अंकशास्त्र के अनुसार आय के साधन प्रशस्त होंगे

अंकशास्त्र के अनुसार आय के साधन प्रशस्त होंगे

मूलांक 1- खुद में आत्मविश्वास महसूस करेंगे। कोई विशेष उपलब्धि हासिल करने में सक्षम रहेंगे। पिता की सलाह का अनुसरण जरूर करें। नकारात्मक परिस्थिति में स्वभाव में सहजता बनाए रखें।

 

शुभ रंग- नीला, उपाय- गणेश चालीसा का पाठ करें।

 

मूलांक 2- अनुकूल समय है। किसी सदस्य की सहायता से आपको लाभ हो सकता है। किसी रुके हुए काम के पूरी होने की संभावना है। आय के साधन प्रशस्त होंगे। मानसिक और शारीरिक रूप से स्वस्थ्य रहेंगे।

 

शुभ रंग- सफेद, उपाय- सफेद चंदन का तिलक लगाएं।

 

मूलांक 3- जिसे आप अपना समझते हैं, वो धोखा दे सकता है। संपत्ति संबंधी किसी प्रकार के काम में सफलता निश्चित है। जनसंपर्क मजबूत होगा। परिवार में कुछ तनाव उत्पन्न हो सकता है। खर्चों की अधिकता रहेगी।

शुभ रंग- क्रीम, उपाय- शनिदेव को तेल चढ़ाएं।

 

मूलांक 4- भावुकता और उदारता नुकसानदायक हो सकती है। नजदीकी रिश्तेदारों के साथ मुलाकात से आनंदित महसूस करेंगे। करियर में कोई रुकावट आने से मन परेशान रहेगा। विश्वास के साथ आगे बढ़ें।

 

शुभ रंग- जामुनी, उपाय- वस्त्रों का दान करें।

 

मूलांक 5- आज का दिन कार्यक्षेत्र में अनुकूलता लेकर आएगा। आप रोमांटिक मूड में रहेंगे। रोजमर्रा के तनाव से राहत मिलेगी। आत्मविश्वास के साथ नई योजना में जुट जाएंगे। थोड़ी लापरवाही आपके लिए नुकसानदायक हो सकती है

शुभ रंग- केसरिया, उपाय- भूखे लोगों को खाना खिलाएं।

 

मूलांक 6- आज का दिन सुखद व्यतीत होगा। सभी काम संपन्न होते जाएंगे। करियर से संबंधित कोई प्रयास सफल होने की संभावना है। आय का समन्वय बना रहेगा। किसी बड़ी समस्या का समाधान होने की संभावना है।

 

शुभ रंग- सफेद, उपाय- भगवान शिव की पूजा करें।

मूलांक 7- आप सूझबूझ से पारिवारिक मामला सुलझाने में सक्षम रहेंगे। किसी निकट संबंधी की मदद करने से खुशी महसूस होगी। ऊर्जा और साहस की प्रबलता रहेगी। कार्यस्थल पर जिम्मेदारियां बढ़ेंगी।

शुभ रंग- हरा, उपाय- मुख्य द्वार पर दीपक लगाएं।

 

मूलांक 8- मेहनत का उचित परिणाम मिलेगा। जिसकी वजह से मानसिक सुकून रहेगा। छात्र पढ़ाई को लेकर उत्साहित रहेंगे। घर के किसी सदस्य के स्वास्थ्य को लेकर टेंशन रहेगी। दोस्त आपको उचित सलाह देंगे।

 

शुभ रंग- नीला, उपाय- चंदन अगरबत्ती घर के बाहर लगाएं।

मूलांक 9- ग्रह गोचर आपके लिए अनुकूल है। किसी अनुभवी व्यक्ति की सलाह से आप अपनी छवि को निखारने में सक्षम रहेंगे। नजदीकी संबंधियों के साथ मधुरता बढ़ेगी। धार्मिक यात्रा संभव है। संतान के करियर संबंधित शुभ समाचार मिलेगा।

शुभ रंग- पीला, उपाय- हनुमान चालीसा का पाठ करें।

मुख्यमंत्री चौहान ने मध्यप्रदेश-छत्तीसगढ़ को एन.सी.सी. कैडेट्स को चीफ मिनिस्टर बैनर कार्यक्रम में किया संबोधित

मुख्यमंत्री चौहान ने मध्यप्रदेश-छत्तीसगढ़ को एन.सी.सी. कैडेट्स को चीफ मिनिस्टर बैनर कार्यक्रम में किया संबोधित

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि दिल्ली में आयोजित 74वें गणतंत्र दिवस शिविर में सम्मिलित मध्यप्रदेश-छत्तीसगढ़ एन.सी.सी. निदेशालय के केडेट्स, उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए बधाई के पात्र हैं। विभिन्न श्रेणियों में प्रथम स्थान प्राप्त कु. खुशी महावर को 50 हजार रुपये, द्वितीय स्थान प्राप्त कु. आयुषी तिवारी को 30 हजार रुपये और तृतीय स्थान प्राप्त कु. इशिका गुर्जर को 20 हजार रुपये की सम्मान निधि से सम्मानित किया जाएगा। इसी क्रम में राष्ट्रीय गणतंत्र दिवस में सम्मिलित प्रत्येक केडेट को 5 हजार रुपये तथा सांस्कृतिक कार्यक्रमों में सम्मिलित प्रत्येक केडेट को एक हजार रुपये की सम्मान निधि प्रदान की जाएगी। एन.सी.सी. अनुशासन, देश भक्ति, कठोर परिश्रम और साहस के साथ निर्धारित लक्ष्य की ओर निरंतर अग्रसर होने का साहस और अवसर प्रदान करती है। मुख्यमंत्री चौहान दिल्ली में आयोजित 74वें गणतंत्र दिवस शिविर में मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ का प्रतिनिधित्व करने वाले मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ के एन.सी.सी. दल के लिए मुख्यमंत्री निवास परिसर में आयोजित चीफ मिनिस्टर बैनर कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। मुख्यमंत्री चौहान ने भोपाल एन.सी.सी. मुख्यालय के ग्रुप कमांडर संजोय घोष को चीफ मिनिस्टर बैनर से सम्मानित किया।

मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि कोविड के कठिन काल में कोविड जैसी अबूझ चुनौती का सामना करने के लिए सबसे पहले युवा, साहसी और अनुशासित दल के रूप में एन.सी.सी. का ही ध्यान आया था। मुझे विश्वास था कि लोगों का जीवन बचाने के लिए एन.सी.सी. कैडेट्स ही अपना जीवन दांव पर लगाने का साहस रखते हैं। हमें निरंतर प्रगति पथ पर अग्रसर होना है और देश को आगे बढ़ाना है। प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में भारत विश्व को मार्गदर्शन प्रदान कर रहा है। हमें निरंतर आगे बढ़ते हुए भारत को विश्व गुरु के रूप में स्थापित करना है।

 

मध्यप्रदेश एवं छत्तीसगढ़ एन.सी.सी. निदेशालय के अपर महानिदेशक मेजर जनरल ए.के. महाजन ने कहा कि 1948 में आरंभ एन.सी.सी., वर्तमान में विश्व का सबसे बड़ा वर्दीधारी युवा संगठन है। प्रधानमंत्री मोदी ने इसके विस्तार पर बल दिया है, जिसके परिणामस्वरूप मध्यप्रदेश में 55 हजार केडेट्स को सम्मिलित किया जाएगा। दिल्ली की परेड में मध्यप्रदेश-छत्तीसगढ़ निदेशालय के दल ने ग्याहरवां स्थान प्राप्त किया। कर्तव्य पथ पर निदेशालय के 15, राष्ट्रीय गार्ड ऑफ ऑनर में 5 और पीएम रैली में 2 कैडेट्स ने भाग लिया। घुड़सवारी में निदेशालय के कैडेट्स ने 2 रजत और दो कांस्य पदक जीते। निदेशालय के कैडेट्स ने दिल्ली शिविर में परचम लहराया है। एन.सी.सी. के सभी कैडेट्स देश निर्माण को समर्पित हैं।

 

चीफ मिनिस्टर बैनर कार्यक्रम में एन.सी.सी. कैडेट्स द्वारा सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी गईं । इसके अंतर्गत रूद्र शिव तांडव, पुण्य श्लोक माँ अहिल्या बाई होल्कर की जीवन गाथा पर नृत्य नाटिका, बांसुरी वादन तथा बधाई नृत्य प्रस्तुत किया गया। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कार्यक्रम में उपस्थित सभी कैडेट्स को सम्मानित किया तथा उनके साथ ग्रुप फोटो लिए। मुख्यमंत्री चौहान को अपर महानिदेशक मेडर जनरल ए.के. महाजन ने स्मृति चिन्ह भेंट किया।

मुख्यमंत्री जन-सेवा अभियान के 24 लाख 94 हजार से अधिक हितग्राहियों को स्वीकृति-पत्र वितरित किये 

मुख्यमंत्री जन-सेवा अभियान के 24 लाख 94 हजार से अधिक हितग्राहियों को स्वीकृति-पत्र वितरित किये

 

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि बहनों के लिये शुरू की जा रही लाड़ली बहना योजना के आवेदन अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस से लेना प्रारंभ किये जायेंगे। योजना में गरीब एवं मध्यमवर्गीय परिवार की महिलाओं को प्रति माह एक-एक हजार रुपये की राशि उनके खाते में अंतरित की जायेगी। हितग्राहियों को चिन्हित करने के लिये गाँव-गाँव और वार्डों में जाकर आवेदन भरवाये जायेंगे। मुख्यमंत्री ने महिलाओं से आहवान किया कि वे योजना में मिलने वाली राशि का उपयोग परिवार को मजबूत बनाने में करें।

मुख्यमंत्री की चौहान विदिशा में मुख्यमंत्री जन-सेवा अभियान में भोपाल, सागर और उज्जैन संभाग के 24 लाख 94 हजार से अधिक हितग्राहियों को स्वीकृति-पत्र का वितरण कर रहे थे। मुख्यमंत्री की चौहान ने प्रदेश के 73 लाख किसानों के खातों में मुख्यमंत्री किसान-कल्याण योजना की राशि एक हजार 465 करोड़ रुपये सिंगल क्लिक से अंतरित की। साथ ही 80 करोड़ 95 लाख 21 हजार रूपये के विकास कार्यों का लोकार्पण एवं शिलान्यास भी किया। कन्या-पूजन के साथ कार्यक्रम की शुरुआत हुई।

 

मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि मैं अपनी बहनों की जिन्दगी को आसान बनाना चाहता हूँ। पूर्व से संचालित योजनाओं के साथ अब लाड़ली बहना योजना मेरी बहनों की जिन्दगी को सँवारेगी। योजना में मिलने वाली राशि से महिलाएँ अपने बच्चों के लिए दूध, फल और सब्जी की व्यवस्था कर सकेगी। उन्होंने कहा कि पूर्व सरकार ने हमारी बहुत सी जन-कल्याणकारी योजनाओं को बंद कर दिया था, वे सभी योजनाएँ पुनः शुरू कर दी गई है। मुख्यमंत्री ने कहा कि जो कहीं नहीं हुआ वह मध्यप्रदेश में हुआ है और जो किसी ने नहीं किया वह आपका भाई शिवराज करेगा।

महाबली नगर के राम दरबार मंदिर में सुंदरकांड का आयोजन

भोपाल, महाबली नगर के राम दरबार मंदिर में सुंदरकांड का सरदार सिंह के जन्मदिन के अवसर पर होने वाला श्री सुंदरकांड पाठ आज शाम 4 बजे आयोजित किया जा रहा है।

श्री श्याम भजन संध्या 10 फरवरी को धोली खदान बैरागढ़-चीचली में

भोपाल, कोलार रोड उपनगर में युवाओं द्वारा जन्मदिन पर धार्मिक आयोजन किये जा रहे है यूथ कांग्रेस नेता अजय बैरागी के जन्मदिन पर भी धोली खदान बैरागढ़-चीचली में खाटू श्याम जी के भजन किये जाएंगे, श्री श्याम भजन संध्या 10 फरवरी शुक्रवार को शाम 7:15 बजे शुरू होगी।

मुख्यमंत्री चौहान ने स्वयंसेवी संस्था के प्रतिनिधियों के साथ पौधे रोपे

मुख्यमंत्री चौहान ने स्वयंसेवी संस्था के प्रतिनिधियों के साथ पौधे रोपे

 

मुख्यमंत्री चौहान के साथ सोसायटी फॉर सिविल सर्विसेज एस्पायरेंट्स के प्रतिनिधियों ने जामुन, बरगद और टिकोमा के पौधे लगाए। सोसाइटी के श्रीकांत नेमा, चंदन यादव, दीपेन्द्र ढींगरा तथा प्रियंका शर्मा और छाया शर्मा ने पौध-रोपण किया। मुख्यमंत्री चौहान के साथ सामाजिक कार्यकर्ता श्री राहुल राहांगडाले ने अपने जन्म-दिवस पर पौधे लगाए। पंकज सिंह राजपूत, अमन भाटिया, दिलीप रघुवंशी, पंकज कीर, शुभम कटरे तथा लवीन टेंभरे भी पौध-रोपण में सम्मिलित हुए।

मुख्यमंत्री ने की संत रविदास जयंती पर होने वाले कार्यक्रम की तैयारियों की समीक्षा

मुख्यमंत्री ने की संत रविदास जयंती पर होने वाले कार्यक्रम की तैयारियों की समीक्षा

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि मुख्यमंत्री जन-सेवा अभियान प्रदेश में सुशासन के विस्तार की दिशा में एक प्रभावी कदम है। विभिन्न जन-कल्याणकारी योजनाओं और कार्यक्रमों से पात्र हितग्राहियों को जोड़ने से जरूरतमंद लोगों का जीवन बेहतर होगा और शासन की कल्याणकारी मंशा का विस्तार भी होगा। संत रविदास जयंती- 5 फरवरी को भिंड में होने वाले कार्यक्रम में चंबल संभाग के हितग्राहियों को स्वीकृति-पत्र और हितलाभ वितरण किया जाएगा, साथ ही विकास यात्रा का भी शुभारंभ होगा। कार्यक्रम में भिंड, मुरैना और श्योपुर के जन-प्रतिनिधि और अधिक से अधिक व्यक्तियों को जोड़ा जाए। ऐसे कार्यक्रम प्रत्यक्ष संवाद का माध्यम भी बनते हैं।

 

मुख्यमंत्री चौहान मुख्यमंत्री जन-सेवा अभियान में संभाग स्तरीय स्वीकृति-पत्र एवं हितलाभ वितरण तथा विकास यात्रा के शुभारंभ के लिए 5 फरवरी संत रविदास जयंती पर भिंड में होने वाले कार्यक्रम की तैयारियों की समीक्षा कर रहे थे। मुख्यमंत्री निवास परिसर स्थित समत्व भवन से मुख्यमंत्री चौहान ने भिंड में जारी तैयारियों की वर्चुअली जानकारी प्राप्त की। सहकारिता मंत्री अरविंद सिंह भदौरिया तथा नगरीय विकास एवं आवास राज्य मंत्री ओ.पी.एस. भदौरिया बैठक में वर्चुअली शामिल हुए।

 

जानकारी दी गई कि कार्यक्रम भिंड के एम.जे.एस. ग्राउंड पर दोपहर 12.40 बजे कन्या-पूजन, दीप प्रज्ज्वलन और संत रविदास के चित्र पर माल्यार्पण के साथ आरंभ होगा। मुख्यमंत्री चौहान द्वारा 150 करोड़ 98 लाख रूपये की लागत से बने 42 निर्माण कार्यों का लोकार्पण तथा 242 करोड़ 65 लाख रूपये की लागत से शुरू होने वाले 79 कार्यों का भूमि-पूजन किया जाएगा। मुख्यमंत्री चौहान आयुष्मान योजना, लाड़ली लक्ष्मी योजना के हितग्राहियों सहित अन्य योजनाओं के हितग्राहियों से संवाद भी करेंगे। कार्यक्रम स्थल पर विकास और जन-कल्याण पर केन्द्रित प्रदर्शनी लगाई जायेगी। मुख्यमंत्री चौहान विकास यात्रा के 5 रथों को हरी झण्डी दिखा कर रवाना करेंगे।

8 मार्च से शुरू होगी लाड़ली बहना योजना, गांव-गांव और वार्डों से जमा होंगे फॉर्म

विदिशा, मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि बहनों के लिये शुरू की जा रही लाड़ली बहना योजना के आवेदन अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस से लेना प्रारंभ किये जायेंगे। योजना में गरीब एवं मध्यमवर्गीय परिवार की महिलाओं को प्रति माह एक-एक हजार रुपये की राशि उनके खाते में अंतरित की जायेगी। हितग्राहियों को चिन्हित करने के लिये गाँव-गाँव और वार्डों में जाकर आवेदन भरवाये जायेंगे। मुख्यमंत्री ने महिलाओं से आहवान किया कि वे योजना में मिलने वाली राशि का उपयोग परिवार को मजबूत बनाने में करें।

मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि मैं अपनी बहनों की जिन्दगी को आसान बनाना चाहता हूँ। पूर्व से संचालित योजनाओं के साथ अब लाड़ली बहना योजना मेरी बहनों की जिन्दगी को सँवारेगी। योजना में मिलने वाली राशि से महिलाएँ अपने बच्चों के लिए दूध, फल और सब्जी की व्यवस्था कर सकेगी। उन्होंने कहा कि पूर्व सरकार ने हमारी बहुत सी जन-कल्याणकारी योजनाओं को बंद कर दिया था, वे सभी योजनाएँ पुनः शुरू कर दी गई है। मुख्यमंत्री ने कहा कि जो कहीं नहीं हुआ वह मध्यप्रदेश में हुआ है और जो किसी ने नहीं किया वह आपका भाई शिवराज करेगा।

धूमधाम से मनाया गया भगवान विश्वकर्मा का प्रकट्य उत्सव

भोपाल, राजधानी में शुक्रवार को विभिन्न स्थानों में सुदी त्रयोदशी के दिन सृष्टि के सृजनकर्ता भगवान विश्वकर्मा देव का अवतरण दिवस भोपाल में सामाजिक संस्थाओं विभिन्न स्थानों में धार्मिक आयोजनों के साथ धूमधाम से मनाया गया। सामाजिक कार्यकर्ता विष्णु विश्वकर्मा अध्यक्ष विश्वकर्मा मंदिर समिति माँ कंकाली धाम गुदावल ने बताया की सामाजिक बंधुओं द्वारा भोपाल में सेमरा स्थित भगवान विश्वकर्मा मंदिर, भगवान विश्वकर्मा मंदिर बड़बई में क्षेत्रीय समिति द्वारा ध्वज यात्रा निकली गई, इमामी गेट स्थित भगवान विश्वकर्मा मंदिर में विशेष पूजन हुआ, कोलार में सामाजिक समिति द्वारा जुलूस निकाला गया,भगवान विश्वकर्मा मंदिर बैरागढ़ एवं भगवान विश्वकर्मा मंदिर गोविदपुरा सहित सभी धार्मिक स्थल पर आयोजन हुए !

कंकाली माता मंदिर

भगवान विश्वकर्मा मंदिर माँ कंकाली धाम प्रांगण में सुन्दर कांठ एवं हनुमान चालीसा पाठ होगा अभिषेक हवन महाआरती के बाद भंडारा हुआ हमने सभी सामाजिक साथियों के साथ भगवान विश्वकर्मा के प्रकट्य दिवस पर पर्यावरण बचाने एवं गौ माता की रक्षा का संकल्प लिया।

खंडवा के छेगांव माखन जनपद उपाध्यक्ष के पति का शव नदी में मिला

खंडवा के छेगांव माखन जनपद उपाध्यक्ष के पति का शव नदी में मिला

छेगांव माखन जनपद उपाध्यक्ष मंदा पटेल के पति आनंदराम का शव किशोर कुमार स्मारक के पास छोटी आबना नदी में मिलने से सनसनी फैल गई। बाइक पुल के ऊपर पड़ी हुई मिली। परिवार ने उनके साथ किसी तरह की अनहोनी होने की आशंका जताई है।

शुक्रवार को सुबह करीब 4:30 बजे परिवार को घटना की जानकारी लगी इसके बाद परिवारों ग्रामीण घटनास्थल पर पहुंचे। भाजपा युवा मोर्चा के अध्यक्ष अनूप पटेल और अन्य कार्यकर्ता भी घटनास्थल पहुंच गए थे। यहां देखा तो बाइक पुल पर पड़ी हुई थी। वहीं शव नदी के अंदर पड़ा हुआ था। यह देख उन्होंने पुलिस को सूचना दी। पदमनगर थाने से एएसआइ केमरा रावत घटनास्थल पर पहुंचे। इसके बाद नदी में से शव को निकालने के लिए परिवार को परेशान होना पड़ा।

युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष पटेल ने बताया कि उन्हें सुबह आनंदराम पटेल के पुत्र का फोन आया कि पिता का शव नदी में पड़ा हुआ है। इसके बाद भी यहां पहुंचे। यहां उन्होंने 108 एंबुलेंस और नगर निगम की शव वाहिनी को फोन किया। लेकिन कोई भी मौके पर नहीं आया। इसके बाद ग्रामीणों ने ही शव को नदी से बाहर निकाला। शव को अपनी कार में रखकर जिला अस्पताल लेकर आए।

social welfare 2026

₹53,428 करोड़ की सामाजिक सहायता योजना मंजूर, दिव्यांग पेंशन के नियमों में बदलाव

0
नई दिल्ली, 16 अक्टूबर। केंद्र सरकार ने राष्ट्रीय सामाजिक सहायता कार्यक्रम (NSAP) को अगले पांच वर्षों तक जारी रखने के लिए ₹53,428 करोड़ की...
PM-USP CSSS Scholarship Renewal 2026-27

PM-USP CSSS Scholarship Renewal 2026-27: 31 अक्टूबर तक करें आवेदन, जानें पात्रता, जरूरी दस्तावेज...

0
भोपाल | KOLAR18.COM | Social Welfare & Education News कॉलेज और विश्वविद्यालय में पढ़ाई कर रहे विद्यार्थियों के लिए छात्रवृत्ति से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी सामने...
Women and Child Development;

महिला एवं बाल विकास पर केंद्र-राज्य मंथन, पोषण और महिला सुरक्षा पर फोकस

0
नई दिल्ली। महिला एवं बाल विकास मंत्रालय का दो दिवसीय विभागीय सम्मेलन 8 और 9 अक्टूबर 2026 को नई दिल्ली में आयोजित किया जा...
yogi modi modal

उत्तर प्रदेश Social Welfare योजनाएं 2026: पेंशन, छात्रवृत्ति और सरकारी योजनाओं की जानकारी

0
पेंशन, छात्रवृत्ति, महिला कल्याण, दिव्यांगजन सहायता और गरीब परिवारों के लिए प्रमुख सरकारी योजनाओं की संक्षिप्त जानकारी उत्तर प्रदेश में सामाजिक कल्याण योजनाओं का दायरा...
maaldhari-family

गुजरात में मालधारी परिवारों के पुनर्वास की नई योजना: ₹15 लाख सहायता, 100 वर्ग...

0
गुजरात। गुजरात सरकार ने बर्दा वन्यजीव अभयारण्य (Barda Wildlife Sanctuary) में रहने वाले मालधारी परिवारों के स्वैच्छिक पुनर्वास के लिए नई योजना की घोषणा...