कोलार रोड में दीपोत्सव के साथ मनाया PM मोदी का 76वां जन्मदिन

भोपाल। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 76वें जन्मदिन के अवसर पर कोलार व्यापारी महासंघ द्वारा कोलार क्षेत्र में दीपोत्सव कार्यक्रम आयोजित किया गया। भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष रविंद्र यति की उपस्थिति में व्यापारियों ने दीप प्रज्वलित कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दीर्घायु एवं उत्तम स्वास्थ्य की कामना की।

कार्यक्रम के दौरान कोलार के व्यापारी बंधुओं ने दीप जलाकर दीपोत्सव मनाया और प्रधानमंत्री के जन्मदिन पर अपनी मंगलकामनाएं व्यक्त कीं। कार्यक्रम में लड्डू वितरण, आकाशीय आतिशबाजी तथा धार्मिक गीत-संगीत का आयोजन भी किया गया।

कोलार व्यापारी महासंघ के अध्यक्ष सुनील सिंह, संयोजक हरीश यादव और सचिव संदीप श्रीवास्तव सहित बड़ी संख्या में व्यापारी कार्यक्रम में शामिल हुए। इस अवसर पर सरदार सिंह पटेल, चेतन जुमनानी, हेमंत पमनानी, राजीव सेंगर, श्रवण, प्रकाश वर्मा, बलराम पाल और योगेश घोड़के सहित अन्य व्यापारी मौजूद रहे।

कार्यक्रम में व्यापारियों ने दीप प्रज्वलित कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वस्थ एवं दीर्घायु जीवन की कामना की। कोलार रोड में आयोजित यह दीपोत्सव कार्यक्रम व्यापारियों की भागीदारी और उत्साह का केंद्र रहा।

Previous articleअमेरिकी फेडरल रिजर्व ने 2023 के बाद पहली बार ब्याज दर बढ़ाई, महंगाई पर काबू पाने की कोशिश
Next articleउज्जैन में 33.27 लाख दीयों से जगमगाई शिप्रा, तीन मिनट में रोशन हुए घाट और बना विश्व रिकॉर्ड