नर्मदापुरम-पूरे प्रदेश के साथ ही नर्मदापुरम जिले में भी स्कूल चलें हम अभियान का शुभारंभ 17 जुलाई को हुआ। सभी जिला अधिकारियों ने स्कूलों में जाकर बच्चों को पढ़ाया और उन्हें जीवन में शिक्षा के महत्व के प्रति जागरूक किया। कलेक्टर नीरज कुमार सिंह भी स्कूल चलें हम अभियान के शुभारंभ के अवसर पर शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय नर्मदापुरम पहुंचे।उन्होंने स्कूल में कक्षा 11वीं एवं 12 वीं के बच्चों को रोचक ढंग से राष्ट्रकवि रामधारी सिंह दिनकर की कविता कुरुक्षेत्र का पाठ कराया। कविता पाठ से पूर्व कलेक्टर श्री सिंह ने बच्चों को बताया कि साहित्य हमारे जीवन को दिशा देने में बहुत उपयोगी है।साहित्य के माध्यम से मनुष्य में अनेक मूल्यों का विकास होता है जो जीवन को सार्थक बनाने में सहायक होते हैं।इसके पश्चात कलेक्टर ने बच्चों को कुरुक्षेत्र कविता का पाठ कराया और प्रत्येक पंक्ति में युधिष्ठिर और भीष्म पितामह के बीच हुए संवाद को सरल शब्दों में रोचक ढंग से बताया।बच्चों ने भी बड़ी जिज्ञासा के साथ शिक्षक के रूप में आए कलेक्टर को सुना।कलेक्टर श्री सिंह ने बताया कि यह कविता महाभारत युद्ध की कथावस्तु पर आधारित है।इसमें कवि ने मानवीय संघर्षरत जीवन की समस्या अधिकार, अहंकार,अज्ञानता का विश्लेषण किया है। युद्ध से सम्बंधित अनेक पहलुओं पर विचार विनिमय करते हुए इस काव्य के माध्यम से हम विनम्रता,क्षमाशील, कठिन परिश्रम,न्यायसंगत जैसे गुणों को अपनाकर हम अपने जीवन को बेहतर बना सकते हैं।इसके पश्चात कलेक्टर नीरज सिंह ने बच्चों की जिज्ञासाओं का समाधान करते हुए उन्हें करियर मार्गदर्शन भी दिया।स्कूल चले हम अभियान के शुभारंभ के अवसर पर शाजापुर जिले में आयोजित मुख्य कार्यक्रम को लाइव प्रसारण के माध्यम जिले के सभी स्कूलों के बच्चों ने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के संदेश को सुना।इस दौरान जिला शिक्षा अधिकारी शत्रुंजय सिंह बिसेन,प्राचार्य शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय श्रीमती साधना बिलथरिया एवं स्कूल स्टाफ उपस्थित रहा।
हमारा कोलार ।। सिर्फ सुनो मत, रास्तों को भी देखों ।। चुनावी मुद्दा सिर्फ विकास
भोपाल, राजधानी मुख्यालय वाले जिले की सबसे ज्यादा चर्चित विधानसभा हुजूर में अनेकों विकास कार्य चुनावी वर्ष के अंतिम चरण में चल रहे है, इनमें सबसे चर्चित विकास कार्य है कोलार सिक्स लेन रोड का निर्माण। सिक्स लेन निर्माण में हो रही देरी, सड़क पर हो रहे हादसे, सड़क निर्माण के लिए हटाये गये व्यावसायिक निर्माण, ट्राफिक और विधायक का बार बार निरीक्षण विपक्षी दल काँग्रेस के लिए चुनावी मुद्दा बन गया है।
वही क्षेत्र के विकास में नजर डाले तो पिछले सालों में कलियासोत नदी पर सैलया पुल, जेके पुल, दानिश कुंज पुल के निर्माण के बाद से कोलार क्षेत्र की आबादी को एम्स, भोपाल स्टेशन, आरकेएमपी स्टेशन, आईएसबीटी, बरकतउल्ला यूनिवर्सिटी, शाहपुर, अरेरा कॉलोनी, गुलमोहर, मिसरोद से सीधे कनेक्टिविटी मिली है वही होलीक्रॉस और डी मार्ट के सामने से हिनोतिया होते हुए रतनपुर भोजपुर, भोपाल बायपास,
होशंगाबाद रोड से कनेक्टिविटी और होली क्रॉस से सेमरी अमरावर्त होते हुए मंडीदीप, गोल से मंडीदीप का रास्ता पूरी तरह चालू हो चुका है।
क्षेत्र में बढ़ा है पर्यटन
पहले क्षेत्र कोलार डेम और झिरी पर्यटन क्षेत्र के लिए जाना जाता था अब विकास कार्यो के बाद मंदाकिनी से अमरनाथ कॉलोनी होते हुए कलियासोत-केरवा, भदभदा सैरसपाटा वही गुदड़ी घाट से रतनपुर होते हुए भोजपुर, भीमबैठिका, मुख्य कोलार मार्ग से कठोतिया, झिरी, कोलार डेम होते हुए रातापानी अभ्यारण्य, सलकनपुर, मर्दानपुर नर्मदाघाट, मुख्य मार्ग से डिमार्ट होते हुए केरवा डेम क्षेत्र अब स्थानीय आबादी सहित राजधानी के सुगम , सुविधायुक्त पर्यटन क्षेत्र बन गये है।
मुख्यमंत्री चौहान ने स्कूल चलें हम अभियान से जुड़ने का सामाजिक कार्यकर्ताओं, कलाकारों, खिलाड़ियों, उद्योगपतियों और जनप्रतिनिधियों से किया आग्रह
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने स्कूल चलें हम अभियान से सभी वर्गों द्वारा जुड़ने की जरूरत बताई। प्रदेश के सभी बच्चे स्कूल जाएं और उन्हें गुणवत्तापूर्ण शिक्षा मिले, इसके लिए अभियान से सामाजिक कार्यकर्ताओं, कलाकारों, खिलाड़ियों, उद्योगपतियों, सरकारी अधिकारियों, कर्मचारियों और जनप्रतिनिधियों को जुड़ना चाहिए। ऐसा कर हम अपने सामाजिक दायित्व का निर्वहन कर सकते हैं। मुख्यमंत्री चौहान ने आज अपने एक संदेश में यह बात कही।
स्कूल चलें हम अभियान-2023-24 में जनसहभागिता के लिए 17 से 19 जुलाई तक तीन दिवसीय “भविष्य से भेंट” कार्यक्रम हो रहा है। एजुकेशन पोर्टल www.educationportal.mp.gov.in के माध्यम से पंजीयन करवाने और इन दिनों में से किसी एक दिन बच्चों के बीच स्कूल जाने के लिए शिक्षा विभाग ने पहल की है। मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि स्कूल जाकर बच्चों को एक पीरियड पढ़ाने और उन्हें अपने अनुभव से अवगत करवाने की जरूरत है। स्कूल के पूर्व-विद्यार्थी यह सोचें कि आज जीवन में जहां भी पहुंचे हैं, उनका जीवन स्कूल ने संवारा है अतः स्कूल के प्रति अपना दायित्व निभाना चाहिए।
बच्चों को स्कूल जाने के लिए करें प्रेरित
मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि ग्रीष्मकालीन अवकाश के बाद स्कूलों में गतिविधि शुरू हुई है। सभी माता-पिता बच्चों को स्कूल भेंजे। कोई भी बच्चा स्कूल जाने से वंचित नहीं रहना चाहिए। हमें बच्चों से मित्रवत व्यवहार करना है। बच्चों को स्कूल जाने के लिए प्रेरित करना है। जो लोग जीवन में विशेष स्थान पर पहुंचे हैं, वे अपना पुराने विद्यालय एक बार जरूर जाएं। अन्य सभी पूर्व विद्यार्थी भी अपने बचपन के स्कूल में जाकर विभिन्न प्रकार से योगदान दे सकते हैं। मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि यह आवश्यक नहीं है कि पुराने विद्यालय को योगदान का कार्य अर्थ के माध्यम से ही किया जाए, बल्कि अपने जीवन अनुभव विद्यार्थियों को बताए जा सकते हैं। किसी विषय का ज्ञान और नई जानकारियां साझा की जा सकती हैं। भावी नागरिकों को आवश्यक दिशा दी जा सकती है।
विद्यार्थियों को मध्यप्रदेश सरकार ने दी हैं अनेक सुविधाएँ
मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि शासकीय विद्यालयों में विद्यार्थियों को मध्यान्ह भोजन और पाठ्यपुस्तकों का नि:शुल्क प्रदाय किया जा रहा है। दो जोड़ी गणवेश देने के साथ ही पांचवीं और आठवीं पास कर छठवीं और नौंवी कक्षा में निर्धारित दूरी के शासकीय स्कूल में प्रवेश पर बेटा-बेटियों को नि:शुल्क सायकिल की सुविधा प्रदान की गई है। कक्षा बारहवीं में उत्कृष्ट प्रदर्शन पर लेपटॉप के लिए राशि दी जा रही है। यही नहीं अपने विद्यालय में कक्षा बारहवीं में सबसे ज्यादा नम्बर प्राप्त करने पर ई-स्कूटी की सुविधा भी प्रारंभ की गई है। शिक्षा के क्षेत्र में यह सब सुविधाएँ देने का उद्देश्य विद्यार्थियों का जीवन संवारना है। किसी ग्राम, कस्बे और नगर में कोई बच्चा शिक्षा से वंचित न रहे, इसके लिए हर नागरिक सजग रहे। यह हम सभी का सामाजिक और नैतिक दायित्व है।
विकास पर्व: राजगढ़ के ब्यावरा में विकास पर्व के दूसरे दिन मुख्यमंत्री शिवराज सिंह करेंगे रोड-शो
विकास पर्व यात्रा के दूसरे दिन मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान 17 जुलाई की दोपहर एक बजे राजगढ़ जिले के ब्यावरा जाएंगे। मुख्यमंत्री चौहान के स्वागत के लिए नागरिक स्वयं ही ब्यावरा की सजावट कर रहे है, समाज के सभी वर्ग उनके के स्वागत के लिए आतुर है। जगह जगह पर अनेक संगठनों और समाजजन ने स्वागत पंडाल और द्वार सजाए है। कार्यक्रम में लाडली बहनों, किसानों, युवाओं की विशेष सहभागिता होगी।
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान दोपहर एक बजे ब्यावरा पहुँचेंगे और परमधाम आश्रम पहुँचकर विभिन्न समाज के प्रतिनिधियों से चर्चा करेंगे। मुख्यमंत्री दोपहर 1.25 बजे रोड-शो में शामिल होंगे और पीपल चौराहा ब्यावरा पहुँचेंगे। दोपहर 3.15 बजे मुख्यमंत्री चौहान मुख्य समारोह स्थल पर पहुँचकर अपार जनसमूह को संबोधित करेंगे। मुख्यमंत्री चौहान शाम 4.00 बजे कार्यक्रम स्थल से भोपाल के लिए प्रस्थान करेंगे।
विकास का पर्याय बना राजगढ़ ब्यावरा
कभी पत्थरगढ़ के नाम से जाना जाने वाला राजगढ़ आज मोहनपुरा और कुंडालिया सिंचाई परियोजनाओं सहित अनगिनत विकास कार्यों के चलते समृद्ध हुआ है। राजगढ़ से बड़े पैमाने पर होने वाला पलायन रुका है और लोग विकास की मुख्यधारा में सम्मिलित हुए है। केंद्र और राज्य सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न जन-कल्याणकारी योजनाओं से जिले के सभी पात्र हितग्राही लाभान्वित हो रहे है। इसके साथ ही विभिन्न निर्माण एवं विकास के कार्यों से जिला भी विकास के पथ पर तेजी से आगे बढ़ रहा है। जिसका लाभ समाज के अंतिम छोर के व्यक्तियों तक पहुँचाया जा रहा है।
जिले में मुख्यमंत्री लाडली बहना योजना, लाडली लक्ष्मी योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना, प्रधानमंत्री उज्जवला योजना, किसान सम्मान निधि, मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना, मुख्यमंत्री उद्यम क्रांति योजना जैसी अनेक हितग्राही मूलक योजनाओं का लाभ सभी पात्र हितग्राहियों को मिल रहा है।
राजगढ़ जिले के हितग्राहियों को केंद्र और राज्य सरकार की विभिन्न योजनाओं का लाभ प्रदान किया जा रहा है। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि से 2 लाख 40 हजार एवं मुख्यमंत्री किसान सम्मान निधि से 2 लाख 40 हजार से अधिक किसान परिवार लाभान्वित हुए है। मुख्यमंत्री कृषक ऋण माफी योजना अंतर्गत जिले के 24 हजार 909 किसानों का 28 करोड़ रूपये से अधिक का ब्याज माफ किया गया है। जिले में 12 लाख 34 हज़ार हितग्राहियों को नि:शुल्क खाद्यान्न मिल रहा है। मुख्यमंत्री आवासीय भू-अधिकार योजना के माध्यम से 1868 परिवारों को पट्टे वितरण किए गए है। प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) अंतर्गत 01 लाख 13 हजार 523 से अधिक आवास निर्मित हुए है। प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) अंतर्गत 22,600 से अधिक आवास निर्मित कराए गए है।
उपचार के लिए अन्य शहरों पर आश्रित रहने वाले राजगढ़ के नागरिकों को जल्दी हो मेडिकल कालेज की सुविधा मिलेगी। मुख्यमंत्री चौहान ने पिछले साल ही इसका भूमि-पूजन किया था। कालेज का निर्माण तेजी से जारी है। मोहनपुरा और कुंडलियाँ में पाइप से प्रेशर से सिंचाई की देश की इस पहली योजना से खेत लहलहा उठे है और किसानों का पलायन रुका है।
मुख्यमंत्री चौहान राजगढ़ के ब्यावरा में विकास पर्व के दूसरे दिन करेंगे रोड-शो
विकास पर्व: निमाड़ के किसानों को 1328 करोड़ रू. की दो सिंचाई परियोजनाओं की सौगात नागलवाड़ी में बनेगा भीलट देव लोक
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आज बड़वानी जिले के नागलवाड़ी में विकास पर्व का शुभारंभ करते हुए निमाड़ के दो जिलों की जनता को 1328 करोड़ 75 लाख रुपये की लागत से बनी नागलवाड़ी और पाटी माइक्रो उद्वहन सिंचाई परियोजनाएँ समर्पित कीं। मुख्यमंत्री चौहान ने विशाल जनसमूह को सम्बोधित करते हुए कहा कि वर्ष 2018 में स्थानीय जन-प्रतिनिधियों द्वारा की गई मांग आज पूरी हो गई है। प्रदेश सरकार ने असंभव क्षेत्रों में जल पहुँचाने के संकल्प को साकार कर दिया है। पहाड़ी क्षेत्रों में नहर से पानी पहुँचाना संभव नहीं था, तो हमने पानी को उद्वहन करके खेतों तक पहुँचाया। किसानों की जिंदगी में खुशहाली लाने के लिए ऐसे प्रयास लगातार जारी रहेंगे और यही मेरा संकल्प भी है। मुख्यमंत्री चौहान ने निमाड़ की जनता को एक और सौगात देते हुए नागलवाड़ी में लोकदेवता भीलट देव का लोक बनाने की घोषणा की। उन्होंने प्रशासन को निर्देश दिए कि जल्द ही इसकी रूपरेखा तैयार करने के लिए विशेषज्ञों के दल की विजिट करायी जाए।
कार्यक्रम में पशुपालन मंत्री प्रेम सिंह पटेल, प्रभारी मंत्री हरदीप सिंह डंग, राज्यसभा सांसद सुमेरसिंह सोलंकी, पूर्व श्रम मंत्री अंतर सिंह आर्य, पूर्व कृषि राज्य मंत्री बालकृष्ण पाटीदार, पूर्व सांसद सुभाष पटेल और कृष्णमुरारी मोघे सहित बड़वानी-खरगोन जिले के जन-प्रतिनिधि उपस्थित थे।
गरीब बच्चों के लिए लायब्रेरी, लेब और स्मार्ट क्लास युक्त हुए सीएम राइज स्कूल
मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि गरीब वर्ग के बच्चों को गुणवत्ता पूर्ण शिक्षा दिलाने के लिए सीएम राइज स्कूल की संकल्पना प्रारम्भ की गई हैं। इन स्कूलों में लायब्रेरी, उत्कृष्ट लेब, आने-जाने के लिए स्कूल बस और स्मार्ट क्लास बनाई गई है। स्मार्ट क्लास भी ऐसी की अगर जरूरत हुई तो दिल्ली और बॉम्बे जैसे शहरों के शिक्षक से भी जुड़ सकते हैं।
20 जुलाई को 75% अंक वाले विद्यार्थियों को लैपटॉप और स्कूल में टॉपर को स्कूटी वितरण
मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि विद्यार्थियों को प्रोत्साहन देने में सरकार पीछे नहीं है। इस वर्ष 12वीं कक्षा में जिन विद्यार्थियों ने 75 प्रतिशत अंक प्राप्त किये हैं, उन्हें 20 जुलाई को लेपटॉप के लिए 25 हजार रुपये की राशि दी जाएगी। स्कूल टॉपर विद्यार्थियों को स्कूटी दी जाएगी। मुख्यमंत्री चौहान ने रोजगार को लेकर कहा कि एक लाख पदों पर भर्ती प्रक्रिया चल रही है। इसके अलावा 50 हजार और पदों की भर्ती की जाएगी। साथ ही युवाओं को स्व-रोजगार के माध्यम से लाभान्वित करने का कार्य भी लगातार किया जा रहा है।
प्रदेश में 47 लाख हुईं लाड़ली लक्ष्मी
मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि मध्यप्रदेश की धरती पर बेटियों को बोझ नहीं बनने दिया जाएगा। प्रदेश में अब तक 47 लाख लाड़ली लक्ष्मी हो गई हैं, जिन्हें कॉलेज में आते-आते 12 हजार 500 रुपये मिलने लगेंगे। बेटियों को राजनीति में भी बराबर का भागीदार बनाया गया है। आधी सीटों पर बेटियों को चुनाव लड़ने का मौका दिया गया, तो आज हमारी कई बहनें महापौर तो कई जिला पंचायत अध्यक्ष और जनपद अध्यक्ष बन गई हैं। इसके अलावा अगर कोई जमीन, मकान या दुकान बहनों के नाम पर ख़रीदता है तो उस पर 1 प्रतिशत स्टॉम्प शुल्क लगेगा। वहीं पुलिस में भी 30 प्रतिशत भर्ती बहनों की होगी।
सांसद की मांग को मुख्यमंत्री चौहान ने पूरा किया
मुख्यमंत्री चौहान ने सांसद गजेंद्र सिंह पटेल द्वारा की गई नवग्रह और महाकाल लोक की तर्ज पर भीलट देव लोक बनाने की मांग को भी पूरा करने के लिए भीलट देव को प्रणाम करते हुए भीलट देव लोक बनाने की घोषणा की।
1 हजार 328 करोड़ 75 लाख की लागत के विकास कार्यों का लोकार्पण
मुख्यमंत्री चौहान द्वारा आज लोकार्पित दो परियोजनाओं से खरगोन और बड़वानी जिले के 147 ग्रामों के 49 हजार 423 किसानों को 52 हजार 940 हेक्टेयर क्षेत्र में सिंचाई का लाभ मिलेगा। नागलवाड़ी और पाटी माइक्रो उद्वहन सिंचाई परियोजनाएँ 1 हजार 328 करोड़ 75 लाख रूपये की लागत से बनकर तैयार हुई हैं।
योजनाओं के हितग्राहियों को भी दिया हितलाभ
मुख्यमंत्री चौहान ने नागलवाड़ी में विकास पर्व कार्यक्रम में नागलवाड़ी के बजरंग गोयल को कृषि विभाग की रिपरकम बाइंडर यंत्र में 2 लाख 92 हजार रूपये, पॉवर विंडर यंत्र के लिए कमल किशोर कुशवाह को 1 लाख 9 हजार रूपये, रिवर्सिबल प्लाउ यंत्र के लिए शोभाराम को 98 हजार 800 रूपये का हितलाभ प्रदान किया। साथ ही 970 स्व-सहायता समूहों को 23 करोड़ 94 लाख रुपये का बैंक ऋण प्रदान किया गया। इसके अलावा सीएम युवा अन्नदूत योजना के हितग्राही जितेन्द्र चौहान, किरता वाडवी, मोहसिन खान, प्रदीप चौहान तथा मुकेश चौहान को वाहनों का वितरण किया गया। मुख्यमंत्री कृषक ऋण माफी योजना में केकड़िया मुन्नालाल, रोहित बाबूलाल, मती सुनिता बाबूलाल, कैलाश मांगीलाल को भी लाभान्वित किया गया।
ladli behna yojana madhya pradesh लाड़ली बहनों को अक्टूबर से मिल सकते हैं प्रतिमाह 1250 रुपये
भोपाल। मध्य प्रदेश सरकार सवा करोड़ लाड़ली बहनों को अक्टूबर में 250 रुपये का अतिरिक्त उपहार देने की तैयारी कर रही है। लाड़ली बहना योजना के अंतर्गत दी जा रही राशि 1000 रुपये प्रतिमाह से बढ़ाकर 1250 रुपये की जा सकती है।
सरकारी स्तर पर विचार-विमर्श आरंभ
सरकार स्तर पर इसे लेकर विचार-विमर्श शुरू हो गया है। माना जा रहा है कि मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान रक्षाबंधन (31 अगस्त) के अवसर पर इसकी घोषणा कर सकते हैं। इसे अक्टूबर से लागू भी किया जा सकता है। वहीं दीपावली के बाद भाईदूज के अवसर पर लाड़ली बहना योजना में 250 रुपये प्रतिमाह और बढ़ाने की घोषणा संभावित है, जो विधानसभा चुनाव के बाद जनवरी, 2024 से दिए जाएंगे।
मुख्यमंत्री ने की थी घोषणा
बता दें, योजना के तहत मुख्यमंत्री ने 10 जून को जबलपुर से लाड़ली बहनों के बैंक खातों में एक हजार रुपये की पहली किस्त आनलाइन जमा कराई थी। तभी यह घोषणा भी की थी कि जैसे-जैसे पैसों (राशि) का इंतजाम होगा बहनों को दी जाने वाली राशि में वृद्धि की जाएगी। भविष्य में उन्हें तीन हजार रुपये महीने तक दिए जाएंगे।
प्रियंका गांधी ने दी थी डेढ़ हजार रुपये महीना देने की गारंटी
यह घोषणा कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी वाड्रा की जबलपुर में जनसभा के एक दिन पहले की गई थी। इस सभा में प्रियंका ने मध्य प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनने पर नारी सम्मान योजना के माध्यम से महिलाओं को डेढ़ हजार रुपये महीना देने की गारंटी दी थी। माना जा रहा है कि इसी की काट के रूप में नवंबर में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले सरकार लाड़ली बहना योजना की राशि बढ़ाकर डेढ़ हजार रुपये महीना कर देगी।
बजट में पांच हजार करोड़ रुपये का प्रविधान
इसे देखते हुए ही राज्य सरकार ने प्रथम अनुपूरक बजट में लाड़ली बहना योजना के लिए पांच हजार करोड़ रुपये का प्रविधान किया है। यह बजट विधानसभा में पारित भी हो गया है। इससे लाड़ली बहनों को दी जा रही राशि में वृद्धि की जाएगी, तो 21 वर्ष तक की लगभग चार लाख विवाहित महिलाओं को भी योजना का लाभ दिया जा सकेगा। 21 वर्ष तक की विवाहित महिलाओं के आवेदन 25 जुलाई से लिए जाएंगे। अभी 23 वर्ष तक की विवाहित महिलाएं इसके लिए पात्र हैं।
विकास पर्व की शुरुआत, CM ने नर्मदा नदी मेघनाथ घाट पर गाया भजन
धार, मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान धार जिले के कुक्षी के मेघनाथ घाट पहुंचे। विकास पर्व यात्रा की शुरुआत से पहले सीएम ने नर्मदा नदी के तट पर स्थानीय लोगों के साथ भजन गाया। यहां से प्रदेश में आगामी 30 दिन तक चलने वाले विकास पर्व यात्रा की शुरुआत करेंगे। कुक्षी और गंधवानी विधानसभा के 175 गांवों की 75 हजार हेक्टेयर कृषि भूमि को नर्मदा से सिंचाई के लिए पानी उपलब्ध करवाने वाली 2717 करोड़ की कुक्षी उद्ववहन सिंचाई परियोजना का भूमि पूजन करेंगे।
77 माह बाद फिर क्षेत्र में नर्मदा पूजन
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान निसरपुर ब्लाक में 77 माह बाद एक बार फिर मां नर्मदा का पूजन किया। इसके पूर्व वे फरवरी 2017 में नर्मदा सेवा यात्रा के दौरान नर्मदा किनारे कोटेश्वर तीर्थ पर पहुंचे थे। वहां पर संध्याकालीन मां नर्मदा की आरती और पूजन किया था। इसके बाद अब कोटेश्वर नर्मदा नदी से लगभग पांच किलोमीटर दूरी पर स्थित मेघनाथ घाट पर मां नर्मदा का पूजन अर्चन की। इसके बाद कुक्षी उद्वहवन सिंचाई परियोजना का भूमि पूजन करेंगे ।
विकास पर्व की शुरुआत
आगामी 30 दिनों तक मध्य प्रदेश सरकार के द्वारा विकास पर्व की शुरुआत की जा रही है। जो नर्मदा किनारे मेघनाथ घाट से होगी। यहां मुख्यमंत्री किसानों के लिए 2717 करोड़ की कुक्षी उद्वहन सिंचाई परियोजना की भूमि पूजन कर उसकी सौंगात देंकर करेंगे। इसके बाद परियोजना से लाभान्वित होने वाले ग्रामों के चयनित किसानों और श्रमिकों से संवाद का कार्यक्रम रखा गया है।
मुख्यमंत्री चौहान के साथ पौध-रोपण में सर्वअभिनव शर्मा, नीलेश मिश्रा, अनिकेत सोनी, अशोक मांडवरिया और एफ.एम. रेडियो के असलम सहित सुप्रतिभा एवं नितिन भी शामिल हुए।
सत्य, करुणा, सहनशीलता अंतर्राष्ट्रीय कला प्रदर्शनी का मुंबई आगमन
फालुन दाफा एसोसिएशन ऑफ इंडिया 20 से 23 जुलाई, 2023 तक जहांगीर आर्ट गैलरी, मुंबई में “सत्य, करुणा, सहनशीलता अंतर्राष्ट्रीय कला प्रदर्शनी” का आयोजन कर रहा है। इस कला प्रदर्शनी ने दुनिया भर के 50 देशों के 900 से अधिक शहरों का दौरा किया है।
एक असाधारण रूप से मार्मिक, अंतरंग और प्रेरक कला प्रदर्शनी जिसमें एक आंतरिक आध्यात्मिक जीवन और एक बाहरी मानवाधिकार त्रासदी दोनों का चित्रण किया गया है।
अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रशंसित कलाकारों की कलाकृतियाँ आंतरिक सुंदरता, शक्ति और आश्चर्य की दुनिया का दृश्य प्रस्तुत करती हैं जो शांतिपूर्ण ध्यान अभ्यास फालुन दाफा से प्रेरित हैं। कलाकृतियों से चीनी शासन द्वारा फालुन दाफा अभ्यासियों पर किये जा रहे क्रूर दमन का भी पता चलता है।
फालुन दाफा (जिसे फालुन गोंग भी कहा जाता है) मन और शरीर का एक प्राचीन साधना अभ्यास है। इसे पहली बार चीन में मई 1992 में श्री ली होंगज़ी द्वारा आरम्भ किया गया था। आज, 100 से अधिक देशों में 10 करोड़ से अधिक लोग फालुन दाफा का अभ्यास कर रहे हैं। कलाकृतियों में फालुन दाफा अभ्यासी अन्याय का सामना ज़ेन (सत्य) शान (करुणा) रेन (सहनशीलता) के विश्वक मूल्यों को कायम रखते हुए साहस के साथ अपनी आंतरिक शक्ति का प्रदर्शन करते दिखाए गए हैं।
प्रदर्शनी में चार भाग हैं:
भाग 1: आत्म-साधना का सौंदर्य
भाग 2: समझौता न करने वाला साहस
भाग 3: न्याय की पुकार
भाग 4: न्याय की जीत
इनमें से अधिकांश कलाकृतियाँ यूरोपीय रेनसान्स शैली की पेंटिंग हैं। अनुपात उत्तम हैं, डिज़ाइन सुरुचिपूर्ण हैं, रंग जीवंत हैं, और छाया और प्रकाश का उपयोग एक ऐसी जगह बनाता है जहाँ किसी भी पृष्ठभूमि के दर्शक प्रवेश कर सकते हैं और जुड़ सकते हैं। ये तकनीकें न केवल पश्चिमी सभ्यता बल्कि संपूर्ण मानव सभ्यता के शिखर पर हैं। वे पूर्व की प्राचीन लोक विरासत को, उसकी रहस्यमय और मनमोहक प्रकृति के साथ, उन बेहतरीन कलाओं से जोड़ती हैं। यह कला अपने आप में बेजोड़ है!
प्रदर्शनी में प्रवेश निःशुल्क है। सभी मुंबईवासी “सत्य, करुणा, सहनशीलता अंतर्राष्ट्रीय कला प्रदर्शनी” में आशा और साहस का संदेश देखने के लिए आमंत्रित हैं।
26 जुलाई को उमरिया में तेंदूपत्ता संग्राहकों को साड़ी, जूता- चप्पल, पानी की बोतल और छाता बांटेंगे सीएम शिवराज
भोपाल | विधानसभा चुनाव की तैयारी में जुटी शिवराज सरकार हर वर्ग को साधने का प्रयास कर रही है। इसी क्रम में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान तेंदूपत्ता संग्राहकों को जूते-चप्पल, पानी की बोतल और छाता बांटकर उमरिया से चरण पादुका -2 योजना का शुभारंभ करेंगे। मध्य प्रदेश लघु वनोपज संघ ने इस सामग्री वितरण कार्यक्रम को चरण पादुका -2 का नाम दिया है। तेंदूपत्ता संग्राहकों को बोनस बांटने के बाद अब उन्हें उपहार देने की तारीख 26 जुलाई तय की गई है। इसके तहत 15 लाख 24 हजार तेंदूपत्ता संग्राहकों को जूता- चप्पल, पानी की बोतल और छाता बांटा जाएगा। संग्राहकों के परिवारों की 18 लाख 21 हजार महिलाओं को साड़ी बांटी जाएगी।
पीएम मोदी और सीएम शिवराज सिंह की तस्वीर लगे छाते होंगे वितरित
प्रदेश के 41 लाख तेंदूपत्ता संग्राहकों को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की तस्वीर लगे छाते वितरित किए जाएंगे। छाते के साथ मिल्टन की एक पानी बोतल, चूता- चप्पल और दो साड़ी भी वितरित की जाएगी। लघु वनोपज का संग्रहण और विक्रय दूरस्थ अंचलों में रहने वाले ग्रामीणों के लिए अजीविका का मुख्य साधन है। 15 लाख परिवारों में से 50 प्रतिशत से अधिक तेंदूपत्ता संग्राहक आदिवासी हैं।
261 करोड़ की साड़ी, जूते-चप्पल, छाते होंगे वितरित
तेंदूपत्ता संग्राहकों को ये उपहार बांटने में 261 करोड़ 69 लाख रुपये व्यय होगा। संग्राहकों के 15 लाख 24 हजार परिवारों को 285 रुपये वाली पानी की बोतल और 200 रुपये वाला छाता दिया जाएगा। परिवार के एक पुरुष को 291 रुपये का जूता और एक महिला को 195 रुपये की चप्पल दी जाएगी।
संग्राहक के परिवार की सभी 18 लाख 21 हजार महिला सदस्यों को 402 रुपये मूल्य की साड़ी वितरित की जाएगी। परिवहन और वितरण पर 40 करोड़ 51 लाख रुपये का अलग से बजट रखा गया है। इन सामग्रियों की खरीदी लघु उद्योग निगम के माध्यम से करने की तैयारी है। सामग्री के शीघ्र प्रदाय के लिए प्रदेश की जिला यूनियनों को चार समूहों में बांटा जाएगा।
चिंतामन गणेश मंदिर और भगवान महाकालेश्वंर के दर्शन के लिए पहुंचीं उमा भारती
शनिवार को मध्यप्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती सीहोर के प्राचीन चिंतामन गणेश मंदिर पहुंची। यहां उन्होंने मंदिर में
विधि-विधान से पूजा-अर्चना करते हुए देश-प्रदेश की खुशहाली समृद्धि की कामना की। इसके उपरांत उमा भारती ने
मीडियाकर्मियों से चर्चा के दौरान दावा किया कि आगामी विधानसभा चुनाव में भाजपा प्रचंड बहुमत हासिल करेगी।
उन्होंने श्रावण मास की सभी को शुभकामनाएं दी और कहा कि मैं महाकाल से प्रार्थना करूंगी देश प्रदेश और संसार सभी
की भगवान रक्षा करें, इसलिए में गणेश मंदिर आती हूं और मुझे जो यहां से चुनरी मिली है, वह मैं महाकाल को अर्पित
करूंगी। उन्होंने कहा कि हम विधानसभा चुनाव में प्रचंड मतों से जीत दर्ज करेंगे। हम हारने के लिए चुनाव नहीं लड़ेंगे, हम प्रचंड मतों से जीतेंगे। पटवारी भर्ती मामले को लेकर उमा भारती ने कहा कि सरकार ने जांच की घोषणा की है, सच सामने आएगा। उन्होंने CM शिवराज सिंह को आशीर्वाद देने के सवाल पर कहा कि मैं शिवराज सिंह ही नहीं, सभी को आशीर्वाद देती हूं। जो आएगा, उसकी झोली खाली नहीं भेजती हूं।
मध्यप्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री सुश्री उमा भारती ने आज भगवान महाकालेश्वर के भी दर्शन कर विधि विधान के साथ पूजा
अर्चना की। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की वरिष्ठ नेता सुश्री भारती सड़क मार्ग से यहां पहुंची और उन्होंने आज शनि
प्रदोष पर भगवान महाकालेश्वर के दर्शन कर पूजा अर्चना की। इसके बाद देवास रवाना हो गई।














