कमिश्नर मालसिंह ने दिए प्रगति के निर्देश अन्यथा संबंधित सीएमओ के विरुद्ध होगी कार्रवाई

संभाग आयुक्त मालसिंह भयड़िया ने शुक्रवार को कमिश्नर कार्यालय में आयोजित बैठक में प्रधानमंत्री आवास योजना की समीक्षा करते हुए निर्देश दिए कि जिन जिलों का परफॉर्मेंस अच्छा नहीं है वह उसमें प्रगति लाएं अन्यथा संबधित के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी।
समीक्षा के दौरान बताया गया कि राज्य स्तरीय रैंकिंग में राजगढ़ 42, विदिशा 41 और सीहोर 37 पोजीशन पर है सभी जिलों को इस संबंध में पत्र लिखने के निर्देश भी दिए हैं। संभाग में बी.एल.सी श्रेणी के 69 हजार में से 42 हजार हितग्राहियों को मकान बनाए जा रहे हैं। इस श्रेणी में खुद की जमीन पर मकान बनाने के लिए 2 लाख 50 हजार की राशि तीन किश्तों में शासन द्वारा उपलब्ध कराई जाती है। ईडब्ल्यूएस श्रेणी के मकान में आवासहीन हितग्राहियों को जिनकी इनकम 3 लाख से कम है उसमें बहुमंजिला में फ्लैट उपलब्ध कराया जाता है इसमें हितग्राहियों को 2 लाख की राशि का अंशदान करना होता है। 3 लाख की राशि शासन स्तर से अनुदान के रूप में दिलाई जाती है।
संभागायक्त मालसिंह भयड़िया ने समीक्षा बैठक में भोपाल संभाग के अवैध कालोनियों के संबंध में भी समीक्षा की जिसमें बताया गया कि दिसंबर 2016 के पहले की अवैध कालोनियों में आधारभूत संरचना को उपलब्ध कराने के लिए शासन स्तर पर नियम बनाए जा रहे हैं।
भयड़िया ने बताया कि भोपाल में नगर निगम क्षेत्र में कुल 576 ऐसी अवैध कालोनी चिन्हित है इसके संबंध में भोपाल नगर निगम द्वारा 320 कालोनियों के लिए सूचना जारी कर दी गई है। भोपाल ग्रामीण क्षेत्रों में 19 कॉलोनी 2016 के पूर्व की है। पूरे संभाग में कुल 681 अवैध कालोनियां हैं जिनमें कार्रवाई की जाएगी । दिसंबर 2016 के बाद की अवैध कालोनियों को हटाने के लिए भी कार्रवाई की जाएगी। इसके संबंध में निर्देश जारी किए जा रहे हैं।
राजस्व विभाग में भू-अधिकार पत्रक योजना की समीक्षा करते हुए संभागायुक्त ने निर्देश दिए की संभाग में एक लाख 39 हजार से अधिक आवेदनों पर केवल 35 हजार आवेदन पर ही करवाई की है इसके लिए सभी कलेक्टर को भी पत्र लिखने के निर्देश दिए है। संभागायुक्त भयड़िया ने सभी अधिकारियों को निर्देश दिए है कि शासन की फ्लैगशिप योजना का लाभ हितग्राहियों को तुरंत उपलब्ध कराया जाए। पात्र हितग्राहियों का चयन करके उन्हें योजना से लाभान्वित करने के लिए विशेष कैंप भी लगाकर जानकारी उपलब्ध कराए और आवेदनों को प्राप्त करते रहे ।

विवादित डाक्यूमेंट्री का विवाद 7 राज्यों तक पहुंचा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गुजरात दंगों पर बनी बीबीसी की विवादित डाक्यूमेंट्री को लेकर हंगामा जारी है। ताजा जानकारी के मुताबिक, अब चेन्नई में भी इसकी स्क्रीनिंग की खबर है। यह प्रसारण शुक्रवार को ही होना है। इस दौरान हंगामा हो सकता है।
इस तरह यह विवाद 6 राज्यों तक पहुंच गया है। दिल्ली की जवाहर लाल नेहरू यूनिवर्सिटी (जेएनयू) और जामिया मिलिया इस्लामिया यूनिवर्सिटी के बाद अब केरल, पंजाब, गोवा, चेन्नई, तेलंगाना में विवाद सामने आया है।
गोवा: राज्यपाल पी एस श्रीधरन पिल्लई ने कहा, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और 2002 के गुजरात दंगों पर बनी बीबीसी की डॉक्यूमेंट्री भारत के खिलाफ षड्यंत्र है।
हैदराबाद: यूनिवर्सिटी ऑफ हैदराबाद में एसएफआई संगठन के छात्रों ने शुक्रवार को स्क्रीनिंग की। वहीं एबीवीपी के छात्रों ने इसके जवाब में द कश्मीर फाइल्स मूवी की यूनिवर्सिटी कैंपस में स्क्रीनिंग की है।
केरल: प्रदेश कांग्रेस कमेटी (केपीसीसी) के दफ्तर में डाक्यूमेंट्री दिखाई गई।

परीक्षा पर चर्चा में PM मोदी ने कहा स्मार्टली हार्ड वर्क करें

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लाखों छात्रों के साथ आज परीक्षा पर चर्चा कर रहे हैं। दिल्ली के तालकटोरा स्टेडियम में इस कार्यक्रम का आयोजन हो रहा है। मिली जानकारी के अनुसार इस बार 38 लाख छात्रों ने अपने रजिस्ट्रेशन कराया है। इस कार्यक्रम में शिक्षक और अभिभावक भी शामिल हैं। कार्यक्रम की शुरुआत में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने तालकटोरा स्टेडियम में परीक्षा पे चर्चा के 6वें संस्करण से संबंधित प्रदर्शनी का निरीक्षण किया। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि इस बार पहली बार इतनी ठंड में परीक्षा पर चर्चा कार्यक्रम हो रहा। हर साल यह कार्यक्रम फरवरी माह में होता है, लेकिन इस बार यह कार्यक्रम जनवरी में हो रहा है ताकि छात्र-छात्राओं को 26 जनवरी का भी फायदा मिल सकते।
प्रधानमंत्री मोदी ने छात्र छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि ‘परीक्षा पर चर्चा’ मेरी भी परीक्षा है और देश के कोटि-कोटि विद्यार्थी मेरी परीक्षा ले रहे हैं… मुझे ये परीक्षा देने में आनंद आता है। परिवारों को अपने बच्चों से उम्मीदें होना स्वाभाविक है, लेकिन अगर यह सिर्फ सामाजिक स्थिति बनाए रखने के लिए है, तो यह खतरनाक हो जाता है।
PM मोदी ने कहा सिर्फ परीक्षा के लिए नहीं वैसे भी जीवन में हमें समय के प्रबंधन के प्रति जागरूक रहना चाहिए। काम का ढेर इसलिए हो जाता है क्योंकि समय पर उसे नहीं किया। काम करने की कभी थकान नहीं होती, काम करने से संतोष होता है। काम ना करने से थकान होती है कि इतना काम बचा है।
PM नरेंद्र मोदी ने कहा कि मेहनती बच्चों को चिंता रहती है कि मैं मेहनत करता हूं और कुछ लोग चोरी कर अपना काम कर लेते हैं। ये जो मूल्यों में बदलाव आया है ये समाज के लिए खतरनाक है। अब जिंदगी बदल चुकी है जगत बहुत बदल चुका है। आज हर कदम पर परीक्षा देनी पड़ती है। नकल से जिंदगी नहीं बन सकती है। केरल के एक छात्र ने जब सवाल पूछा कि हमें हार्ड वर्क करना चाहिए या स्मार्ट वर्क करना चाहिए तो प्रधानमंत्री मोदी ने प्यासे कौए और मटके में कंकड़ डालकर पानी पीने वाली कहा

जबलपुर में दादा नेचर पार्क शारदा नगर में मुख्यमंत्री चौहान ने किया पौध-रोपण

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने गणतंत्र दिवस पर जबलपुर में दादा नेचर पार्क शारदा नगर रांझी में पौध-रोपण कार्यक्रम में कदम्ब का पौधा रोपा। उन्होंने कहा कि पर्यावरण बचाने के लिये सभी व्यक्ति अपने और बच्चों के जन्म-दिन पर एक पौधा अवश्य लगाएँ।

मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि राज्य सरकार ने आवास के लिए सबसे पहले गरीबों की चिंता की है, सरकार गरीबों की है। कोई भी गरीब जिनके पास आवास के लिए भू-खण्ड नहीं है, उसे इसी साल भू-अधिकार पट्टा दिया जायेगा। ग्रामीण क्षेत्र में मुख्यमंत्री भू-आवास अधिकार योजना अंतर्गत आवासीय पट्टे दिये जा रहे हैं। शहरी क्षेत्र में भी जो पात्र हैं, उन्हें लाभ दिया जायेगा। मुख्यमंत्री जन-सेवा अभियान अंतर्गत सभी पात्र हितग्राहियों को शासन की योजनाओं का लाभ दिया जा रहा है। कॉलोनियों से संबंधित नियमों को सरल किया जा रहा है। अब छोटे दुकानदार और व्यापारी को कॉलोनियों में भू-खण्ड खरीद कर मकान बनाने में परेशानी नहीं होगी। सांसद राकेश सिंह, राज्य सभा सांसद सुमित्रा बाल्मीकि, विधायक अजय विश्नोई और अशोक रोहाणी, अखिलेश जैन, आशीष दुबे, रानू तिवारी, प्रभात साहू, अभिलाष पांडे, नगर निगम अध्यक्ष रिकुंज विज सहित गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।

जबलपुर में बच्चों के साथ मुख्यमंत्री चौहान ने किया विशेष भोज

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने गणतंत्र दिवस पर जबलपुर में पं. लज्जाशंकर झा उत्कृष्ट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के बच्चों के साथ विशेष भोज किया। मुख्यमंत्री की धर्मपत्नी साधना सिंह चौहान भी विशेष भोज में शामिल हुई तथा बच्चों के बीच बैठ कर भोजन किया।
मुख्यमंत्री चौहान ने भोजन की शुरूआत के पहले गायत्री मंत्र का उच्चारण किया तथा बच्चों को इसके महत्व के बारे में बताया। विशेष भोज में सांसद राकेश सिंह, राज्य सभा सदस्य सुमित्रा वाल्मीकि, विधायक अजय विश्नोई, नंदिनी मरावी, अशोक रोहाणी एवं सुशील तिवारी इंदू, पूर्व मंत्री अंचल सोनकर, हरेन्द्र जीत सिंह बब्बू एवं शरद जैन, प्रभात साहू, कलेक्टर सौरभ कुमार सुमन एवं पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ बहु्गुणा भी शामिल हुये।
विशेष भोज में खीर-पुड़ी, केसरिया चावल, पुलाव, छोले, मिक्स वेज, कढ़ी, सलाद, पापड़ और अचार परोसा गया था। ज्ञात हो कि गणतंत्र दिवस पर प्रधानमंत्री पोषण शक्ति निर्माण योजना में जिले के सभी प्राथमिक एवं माध्यमिक शालाओं में बच्चों के लिए विशेष भोज का आयोजन किया गया था।

प्रदेश की पहली वर्चुअल रियलिटी लैब का मुख्यमंत्री ने किया उद्घाटन

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने जबलपुर में गणतंत्र दिवस पर पं. लज्जाशंकर झा उत्कृष्ट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में वर्चुअल रियलिटी लैब का शुभारंभ किया। उन्होंने बच्चों से रू-ब-रू होते हुए कहा कि वर्चुअल रियलिटी लैब ज्ञान की दृष्टि से अत्यंत महत्वपूर्ण है। इस नई तकनीक से युवा पीढ़ी के ज्ञान को नया विस्तार मिलेगा। साथ ही विद्यार्थियों को अध्ययन के अलग-अलग क्षेत्रों को क़रीब से जानने और समझने का अवसर मिलेगा। मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि सरकार प्रदेश में ऐसी अत्याधुनिक लैब की संख्या बढ़ाने के लिए रूपरेखा तैयार करेगी। उन्होंने जबलपुर के तीन युवाओं द्वारा अपने स्टार्टअप के माध्यम से स्थापित मध्यप्रदेश की पहली वर्चुअल लैब की प्रशंसा की।
मुख्यमंत्री चौहान का लैब का उद्घाटन करने पर स्कूल के बच्चों ने तालियों से स्वागत किया। सांसद राकेश सिंह, राज्यसभा सांसद सुमित्रा बाल्मीकि, मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद के उपाध्यक्ष डॉ. जितेंद्र जामदार, विधायक नंदिनी मरावी, विधायक अजय विश्नोई, विधायक सुशील तिवारी और पूर्व मंत्री अंचल सोनकर सहित जन-प्रतिनिधि एवं अधिकारीगण मौजूद रहे।

28 जनवरी को कोलार रोड वाली काली मंदिर में होगी माँ कालका की महाआरती

भोपाल, कोलार रोड पर चूनाभट्टी चौराहा स्थित काली मंदिर पर 28 जनवरी को गुप्त नवरात्रि की सप्तमी के दिन मां कालका को श्रृंगार सामग्री चुनरी अर्पण एवं प्रसादी वितरण कार्यक्रम युवा समाजसेवी एवं अधिवक्ता योगेश सराठे द्वारा किया जा रहा है। उन्होंने बताया की शनिवार, 28 जनवरी शाम 7.30 श्री माँ कालका विजासेन देवी मंदिर में महाआरती भी की जाएगी। महाआरती पूर्व मंत्री विधायक पी सी शर्मा की उपस्थिति में होगी।

रहस्य:- हुजूर विधायक के लिए रामधुन से हुनमान चालीसा तक पढ़ने पंहुची कांग्रेस

हुजूर विधानसभा में कांग्रेस बना रही है राम नाम की लहर

रोशन नेमा (8305411120)

भोपाल, चुनावी वर्ष के शुरुआती महीने में ही कांग्रेस ने मध्यप्रदेश में जनता से जुड़ने के लिए प्रयास शुरू कर दिये है। सवाल उठ रहा है कांग्रेस पूरे मध्यप्रदेश में सबसे ज्यादा प्रयास भोपाल जिले की हुजूर विधानसभा पर क्यों कर रही है?

पिछले 14 माह में रामधुन से लेकर हनुमान चालीसा तक का पाठ कांग्रेस का शीर्ष नेतृत्व दिग्विजय सिंह और कमलनाथ, विधायक जितने के लिए इस विधानसभा के लिए कर गये है।

हुजूर विधानसभा भोपाल जिले की कांग्रेस की जीती हुई वर्तमान सीटों मध्य (बंसल हॉस्पिटल तरफ), दक्षिण-पश्चिम और उत्तर सीट की सीमाओं पर आती है।

Digvijay Singh

गौरतलब है की विधानसभा कलखेड़ा के कलखेड़ा में भूमाफिया के खिलाफ अभियान में कांग्रेस नेता दिग्विजय ने विधायक रामेश्वर शर्मा द्वारा कांग्रेसियों के घुटना तोड़ने वाले बयान के जबाव में विधायक बंगला घेरने का निकले थे जिसमें उन्होंने रामधुन की थी।

Huzur vidhansabha

वही अब कांग्रेस को पुनः मजबूत करने हाथ से हाथ जोड़ो अभियान शुरू कर रही है तब भी कलखेड़ा से 8 किलोमीटर दूर हुजूर विधानसभा में मुगालिया छाप में श्री खेड़ापति हनुमान मंदिर में पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने अभियान की शुरुआत हनुमान चालीसा पुजन-पाठ से की है।

कांग्रेस सरकार में ही मन्नत बाबा की जमीन पर बरखेड़ा अब्दुल्लाह गांव में खुदाई के दौरान हनुमान प्रतिमा मिली थी।

काँग्रेस नेता विष्णु विश्वकर्मा पूरी विधानसभा में आने वाली सभी श्री खेड़ापति हुनमान मंदिरों में हनुमान चालीसा पाठ कर रहे है।

जनभागीदारी अध्यक्ष अनूप सिंह बैंस ने फहराया तिरंगा

भोपाल, कोलार उपनगर स्थित डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी शासकीय विज्ञान एवं वाणिज्य महाविद्यालय में 74वां गणतंत्र दिवस धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम में जनभागीदारी समिति अध्यक्ष अनूप सिंह बैंस ने ध्वजारोहण किया। उन्होंने उपस्थित शिक्षकों का सम्मान कर समस्त स्टाफ और छात्रों को सम्बोधित करते हुए गणतंत्र दिवस की सभी को बधाई प्रेषित की। कार्यक्रम में प्राचार्य डॉक्टर संजय तेलंग सहित स्टॉप और छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

Anoop singh bais

कमलनाथ ने मुगालिया छाप में खेडापति मंदिर में किया हनुमान चालीसा पाठ

Huzur vidhansabha

भोपाल, हुजूर विधानसभा में विष्णु विश्वकर्मा द्वारा लगातार विधानसभा में आने वाले खेड़ापति मंदिरों में हनुमान चालीसा पाठ का आयोजन हो रहा है। हाथ से हाथ जोड़ो अभियान की शुरुआत करने मुंगालिया छाप (हुज़ूर विधान सभा ) पहुंचे पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने विष्णु विश्वकर्मा द्वारा कराये जा रहे श्री खेड़ापति हनुमान मंदिर में पहुँचकर पूजा कर श्री हनुमान चालीसा पाठ किया एवं वही से हाथ से हाथ जोड़ो अभियान का शुभारम्भ किया! वर्तमान कांग्रेस के प्रदेश महामंत्री और पूर्व जिला पंचायत सदस्य विष्णु विश्वकर्मा द्वारा हुज़ूर विधानसभा मे 51000 हनुमान चालीसा पाठ का संकल्प लिया गया है। इसी क्रम में बसंत पंचमी और गणतंत्र दिवस के उपलक्ष्य में खेडापति हनुमान मंदिर मुगालिया छाप में हनुमान चालीसा पाठ का आयोजन किया गया था। हनुमान चालीसा का संकल्प आगामी हनुमान जन्मोत्सव तक चलेगा, जो भव्य गदा यात्रा के साथ छींद धाम मे 6 अप्रेल को पूर्ण होगा ।

social welfare 2026

₹53,428 करोड़ की सामाजिक सहायता योजना मंजूर, दिव्यांग पेंशन के नियमों में बदलाव

0
नई दिल्ली, 16 अक्टूबर। केंद्र सरकार ने राष्ट्रीय सामाजिक सहायता कार्यक्रम (NSAP) को अगले पांच वर्षों तक जारी रखने के लिए ₹53,428 करोड़ की...
PM-USP CSSS Scholarship Renewal 2026-27

PM-USP CSSS Scholarship Renewal 2026-27: 31 अक्टूबर तक करें आवेदन, जानें पात्रता, जरूरी दस्तावेज...

0
भोपाल | KOLAR18.COM | Social Welfare & Education News कॉलेज और विश्वविद्यालय में पढ़ाई कर रहे विद्यार्थियों के लिए छात्रवृत्ति से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी सामने...
Women and Child Development;

महिला एवं बाल विकास पर केंद्र-राज्य मंथन, पोषण और महिला सुरक्षा पर फोकस

0
नई दिल्ली। महिला एवं बाल विकास मंत्रालय का दो दिवसीय विभागीय सम्मेलन 8 और 9 अक्टूबर 2026 को नई दिल्ली में आयोजित किया जा...
yogi modi modal

उत्तर प्रदेश Social Welfare योजनाएं 2026: पेंशन, छात्रवृत्ति और सरकारी योजनाओं की जानकारी

0
पेंशन, छात्रवृत्ति, महिला कल्याण, दिव्यांगजन सहायता और गरीब परिवारों के लिए प्रमुख सरकारी योजनाओं की संक्षिप्त जानकारी उत्तर प्रदेश में सामाजिक कल्याण योजनाओं का दायरा...
maaldhari-family

गुजरात में मालधारी परिवारों के पुनर्वास की नई योजना: ₹15 लाख सहायता, 100 वर्ग...

0
गुजरात। गुजरात सरकार ने बर्दा वन्यजीव अभयारण्य (Barda Wildlife Sanctuary) में रहने वाले मालधारी परिवारों के स्वैच्छिक पुनर्वास के लिए नई योजना की घोषणा...