मुख्यमंत्री बेटमा में विकास यात्रा में हुए शामिल

मुख्यमंत्री बेटमा में विकास यात्रा में हुए शामिल

मुख्यमंत्री चौहान ने कहा है कि इंदौर के बेटमा में तहसील कार्यालय खोला जाएगा और अगले शिक्षण-सत्र से नया कॉलेज शुरू होगा। मुख्यमंत्री चौहान इंदौर प्रवास के दौरान बेटमा में विकास यात्रा में शामिल हुए। उन्होंने यहाँ पूर्व मंत्री निर्भय सिंह पटेल की आदमकद प्रतिमा का अनावरण भी किया।

मुख्यमंत्री चौहान ने जन संवाद करते हुए विकास यात्रा के उद्देश्यों की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि प्रदेश में विकास यात्रा का सफल आयोजन हो रहा है। सभी विधानसभा क्षेत्रों में विकास यात्राएँ निकाली जा रही है। इन यात्राओं के सकारात्मक परिणाम सामने आ रहे हैं। यह यात्रा विकास की नहीं बल्कि नागरिकों की जिंदगी बदलने का अभियान है। विकास के कार्य एवं जन-कल्याणकारी योजनाएँ जन-जन तक पहुँचाई जा रही है। यात्रा विकास एवं जन-कल्याण का नया इतिहास रच रही है।

मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि प्रदेश में शीघ्र ही लाड़ली बहना योजना शुरू होगी। यह गरीब, निम्न एवं मध्यम वर्गीय परिवार की महिलाओं की जिंदगी को संवारेगी। योजना में बहनों को प्रतिमाह एक हजार रूपया दिया जायेगा, जिससे हमारी बहनें आर्थिक रूप से सशक्त होंगी, उनके सम्मान में वृद्धि होगी और उनके पारवारिक रिश्ते भी मजबूत होंगे। मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि विकास हमारी प्राथमिकता है। मालवा क्षेत्र में नर्मदा का पानी हर गाँव तक पहुँचाया जा रहा है। देपालपुर क्षेत्र के ऐसे गाँव जहाँ अभी तक नर्मदा का पानी नहीं पहुँचा है, वहाँ नर्मदा का पानी पहुँचाने के लिए सर्वे कराया जाएगा।

मुख्यमंत्री चौहान ने पूर्व मंत्री स्व. निर्भय सिंह पटेल के व्यक्तित्व एवं कृतित्व की जानकारी दी और कहा कि उनमें जनता की सेवा करने का जज्बा और जुनून था। वे लोगों के दिलों में राज करते थे। उनके सपनों को पूरा करने में कोई कसर नहीं रखी जाएगी।

बेंगलुरु में एयरो इंडिया 2023 का आगाज

बेंगलुरु में एयरो इंडिया 2023 का आगाज

बेंगलुरु में एयरो इंडिया 2023 का आगाज हो गया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने औपचारिक उद्घाटन किया और मौजूद लोगों को संबोधित किया। पीएम ने कहा, आज भारत की संभावनाओं और सामर्थ्य का प्रमाण हमारी सफलताएं दे रही हैं। आकाश में गर्जना करते तेजस विमान ‘मेक इन इंडिया’ की सफलता का प्रमाण है। 21वीं सदी का नया भारत अब ना कोई मौका खोएगा और ना ही अपनी मेहनत में कोई कसर छोड़ेगा।हम कमर कस चुके हैं।

यह आयोजन एक और वजह से बहुत खास है। यह कर्नाटक जैसे एक ऐसे राज्य में हो रहा है जिसे तकनीक की दुनिया में विशेष महारत हासिल है। इस आयोजन से एयरो स्पेस और डिफेंस के क्षेत्र में नए अवसर पैदा होंगे।कर्नाटक के युवाओं के लिए नई संभावनाएं पैदा होंगी।

जब कोई देश नई सोच और नई अप्रोच के साथ आगे बढ़ता है तो उसकी व्यवस्थाएं भी नई सोच के साथ ढलने लगती हैं। आज का ये आयोजन भारत की नई सोच को भी प्रतिबिंबित करता है। आज ये आयोजन केवल एक शो नहीं है, ये भारत की स्ट्रेंथ भी है और भारत की डिफेंस इंडस्ट्री के स्कोप और सेल्फ कॉन्फिडेंस को भी फोकस करता है।

भारत ने बीते 8-9 साल में अपने यहां डिफेंस के क्षेत्र का कायाकल्प कर दिया है। हम अभी इसे केवल एक शुरुआत मानते हैं। हमारा लक्ष्य है कि हम वर्ष 2024 -25 तक डिफेंस एक्सपोर्ट को 5 बिलियन डॉलर तक ले जाएंगे। भारत अब डिफेंस उत्पादक देशों में शामिल होने के लिए तेजी से कदम बढ़ाएगा।

‘अमृतकाल’ का भारत एक फाइटर पायलट की तरह आगे बढ़ रहा है, जिसको ऊंचाइयां छूने से डर नहीं लगता।

जो सबसे ऊंची उड़ान भरने के लिए उत्साहित है। आज का भारत तेज सोचता है, दूर की सोचता है और तुरंत फैसले लेता है। एक बात और, भारत की रफ़्तार चाहे जितनी तेज हो लेकिन वो हमेशा जमीन से भी जुड़ा रहता है।

मुख्यमंत्री चौहान ने वानिकी सम्मेलन का किया शुभारंभ

मुख्यमंत्री चौहान ने कहा है कि आने वाली पीढ़ियों के लिए धरती को जीने योग्य बनाए रखने के लिए वनों और वन्य-जीवों का संरक्षण जरूरी है। विकास और प्रकृति के बीच द्वंद न हो, समन्वय बना रहे, वन में रहने वालों के लिए वन, आजीविका का सतत रूप से स्रोत बना रहे, इसका ध्यान रखना आवश्यक है। इनके प्रबंधन का दायित्व भारतीय वन सेवा के अधिकारियों पर है। इस दृष्टि से मानव जीवन के सुगम और सतत संचालन के लिए अखिल भारतीय वन सेवा के अधिकारियों की जिम्मेदारी बहुत महत्वपूर्ण है। अधिकारी अपने दायित्वों का निर्वहन संपूर्ण प्रतिबद्धता और संवेदनशीलता से करें। मुख्यमंत्री चौहान भारतीय वन सेवा संघ के दो दिवसीय वानिकी सम्मेलन का शुभारंभ कर रहे थे। प्रशासन अकादमी में हुए कार्यक्रम में वन मंत्री डॉ. कुंवर विजय शाह, राज्य वन विकास निगम के अध्यक्ष माधव सिंह डाबर, अपर मुख्य सचिव वन जे.एन. कंसोटिया, प्रधान मुख्य वन संरक्षक एवं वन बल प्रमुख रमेश कुमार गुप्ता, अध्यक्ष अखिल भारतीय वन सेवा संघ के अतुल श्रीवास्तव विशेष रूप से उपस्थित थे। कार्यक्रम में प्रदेश में पदस्थ भारतीय वन सेवा के अधिकारी शामिल हुए।

मुख्यमंत्री ने फिल्म “एक्सप्लोरिंग सतपुड़ा” का विमोचन किया

मुख्यमंत्री चौहान ने दीप जला कर कार्यक्रम का शुभारम्भ किया। मुख्यमंत्री चौहान को वन मंत्री डॉ. शाह ने तुलसी का पौधा भेंट कर तथा वानिकी सम्मेलन का लेपल पिन लगा कर स्वागत किया। मुख्यमंत्री चौहान ने “वन विभाग- सफलता के नए आयाम” पुस्तिका और सतपुड़ा टाइगर रिजर्व वेबसाइट, कूनो नेशनल पार्क में चीता पुनर्स्थापन पर बनाई गई फिल्म “कूनो : रिटर्न ऑफ चीता” के टीजर तथा सतपुड़ा टाइगर रिजर्व के प्राकृतिक सौन्दर्य, अद्भुत जैव-विविधता और ईको पर्यटन को दर्शाती फिल्म “एक्सप्लोरिंग सतपुड़ा” का विमोचन किया।

मुख्यमंत्री चौहान  ने राज्यपाल मंगुभाई पटेल से सौजन्य भेंट की

राज्यपाल मंगुभाई पटेल से मुख्यमंत्री चौहान ने राजभवन पहुँच कर सौजन्य भेंट की।  राज्यपाल पटेल को मुख्यमंत्री चौहान ने पुष्प-गुच्छ भेंट कर अभिनंदन किया। प्रदेश से सम्बन्धी विषयों पर चर्चा की।

मुख्यमंत्री चौहान ने किया पौध-रोपण

मुख्यमंत्री चौहान ने श्यामला हिल्स स्थित उद्यान में पीपल, सप्तपर्णी और शहतूत के पौधे लगाए। अखिल भारतीय किरार क्षत्रिय महासभा के राष्ट्रीय प्रवक्ता तथा मध्यप्रदेश बाल अधिकार संरक्षण आयोग के पूर्व सदस्य ब्रजेश चौहान ने अपने जन्म-दिवस पर मुख्यमंत्री चौहान के साथ पौध-रोपण किया। सुरजीत सिंह चौहान भी उपस्थित थे। मध्य प्रदेश सिंधी साहित्य अकादमी के निदेशक राजेश वाधवानी ने भी पौधा लगाया। मीडिया समूह के पब्लिक फर्स्ट के आशुतोष गुप्ता, सामाजिक कार्यकर्ता विनय पाण्डेय तथा अजय अग्रवाल व साक्षी अग्रवाल ने अपने पुत्र अथर्व के जन्म-दिवस पर पौध-रोपण किया। पौध-रोपण में राजेन्द्र गुप्त, रितेश राजावत, रमाकांत समाधिया, शिवम् और मयंक भी शामिल हुए। मुख्यमंत्री चौहान के साथ राधेश्याम धाकड़, मनोज पाल, प्रदीप चौहान, शिवम् रोडे़, रंजीत चौहान, बज्जर सिंह, सीता राम, मनोज धाकड़, अतुल ठाकुर, शैलेष ठाकुर और आदित्य राठौर ने भी पौध-रोपण किया।

मुख्यमंत्री चौहान को मध्यप्रदेश सिन्धी अकादमी के निदेशक वाधवानी ने रामायण के सिन्धी काव्य अनुवाद की प्रति भेंट की तथा अमर शहीद हेमू कालाणी के जन्म-शताब्दी वर्ष में आयोजित गतिविधियों की जानकारी दी।

एशिया का सबसे बड़ा एयरो शो सोमवार को शुरू होगा

सोमवार को बेंगलुरु में एशिया का सबसे बड़ा एयरो शो ‘Aero India 2023’ शुरु होनेवाला है। 13 से 17 फरवरी तक बेंगलुरु के येलहंका एयरफोर्स स्टेशन पर होने वाले इस शो का उद्घाटन पीएम नरेन्द्र मोदी करेंगे। इसमें एयरोस्पेस और रक्षा क्षमताओं में भारत की प्रगति को प्रदर्शित किया जाएगा। यह अपने तरह का अब तक का सबसे बड़ा आयोजन है, जिसमें 98 देशों के भाग लेने की संभावना है। एयरो शो के दौरान विभिन्न भारतीय और विदेशी रक्षा कंपनियों के बीच 75,000 करोड़ रुपये के अनुमानित निवेश वाले 251 एग्रीमेंटों पर हस्ताक्षर किए जाने की संभावना है।

इस शो के लिए रक्षामंत्री राजनाथ पहले ही बेंगलुरु पहुंच चुके हैं। एयरो इंडिया शो के शुभारंभ कार्यक्रम में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि जितना हमने सोचा था उससे कहीं ज्यादा भव्य कार्यक्रम यहां आयोजित होने जा रहा है। 100 से ज्यादा मित्र देशों और 800 से ज्यादा एग्जीबिटर्स के साथ ये अब तक देश का सबसे बड़ा एयरो इंडिया शो है। राजनाथ सिंह ने इस बात पर जोर दिया कि यह आयोजन रक्षा में ‘आत्मनिर्भरता’ के लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए है। इससे एक जीवंत और विश्व स्तरीय घरेलू रक्षा उद्योग बनाने की दिशा में हमारे प्रयासों को गति मिलेगी।

इस आयोजन में 32 देशों के रक्षा मंत्रियों, 29 देशों के वायु सेना प्रमुखों और वैश्विक व भारतीय मूल के इक्विपमेंट निर्माता कंपनियों के 73 सीईओ के भाग लेने की उम्मीद है। स्टार्ट-अप सहित 809 रक्षा कंपनियां विशिष्ट प्रौद्योगिकियों में प्रगति और एयरोस्पेस और रक्षा क्षेत्रों में विकास का प्रदर्शन करेंगी।

भारतीय महिला टीम ने पाकिस्तान पर 7 विकेट से जीत दर्ज की

आईसीसी वीमेन्स टी20 वर्ल्ड कप 2023 का आगाज हो चुका है। इसमें भारत ने अपने पहले ही मुकाबले में पाकिस्तान को हराकर जीत से शुरूआत की है। केपटाउन में खेले जा रहे इस मैच में पाकिस्तान ने टॉस जीतकर पहले बैटिंग का फैसला किया और भारत के सामने जीत के लिए 150 रनों की लक्ष्य रखा। जवाब में भारत ने 19 ओवरों में ही लक्ष्य हासिल कर लिया और 7 विकेट से जीत दर्ज की। हरमनप्रीत कौर की कप्तानी वाली भारतीय टीम फॉर्म में दिख रही है और उसने एक बार फिर शानदार प्रदर्शन कर खुद को बेस्ट टीम साबित किया है।

जीत के लिओ 150 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए भारतीय महिला टीम ने टोस शुरुआत की और पहले विकेट की साझेदारी में 38 रन बनाये। लेकिन शेफाली वर्मा और जेमिमाह रॉड्रिग्स ने शानदार खेल दिखाते हुए टीम का स्कोर तेजी से आगे बढ़ाया। शेफाली वर्मा 25 गेंदों में 33 रन बनाकर आउट हुई। जीत में सबसे अहम भूमिका जेमिमाह रॉड्रिग्स ने निभाई, जिन्होंने 38 गेंदों में नाबाद 53 रन बनाये, जिसमें 8 चौके शामिल हैं। ऋचा घोष ने इनका पूरा साथ दिया और 20 गेंदों में नाबाद 31 रन बनाये।

खिलाड़ियों की मंजिल अब एशियाड और ओलिंपिक : मुख्यमंत्री चौहान

खिलाड़ियों की मंजिल अब एशियाड और ओलिंपिक : मुख्यमंत्री चौहान

मुख्यमंत्री चौहान ने कहा है कि मध्यप्रदेश में खिलाड़ियों को भरपूर सुविधाओं के साथ सम्मान भी दिया जाएगा। खेलो इंडिया में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ी एक पृथक कार्यक्रम में पुरस्कृत और सम्मानित किए जाएंगे। पिछले खेलो इंडिया गेम्स में देश में 8वें क्रम पर रहने वाले मध्यप्रदेश ने अब तीसरे क्रम पर स्थान बनाया है। यह गर्व और गौरव का विषय है। मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश में प्रत्येक क्षेत्र में विकास हुआ है। इसमें खेल क्षेत्र भी शामिल है। खेलों के लिए बजट राशि बढ़ाई गई है। प्रधानमंत्री मोदी ने इन खेलों के आयोजन के लिए मध्यप्रदेश पर भरोसा किया। मध्यप्रदेश उमंग और उत्साह में डूबा रहा। खिलाड़ियों ने जोश दिखाया और हिन्दुस्तान का दिल धड़काया। मध्यप्रदेश में 13 दिन खेलमय वातावरण था। मुख्यमंत्री चौहान शाम भोपाल के बोट क्लब पर खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2022 के समापन समारोह को संबोधित कर रहे थे।

मुख्यमंत्री चौहान ने मैडल प्राप्त करने वाले और भागीदारी करने वाले खिलाड़ियों को बधाई देते हुए कहा कि खेलो इंडिया में ओवर ऑल चेम्पियन महाराष्ट्र विशेष बधाई का पात्र है। हरियाणा दूसरे स्थान पर रहा है। मध्यप्रदेश भी तीसरे क्रम पर आया है। मध्यप्रदेश, हरियाणा से थोड़ा ही पीछे रहा। मध्यप्रदेश ने 39 स्वर्ण पदक प्राप्त किए। एक समय मध्यप्रदेश का खेलों में कोई विशेष नाम नहीं था। देव कुमार मीणा ने राष्ट्रीय रिकार्ड बनाया है। खेलो इंडिया में 40 प्रतिशत बेटियों की भागीदारी महत्वपूर्ण है। मलखम्भ, एथलीट और वाटर स्पोटर्स में मध्यप्रदेश का उत्कृष्ट प्रदर्शन रहा। मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि 19 वर्ष से कम आयु के खिलाड़ियों के लिए खेलो इंडिया यूथ गेम्स प्रोत्साहनकारी रहे। अब इन खेलों में सफल हुए खिलाड़ियों को अपनी मंजिल की ओर बढ़ना है। इनकी मंजिल अब एशियाड, कॉमनवेल्थ गेम्स और ओलिंपिक हैं। इन सभी में खिलाड़ियों को पदक जीतना है। मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि मध्यप्रदेश की खेल मंत्री यशोधरा राजे सिंधिया, स्पोर्टस एथारटी ऑफ इंडिया और खेल विभाग की संपूर्ण टीम बधाई की पात्र है। खिलाड़ियों ने जोश, जिद और जुनून का परिचय दिया है। मुख्यमंत्री चौहान ने खिलाड़ियों को निरंतर विजय प्राप्त करने के लिए शुभकामनाएँ दी।

केंद्रीय खेल राज्य मंत्री प्रामाणिक भी हुए शामिल

केंद्रीय खेल राज्य मंत्री प्रामाणिक भी हुए शामिल

मुख्यमंत्री चौहान ने खेलो इंडिया यूथ गेम्स के समापन समारोह के पहले शाम मुख्यमंत्री निवास से चेंपियंस रैली को फ्लैग ऑफ किया। केंद्रीय खेल युवा कार्य और गृह राज्य मंत्री निसिथ प्रामाणिक, मध्यप्रदेश की खेल मंत्री यशोधरा राजे सिंधिया और पद्मश्री, खेल रत्न पुरस्कार से सम्मानित ओलिंपियन शूटिंग खिलाड़ी गगन नारंग उपस्थित थे। खिलाड़ियों द्वारा इस रैली में उत्साह पूर्वक भागीदारी की गई। प्रमुख सचिव खेल दीप्ति गौड़ मुखर्जी और खेल संचालक रवि गुप्ता भी उपस्थित थे।

शूटर गगन नारंग ने कहा कि मुख्यमंत्री चौहान ने खेलो इंडिया का सबसे अच्छा आयोजन किया है। जहाँ-जहाँ खेलो इंडिया के गेम्स हुए हैं मध्यप्रदेश ने उससे बेहतर कर दिखाया और एक बेंच मार्क सेट कर दिया है। हम ओलिंपिक का सपना साकार कर सकते हैं। यहाँ मौजूद खिलाड़ी और युवा सौभाग्यवान हैं, जिन्होंने इस प्रथम पड़ाव को देखा है। नारंग ने मध्यप्रदेश सरकार और खिलाड़ियों को शुभकामनाएँ दी। उन्होंने मुख्यमंत्री चौहान के साथ चेंपियंस परेड को फ्लेग ऑफ किया।

मुख्यमंत्री चौहान ने पं. दीनदयाल उपाध्याय की पुण्य-तिथि पर श्रद्धांजलि अर्पित की

मुख्यमंत्री चौहान ने पं. दीनदयाल उपाध्याय की पुण्य-तिथि पर श्रद्धांजलि अर्पित की

मुख्यमंत्री चौहान ने कहा है कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय द्वारा दिए गए एकात्म मानववाद और अंत्योदय के सिद्धांतों को व्यवहारिक रूप देने के उद्देश्य से ही प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में जन-कल्याणकारी योजनाओं का क्रियान्वयन जारी है। सबका साथ-सबका विकास और सबका विश्वास की प्रेरणा के साथ रोटी, कपड़ा, मकान, रोजगार और पढ़ाई के इंतजाम के लिए केन्द्र और राज्य सरकार निरंतर सक्रिय है। मुख्यमंत्री चौहान पंडित दीनदयाल उपाध्याय की पुण्य-तिथि पर लाल घाटी स्थित उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर पुष्पांजलि अर्पित करने के बाद अपने विचार व्यक्त कर रहे थे। सांसद वी.डी. शर्मा, पूर्व विधायक सुरेन्द्रनाथ सिंह, सामाजिक कार्यकर्ता भगवानदास सबनानी, राहुल कोठारी तथा अन्य जन-प्रतिनिधि उपस्थित थे।

 

मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि पंडित उपाध्याय ने कहा था- जगत में एक ही चेतना है। इसीलिए वसुधैव कुटुम्बकम् का भाव रखते हुए उन्होंने सबकी प्रगति और विकास के लिए एकात्म मानव दर्शन का प्रतिपादन किया। इस दर्शन के आधार पर ही एक पृथ्वी-एक परिवार-एक भविष्य की थीम पर जी-20 देशों का सम्मेलन प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता में हो रहा है। भारत पूरे विश्व को मार्ग दिखाएगा। भारत ही भौतिकता की अग्नि में दग्ध विश्व को शांति के दिग्दर्शन करवाएगा। हाल ही में तुर्की में आए महाविनाशक भूकम्प में राहत के लिए सबसे पहले भारत की सेना पहुँची। यह पंडित उपाध्याय के सबको एक मानने के विचारों के क्रियान्वयन का ही प्रतीक है।

social welfare 2026

₹53,428 करोड़ की सामाजिक सहायता योजना मंजूर, दिव्यांग पेंशन के नियमों में बदलाव

0
नई दिल्ली, 16 अक्टूबर। केंद्र सरकार ने राष्ट्रीय सामाजिक सहायता कार्यक्रम (NSAP) को अगले पांच वर्षों तक जारी रखने के लिए ₹53,428 करोड़ की...
PM-USP CSSS Scholarship Renewal 2026-27

PM-USP CSSS Scholarship Renewal 2026-27: 31 अक्टूबर तक करें आवेदन, जानें पात्रता, जरूरी दस्तावेज...

0
भोपाल | KOLAR18.COM | Social Welfare & Education News कॉलेज और विश्वविद्यालय में पढ़ाई कर रहे विद्यार्थियों के लिए छात्रवृत्ति से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी सामने...
Women and Child Development;

महिला एवं बाल विकास पर केंद्र-राज्य मंथन, पोषण और महिला सुरक्षा पर फोकस

0
नई दिल्ली। महिला एवं बाल विकास मंत्रालय का दो दिवसीय विभागीय सम्मेलन 8 और 9 अक्टूबर 2026 को नई दिल्ली में आयोजित किया जा...
yogi modi modal

उत्तर प्रदेश Social Welfare योजनाएं 2026: पेंशन, छात्रवृत्ति और सरकारी योजनाओं की जानकारी

0
पेंशन, छात्रवृत्ति, महिला कल्याण, दिव्यांगजन सहायता और गरीब परिवारों के लिए प्रमुख सरकारी योजनाओं की संक्षिप्त जानकारी उत्तर प्रदेश में सामाजिक कल्याण योजनाओं का दायरा...
maaldhari-family

गुजरात में मालधारी परिवारों के पुनर्वास की नई योजना: ₹15 लाख सहायता, 100 वर्ग...

0
गुजरात। गुजरात सरकार ने बर्दा वन्यजीव अभयारण्य (Barda Wildlife Sanctuary) में रहने वाले मालधारी परिवारों के स्वैच्छिक पुनर्वास के लिए नई योजना की घोषणा...