सत्य निकेतन इमारत हादसा: मालिक के खिलाफ FIR, CM रेखा गुप्ता ने मौके पर पहुंचकर लिया जायजा

दक्षिण-पश्चिम दिल्ली के सत्य निकेतन इलाके में रविवार को इमारत ढहने से बड़ा हादसा हो गया। हादसे के बाद राहत और बचाव अभियान लगातार जारी है। शुरुआती जानकारी के मुताबिक, इमारत में पीजी संचालित हो रहा था और वहां कई छात्र रह रहे थे। मलबे में लोगों के फंसे होने की आशंका के चलते NDRF, दिल्ली फायर सर्विस, पुलिस और अन्य एजेंसियां मौके पर रेस्क्यू ऑपरेशन में जुटी हैं।

हादसे के बाद इमारत के मालिक के खिलाफ दिल्ली पुलिस ने मामला दर्ज करने की कार्रवाई शुरू कर दी है। अधिकारियों के अनुसार, घटना की परिस्थितियों और इमारत से जुड़े नियमों की भी जांच की जा रही है।

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने घटनास्थल का जायजा लिया और राहत-बचाव कार्य की जानकारी ली। मुख्यमंत्री ने कहा कि सभी संबंधित एजेंसियां समन्वय के साथ युद्धस्तर पर काम कर रही हैं। उन्होंने प्रभावित लोगों को हरसंभव मदद उपलब्ध कराने और मलबे में फंसे लोगों को सुरक्षित निकालने के निर्देश दिए।

प्रशासन ने एहतियात के तौर पर आसपास की इमारत को भी खाली कराया है। फिलहाल राहत-बचाव अभियान प्राथमिकता पर है और हादसे के कारणों की विस्तृत जांच की जा रही है।

Previous articleCyber Crime: कान्हा कुंज कोलार में संदिग्ध एप डाउनलोड करते ही साइबर फ्रॉड, युवक के खाते से 60 हजार रुपए पार
Next articleचिरायु अस्पताल क्षेत्र में भी भोजताल की ग्राउंड ट्रुथिंग, गौहर महल से शुरू हुआ ड्रोन सर्वे