Bhopal Residential commercial activities : सुप्रीम कोर्ट में आज की सुनवाई टली

residential commercial activities
residential commercial activities

 

भोपाल। शहर के रहवासी इलाकों में संचालित व्यावसायिक प्रतिष्ठानों के मामले में सुप्रीम कोर्ट में मंगलवार को होने वाली सुनवाई टल गई है। जस्टिस के अवकाश पर होने के कारण आज मामले की सुनवाई नहीं हो सकी। अब इस मामले में आगे सुनवाई होगी, हालांकि अगली तारीख अभी तय नहीं हुई है।

भोपाल के रहवासी इलाकों में संचालित करीब 62 हजार 500 व्यावसायिक प्रतिष्ठानों से यह मामला जुड़ा है। इन प्रतिष्ठानों को लेकर आज सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई प्रस्तावित थी और आगे की स्थिति स्पष्ट होने की उम्मीद थी।

इस मामले में नगर निगम अपनी अब तक की एक्शन टेकन रिपोर्ट (Action Taken Report) सुप्रीम कोर्ट में पेश कर चुका है।

वहीं, रहवासी पक्ष की ओर से सीलिंग की कार्रवाई को लेकर आपत्ति दर्ज कराते हुए संबंधित रिकॉर्ड अदालत के समक्ष पेश किए जाने की बात कही गई है।

5 अगस्त के आदेश के बाद दिए गए थे नोटिस

बता दें कि 5 अगस्त को सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद भोपाल नगर निगम ने रहवासी क्षेत्रों में संचालित व्यावसायिक प्रतिष्ठानों को नोटिस जारी किए थे। इसके बाद से ही इस मामले को लेकर संबंधित दुकानदारों और रहवासियों की नजर सुप्रीम कोर्ट में होने वाली सुनवाई पर बनी हुई है।

फिलहाल सुनवाई टलने के बाद भोपाल के 62,500 व्यावसायिक प्रतिष्ठानों को लेकर स्थिति यथावत बनी हुई है। सुप्रीम कोर्ट की अगली सुनवाई की तारीख तय होने के बाद मामले में आगे की स्थिति स्पष्ट होगी।

Previous articleUPI New Rules 2026: ₹2000 से ऊपर UPI Payment पर क्या बदलेगा? सब्जी से मॉल, मोबाइल रिचार्ज से TV पैक तक समझिए पूरा असर
Next articleराष्ट्रमंडल संसदीय सम्मेलन में PM मोदी का जोर, वैश्विक मंच पर मजबूत हो रही भारत की भूमिका