पुलिस विभाग में 30 फीसदी बेटियों की भर्ती अनिवार्य होगी- मुख्यमंत्री शिवराज सिंह

Recruitment of 30 percent daughters in police department will be mandatory – Chief Minister Shivraj Singh भोपाल। शुक्रवार को लाल परेड मैदान स्थित मोतीलाल नेहरू स्टेडियम में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ऊर्जा डेस्क की महिला पुलिस कर्मचारियों को स्कूटर वितरित किए। उन्‍होंने वाहन रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना क‍िया। इस मौके पर गृहमंत्री नरोत्‍तम म‍िश्रा भी मौजूद थे। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने कहा क‍ि पुलिस विभाग में 30% बेटियों की भर्ती अनिवार्य होगी। वाहन रैली लाल परेड ग्राउडं विजय द्वार से कंट्रोल रूम चौराहा, गांधी पार्क, रोशनपुरा, टीटी क्रास, प्लेटिनम प्लाजा से दायें मुड़कर अटल पथ, जवाहर चौक से दायें मुड़कर रंगमहल चौराहा, रोशनपुरा चौराहा, गांधी पार्क, कंट्रोल रूम चौराहा, विजय द्वार से प्रवेश कर पुन: मोतीलाल नेहरू पुलिस स्टेडियम पर संपन्न हुई। पुलिस फोर्स में 30% भर्ती अनिवार्य रूप से बेटियों की होगी।मैं अच्‍छी तरह जानता हूं कि आज पुलिस में जो बेटियां काम कर रही हैं, वह पूरी कर्तव्यनिष्ठा के साथ अपने उत्तरदायित्व को निभाकर अपने आप को सिद्ध करने का काम कर रही हैं। pic.twitter.com/s6HnLPpvvr— Shivraj Singh Chouhan (@ChouhanShivraj) July 28, 2023 ये रहेंगे वैकल्पिक मार्ग -माता मंदिर चौराहा से लिंक रोड नम्बर-दो, का उपयोग कर एमपी नगर से अपने गंतव्य की ओर आवागमन कर सकेंगे। - इसी तरह भदभदा चौराहा, भारत माता चौराहा, स्मार्ट रोड, पालीटेक्निक चौराहा, केएन प्रधान तिराहा, खटलापुरा रोड होकर अपने गंतव्य की ओर आवागमन कर सकेंगे। -आम जनता से अनुरोध है कि वैकल्पिक मार्ग का प्रयोग कर यातायात व्यवस्था में सहयोग करें, यातायात में असुविधा होने पर यातायात थाने के फोन नं. 0755-2677340, 2443850 पर सम्पर्क करें।

 

भोपाल। शुक्रवार को लाल परेड मैदान स्थित मोतीलाल नेहरू स्टेडियम में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ऊर्जा डेस्क की महिला पुलिस कर्मचारियों को स्कूटर वितरित किए। उन्‍होंने वाहन रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना क‍िया। इस मौके पर गृहमंत्री नरोत्‍तम म‍िश्रा भी मौजूद थे। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने कहा क‍ि पुलिस विभाग में 30% बेटियों की भर्ती अनिवार्य होगी।

वाहन रैली लाल परेड ग्राउडं विजय द्वार से कंट्रोल रूम चौराहा, गांधी पार्क, रोशनपुरा, टीटी क्रास, प्लेटिनम प्लाजा से दायें मुड़कर अटल पथ, जवाहर चौक से दायें मुड़कर रंगमहल चौराहा, रोशनपुरा चौराहा, गांधी पार्क, कंट्रोल रूम चौराहा, विजय द्वार से प्रवेश कर पुन: मोतीलाल नेहरू पुलिस स्टेडियम पर संपन्न हुई।

<blockquote class=”twitter-tweet”><p lang=”hi” dir=”ltr”>पुलिस फोर्स में 30% भर्ती अनिवार्य रूप से बेटियों की होगी।<br><br>मैं अच्‍छी तरह जानता हूं कि आज पुलिस में जो बेटियां काम कर रही हैं, वह पूरी कर्तव्यनिष्ठा के साथ अपने उत्तरदायित्व को निभाकर अपने आप को सिद्ध करने का काम कर रही हैं। <a href=”https://t.co/s6HnLPpvvr”>pic.twitter.com/s6HnLPpvvr</a></p>&mdash; Shivraj Singh Chouhan (@ChouhanShivraj) <a href=”https://twitter.com/ChouhanShivraj/status/1684843674663038976?ref_src=twsrc%5Etfw”>July 28, 2023</a></blockquote> <script async src=”https://platform.twitter.com/widgets.js” charset=”utf-8″></script>

ये रहेंगे वैकल्पिक मार्ग

-माता मंदिर चौराहा से लिंक रोड नम्बर-दो, का उपयोग कर एमपी नगर से अपने गंतव्य की ओर आवागमन कर सकेंगे।

– इसी तरह भदभदा चौराहा, भारत माता चौराहा, स्मार्ट रोड, पालीटेक्निक चौराहा, केएन प्रधान तिराहा, खटलापुरा रोड होकर अपने गंतव्य की ओर आवागमन कर सकेंगे।

-आम जनता से अनुरोध है कि वैकल्पिक मार्ग का प्रयोग कर यातायात व्यवस्था में सहयोग करें, यातायात में असुविधा होने पर यातायात थाने के फोन नं. 0755-2677340, 2443850 पर सम्पर्क करें।

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने किया पौध-रोपण

Chief Minister Shivraj Singh planted saplings

 

भोपाल, 28 जुलाई| मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने श्यामला हिल्स स्थित उद्यान में बरगद, कदम्ब और महुआ के पौधे रोपे। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह के साथ हरियाणा के सुभाष चंद्र विश्नोई ने पौधे लगाए, जो भूमिगत जल को बचाने का संदेश देने साइकिल यात्रा पर निकले है। विश्नोई अब तक 22 राज्यों में 23 हजार किलोमीटर की यात्रा पूरी करते हुए भोपाल पहुंचे हैं। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह के साथ पवन शर्मा, आनंद शर्मा और शकुंतला कुशवाहा ने अपने जन्मदिवस पर पौधे रोपे। पौधरोपण में इनके परिजन भी शामिल हुए।

मप्र के सतना में नाबालिग के साथ हैवानियत, सामूहिक दुष्कर्म कर प्राइवेट पार्ट में डाली लकड़ी

Brutality with a minor in MP's Satna, gang-raped and put wood in the private part

 

सतना। मध्य प्रदेश के सतना जिले में एक नाबालिग लड़की के साथ सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। जिला मुख्यालय से तकरीबन 60 किलोमीटर दूर स्थित एक गांव में नाबालिग लड़की को पहाड़ी पर ले जाकर उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया गया है।

दुष्कर्म की घटना को अंजाम देने के बाद भी जब दरिंदों को संतोष नहीं हुआ, तो उन्होंने नाबालिग के नाजुक अंग में लकड़ी डाल दी। मामले का खुलासा उस समय हुआ जब खून से लथपथ होकर नाबालिग आज सुबह अपने घर पहुंची। जहां पर उसके परिजन उसे लेकर सीधे थाने पहुंचे।

शारदा प्रबंध कमेटी के दो कर्मचारियों के विरुद्ध मामला दर्ज कर किया
पुलिस ने जहां पीड़िता के बयान दर्ज किया। बयान के आधार पर शारदा प्रबंध कमेटी के दो कर्मचारियों के विरुद्ध मामला दर्ज कर लिया है। पीड़िता को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। डॉक्टरों की मानें तो पीड़िता की हालत गंभीर बनी हुई है। इस संबंध में जब पुलिस अधीक्षक सतना आशुतोष गुप्ता से बात की गई, तो उन्होंने कहा कि बयान के आधार पर मामला दर्ज किया गया है। आरोपितों को गिरफ्तार करने के प्रयास तेज कर दिए गए हैं। मामला गंभीर है जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

CM शिवराज सिंह ने कहा- मैहर दुष्कर्म मामले के आरोपी के खिलाफ होगी सख्त कार्रवाई

सतना जिले में एक मासूम बालिका के साथ दुष्कर्म की बेहद निंदनीय घटना के परिप्रेक्ष्य में आज मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने कहा कि बेटी के समुचित इलाज की व्यवस्था की गयी है और अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने ट्वीट के जरिए कहा, ”मैहर में बेटी के साथ दुष्कर्म की जानकारी मिली है, मन पीड़ा से भरा हुआ है, व्यथित हूं। मैंने पुलिस को निर्देश दिए हैं कि कोई भी अपराधी बचना नहीं चाहिए। पुलिस ने अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया है। प्रशासन को निर्देश दिए हैं कि बेटी के समुचित इलाज की व्यवस्था की जाए। कोई भी अपराधी बचेगा नहीं, कठोरतम कार्रवाई की जाएगी।”

हुजूर विधानसभा कांग्रेस में चल रहा है छुपा खेल

 

चुनावी साल की शुरुआत से अब तक जब चुनाव में तीन माह शेष है, कांग्रेस के चतुर कार्यकर्ता अपनी अपनी अलग बिसात बिछा कर चुनावी टिकट अपने खाने में लाने की पुरजोर कोशिश में जुट गए है, खुलकर टिकट दावेदारी कर रहे अब तक छुपा खेल खेलने वालों की कानाफूसी और जालसाजी के चलते चुनावी तैयारी को एक अभियान नहीं बना सके है।

जहां एक तरफ भाजपा कार्यकर्ता सामूहिक प्रयास के साथ बूथ से लेकर मतदाता के घर तक पकड़ बनाने में जुट गया है। वही कांग्रेस नेता अभी भी कार्यकर्तों पर “इसका उसका” ठपा लगाकर सीधे बंगलेंवासी नेताओं की चरण वंदना कर छुपा खेल खेलकर टिकट पर टकटकी लागये हुए है।

चुनावी तैयारी के हिसाब से कांग्रेस पिछड़ी हुई है बूथ के निष्ठावान कार्यकर्ता मतदाता सूची के लिए परेशान है, बूथ का कार्यकर्ता भी टिकट दावेदारी कर रहे नेताओं द्वारा ठोके गये “इसका उसका खास” के ठप्पे के कारण अब दूर दिखाई दे रहा है।

जनता की अनेक परेशानियों के बीच विपक्षीय नेतृत्व का अभाव साफ संकेत दे रहा है पूरी तरह बुद्धिबल से टिकट लड़ाई में उलझे नेताओं की संख्या अधिक और कार्यकर्ता गौण होने से हुजूर विधानसभा फिर कांग्रेस से दूर न रह जाये।

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने चिरौंजी बेचकर आत्मनिर्भर बन रहे निपनिया के जनजातीय समाज की उद्यमिता को सराहा

Chief Minister Shivraj Singh praised the entrepreneurship of the tribal society of Nipania, which is becoming self-sufficient by selling Chironji

भोपाल, 27 जुलाई| मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने गुरुवार को बड़गांव में आयोजित रोड शो के दौरान वनोपज चिरौंजी बेचकर आत्मनिर्भर बन रहे निपनिया और केवलारी गाँव के जनजाति समाज से भेंट की। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने जनजातियों द्वारा किए जा रहे चिरौंजी की बिक्री के कार्य के व्यावसायिक रूप से और अधिक सक्षम और सुदृढ़ बनाने के लिए दो लाख रुपए की सहायता राशि प्रदान की। जनजातीय समाज ने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह को चिरौंजी का पैकेट उपहार स्वरूप प्रदान किया।Chief Minister Shivraj Singh praised the entrepreneurship of the tribal society of Nipania, which is becoming self-sufficient by selling Chironji

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने जनजातीय समाज को आर्थिक रूप से सक्षम बनाने की दिशा में उठाए गए प्रयासों के लिए जिला प्रशासन की सराहना की। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह से रोड शो के दौरान मिले निपनिया और केवलारी के जनजातीय समाज ने बताया कि कृषि विभाग की आत्मा परियोजना की मदद से रानी दुर्गावती बहुउद्देशीय सहकारी समिति का गठन कर चिरौंजी प्रसंस्करण की इकाई स्थापित करने के बाद उन्हें चिरौंजी की अच्छी कीमत मिलना शुरू हुई। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह यह सुनकर बेहद खुश हुए। उन्होंने समिति के सदस्य महेश सिंह और मदन उरेती से बात कर अचार की गुठलियों से चिरौंजी निकालने तक की पूरी प्रक्रिया की जानकारी ली।जनजातीय बंधुओं ने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह को चर्चा के दौरान बताया कि प्रसंस्करण यूनिट लगने के पहले तक व्यापारी और साहूकार उनसे मात्र 100 रूपए प्रति किलोग्राम की दर से चिरौंजी खरीदते थे और खुद चिरौंजी को खुले बाजार में बेचकर मोटा मुनाफा कमाते थे। लेकिन अब वे खुद चिरौंजी की प्रोसेसिंग और पैकेजिंग करते हैं और सौ ग्राम चिरौंजी 180 रूपए में बेचते हैं। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने जनजातीय वर्ग के आर्थिक उत्थान के लिये प्रशासन द्वारा किए गए प्रयासों की भी प्रशंसा की।

जिले के बहोरीबंद क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले निपानिया और केवलारी ग्राम के करीब 400 जनजातीय परिवार आस-पास के वन में लगे अचार वृक्ष से चिरौंजी की गुठलियों को तोड़कर वर्षों औने-पौने दामों में व्यापारियों को बेचते रहे हैं। व्यापारी भी उनके भोलेपन का फायदा उठाकर उन्हें बहला-फुसलाकर, इनसे महंगी चिरौंजी को मात्र सौ रुपए प्रति किलो ग्राम की सस्ती कीमत में खरीदकर खुद खुले बाजार में बेचकर मोटा मुनाफा कमाते थे। लेकिन अब हालात बदल गए हैं, जनजातियों ने प्रशासन की मदद से समिति बनाकर खुद की प्रसंस्करण इकाई लगाई और अब खुद चिरौंजी की पैकेजिंग और बिक्री कर आमदनी अर्जित कर रहे हैं।

प्रधानमंत्री मोदी किसानों की समृद्धि के लिए निरंतर प्रयासरत – मुख्यमंत्री शिवराज सिंह

Prime Minister Modi is constantly striving for the prosperity of farmers - Chief Minister Shivraj Singh

 

भोपाल, 27 जुलाई| प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता में राजस्थान के सीकर में हुए किसान सम्मेलन में मुख्यमंत्री
शिवराज सिंह निवास कार्यालय, समत्व भवन से वर्चुअली शामिल हुए। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने देशभर के किसानों के खाते में प्रधानमंत्री किसान योजना की 14वीं किस्त जारी की। इसके अंतर्गत मध्यप्रदेश के 76 लाख से अधिक किसानों के खातों में 1 हजार 680 करोड़ रूपए से अधिक की राशि अंतरित की गई। इसके साथ ही प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने किसान कल्याण के लिए कई नई गतिविधियों का शुभारंभ किया। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने 1 लाख 25 हजार किसान समृद्धि केन्द्र राष्ट्र को समर्पित किए। ये केन्द्र उर्वरक, बीज, उपकरण, मिट्टी परीक्षण जैसी सुविधा उपलब्ध कराने के साथ-साथ किसानों को जागरूक करने और उन्हें शासकीय योजनाओं की जानकारी देने का कार्य भी करेंगे।

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की किसान कल्याण गतिविधियों के लिए उनका आभार माना । मुख्यमंत्री
शिवराज सिंह ने सोशल मीडिया पर अपनी भावनाएं व्यक्त करता हुआ लिखा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी किसानों की
समृद्धि के लिए निरंतर योजनाबद्ध तरीके से प्रयास कर रहे हैं। आज उन्होंने पीएम किसान सम्मान निधि की लगभग 18
हजार करोड़ राशि सीधे देश के किसानों के बैंक खातों में हस्तांतरित कर अन्नदाता की समृद्धि का नव-मार्ग प्रशस्त किया
है। उनका प्रदेश और देश के किसानों की ओर से हृदय से आभार।

‘पीएम किसान समृद्धि केन्द्र’ आधुनिक खेती के लिए होंगे उपयोगी

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने अपने ट्वीट में कहा है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने देशभर में 1.25 लाख ‘पीएम किसान समृद्धि
केंद्रों’ की शुरुआत कर अन्नदाता को ऐसा उपहार दिया है, जिससे किसान को खाद, बीज और कृषि यंत्रों के लिए कहीं और जाने की जरूरत ही नहीं पड़ेगी। आधुनिक खेती के लिए की इस केंद्र से जानकारी मिलेगी। ‘ओपन नेटवर्क फॉर डिजिटल कॉमर्स (ONDC)’ की सुविधा प्रारम्भ होने से अब देश के किसी भी कोने में बैठे किसान को अपनी उपज को बाजार तक पहुँचाना और भी आसान हो जायेगा। ऐसे अभिनव और रचनात्मक प्रयासों के लिए प्रधानमंत्री जी का अभिनन्दन है। प्रधानमंत्री मोदी सब्सिडी के रूप में एक बड़ी राशि खर्च कर देश के किसानों को तुलनात्मक रूप से कम दर पर यूरिया उपलब्ध करा रहे हैं, जो अन्य देशों में यूरिया की कीमतों से बहुत कम है। किसानों के कल्याण के निरंतर प्रयास के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का हृदय से आभार।

कौआ ऐसा काम करते दिखे तो समझना जल्द मिलेगा शुभ समाचार

If you see a crow doing such work, then you will get good news soon.

 

हिंदू धर्म से संबंधित पौराणिक ग्रंथों में शगुन और अपशगुन को लेकर विस्तृत चर्चा की गई है। धार्मिक मान्यता है कि हमारे आस-पास होने वाली कई घटनाओं से हमें भविष्य में होने वाली शुभ और अशुभ घटनाओं के संकेत मिल जाते हैं। कौए को लेकर भी शगुन शास्त्र में कई तरह की बातें उल्लेखित है। पौराणिक ग्रंथों में कौए को मृत्यु के देवता यमराज का दूत माना गया है। वास्तु एक्सपर्ट चैतन्य मलतारे के मुताबिक, आमतौर यह माना जाता है कि कौआ अधिकांश अशुभ संकेत लेकर आता है, लेकिन ऐसा नहीं है। कई बार कौआ शुभ संकेत भी लेकर आता है।

कौए का सिर पर बैठना
कौए का सिर पर बैठना अपशगुन के रूप में देखा जाता है। माना जाता है कि यदि कौआ किसी व्यक्ति के सिर पर आकर बैठ जाता है तो इससे घर में धन की कमी होने वाली है, या उसके सम्मान और प्रतिष्ठा में कमी आने वाली है।

कौए का छत पर बैठना
अगर कौआ घर की छत पर आकर बैठ जाए और कांव-कांव करने लगे तो इसे शुभ संकेत माना गया है। यह किसी मेहमान के घर आने का संकेत करता है। घर में मेहमान आना शुभ माना जाता है। इससे घर में खुशहाली आती है।

रोटी का टुकड़ा दबाकर उड़ना
यदि कौआ अपनी चोंच में रोटी का टुकड़ा दबाकर उड़ता नजर आता है, तो इसे भी शुभ संकेत ही माना जाता है। इसका मतलब है कि आपकी कोई बड़ी इच्छा जल्द पूरी होने जा रही है। कोई शुभ समाचार भी मिल सकता है।

बहुत से कौए का एक साथ चिल्लाना
घर के पास या छत पर कौए झुंड में बैठकर एक साथ चिल्लाते हैं तो इसे अशुभ संकेत माना गया है। परिवार के किसी सदस्य पर कोई बड़ा खतरा आ सकता है।

दक्षिण की ओर देखकर करें कांव कांव
कौआ दक्षिण दिशा की ओर देखकर कांव-कांव करें तो इसे अशुभ समझा जाता है। इससे परिवार में किसी व्यक्ति की मृत्यु की ओर संकेत करती है। परिवार के किसी सदस्य को कोई गंभीर बीमारी या दुर्घटना होने का भी यह संकेत मानी जाती है।

श्रावण पूर्णिमा पर बनेगा प्रीति और आयुष्मान योग, जानें क्या है पूजा का शुभ मुहूर्त

Preeti and Ayushman Yoga will be made on Shravan Purnima, know what is the auspicious time of worship

 

हिंदू धर्म में जहां सावन माह का विशेष महत्व है। सावन मास में हर सोमवार को जहां भक्त बाबा भोलेनाथ की आराधना करते हैं, वहीं दूसरी ओर सावन महीने में आने वाली पूर्णिमा तिथि को भगवान सत्यनारायण की पूजा की जाती है। पौराणिक मान्यता के अनुसार, सावन माह में देवी-देवताओं की उपासना करने से मनोकामना पूरी होती है। इस साल सावन मास 59 दिनों का होने के कारण दो अमावस्या तिथि और दो पूर्णिमा तिथि पड़ रही है। पंडित चंद्रशेखर मलतारे के मुताबिक, इस बार सावन पूर्णिमा पर दो खास संयोग बन रहे हैं, जो शुभ फल देंगे। जानें हिंदू धर्म में क्या है सावन पूर्णिमा का धार्मिक महत्व|

कब मनाई जाएगी सावन पूर्णिमा
हिंदू पंचांग के अनुसार, श्रावण अधिक शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि 01 अगस्त को सुबह 05.21 मिनट से शुरू होगी और 02 अगस्त सुबह 1.31 मिनट पर खत्म होगी। पंचांग के अनुसार, श्रावण अधिक पूर्णिमा व्रत 01 अगस्त 2023, मंगलवार के दिन रखा जाएगा। 1 अगस्त को ही तीसरा मंगला गौरी व्रत भी रखा जाएगा।

इसलिए रखते हैं सावन अधिक पूर्णिमा व्रत
श्रावण मास में प्रथम पूर्णिमा तिथि के दिन पूर्णिमा व्रत और मंगला गौरी व्रत का अत्यंत शुभ संयोग बन रहा है और इस दिन पवित्र नदियों में स्नान के साथ-साथ दान और पूजा-पाठ का विशेष महत्व है। पौराणिक मान्यता है कि विधि-विधान के साथ पूजा करने से माता पार्वती और भगवान शिव प्रसन्न होते हैं और सौभाग्य की प्राप्ति होती है। जीवन में सुख-समृद्धि आती है।

सावन अधिक पूर्णिमा की पूजा का शुभ मुहूर्त
पंडित चंद्रशेखर मलतारे के मुताबिक, श्रावण पूर्णिमा तिथि के दिन दो शुभ संयोग निर्मित हो रहे हैं। पहला शुभ योग है प्रीति योग और दूसरा आयुष्मान योग। साथ ही, उत्तराषाढ़ नक्षत्र का भी निर्माण हो रहा है। पंचांग के अनुसार, प्रीति योग रात्रि 08.23 मिनट तक रहेगा और इसके तत्काल बाद आयुष्मान योग शुरू हो जाएगा। उत्तराषाढ़ा नक्षत्र शाम 05.33 मिनट तक रहेगा।

सीहोर जिले में ट्राले में आग के बाद हुए कई विस्‍फोट, जिंदा जल गया चालक

Multiple explosions after fire in trolley in Sehore district, driver burnt alive

 

आष्टा। सीहोर जिले के आष्टा थाना अंतर्गत ग्राम भंवरा में ट्राले में आग लगने से चालक जिंदा जल गया। ट्राले में आग के बाद एकाधिक विस्‍फोट हुए।

मौके पर ही हो गई मौत
पीर की दरगाह के समीप नर्मदा पार्वती लिंक परियोजना के पाइप प्लांट के समीप ट्राले में आग लगी। इससे ट्राले में सवार चालक की जलने से मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई।

ट्राले में अनेक बार विस्फोट भी हुए
जानकारी के अनुसार ट्राले में अनेक बार विस्फोट भी हुए, जो जांच का विषय है। आग लगने की सूचना मिलते ही आष्टा थाना के उपनिरीक्षक सीएल रैकवार मौके पर पहुंचे। वहीं दमकल भी मौके पर पहुंची, लेकिन जब तक चालक की मौत हो चुकी थी।

ट्राले का परिवहन नर्मदा-पार्वती परियोजना में
प्राप्त जानकारी के अनुसार नर्मदा-पार्वती परियोजना में परिवहन कर रहे ट्रांसपोर्ट कंपनी के ट्राले के केबिन में गुरुवार सुबह आग लग गई। ट्राला भंवरा के पास बने डिपो से पाइप का परिवहन के लिए जा रहा था।

केबिन में आग के बाद ब्‍लास्‍ट
सुबह करीब सवा आठ बजे ट्राले के केबिन में आग लग गई। इसके बाद एक के बाद एक ब्लास्ट भी उक्त ट्राले के केबिन में हुए। आग इतनी तेजी से लगी कि उसमें ड्राइवर बुरी तरह से जल गया। घटना स्थल पर ही उसकी मौत हो गई

कांच फोड़कर निकलने का प्रयास भी किया था चालक ने

प्रत्‍यक्षदर्शियों के अनुसार चालक ने आग लगने के बाद ट्राले का आगे का कांच फोड़कर निकलने का प्रयास किया, लेकिन उसका पैर किसी चीज में अंदर उलझ गया और वह निकल नहीं पाया।

राजगढ़ जिले का था मृतक

उप निरीक्षक सीएल रैकवार के अनुसार मृतक की पहचान संदीप पिता हरिनारायण गोस्वामी आयु 28 वर्ष निवासी सांवरसिया राजगढ़ जिला के रूप में हुई है। जिले में लंबे समय से नर्मदा-पार्वती लिंक परियोजना का काम चल रहा है। ड्राइवर संदीप राजस्थान की ट्रांसपोर्ट कंपनी में ड्राइवर था। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। ट्रॉले में आग लगने का कारण फिलहाल अज्ञात है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

सिविल लाइन टीआई हितेंद्र नाथ शर्मा को एएसआई बीआर सिंह ने गोली मारी, हालत गंभीर

Civil Line TI Hitendra Nath Sharma was shot by ASI BR Singh, condition critical

रीवा से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। यहां सिविल लाइन टीआई हितेंद्र नाथ शर्मा को एएसआई बृजराज सिंह ने थाने परिसर के अंदर ही गोली मार दी है। शर्मा को गंभीर हालत में मीनरवा अस्‍पताल में भर्ती किया गया है। इस सनसनीखेज घटना के बाद थाने में अफरा तफरी मच गई है।

शहर के सिविल लाइन थाना प्रभारी हितेंद्र नाथ शर्मा को पुलिस लाइन में पदस्थ उपनिरीक्षक बीआर सिंह ने सिविल लाइन थाने के अंदर टीआई के चेंबर में गोली मार दी। इसके कारण शर्मा गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्‍हें गंभीर हालत में एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां उनकी हालत नाजुक बनी हुई है।Civil Line TI Hitendra Nath Sharma was shot by ASI BR Singh, condition critical

बताया गया है कि गोली मारने के बाद उपनिरीक्षक बीआर सिंह खुद को टीआई के चेंबर में कैद कर लिया है। पुलिस विभाग से मिली जानकारी के अनुसार हितेंद्र नाथ शर्मा के सीने में 2 गोलियां लगी हैं।

क्‍या है घटना की वजह
एएसआई बीआर सिंह अभी सिविल लाइन थाने में टीआई शर्मा के अधीनस्‍थ थे। वहीं पर पदस्‍थ थे। उन्‍हें सात दिन पहले पुलिस लाइन अटैच किया गया था। बताया जाता है कि सीनियर पद पर होते हुए भी वे नशा करते थे। उनके खिलाफ नशाखोरी के चलते कुछ विभागीय जांचें चल रही थीं। इसके चलते वे इसी पद पर रह गए। आज यह हुआ कि ढाई बजे थाने पहुंचे। उस समय टीआई शर्मा चैंबर में फाइलें देख रहे थे। बीआर सिंह ने पूछा कि मुझे लाइन किसने भेजा। इस पर टीआई बोले कि यह एसपी साहब की व्‍यवस्‍था है, उनसे पूछो तो बेहतर होगा। इसके बाद उन्‍होंने तुरंत पिस्‍टल निकालकर गोली मार दी। एक गोली दांये कंधे के नीचे लगी और दूसरी गोली कहां लगी यह पता नहीं है। जिस चैंबर में यह घटना हुई उसे पुलिस वालों ने बाहर से बंद कर दिया है।

nmms-scholarship-2026-27

NMMSS Scholarship 2026-27: छात्रों को बड़ी राहत, छात्रवृत्ति आवेदन की अंतिम तारीख बढ़ी, अब...

0
नई दिल्ली। आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के मेधावी विद्यार्थियों के लिए केंद्र सरकार ने बड़ी राहत दी है। शिक्षा मंत्रालय ने राष्ट्रीय साधन-सह-योग्यता...
akshara goswami

मध्यप्रदेश स्थापना दिवस पर 102 मेधावी विद्यार्थियों का सम्मान, हर छात्र को मिली 1...

0
भोपाल। मध्यप्रदेश के 71वें स्थापना दिवस के अवसर पर प्रदेश की शैक्षणिक प्रतिभाओं को सम्मानित किया गया। भोपाल के लाल परेड मैदान में आयोजित...
poshan-tracker-pmmvy-grievance-redressal-2026

POSHAN Tracker और PMMVY की शिकायतों का होगा निपटारा, 30 अक्टूबर को देशभर में...

0
नई दिल्ली | 30 अक्टूबर 2026 | सामाजिक कल्याण समाचार केंद्र सरकार ने गर्भवती महिलाओं, स्तनपान कराने वाली माताओं और पोषण सेवाओं के लाभार्थियों की...
anath-bachchon-ke-liye-sarkari-yojana-2026

अनाथ बच्चों के लिए सरकार की खास योजनाएँ, पढ़ाई से लेकर आर्थिक सहायता तक

0
नई दिल्ली | सरकारी योजना समाचार देश में ऐसे कई बच्चे हैं, जिन्होंने अपने माता-पिता को खो दिया है या जिनके पास देखभाल करने वाला...
Government welfare schemes have improved the living standards of 22 crore people

सरकारी कल्याण योजनाओं से 22 करोड़ लोगों के जीवन स्तर में सुधार, MoSPI के...

0
नई दिल्ली। भारत में सरकारी सामाजिक कल्याण योजनाओं के माध्यम से गरीब और जरूरतमंद परिवारों को मिलने वाली मुफ्त या रियायती वस्तुओं से उनके...