Kolar Development News: मुखर्जी स्मार्ट इंडस्ट्रियल पार्क का निरीक्षण, मल्टी रोड कनेक्टिविटी के निर्देश

डी मार्ट से केरवा जंक्शन और केरवा जंक्शन से कोलार सिक्स लेन तक फोर लेन सड़क व स्ट्रीट लाइट के निर्देश

भोपाल। शुक्रवार को विधायक रामेश्वर शर्मा ने मुखर्जी नगर, कोलार स्थित डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी स्मार्ट इंडस्ट्रियल पार्क का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने संबंधित अधिकारियों से पार्क की सड़क एवं पहुंच मार्गों की स्थिति की जानकारी ली और औद्योगिक क्षेत्र को बेहतर कनेक्टिविटी से जोड़ने के लिए आवश्यक विकास कार्यों को गति देने के निर्देश दिए।

विधायक रामेश्वर शर्मा ने डी मार्ट से केरवा जंक्शन तथा केरवा जंक्शन से होली फैमिली स्कूल, कोलार सिक्स लेन तक के संपूर्ण मार्ग को फोर लेन किए जाने संबंधी निर्देश दिए। उन्होंने इस मार्ग पर स्ट्रीट लाइट लगाने के लिए भी कहा।

निरीक्षण के दौरान मुखर्जी स्मार्ट इंडस्ट्रियल पार्क को सीधे मुखर्जी कोलार सिक्स लेन से जोड़ने वाली सड़क की भी समीक्षा की गई। विधायक ने कहा कि औद्योगिक गतिविधियों को सुगम बनाने के लिए पार्क की अधिकतम रोड कनेक्टिविटी आवश्यक है।

रामेश्वर शर्मा ने कहा कि मुखर्जी स्मार्ट इंडस्ट्रियल पार्क केवल कोलार ही नहीं, बल्कि भोपाल के युवाओं के रोजगार और भविष्य की आकांक्षाओं को पूरा करने की दिशा में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है। पार्क में अधिक से अधिक रोजगार के अवसर विकसित हों, इसके लिए बेहतर इंफ्रास्ट्रक्चर और मल्टी रोड कनेक्टिविटी पर विशेष ध्यान देना जरूरी है।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन और मुख्यमंत्री मोहन यादव के नेतृत्व में मध्यप्रदेश में उद्योग एवं निवेश को बढ़ावा देने के लिए कार्य किए जा रहे हैं। कोलार के सतगढ़ी स्थित मुखर्जी स्मार्ट इंडस्ट्रियल पार्क में सुव्यवस्थित इंफ्रास्ट्रक्चर, सकारात्मक वातावरण और बेहतर कनेक्टिविटी निवेशकों को आकर्षित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं।

विधायक ने कहा कि मुखर्जी स्मार्ट इंडस्ट्रियल पार्क को भोपाल के आदर्श औद्योगिक केंद्र के रूप में विकसित करने की दिशा में लगातार प्रयास किए जा रहे हैं।

Previous articleदिल्ली में 16 साल की लड़की की दर्दनाक हत्या, खेत में मिला शव; कुत्तों ने नोचा, 3 नाबालिग समेत 4 गिरफ्तार
Next articleललित मोदी की जिंदगी पर बनेगी बड़े बजट की फिल्म, IPL के सफर से विवादों तक दिखेगा पूरा किस्सा