साल में केवल तीन दिन खुलता है यह ऐतिहासिक शिव मंदिर

साल में केवल तीन दिन खुलता है यह ऐतिहासिक शिव मंदिर

मालथौन ब्लाक के ग्राम पाली स्थित ऐतिहासिक शिव मंदिर साल में केवल तीन दिन ही खुलता है। दसवी-ग्यारहवी शताब्दी का मंदिर होने के कारण यह पुरातत्व विभाग के अधीन है। मंदिर के मुख्य द्वार पर ताला डला रहता है। श्रद्धालुओं को बाहर से दर्शन करने की अनुमति है।

रजवांस और बांदरी के समीप स्थित ग्राम पंचायत पाली रैयतवारी के ग्राम पाली में भगवान शिव का ऐतिहासिक मंदिर है। यह मंदिर पहाड़ी पर स्थित है। प्राचीन मंदिर होने के कारण ग्रामीणों की इस मंदिर पर विशेष आस्था है। बड़ी संख्या में श्रद्धालु शिवरात्रि पर दर्शनों के लिए पहुंचते हैं। पुरातत्व विभाग ने मंदिर को संरक्षित करने आसपास किसी भी तरह के निर्माण को प्रतिबंधित किया है। मंदिर का प्रवेश द्वार आकर्षक है और उस पर उकेरी गई आकृतियां खजुराहो के मंदिरों से मेल खाती हैं। मंदिर के निर्माण काल को लेकर किसी तरह की स्पष्ट जानकारी ग्रामीणों को नहीं है। पुरातत्व विभाग के अनुसार इसका निर्माण काल 10वीं, 11वीं शताब्दी के आसपास का है। मंदिर के प्रांगण में रखी विभिन्न खंडित और सही अवस्था में रखी प्रतिमाओं को देखकर अंदाजा लगाया जाता है कि मंदिर चंदेलकालीन है। मंदिर के बाहर नंदी की प्रतिमा है और ठीक सामने शिवलिंग स्थापित हैं |भारतीय पुरातत्व विभाग के अधीन यह मंदिर साल में सिर्फ सावन सोमवार, महाशिवरात्रि और कार्तिक पूर्णिमा के दिन ही आम दर्शनार्थियों के लिए खोला जाता है। शेष दिनों में मंदिर के बाहर ताला लटका रहता है। दरवाजा जाली का होने के कारण श्रद्धालु बाहर से दर्शन रोजाना करते हैं। जो शिवलिंग है, उस पर हजारों शिवलिंग की आकृति उकेरी गई हैं। जिससे इस मंदिर को हजारिया महादेव का मंदिर भी कहा जाता है।

ईशा गुप्ता को बॉबी देओल के साथ बोल्ड सीन करने की बेचैनी

ईशा गुप्ता को बॉबी देओल के साथ बोल्ड सीन करने की बेचैनी

प्रकाश झा की वेब सीरीज आश्रम में ईशा गुप्ता के रोल को लेकर फिल्म ने काफी वाहवाही लूटी है। खास बात यह है कि फिल्म में रोल से पहले की चैट वायरल हो रही है, जिसमें ईशा गुप्ता लगातार मैसेज कर रही थी और रोल पाने की कोशिश में लगी हुई थी।
वेब सीरीज आजकल लोगों को खूब पसंद आ रहें हैं। लोग थिएटर में जाने के बजाय ओटीटी प्लेटफॉर्म पर वेब सीरीज को देखना बहुत पसंद कर रहे हैं। उन्हें ओटीटी पर उनके पसंदीदा कंटेट देखने के मिल जाता है। वहां कंटेंट की भरमार है। इसी कड़ी में आश्रम वेब सीरीज को लोग खूब पसंद कर रहें हैं। जिसको देखते हुए डायरेक्टर प्रकाश झा ने इसे 3 सीजन बना दिए। अब चौथे सीजन को बननाने की तैयारी चल रही है।

एकनाथ शिंदे गुट को शिवसेना का नाम और प्रतीक चिन्‍ह

एकनाथ शिंदे गुट को शिवसेना का नाम और प्रतीक चिन्‍ह

भारत के चुनाव आयोग ने आदेश दिया कि पार्टी का नाम “शिवसेना” और पार्टी का प्रतीक “धनुष और तीर” एकनाथ शिंदे गुट द्वारा बनाए रखा जाएगा। भारत के चुनाव आयोग (ईसीआई) ने शुक्रवार को आवंटित किया कि पार्टी का नाम ‘शिवसेना’ और धनुष और तीर का पार्टी चिन्ह एकनाथ शिंदे गुट द्वारा रखा जाएगा। ईसीआई ने कहा कि शिंदे गुट का समर्थन था। जून 2022 में जब एकनाथ शिंदे ने तख्तापलट किया तो पार्टी में दो गुट उभर आए। पार्टी उद्धव ठाकरे और एकांत शिंदे के समर्थकों के बीच बंट गई। शिंदे के तख्तापलट के कारण महाराष्ट्र में महा विकास अघडी सरकार बनी और उद्धव ठाकरे को मुख्यमंत्री पद से हटा दिया गया। शिंदे को बाद में देवेंद्र फडणवीस के साथ महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ दिलाई गई।

संजय राउत ने कहा चिंता नहीं

 

उद्धव ठाकरे गुट के संजय राउत ने कहा कि हमें चिंता करने की जरूरत नहीं है। जनता हमारे साथ है। हम एक नए प्रतीक के साथ जाएंगे और इस शिवसेना को एक बार फिर जनता की अदालत में उठाएंगे। चुनाव आयोग के आदेश पर कि पार्टी का नाम “शिवसेना” और प्रतीक “धनुष और तीर” शिंदे गुट द्वारा बनाए रखा जाए, अब राजनेताओं की प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं|

शिंदे ने कहा, बाला साहेब के विचारधारा की जीत

 

पार्टी के नाम “शिवसेना” और प्रतीक “धनुष और तीर” पर चुनाव आयोग के आदेश पर महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे शिंदे गुट द्वारा बनाए रखे जाने पर महाराष्ट्र के सीएम एकनाथ शिंदे ने कहा, यह हमारे कार्यकर्ताओं, सांसदों, विधायकों, जनप्रतिनिधियों और लाखों शिवसैनिकों की बालासाहेब और आनंद दीघे की विचारधाराओं की जीत है। यह लोकतंत्र की जीत है। यह देश बाबासाहेब अंबेडकर द्वारा तैयार किए गए संविधान पर चलता है। हमने उस संविधान के आधार पर अपनी सरकार बनाई। चुनाव आयोग का आज जो आदेश आया है वह योग्यता के आधार पर है। मैं चुनाव आयोग का आभार व्यक्त करता हूं।

जम्मू-कश्मीर के कटरा में भूकंप

जम्मू-कश्मीर के कटरा में भूकंप

जम्मू और कश्मीर के कटरा में भूकंप के हल्के झटके महसूस किए गए। नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी के अनुसार, रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 3.6 मापी गई। किसी तरह के नुकसान की कोई खबर नहीं है, लेकिन हिमालयी क्षेत्र में भूकंप की आशंका ने लोगों को एक बार फिर डरा दिया है।

नुक्कड़ वाली मैया के प्रांगण में महाशिवरात्रि पर कालसर्प दोष, मंगल दोष व सर्वग्रह दोष का होता है निवारण

भोपाल। राजधानी के उपनगर संत हिरदाराम नगर सैनिक कालोनी स्थित नुक्कड़ वाली माता मंदिर प्रांगण में कालसर्प दोष, मंगल दोष और सर्वग्रह दोष निवारण हेतु विशेष अनुष्ठान किया जाएग। अनुष्ठान के आयोजक और माँ कंकाली गौरव बचाओ गौ रक्षा समिति के अध्यक्ष विष्णु विश्वकर्मा ने बताया कि, आयोजन समिति द्वारा इस अनुष्ठान में शामिल होने वालों से कोई धनराशि नहीं ली जाती। इस आयोजन में सभी लोग सम्मिलित होकर कालसर्प दोष, मंगल दोष व गृह दोष निवारण हेतु महाभिषेक कर सकते हैं। कार्यक्रम के मुख्य व्यवस्थापक आचार्य पंडित रवि पटेरिया के अनुसार कार्यक्रम शाम पांच बजे से प्रारंभ होगा जिसमें उज्जैन से पधारे विद्वान ब्राह्मणों द्वारा महाभिषेक सम्पन्न कराया जाएगा। कार्यक्रम संयोजक एवं पूर्व जिला पंचायत सदस्य विष्णु विश्वकर्मा ने सभी से आयोजन में सम्मिलित होकर महाभिषेक कर शिव कृपा प्राप्त करने की अपील की।

ग्वालियर में सीएम राइज स्कूल खोने की घोषणा-मुख्यमंत्री

ग्वालियर में सीएम राइज स्कूल खोने की घोषणा-मुख्यमंत्री

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने ग्वालियर में नई तहसील बनाने की घोषणा की है। यह तहसील पुरानी छावनी होगी। तहसील बनाने की घोषणा उन्होंने मंत्री भारत सिंह कुशवाह की मांग पर की। इसके साथ ही मुख्यमंत्री ने कहा कि जगन्नाथ जी की यात्रा को बड़े स्वरूप में आयोजित किया जाएगा। पुरानी तहसील छावनी नई बनाई जाएगी। कुलैथ में सर्व साधन संपन्न् सीएम राइज स्कूल खोला जाएगा। उन्हाेंने कहा आश्वस्त करता हूं हमारे पास पैसे की कमी नहीं है। 28 गांव में 60 लाख की लागत से पाइप लाइन बिछाई जाएगी और घर घर में पानी पहुंचेगा। तिघरा का पानी के सीपेज को रोकने के लिए 17 करोड़ की लागत से काम कराए जाएंगे। बांधाें को भरने के लिए 63 करोड़ से काम कराए जा रहे हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि बहने सशक्त होंगी तो परिवार सशक्त होगा। परिवार सशक्त होगा तो प्रदेश व देश सशक्त होता है। घर ठीक से पैसा चलना है। तो हर महीने बहनों के खाते में डाला जाएगा। बुजुर्गों की पेंशन भी एक हजार कर रहे हैं। यह योजना क्रांतिकारी योजना है। मुख्यमंत्री ने कहा कि जो किसान डिफाल्टर हो गए हैं। उन किसानों का ब्याज हम देंग। उन्हें डिफाल्टर नहीं रहने देंगे। मुख्‍यमंत्री विकास यात्रा में भाग लेने के लिए तिघरा आए थे।

मुख्यमंत्री चौहान ने कार्यक्रम की बेहतर तैयारी करने के दिए निर्देश

मुख्यमंत्री चौहान ने कार्यक्रम की बेहतर तैयारी करने के दिए निर्देश

मुख्यमंत्री चौहान ने कहा है कि आगामी 24 फरवरी को सतना में होने वाले कोल समाज के सम्मेलन की बेहतर तैयारी करें। आगामी 23-24 फरवरी को होने वाली विकास यात्रा स्थगित कर कोल समाज के कार्यक्रम की तैयारी में जुट जाएँ। माता शबरी की जयंती पर होने वाले कार्यक्रम में केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे।

 

मुख्यमंत्री चौहान निवास स्थित समत्व भवन में वीडियो कांफ्रेंसिंग से सतना जिले में होने वाले कोल समाज के सम्मेलन की तैयारियों की जानकारी ले रहे थे। उन्होंने कहा कि माता शबरी के जीवन प्रसंगों पर केन्द्रित चित्र प्रदर्शनी लगाई जाएगी। कार्यक्रम में एक लाख 6 हजार लोगों के पहुँचने का लक्ष्य तय किया गया है। उन्होंने कलेक्टर श्री अनुराग वर्मा से कार्यक्रम की तैयारियों की जानकारी ली। मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि कोल समाज के लोगों को अधिकाधिक संख्या में बुलाया जाए। सम्मेलन का प्रचार-प्रसार बेहतर हो। मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि वे 20 तारीख को सतना में समाज के प्रतिनिधियों के साथ भोपाल से वर्चुअली बैठक करेंगे। समाज के प्रमुख लोगों को अवश्य बुलाया जाए। उन्होंने रीवा संभाग और आसपास के जिलों के प्रमुख अधिकारियों से भी चर्चा की।

मुख्यमंत्री चौहान ने सीहोर जिले के धार्मिक आयोजनों को वर्चुअली संबोधित किया

मुख्यमंत्री चौहान ने सीहोर जिले के धार्मिक आयोजनों को वर्चुअली संबोधित किया

मुख्यमंत्री चौहान ने कहा है कि आगामी 05 मार्च से बहनों की सहायता के लिए लागू की जा रही लाड़ली बहना योजना के लिए प्रपत्र भरवाने का कार्य प्रारंभ होगा। आवश्यकतानुसार शिविर लगा कर भी यह कार्य किया जाएगा। समाज के निर्धन वर्ग, जिसमें छोटे किसान, श्रमिक आदि भी शामिल हैं, के लिए यह योजना जिन्दगी को आसान बनायेगी। मुख्यमंत्री चौहान सीहोर जिले के ग्राम खैरी सिलगेना और आम्बा के धार्मिक आयोजनों को वीडियो कॉन्फ्रेंस द्वारा संबोधित कर रहे थे।

 

सीहोर जिले के ग्राम खैरी सिलगेना में शिवशक्ति यज्ञ, महाशिवरात्रि महोत्सव 2023, शिव महापुराण कथा और ग्राम आम्बा में श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान यज्ञ एवं नानी बाई का मायरा में निकटवर्ती ग्रामों के हजारों लोग शामिल हुए।

 

मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि लाड़ली बहना योजना में बहनों को प्रतिमाह एक हजार रूपए की राशि प्राप्त होगी। आगामी 5 मार्च से शासकीय अधिकारी-कर्मचारी और सामाजिक कार्यकर्ता बहनों से योजना के प्रपत्र भरवाने का कार्य प्रारंभ करेंगे। बहनों को इस योजना के लिए विधिवत चयन की प्रक्रिया पूर्ण हो जाने के बाद जून माह से राशि मिलना प्रारंभ हो जाएगी।

 

मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि यह योजना सिर्फ एक सरकारी योजना नहीं है, बहनों को भाई का स्नेह और एक उपहार है। आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों को मुख्यमंत्री किसान निधि, पीएम किसान निधि की राशि के साथ ही बुजुर्ग महिलाओं को प्रतिमाह राशि प्राप्त होती है। इससे परिवार को आर्थिक सहारा मिलेगा। बुजुर्ग महिलाएँ भी अब 600 रूपए मासिक के स्थान पर एक हजार रूपए प्रतिमाह की हकदार होंगी।

मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में ऐसे कार्यक्रम बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं को परस्पर भेंट और संवाद का अवसर प्रदान करते हैं। इससे सामाजिक समरसता भी बढ़ती है। मुख्यमंत्री चौहान ने भागवत कथा, ज्ञान यज्ञ, शिवशक्ति यज्ञ और महाशिवरात्रि पर्व की सभी उपस्थित नागरिकों को बधाई दी और उनकी सुख-समृद्धि की कामना की। इन कार्यक्रमों में अनेक जन-प्रतिनिधि भी उपस्थित थे।

नील मोहन बने YouTube के नए सीईओ

नील मोहन बने YouTube के नए सीईओ

भारतीय मूल के अमेरिकी नील मोहन ने गुरुवार को यूट्यूब की कमान संभाल ली है। YouTube के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) के रूप में मोहन की पदोन्नति पहले Google कर्मचारियों में से एक के बाद हुई है, सुसान वोज्स्की ने 25 साल पहले अपने गैरेज में शुरू हुई तकनीकी दिग्गज में अपनी भूमिका से हटने का फैसला किया।54 वर्षीय वोज्स्की ने कहा कि इस्तीफा देने का कारण यह है कि वह अब “परिवार, स्वास्थ्य और व्यक्तिगत वस्तुओं” पर ध्यान केंद्रित करेंगी। वह पहले Google में विज्ञापन उत्पादों की वरिष्ठ उपाध्यक्ष थीं और 2014 में YouTube की CEO बनीं। माना जाता है कि मोहन 2007 में DoubleClick अधिग्रहण के दौरान Google में आए और बाद में प्रदर्शन और वीडियो विज्ञापनों के वरिष्ठ उपाध्यक्ष बने। वह 2015 में YouTube के मुख्य उत्पाद अधिकारी बने। मोहन को वोजसिकी का स्वाभाविक उत्तराधिकारी माना गया।

 

कौन हैं नील मोहन- YouTube के नए सीईओ

 

नील मोहन 2008 में YouTube की मूल कंपनी Google का हिस्सा बने। वह स्टैनफोर्ड स्नातक हैं। YouTube के CEO बनने से पहले, उन्होंने कंपनी के मुख्य उत्पाद अधिकारी के रूप में कार्य किया। इससे पहले, मोहन ने माइक्रोसॉफ्ट के साथ भी काम किया है और स्टिच फिक्स और जीनोमिक्स और बायोटेक्नोलॉजी कंपनी 23andMe के बोर्ड में बैठता है। मोहन और वोजिकी ने करीब 15 साल साथ काम किया है। 2007 में DoubleClick अधिग्रहण के दौरान वे Google में आए और बाद में प्रदर्शन और वीडियो विज्ञापनों के वरिष्ठ उपाध्यक्ष बने। वह 2015 में YouTube के मुख्य उत्पाद अधिकारी बने।

सरकार के नए नियम अनुसार 65 साल से अधिक उम्र के जरूरतमंदों को मिल सकेंगे ट्रांसप्‍लांट के लिए अंग

सरकार के नए नियम अनुसार 65 साल से अधिक उम्र के जरूरतमंदों को मिल सकेंगे ट्रांसप्‍लांट के लिए अंग

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने जीवन के अधिकार के तहत इन जरूरतमंद बुजुर्गों को भी अंग प्रत्यारोपण के लिए पंजीकरण कराने की अनुमति दी है। इसके बाद अब देश में 65 साल से अधिक उम्र के जरूरतमंद बुजुर्गों को भी अंगदान के तहत प्रत्यारोपण के लिए अंग (आर्गन) मिल सकेगा। सरकार ने वन नेशन, वन पालिसी फार आर्गन डोनेशन एंड ट्रांसप्लांटस तहत विभिन्न राज्यों में पंजीकरण के अलग-अलग नियमों को भी खत्म कर दिया है। अब कोई भी व्यक्ति अंग प्रत्यारोपण के लिए किसी भी राज्य में पंजीकरण करा सकेगा।

 

स्वास्थ्य मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि अभी तक अंग प्रत्यारोपण के लिए 65 साल से अधिक उम्र के बुजुर्गों के पंजीकरण पर पाबंदी थी। 65 साल से अधिक उम्र के बुजुर्ग सिर्फ परिवार के सदस्यों द्वारा दिए अंग ही प्रत्यारोपित करा सकते थे। लेकिन अब नेशनल आर्गन एंड टिश्यू ट्रांसप्लांट आर्गनाइजेशन (नोट्टो) ने अपने वेबसाइट पर नया नियम जारी किया है। इसके तहत सभी आयु वर्ग के रोगी मृत डोनरों के अंगों के लिए पंजीकरण कर सकते हैं। अंगदान के तहत मिले अंगों का प्रत्यारोपण अब बुजुर्ग भी करा सकेंगे। अंगदान के तहत मिले अंगों के प्रत्यारोपण के लिए राज्यों की सीमाओं को भी खत्म कर दिया गया है।

social welfare 2026

₹53,428 करोड़ की सामाजिक सहायता योजना मंजूर, दिव्यांग पेंशन के नियमों में बदलाव

0
नई दिल्ली, 16 अक्टूबर। केंद्र सरकार ने राष्ट्रीय सामाजिक सहायता कार्यक्रम (NSAP) को अगले पांच वर्षों तक जारी रखने के लिए ₹53,428 करोड़ की...
PM-USP CSSS Scholarship Renewal 2026-27

PM-USP CSSS Scholarship Renewal 2026-27: 31 अक्टूबर तक करें आवेदन, जानें पात्रता, जरूरी दस्तावेज...

0
भोपाल | KOLAR18.COM | Social Welfare & Education News कॉलेज और विश्वविद्यालय में पढ़ाई कर रहे विद्यार्थियों के लिए छात्रवृत्ति से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी सामने...
Women and Child Development;

महिला एवं बाल विकास पर केंद्र-राज्य मंथन, पोषण और महिला सुरक्षा पर फोकस

0
नई दिल्ली। महिला एवं बाल विकास मंत्रालय का दो दिवसीय विभागीय सम्मेलन 8 और 9 अक्टूबर 2026 को नई दिल्ली में आयोजित किया जा...
yogi modi modal

उत्तर प्रदेश Social Welfare योजनाएं 2026: पेंशन, छात्रवृत्ति और सरकारी योजनाओं की जानकारी

0
पेंशन, छात्रवृत्ति, महिला कल्याण, दिव्यांगजन सहायता और गरीब परिवारों के लिए प्रमुख सरकारी योजनाओं की संक्षिप्त जानकारी उत्तर प्रदेश में सामाजिक कल्याण योजनाओं का दायरा...
maaldhari-family

गुजरात में मालधारी परिवारों के पुनर्वास की नई योजना: ₹15 लाख सहायता, 100 वर्ग...

0
गुजरात। गुजरात सरकार ने बर्दा वन्यजीव अभयारण्य (Barda Wildlife Sanctuary) में रहने वाले मालधारी परिवारों के स्वैच्छिक पुनर्वास के लिए नई योजना की घोषणा...