मुख्यमंत्री ने की मध्यप्रदेश युवा नीति- 2023 की समीक्षा

मुख्यमंत्री ने की मध्यप्रदेश युवा नीति- 2023 की समीक्षा

मुख्यमंत्री चौहान ने कहा है कि हमारी युवा नीति हर क्षेत्र में युवाओं के सशक्तिकरणमें सहायक होगी। परफेक्ट युवा नीति तैयार करने में विशेषज्ञों के सुझावों को ध्यान में रखा जाए। मुख्यमंत्री चौहान ने मंत्रालय में मध्यप्रदेश युवा नीति- 2023 के संबंध में समीक्षा कर रहे थे। मुख्यमंत्री ने युवा नीति तैयार करने के लिए अब तक किए गए विभिन्न कार्यों की जानकारी ली।

 

चिकित्सा शिक्षा मंत्री विश्वास सारंग, खेल एवं युवा कल्याण, तकनीकी शिक्षा एवं कौशल विकास मंत्री यशोधरा राजे सिंधिया, मुख्य सचिव इकबाल सिंह बैंस सहित संबंधित विभाग के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद थे

मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि प्रदेश के युवाओं को सशक्त बनाना और उनकी क्षमताओं का पूरा विकास करना युवा नीति का विजन एवं मुख्य उद्देश्य है। उन्होंने कहा कि युवाओं को आर्थिक और सामाजिक रूप से भी सशक्त करते हुए उनमें आत्म-विश्वास का निर्माण करना है। इससे युवाओं में राष्ट्र निर्माण की प्रतिबद्धता भी बढ़ेगी। युवा नीति का प्रारूप तैयार करने के लिए 3018 सुझाव प्राप्त हुए हैं।

मुख्यमंत्री ने विकास यात्रा की समीक्षा की

मुख्यमंत्री ने विकास यात्रा की समीक्षा की

मुख्यमंत्री चौहान ने कहा है कि विकास यात्रा अपने अंतिम चरण में है। अब तक विकास यात्रा में प्रदेश के 44 हजार 240 वार्ड और गाँव कवर किए जा चुके हैं। हजारों करोड़ रुपए राशि के लोकार्पण और भूमि-पूजन हुए हैं। प्रसन्नता की बात है कि 6 लाख 71 हजार आवेदनों में से लगभग साढ़े पाँच लाख आवेदनों का निराकरण कर दिया गया है। मुख्यमंत्री चौहान ने निवास कार्यालय समत्व भवन से वीडियो कान्फ्रेंसिंग के द्वारा विकास यात्रा की समीक्षा कर रहे थे।

 

मुख्यमंत्री चौहान ने उमरिया, इंदौर, बुरहानपुर, डिंडोरी सहित विभिन्न जिलों में किए जा रहे नवाचारों की सराहना की। उन्होंने अन्य जिलों के नवाचारों की भी जानकारी ली। उन्होंने कहा कि स्वच्छता के मामले में मध्यप्रदेश देश में नम्बर एक है। स्वच्छता के अभियान में जुट कर ग्रामीण क्षेत्रों को स्वच्छता में अव्वल नम्बर लेकर आएँ। उन्होंने मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना के संबंध में बताया कि 5 मार्च से योजना के फॉर्म भरे जाएंगे, जिसका जम्बूरी मैदान में विशाल कार्यक्रम होगा।

मुख्यमंत्री चौहान को जिलों के फीडबैक के दौरान बताया गया कि विकास यात्रा का परिणाम अच्छा मिल रहा है। जनता अभिभूत है। प्रतिदिन लगातार उत्साह बढ़ता जा रहा है। लाड़ली लक्ष्मी बेटियों और लाड़ली बहनों में खुशी है। मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि ऐसी ही प्रसन्नता बनी रहे।

 

मुख्यमंत्री चौहान ने जबलपुर, बैतूल, कटनी, राजगढ़, रतलाम, अलीराजपुर, ग्वालियर, शिवपुरी, नीमच, आगर-मालवा, सीहोर सहित विभिन्न जिलों के जन-प्रतिनिधियों से चर्चा की। मुख्यमंत्री चौहान ने ग्वालियर के जन-प्रतिनिधियों की मांग पर विकास यात्रा की अवधि और बढ़ाने के आग्रह को स्वीकार किया।

मुख्यमंत्री चौहान ने इंदौर नगर निगम के ग्रीन बॉण्ड का शुभारंभ किया

मुख्यमंत्री चौहान ने इंदौर नगर निगम के ग्रीन बॉण्ड का शुभारंभ किया

मुख्यमंत्री चौहान ने कहा है कि ग्लोबल वार्मिंग और जलवायु परिवर्तन साधारण खतरे नहीं हैं। यदि इनसे निपटने के प्रभावी उपाय नहीं किए गए, तो आने वाले समय में हम जीवन ढूंढते रह जाएंगे। मुझे यह कहते हुए गर्व है कि इंदौर नगर निगम क्षेत्र के जन-प्रतिनिधि, अधिकारी और इंदौरवासियों ने इस दिशा में प्रभावी कदम उठाए हैं। सौर ऊर्जा से बिजली उत्पादन के लिए ग्रीन बॉण्ड जारी करना कोई साधारण कार्य नहीं है। यह धरती को बचाने का महाअभियान है। ग्रीन एनर्जी की दिशा में इंदौर द्वारा किए जा रहे प्रयत्नों को देख कर गर्व होता है। मेरे सपनों का शहर इंदौर, दुनिया के सपनों का शहर होगा। इंदौर ने नया इतिहास रचा है और कई शहरों को दिशा दिखाई है। मुख्यमंत्री श्री चौहान इंदौर नगर निगम द्वारा जारी ग्रीन बॉण्ड की नेशनल स्टाक एक्सचेंज में लिस्टिंग के लिए कुशभाऊ ठाकरे सभागार भोपाल में हुए कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे।

 

मुख्यमंत्री चौहान ने मध्यप्रदेश गान के साथ दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने बेल रिगिंग सेरेमनी में गोंग (घण्टा) बजा कर इंदौर नगर पालिक निगम के ग्रीन बॉण्ड की नेशनल स्टाक एक्सचेंज में लिस्टिंग की।

 

उल्लेखनीय है कि इंदौर शहर की जल आपूर्ति के लिए इंदौर से 90 किलोमीटर दूर खरगोन जिले के जलूद जल संयंत्र से पानी लाने के लिए विद्युत व्यय को कम करने की दृष्टि से इंदौर नगर पालिका निगम द्वारा जलूद में 60 मेगावॉट का सौर ऊर्जा संयंत्र स्थापित कर उसे क्रियान्वित करने के लिए वित्तीय संसाधन जुटाने के उद्देश्य से ग्रीन बॉण्ड के पब्लिक इश्यू जारी कर धन एकत्र करने का निर्णय लिया है।

मुख्यमंत्री चौहान केन्द्रीय महिला एवं बाल विकास विभाग की बैठक में वर्चुअली शामिल हुए

मुख्यमंत्री चौहान केन्द्रीय महिला एवं बाल विकास विभाग की बैठक में वर्चुअली शामिल हुए

केन्द्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना में देश में प्रथम आने पर मुख्यमंत्री चौहान का अभिनंदन किया। केन्द्रीय मंत्री ने प्रदेश में बच्चों और महिलाओं के लिए संचालित नवाचारी योजनाओं के लिए मुख्यमंत्री चौहान की संवेदनशीलता की सराहना की। केन्द्रीय मंत्री ने कहा कि मध्यप्रदेश अन्य राज्यों के लिए भी उदाहरण बनेगा। केन्द्रीय मंत्री ईरानी ने नई दिल्ली से महिला-बाल विकास विभाग की योजनाओं की समीक्षा कर रही थी। बैठक में मिशन वात्सल्य, चाइल्ड हेल्प लाईन, मिशन शक्ति, वन स्टॉप सेंटर, शक्ति सदन, सखी निवास, पालना योजना तथा निर्भया में जारी गतिविधियों की समीक्षा की गई।

 

मुख्यमंत्री चौहान केन्द्रीय महिला-बाल विकास मंत्री स्मृति जुबिन ईरानी द्वारा नई दिल्ली से ली गई बैठक में समत्व भवन से वर्चुअली शामिल हुए। मुख्यमंत्री चौहान ने प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना में पर्याप्त राशि आवंटित करने के लिए केन्द्र शासन का आभार मानते हुए कहा है कि मध्यप्रदेश में बाल देख-रेख संस्थाओं को छोड़ने वाले 18 वर्ष से अधिक आयु के बच्चों को आर्थिक और शैक्षणिक सहयोग देकर समाज में पुर्नस्थापित करने के उद्देश्य से मुख्यमंत्री बाल आशीर्वाद योजना आरंभ की गई है। योजना में इन बच्चों को आवश्यक मार्गदर्शन और व्यावसायिक प्रशिक्षण उपलब्ध कराया जाता है। साथ ही रोजगार प्राप्त करने में भी उनकी मदद की जाती है। प्रमुख सचिव महिला-बाल विकास दीपाली रस्तोगी तथा अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

संसद में शिवसेना का ऑफिस भी शिंदे गुट को

संसद में शिवसेना का ऑफिस भी शिंदे गुट को
शिवसेना के चुनाव चिह्न को लेकर घमासान जारी है। मामला सुप्रीम कोर्ट पहुंच गया है। ताजा खबर यह है कि उद्धव ठाकरे की याचिका पर मंगलवार को भी सुनवाई नहीं हो सकी। अब बुधवार को सुनवाई की उम्मीद है। इससे पहले सर्वोच्च अदालत ने सोमवार को उद्धव ठाकरे गुट की याचिका पर तत्काल सुनवाई से इनकार कर दिया था। उद्धव गुट जल्द सुनवाई की मांग कर रहा है ताकि और नुकसान होने से बचाया जा सके।
उद्धव ठाकरे को उस समय एक और झटका लगा जब लोकसभा में शिवसेना का दफ्तर शिंदे गुट कर दिया गया। इसके लिए शिंदे गुट की ओर से लोकसभा सचिवालय को चिट्ठी लिखी गई थी।

श्याम सिंह मीना ने ली बैठक, धूमधाम से दिग्विजय सिंह का जन्मदिन मनाया जायेगा

भोपाल, कोलार उपनगर में 28फ़रवरी को पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह के जन्मदिन पर क्षेत्र में धूमधाम से आयोजन किया जाएंगे। आयोजन की तैयारी को कोलार कांग्रेस के श्याम सिंह मीना के निवास पर बैठक हुई।मीना ने बताया कि इस बार राजा साहब का जन्मदिन बड़ी धूमधाम के साथ मनाया जाएगा, आज बैठक कर कार्यकर्ताओं के साथ कार्यक्रम की रूपलेखा तैयार की। बैठक में नरेश राजपूत, आनंद खरे, प्रेमनारायण मीना, अनिल दुबे, महेश यादव, विजय झाड़े, आर. के. पठारिया, गगन सिंह, रवि मीना, शुभम नाथ, शैलेंद्र नाथ, शुभम नाथ सहित कार्यकर्ता उपस्थित थे।

उपेंद्र कुशवाहा ने JDU के सभी पदों से दिया इस्तीफा

उपेंद्र कुशवाहा ने JDU के सभी पदों से दिया इस्तीफा

बिहार की राजनीति में बीते दिनों से चली आ रही गहमागहमी के बीच उपेंद्र कुशवाहा ने जदयू के सभी पदों से इस्तीफा दे दिया है। इसकी अटकलें लंबे समय से लगाई जा रही थी, क्योंकि उनके और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बीच तनातनी चरम पर पहुंच गई थी।

उपेंद्र कुशवाहा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर इस्तीफे का ऐलान किया। उन्होंने कहा कि पार्टी में बहुत बेचैनी है और आज से मैं नई पारी की शुरुआत करने जा रहा हूं। इसके साथ ही उन्होंने नई पार्टी बनाने का ऐलान भी कर दिया, जिसका नाम राष्ट्रीय लोक जनता दल पार्टी है।

सोनम कपूर ने पहली बार दिखाया अपने बेटे वायु का चेहरा

सोनम कपूर ने पहली बार दिखाया अपने बेटे वायु का चेहर

बाॅलीवुड एक्ट्रेस सोनम कपूर ने पिछले साल अगस्त में अपने बेटे वायु कपूर आहूजा को जन्म दिया था। तब से लेकर अब तक सोनम ने अपने बेटे की एक भी फोटो शेयर नहीं की है, जिसमें उनके बेटे का चेहरा दिखाई दे रहा हो। अब पहली बार सोनम ने अपने बेटे की फोटो और वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर की है। इन फोटो-वीडियोज में बेटे वायु का चेहरा छुपाया नहीं गया है। दरअसल आज सोनम कपूर का बेटा छह महीने का हो गया है। इसी खुशी में एक्ट्रेस ने अपने लाडले के साथ एक फोटो और वीडियो शेयर किया है। इन चीजों को शेयर करने के साथ ही उन्होंने एक स्पेशल कैप्शन भी लिखा है।

सोनम कपूर के बेटे वायु की ये लेटेस्ट फोटोज और वीडियोज सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहे हैं। सोनम ने ये फोटो इंस्टाग्राम पर शेयर की है, जिसमें वे पीले रंग का एक को-ऑर्ड सेट पहनकर बैठी हैं। सोनम की गोद में उनका बेटा वायु भी बैठा हुआ है और अपने खिलौने से खेल रहा है। सोनम वायु को लेकर जमीन पर बैठी हुई हैं और ऐसा लग रहा है कि ये फोटो उस खास नर्सरी की है, जो एक्ट्रेस ने अपने बेटे के लिए बनवाई है।

उर्फी जावेद ने की बोल्डनेस की हद पार, हुई सोशल मीडिया में ट्रोल

बिग बॉस ओटीटी फेम एक्ट्रेस उर्फी जावेद ने इस बार तो बोल्डनेस की हद ही बार कर दी। उर्फी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर ऑरेंज टॉप में एक वीडियो शेयर किया है। वीडियो में उर्फी जावेद खुले बालों में अपना लुक फ्लॉन्ट करती दिखाई पड़ रही हैं। उर्फी जावेद का ये आउटफिट कुछ अलग ही लेवल का है और शायद इसीलिए उन्हें इंस्टाग्राम पर जमकर ट्रोल किया जा रहा है। उर्फी जावेद ने अपना वीडियो इंस्टाग्राम पर शेयर करते हुए लिखा- यही वो सब कुछ है जो मुझे चाहिए।

लोगों ने कमेंट बॉक्स में जमकर धोया

उर्फी जावेद को उनके इस वीडियो के लिए इंस्टाग्राम पर जमकर ट्रोल किया गया है। एक यूजर ने कमेंट सेक्शन में लिखा, ‘मतलब अटेंशन और फेमस होने के लिए कुछ भी पहन लो? हद है यार।’ एक अन्य यूजर ने लिखा, ‘अंग प्रदर्शन’। एक यूजर ने कमेंट किया, ‘अश्लीलता अपने चरम पर है।’ एक शख्स ने गुस्से वाले इमोजी बनाते हुए लिखा, ‘कोई इसे हिजाब पहना कर दिखाओ।’

हर बार होती हैं कपड़ों के लिए ट्रोल

इसी तरह तमाम लोगों ने उर्फी जावेद की इस वीडियो कमेंट करके उन्हें लताड़ा है। बता दें कि उर्फी जावेद हमेशा ऐसे ही अतरंगी कपड़ों में नजर आती हैं। उन्हें अपने इस अजीब ड्रेसिंग सेंस के लिए काफी ज्यादा ट्रोल किया जा चुका है लेकिन बावजूद इसके वह हर रोज इसी तरह का कुछ आउटफिट पहनकर अपनी तस्वीरें या वीडियो इंटरनेट पर शेयर कर देती हैं।

बिग बॉस ओटीटी का रही हैं हिस्सा

वर्क फ्रंट की बात करें तो एक्ट्रेस उर्फी जावेद रियलिटी टीवी शो बिग बॉस ओटीटी का हिस्सा रही हैं। हालांकि इस शो से भी उन्हें कुछ ही दिन में बाहर कर दिया गया था। उसके बाद से ही उर्फी जावेद इस तरह के कपड़ों में नजर आती रही हैं। उर्फी जावेद पर आरोप है कि वह अटेंशन गेन करने के लिए ऐसा करती हैं हालांकि वह इस तरह की बातों को निराधार बता चुकी हैं।

एडल्ट वेबसाइट देखने के लिए जरूरी होगा पॉर्न पासपोर्ट

सवाल शादी ब्याह का, इंटरव्यू में बोले राहुल गांधी “वह चाहेंगे कि उनके बच्चे हों”

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने एक इंटरव्यू में अपनी शादी और बच्चों के बारे में बात की है. इटली के अखबार ‘कोरियरे देला सेरा’ को दिये इंटरव्यू में 52 वर्षीय कांग्रेस नेता ने शादी से जुड़े सवालों का भी जवाब दिया और कहा कि वह चाहेंगे कि उनके बच्चे हों. इंटरव्यू में कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने कहा कि वह अपनी दादी इंदिरा गांधी के पसंदीदा थे, तो बहन प्रियंका गांधी वाद्रा उनकी नानी पाओला माइनो की लाडली थीं. आपको बता दें कि राहुल गांधी की नानी इटली की नागरिक थीं, जिनका कुछ महीने पहले ही निधन हुआ. राहुल गांधी ने शादी से जुड़े सवालों का भी जवाब दिया और कहा कि वह चाहेंगे कि उनके बच्चे हों. अब तक शादी नहीं करने के कारण के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि यह अजीब है…मैं नहीं जानता. बहुत सारी चीजें करने हो हैं. परंतु मैं चाहूंगा कि बच्चे हों. .दाढ़ी बढ़ाने के संदर्भ में कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कहा कि मैंने फैसला किया था कि पदयात्रा (भारत जोड़ो यात्रा) के दौरान दाढ़ी नहीं कटवाऊंगा. अब मुझे फैसला यह करना है कि आगे दाढ़ी रखनी है या नहीं रखनी है. उन्होंने अखबार को बताया कि मैं अपनीदादी का लाडला था, तो मेरी बहन मेरी नानी की लाडली थी. राहुल गांधी ने कहा कि मेरीनानी 98 साल की उम्र तक दुनिया में रहीं और मेरा उनसे बहुत लगाव था, मेरा अपने मामा वाल्टर, ममेरे भाई-बहनों और पूरे परिवार से भी जुड़ाव रहा है.

राहुल गांधी का यह इंटरव्यू एक फरवरी को प्रकाशित हुआ था. इसमें उन्होंने आरोप लगाया है कि किसी भी देश में फासीवाद उस वक्त पैर पसारता है, जब लोकतांत्रिक ढांचे ध्वस्त होने लगते हैं और संसद सही ढंग से नहीं चलती. राहुल गांधी के अनुसार, अगर विपक्ष ‘फासीवाद’ से मुकाबले के लिये एक वैकल्पिक नजरिया पेश करता है, तो प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को पराजित किया जा सकता है (सोर्स: प्रभात ख़बर)

social welfare 2026

₹53,428 करोड़ की सामाजिक सहायता योजना मंजूर, दिव्यांग पेंशन के नियमों में बदलाव

0
नई दिल्ली, 16 अक्टूबर। केंद्र सरकार ने राष्ट्रीय सामाजिक सहायता कार्यक्रम (NSAP) को अगले पांच वर्षों तक जारी रखने के लिए ₹53,428 करोड़ की...
PM-USP CSSS Scholarship Renewal 2026-27

PM-USP CSSS Scholarship Renewal 2026-27: 31 अक्टूबर तक करें आवेदन, जानें पात्रता, जरूरी दस्तावेज...

0
भोपाल | KOLAR18.COM | Social Welfare & Education News कॉलेज और विश्वविद्यालय में पढ़ाई कर रहे विद्यार्थियों के लिए छात्रवृत्ति से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी सामने...
Women and Child Development;

महिला एवं बाल विकास पर केंद्र-राज्य मंथन, पोषण और महिला सुरक्षा पर फोकस

0
नई दिल्ली। महिला एवं बाल विकास मंत्रालय का दो दिवसीय विभागीय सम्मेलन 8 और 9 अक्टूबर 2026 को नई दिल्ली में आयोजित किया जा...
yogi modi modal

उत्तर प्रदेश Social Welfare योजनाएं 2026: पेंशन, छात्रवृत्ति और सरकारी योजनाओं की जानकारी

0
पेंशन, छात्रवृत्ति, महिला कल्याण, दिव्यांगजन सहायता और गरीब परिवारों के लिए प्रमुख सरकारी योजनाओं की संक्षिप्त जानकारी उत्तर प्रदेश में सामाजिक कल्याण योजनाओं का दायरा...
maaldhari-family

गुजरात में मालधारी परिवारों के पुनर्वास की नई योजना: ₹15 लाख सहायता, 100 वर्ग...

0
गुजरात। गुजरात सरकार ने बर्दा वन्यजीव अभयारण्य (Barda Wildlife Sanctuary) में रहने वाले मालधारी परिवारों के स्वैच्छिक पुनर्वास के लिए नई योजना की घोषणा...