संजय लीला भंसाली की हीरामंडी का फर्स्ट लुक आउट

संजय लीला भंसाली की हीरामंडी का फर्स्ट लुक आउट

गंगूबाई काठियावाड़ी के बाद अब बॉलीवुड के मशहूर फिल्ममेकर संजय लीला भंसाली वेब सीरीज लेकर आ रहे हैं। अब वे अपने डायरेक्शन में बने वेब शो लेकर आ रहे हैं, जिसका नाम हीरामंडी है। इसका फर्स्ट लुक वीडियो भी रिलीज कर दिया गया है। इस फिल्म में मनीषा कोइराला, सोनाक्षी सिन्हा, अदिति राव हैदरी, ऋचा चड्ढा, संजीदा शेख और शर्मिन सेगल रॉयल लुक में नजर आ रही हैं। इस लुक को देखने के बाद अब फैंस काफी एक्साइटेड हैं। सोशल मीडिया पर इसकी खूब चर्चा हो रही है। इस वीडियो को नेटफ्लिक्स ने शेयर किया है। संजय लीला भंसाली ने बॉलीवुड में एक से बढ़कर एक क्लासिक फिल्में दी हैं।

 

शानदार लुक में नजर आईं एक्ट्रेसेस

ओटीटी के लिए संजय लीला भंसाली का ये पहला प्रोजेक्ट है। इस सीरीज के लिए मुंबई में दो बड़े सेट लगाए गए। इस सीरीज के लिए सभी कलाकार काफी ज्यादा मेहनत कर रहे हैं। ऋचा चड्ढा अपने किरदार के लिए कथक भी सीख रही हैं। इस सीरीज के लिए जीनत अमान और हुमा कुरैशी के नाम की चर्चा भी हो रही है। बता दें कि हीरामंडी पाकिस्तान के लाहौर में एक जगह है। इस जगह पर तवायफों का डेरा रहता था। हीरामंडी कोठों में प्यार, राजनीति, विश्वासघात और उत्तराधिकार को दिखाती कहानी है। संजय लीला भंसाली का ये शो नेटफ्लिक्स पर आएगा।

महाकाल को पहनाया सवा मन फूलों से बना मुकुट

महाकाल को पहनाया सवा मन फूलों से बना मुकुट

ज्योतिर्लिंग महाकाल मंदिर में रविवार तड़के भगवान महाकाल के शीश सवा मन फल व फूलों से बना सेहरा सजाया गया। दोपहर 12 बजे भस्म आरती होगी। दोपहर दो बजे भोग आरती के साथ महाशिवरात्रि पर्व का समापन होगा। महाशिवरात्रि के अगले दिन ही भगवान महाकाल के साकार व निराकार रूप में एक साथ दर्शन होते हैं। सुबह भगवान पुष्प मुकुट में दूल्हा रूप में सजे। यह उनका साकार रूप है। दोपहर 12 बजे भस्म आरती में वें पुनथ दिगंबर रूप धारण कर भस्म रमाते है, यह उनका निराकार रूप कहा जाता है।

 

ज्योतिर्लिंग महाकाल मंदिर में महाशिवरात्रि पर शनिवार को अनुमान के मुताबिक श्रद्धालुओं की संख्या कम रही। अधिकारियों का कहना था कि महापर्व पर 10 लाख से अधिक भक्त महाकाल दर्शन करने आ सकते हैं, लेकिन 5 से 7 लाख भक्त ही मंदिर पहुंचे। दर्शनार्थियों को भगवान महाकाल के दर्शन करने में ढाई घंटे का समय लगा। अधिकारी 50 मिनट में दर्शन कराने के दावे कर रहे थे। इस सब के बीच एक बात अच्छी रही कि प्रशासन भक्तों को सुविधापूर्वक दर्शन कराने में सफल रहा।

मुख्यमंत्री चौहान ने विश्व रिकार्ड पर उज्जैन वासियों को दी बधाई

मुख्यमंत्री चौहान ने विश्व रिकार्ड पर उज्जैन वासियों को दी बधाई

मुख्यमंत्री चौहान ने कहा है कि उज्जैन वासियों ने जन-भागीदारी का एक अनुपम उदाहरण प्रस्तुत किया है। जन-भागीदारी से ही यह विश्व रिकार्ड बना है। भगवान महाकाल की उज्जैन नगरी पर कृपा बरस रही है। चारों ओर उत्सव और आनंद का वातावरण है। आज का दिन अद्भुत है। सभी सुखी हों, सभी निरोग हों और सबका कल्याण हो।उज्जैन शहर के लिये आज का दिन गौरव का दिन है। उज्जैन की जनता ने रामघाट, दत्त अखाड़ा, नृसिंह घाट, गुरूनानक घाट, सुनहरी घाट, भूखीमाता घाट पर एक साथ 18 लाख 82 हजार 229 दीप प्रज्ज्वलित कर नया विश्व रिकार्ड स्थापित किया है। मुख्यमंत्री चौहान ने भोपाल से अपने साथ लाये दीयों को रामघाट पर पत्नी साधना सिंह चौहान के साथ प्रज्ज्वलित कर शिव ज्योति अर्पणम कार्यक्रम की शुरूआत की।

मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि आज अवंतिका नगरी को महाकाल महाराज की कृपा और आम जनता की भक्ति, श्रद्धा एवं तपस्या से महाशिवरात्रि पर एक अनोखा विश्व रिकार्ड स्थापित करने का सौभाग्य मिला है। मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि हमारे यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी वैभवशाली, सम्पन्न व शक्तिशाली राष्ट्र का निर्माण हो रहा है। मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारा मध्यप्रदेश भी किसी से कम नहीं है। हम भी निरंतर आगे बढ़ रहे हैं। हमारा प्रदेश भी शक्तिशाली प्रदेश बनेगा।

 

मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि उज्जयिनी की छटा अनुपम, अद्भुत और अविस्मरणीय है। उन्होंने कहा कि उज्जयिनी को स्वच्छता में नम्बर-वन बनायेंगे। उन्होंने बताया कि शिव और शक्ति के एक साथ रहने पर ही सब कुछ संभव होता है। मैं माँ-बहन और बेटी में शक्ति स्वरूपा देवी को देखता हूँ। लाड़ली लक्ष्मी योजना के बाद अब गरीब बहनों के सशक्तिकरण के लिये लाड़ली बहना योजना शुरू की जा रही है। लाड़ली बहना योजना में गरीब बहनों को एक हजार रुपये महीना दिया जायेगा। साल में उन्हें 12 हजार रूपये दिये जायेंगे, जिससे उन गरीब बहनों का होगा।

दिल्ली टेस्ट रोमांचक दौर मे 

दिल्ली टेस्ट रोमांचक दौर मे

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच दिल्ली में खेले जा रहे सीरीज के दूसरे टेस्ट का आज तीसरा दिन है। अब तक मुकाबला दोनों टीमों के लिए बराबर रहा है। ऑस्ट्रेलिया ने पहली पारी में 263 रन बनाए, जिसके जवाब में टीम इंडिया 262 रन बना सकी। मैच और पूरी सीरीज के लिहाज से आज का दिन अहम माना जा रहा है। अब तक तीसरा दिन भारतीय गेंदबाजों के नाम रहा है। रविचंद्रन अश्विन और रवींद्र जडेजा के आगे कंगारू बल्लेबाज नत-मस्तक नजर आए हैं।

नीतीश कुमार ने कहा ‘कांग्रेस देरी ना करे, हम तैयार हैं’

नीतीश कुमार ने कहा ‘कांग्रेस देरी ना करे, हम तैयार हैं’

साल 2024 के आम चुनावों से पहले विपक्षी दल भाजपा और नरेंद्र मोदी के खिलाफ एकजुट होने की कोशिश में जुटे हैं। अब इस बारे में बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का बयान आया है।

अगले लोकसभा चुनावों के लिए सभी दलों को एकजुट हो जाना चाहिए। यदि सब एकजुट हो गए तो भाजपा को 100 सीटें भी नहीं मिलेंगी।

नीतीश ने कहा कि कांग्रेस को अब देरी नहीं करना चाहिए। हम (शेष विपक्षी दल) तैयार हैं। बता दें, विपक्षी दल एकजुट होने का प्रयास कर रहे हैं, लेकिन कांग्रेस की भूमिका तय नहीं है।

विपक्षी दल इस पर एकजुट नहीं हैं कि राहुल गांधी को चुनाव से पहले प्रधानमंत्री पद का उम्मीदवार बनाया जाए, जबकि कांग्रेस के तमाम नेता यही मंसूबा लेकर चल रहे हैं।

दिल्ली मेयर चुनाव 22 फरवरी को होगा

दिल्ली मेयर चुनाव 22 फरवरी को होगा

दिल्ली के उपराज्यपाल वीके सक्सेना ने स्थायी समिति के मेयर, डिप्टी मेयर और छह सदस्यों के चुनाव के लिए 22 फरवरी को दिल्ली नगर निगम की स्थगित पहली बैठक बुलाने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है। सुप्रीम कोर्ट में आम आदमी पार्टी की बड़ी जीत के एक दिन बाद यह खबर सामने आई है। कोर्ट ने फैसला सुनाया था कि उपराज्यपाल द्वारा नियुक्त दिल्ली के नागरिक निकाय के सदस्य महापौर चुनने के लिए चुनाव में मतदान नहीं कर सकते। आज उपराज्यपाल ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी। महापौर का चुनाव 22 फरवरी को होगा। अब यह नगर निकाय के मुख्य कार्यालय एमसीडी सदन में सुबह 11 बजे होगा।

 

नामांकित सदस्यों को वोट देने का अधिकार है या नहीं, इस पर सत्तारूढ़ आप और केंद्र द्वारा नियुक्त उपराज्यपाल के बीच लंबे समय से चली आ रही खींचतान के बीच दो महीने में तीन बार चुनाव स्थगित किए जा चुके हैं। मेयर के चुनाव के बाद एक ही दिन डिप्टी मेयर और स्टैंडिंग कमेटी के 6 सदस्यों का चुनाव होगा।

 

यह फैसला अरविंद केजरीवाल द्वारा उपराज्यपाल वीके सक्सेना पर दिल्ली के नागरिक निकाय के नियुक्त सदस्यों के मतदान के अधिकार पर हाल के मामले में अदालत की आपराधिक अवमानना करने का आरोप लगाने के कुछ ही घंटे बाद आया, जिसमें उनके वकील को मामले के दोनों पक्षों में बहस करने की कोशिश की गई थी।

महाकाल के दर्शन के लिए मुख्यमंत्री उज्जैन पहुचे 

महाकाल के दर्शन के लिए मुख्यमंत्री उज्जैन पहुचे

महाशिवरात्रि की शाम ज्योतिर्लिंग ‘महाकाल’ की नगरी उज्जैन 21 लाख दीयों से जगमगा उठेगी। ये दीप मोक्षदायिनी शिप्रा नदी के किनारे शाम ढलते ही प्रज्जवलित किए जाएंगे।

उल्‍लेखनीय है कि गिनीज बुक आफ वर्ल्‍ड र‍िकार्ड में इतनी बड़ी संख्या में दीये एक साथ प्रज्जवलित किए जाने का विश्व रिकार्ड कायम होगा। कार्यक्रम में हिस्‍सा लेने के लिए मुख्‍यमंत्री श‍िवराज सिंह चौहान उज्‍जैन पहुंच गए हैं।

इस अद्भुत और अविस्मरणीय पल के साक्षी सीएम के साथ देशभर से जुटे लाखों लोग बनेंगे। उल्‍लेखनीय है कि ‘शिव ज्योति अर्पणम्’ नाम से होने वाला ये कार्यक्रम जीरो वेस्ट अवधारणा पर आधारित होगा, जिसमें उपयोग लाई हर सामग्री को पुन: उपयोग में लिया जाएगा।

ट्विटर ने दिल्ली-मुंबई स्थित ऑफिस बंद किए

ट्विटर ने दिल्ली-मुंबई स्थित ऑफिस बंद किए

माइक्रो ब्लॉगिंग साइट ट्विटर ने भारत में अपने ऑफिस बंद कर दिए हैं। इनमें दिल्ली और मुंबई स्थित दफ्तर भी शामिल हैं। कंपनी ने कर्मचारियों को घर से काम करने को कहा है।

ट्विटर की कमान संभालने के बाद एलन मस्क ने खर्च कम करने का अभियान शुरू किया है। इस कदम को भी इससे जोड़ा जा रहा है। ट्विटर ने पिछले साल के अंत में भारत में अपने लगभग 200 से अधिक कर्मचारियों में से 90% से अधिक को निकाल दिया था।

इसके बाद कंपनी ने बेंगलुरु के दक्षिणी टेक हब स्थित एक दफ्तर से काम जारी रखा। अभी कंपनी के ज्यादातर इंजीनियर यही से काम कर रहे हैं।

एलन मस्क के मालिकाना हक में ट्विटर

अरबपति मुख्य कार्यकारी अधिकारी मस्क ने 2023 के अंत तक ट्विटर को वित्तीय रूप से स्थिर करने के प्रयास के तहत दुनिया भर के कर्मचारियों को निकाल दिया और कार्यालयों को बंद कर दिया था।

“मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना” सामाजिक क्रांति लायेगी : मुख्यमंत्री चौहान

“मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना” सामाजिक क्रांति लायेगी : मुख्यमंत्री चौहान

 

मुख्यमंत्री चौहान ने ग्वालियर के साडा क्षेत्र में बसे गाँवों सहित अन्य ग्रामों के रियासतकालीन जलाशयों को भरने की महत्वाकांक्षी परियोजना सहित लगभग 84 करोड़ रूपए की लागत के विकास कार्यों की सौगातें दी। साथ ही कहा कि साडा क्षेत्र की 18 ग्राम पंचायतों के 28 गाँवों के लिये सरकार ने 60 करोड़ रूपए लागत की समूह नल-जल योजना मंजूर कर दी है। इन गाँवों के हर घर में नल से पानी उपलब्ध होगा। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में मौजूद महिला शक्ति को खुशखबरी सुनाते हुए मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि राज्य सरकार ने महिलाओं के हित में “मुख्यमंत्री लाड़ली बहना” योजना शुरू की है जो सामाजिक क्रांति लाने वाली योजना साबित होगी।

मुख्यमंत्री चौहान ने तिघरा जलाशय के समीप पुलिस प्रशिक्षण शाला में शुक्रवार को हुए विकास कार्यों के भमि-पूजन एवं लोकार्पण समारोह में पुरानी छावनी को नई तहसील बनाने और कुलैथ में राज्य सरकार की ओर से भगवान जगन्नाथ का मेला लगाने की घोषणा भी की। साथ ही सरकार की विभिन्न योजनाओं हितलाभ भी हितग्राहियों को वितरित किए। अध्यक्षता केन्द्रीय कृषि एवं किसान-कल्याण मंत्री नरेन्द्र सिंह तोमर ने की।

 

मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि बहनें सशक्त होंगीं, तो परिवार सशक्त होगा, तो परिवार सशक्त होगा तो प्रदेश और देश सशक्त होगा। इसी सोच के साथ राज्य सरकार ने “मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना” शुरू की है। योजना के आवेदन फॉर्म आगामी 5 मार्च से भरने शुरू हो जायेंगे। पाँच एकड़ तक जमीन वाले सीमांत किसान परिवारों की महिलाओं सहित ढ़ाई लाख रूपए तक की आमदनी वाले हर परिवार की महिला को योजना का लाभ मिलेगा। सरकार के प्रयास होंगे कि हर माह की 10 तारीख तक प्रत्येक पात्र महिला के खाते में एक हजार रूपए पहुँच जाएँ। उन्होंने किसानों को जीरो प्रतिशत ब्याज पर खेती के लिए ऋण उपलब्ध कराने की वचनबद्धता भी दोहराई।

मुख्यमंत्री चौहान के साथ नागरिकों ने लगाए पौधे

मुख्यमंत्री चौहान के साथ नागरिकों ने लगाए पौधे

मुख्यमंत्री चौहान ने कहा है कि पौध-रोपण अब जन-आंदोलन बन गया है। प्रदेशवासी अपने और प्रियजन के जन्म-दिवस, विवाह वर्षगाँठ और परिजन के पुण्य स्मरण पर पौधे लगा रहे हैं। सरकार और समाज के समन्वित प्रयासों के बेहतर परिणाम प्रदेश को मिलेगें। मुख्यमंत्री चौहान श्यामला हिल्स उद्यान में पौध-रोपण के बाद मीडिया के प्रतिनिधियों से चर्चा कर रहे थे।

 

मुख्यमंत्री चौहान ने पीपल, शहतूत और कचनार के पौधे रोपे। मुख्यमंत्री चौहान के साथ मिशन सस्टेनेबल इंडिया के नेशनल कन्वीनर सुनील कुमार सूद तथा गृह शिक्षा केंद्र के राजा सोलंकी, पीयूष सोलंकी, संजय रजक, राकेश रजक और पल्लवी सोलंकी ने पौध-रोपण किया। मुख्यमंत्री चौहान के साथ अभिषेक बाजपेई तथा रिचा अभिषेक बाजपेई ने अपनी विवाह वर्षगाँठ पर पौधे लगाए | कुलदीप शुक्ला, कल्पेश शुक्ला और धनेंद्र शुक्ला भी पौध-रोपण में सम्मिलित हुए।

social welfare 2026

₹53,428 करोड़ की सामाजिक सहायता योजना मंजूर, दिव्यांग पेंशन के नियमों में बदलाव

0
नई दिल्ली, 16 अक्टूबर। केंद्र सरकार ने राष्ट्रीय सामाजिक सहायता कार्यक्रम (NSAP) को अगले पांच वर्षों तक जारी रखने के लिए ₹53,428 करोड़ की...
PM-USP CSSS Scholarship Renewal 2026-27

PM-USP CSSS Scholarship Renewal 2026-27: 31 अक्टूबर तक करें आवेदन, जानें पात्रता, जरूरी दस्तावेज...

0
भोपाल | KOLAR18.COM | Social Welfare & Education News कॉलेज और विश्वविद्यालय में पढ़ाई कर रहे विद्यार्थियों के लिए छात्रवृत्ति से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी सामने...
Women and Child Development;

महिला एवं बाल विकास पर केंद्र-राज्य मंथन, पोषण और महिला सुरक्षा पर फोकस

0
नई दिल्ली। महिला एवं बाल विकास मंत्रालय का दो दिवसीय विभागीय सम्मेलन 8 और 9 अक्टूबर 2026 को नई दिल्ली में आयोजित किया जा...
yogi modi modal

उत्तर प्रदेश Social Welfare योजनाएं 2026: पेंशन, छात्रवृत्ति और सरकारी योजनाओं की जानकारी

0
पेंशन, छात्रवृत्ति, महिला कल्याण, दिव्यांगजन सहायता और गरीब परिवारों के लिए प्रमुख सरकारी योजनाओं की संक्षिप्त जानकारी उत्तर प्रदेश में सामाजिक कल्याण योजनाओं का दायरा...
maaldhari-family

गुजरात में मालधारी परिवारों के पुनर्वास की नई योजना: ₹15 लाख सहायता, 100 वर्ग...

0
गुजरात। गुजरात सरकार ने बर्दा वन्यजीव अभयारण्य (Barda Wildlife Sanctuary) में रहने वाले मालधारी परिवारों के स्वैच्छिक पुनर्वास के लिए नई योजना की घोषणा...