उपनगर कोलार में महापौर का फीका रहा स्वागत, नहीं पहुँचे भाजपा कार्यकर्ता

भोपाल, उपनगर कोलार में नगर निगम भोपाल के आने वाले जोन 18, 19 के वार्ड 80, 81, 82, 83 में महापौर मालती राय का स्वच्छता सर्वेक्षण के लिए होने वाले सर्वे के लिए निरक्षण दौरा हुआ सुबह हुए दौरे से राजनीति गर्म हो गई है। क्षेत्र में अधिकतम सक्रिय भाजपा कार्यकर्ताओं को दौरा कार्यक्रम की भनक तक नहीं लगी। कार्यक्रम नगर निगम प्रशासन के अधिकारियों, कर्मचारियों के बीच तक सीमित रहा। क्षेत्र में हो रहे निर्माण कार्यों में सक्रिय दखल रखने वाले रसूखदार मंडल पदाधिकारी भी नदारद रहें। महापौर का प्रथम उपनगर आगमन में भव्यता की कमी और एकदुक्का स्थान में हुए स्वागत सत्कार की बातें दिन भर राजनीतिक चाय चौपालों में चर्चा में रही। विधायक रामेश्वर शर्मा की अनुपस्थिति में हुए दौरे से जनता अचंभित है।

दिन भर जन्मदिन, गृहप्रवेश, वाहन खरीदी तक की सोशल मीडिया में फ़ोटो पोस्ट कर शुभकामनाएं देने वाले पार्षदों के वार्ड में महापौर के साथ हुए दौरे के फ़ोटो सोशल मीडिया से नदारद रहे। हालांकि वार्ड 83 से पार्षद रविन्द्र यति ने ही महापौर के नगर आगमन की जानकारी देते हुए पोस्ट की है जिसमें उन्होंने लिखा है
” स्वच्छता को लेकर माननीय महापौर श्रीमती मालती रॉय जी ने कोलार के विभिन्न वार्डों का दौरा करा। इस अवसर पर पार्षद गण श्रीमती संगीता भदौरिया, श्रीमती बबीता डोंगरे, श्रीमती ज्योति मिश्रा के साथ अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहें।”

कांग्रेस नेता भी दिनभर चुटकी लेते रहे। विधानसभा चुनाव आते ही महापौर को स्वच्छता याद आने लगी है जबकि यहाँ सब साफ हो चुका है।

किसान, मजदूर, गरीब के सपने पूरे होंगे’-पीएम मोदी

किसान, मजदूर, गरीब के सपने पूरे होंगे’-पीएम मोदी

केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने वित्त वर्ष 2023-24 के लिए आम बजट पेश कर दिया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने प्रतिक्रिया देते हुए बजट की तारीफ की और कहा कि पहली बार बजट में प्रोत्साहन योजनाओं को प्रमुखता दी है।

पीएम मोदी ने कहा कि यह किसानों, मजदूरों और गरीबों के सपने पूरे करने वाला बजट है। यह बजट विकसित भारत के विराट संकल्प को पूरा करने के लिए एक मजबूत नींव का निर्माण करेगा।

यह बजट वंचितों को वरीयता देता है। मैं वित्त मंत्री जी और उनकी टीम को इस ऐतिहासिक बजट के लिए बधाई देता हूं।

वित्त मंत्री ने बजट मे महिलाओं का रखा ध्यान

वित्त मंत्री ने बजट मे महिलाओं का रखा ध्यान

साल 2023-24 के बजट में वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने सभी वर्गों का ध्यान रखा और कुछ ना कुछ कुछ रियायत जरुर दी है। अगर आधा आबादी यानी महिलाओं की बात करें, तो इस बजट में महिलाओं को खास तोहफा मिला है। आजादी का अमृत महोत्सव के तहत वित्त मंत्री ने बजट में महिला सम्मान बचत पत्र जारी करने का ऐलान किया। सरकार ने देश की महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए सरकार ने ये प्लान बनाया है और इसके तहत वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने महिलाओं के लिए एक नई बचत स्कीम की घोषणा की है।

वित्त मंत्री ने महिलाओं के लिए ‘महिला सम्मान बचत पत्र’ जारी करने का ऐलान किया। ये एक एकमुश्त रकम जमा करने की वाली सेविंग स्कीम है, जो दो साल के लिए होगी। इसस्कीम के तहत किसी महिला या बच्ची के नाम पर दो साल के लिए, दो लाख रुपए जमा कराए जा सकते हैं। इस बचत योजना पर सरकार सालाना 7.75% ब्याज देगी। ये महिला सम्मान सेविंग सर्टिफिकेट दो साल के लिए साल 2025 तक होगा। लेकिन ये एक वन टाइम न्‍यू सेविंग स्‍कीम है, जिसके जरिए महिलाएं अच्‍छी खासी बचत कर पाएंगी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने महिलाओं के लिए शुरू की गई नई बचत योजना की तारीफ की।

 

 

वित्त मंत्री ने बताया कि ग्रामीण महिलाओं को 81 लाख स्व सहायता समूह से जोड़ा गया है। इन सेल्प हेल्प ग्रुप से और महिलाओं को जोड़ा जाएगा। साथ ही उन्हें कच्चे माल की आपूर्ति की जाएगी और बेहतर डिजाइन के लिए ट्रेनिंग दी जाएगी। वित्त मंत्री ने कहा, अनुसमर्थक नीतियों के साथ महिलाओं को इस बात के लिए सक्षम बनाया जाएगा कि वे बड़े उपभोक्ता बाजार में सेवा देने के लिए अपने प्रचालनों का दायरा बढ़ाएं। इसके अलावा, पारंपरिक कारीगरों और शिल्पकारों के लिए प्रधानमंत्री विश्वकर्मा कौशल सम्मान के तहत सहायता पैकेज दिया जाएगा। इसके जरिए कारीगरों को अपने उत्पादों की गुणवत्ता, पैमाने और पहुंच में सुधार लाने में सक्षम बनाया जाएगा।

प्रशिक्षण के नाम पर शुल्क लेना गलत, वापस करवाएंगे : शिक्षा मंत्री

मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन मंडल द्वारा आयोजित शिक्षक पात्रता परीक्षा के आवेदकों से परीक्षा शुल्क के अतिरिक्त शिक्षा विभाग द्वारा प्रशिक्षण के नाम पर लिए जा रहे शुल्क को प्रदेश के शिक्षा मंत्री राज्य मंत्री इंदर सिंह ने गलत बताते हुए राशि वापस करवाने की बात कही। हालांकि उन्होंने इस शुल्क को लेकर नईदुनिया से चर्चा में कहा कि यह नियम वर्ष 2020 में कांग्रेस सरकार द्वारा बनाए गए थे, बेरोजगारों से अतिरिक्त शुल्क वसूलने की उनकी सरकार की कोई मंशा नहीं है। नौकरी देने से पहले बेरोजगारों से परीक्षा शुल्क के अलावा कोई शुल्क नहीं लिया जाना चाहिए। इसके लिए उक्त नियम में बदलाव करते हुए शुल्क दे चुके आवेदकों को राशि वापस करवाई जाएगी। मालूम हो कि मप्र कर्मचारी चयन मंडल द्वारा आयोजित शिक्षक पात्रता परीक्षा के आरक्षित वर्ग के आवेदकों से 50 रुपये और सामान्य वर्ग के आवेदकों से 100 रुपये अतिरिक्त शुल्क स्कूल शिक्षा विभाग ले रहा है। अभी तक प्राथमिक और उच्च माध्यमिक शिक्षक पात्रता परीक्षा के लिए 9.74 लाख अभ्यर्थियों ने आवेदन कर दिए हैं। विभाग का दावा है कि इस राशि से प्रशिक्षण दिलाया जाएगा।

बेरोजगारों की चिंता करे सरकार

मप्र संयुक्त बेरोजगार छात्र एकता के राज प्रताप सिंह का कहना है कि आवेदन लाखों अभ्यर्थी कर रहे हैं, लेकिन नौकरी कुछ को ही मिलेगी। जिन्हें नौकरी मिलनी तय हो जाए, उनसे शुल्क लिया जाए तो समझ में आता है लेकिन अभी तो परीक्षा भी नहीं हुई। अभ्यर्थियों का कहना है कि कांग्रेस के शासन काल के सभी आदेश और नियमावली बदल दिए गए तो फिर इसे क्यों नहीं बदला गया। बेरोजगार युवाओं के हित में भाजपा सरकार को तत्काल अतिरिक्त शुल्क पर रोक लगानी चाहिए, क्योंकि परीक्षा में आधे से भी कम अभ्यर्थी सफल होते हैं, जिन्हें नियुक्ति प्रक्रिया में शामिल होने का मौका मिलता है। प्राथमिक शिक्षक पात्रता परीक्षा-2020 में करीब आठ लाख अभ्यर्थियों ने आवेदन किया था। इसमें से करीब डेढ़ लाख आवेदकों ने पात्रता हासिल की है। इतने ही पात्र अभ्यर्थी भर्ती प्रक्रिया में शामिल हो रहे हैं। ऐसे में साढ़े छह लाख अभ्यर्थियों से प्रशिक्षण के नाम पर अतिरिक्त शुल्क पिछली परीक्षा में ही वसूला जा चुका है।

जया एकादशी व्रत आज, इस दिन क्या करें न करें

हिंदू धर्म में एकादशी व्रत का बहुत अधिक महत्व माना जाता है। हर महीने दो एकादशी पड़ती है। फरवरी 2023 में जया एकादशी पड़ने वाली है। माना जाता है कि जया एकादशी के दिन पूजा करने से व्यक्ति को मृत्यु के बाद पिशाच योनि से मुक्ति मिल जाती है और सारे पाप कर्म नष्ट हो जाते हैं।

इस बार जया एकादशी व्रत 01 फरवरी, बुधवार के दिन पड़ रही है। इस दिन व्रत रखने और भगवान शिव की पूजा करने का विधान है। इस व्रत को करने से आत्माओं को भूत, प्रेत और पिशाच योनि से मुक्ति मिलती है। इस दिन पूजा के समय पद्म पुराण की प्रसिद्ध कथा सुनते हैं और कुछ काम करने के लिए मनाही है।

जया एकादशी के दिन क्या न करें

  1. जया एकादशी के दिन तामसिक भोजन करने से बचना चाहिए। धार्मिक मान्यता है कि इस दिन प्याज, लहसुन का सेवन भी नहीं करना चाहिए। क्योंकि ऐसा करने से व्रत का फल आपको नहीं मिलता।
  2. जया एकादशी के दिन ब्रह्मचर्य का पालन करना चाहिए। रात्रि के समय भगवान के भजन कर जागरण करना चाहिए और भगवान की भक्ति में ध्यान लगाना चाहिए।
  3. जया एकादशी के दिन मन और विचार को शुद्ध रखें। इस दिन ना किसी की बुराई करनी चाहिए और ना ही सुननी चाहिए। अपने से बड़ों का अपमान ना करें। इससे भगवान विष्णु नाराज हो जाते हैं।
  4. जया एकादशी के दिन सुबह जल्दी उठकर भगवान की आराधना करें और व्रत का संकल्प लें। इसके अलावा इस दिन क्रोध नहीं करना चाहिए।
  5. एकादशी के दिन चावल खाने की मनाही है। माना जाता है कि इस दिन चावल खाने से अगले जन्म में रेंगने वाले जीव बनते हैं। इसलिए इस दिन भूलकर भी चावल ना बनाएं और ना खाएं।

गणपति की आराधना से परीक्षा में सफलता मिलती है

गणपति की आराधना से परीक्षा में सफलता मिलती है

पढ़ाई में दिक्कत आ रही है। मन नहीं लग रहा या परीक्षा में अच्छे नंबर नहीं मिलने डर सता रहा है तो चिंता करने की कोई बात नहीं है। भगवान गणपति की मन लगाकर पूजा अर्चना करें। ज्योतिषाचार्य पंडित वासुदेव शर्मा का कहना है कि भगवान गणपति बुद्धि के देवता हैं। जो भक्त सच्ची श्रद्धा और मन से याद करते हैं, उनकी सभी मनोकामनाएं पूरी होती हैं।

गणपति का पूरा आशीर्वाद मिलता है

सनातन धर्म में बुधवार का दिन भगवान शिव और माता पार्वती के पुत्र भगवान गणेश को समर्पित है। सनातन धर्म में गणेशजी की पूजा सबसे पहले की जाती है। किसी भी शुभ और धार्मिक अनुष्ठान की शुरुआत गणपति की पूजा से की जाती है। जीवन में यदि कोई समस्या आ रही है या फिर शिक्षा के क्षेत्र में कोई बाधा है तो गणपति बप्पा उससे मुक्ति दिलाते हैं। पढ़ाई करने से पूर्व बच्चों को चाहिए कि वे गणपति की पूजा कर पढ़ाई करें। पढ़ने में कभी कोताही न बरतें। ध्यान लगाकर सच्चे मन से पढ़ाई करें। गणपति का पूरा आशीर्वाद मिलेगा।

भगवान से अपनी मनोकामना कहें

ज्योतिष शास्त्र में बुधवार के दिन कुछ ऐसे उपायों के बारे में बताया गया है, जिन्हें सुबह करने से बप्पा का आशीर्वाद मिलता है। बुद्धि तेज होती है और हर क्षेत्र में सफलता मिलती है। बुधवार के दिन सबसे पहले सुबह सूर्योदय से पूर्व पांच मुट्ठी मूंग लेकर उसे अपने ऊपर से वार लें। इसके बाद भगवान से अपनी मनोकामना कहें और इसे बहते हुए जल में प्रवाहित कर दें। इस उपाय को करने से व्यक्ति की आर्थिक हालत में सुधार होगा।

बजट में नई वंदे भारत एक्सप्रेस की सौगात मिल सकती है

केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण थोड़ी देर में वित्त वर्ष 2023-24 का आम बजट पेश करेंगी। इसके साथ ही बजट में रेल सेवा से जुड़ी घोषणाएं भी की जाएंगी। देश की नजर वंदे भारत एक्सप्रेस की घोषणाओं पर है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हाल के दिनों में कुछ वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेनों को हरी झंडी दिखाई है। यह सिलसिला अगले एक साल तक जारी रहेगा। मध्य प्रदेश का ग्वालियर भी उन शहरों में शामिल हैं जहां वंदे भारत एक्सप्रेस का इंतजार हो रहा है।

केंद्रीय बजट 2022 में गति शक्ति राष्ट्रीय मास्टर प्लान पर ध्यान केंद्रित किया जा सकता है। संभावना है कि इस वर्ष के बजट में भी यही सरकार की प्राथमिकता बनी रहेगी।

भारत-न्यूजीलैंड के बीच तीसरा टी20 मैच

भारत और न्यूजीलैंड के बीच तीसरा टी20 मुकाबला आज (बुधवार) अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा। तीन मैचों की सीरीज 1-1 की बराबरी पर है। पहले मैच में न्यूजीलैंड ने भारत को 21 रन से हराया था। वहीं, दूसरे मुकाबले में इंडिया ने 6 विकेट से जीत दर्ज की थी। रांची और लखनऊ में पिच से गेंदबाजों को मदद मिली थी। अहमदाबाद में 6टी20 मुकाबले हुए हैं। इनमें भारत को चार में जीत मिली है। वहीं दो में हार का सामना करना पड़ा है।

पाकिस्तान में तिरंगा लहरा रहे इंदौर के बेसबाल खिलाड़ी

आपकी जर्सी पर तिरंगा बना है, क्या भारत से आए हो? पाकिस्तान के इस्लामाबाद शहर के एक बाजार में शाल बेच रहे दुकानदार ने यह सवाल पूछा। सामने से जवाब आया, हां हम भारतीय हैं। यह सुनकर दुकानदार के चेहरे के भाव बदल गए। कहने लगा हमारे भाई हो, आपसे पैसे कैसे ले सकते हैं। भारतीय खिलाड़ी ने मना किया, लेकिन वह नहीं माना और दोस्ती की निशानी के बतौर शाल भेंट कर दी। यह बाजार पाकिस्तान के इस्लामाबाद का है और यह अनुभव इंदौर के बेसबाल खिलाड़ी अंकित जोशी का है, जो भारतीय टीम के साथ इन दिनों पाकिस्तान दौरे पर हैं। अंकित टीम के उपकप्तान हैं। टीम में इंदौर के ही दिव्यांश पंवार और हर्षदीप चौहान भी शामिल हैं।

पाकिस्तान और भारत के बीच क्रिकेट संबंधों के जरिए मित्रता का संदेश दिया जाता था, लेकिन पड़ोसी देश के साथ रिश्तों में बढ़ी तल्खी के बाद अब क्रिकेट टीम के भी पाकिस्तान जाने पर बंदिश है। पाकिस्तान की क्रिकेट टीम भी भारत नहीं आती। आतंक के खतरे के कारण अन्य टीमें भी पाकिस्तान जाने में हिचकती हैं, लेकिन खेल के जरिए मित्रता बढ़ाने भारतीय बेसबाल टीम इस्लामाबाद पहुंची है। यहां पश्चिम एशिया बेसबाल चैंपियनशिप हो रही है। यह एशिया कप का पात्रता टूर्नामेंट है।

पूर्व कानून मंत्री शांति भूषण के निधन पर पीएम मोदी ने जताया शोक

पूर्व कानून मंत्री और दिग्गज वकील शांति भूषण (Shanti Bhushan) के निधन पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शोक व्यक्त किया है। आपको बता दें कि 97 साल के शांति भूषण ने मंगलवार की शाम 7 बजे दिल्ली में अपने घर पर अंतिम सांस ली। ये काफी समय से बीमार चल रहे थे। उनके निधन पर शोक व्यक्त करते हुए पीएम मोदी ने ट्वीट किया और कहा कि कानून के क्षेत्र में अपने योगदान के लिए शांति भूषण हमेशा याद रखे जाएंगे। उन्होंने हमेशा दबे-कुचले लोगों का साथ दिया और उनके लिए लड़े।

शांति भूषण ने मोरारजी देसाई (Morarji Desai) मंत्रालय में 1977 से 1979 तक भारत के कानून मंत्री के रूप में कार्य किया था।

उन्होंने इलाहाबाद हाई कोर्ट में एक प्रसिद्ध मामले में राजनारायण का प्रतिनिधित्व किया था, जिसके परिणामस्वरूप 1974 में इंदिरा गांधी को प्रधानमंत्री के रूप में हटा दिया गया था।

social welfare 2026

₹53,428 करोड़ की सामाजिक सहायता योजना मंजूर, दिव्यांग पेंशन के नियमों में बदलाव

0
नई दिल्ली, 16 अक्टूबर। केंद्र सरकार ने राष्ट्रीय सामाजिक सहायता कार्यक्रम (NSAP) को अगले पांच वर्षों तक जारी रखने के लिए ₹53,428 करोड़ की...
PM-USP CSSS Scholarship Renewal 2026-27

PM-USP CSSS Scholarship Renewal 2026-27: 31 अक्टूबर तक करें आवेदन, जानें पात्रता, जरूरी दस्तावेज...

0
भोपाल | KOLAR18.COM | Social Welfare & Education News कॉलेज और विश्वविद्यालय में पढ़ाई कर रहे विद्यार्थियों के लिए छात्रवृत्ति से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी सामने...
Women and Child Development;

महिला एवं बाल विकास पर केंद्र-राज्य मंथन, पोषण और महिला सुरक्षा पर फोकस

0
नई दिल्ली। महिला एवं बाल विकास मंत्रालय का दो दिवसीय विभागीय सम्मेलन 8 और 9 अक्टूबर 2026 को नई दिल्ली में आयोजित किया जा...
yogi modi modal

उत्तर प्रदेश Social Welfare योजनाएं 2026: पेंशन, छात्रवृत्ति और सरकारी योजनाओं की जानकारी

0
पेंशन, छात्रवृत्ति, महिला कल्याण, दिव्यांगजन सहायता और गरीब परिवारों के लिए प्रमुख सरकारी योजनाओं की संक्षिप्त जानकारी उत्तर प्रदेश में सामाजिक कल्याण योजनाओं का दायरा...
maaldhari-family

गुजरात में मालधारी परिवारों के पुनर्वास की नई योजना: ₹15 लाख सहायता, 100 वर्ग...

0
गुजरात। गुजरात सरकार ने बर्दा वन्यजीव अभयारण्य (Barda Wildlife Sanctuary) में रहने वाले मालधारी परिवारों के स्वैच्छिक पुनर्वास के लिए नई योजना की घोषणा...