मुख्यमंत्री चौहान ने क्रिकेटर सौम्या तिवारी के साथ किया पौध-रोपण

मुख्यमंत्री चौहान ने क्रिकेटर सौम्या तिवारी के साथ किया पौध-रोपण

 

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने अंडी-19 भारतीय महिला क्रिकेट टीम की सदस्य सौम्या तिवारी तथा उनके कोच सुरेश चेनानी के साथ पौध-रोपण किया। मुख्यमंत्री चौहान ने पीपल, सप्तपर्णी और शहतूत के पौधे लगाए। सौम्या के पिता मनीष तिवारी, माता भारती तिवारी, उनकी बहन साक्षी, अरेरा क्रिकेट अकादमी के सचिव हेमंत कपूर तथा परिवारजन दिनेश तिवारी, अक्षय तिवारी, संदीप तिवारी तथा पृथ्वीराज त्रिवेदी पौध-रोपण में साथ थे।

 

उल्लेखनीय है कि हाल ही में हुए आई.सी.सी अंडर-19 महिला टी-20 विश्व कप में भारत की जीत में भोपाल की सौम्या तिवारी की महत्वपूर्ण भूमिका रही है। मुख्यमंत्री चौहान के साथ समाजसेवी अमित मीना ने भी अपने जन्म-दिवस पर पौधे लगाए

भोपाल के जंबूरी मैदान में हुआ राज्य-स्तरीय सामुदायिक नेतृत्व युवा समागम

भोपाल के जंबूरी मैदान में हुआ राज्य-स्तरीय सामुदायिक नेतृत्व युवा समागम

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि ग्राम उत्थान से ही राष्ट्र उत्थान संभव है। विकास को जन-आंदोलन बनाना आवश्यक है। मध्यप्रदेश को आत्म-निर्भर बनाने के लिए युवा शक्ति के साथ मिल कर कार्य करेंगे। जनता की जिन्दगी बदलने की जिम्मेदारी युवाओं को लेना है। यदि जज्बा, जिद और जुनून हो तो कोई भी कार्य असंभव नहीं होता। युवाओं की नेतृत्व क्षमता का लाभ जनता को‍ मिलना चाहिए। नेतृत्व प्रशिक्षण पाठ्यक्रम पूरा करने वाले युवा सरकार की योजनाओं को जनता तक ले जाने का कार्य करेंगे। मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद से जुड़े युवा विभिन्न क्षेत्रों में अद्भुत कार्य कर चुके हैं। भविष्य में भी इनसे ऐसी भूमिका की उम्मीद है। सामुदायिक नेतृत्व प्रशिक्षण कार्यक्रम से जुड़े युवाओं को विभिन्न सुविधाएँ भी प्रदान की जाएंगी।

मुख्यमंत्री चौहान द्वारा की गई प्रमुख घोषणाएँ

मुख्यमंत्री चौहान ने भोपाल के जंबूरी मैदान पर मुख्यमंत्री सामुदायिक नेतृत्व क्षमता विकास कार्यक्रम (सीएमसीएलडीपी) अंतर्गत सामुदायिक नेतृत्व युवा समागम में कहा कि सामुदायिक नेतृत्व प्रशिक्षण कार्यक्रम के लिए नोडल एजेंसी जन अभियान परिषद होगी। यह कोर्स शासन के अन्य नियमित पाठ्यक्रम के विद्यार्थियों के समतुल्य माना जाएगा। उच्च शिक्षा और अन्य विभाग की योजनाओं का लाभ इस पाठ्यक्रम के विद्यार्थियों को मिलेगा। सामुदायिक नेतृत्व प्रशिक्षण योजना के चयनित विद्यार्थियों की योजनाओं में जन-भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए संबंधित विभागों में कम्युनिटी इंगेजमेंट/इन्टर्नशिप प्रोजेक्ट की व्यवस्था की जाएगी। छात्र-छात्राओं को शासन की योजनाओं के मूल्यांकन के लिए अधिकृत किया जाएगा। इनके लिए मानदेय की व्यवस्था भी रहेगी।

मुख्यमंत्री यूथ इंटर्नशिप प्रोगाम का शुभारम्भ किया

मुख्यमंत्री यूथ इंटर्नशिप प्रोगाम का शुभारम्भ किया

 

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि इंटर्नशिप का कार्य ज्ञान, भक्ति और कर्म का त्रिवेणी संगम है। इससे जुड़ कर युवा अपनी जिंदगी का एक नया अध्याय प्रारंभ कर रहे हैं। प्रदेश की प्रगति और विकास के लिए आपकी यह इंटर्नशिप मील का पत्थर साबित होगी। यह दुनिया का सबसे बड़ा इंटर्नशिप प्रोग्राम है। दुनिया के लोग इससे जुड़ गए हैं। मुख्यमंत्री श्री चौहान पुलिस ग्राउण्ड, नेहरू नगर में सीएम इंटर्न्स बूटकैंप, मुख्यमंत्री यूथ इंटर्नशिप प्रोग्राम (मुख्यमंत्री जन सेवा मित्र) के शुभारंभ कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। कार्यक्रम का आयोजन अटल बिहारी वाजपेयी सुशासन एवं नीति विश्लेषण संस्थान द्वारा किया गया। मुख्यमंत्री चौहान ने मुख्यमंत्री यूथ इंटर्नशिप प्रोगाम में चयनित युवाओं को नियुक्ति-पत्र वितरित किए। कार्यक्रम में एग्पा ने विभिन्न 8 संस्थाओं के साथ एमओयू किया।

मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी दुनिया के सबसे लोकप्रिय नेता बन गए हैं। उनके नेतृत्व में देश विकास के नए सोपान गढ़ रहा है। अनेक योजनाएँ प्रधानमंत्री जी चला रहे हैं। अद्भुत कार्य कर रहे हैं। आज भारत नजरें झुका कर नहीं आँखें मिला कर दुनिया से बात करता है। मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि यह सब उनके आत्म-विश्वास और कठिन परिश्रम से संभव हो रहा है। सभी युवाओं को भी अपने आप पर भरोसा रख कर कार्य करना चाहिए। उन्होंने कहा कि दो तरह के लोग होते हैं, एक हताश और दूसरे असंभव को संभव करने वाले। युवा अपने ऊपर निराशा हावी न होने दें, पूरे आत्म-विश्वास के साथ कार्य करें। शासन की योजनाओं और विकास कार्यों का लाभ जनता तक पहुँचाने के लिए मैदान में डट कर कार्य करें।

मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि इंटर्नशिप मध्यप्रदेश को गुड गवर्नेंस देगी। सरकार के कार्यों में सहयोग मिलेगा। यह अपने टेलेंट को दिखाने और सीखने का मौका है। ढंग से ट्रेनिंग लें, जो भावी जीवन के लिए बहुत महत्वपूर्ण सिद्ध होगी। हम अपने ज्ञान और स्किल के बल पर दुनिया पर राज कर सकते हैं। एक लाख 14 हजार पदों पर सरकारी भर्तियां चल रही हैं।

कार्यक्रम में 4 हजार 600 से ज्यादा इंटर्न्स शामिल हुए। मुख्यमंत्री चौहान ने कार्यक्रम स्थल पर ग्राउंड में फैला कचरा उठाकर स्वच्छता का संदेश दिया।

खरगोन दंगे में फरार रिटायर्ड एएसआई गिरफ्तार

खरगोन दंगे में फरार रिटायर्ड एएसआई गिरफ्तार

खरगोन नईदुनिया प्रतिनिधी। खरगोन पुलिस ने शनिवार को शहर में रामनवमी पर हुए दंगे के आरोपित रिटायर्ड एएसआइ को एसडीएम कार्यालय के पास से गिरफ्तार किया है। रिटायर्ड एएसआइ नासिर अहमद पर दो हजार रुपए का इनामी राशि भी घोषित थी।जानकारी के अनुसार लंबे समय से फरार आरोपित नासिर पिता नजीर अहमद शनिवार को कोर्ट में किसी काम से आया था। पुलिस को नासिर के कार्ट में होने की सूचना मुखबीर से मिली। जिसके बाद मुखबीर के आधार पर पुलिस ने नासिर को पकड़ लिया है |

आरोपित ने दो महीने पहले जिला न्यायालय में अग्रिम जमानत की याचिका लगाई थी। कोर्ट ने आरोपी की अग्रिम जमानत याचिका खारिज कर दी थी। याचिका खारिज होने के बाद से वह फरार चल रहा था। रिटायर्ड एएसआई नासिर के खिलाफ पथराव, तोड़फोड़, आगजनी, विस्फोट करना व अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज है। रिटायर्ड एएसआई से पुलिस पूछताछ कर रही है।

मुरादाबाद में BJP पर बरसे-अखिलेश यादव

मुरादाबाद में BJP पर बरसे-अखिलेश यादव

 

सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव ने मुरादाबाद में भाजपा पर निशाना साधा। अखिलेश यादव ने कहा कि आजम खां पर झूठे मुकदमे दर्ज कराए गए। अधिकारी भाजपा के लिए काम कर रहे हैं। छोटा व्यापारी सरकार से परेशान है।

 

भाजपा में अन्याय चरम पर

जब से भाजपा की सरकार बनी है, अन्याय चरम पर है। कन्नौज का उदाहरण देते हुए बोले एक हत्या के बाद डीएम से कहा भाजपा का पदाधिकारी बनकर काम कर रहा प्रशासन। आरोप लगाए कि प्रशासन भाजपा के इशारे पर काम कर रहा है। रामपुर में आजम खां पर सारे झूठे मुकदमे लगे हैं।

चेन्नई स्थित आवास में मृत पाई गईं ख्याति गायिका वाणी जयराम

चेन्नई स्थित आवास में मृत पाई गईं ख्याति गायिका वाणी जयराम

पद्म भूषण से सम्मानित वाणी जयराम का 78 साल की उम्र में निधन हो गया है। वे चेन्नई स्थित अपने आवास पर मृत पाई गईं। गायिका को गणतंत्र दिवस 2023 से पहले भारत सरकार द्वारा पद्म भूषण से सम्मानित किया गया था। विस्तृत विवरण की प्रतीक्षा है। अभी मौत का कारण भी स्पष्ट नहीं है। माना जा रहा है कि रविवार को अंतिम संस्कार किया जाएगा।

ग्वालियर मेले में दो दिन में बिकेंगी 500 से अधिक कारें

ग्वालियर मेले में दो दिन में बिकेंगी 500 से अधिक कारें

ग्वालियर व्यापार मेले में वाहनों की बंपर बिक्री जारी रही है। शनिवार व रविवार को 500 से अधिक कार व 600 दुपहिया बिकने के आसार है। फागुन लगने से पहले लोग अपने पसंद का वाहन खरीदना चाहते हैं। मेले से हो रही बिक्री के चलते कंपनियों ने भी वाहनों की आपूर्ति बढाई है। डीलरों का कोटा बढ़ने से कारें मिलने लगी हैं। ज्ञात है कि फरवरी के पहले दिन 266 कारों बिक्री हुई थी। मेला भी इसी महीने लगेगा. मेले खत्म होने पर छूट भी खत्म हो जाएगी, जिसके चलते वाहन खरीदने की जल्दबाजी में है। एजेंसियों पर खरीददारों की भीड़ लगी हुई है।

मेले का शुभारंभ होने के बाद आठ जनवरी से रोड टैक्स में 50 फीसद की छूट मिलना शुरू हो गई थी। पहले दिन 324 कारों का सत्यापन हुआ था और उन्हें छूट मिली थी। मेले की छूट की वजह से हर बंपर बिक्री हुई। चार पहिया, दुपहिया व तिपहिया, हल्के माल वाहक वाहनों की बिक्री हो रही है। एजेंसियों पर खरीददारों की भीड़ लगी है। शिवपुरी लिंक रोड पर हर कंपनी के ट्राले वाहन लेकर पहुंच रहे हैं। मेले में सत्यापन के लिए कतार लगी हुई है। इस बार मेले से 1000 करोड़ से अधिक के वाहन बिकने के आसार हैं, क्योंकि पिछले साल मेला नहीं लगा था और लोगों को छूट नहीं मिली थी। लोग मेले की छूट के इंतजार में थे। वहीं लोगों को अपने पसंद की गाड़ी आसानी से मिल रही है। इसके अलावा सहालग भी चल रहा है, जिसकी वजह से भी वाहन बिक रहे हैं। बचत के चलते ग्वालियर से वाहन खरीद रहे हैं। प्रदेश में सबसे ज्यादा वाहन ग्वालियर में रजिस्टर्ड हो रहे हैं। इस बार ग्वालियर अारटीओ अपने टारगेट से ऊपर निकल जाएगा। विभाग को 50 करोड़ का राजस्व वाहनों की खरीद से मिलने वाला है।

बीजेपी हासिल करेगी जीत’- येदियुरप्पा

बीजेपी हासिल करेगी जीत’- येदियुरप्पा

कर्नाटक के आगामी विधानसभा चुनाव को देखते हुए वरिष्ठ भाजपा नेता बी एस येदियुरप्पा ने शनिवार को भरोसा जताया है कि पार्टी राज्य में पूर्ण बहुमत के साथ सत्ता में आएगी। उन्होंने कार्यकर्ताओं और नेताओं से आग्रह किया कि वे राज्य और केंद्र सरकार के कार्यक्रमों को घर-घर ले जाएं और विशेष ध्यान महिलाओं, युवाओं और अनुसूचित जाति / अनुसूचित जनजाति का समर्थन हासिल करने पर केंद्रित करें।

कांग्रेस के दिन गए-येदियुरप्पा

कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा ने यह भी कहा कि कांग्रेस के सांप्रदायिक राजनीति के बल पर सत्ता में आने के दिन गए। उन्होंने कहा, ‘विधानसभा चुनाव 10-12 अप्रैल से पहले होने की उम्मीद है। इस चुनाव में 130-140 सीटें जीतकर भाजपा को स्पष्ट बहुमत से सरकार बनाने से कोई नहीं रोक सकता।’

कांग्रेस में शुरू हो गया है घमासान

कांग्रेस नेताओं सिद्धरमैया और डी के शिवकुमार पर निशाना साधते हुए येदियुरप्पा ने कहा, ‘मैं कांग्रेस नेताओं से पूछना चाहता हूं कि क्या राहुल गांधी आपके नेता हैं? हमारे (भाजपा) पास प्रधानमंत्री जैसा मजबूत नेता है। नरेंद्र मोदी, जिन्हें विश्व स्तर पर प्यार और सम्मान दिया जाता है।’ मोदी और गृह मंत्री अमित शाह के नेतृत्व में, इसमें कोई संदेह नहीं है कि बीजेपी आगामी सभी चुनावों में जीत हासिल करेगी, जिसमें कर्नाटक भी शामिल है।

केरल ने 20 गोल कर बनाया इतिहास

केरल ने 20 गोल कर बनाया इतिहा

मुलना स्टेडियम में खेले जा रहे यूथ गेम्स में शुक्रवार को केरल की टीम ने दमन-दीव के खिलाफ 20 गोल कर इतिहास रचा है। दमन-दीव एक भी गोल नहीं कर पाई। केरल की टीम ने एक फरवरी को दमन-दीव के खिलाफ खेले गए फुटबॉल मुकाबले में मप्र टीम के 17 गोल के रिकार्ड को तोड़ा है। इस जीत में क्रिस मारिया ने चार गोल दागे। नीलंबरी ने तीन, रेशमा ने तीन सहित अन्य खिलाड़ियों ने गोल किए।

मेजबान मध्य प्रदेश को खेलो इंडिया फुटबॉल स्पर्धा में दूसरी हार का सामना करना पड़ा। पंजाब ने मप्र को 1-0 से पराजित किया। मैच का एकमात्र महत्वपूर्ण गोल खेल के 35वें मिनट में करणदीप सिंह मनोटा ने किया। अब मप्र टीम पांच फरवरी को केरल से भिड़ेगी। एमरल्ड हाइट्स स्कूल में मप्र की टीम ने पिछले मैच की तुलना में सुधरा हुआ प्रदर्शन किया। कदकाठी में मजबूत पंजाब के खिलाड़ियों को मप्र टीम ने बांधे रखा।

पंजाब की टीम ने मप्र पर ज्यादा हमले किए, लेकिन मप्र के गोलकीपर सक्षम रजक ने कई हमले बेकार किए। खेल के 35वें मिनट में पंजाब के खिलाड़ी ने शॉट लगाया, जो पोल से टकराकर वापस लौटा। इस पर करणदीप ने दोबारा गेंद को जाली में पहुंचा दिया। मैच के 52वें मिनट में विपक्षी को गलत तरीके से टैकल करने पर मप्र के वैभव यादव को पीला कार्ड दिखाया गया। फिर 66वें मिनट में उन्होंने दोबारा गलत तरीके से विपक्षी को टैकल करने का प्रयास किया। इस बार उनका पैर विपक्षी के पेट पर लगा। अंपायर ने दूसरा पीला कार्ड दिखाया, जो रेड कार्ड में बदला और उन्हें मैदान छोड़ना पड़ा।

अदाणी ग्रुप को नियमों के अनुसार ही बैंकों ने दिया था कर्ज -RBI

अदाणी ग्रुप को नियमों के अनुसार ही बैंकों ने दिया था कर्ज -RBI

 

अदाणी समूह के शेयरों में आई भारी गिरावट से उपजी स्थिति पर पहली बार आरबीआइ ने मुंह खोला है। देश की सबसे बड़ी वित्तीय नियामक एजेंसी ने अदाणी समूह का नाम लिए बगैर कहा है कि बैंकिग सिस्टम की स्थिति मजबूत-संतोषप्रद है और उन्होंने आरबीआइ के नियमों के मुताबिक ही बड़े औद्योगिक घरानों को कर्ज दिया है। केंद्रीय बैंक ने यह भी कहा है कि वह पूरी तरह से सतर्क है और हालात पर नजर रखे है। आरबीआइ के इस बयान से पहले शुक्रवार को दो सरकारी बैंकों भारतीय स्टेट बैंक व बैंक आफ बड़ौदा ने कहा कि उन्होंने नियमों के मुताबिक ही अदाणी समूह की कंपनियों को कर्ज दिया है और समूह की तरफ से अतिरिक्त कर्ज का कोई प्रस्ताव नहीं आया है।

आरबीआइ की तरफ से कहा गया कि एक बड़े कारपोरेट घराने को भारतीय बैंकों की तरफ से दिए गए कर्ज को लेकर मीडिया में कई तरह की रिपोर्ट आईं हैं। एक नियामक के तौर पर आरबीआइ वित्तीय स्थिरता के लिए काफी पैनी नजर बना कर रखता है। आरबीआइ के पास एक केंद्रीय डाटा सिस्टम भी है, जहां पांच करोड़ रुपये से ज्यादा के सभी कर्ज आवंटन की निगरानी की जाती है। अभी आरबीआइ का आकलन यह है कि बैंकिग व्यवस्था मजबूत और स्थिर है।

social welfare 2026

₹53,428 करोड़ की सामाजिक सहायता योजना मंजूर, दिव्यांग पेंशन के नियमों में बदलाव

0
नई दिल्ली, 16 अक्टूबर। केंद्र सरकार ने राष्ट्रीय सामाजिक सहायता कार्यक्रम (NSAP) को अगले पांच वर्षों तक जारी रखने के लिए ₹53,428 करोड़ की...
PM-USP CSSS Scholarship Renewal 2026-27

PM-USP CSSS Scholarship Renewal 2026-27: 31 अक्टूबर तक करें आवेदन, जानें पात्रता, जरूरी दस्तावेज...

0
भोपाल | KOLAR18.COM | Social Welfare & Education News कॉलेज और विश्वविद्यालय में पढ़ाई कर रहे विद्यार्थियों के लिए छात्रवृत्ति से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी सामने...
Women and Child Development;

महिला एवं बाल विकास पर केंद्र-राज्य मंथन, पोषण और महिला सुरक्षा पर फोकस

0
नई दिल्ली। महिला एवं बाल विकास मंत्रालय का दो दिवसीय विभागीय सम्मेलन 8 और 9 अक्टूबर 2026 को नई दिल्ली में आयोजित किया जा...
yogi modi modal

उत्तर प्रदेश Social Welfare योजनाएं 2026: पेंशन, छात्रवृत्ति और सरकारी योजनाओं की जानकारी

0
पेंशन, छात्रवृत्ति, महिला कल्याण, दिव्यांगजन सहायता और गरीब परिवारों के लिए प्रमुख सरकारी योजनाओं की संक्षिप्त जानकारी उत्तर प्रदेश में सामाजिक कल्याण योजनाओं का दायरा...
maaldhari-family

गुजरात में मालधारी परिवारों के पुनर्वास की नई योजना: ₹15 लाख सहायता, 100 वर्ग...

0
गुजरात। गुजरात सरकार ने बर्दा वन्यजीव अभयारण्य (Barda Wildlife Sanctuary) में रहने वाले मालधारी परिवारों के स्वैच्छिक पुनर्वास के लिए नई योजना की घोषणा...