प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में वैश्विक मंच पर सशक्त हुई भारत की भूमिका : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भारत ने वैश्विक मंच पर अपनी मजबूत और प्रभावशाली पहचान बनाई है। आज दुनिया भारत को एक मजबूत, आत्मविश्वासी और निर्णायक राष्ट्र के रूप में देख रही है। उन्होंने कहा कि भारत की बढ़ती वैश्विक प्रतिष्ठा देश की सामर्थ्य, कूटनीतिक सक्रियता और प्रधानमंत्री मोदी के दूरदर्शी नेतृत्व का परिणाम है।

मुख्यमंत्री साय ने कहा कि भारत ने बीते वर्षों में आर्थिक विकास, तकनीक, रक्षा, अंतरिक्ष, डिजिटल नवाचार और वैश्विक सहयोग के क्षेत्र में उल्लेखनीय प्रगति की है। अंतरराष्ट्रीय मंचों पर भारत की आवाज को पहले की तुलना में अधिक गंभीरता से सुना जा रहा है।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में भारत ने ‘वसुधैव कुटुम्बकम’ की भावना के साथ दुनिया के देशों के साथ अपने संबंधों को मजबूत किया है। भारत वैश्विक चुनौतियों के समाधान में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने के साथ ही विकासशील देशों की आवाज को भी प्रभावी ढंग से सामने रख रहा है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि भारत की यह बढ़ती भूमिका प्रत्येक भारतीय के लिए गर्व का विषय है। उन्होंने विश्वास जताया कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में भारत आने वाले समय में वैश्विक स्तर पर और अधिक प्रभावशाली भूमिका निभाएगा तथा विकसित राष्ट्र बनने के लक्ष्य की दिशा में तेजी से आगे बढ़ेगा।

Previous articleभारतीय बेटियों ने रचा इतिहास, AHF जूनियर एशिया कप-2026 पर जमाया कब्जा; CM यादव ने दी बधाई
Next articleजीवन के प्रत्येक क्षेत्र में आगे बढ़ने का सबसे सशक्त माध्यम है शिक्षा : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय