पिछले एक दशक में सबसे निचली विश्व रैंकिंग पर पहुंचीं सिंधु , पांच पायदान गिरकर 17वें स्थान पर

Sindhu reaches lowest world ranking in last decade, falls five places to 17th

 

भारत की शीर्ष शटलर पीवी सिंधु खराब फॉर्म से जूझते हुए मंगलवार को पिछले एक दशक में अपनी सबसे निचली विश्व रैंकिंग पर पहुंच गई। विश्व बैडमिंटन महासंघ (बीडब्ल्यूएफ) की नवीनतम रैंकिंग के अनुसार, दो बार की ओलंपिक मेडलिस्ट सिंधु पांच पायदान गिरकर 17वें स्थान पर आ गई हैं। सिंधु को अगस्त 2022 में राष्ट्रमंडल खेलों के विजयी अभियान के दौरान टखने में चोट लगी थी। जिससे उभरने में उन्हें पांच महीने का समय लगा। इस सीज़न कोर्ट पर वापसी करने के बाद से सिंधु अपने रंंग में नहीं रही हैं और बीडब्ल्यूएफ वर्ल्ड टूर 2023 में उन्हें अब भी अपने पहले खिताब का इंतज़ार है। सिंधु आखिरी बार 2013 में विश्व रैंकिंग में 17वें स्थान पर थीं। साल 2016 के बाद से वह शीर्ष 10 से बाहर नहीं गई थीं, जबकि अप्रैल 2016 में उन्होंने अपने करियर की सर्वश्रेष्ठ दूसरी रैंक हासिल की थी।

सिंधु ने फरवरी 2023 में अपने पूर्व कोच पार्क ताई-सुंग से दामन छुड़ाया था और फिलहाल वह इंडोनेशियाई कोच मोहम्मद हाफ ज़ि हाशिम की निगरानी में प्रशिक्षण ले रही हैं। इस साल सिंधु का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन मैड्रिड स्पेन मास्टर्स (अप्रैल 2023) में आया जहां उन्होंने फाइनल तक सफर किया था। उल्लेखनीय है कि पेरिस ओलंपिक 2024 के लिए क्वालीफिकेशन दौर अगले साल अप्रैल तक जारी रहेगा और बीडब्ल्यूएफ वर्ल्ड टूर प्रतियोगिता में अर्जित किये गये अंक क्वालीफिकेशन के लिए मायने रखेंगे। इस बीच, एचएस प्रणय एक स्थान फिसलकर पुरुषों की विश्व रैंकिंग में 10वें पायदान पर आ गए, जबकि लक्ष्य सेन और किदांबी श्रीकांत क्रमश: 12वें और 20वें स्थान पर बने हुए हैं। साइना नेहवाल पांच स्थान गिरकर महिलाओं की विश्व रैंकिंग में 36वें नंबर पर आ गई। सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी की पुरुष युगल जोड़ी दुनिया में तीसरे नंबर पर बरकरार है।

मानसून सत्र से पहले सर्वदलीय बैठक आज, पीएम मोदी भी होंगे शामिल

All party meeting today before monsoon session, PM Modi will also attend

 

केंद्र सरकार ने 20 जुलाई से शुरू होने वाले संसद के मानसून सत्र से संबंधित विभिन्न मुद्दों पर विचार-विमर्श के लिए आज सर्वदलीय बैठक बुलाई है। यह एक औपचारिक बैठक होगी जो संसद सत्र शुरू होने से एक दिन पहले होगी। इस बैठक में सरकार के वरिष्ठ मंत्रियों समेत प्रधानमंत्री मोदी भी शिरकत करेंगे।

संसद के मानसून सत्र से पहले सरकार ने बुधवार को सर्वदलीय बैठक बुलाई, जिसमें कई मुद्दों पर विचार-विमर्श के साथ इसे सुचारू रूप से चलाने को लेकर चर्चा होगी। उल्लेखनीय है कि संसद का मानसून सत्र गुरुवार से शुरू होगा और 11 अगस्त तक चलेगा। तेईस दिनों तक चलने वाले इस सत्र में कुल 17 बैठकें होंगी। सर्वदलीय बैठक के दौरान सरकार संसद के दोनों सदनों के कामकाज को सुचारू रूप से सम्पन्न सुनिश्चित करने के लिए सभी दलों का समर्थन मांगेगी। इससे पहले संसदीय कार्य मंत्री प्रह्लाद जोशी ने सभी दलों से मानसून सत्र के दौरान विधायी कार्यों और अन्य विषयों पर सार्थक चर्चा में योगदान देने का आग्रह किया था। प्राप्त रिपोर्टों के मुताबिक 20 जुलाई (गुरुवार) से शुरू होने वाले मानसून सत्र में लगभग 32 विधेयक पेश किए जाने की उम्मीद है। इन विधेयकों में वन विधेयक और डेटा संरक्षण विधेयक भी शामिल हैं। गौरतलब है कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेतृत्व वाले राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) ने मंगलवार को 39 दलों के साथ राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में बैठक की। दूसरी ओर 26 दलों वाला विपक्ष ने बेंगलुरु में दो दिवसीय बैठक की।

पहले मंगलवार को होनी थी बैठक
बता दें कि पहले यह सर्वदलीय बैठक राज्य सभा के सभापति जगदीप धनखड़ ने मंगलवार को बुलाई थी लेकिन अधिकतर पार्टियों के नेताओं की अनुपलब्धता के चलते यह बैठक टाल दी गई। इस साल कई राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनाव और अगले साल होने वाले लोकसभा चुनाव को देखते हुए सत्ताधारी पार्टी और विपक्ष अपनी-अपनी रणनीति बनाने में जुटे हैं। विपक्ष जहां मंगलवार को बेंगलुरु में बैठक कर रहा है, वहीं एनडीए दिल्ली में बैठक कर रहा है।

हंगामेदार रहेगा मानसून सत्र
मानसून सत्र के हंगामेदार होने का अनुमान है। अगले साल होने वाले लोकसभा चुनाव को देखते हुए विपक्ष सरकार के खिलाफ हमलावर रुख अपनाएगा। साथ ही महंगाई, मणिपुर संकट जैसे मुद्दों को लेकर भी विपक्ष, सरकार को निशाने पर ले सकता है। उल्लेखनीय है कि संसद का शीतकालीन सत्र भी हंगामे की भेंट चढ़ गया था।

Chhindwara News: भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा विधानसभा प्रभारी नियुक्त

Chhindwara News

 

छिंदवाड़ा :- भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष माननीयनारायण सिंह कुशवाह के निर्देशानुसार, भाजपा जिलाध्यक्ष विवेक बंटी साहू, पूर्व मंत्री नानाभाऊ मोहोड़, भाजपा मंडल अध्यक्ष सदन साहू, मंडल प्रभारी राहुल मोहोड़ की अनुशंसा पर भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा जिलाध्यक्ष जगेन्द्र अल्डक द्वारा सुदामा डोबले निवासी मऊ को भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा मोहखेड़ मंडल का मंडल अध्यक्ष नियुक्त किया जाता है । नियुक्ति पर भाजपा मोहखेड़ पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने बधाई दी एवं भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा प्रदेश अध्यक्षनारायण सिंह कुशवाह एवं भाजपा जिलाध्यक्ष विवेक बंटी साहू के निर्देशानुसार भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा जिलाध्यक्ष जगेन्द्र अल्डक ने मोर्चा के विधानसभा प्रभारी नियुक्त किए जिसमें छिंदवाड़ा विधानसभा में गोपाल पटेल, चौरई में सत्यनारायण चौरिया, पांढुर्णा में ऋषि सोनी, सौसर में सुनील जोगी, परासिया में विनोद मालवी, जुन्नारदेव में रमेश सालोडे एवं अमरवाड़ा विधानसभा में तीरथ सूर्यवंशी को नियुक्त किया गया है ।

कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी और वरिष्ठ नेता राहुल गांधी के विशेष विमान की भोपाल में आपातकालीन लैंडिंग

Emergency landing of special aircraft of former Congress President Sonia Gandhi and senior leader Rahul Gandhi in Bhopal

भोपाल, 18 जुलाई| बेंगलुरु में विपक्षी दलों की बैठक के बाद दिल्ली लौटते समय कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी और वरिष्ठ नेता राहुल गांधी के विशेष विमान को तकनीकी खराबी के कारण आज देर शाम यहां राजा भोज हवाईअड्डे पर आपात स्थिति में उतारा गया। यहां हवाईअड्डे पर लगभग एक घंटे रुकने के बाद दोनों वरिष्ठ नेता विमानन कंपनी इंडिगो की नियमित विमान सेवा से रात्रि लगभग नौ बजकर चालीस मिनट पर दिल्ली रवाना हुए। अपने दोनों वरिष्ठ नेताओं के यहां पहुंचने की खबर के बाद पूर्व केंद्रीय मंत्री सुरेश पचौरी, वरिष्ठ नेता शोभा ओझा, पूर्व मंत्री पी सी शर्मा और विधायक द्वय कुणाल चौधरी व आरिफ मसूद हवाईअड्डा पहुंचे और कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी और वरिष्ठ नेता राहुल गांधीसे मुलाकात की।
शोभा ओझा ने कहा कि दोनों नेता भोपाल हवाईअड्डे पर कुछ समय रुकने के बाद दिल्ली रवाना हो गए। उन्होंने अपने नेताओं से हुयी बातचीत के हवाले से कहा कि विमान में ऑक्सीजन की कमी महसूस होने पर पायलट ने बेंगलुरु से दिल्ली के लिए उड़ान भरने वाले विशेष विमान को आपात स्थिति में भोपाल हवाईअड्डे पर सुरक्षित उतारा। कांग्रेस के स्थानीय नेताओं को जैसे ही अपने नेता के भोपाल पहुंचने की खबर मिली, वे सब उनसे मिलने पहुंच गए। पूर्व मंत्री पी सी शर्मा ने मीडिया से कहा कि कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी और वरिष्ठ नेता राहुल गांधी को कुछ समय की मुलाकात के दौरान प्रदेश के मौजूदा राजनैतिक हालातों के बारे में भी बताया गया। दोनों नेताओं ने यहां स्वल्पाहार भी लिया। हवाईअड्डा सूत्रों के अनुसार दोनों नेता विशेष विमान से बेंगलुरु में आयोजित विपक्षी दलों की बैठक में शामिल होने के बाद वापस दिल्ली लौट रहे थे। विमान में अचानक तकनीकी खराबी का पता चलने पर पायलट ने सूझबूझ का परिचय देते हुए उसे भोपाल हवाईअड्डे पर आवश्यक अनुमति के बाद आपात स्थिति में उतारा। इसके बाद हवाईअड्डा की सुरक्षा में तैनात केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ) के अधिकारी कर्मचारियों के अलावा राज्य पुलिस भी हरकत में आ गयी।

आज मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान देंगे 287.48 करोड़ रुपये से अधिक के विकास कार्यों की सौगात

Today Chief Minister Shivraj Singh Chouhan will gift development works worth more than Rs 287.48 crore

सिवनी। प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का बुधवार को विकास पर्व यात्रा के तहत सिवनी आगमन हो रहा है। इस दौरान मुख्यमंत्री सिवनी जिले की ऐतिहासिक धरोहर राजा दलपत शाह के दलसागर तालाब के सौंदर्यीकरण कार्य के भूमि पूजन सहित जिले के अनेक विकास कार्यों का भूमिपूजन करेंगे। प्रदेश के मुख्यमंत्री के आगमन पर छिंदवाड़ा चौक से विशाल रोड शो मठ मंदिर रोड से मठ स्कूल, दुर्गा चौक होते हुए नगर पालिका के सामने से बस स्टैंड, बस स्टैंड पेट्रोल पंप के पास से सोमवारी चौक के सामने से दलसागर तालाब के मुख्यघाट के सामने पहुंचेगा। यहां यह रोड शो आम सभा में परिवर्तित हो जाएगा। यहां से मुख्यमंत्री विकास कार्यों का भूमिपूजन करेंगे।

इन विकास कार्यों की मिलेगी सौगातToday Chief Minister Shivraj Singh Chouhan will gift development works worth more than Rs 287.48 crore
विकास पर्व के दौरान मुख्यमंत्री विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण व भूमिपूजन करेंगे। इसमें 9.40 करोड़ की लागत से निर्मित 17 किमी माल्हनवाड़ा से खैररांजी मार्ग, 1.15 करोड़ की लागत से निर्मित अनुविभागीय अधिकारी राजस्व कार्यालय भवन बरघाट, 3.53 करोड़ लागत से निर्मित शासकीय महाविद्यालय बरघाट में छह अतिरिक्त कक्षों का निर्माण, 1.31 करोड़ की लागत से ग्वारी (लखनादौन) प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भवन व आवास गृहों का निर्माण, 1.30 करोड़ की लागत से सिवनी नगरीय निकाय के पांच प्रमुख सड़कों का कायाकल्प के तहत डामरीकरण कार्य का लोकार्पण किया जाएगा।

32.76 करोड़ की लागत से सीएम राइज स्कूल धनौरा का निर्माण
32.76 करोड़ की लागत से सीएम राइज स्कूल धनौरा का निर्माण, 28.60 करोड़ की लागत से सीएम राइज स्कूल मुर्गहाई का निर्माण, 16.63 करोड़ की लागत से क्रिटिकल केयर हेल्थ यूनिट सिवनी का निर्माण, 2.87 करोड़ की लागत से 8.542 किमी लम्बा सिवनी–मंडला (लोपा) से परासपानी मार्ग का निर्माण, 1.12 करोड़ की लागत से 3.88 किमी लम्बा सिवनी-मंडला (लोपा) से पलारी मार्ग निर्माण, 1.84 करोड़ की लागत से छह बिस्तरीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बगहाई का निर्माण कार्य, 53.28 करोड़ की लागत से अमृत 2.0 के अंतर्गत सिवनी जलावर्धन योजना का निर्माण व विस्तार कार्य, 7.44 करोड़ की लागत से दल सागर तालाब में फाउंटेन लाइट व साउंड सिस्टम कार्य व 126.21 करोड़ की लागत से सिवनी शहर से गुजरने वाले पुराने एनएच सात पर 630 मीटर रेलवे ओवर ब्रिज व 12.67 किमी की लंबाई टूलेन सड़क के स्थान पर फोरलेन सड़क निर्माण कार्य का भूमि पूजन किया जाएगा।

मुख्यमंत्री के आगमन के दौरान ऐसी रहेगी यातायात व्यवस्था
जिला मुख्यालय में सुव्यवस्थित यातायात व वाहन पार्किंग की व्यवस्था को लेकर कलेक्टर क्षितिज सिंघल, पुलिस अधीक्षक रामजी श्रीवास्तव ने कार्यक्रम स्थल मार्ग, वाहन पार्किंग स्थल व सुरक्षा व्यवस्था का अवलोकन कर आवश्यक दिशा निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए हैं। बनाई गई यातायात व्यवस्था के तहत दोपहर 12 बजे से कार्यक्रम समाप्ति तक सभी यात्री बसों, वाहनों के संचालन में मार्ग परिवर्तन किया गया है। छिन्दवाड़ा नागपुर की ओर से आने वाली यात्री बसे छिन्दवाड़ा चौक से होते हुए बायपास से अपने गंतव्य स्थान की ओर जाएंगी। बालाघाट, मंडला व जबलपुर की ओर से आने वाली यात्री बसें ज्यारत नाका की ओर जाएंगी। छिन्दवाडा़ की ओर से आने वाले वाहनों का डायवर्सन फिल्टर चौक से होते हुये शहर में प्रवेश करेंगे। नागपुर की ओर से आने वाले वाहनों का डायवर्सन नागपुर रोड रेलवे कासिंग से कटगी नाका रेलवे अोडर ब्रिज से शहर में प्रवेश करेंगे। मुंगवानी रोड की और से आने वाले वाहनों का डायर्वसन सोमवारी चौक से भैरोगंज, स्टेडियम होते हुए होमगार्ड लाइन किया जाएगा। मंडला-बालाघाट की ओर से आने वाले वाहनों का डायवर्सन बरघाट रोड रेलवे क्रासिंग से कटंगी नाका अंडर ब्रिज से शहर में प्रवेश करेंगे।

आवागमन वाहनों की पर्किंग व्यवस्था
छपारा, लखनादौन, मंडला, बालाघाट की ओर से आने वाली यात्री बसों की पार्किंग की व्यवस्था पालिटेक्निक ग्राउंड व वर्षा होने पर बींझावाड़ा जिला पंचायत रोड व डालडा फैक्ट्री के सामने की रोड मे की गई है। छपारा, लखनादौन की ओर से आने वाले चोपहिया की पार्किंग की व्यवस्था राधिका टाउन व पुलिस लाइन कैंपस में की गई है। मंडला, बालाघाट की ओर से आने वाले फोर वीलर की पर्किग की व्यवस्था मोती महल के सामने बरघाट रोड व रेलवे रेक पाइंट मे की गई है। कुरई छिंदवाड़ा की ओर से आने वाले वाहनों की पार्किंग की व्यवस्था पुराने रेलवे स्टेशन कैंपस में की गई है। वीआइपी पार्किंग की व्यवस्था उर्दू स्कूल ग्राउंड प्राइवेट बस स्टैंड कैंपस व बड़े मिशन स्कूल ग्राउंड में की गई है। मुंगवानी की ओर से आने वाले वाहनों की पार्किंग की व्यवस्था महामाया लान के सामने की गई है।

यहां रहेगा प्रतिबंध
गांधी भवन से छिंदवाड़ा चौक तक व मठ मंदिर एलआईबीचौक, दुर्गा चौक, नेहरू रोड नगर पालिका का मार्ग वीआईपी आगमन के दौरान दो पहिया, चार पहिया वाहनों का प्रवेश निषेध रहेगा। दलसागर, बस स्टैंड, करबला चौक से सोमवारी चौक एमएलबी स्कूल तक प्रवेश निषेध रहेगा। भारी वाहन व ट्रक सुबह सात बजे से रात 10 बजे तक शहर के भीतर प्रवेश निषेध रहेगा। इसी तरह न्यायालय आने वाले अधिवक्ताओं के वाहनों की पार्किंग की व्यवस्था इंग्लिश मिशन स्कूल व पीडब्ल्यूडी कार्यालय में की गई है। गांधी भवन तिराहा से लेकर जय स्तंभ व जय स्तंभ से लेकर दलसागर कार्यक्रम स्थल तक पार्किंग प्रतिबंधित रहेगी।

पहली बार 24 देशों के मंत्री इंदौर में, रोजगार पर दुनिया के लिए बनेगी नीति

For the first time ministers from 24 countries will meet in Indore, a policy will be made for the world on employment

 

इंदौर। इंदौर से दुनियाभर के लिए श्रम, रोजगार पर भविष्य की नीतियों का रास्ता निकलेगा। इंदौर में जी-20 देशों की बैठकों का दौर बुधवार से शुरू हो रहा है। 21 जुलाई की तारीख खास होगी। इस दिन 24 देशों के श्रम और रोजगार से जुड़े मंत्री इंदौर में खास बैठक करेंगे। पहली बार इंदौर में इतने देशों के मंत्री किसी सरकारी बैठक के लिए एकसाथ जुट रहे हैं। यह बैठक अहम इसलिए भी है, क्योंकि इससे पहले देश-विदेश में हुई तीन बैठकों का सार और निष्कर्ष इंदौर की इसी बैठक में तय होगा|
बैठक में शामिल होने आए प्रतिनिधियों का तिलक लगाकर और फूलमालाएं पहनाकर स्वागत किया गया।

स्कीम-78 स्थित ब्रिलियंट कन्वेंशन सेंटर में 19 से 21 जुलाई तक जी-20 समूह के सदस्य देश-विशेष आमंत्रित नौ देशों के प्रतिनिधि श्रम और रोजगार के मुद्दे पर चर्चा के लिए इंदौर आ रहे हैं। इस मुद्दे पर बने इन देशों के वर्किंग ग्रुप की तीन बैठकें क्रमश: फरवरी में जोधपुर, अप्रैल में गुवाहाटी और मई में स्विट्जरलैंड के जिनेवा स्थित अंतरराष्ट्रीय श्रम संगठन (आइएलओ) के मुख्यालय में हुई थी। इन तीन बैठकों में ग्लोबल स्किल गैप यानी कौशल में मौजूद अंतर, अस्थायी रोजगार आधारित अर्थव्यवस्था और सामाजिक सुरक्षा की समस्या से पार पाते हुए समावेशी आर्थिक तंत्र और सामाजिक सुरक्षा का ढांचा खड़ा करने की रणनीति पर विचार हुआ।


अंतिम खाका इंदौर में होगा पेश
तीनों बैठकों में श्रम-रोजगार पर बने जी-20 देशों के वर्किंग ग्रुप के सदस्यों ने हिस्सेदारी की। इसमें अधिकारी और विभिन्न संगठनों के प्रतिनिधि होते हैं। तीन बैठकों में तय हुए बिंदुओं और प्रारूप का अंतिम खाका अब इंदौर में पेश होगा। 19 और 20 जुलाई को वर्किंग ग्रुप इस पर अंतिम चर्चा करेगा। 21 जुलाई को इस पर जी-20 का अंतिम दस्तावेज मंत्रियों की बैठक में तय होगा। साथ ही जी-20 देशों की ओर से श्रम और रोजगार पर संयुक्त वक्तव्य जारी किया जाएगा। भारत के श्रम व रोजगार मंत्री भूपेंद्र यादव बैठक की अध्यक्षता करेंगे।

श्रम व रोजगार मंत्रालय की सचिव आरती आहूजा और संयुक्त सचिव रूपेश कुमार ठाकुर ने आयोजनों का ब्योरा दिया। उन्होंने कहा कि जी-20 के सदस्य देश बेहतर आर्थिक और समावेशी विकास के लिए इस साल भारत की अध्यक्षता में चर्चा कर रहे हैं। इससे पहले फरवरी में कृषि समूह की बैठक भी इंदौर में हो चुकी है। सदस्य देशों के वर्किंग समूह अलग-अलग मुद्दों पर चर्चा कर नीतियों व साझा बिंदुओं पर बात करते हैं। इसमें श्रम व रोजगार भी एक है। भविष्य के लिए बेहतर रोजगार सृजित करने के लिए किस दिशा में कौशल विकास पर काम हो। कैसे एक-दूसरे देश सहयोग कर रोजगार को बढ़ावा दें। श्रम की स्थिति बेहतर कर अर्थव्यवस्था का विकास करें। इंदौर की अंतिम बैठक में मंत्री समूह बिंदुओं को तय कर साझा नीतियों का प्रारूप जारी करेंगे।

Ujjain News: बाबा महाकाल की शाही सवारी पर थूकने वाले आरोपियों को घरों पर उज्जैन नगर निगम के अमले ने बुलडोजर चलाया

ujjain news baba mahakal

भोपाल/उज्जैन , बाबा महाकाल की सवारी पर थूकने और कुल्ला कर पानी फेंकने वाले तीन लोगों के खिलाफ पुलिस ने सोमवार को कड़ी कार्रवाई करते हुए भारतीय दंड विधान की धारा-1860 के तहत 295 ए, 153 ए, 296 और 505 के तहत प्रकरण दर्ज कर इन्हें गिरफ्तार कर लिया था। जिन्हें न्यायालय में पेश किया गया, जहां से दो नाबालिगों को बाल संप्रेक्षण गृह और एक बालक को सेंट्रल जेल भैरवगढ़ पहुंचाने के बाद पुलिस ने बुधवार सुबह इनके मकानों को तोड़ने की कार्रवाई की। सुबह पुलिस इन आरोपियों के मकान तोड़ने के लिए ढोल बजाकर पहुंची थी। मकान तोड़ने की कार्रवाई के दौरान नगर निगम का अमला ढोल धमाकों के साथ आरोपियों के घर पुलिस बल और पोकलेन, जेसीबी के साथ पहुंचा। जहां, उन्होंने मकानों को गिराने की कार्रवाई की।

मंगलवार को हिंदूवादी फायर ब्रांड नेता विधायक रामेश्वर शर्मा (Rameshwar Sharma)ने पुलिस प्रशासन से मांग की थी थूकने वाले आरोपियों पर एफआईआर नही इनके घर पर बुलडोजर चले

जेसीबी से उतारा सामान

नगर निगम और प्रशासन के अफसरों ने मकानों को तोड़ने के लिए मंगलवार को ही इन मकानों के दस्तावेज खंगाले थे। जिनमें दो मकानों में विसंगति सामने आई थी जिसके बाद आज यह मकान तोड़ने की कार्रवाई की गई। पुलिस जैसे ही टंकी चौक स्थित सुपर गोल्ड बेकरी के पास स्थित आरोपियों का मकान तोड़ने पहुंची, तो मकान में रह रहे लोगों ने मकान से सामान निकालने के लिए कुछ समय मांगा, जिसके बाद जेसीबी से मकान में रखें कूलर, एसी, फ्रीज और अन्य सामान बाहर निकाला गया।

 

 

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने बच्ची अस्मिता के निधन पर शोक व्यक्त किया

Chief Minister Shivraj Singh condoled the death of baby girl Asmita.

भोपाल, 18 जुलाई| मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने विदिशा जिले में ढाई वर्ष की बच्ची अस्मिता की बोरवेल में गिरने से हुई असामयिक मृत्यु पर शोक व्यक्त किया है। आधिकारिक जानकारी के अनुसार मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने कहा कि एनडीआरएफ, एसडीआरएफ और होमगार्ड सहित जिला प्रशासन के अधिकारियों, कर्मचारियों के रेस्क्यू ऑपरेशन में अथक प्रयास के बाद भी दुर्भाग्य से बच्ची की जान नहीं बचाई जा सकी। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने प्रभावित परिवार की आर्थिक सहायता के निर्देश कलेक्टर विदिशा को दिए हैं।

कजरी बरखेड़ा में ढाई साल की बच्‍ची बोरवेल में गिरी, एसडीआरएफ की टीम भी पहुंची

Two and a half year old girl fell in borewell in Kajri Barkheda, SDRF team also reached

 

विदिशा, जिले की सिरोंज तहसील के गांव कजरी बरखेड़ा में मंगलवार को सुबह के समय खेलते समय एक ढाई वर्ष की बच्ची अस्मिता (रूक्मणी) अहिरवार घर के आंगन में खुले पड़े 16 फीट गहरे बोरवेल में गिर गई।
बच्ची को सकुशल बाहर निकालने के लिए बगल में खोदाई की जा रही है। 14 फीट तक खोदाई हो चुकी है। वर्षा के परेशानी आ रही हे। घटना के बाद से स्वजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। अधिकारियों के मुताबिक अभी बच्ची की आवाज आ रही है। गड्ढे में आक्सीजन पहुंचाई जा रही है।
बच्ची लगभग 20 फीट गहरे बोरवेल में गिर गई। प्रशासन और SDRF की टीम मौके पर मौजूद है, NDRF की टीम को भी बुलाया गया है। बचाव कार्य जारी है। जहां बच्ची गिरी है उसके समानांतर एक गड्ढा कर उसे निकाला जा रहा है, बारिश की वजह से बचाव कार्य में दिक्कत हो रही है|

जानकारी के अनुसार पथरिया थाना क्षेत्र के गांव कजरी बरखेड़ा में इंदर सिंह अहिरवार द्वारा घर के बाहर ही पानी के लिए बोरवेल खोदा जा रहा था। बोरवेल के गड्ढे पर कोई ढक्कन नहीं होने के कारण मंगलवार सुबह करीब दस बजे इंदर की ढाई वर्ष की बेटी अस्मिता इस गड्ढे में गिर गई। घटना की जानकारी मिलते ही एसडीएम हर्षल चौधरी प्रशासनिक अमले के साथ पहुंचे और 11 बजे से बचाव कार्य शुरू कर दिया। चौधरी के मुताबिक बोरवेल के बगल में दो बुलडोजर से समानांतर गड्ढा किया जा रहा है। इस गड्ढे से बोरवेल तक सुरंग बनाकर बच्ची को बाहर निकाला जाएगा। उन्होंने बताया कि दोपहर तक करीब 15 फीट गढ्ढा खोदा जा चुका है। घटना की जानकारी मिलने के बाद सिरोंज विधायक उमाकांत शर्मा, कुरवाई विधायक हरिसिंह सप्रे, प्रभारी कलेक्टर और जिला पंचायत सीईओ डा. योगेश भरसट, एसपी दीपक शुक्ला भी गांव पहुंच गए है।

कच्चे मकान को ढहाकर शुरू किया बचाव कार्य
इंदर सिंह के घर के सामने उन्हीं का एक कच्चा मकान था, जिसके कारण बुलडोजर बोरवेल के बगल में गड्ढा खोद नहीं पा रहे थे। इसी के चलते पहले कच्चे मकान को गिराया गया, इसके बाद गड्ढे की खोदाई शुरू की है। दो बुलडोजर के अलावा दो ट्रैक्टर ट्राली भी मलबा हटाने में लगा हुआ है। घटना स्थल के आसपास पुलिस ने बैरिकेडिंग कर दी है। गांव में लोगों की भीड़ बढ़ती जा रही है। उसे नियंत्रित करने के लिए आसपास के पांच थानों के पुलिस बल को लगाया गया है।

प्रभारी मंत्री ने दिए युद्धस्‍तर पर बचाव अभियान चलाने के निर्देश
जिले के प्रभारी मंत्री विश्‍वास सारंग ने घटना की जानकारी मिलने पर जिला प्रशासन के वरिष्‍ठ अधिकारियों से फोन पर बात की और घटना के बारे में अपडेट लिया। उन्‍होंने युद्धस्‍तर पर बचाव अभियान चलाने के निर्देश दिए हैं।

तेजी से गरीबी घटाने में बिहार के बाद, मध्य प्रदेश बना दूसरा राज्‍य

After Bihar, Madhya Pradesh became the second state to reduce poverty faster.

 

प्रदेश के लिए अच्छी खबर है। पांच वर्ष में यहां गरीबी में 16 प्रतिशत की कमी आई है। राष्ट्रीय परिवार स्वास्थ्य सर्वेक्षण (एनएफएचएस)-4 के अनुसार 2015-16 में प्रदेश के 36.57 प्रतिशत लोग गरीब थे, जो एनएफएचएस-5 की रिपोर्ट के अनुसार 2019-21 में घटकर 20. 63 प्रतिशत रह गए हैं। इन पांच सालों में सर्वाधिक गति से गरीबी दूर करने में बिहार के बाद मध्य प्रदेश दूसरा राज्य है। बिहार में 18 प्रतिशत, उत्तर प्रदेश में 15 प्रतिशत और ओडिसा में 13.65 प्रतिशत की कमी आई है।

हालांकि, सर्वाधिक गरीबी प्रतिशत वाले राज्यों में अब भी मध्य प्रदेश का क्रम बिहार, झारखंड, मेघालय और उत्तर प्रदेश के बाद पांचवें पायदान पर है। केरल, तमिलनाडु, पंजाब, हिमाचल प्रदेश में गरीब दर पांच प्रतिशत से भी कम है। पूरे देश की बात करें तो प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के शासनकाल के दौरान वित्त वर्ष 2015-16 से वित्त वर्ष 2019-20 के बीच 13.5 करोड़ लोग बहुआयामी गरीबी के दायरे से बाहर निकले। यह जानकारी सोमवार को जारी नीति आयोग की राष्ट्रीय बहुआयामी गरीबी सूचकांक रिपोर्ट में दी गई।

यह सूचकांक स्वास्थ्य, शिक्षा और जीवनस्तर से जुड़े कुल 12 मानकों के आधार पर जारी किया गया। इन मानकों में पोषण, बाल और किशोर मृत्यु दर, मातृ स्वास्थ्य, स्कूली शिक्षा के वर्ष, स्कूल में उपस्थिति, रसोई गैस, स्वच्छता, पेयजल, बिजली, आवास, परिसंपत्ति और बैंक खाते शामिल हैं। रिपोर्ट के मुताबिक वर्ष 2015-16 में 24.85 प्रतिशत भारतीय बहुआयामी गरीबी के दायरे में थे।

वर्ष 2019-20 में यह संख्या घटकर 14.96 प्रतिशत रह गई। इस अवधि में सरकार की तरफ से स्वच्छ भारत मिशन, जल जीवन मिशन, पोषण अभियान, समग्र शिक्षा, प्रधानमंत्री सहज बिजली हर घर योजना, उज्ज्वला, प्रधानमंत्री जनधन योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना जैसी कई स्कीम की शुरुआत की गई, जिससे देशवासियों के स्वास्थ्य, शिक्षा और जीवन स्तर पहले की तुलना में बेहतर हुए।

ग्रामीण इलाकों में तेजी से घटी गरीबी
वित्त वर्ष 2015-16 में देश के ग्रामीण इलाके में रहने वाले 32.59 प्रतिशत लोग बहुआयामी गरीबी के शिकार थे। वित्त वर्ष 2019-20 की समाप्ति तक यह संख्या घटकर 19.28 प्रतिशत रह गई। 2015-16 में शहरों में 8.65 प्रतिशत लोग बहुआयामी रूप से गरीब थे, जिनकी संख्या वर्ष 2019-20 में घटकर 5.27 प्रतिशत रह गई। इन पांच सालों के दौरान सबसे अधिक उत्तर प्रदेश में 3.43 करोड़ लोग बहुआयामी गरीबी से मुक्त हुए। 36 राज्यों और संघीय प्रदेशों के 707 प्रशासनिक जिलों की बहुआयामी गरीबी संबंधी अनुमान प्रदान करने वाली नीति आयोग की रिपोर्ट से पता चलता है कि गरीबी में सबसे तीव्र कमी उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, उड़ीसा और राजस्थान जैसे राज्यों में हुई है।

पांच सालों में कितना प्रतिशत घटी गरीबी
राज्य 2015-16 2019-20 बिहार 51.89 प्रतिशत 33.76 प्रतिशत उत्तर प्रदेश 37.68 प्रतिशत 22.93 प्रतिशत झारखंड 42.10 प्रतिशत 28.81 प्रतिशत मध्य प्रदेश 36.57 प्रतिशत 20.63 प्रतिशत उत्तराखंड 17.67 प्रतिशत 9.67 प्रतिशत पंजाब 5.57 प्रतिशत 4.75 प्रतिशत हरियाणा 11.88 प्रतिशत 7.07 प्रतिशत हिमाचल प्रदेश 7.59 प्रतिशत 4.93 प्रतिशत|

nmms-scholarship-2026-27

NMMSS Scholarship 2026-27: छात्रों को बड़ी राहत, छात्रवृत्ति आवेदन की अंतिम तारीख बढ़ी, अब...

0
नई दिल्ली। आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के मेधावी विद्यार्थियों के लिए केंद्र सरकार ने बड़ी राहत दी है। शिक्षा मंत्रालय ने राष्ट्रीय साधन-सह-योग्यता...
akshara goswami

मध्यप्रदेश स्थापना दिवस पर 102 मेधावी विद्यार्थियों का सम्मान, हर छात्र को मिली 1...

0
भोपाल। मध्यप्रदेश के 71वें स्थापना दिवस के अवसर पर प्रदेश की शैक्षणिक प्रतिभाओं को सम्मानित किया गया। भोपाल के लाल परेड मैदान में आयोजित...
poshan-tracker-pmmvy-grievance-redressal-2026

POSHAN Tracker और PMMVY की शिकायतों का होगा निपटारा, 30 अक्टूबर को देशभर में...

0
नई दिल्ली | 30 अक्टूबर 2026 | सामाजिक कल्याण समाचार केंद्र सरकार ने गर्भवती महिलाओं, स्तनपान कराने वाली माताओं और पोषण सेवाओं के लाभार्थियों की...
anath-bachchon-ke-liye-sarkari-yojana-2026

अनाथ बच्चों के लिए सरकार की खास योजनाएँ, पढ़ाई से लेकर आर्थिक सहायता तक

0
नई दिल्ली | सरकारी योजना समाचार देश में ऐसे कई बच्चे हैं, जिन्होंने अपने माता-पिता को खो दिया है या जिनके पास देखभाल करने वाला...
Government welfare schemes have improved the living standards of 22 crore people

सरकारी कल्याण योजनाओं से 22 करोड़ लोगों के जीवन स्तर में सुधार, MoSPI के...

0
नई दिल्ली। भारत में सरकारी सामाजिक कल्याण योजनाओं के माध्यम से गरीब और जरूरतमंद परिवारों को मिलने वाली मुफ्त या रियायती वस्तुओं से उनके...