Sunday, November 29, 2026

श्रीलंका के राष्ट्रपति चुनाव में अनुरा दिसानायके की जीत पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दी बधाई

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने श्रीलंका के राष्ट्रपति चुनाव में अनुरा दिसानायके की जीत पर उन्हें बधाई दी है। अपने संदेश में प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि भारत की पड़ोस प्रथम नीति और सागर विजन में श्रीलंका का विशेष स्थान है। प्रधानमंत्री ने कहा कि वे दिसानायके के साथ मिलकर काम करने के लिए उत्‍सुक हैं ताकि लोगों और पूरे क्षेत्र के लाभ के लिए बहुआयामी सहयोग को और मजबूत किया जा सके।

 

Previous articleतीन खानदानों ने जम्मू-कश्मीर के लोगों का कभी भला नहीं किया – मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव
Next articleपीयूष गोयल ने इन्वेस्ट इंडिया के सिंगापुर कार्यालय का उद्घाटन किया