सी.आर.सी.भोपाल द्वारा स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित

भोपाल। समेकित क्षेत्रीय कौशल विकास, पुनर्वास एवं दिव्यांगजन सशक्तिकरण केंद्र (CRC), भोपाल द्वारा स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मानव संग्रहालय (IGRMS), भोपाल के सहयोग से एक सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में सी.आर.सी. भोपाल से जुड़े विशेष आवश्यकता वाले बच्चों ने देशभक्ति गीत, समूह नृत्य एवं अन्य सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से अपनी प्रतिभा का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। कार्यक्रम का उद्देश्य विशेष आवश्यकता वाले बच्चों में आत्मविश्वास, सामाजिक सहभागिता एवं राष्ट्रप्रेम की भावना को प्रोत्साहित करना था।

कार्यक्रम के दौरान पीएमडीके (PMDK) इकाई द्वारा श्री नित्यानंद श्यामल एवं उनकी टीम के सहयोग से जागरूकता प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। प्रदर्शनी में दिव्यांगजन सशक्तिकरण, पुनर्वास सेवाओं, सहायक उपकरणों एवं विभिन्न शासकीय योजनाओं की जानकारी प्रदान की गई, जिससे आगंतुकों एवं अभिभावकों को महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त हुई।

Previous articleबांग्लादेश के राष्ट्रपति मोहम्मद शहाबुद्दीन ने दिया इस्तीफा