भोपाल के कोलार रोड पर 18 नवंबर से श्रीमद् भागवत कथा, 24 नवंबर को होगा समापन

भोपाल। राजधानी भोपाल के कोलार रोड स्थित राजहर्ष कॉलोनी में 18 नवंबर से सात दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा का आयोजन किया जाएगा। शिवशक्ति हनुमत धाम मंदिर परिसर में आयोजित इस धार्मिक कार्यक्रम में कथा व्यास पंडित भूपेंद्र बिलैया जी (भोले महाराज) श्रद्धालुओं को श्रीमद् भागवत कथा का रसपान कराएंगे।

आयोजन के अनुसार कथा प्रतिदिन दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक होगी। कथा का शुभारंभ 18 नवंबर को सुबह 10 बजे भव्य कलश यात्रा के साथ किया जाएगा। वहीं 24 नवंबर को कथा का समापन होगा।

भव्य कलश यात्रा और विशाल भंडारे का आयोजन

आयोजन में 18 नवंबर को कलश यात्रा निकाली जाएगी। इसके साथ ही 25 नवंबर को शाम 5 बजे से विशाल भंडारे का आयोजन प्रस्तावित है।

ये रहेंगे यजमान और आयोजक

इस धार्मिक आयोजन की मुख्य यजमान श्रीमती किशोरी देवी अवस्थी हैं। यजमान के रूप में श्री प्रेमनारायण अवस्थी, श्री हरिओम अवस्थी, श्री अवधेश अवस्थी, श्री अजय कुमार अवस्थी एवं श्री अनूप वाजपेयी शामिल हैं।

कार्यक्रम में शिवशक्ति हनुमत धाम मंदिर समिति, राजहर्ष कॉलोनी, एच-सेक्टर, कोलार रोड भोपाल सहयोगी की भूमिका निभा रही है।

आयोजन समिति ने क्षेत्र के श्रद्धालुओं एवं धर्मप्रेमी नागरिकों से श्रीमद् भागवत कथा में शामिल होकर धर्मलाभ प्राप्त करने की अपील की है।

कार्यक्रम स्थल: शिवशक्ति हनुमत धाम मंदिर परिसर, राजहर्ष कॉलोनी, एच-सेक्टर, कोलार रोड, भोपाल।

कथा समय: दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक।

Previous articleभोपाल मास्टर प्लान-2047: 16 नवंबर से दावे-आपत्तियों पर सुनवाई, पहले दिन अरेरा कॉलोनी के 1637 लोगों को बुलाया
Next articleभोपाल में आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, ढाबों और रिसोर्ट से 108800 रुपये की अवैध मदिरा जब्त