विराट-अनुष्का ने संतों से लिया आशीर्वाद

क्रिकेटर विराट कोहली और उनकी पत्नी अनुष्काश ऋषिकेश पहुंचे हैं। मंगलवार को वह संतों के बीच पहुंचे और उनका आशीर्वाद लिया।
संतों के बीच जाकर उनका आशीर्वाद लिया
क्रिकेट खिलाड़ी विराट कोहली और अनुष्का र मंगलवार को स्वामी दयाराम आश्रम में संतों को दिए गए भंडारे में शामिल हुए। इस दौरान विराट कोहली ने पत्नी अभिनेत्री अनुष्का शर्मा के साथ पंक्ति में बैठे संतों के बीच जाकर उनका आशीर्वाद लिया।
डीजीपी अशोक कुमार ने की विराट कोहली से मुलाकात
इससे पूर्व दयाराम आश्रम पहुंचे पुलिस महानिदेशक अशोक कुमार तथा स्वामी राम हिमालयन विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. विजय दशमी भी क्रिकेटर विराट कोहली के साथ मुलाकात की। डीजीपी अशोक कुमार ने कहा कि जब वह बीएसएफ में डीजी रहे तब विराट कोहली बीएसएफ के ब्रांड एंबेसडर बनाए गए थे।

कई बड़े शहरों तक पहुंची 5G सेवा

देश में 5G टेलिकॉम सेवाएं शुरू हुए लगभग 4 महीने हो चुका है। इस दौरान दिल्ली-NCR सहित देश के लगभग 191 शहरों में 5G सेवा पहुंच चुकी है। टेलिकॉम कंपनियां 5G सेवा के विस्तार के लिए बड़े पैमाने पर काम कर रही हैं। जल्द ही आपको 5G टेलिकॉम सेवा के चलते स्वास्थ्य, कृषि, शिक्षा, ई-गवर्नेंस, आईटी, एसएमई, ऑटोमेशन, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, गेमिंग और कई अन्य क्षेत्रों में बड़े बदलाव देखने को मिलेंगे। टेलिकॉम रेगुलेटर TRAI के प्रमुख डॉ पी.डी. वाघेला ने हाल ही में एक कार्यक्रम में कहा कि देश में मोबाइल नेटवर्क कनेक्टिविटी बेहतर बनाने में 5G महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। सरकार की प्राथमिकता है कि देश के सभी लोगों को बेहतर कनेक्टिविटी मिले।

अगले दो दिनों तक रहेगा बारिश और ठंड का असर, पहाड़ी इलाकों में भारी बर्फबारी का अनुमान

अगले दो दिनों तक रहेगा बारिश और ठंड का असर, पहाड़ी इलाकों में भारी बर्फबारी का अनुमान

 

राजधानी दिल्ली और आसपास के इलाकों में रविवार के बाद सोमवार को भी बारिश का सिलसिला जारी रहा। राजधानी के कई इलाकों में दिन में हल्की सेमध्यम गति की बारिश हुई। बारिश की वजह से दिल्ली के तापमान में गिरावट आई है और ठंड बढ़ गई है। मौसम विभाग के मुताबिक दिल्ली का अधिकतम तापमान 17.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो इस मौसम के लिए औसत से 5 डिग्री सेल्सियस कम है। IMD के मुताबिक, वेस्टर्न डिस्टर्बेंस के एक्टिव होने की वजह से पश्चिमी और उत्तरी भारत के हिस्सों में बारिश हो रही है। उत्तर भारत में बारिश की वजह से एक बार फिर ठंड तो बढ़ेगी, लेकिन शीतलहर जैसे हालात नहीं होंगे।

कश्मीर में ताजा बर्फबारी के कारण हवाई तथा रेल सेवाएं प्रभावित हुईं है। अधिकारियों के अनुसार, कश्मीर के मैदानी इलाकों में मध्यम से भारी बर्फबारी दर्ज की गई, जबकि ऊंचाई वाले इलाकों में भारी से बेहद भारी बर्फबारी हुई। उत्तराखंड में गढ़वाल हिमालय की उंची पहाड़ियों पर सोमवार को ताजा बर्फबारी और निचले इलाकों मेंबारिश होने से प्रदेश में ठंड का कहर बढ़ गया। मौसम विभाग के मुताबिक, भूधंसाव-ग्रस्त जोशीमठ में भी बारिश हो रही है।

समय-सीमा में पूरा करें सिंचाई परियोजनाओं का कार्य – मुख्यमंत्री चौहान

समय-सीमा में पूरा करें सिंचाई परियोजनाओं का कार्य – मुख्यमंत्री चौहान

 

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि सिंचाई परियोजनाओं का निर्माण कार्य समय-सीमा में पूरा करें। मुख्यमंत्री चौहान मंत्रालय में वृहद परियोजना मंडल की 118 वीं बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे। मुख्यमंत्री चौहान ने प्रदेश की मूंदरी वृहद सिंचाई परियोजना, रिहन्द सूक्ष्म सिंचाई परियोजना, काठन परियोजना, सेमरिया सूक्ष्म सिंचाई परियोजना, कयामपुर सूक्ष्म उद्वहन वृहद सिंचाई परियोजना और भन्नी सूक्ष्म सिंचाई परियोजनाओं संबंधी जानकारी ली।

 

मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि परियोजनाओं की निविदा प्रक्रिया और निर्माण कार्यों को तेजी से पूरा करें। प्रदेश में सिंचाई क्षमता को लगातार बढ़ाना हमारा उद्देश्य है। बैठक में मुख्य सचिव इकबाल सिंह बैंस, अपर मुख्य सचिव जल संसाधन एस.एन. मिश्रा सहित वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।

सिंगल क्लिक से 80 लाख किसानों के खातों में डाली जाएगी राशि : मुख्यमंत्री चौहान

सिंगल क्लिक से 80 लाख किसानों के खातों में डाली जाएगी राशि : मुख्यमंत्री चौहान

 

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि किसान कल्याण योजना की राशि 80 लाख किसानों के खातों में सिंगल क्लिक से डाली जाएगी। उन्होंने कहा कि सभी 80 लाख किसानों का प्री-रजिस्ट्रेशन हो। साथ ही मुख्यमंत्री जन सेवा अभियान में स्वीकृति-पत्रों का वितरण होगा। मुख्यमंत्री चौहान मंत्रालय में विदिशा में 3 फरवरी को होने वाले मुख्यमंत्री जनसेवा अभियान के कार्यक्रम की तैयारियों की समीक्षा कर रहे थे।

 

मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि कार्यक्रम में मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना की राशि डालने के साथ ही लाड़ली बहना योजना की जानकारी भी दी जाएगी। यह कार्यक्रम प्रदेश में रीवा संभाग को छोड़ कर होगा। जिलों के कलेक्टर गाँव-गाँव में किसानों को एकत्रित करें। हर गाँव में कार्यक्रम सुना जाए। विदिशा में हो रहे राज्य स्तरीय कार्यक्रम में यातायात व्यवस्था का विशेष ध्यान रखा जाए और कार्यक्रम व्यवस्थित हो। कार्यक्रम की बेहतर तैयारियां की जाएं। सभी जिलों के कलेक्टर बैठक में वर्चुअली शामिल हुए।

मुख्यमंत्री ने उज्जैन के नेत्र चिकित्सालय का वर्चुअल शुभारंभ किया

मुख्यमंत्री ने उज्जैन के नेत्र चिकित्सालय का वर्चुअल शुभारंभ किया

 

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि दीन-दुखियों, कमजोर और जरूरतमंद लोगों की सेवा को समर्पित स्वामीनारायण संस्था, नर सेवा ही नारायण सेवा के विचार को चरितार्थ कर रही है। उज्जैन में शिव ज्ञान मोती लाल नेत्र चिकित्सालय के निर्माण में इस संस्था से जुड़े देश-विदेश के भक्तों का विशेष सहयोग मिला है। मैं उनका आभारी हूँ। यहाँ अत्याधुनिक मशीनों और उपकरणों से अनुभवी चिकित्सकों की टीम नेत्र रोगियों का इलाज करेगी, जिससे मालवा और निमाड़ के लोगों को विशेष रूप से विश्व स्तरीय सुविधाएँ उपलब्ध हो सकेंगी। मुख्यमंत्री चौहान उज्जैन में शिवज्ञान मोतीलाल नेत्र चिकित्सालय के उद्घाटन कार्यक्रम को मुख्यमंत्री निवास कार्यालय परिसर स्थित समत्व भवन से वर्चुअली संबोधित कर रहे थे। स्वामीनारयण आश्रम वड़ताल द्वारा निर्मित नेत्र चिकित्सालय का उद्घाटन मुख्यमंत्री चौहान द्वारा भोपाल से तथा केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह द्वारा नई दिल्ली से वर्चुअली किया गया।

 

उज्जैन में निर्मित चिकित्सालय परिसर में हुए कार्यक्रम में प्रदेश के उच्च शिक्षा मंत्री डॉ. मोहन यादव, सांसद अनिल फिरोजिया, उज्जैन महापौर मुकेश टंटवाल, पूर्व मंत्री पारस जैन, वड़ताल धाम पीठाधिपति आचार्य राकेश प्रसाद जी महाराज सहित संस्था के पदाधिकारी और जन-प्रतिनिधि उपस्थित थे।

 

मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि सिंहस्थ 2016 में स्वामीनारायण संस्था ने उज्जैन में भव्य मंदिर निर्माण का निर्णय लिया था। संस्था को यहाँ चिकित्सालय की आवश्यकता का पता चलने पर निर्णय बदला गया और 15 करोड़ रूपये की लागत से इस चिकित्सालय का निर्माण किया गया। चिकित्सालय के निर्माण के लिए कमलेश भट्ट और डॉ. अल्पना भट्ट ने अपनी बहुमूल्य भूमि संस्था को दान स्वरूप अर्पित कर दी। आज के युग के इन भामाशाहों की दानशीलता वंदनीय है। संस्था से जुड़े देश-विदेश के भक्तों द्वारा उपलब्ध कराया गया सहयोग भी सराहनीय है। संस्था आध्यात्मिक, सामाजिक और सांस्कृतिक चेतना जगाने के साथ आर्थिक विषमताओं को दूर करने की दिशा में कार्य कर रही है।

 

केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने उज्जैनी के महत्व का वर्णन करते हुए कहा कि संस्था द्वारा स्थापित चिकित्सालय से क्षेत्र के लोगों को लाभ होगा। स्वस्थ समाज के निर्माण में स्वामीनारायण संस्था का योगदान महत्वपूर्ण है। संस्था शिक्षा और व्यसन मुक्ति के क्षेत्र में भी उल्लेखनीय कार्य कर रही है। केंद्र सरकार, आम आदमी को सरलता से गुणवत्तापूर्ण चिकित्सा सुविधाएँ उपलब्ध कराने के लिए प्रत्येक स्तर पर कार्यरत है। मुख्यमंत्री चौहान द्वारा एमबीबीएस की पढ़ाई हिंदी में कराना सराहनीय है। उज्जैन में श्रीमहाकाल महालोक की स्थापना और उसकी भव्यता आस्था की पुनर्स्थापना में सहायक होगी।

 

कार्यक्रम में शिव ज्ञान मोती लाल नेत्र चिकित्सालय निर्माण के लिए अमेरिका के रमेश भाई पटेल, सदगुण भाई पटेल का विशेष रूप से आभार माना गया। चिकित्सालय में विश्व स्तरीय आपरेशन थिएटर, लेब उपलब्ध होंगे तथा गरीब मरीजों को नि:शुल्क सुविधाएँ उपलब्ध कराई जाएंगी।

खेलो इंडिया यूथ गेम्स की शुरूआत को यादगार बनाने के लिए मुख्यमंत्री ने किया पौध-रोपण

खेलो इंडिया यूथ गेम्स की शुरूआत को यादगार बनाने के लिए मुख्यमंत्री ने किया पौध-रोपण

 

मुख्यमंत्री चौहान ने खेल एवं युवा कल्याण मंत्री यशोधरा राजे सिंधिया, पद्मश्री से सम्मानित विश्वविख्यात म्यूजिक कंपोजर और ड्रमर शिवमणि, हिंदी सिनेमा के जाने-माने प्लेबेक सिंगर शान तथा नीति मोहन के साथ श्यामला हिल्स स्थित उद्यान में पीपल, नीम, अमरूद और जामुन के पौधे लगाए। मुख्यमंत्री चौहान ने अपने सृजन और कला से पूरी दुनिया में देश का नाम रोशन करने वाले संगीत से जुड़े तीनों कलाकारों का स्वागत किया।

 

मुख्यमंत्री चौहान के साथ पौधे लगाने के बाद तीनों कलाकारों ने ‘मेरे देश की धरती सोना उगले, उगले हीरे-मोती’ गाना गाकर वातावरण को उत्साह से भर दिया। म्यूजिक कंपोजर शिवमणि ने पौधों में पानी देने वाले पात्र (बाल्टी) का ड्रम के रूप में उपयोग करते हुए गाने पर संगीत दिया। शान ने खेलो इंडिया के एंथम ‘हिन्दुस्तान का दिल धड़का दो – एमपी में शोर मचा दो’ और नीति मोहन ने नर्मदाष्टकम की कुछ पंक्तियाँ गाईं। मुख्यमंत्री चौहान के प्रतिदिन पौधे लगा कर जन-सामान्य को पौध-रोपण के लिए प्रेरित करने के अभियान की तीनों कलाकारों ने सराहना की।

 

मुख्यमंत्री चौहान ने मीडिया प्रतिनिधियों से चर्चा में कहा कि ‘खेलो इंडिया यूथ गेम्स’ का प्रदेश की राजधानी में आज शुभारंभ हो रहा है। आज के दिन को यादगार और ऐतिहासिक बनाने के लिए हमने राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय स्तर के संगीत कलाकार श्री शान, शिवमणि तथा नीति मोहन के साथ पौध-रोपण किया। मैं उनका मध्यप्रदेश की धरती पर हृदय से स्वागत करता हूँ। पर्यावरण को बचाने के लिए हमारे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी दुनिया को संदेश दे रहे हैं, प्रतिदिन पौध-रोपण इसी दिशा में एक प्रयास है।

 

मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि खेल एवं युवा कल्याण मंत्री यशोधरा राजे सिंधिया पूरी शिद्दत से ‘खेलो इंडिया यूथ गेम्स’ की तैयारियों में जुटी हैं। तेरह दिन चलने वाले इन खेलों की 27 प्रतियोगिताएँ 9 शहरों में होंगी। उद्घाटन अवसर पर 6 हजार से ज्यादा खिलाड़ी प्रदेश की राजधानी भोपाल में होंगे। हिन्दुस्तान का दिल धड़का दो के मंत्र के साथ देश और प्रदेश में आनंद, उत्साह और उत्सव का वातावरण होगा।

आर्या 3 का टीजर रिलीज हुआ 

आर्या 3 का टीजर रिलीज हुआ

 

बाॅलीवुड में अपनी एक्टिंग और खूबसूरती से हर किसी का दिल जीतने वाली सुष्मिता सेन अब ओटीटी पर धमाल मचा रही हैं। एक्ट्रेस की बीते साल आई वेब सीरीज आर्या 2 को दर्शकों का काफी अच्छा रिस्पॉन्स मिला था। वहीं फैंस अब इस वेब सीरीज के तीसरे सीजन का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। अब फैंस का ये इंतजार खत्म होने वाला है। आर्या 3 वेब सीरीज का टीजर रिलीज हो गया है। इस टीजर में सुष्मिता सेन का शानदार अंदाज देखने को मिल रहा है। सुष्मिता के इस अंदाज को देखकर हर कोई हैरान है। साथ ही इस सीरीज के लिए अब दर्शक काफी एक्साइटेड हैं।

रिलीज हुए आर्या 3 के टीजर को देखकर कहा जा सकता है कि इस बार सुष्मिता पहले से ज्यादा कमाल करने वाली हैं। सुष्मिता सेन ने अपनी मच अवेटेड वेब सीरीज आर्या 3 का टीजर रिलीज कर दिया है। इस टीजर में एक्ट्रेस हाथ में सिगार और पिस्टल लिए हुए नजर आ रही हैं। सिर्फ 16 सेकंड के इस टीजर में सुष्मिता काफी ज्यादा पावरफुल लुक में दिखाई दे रही हैं। उनका ये लुक देख सभी काफी इंप्रेस हैं। टीजर में उन्होंने स्किन टाइट ग्रीन कलर का टॉप और ब्लैक कलर के गाॅगल्स लगाए हुए हैं। टीजर को देखकर इतना तो कहा जा सकता है कि पिछले दो सीजन के मुकाबले तीसरे सीजन में आर्या काफी धमाल मचाने वाली है।

संसद का बजट सत्र आज से प्रारम्भ 

संसद का बजट सत्र आज से प्रारम्भ

 

संसद का बजट सत्र मंगलवार यानी 31 जनवरी से शुरू हो रहा है। इसकी शुरुआत राष्ट्रपति के अभिभाषण से होगी। वह दोनों सदनों को संयुक्त रूप से संबोधित करेंगी। इसी दिन केंद्र सरकार अपना आर्थिक सर्वेक्षण भी पेश करेगी। यह एक फरवरी को पेश होने वाले आम बजट का संकेत दे सकता है।

इस सत्र की बैठकें पुराने संसद भवन में होंगी, हालांकि नया संसद भवन बनकर लगभग तैयार हो चुका है। माना जा रहा है कि संसद की अगली बैठक नए भवन में आयोजित हो सकती है।

इस सत्र के दौरान सरकार का बड़ा फोकस बजट को पारित कराने को लेकर होगा। वैसे भी यह मौजूदा सरकार का अंतिम पूर्ण बजट होगा। ऐसे में इस बजट में सरकार कुछ अहम घोषणाएं भी कर सकती है।

इनामी डकैत केशव गुर्जर को धौलपुर पुलिस ने मुठभेड़ के बाद पकड़ा

इनामी डकैत केशव गुर्जर को धौलपुर पुलिस ने मुठभेड़ के बाद पकड़ा

 

मप्र, राजस्थान और उत्तर प्रदेश के आधा दर्जन से ज्यादा जिलों में आतंक का पर्याय बना एक लाख 15 हजार रुपये का इनामी डकैत केशव गुर्जर राजस्थान की धौलपुर पुलिस के हाथ लग गया। सोमवार की सुबह हुई आमने-सामने की मुठभेड़ में डकैत केशव के पांव में गोली लग गई। डकैत केशव गुर्जर पर मुरैना जिले में भी 15 हजार रुपये का इनाम घोषित है।

 

धौलपुर एसपी धर्मेन्द्र सिंह ने बताया कि सोमवार की सुबह सूचना मिली कि डकैत केशव गुर्जर सोने का गुर्जा इलाके में मप्र के बार्डर पर चंबल नदी किनारे बीहड़ क्षेत्र में अपनी गैंग के साथ मौजूद थे।डकैत केशव गुर्जर किसी वारदात की फिराक में था।

 

सूचना मिलने पर धौलपुर क्यूआरएफ टीम, बाड़ी अनुभाग के चार थानों की टीमों ने मिलकर कांबिंग आपरेशन चलाया। धौलपुर एसपी ने बताया कि पुलिस ने चारों ओर से डकैत केशव की गैंग को घेर लिया, इसके बाद केशव ने पुलिस की ओर फायरिंग शुरू कर दी।

social welfare 2026

₹53,428 करोड़ की सामाजिक सहायता योजना मंजूर, दिव्यांग पेंशन के नियमों में बदलाव

0
नई दिल्ली, 16 अक्टूबर। केंद्र सरकार ने राष्ट्रीय सामाजिक सहायता कार्यक्रम (NSAP) को अगले पांच वर्षों तक जारी रखने के लिए ₹53,428 करोड़ की...
PM-USP CSSS Scholarship Renewal 2026-27

PM-USP CSSS Scholarship Renewal 2026-27: 31 अक्टूबर तक करें आवेदन, जानें पात्रता, जरूरी दस्तावेज...

0
भोपाल | KOLAR18.COM | Social Welfare & Education News कॉलेज और विश्वविद्यालय में पढ़ाई कर रहे विद्यार्थियों के लिए छात्रवृत्ति से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी सामने...
Women and Child Development;

महिला एवं बाल विकास पर केंद्र-राज्य मंथन, पोषण और महिला सुरक्षा पर फोकस

0
नई दिल्ली। महिला एवं बाल विकास मंत्रालय का दो दिवसीय विभागीय सम्मेलन 8 और 9 अक्टूबर 2026 को नई दिल्ली में आयोजित किया जा...
yogi modi modal

उत्तर प्रदेश Social Welfare योजनाएं 2026: पेंशन, छात्रवृत्ति और सरकारी योजनाओं की जानकारी

0
पेंशन, छात्रवृत्ति, महिला कल्याण, दिव्यांगजन सहायता और गरीब परिवारों के लिए प्रमुख सरकारी योजनाओं की संक्षिप्त जानकारी उत्तर प्रदेश में सामाजिक कल्याण योजनाओं का दायरा...
maaldhari-family

गुजरात में मालधारी परिवारों के पुनर्वास की नई योजना: ₹15 लाख सहायता, 100 वर्ग...

0
गुजरात। गुजरात सरकार ने बर्दा वन्यजीव अभयारण्य (Barda Wildlife Sanctuary) में रहने वाले मालधारी परिवारों के स्वैच्छिक पुनर्वास के लिए नई योजना की घोषणा...