुछ समय के लिए कांग्रेस की सरकार बन गई थी। जिसने जमकर भ्रष्टाचार किया। आज फिर बीजेपी की सरकार है। जिसने जनकल्याण की योजनाओं को बहाल किया।

कैलाश विजयवर्गीय ने गाया – ये देश है वीर जवानों का….
अमित शाह के मंच पर आने से पहले बीजेपी महासचिव कैलाश विजयवर्गीय ने ‘ये देश है वीर जवानों का’ देशभक्ति गाना गया। जिस पर कार्यक्रम में मौजूद बीजेपी कार्यकर्ता झूम उठे।

Union Home Minister Amit Shah reached the stage; Jalabhishek of Bholenath done in Janapav

 

कैलाश विजयवर्गीय ने जब मंच से ‘ये देश है वीर जवानों का’ गाना गाया तो वहां मौजूद बीजेपी के कार्यकर्ता झूम उठे।
कैलाश विजयवर्गीय ने जब मंच से ‘ये देश है वीर जवानों का’ गाना गाया तो वहां मौजूद बीजेपी के कार्यकर्ता झूम उठे।

शाह ने जानापाव के जानकेश्वर मंदिर में किया जलाभिषेक

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने इंदौर के जानापाव में जानकेश्वर महादेव मंदिर में भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक किया। साथ ही नवनिर्मित परशुराम मंदिर में भी पूजा-अर्चना की। उनके साथ सीएम शिवराज सिंह और गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा भी मौजूद रहे। शाह इंदौर एयरपोर्ट से सीधे जानापाव पहुंचे थे।

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने जानापाव में जानकेश्वर महादेव मंदिर में जलाभिषेक किया। साथ ही नवनिर्मित परशुराम मंदिर में भी पूजा-अर्चना की।

कार्यकर्ताओं के बैठने के लिए वाटर और सन प्रूफ डोम

कार्यक्रम स्थल पर मंच के साथ कार्यकर्ताओं के बैठने के लिए तीन विशाल वाटर और सन प्रूफ डोम बनाए गए हैं। भाजपा नगर अध्यक्ष का कहना है कि इन डोम्स में 35 हजार लोग आसानी से बैठ पाएंगे। मैदान में एक मुख्य डोम के आस-पास दो अन्य डोम बनाए गए हैं।

मंच एरिया के बाद वीआईपी, प्रेस, मीडिया सहित खास लोगों और पार्टी के पदाधिकारियों को बैठने के लिए स्थान दिया गया है। उसके बाद कार्यकर्ताओं के बैठने के लिए कुर्सियां लगाई गई हैं।

केंद्रीय गृह मंत्री शाह का मिनट टू मिनट प्रोग्राम

केंद्रीय मंत्री अमित शाह दोपहर 3 बजे मां कनकदेवी मंदिर, आईटीआई के पास आयोजित बूथ कार्यकर्ताओं के सम्मेलन को संबोधित करेंगे।
शाह शाम 5 बजे होटल मैरियट में बैठक को संबोधित करेंगे।

केंद्रीय गृह मंत्री रात 8.15 बजे एयरपोर्ट पहुंचेंगे और दिल्ली रवाना होंगे।


सुरक्षा-व्यवस्था में 2 हजार जवान रहेंगे तैनात

केंद्रीय गृह मंत्री शाह की सुरक्षा, कार्यक्रम स्थल और शहर में व्यवस्था बनाए रखने के लिए 2 हजार जवान तैनात हैं। पुलिसकर्मी चौक-चौराहों और मकानों पर मुस्तैद हैं। बाइक पुलिस पूरे शहर में पेट्रोलिंग कर रही है।

कनकेश्वरी गरबा मैदान परिसर के बाहर पेयजल की व्यवस्था की गई है। बैरिकेडिंग के साथ-साथ मैदान के चारों और सुरक्षा के कड़े इंतजाम हैं। मुख्य मार्ग सहित अन्य रास्तों पर भी सुरक्षा के पुख्ता प्रबंध किए गए हैं

 

स्ट्रेस हार्मोन बढ़ने से तनाव ही नहीं, अन्‍य विकार बढ़ने का भी खतरा, रहें सतर्क

Not only stress due to increase in stress hormones, there is also a risk of increasing other disorders, be careful

 

भोपाल| कोर्टिसोल हार्मोंन को स्ट्रेस हार्मोन के रूप में भी जाना जाता है, यह शरीर को तनावपूर्ण स्थितियों में पर्याप्त रूप से प्रतिक्रिया करने में मदद करता है। सामान्य तौर पर माना जाता है कि अगर आपका कोर्टिसोल बढ़ा हुआ रहता है तो आपको चिंता विकार, तनाव और डिप्रेशन जैसी समस्याओं के होने का खतरा भी अधिक हो सकता है। भले ही कोर्टिसोल को स्ट्रेस हार्मोंन के रूप में जाना जाता है, पर शरीर में इसके कई अन्य कार्य भी होते हैं। यानी इसकी अधिकता और कमी दोनों ही स्थितियां शरीर के लिए हानिकारक प्रभावों वाली हो सकती हैं।

हमारा शरीर अन्य हार्मोंन्स की तरह इसका भी निरंतर उत्पादन करता रहता है। यह शरीर के लगभग हर अंग और ऊतक को प्रभावित करता है। तनाव प्रतिक्रिया को नियंत्रित करने के साथ शरीर में फैट, प्रोटीन और कार्बोहाइड्रेट के उपयोग, मेटाबालिज्म, नमक और पानी के संतुलन, वजन और स्मृति को भी नियंत्रित करने में इसकी भूमिका होती है।

कोर्टिसोल हार्मोन के बारे में जानिए

कोर्टिसोल हार्मोन एड्रिनल ग्रंथि द्वारा निर्मित होता है। स्वस्थ व्यक्ति में कोर्टिसोल, दिन के अलग-अलग समय पर बढ़ता और घटता रहता है। लाइफस्टाइल और कुछ शारीरिक स्थितियां कोर्टिसोल के स्तर को प्रभावित कर सकती हैं, जैसे हाइपोथायरायडिज्म, संक्रमण और व्यायाम में कमी आदि। अगर आपको लगता है कि कोर्टिसोल का अनियंत्रित स्तर सिर्फ तनाव बढ़ाता है तो यहां आपको यह समझ लेना चाहिए कि इसके शरीर पर और भी कई प्रकार के साइड-इफेक्ट्स होने का जोखिम रहता है। आइए इस बारे में जानते हैं।

बढ़ा हुआ स्तर हृदय के लिए समस्याकारक

जिन लोगों में कोर्टिसोल हार्मोंन का स्तर अक्सर बढ़ा हुआ रहता है, उनमें अन्य लोगों की तुलना में हृदय रोग होने का खतरा भी बढ़ जाता है। असल में तनाव की प्रतिक्रिया में कोर्टिसोल हार्मोन स्रावित होता है। अध्ययनों से पता चलता है कि लंबे समय तक तनाव या कोर्टिसोल का उच्च स्तर बैड कोलेस्ट्राल, ट्राइग्लिसराइड्स, ब्लड शुगर और ब्लड प्रेशर को भी बढ़ा देता है। ये हृदय रोगों के जोखिम कारक हैं।

वजन बढ़ने का भी रहता है खतरा

कोर्टिसोल हार्मोन का बढ़ा हुआ स्तर आपके भीतर मीठे, वसायुक्त और नमकीन खाद्य पदार्थों के खाने की इच्छा को काफी बढ़ा देता है। यही कारण है कि तनावग्रस्त व्यक्ति को इन चीजों की तीव्र इच्छा होती है। इसका मतलब यह भी है कि आप संतुलित भोजन की तुलना में उन चीजों का अधिक सेवन करने लगते हैं, जिनसे शरीर में फैट बढ़ने का खतरा अधिक होता है। इससे कुछ ही समय में आपका वजन तेजी से बढ़ने लगता है। यहां गौर करने वाली बात यह भी है कि अधिक वजन की समस्या भी कोर्टिसोल के स्तर को बढ़ाने का कारण बन सकती है।

हाइ कोर्टिसोल के इन लक्षणों के बारे में भी जानिए

कोर्टिसोल का स्तर बढ़ने की स्थिति में पूरे शरीर पर इसका असर हो सकता है। ऐसे कई संकेत और लक्षण हैं, जो बताते हैं कि आपके शरीर में कोर्टिसोल स्तर बढ़ा हुआ हो सकता है। चेहरे में सूजन, मूड में बदलाव, थकान और कम नींद आने की दिक्कत, अनियमित मासिक धर्म, हाइ ब्लड प्रेशर, अत्यधिक प्यास लगना भी संकेत है कि आपके हार्मोन का स्तर ठीक नहीं है। ऐसी स्थितियों में डाक्टर की सलाह जरूर लें।

इन लोगों के घर भूलकर भी न करें भोजन, वरना कष्टों से घिर जाएगा जीवन

Do not eat food in the house of these people, otherwise life will be surrounded by troubles

अक्सर देखा जाता है कि हम अपने करीबी लोगों और रिश्तेदारों को अपने घर खाने पर बुलाते हैं। हिंदू धर्म में अतिथि को आमंत्रित कर उनका आदर-सत्कार करना जीवनशैली का एक महत्वपूर्ण हिस्सा माना जाता है। धर्म-शास्त्रों में भोजन को लेकर कई नियम बताए गए हैं। इन नियमों में भोजन पकाने से लेकर ग्रहण करने तक के नियम शामिल हैं। साथ ही ये भी बताया गया है कि कैसा भोजन करना और किस के यहां भोजन करना उचित है। गरुड़ पुराण के अनुसार, कुछ जगहों पर भोजन करना वर्जित होता है। कुछ लोगों के घर भोजन करना आपको पाप का भागीदार बनाता है। इससे व्यक्ति की बुद्धि भ्रष्ट हो जाती है।

Do not eat food in the house of these people, otherwise life will be surrounded by troubles
इन जगहों पर न करें भोजन

गरुड़ पुराण में कुछ लोगों के घर भोजन नहीं करने के बारे में बताया गया है क्योंकि भोजन में जो ऊर्जा होती है, उसका असर सीधे हमारे शरीर और मस्तिष्क पर पड़ता है। नकारात्मक सोच के साथ बनाया गया भोजन कभी नहीं खाना चाहिए। साथ ही नकारात्मक माहौल में बैठकर भी कभी भोजन न करें।

चोर या अपराधी के घर

कभी भी किसी चोर या अपराधी के घर पर भोजन न करें। गलत तरीके से अर्जित किए गए धन से बनाए गए खाने को ग्रहण करने से नकारात्मक प्रभाव पड़ता है। ऐसे में उस व्यक्ति के किए गए पापों का बुरा प्रभाव आप पर पड़ता है। ऐसा भोजन आपकी बुद्धि भ्रष्ट कर सकता है।

किन्नरों के घर

हिंदू धर्म में किन्नरों को दान देना काफी शुभ माना जाता है। लेकिन उनके घर कभी भी भोजन करना या फिर कुछ भी खाना नहीं चाहिए।

क्रोधी व्यक्ति के घर

कभी भी किसी क्रोधी व्यक्ति के घर भोजन न करें। ऐसे स्वभाव के कारण उस घर का माहौल नकारात्मक रहता है, जिसका असर आप पर और भोजन पर पड़ता है। ऐसे व्यक्ति की संगति से भी बचना चाहिए।

संक्रमण और गंदगी वाली जगह पर

कभी भी ऐसे स्थान पर भोजन नहीं करना चाहिए, जहां गंदगी हो या फिर किसी तरह का संक्रमण फैलने का खतरा हो। हाॅस्पिटल या गंभीर रोगी के आसपास की जगह पर भोजन नहीं करना चाहिए।

नशे से जुड़े लोगों के यहां

ऐसे लोगों के घर कभी भी भोजन न करें जो नशे के कारोबार से जुड़े हों। ऐसे लोग दूसरों के परिवार को संकट में लाकर धन अर्जित करते हैं, जिसके कारण नकारात्मक प्रभाव पड़ता है। ऐसे लोगों के घर का पानी पीना भी वर्जित माना जाता है।

राज्यपाल मंगुभाई पटेल ने विद्यार्थियों को अंतर्राष्ट्रीय प्रशिक्षण के लिए रवाना किया

Governor Mangubhai Patel sent students for international training

 

भोपाल, 30 जुलाई| राज्यपाल मंगुभाई पटेल ने राजभवन से अंतर्राष्ट्रीय प्रशिक्षण कार्यक्रम में भाग लेने वाले राजमाता विजयाराजे सिंधिया कृषि विश्वविद्यालय, ग्वालियर के विद्यार्थियों की बस को हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया। विश्व बैंक और भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद के वित्तीय सहयोग से संचालित राष्ट्रीय कृषि उच्च शिक्षा परियोजना के संस्थान विकास कार्यक्रम में विश्वविद्यालय के 18 विद्यार्थी चयनित हुए हैं। इनमें से 8 विद्यार्थी ऑस्ट्रेलिया में और 10 विद्यार्थी फिलीपींस के उच्च कृषि शिक्षा संस्थान में प्रशिक्षण प्राप्त करेंगे। किसान-कल्याण एवं कृषि विकास मंत्री श्री कमल पटेल, विद्यार्थियों के माता-पिता, पालक, कुलपति डॉ अरविन्द कुमार शुक्ला एवं प्राध्यापक मौजूद थे।

राज्यपाल मंगुभाई पटेल ने विद्यार्थियों और पालकों से चर्चा की। Governor Mangubhai Patel sent students for international training
छात्र-छात्राओं को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएँ दीं। माता-पिता से सतत संवाद करते रहने के लिए कहा। पालकों को बच्चों का निरंतर उत्साह वर्धन करने और उनका मनोबल बढ़ाने के लिए प्रेरित किया। राज्यपाल को विश्वविद्यालय की शोध गतिविधियों की जानकारी दी गई। श्री अन्न अथवा मिलेट्स की विभिन्न प्रजातियों के नमूने दिखाए गए।

अंतर्राष्ट्रीय प्रशिक्षण के लिए वेस्टर्न सिडनी यूनिर्वसिटी आस्ट्रेलिया जाने वालो में कृषि महाविद्यालय ग्वालियर से निखिल खरे, कशिश यादव, शिवराज सिंह पोसवाल, आलोक चतुर्वेदी, कृषि महाविद्यालय सीहोर से तनु सिसौदिया, उद्यानिकी महाविद्यालय मंदसौर से सुरभि आचार्य और कृषि महाविद्यालय, इंदौर से निकिता सोलंकी और आदेश कनेल शामिल हैं। आई.आर.आर.आई. मनीला फिलीपींस जाने वालो में कृषि महाविद्यालय ग्वालियर से स्नेहा विश्वास, स्नेहा शर्मा, सुरंजना कुमारी, प्राजिक्ता कटारे, कृषि महाविद्यालय इन्दौर से जयदीप पाठक, मुनीरा कौसर अंसारी, मरीना वी.एल., कृषि महाविद्यालय सीहोर से श्रुति तोमर, कृषि महाविद्यालय खण्डवा से अनुराग शर्मा और उद्यानिकी महाविद्यालय मंदसौर से गार्गी त्रिपाठी शामिल हैं।

हर घंटे 1.5 करोड़ रुपए, विपक्ष के हंगामे की यह कीमत चुका रहा देश

1.5 crore rupees every hour, the country is paying this price for the uproar of the opposition

 

दिल्ली। इन दिनों संसद का मानसून सत्र चल रहा है। संसद में मणिपुर हिंसा को लेकर रोज हंगामे हो रहे हैं। विपक्ष प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मणिपुर हिंसा पर बयान देने की मांग कर रहा है।

बता दे कि 20 जुलाई से मानसून सत्र की शुरूआत हुई थी, लेकिन अब तक ऐसा कोई दिन नहीं रहा है, जब संसद की कार्यवाही हंगामे के चलते बाधित न हुई हो। वहीं लगातार हंगामे के कारण बाधित हो रही कार्यवाही को देखते हुए भाजपा ने विपक्ष को आड़े हाथों लेते हुए इन कार्यवाहियों पर होने वाले खर्च का ब्यौरा जारी किया है।

भाजपा ने क्या कहा?

संसद की कार्यवाही पर हर मिनट 2.5 लाख रुपये, हर घंटे में 1.5 करोड़ रुपये और हर दिन करीब 10.5 करोड़ रुपये खर्च हो रहे हैं। भाजपा का कहना है कि ये पैसा देश की जनता का है, जो हर दिन विपक्ष के हंगामे के कारण बर्बाद हो रहा है। विपक्ष दोनों सदनों में ना चर्चा करना चाह रहा है और न ही सदनों को सुचारू रूप से चलने दे रहा है।

न चर्चा हो, न संसद चल पाए

विपक्ष को केवल हंगामा सुहाए

-हर मिनट 2.5 लाख रुपये

-हर घंटे में 1.5 करोड़ रुपये

-हर दिन करीब 10.5 करोड़ रुपये

ये संसद की कार्यवाही पर होने वाला अनुमानित खर्च है। ये पैसा देश की जनता का है, जो हर दिन विपक्ष के हंगामे के कारण बर्बाद हो रहा है|

संसद में लगातार जारी है हंगामा

मानसून सत्र की शुरूआत से ही विपक्ष राज्यसभा और लोकसभा में मणिपुर में हुई हिंसा और महिलाओं को निर्वस्त्र कर घुमाए जाने की घटना पर केंद्र सरकार के रवैये पर सवाल उठा रहा है। विपक्ष ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर इस घटना पर बयान देने की भी मांग की है, ऐसे में रोजाना सदन की कार्यवाही बाधित हो रही है और लोकसभा और राज्यसभा अध्यक्षों को कार्यवाही स्थगित करना पड़ रही है। ऐसे में अब भाजपा ने विपक्ष पर निशाना साधते हुए सदन चलाए जाने की मांग की है।

मणिपुर में क्यों जारी है हिंसा?

मणिपुर में कुकी और नगा समुदाय मैतेई समुदाय को जनजाति वर्ग का दर्जा देने का विरोध कर रहा है, यही कारण है कि मणिपुर हिंसा की चपेट में हैं। वहीं मानसून सत्र की शुरूआत से पूर्व दो महिलाओं को निर्वस्त्र कर घुमाए जाने का मामला सामने आने के बाद मामले ने और तूल पकड़ लिया और विपक्ष को सरकार को घेरने का मौका मिल गया।

विपक्ष ने सदन में इस मामले में चर्चा की मांग की, हालांकि जब सरकार चर्चा के लिए तैयार हुई तो विपक्ष ने नियमों का हवाला देते हुए अन्य मांगे शुरू कर दी और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से जवाब देने की मांग की। यही कारण है कि अब विपक्ष मोदी सरकार के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव भी लाने जा रहा है।

nmms-scholarship-2026-27

NMMSS Scholarship 2026-27: छात्रों को बड़ी राहत, छात्रवृत्ति आवेदन की अंतिम तारीख बढ़ी, अब...

0
नई दिल्ली। आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के मेधावी विद्यार्थियों के लिए केंद्र सरकार ने बड़ी राहत दी है। शिक्षा मंत्रालय ने राष्ट्रीय साधन-सह-योग्यता...
akshara goswami

मध्यप्रदेश स्थापना दिवस पर 102 मेधावी विद्यार्थियों का सम्मान, हर छात्र को मिली 1...

0
भोपाल। मध्यप्रदेश के 71वें स्थापना दिवस के अवसर पर प्रदेश की शैक्षणिक प्रतिभाओं को सम्मानित किया गया। भोपाल के लाल परेड मैदान में आयोजित...
poshan-tracker-pmmvy-grievance-redressal-2026

POSHAN Tracker और PMMVY की शिकायतों का होगा निपटारा, 30 अक्टूबर को देशभर में...

0
नई दिल्ली | 30 अक्टूबर 2026 | सामाजिक कल्याण समाचार केंद्र सरकार ने गर्भवती महिलाओं, स्तनपान कराने वाली माताओं और पोषण सेवाओं के लाभार्थियों की...
anath-bachchon-ke-liye-sarkari-yojana-2026

अनाथ बच्चों के लिए सरकार की खास योजनाएँ, पढ़ाई से लेकर आर्थिक सहायता तक

0
नई दिल्ली | सरकारी योजना समाचार देश में ऐसे कई बच्चे हैं, जिन्होंने अपने माता-पिता को खो दिया है या जिनके पास देखभाल करने वाला...
Government welfare schemes have improved the living standards of 22 crore people

सरकारी कल्याण योजनाओं से 22 करोड़ लोगों के जीवन स्तर में सुधार, MoSPI के...

0
नई दिल्ली। भारत में सरकारी सामाजिक कल्याण योजनाओं के माध्यम से गरीब और जरूरतमंद परिवारों को मिलने वाली मुफ्त या रियायती वस्तुओं से उनके...