रेलवे का कई स्पेशल ट्रेनें चलाने का फैसला

रेलवे का कई स्पेशल ट्रेनें चलाने का फैसला

होली के मौके पर देश भर से यात्रियों की घर वापसी का सिलसिला शुरु हो जाता है। खास तौर पर दूसरे राज्यों में रह रहे यूपी, बिहार, झारखंड, छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश, पश्चिम बंगाल आदि राज्यों के लोग इस मौके पर अपने गांव-शहर की ओर लौटते हैं। इस वजह से होली के पहले ट्रेन से यात्रा करनेवालों की संख्या में बारी बढ़ोतरी हो जाती है। रेलवे ने लोगों की भीड़ को देखते हुए कई स्पेशल ट्रेनें चलाने का ऐलान किया है। पूर्व मध्य रेल और उत्तर रेलवे की तरफ से इसे लेकर विज्ञप्ति जारी की गई है और गुरुवार को 6 और नई स्पेशल ट्रेन चलाने की घोषणा की गई है। इससे पहले पूर्व मध्य रेल की तरफ से 18 जोड़ी स्पेशल ट्रेन चलाने का फैसला लिया गया था। वहीं उत्तर रेलवे की तरफ से भी आनन्द विहार टर्मिनल-पटना गति शक्ति सुपरफास्ट स्पेशल रेलगाड़ी चलाने का फैसला लिया गया है।

सोनाक्षी सिन्हा ने थाई स्लिट साड़ी में गिराई बिजलियां

सोनाक्षी सिन्हा ने थाई स्लिट साड़ी में गिराई बिजलियां

बर्लिन अंतर्राष्ट्रीय फिल्म फेस्टिवल 2023 में वेब सीरीज दहाड़ को दर्शकों की शानदार प्रतिक्रिया मिली है। इस वेब सीरीज के लीड एक्टर्स सोनाक्षी सिन्हा और विजय वर्मा ने बर्लिन इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल, जिसे बर्लिनले भी कहा जाता है|

इस खास मौके पर सोनाक्षी में मॉडर्न ट्विस्ट के साथ ब्लैक शिमरी साड़ी पहनी थी। सोनाक्षी सिन्हा की साड़ी में एक स्लिट है जो उनकी थाईज तक ओपन है। उन्होंने साड़ी जैसे ट्रेडिशनल वियर को भी एक हॉट से ब्लाउज के साथ मॉडर्न लुक दिया। इनका साथ देने के लिए विजय वर्मा प्योर व्हाइट आउटफिट में नजर आए।

संतान प्राप्ति के लिए रखें स्कंद षष्ठी का व्रत,

संतान प्राप्ति के लिए रखें स्कंद षष्ठी का व्रत,

हर महीने शुक्लपक्ष की षष्ठी तिथि के दिन स्कंद षष्ठी का व्रत रखा जाता है। फाल्गुन माह में स्कंद षष्ठी का व्रत शनिवार, 25 फरवरी को रखा जाएगा। भगवान स्कंद को मुरुगन, कार्तिकेय और सुब्रमण्यम के नाम से जाना जाता है। स्कंद भगवान शिव और माता पार्वती के बड़े पुत्र है और गणेश के बड़े भाई हैं। धार्मिक मान्यताओं के मुताबिक इस व्रत को रखने और विधि-विधान पूजा करने से संतान की प्राप्ति होती है और संतान की उन्नति होती है। खास तौर पर संतान की इच्छा रखनेवाले दंपतियों को यह व्रत और पूजन अवश्य करना चाहिए। वहीं मंगल दोष से मुक्ति के लिए भी स्कंद षष्ठी का व्रत करना चाहिए।

फाल्गुन 2023 माह में स्कंद षष्ठी का व्रत और पूजन शनिवार 25 फरवरी को किया जाएगा। फाल्गुन शुक्लपक्ष की षष्ठी तिथि का आरंभ 25 फरवरी रात 12:31 पर होगा और इसका समापन 26 फरवरी रात 12:20 पर होगा।

सीधी में बल्कर ने तीन बसों को मारी टक्कर, दो खाई में गिरीं, 13 की मौत

सीधी में बल्कर ने तीन बसों को मारी टक्कर, दो खाई में गिरीं, 13 की मौत

 

जिले के चुरहट थाना क्षेत्र अंतर्गत मोहनिया टनल के पास शुक्रवार रात बड़ा सड़क हादसा हो गया। रात करीब 9.00 बजे तेज रफ्तार बल्कर की टक्कर से तीन बसें आपस में टकरा गईं। ये बसें सतना में आयोजित कोल जनजाति महाकुंभ से लोगों को उनके गंतव्य ले जा रहीं थीं। हादसे में 13 लोगों की मौत हो गई, जबकि 50 से ज्यादा लोग घायल हुए हैं।

घायलों को सीधी के जिला अस्पताल, चुरहट के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र और रीवा के संजय गांधी मेडिकल कालेज में भर्ती कराया गया है। हादसे में आठ लोगों की घटनास्थल पर, एक की सीधी और चार की रीवा मेडिकल अस्पताल में मौत हो गई।

 

घटनास्‍थल पर और अस्‍पताल पहुंचे मुख्‍यमंत्री

हादसे की जानकारी मिलने पर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान घायलों का हाल-चाल जानने के लिए सतना से रीवा पहुंचे। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान संजय गांधी अस्पताल पहुंचे। उनके साथ राज्यमंत्री रामखेलावन पटेल, पूर्व मंत्री राजेंद्र शुक्ला और रीवा सांसद जनार्दन मिश्रा मौजूद रहे |

संत गाडगे महाराज की जयंती कोलार में बड़ी धूमधाम से मनाई गई

 

भोपाल, उपनगर में शुक्रवार को संत गाडगे महाराज का 147 वां जन्मदिवस अखिल भारतीय धोबी महासंघ एवं रजक कल्याण समिति के संयुक्त तत्वधान में कोलार रोड पर बड़ी धूमधाम से मनाया गया। जिला अध्यक्ष कमल मालवीय ने बताया की संत गाडगे महाराज के जन्मदिवस पर नगर में कलश यात्रा निकाली गई। दामखेड़ा से शुरू यात्रा मुख्य मार्ग से विनीत कुंज तक निकली। यात्रा का रहवासियों द्वारा स्वागत किया गया। यात्रा में बड़ी संख्या में माता बहनें उपस्थित रही। यात्रा में बच्चे और युवा टोली बनकर नाच गा रहे थे। कमल मालवीय ने बताया कलश यात्रा के बाद सामाजिक बंधुओं की उपस्थिति में प्रतिभा सम्मान कार्यक्रम का आयोजन किया गया। आयोजन में क्षेत्रीय विधायक रामेश्वर शर्मा ने जनमानस को संबोधित करते हुए समाज के लिए विभिन्न निर्माण कार्यो की मांग स्वीकार करते हुए कार्यो के लिए पार्षद सुनीता गुड्डू भदौरिया को निर्देशित किया। कार्यक्रम में अखिल भारतीय धोबी महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष राकेश वर्मा, गुड्डू भदोरिया मुख्य रूप से उपस्थित हुए। कार्यक्रम संयोजक राजकुमार मालवीय, महेंद्र, राम, समिति संरक्षक शंकर लाल वर्मा, रमेश मालवीय आदि उपस्थित रहें।

अग्निवीरों की भर्ती के लिए केवल ऑनलाइन होगी परीक्षा

अग्निवीरों की भर्ती के लिए केवल ऑनलाइन होगी परीक्षा

अग्निवीरों की भर्ती को लेकर ताजा खबर सामने आई है। भारतीय सेना के भर्ती महानिदेशक लेफ्टिनेंट जनरल एनएस सरना ने गुरुवार को साउथ ब्लाक में कहा कि युवा अब “तकनीकी तौर पर जागरूक” हैं। लोगों के लिए नई तकनीक सर्वसुलभ हो रही है। इन्हें ध्यान में रखते हुए तय किया गया कि परीक्षा केवल आनलाइन होगी। इसके साथ ही कई अन्य कारण से भी आनलाइन परीक्षा का निर्णय लिया गया। सेना ने हाल ही में अग्निवीर भर्ती प्रक्रिया में बदलाव की घोषणा की थी।

 

लेफ्टिनेंट जनरल एनएस सरना ने बताया कि पंजीकरण 16 फरवरी से 15 मार्च तक खुला है। परीक्षा अप्रैल के अंत में देश भर में लगभग 176 स्थानों पर आयोजित की जाएगी। उम्मीदवार उन 5 स्थानों में से कोई भी चुन सकते हैं जो वे सुझा सकते हैं और हम ऑनलाइन परीक्षा के लिए 5 में से एक उम्मीदवार को आवंटित करेंगे।

नरसिंहपुर जिले की बस दुर्घटना मे तीन यात्रियों की मौत

  1. नरसिंहपुर जिले की बस दुर्घटना मे तीन यात्रियों की मौत

जिले में गुरुवार की रात हुए सड़क हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि 18 लोग लोग घायल हो गए।

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार यह दुर्घटना लिंगा बायपास के पास हुई। यहां एक यात्री बस पलट गई। इससे तीन यात्रियों की मौत और 18 यात्री घायल हो गए।

महिला t20 विश्वकप मे भारत का सपना टुटा

महिला t20 विश्वकप मे भारत का सपना टुटा

 

साउथ अफ्रीका में खेले जा रहे महिला टी20 विश्व कप का आज पहला सेमीफाइनल खेला गया। इसमें भारतीय टीम को निराशा हाथ लगी। आस्‍ट्रेलिया के हाथों 5 रनों से हारकर भारतीय टीम अब विश्‍व कप से बाहर हो गई है। आखिरी ओवर में भारत को जीत के लिए 16 रन चाहिये थे। दीप्ति और राधा ने जिताने की कोशिश की, लेकिन भारत 5 रन से दूर रह गया।

 

ऑस्‍ट्रेलिया ने महिला टी20 वर्ल्‍ड कप के सात एडिशन में से पांच बार खिताब जीता है। भारतीय टीम केवल एक बार फाइनल में पहुंच सकी है। हरमनप्रीत कौर के नेतृत्‍व वाली भारतीय टीम को मजबूत ऑस्‍ट्रेलिया को मात देकर फाइनल में जगह पक्‍की करने की उम्‍मीद टूट गई।

पहले बल्लेबाजी करते हुए ऑस्ट्रेलिया ने 172 रनों का स्कोर बनाया। लक्ष्य का पीछे करते हुए हरमनप्रीत कौर ने अर्धशतक लगाया, लेकिन भारत को जीत नहीं दिला सकीं। भारत 20 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर 167 रन ही बना सका।

साउथ अफ्रीका में खेले जा रहे महिला टी20 विश्व कप का आज पहला सेमीफाइनल खेला गया। इसमें भारतीय टीम को निराशा हाथ लगी। आस्‍ट्रेलिया के हाथों 5 रनों से हारकर भारतीय टीम अब विश्‍व कप से बाहर हो गई है। आखिरी ओवर में भारत को जीत के लिए 16 रन चाहिये थे। दीप्ति और राधा ने जिताने की कोशिश की, लेकिन भारत 5 रन से दूर रह गया।

ऑस्‍ट्रेलिया ने महिला टी20 वर्ल्‍ड कप के सात एडिशन में से पांच बार खिताब जीता है। भारतीय टीम केवल एक बार फाइनल में पहुंच सकी है। हरमनप्रीत कौर के नेतृत्‍व वाली भारतीय टीम को मजबूत ऑस्‍ट्रेलिया को मात देकर फाइनल में जगह पक्‍की करने की उम्‍मीद टूट गई।

पहले बल्लेबाजी करते हुए ऑस्ट्रेलिया ने 172 रनों का स्कोर बनाया। लक्ष्य का पीछे करते हुए हरमनप्रीत कौर ने अर्धशतक लगाया, लेकिन भारत को जीत नहीं दिला सकीं। भारत 20 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर 167 रन ही बना सका।

विधानसभा के बजट-सत्र की तैयारियों की मुख्यमंत्री चौहान ने समीक्षा

विधानसभा के बजट-सत्र की तैयारियों की मुख्यमंत्री चौहान ने समीक्षा

 

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि विधानसभा में विभिन्न विभागों की ओर से दिए जाने वाले उत्तर स्पष्ट और तथ्यपरक हों। सभी विभाग अपने से संबंधित जानकारियाँ समय रहते संसदीय कार्य विभाग को उपलब्ध कराएँ। बजट-सत्र के दौरान अधिकारी मुख्यालय पर ही रहें। राज्य शासन द्वारा प्रस्तुत किए जाने वाला बजट आत्म-निर्भर मध्यप्रदेश के निर्माण को आगे बढ़ाने वाला बजट होगा। बजट में विभिन्न विभागों के लिए किए जा रहे प्रावधानों के संबंध में विभागीय मंत्रीगण बजट प्रस्तुत होने के बाद प्रदेशवासियों से इन प्रावधानों के संबंध में सार्थक संवाद भी करें।

 

मुख्यमंत्री चौहान राजकीय विमानतल पर विधानसभा बजट-सत्र की तैयारियों के संबंध में अधिकारियों से चर्चा कर रहे थे। अपर मुख्य सचिव संसदीय कार्य विनोद कुमार, प्रमुख सचिव विधानसभा अवधेश प्रताप सिंह, मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव मनीष रस्तोगी और प्रमुख सचिव जनसंपर्क श्री राघवेन्द्र सिंह उपस्थित थे। सभी मंत्रीगण, मुख्य सचिव इकबाल सिंह बैंस, अपर मुख्य सचिव, प्रमुख सचिव, सचिव बैठक में वर्चुअली शामिल हुए।

 

जानकारी दी गई कि 27 फरवरी से 27 मार्च तक चलने वाले सत्र में 5 विभागों के 8 विधेयक संभावित हैं, जिनमें वित्त विभाग के 3, नगरीय विकास एवं आवास के 2, औद्योगिक नीति एवं निवेश प्रोत्साहन, उच्च शिक्षा और सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम विभाग का एक-एक विधेयक शामिल हैं। बैठक में सभी 55 विभागों की शून्यकाल, अपूर्ण उत्तर, आश्वासन और लोक लेखा समिति की लंबित सिफारिशों के संबंध में अद्यतन स्थिति की जानकारी विभागीय अधिकारियों द्वारा प्रस्तुत की गई।

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु 7वें अंतर्राष्ट्रीय धर्म-धम्म सम्मेलन का शुभारंभ 3 मार्च को करेंगी

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु 7वें अंतर्राष्ट्रीय धर्म-धम्म सम्मेलन का शुभारंभ 3 मार्च को करेंगी

मुख्यमंत्री चौहान ने कहा है कि राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु 3 मार्च को भोपाल में आरंभ हो रहे 7वें अंतर्राष्ट्रीय धर्म-धम्म सम्मेलन का शुभारंभ करेंगी। सम्मेलन में 16 देशों के प्रतिनिधि और 6 देशों के संस्कृति मंत्री शामिल होंगे। अतिथि देवो भव: की परम्परा के अनुसार पूर्ण गरिमा और आत्मीयता के साथ सम्मेलन का आयोजन किया जाये। अंतर्राष्ट्रीय स्तर के सम्मेलन की व्यवस्थाएँ ऐसी हों जिसमें मध्यप्रदेश की समृद्ध सांस्कृतिक धरोहर प्रभावी रूप से परिलक्षित हो। विभिन्न देशों से आए प्रतिनिधि मध्यप्रदेश की सुखद स्मृतियाँ लेकर अपने देशों में लौटे और मध्यप्रदेश की सकारात्मक छवि वैश्विक स्तर पर निर्मित हो। प्रवासी भारतीय सम्मेलन के समान ही इस आयोजन की तैयारियाँ की जाये।

मुख्यमंत्री चौहान, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु की आगामी भोपाल यात्रा केलिए जारी तैयारियों की समीक्षा कर रहे थे। राजकीय विमानतल पर हुई बैठक में मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव मनीष रस्तोगी, प्रमुख सचिव संस्कृति सुखबीर सिंह, प्रमुख सचिव अनुसूचित जाति एवं जनजाति कल्याण पल्लवी जैन गोविल, पुलिस महानिदेशक सुधीर सक्सेना, प्रमुख सचिव जनसंपर्क राघवेन्द्र सिंह और साँची बौद्ध विश्वविद्यालय की कुलपति डॉ. नीरजा गुप्ता उपस्थित रही।

 

जानकारी दी गई कि 7वें अंतर्राष्ट्रीय धर्म-धम्म सम्मेलन 3 से 5 मार्च 2023 तक कुशाभाऊ ठाकरे सभागार में होगा। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु की गरिमामय उपस्थिति में 3 मार्च को दोपहर 12.15 बजे से शुरू होने वाले शुभारंभ-सत्र में राज्यपाल मंगुभाई पटेल और मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान सम्मिलित होंगे। शुभारंभ-सत्र में श्रीराम जन्म-भूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के स्वामी गोविंददेवगिरि जी महाराज का उद्बोधन भी होगा। अतिथियों द्वारा “द पेनारोमा ऑफ इंडियन फिलोसपर्स एंड थिंकर्स” पुस्तक का विमोचन किया जाएगा। प्रथम दिवस के दूसरे-सत्र में इंडिया फाउंडेशन की गवर्निंग कॉउंसिल के सदस्य श्री राम माधव की अध्यक्षता में मिनिस्टर-सत्र में भूटान, श्रीलंका, नेपाल और इंडोनेशिया के संस्कृति मंत्री अपने विचार रखेंगे।

सम्मेलन में देश के विभिन्न राज्यों, विश्वविद्यालय के साथ ही अमेरिका, साउथ कोरिया, थाईलेंड, स्पेन, वियतनाम, मॉरीशस, रशिया, भूटान, श्रीलंका, इंडोनेशिया, नेपाल, मंगोलिया, फ्रांस आदि देशों से आए विद्वान तथा शोधार्थी भाग लेंगे।

social welfare 2026

₹53,428 करोड़ की सामाजिक सहायता योजना मंजूर, दिव्यांग पेंशन के नियमों में बदलाव

0
नई दिल्ली, 16 अक्टूबर। केंद्र सरकार ने राष्ट्रीय सामाजिक सहायता कार्यक्रम (NSAP) को अगले पांच वर्षों तक जारी रखने के लिए ₹53,428 करोड़ की...
PM-USP CSSS Scholarship Renewal 2026-27

PM-USP CSSS Scholarship Renewal 2026-27: 31 अक्टूबर तक करें आवेदन, जानें पात्रता, जरूरी दस्तावेज...

0
भोपाल | KOLAR18.COM | Social Welfare & Education News कॉलेज और विश्वविद्यालय में पढ़ाई कर रहे विद्यार्थियों के लिए छात्रवृत्ति से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी सामने...
Women and Child Development;

महिला एवं बाल विकास पर केंद्र-राज्य मंथन, पोषण और महिला सुरक्षा पर फोकस

0
नई दिल्ली। महिला एवं बाल विकास मंत्रालय का दो दिवसीय विभागीय सम्मेलन 8 और 9 अक्टूबर 2026 को नई दिल्ली में आयोजित किया जा...
yogi modi modal

उत्तर प्रदेश Social Welfare योजनाएं 2026: पेंशन, छात्रवृत्ति और सरकारी योजनाओं की जानकारी

0
पेंशन, छात्रवृत्ति, महिला कल्याण, दिव्यांगजन सहायता और गरीब परिवारों के लिए प्रमुख सरकारी योजनाओं की संक्षिप्त जानकारी उत्तर प्रदेश में सामाजिक कल्याण योजनाओं का दायरा...
maaldhari-family

गुजरात में मालधारी परिवारों के पुनर्वास की नई योजना: ₹15 लाख सहायता, 100 वर्ग...

0
गुजरात। गुजरात सरकार ने बर्दा वन्यजीव अभयारण्य (Barda Wildlife Sanctuary) में रहने वाले मालधारी परिवारों के स्वैच्छिक पुनर्वास के लिए नई योजना की घोषणा...