सफाई कर्मचारियों के लिए Missed Call Facility अब आसानी से दर्ज होगी Complaint
NCSK
नई दिल्ली। सफाई कर्मचारियों की गरिमा, सुरक्षा और सामाजिक अधिकारों को केंद्र में रखते हुए राष्ट्रीय सफाई कर्मचारी आयोग (NCSK) रविवार, 23 अगस्त 2026 को अपना 32वां स्थापना दिवस मनाएगा। नई दिल्ली के कॉन्स्टीट्यूशन क्लब ऑफ इंडिया स्थित मावलंकर सभागार में होने वाले इस कार्यक्रम में करीब 900 सफाई कर्मचारियों के शामिल होने की संभावना है।
कार्यक्रम में केंद्र और राज्य सरकारों के प्रतिनिधियों के साथ शहरी स्थानीय निकायों, सार्वजनिक क्षेत्र के संगठनों, नागरिक समाज संस्थाओं और सफाई कर्मचारियों के कल्याण से जुड़े अन्य हितधारकों की भी भागीदारी रहेगी। केंद्रीय विधि एवं न्याय राज्य मंत्री अर्जुन राम मेघवाल तथा सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता राज्य मंत्री रामदास आठवले और बी.एल. वर्मा भी कार्यक्रम में मौजूद रहेंगे।
गरिमा और सुरक्षा पर रहेगा विशेष जोर
स्थापना दिवस कार्यक्रम में सफाई कर्मचारियों की गरिमा, कल्याण और सामाजिक सुरक्षा से जुड़े मुद्दों पर चर्चा होगी। इसके साथ ही खतरनाक मैनुअल सफाई कार्य को समाप्त करने, मशीनीकृत स्वच्छता व्यवस्था को बढ़ावा देने, पुनर्वास और सरकारी कल्याणकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन पर विशेष ध्यान दिया जाएगा।
शिकायतों के लिए शुरू होगी मिस्ड-कॉल सुविधा
NCSK की ओर से स्थापना दिवस पर एक ‘मिस्ड-कॉल सुविधा नंबर’ भी जारी किया जाएगा। इसके माध्यम से सफाई कर्मचारी और अन्य हितधारक अपनी शिकायतें, समस्याएं और अभ्यावेदन आयोग तक पहुंचा सकेंगे। आयोग संबंधित मामलों को संबंधित विभागों और अधिकारियों के समक्ष उठाकर समयबद्ध समाधान की दिशा में कार्रवाई करेगा।
सीवर मौत और पुनर्वास पर भी नजर
आयोग सफाई कर्मचारियों की स्वास्थ्य एवं सुरक्षा से जुड़ी परिस्थितियों के साथ सीवर और सेप्टिक टैंक की सफाई के दौरान होने वाली मौतों के मामलों में कानूनी वारिसों को मिलने वाले मुआवजे की स्थिति की भी समीक्षा करता है। साथ ही सफाई कर्मचारियों के सामाजिक और आर्थिक पुनर्वास को लेकर सरकार को सिफारिशें देता है।
सीहोर। ग्राम पंचायत सोनकच्छ में मध्यप्रदेश विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद के प्रायोजन में आयोजित तीन दिवसीय जैविक अपशिष्ट प्रबंधन एवं जैविक खेती प्रशिक्षण कार्यक्रम...