‘नेशनल गर्ल चाइल्ड डे के मौके पर इन सरकारी योजनाओं का लाभ उठाएं

भारत में हर साल 24 जनवरी को ‘नेशनल गर्ल चाइल्ड डे’ (National Girl Child Day) के रूप में मनाया जाता है। इसका उद्देश्य बच्चियों को लेकर लोगों के बीच जागरूकता फैलना है। ऐसे में बच्चों के भविष्य को सुरक्षित करने के लिए निवेश करना भी जरूरी है। सरकारी की ओर से बच्चियों को ध्यान में रखते हुए कई ऐसे योजनाएं लॉन्च की गई हैं, जिनकी मदद से आप अपनी बच्चियों का भविष्य को संवार सकते हैं।
सुकन्या समृद्धि योजना (SSY)
सुकन्या समृद्धि योजना, केंद्र सरकार की एक लंबी अवधि की बचत योजना है। इसे खासतौर पर बच्चियों को ध्यान में रखकर बनाया गया है। इसमें जन्म के बाद से लेकर 10 साल तक की बच्चियों के अकाउंट खोले जा सकते हैं। इसमें एक वित्त वर्ष में कम से कम 250 रुपये और अधिकतम 1.50 लाख रुपये का निवेश कर सकते हैं।
इस खाते का परिचालन खुलवाने के 21 साल बाद तक किया जा सकता है। बच्ची के 18 साल की उम्र पूरी होने के बाद अभिभावक उच्च शिक्षा आदि के लिए 50 प्रतिशत की राशि की निकासी कर सकते हैं। फिलहाल सरकार की ओर से इस पर 7.6 प्रतिशत का ब्याज दिया जा रहा है।
बालिका समृद्धि योजना (BSY)
बालिका समृद्धि योजना का लाभ गरीबी रेखा के नीचे जीवनयापन करने वाले परिवार की बच्चियों को दिया जाता है। ये भी केंद्र सरकार की योजना है। 15 अगस्त, 1997 या उसके बाद जन्म लेनी वाली बच्चियां इसकी पात्र हैं। इसके तहत बच्ची के जन्म के बाद 500 रुपये की उपहार राशि दी जाती है। इसके बाद पढ़ाई की लिए पहली कक्षा से ही बच्ची को स्कॉलरशिप दी जाती है।
उड़ान सीबीएसई स्कॉलरशिप प्रोग्राम
उड़ान केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) द्वारा शुरू की गई एक योजना है। इसे केंद्र सरकार की ओर से इंजीनियरिंग संस्थानों में लड़कियों के कम नामांकन की समस्या को समाप्त करने के लिए लॉन्च किया गया था। सीबीएसई में स्कूलों में ग्याहवीं कक्षा में पीसीएम लेनी वाली छात्राएं, इसके लिए आवेदन कर सकती हैं।
माध्यमिक शिक्षा के लिए लड़कियों को प्रोत्साहन
केंद्र सरकार की ओर से 2008 में माध्यमिक शिक्षा के लिए लड़कियों को प्रोत्साहन देने की राष्ट्रीय योजना (एनएसआईजीएसई) शुरू की गई थी। इसका उद्देश्य लड़कियों के स्कूल छोड़ने की दर को कम करना और कम से कम 18 वर्ष तक की आयु तक उनकी पढ़ाई जारी रखना था। इसका लाभ आठवीं पास कर नौवीं कक्षा में दाखिला ले चुकी लड़कियों को दिया जाता है। इसमें 3,000 रुपये की राशि एफडी के रूप में लड़कियों को दी जाती है। इस ब्याज भी दिया जाता है, जिसे वह दसवीं पास कर 18 साल की उम्र पूरी होने के बाद निकाल सकती हैं।
बच्चियों के लिए राज्य सरकारों की योजनाएं
कई राज्य सरकारों जैसे दिल्ली सरकार की लाड़ली लक्ष्मी, बिहार सरकार की मुख्यमंत्री कन्या सुरक्षा योजना और पश्चिम बंगाल की कन्याश्री योजना खासतौर पर बच्चियों के लिए चलाई जाती है।

भारतीय जवानों का सम्मान करता हूं – दिग्विजय सिंह

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह अपने बयानों को लेकर अक्सर चर्चा में रहते हैं। कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा के दौरान दिग्विजय सिंह ने सोमवार को सर्जिकल स्ट्राइक विवादित बयान दे डाला। दिग्विजय ने जम्मू में रैली के दौरान सर्जिकल स्ट्राइक के सबूत मांग लिए। हालांकि, अब उन्होंने अपने बयान से किनारा किया है। उन्होंने कहा कि वह भारतीय जवानों का सम्मान करते हैं।
दिग्विजय के बयान से कांग्रेस की फजीहत
सर्जिकल स्ट्राइक पर सबूत मांगे जाने के बयान से कांग्रेस की फजीहत हो रही है। भाजपा ने कांग्रेस के खिलाफ मोर्चा खोल दिया। वहीं, कांग्रेस नेता जयराम रमेश को पार्टी के बचाव में एक ट्वीट किया। उन्होंने कहा कि आज वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह द्वारा व्यक्त किए गए विचार कांग्रेस पार्टी के नहीं, उनके व्यक्तिगत विचार हैं। 2014 से पहले यूपीए सरकार ने भी सर्जिकल स्ट्राइक की थी। राष्ट्रहित में सभी सैन्य कार्रवाइयों का कांग्रेस ने समर्थन किया है और आगे भी समर्थन करेगी।
सुरक्षाबलों का सम्मान करते हैं: दिग्विजय सिंह
जम्मू में रैली खत्म होने के बाद पत्रकारों ने फिर उनसे सर्जिकल स्ट्राइक को लेकर सवाल किए गए। इस दौरान दिग्विजय को बयान देने से रोका गया और पत्रकारों का माइक झटक दिया गया। दिग्विजय ने सिर्फ इतना कहा, “हम सुरक्षाबलों का काफी सम्मान करते हैं और उनको सर्वोच्च स्थान देते हैं।”

सेना के शौर्य पर कोई सवाल नहीं किया जा सकता – राहुल गांधी

कांग्रेस के दिग्गज नेता दिग्विजय सिंह के सर्जिकल स्ट्राइक पर दिए बयान ने राजनीतिक गलियारे में भूचाल मचा दिया है। बीजेपी की ओर से जारी कटाक्ष के बीच, जहां एक ओर कांग्रेस ने दिग्विजय सिंह के बयान से किनारा कर लिया था, तो वहीं आज मंगलवार को कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने भी इसे दिग्विजय का निजी बयान बताया। भारत जोड़ो यात्रा इन दिनों अपने आखिरी चरण के दौरान जम्मू-कश्मीर में है। मंगलवार को जम्मू-कश्मीर में राहुल गांधी ने दिग्विजय सिंह के बयान को उनका निजी बयान बताया।
जम्मू-कश्मीर में मंगलवार को राहुल गांधी ने प्रेस कांफ्रेंस की। इस दौरान उन्होंने दिग्विजय सिंह के सर्जिकल स्ट्राइक वाले बयान पर टिप्पणी की। राहुल गांधी ने दिग्विजय सिंह के बयान को उनका निजी बयान बताया है।
उन्होंने कहा, “जो दिग्विजय सिंह जी ने कहा है, मैं उससे बिल्कुल सहमत नहीं हूं। हमारी आर्मी पर हमारा पूरा विश्वास है। अगर आर्मी कुछ करे तो सबूत देने की कोई जरूरत नहीं है। यह दिग्विजय सिंह जी का व्यक्तिगत मत है। यह कांग्रेस का मत नहीं है।”

2 बिलियन डॉलर क्लब में शामिल हुई अवतार द वे ऑफ वॉटर

बॉलीवुड डायरेक्टर जेम्स कैमरून की फिल्म अवतार द वे ऑफ वाॅटर इन दिनों बॉक्स ऑफिस पर नए-नए रिकॉर्ड बना रही है। इस फिल्म के रिलीज होने के 6 हफ्ते बाद भी फिल्म लगातार कमाई कर रही है। इसके साथ ही अवतार द वे ऑफ वाॅटर ने अपने नाम एक और नया रिकॉर्ड कर लिया है। फिल्म ने अपने जबरदस्त बॉक्स ऑफिस कलेक्शन में 2 बिलियन डॉलर क्लब में एंट्री ले ली है। अगर फिल्म इसी तरह कमाई करती रही तो कुछ ही दिनों में अवतार द वे ऑफ वाॅटर दुनिया की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन जाएगी।
अवतार द वे ऑफ वाॅटर फिल्म की 2 बिलियन डॉलर क्लब में एंट्री इसलिए भी खास है क्योंकि अब सिर्फ 6 फिल्में ही ऐसी रही हैं, जिन्होंने ये रिकॉर्ड अपने नाम किया है। अवतार द वे ऑफ वाॅटर से पहले एवेंजर्स एंड गेम, एवेंजर्स इनफिनिटी वाॅर, स्टार वार्स द फोर्स अवेकंस, अवतार और टाइटैनिक ने ये रिकॉर्ड बनाया है। इस लिस्ट में शामिल तीन फिल्में अवतार द वे ऑफ वाॅटर, अवतार और टाइटैनिक डायरेक्टर जेम्स कैमरून की हैं। अवतार 2 ने दुनिया भर में अब तक 2.024 बिलियन की कमाई की है। वहीं इंडियन बॉक्स ऑफिस की बात करें तो फिल्म ने अब तक कुल 389 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई की है।

बसंत पंचमी के दिन घर ये सामान घर लाने से मां शारदा की मिलेगी कृपा

हिंदू पंचांग के अनुसार, हर साल माघ महीने के शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि को बसंत पंचमी मनाई जाती है। इस बार बसंत पंचमी 26 जनवरी 2023, गुरुवार के दिन मनाई जाएगी। इस दिन शिक्षा की देवी मां सरस्वती की पूजा का विधान बताया गया है। वहीं भारत में इस दिन से बसंत ऋतु की शुरुआत भी हो जाती है। लेकिन आपको बता दें कि इस दिन कुछ खास चीजें खरीदकर घर लाने से मां सरस्वती का आशीर्वाद मिलता है। तो आइए जानते हैं कौन-कौन सी हैं वो चीजें-
शादी-विवाह से जुड़ी सामग्री
मान्यताओं के अनुसार बसंत पंचमी के दिन भगवान शिव और माता पार्वती का तिलकोत्सव हुआ था। इसलिए इस दिन शादी-विवाह से जुड़ी चीजें खरीदना शुभ माना जाता है। जैसे- शादी का जोड़ा, गहने या फिर कोई अन्य विवाह उपयोगी वस्तु। कहा जाता है इस दिन इन्हे खरीदने से सौभाग्य की प्राप्ति होती है।
पीले रंग की फूल माला
मां सरस्वती को पीले रंग के फूल बहुत पसंद हैं इसलिए बसंत पंचमी के दिन देवी को पीले रंग के फूल अर्पित करें और अपने घर में देवी सरस्वती की पूजा कर उन्हें पीले रंग के फूलों की माला लाएं और साथ ही इस दिन घर के मुख्य द्वार को भी पीले रंग के फूलों से सजाएं।
संगीत से संबंधित यंत्र
माता सरस्वती को संगीत की देवी कहा जाता है और उनकी तस्वीर में हमने देखा है कि हमेशा उनके हाथों में वीणा दिखाई देती है। इसलिए इस दिन संगीत से संबंधित कोई भी वस्तु घर लाना बहुत शुभ माना जाता है खासकर उनके लिए जो संगीत से प्रेम रखते हैं।
बसंत पंचमी पर उन्हें प्रसन्न करने के लिए आप कोई छोटा सा वाद्य यंत्र भी लेकर आ सकते हैं। छोटी सी बांसुरी लेकर मां सरस्वती के चरणों में अर्पित कर सकते हैं।
मोरपंखी का पौधा
बसंत पंचमी के दिन आप मोरपंखी का पौधा भी घर लेकर आ सकते हैं। इसे विद्या का पौधा भी कहा जाता है। ऐसा कहते हैं कि जिस घर में मोरपंखी का पौधा होता है, उस घर के बच्चों पर स्वयं माता सरस्वती की कृपा रहती है। ऐसा कहते हैं कि घर की पूर्व दिशा में यह पौधा जोड़े से लगाने पर बहुत लाभ देता है।
सरस्वती की प्रतिमा
बसंत पंचमी के दिन आप माता सरस्वती का कोई चित्रा, मूर्ति या प्रतिमा भी घर लेकर आ सकते हैं। जिन घरों में सरस्वती की मूर्ति रखना बहुत अच्छा माना जाता है।

जोशीमठ में स्थिति बेहद गंभीर

जोशीमठ में भूधंसाव की स्थिति निरंतर गंभीर होती दिख रही है। भवनों और जमीन पर उभरी दरारें न सिर्फ चौड़ी होती जा रही हैं, बल्कि कई जगह दरारों की लंबाई भी बढ़ रही है। इस स्थिति पर अंकुश लगाने के लिए दरारों में मलबा भी भरा जाने लगा है। हालांकि, भूविज्ञानी इससे सहमत नहीं दिख रहे। उत्तराखंड अंतरिक्ष उपयोग केंद्र के पूर्व निदेशक व एचएनबी गढ़वाल केंद्रीय विश्वविद्यालय के भूविज्ञान विभाग के प्रोफेसर का कहना है कि भूधंसाव जैसी वृहद स्थिति में दरारों को भरने का प्रयास समय व धन दोनों की बर्बादी है।

इंदौर में मैच के लिए बदली यातायात व्यवस्था

भारत-न्यूजीलैंड के बीच होलकर स्टेडियम में मंगलवार को होने वाले एक दिवसीय अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैच के लिए ट्रैफिक प्लान तैयार हो गया है। इसके तहत कई मार्गों को बंद और परिवर्तित किया गया है। ट्रैफिक डीआइजी महेशचंद्र जैन ने बताया कि यातायात व्यवस्था और दर्शकों को सुविधा को देखते हुए यह व्यवस्था की गई है।

दिल्ली में मेयर का चुनाव

दिल्ली नगर निगम (MCD) के लिए आज का दिन अहम होने जा रहा है। समाचार एजेंसी ANI के मुताबिक, दिल्ली नगर निगम के महापौर, उपमहापौर और सदन से स्थायी समिति के छह सदस्यों के पदों के लिए आज चुनाव होगा।
इस दौरान भारी हंगामा होने की आशंका है। इससे पहले नवनिर्वाचित पार्षदों की पहली बैठक के दौरान हंगामा हुआ था। तब एल्डरमैन की शपथ पर भाजपा और आम आदमी पार्टी के सदस्यों के बीच गरमागरम बहस हुई थी और सदन की कार्यवाही स्थगित करना पड़ी थी।
उस घटना के तीन सप्ताह बाद अब मंगलवार को दिल्ली के पहले मेयर और डिप्टी मेयर का चुनाव करने के लिए पार्षदों की फिर से नगर निगम मुख्यालय में बैठक होगी।
महापौर के चुनाव से पहले एलजी द्वारा नामित सदस्य और 10 एल्डरमैन शपथ लेंगे। पीठासीन अधिकारी सत्य शर्मा ने उम्मीद जताई है कि सदन में इस बार बिना किसी अप्रिय घटना के कार्यवाही पूरी होगी।

सुघोष दर्शन कार्यक्रम को मुख्यमंत्री चौहान ने संबोधित किया

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि रामचरितमानस जैसे ग्रंथ हमारे पाथेय और मार्गदर्शक हैं। रामचरित मानस सहित गीता और महाभारत के प्रसंगों को शालेय पाठ्यक्रम में शामिल किया जाएगा। यह प्रसंग नैतिक शिक्षा और आध्यात्म की शिक्षा में सहायक होंगे। ज्ञान का सर्वश्रेष्ठ प्रकटीकरण अपनी मातृभाषा में होता है। अंग्रेजी के आधिपत्य को समाप्त कर मातृभाषा में शिक्षा को प्रोत्साहित करने के लिए राज्य सरकार हरसंभव प्रयास करेगी। इसी दिशा में मेडिकल और इंजीनियरिंग की पढ़ाई हिन्दी में कराने की पहल की गई है। मुख्यमंत्री चौहान नेताजी सुभाष चन्द्र बोस की जयंती पर विद्या भारती मध्यभारत प्रांत, सरस्वती विद्या प्रतिष्ठान मध्यप्रदेश के सुघोष दर्शन कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। मुख्यमंत्री चौहान ने नेताजी सुभाष चन्द्र बोस की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की और कार्यक्रम स्थल पर माँ सरस्वती के चित्र और ऊँ की आकृति पर माल्यार्पण किया।
भोपाल के ओल्ड कैम्पियन क्रिकेट ग्राउण्ड में आयोजित कार्यक्रम में अखिल भारतीय संगठन मंत्री गोविंद चंद्र महंत, सेवानिवृत्त मेजर जनरल श्री टी.पी.एस. रावत ने भी अपने विचार व्यक्त किए। विद्या भारती मध्यभारत के अध्यक्ष बनवारी लाल सक्सेना भी उपस्थित थे। कार्यक्रम में 16 जिलों के 75 विद्यालयों के 1500 से अधिक विद्यार्थी, आचार्य, शिक्षकगण सम्मिलित हुए। आजादी के अमृत महोत्सव पर मध्यभारत प्रांत की 75 घोष इकाइयों के विद्यार्थियों द्वारा बंशी वादन, शंख वादन, साइड ड्रम, बॉस ड्रम सहित अन्य वाद्य यंत्रों का वादन करते हुए ऊँ, स्वास्तिक चिन्ह, सुघोष 2023 तथा 75 के अंक की आकृति का निर्माण किया गया।

अचारपुरा में रेडीमेट गारमेंट इकाई का मुख्यमंत्री ने किया उद्घाटन

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने भोपाल के अचारपुरा औद्योगिक क्षेत्र में गोकलदास एक्सपोर्ट प्रायवेट लिमिटेड द्वारा स्थापित रेडीमेड गारमेंट इकाई का उद्घाटन किया। उन्होंने कहा कि उद्योगों के लिए राज्य सरकार पूरा सहयोग देगी, आइए और मध्यप्रदेश में उद्योग लगाइए। मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि आज का दिन इस क्षेत्र के लिए सौभाग्य का दिन है, मात्र 16 माह में फैक्ट्री खड़ी कर देना चमत्कार से कम नहीं है। गारमेंट इकाई में विभिन्न प्रकार के परिधान निर्मित होंगे, जिनसे 5 हजार से अधिक लोगों को रोजगार मिलेगा। उन्होंने कहा कि यह प्रसन्नता का विषय है कि परिधान इकाइयों में बहन-बेटियों के लिए रोजगार के अवसर अधिक होंगे। मुख्यमंत्री ने उम्मीद जताई कि स्थानीय जन को आवश्यक प्रशिक्षण देकर रोजगार के अवसर उपलब्ध कराए जाएंगे।
मुख्यमंत्री चौहान ने इससे पहले परिसर में स्थित सिद्धिविनायक मंदिर में पूजा की। मंत्रोच्चार के बीच फीता काट कर और शिला पट्टिका का अनावरण कर रेडीमेड गारमेंट इकाई का उद्घाटन किया। औद्योगिक नीति एवं निवेश प्रोत्साहन मंत्री राजवर्धन सिंह दत्तीगांव, बैरसिया विधायक विष्णु खत्री और गोकलदास एक्सपोर्ट के शिव रामाकृष्णन गणपति तथा प्रभात कुमार सिंह सहित वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।
मुख्यमंत्री चौहान ने हाल ही में इंदौर में संपन्न ग्लोबल इंवेस्टर्स समिट में मिले 15 लाख करोड़ से अधिक के निवेश प्रस्तावों का उल्लेख करते हुए उद्योगपतियों से आहवान किया कि वे आएँ और औद्योगिक क्षेत्रों में जमीन मिलते ही तेजी से काम शुरू करें। उन्होंने कहा कि मध्यप्रदेश में वस्त्र उद्योग तेजी से फल-फूल रहा है और यहाँ के परिधान दुनिया में धूम मचाएंगे।

social welfare 2026

₹53,428 करोड़ की सामाजिक सहायता योजना मंजूर, दिव्यांग पेंशन के नियमों में बदलाव

0
नई दिल्ली, 16 अक्टूबर। केंद्र सरकार ने राष्ट्रीय सामाजिक सहायता कार्यक्रम (NSAP) को अगले पांच वर्षों तक जारी रखने के लिए ₹53,428 करोड़ की...
PM-USP CSSS Scholarship Renewal 2026-27

PM-USP CSSS Scholarship Renewal 2026-27: 31 अक्टूबर तक करें आवेदन, जानें पात्रता, जरूरी दस्तावेज...

0
भोपाल | KOLAR18.COM | Social Welfare & Education News कॉलेज और विश्वविद्यालय में पढ़ाई कर रहे विद्यार्थियों के लिए छात्रवृत्ति से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी सामने...
Women and Child Development;

महिला एवं बाल विकास पर केंद्र-राज्य मंथन, पोषण और महिला सुरक्षा पर फोकस

0
नई दिल्ली। महिला एवं बाल विकास मंत्रालय का दो दिवसीय विभागीय सम्मेलन 8 और 9 अक्टूबर 2026 को नई दिल्ली में आयोजित किया जा...
yogi modi modal

उत्तर प्रदेश Social Welfare योजनाएं 2026: पेंशन, छात्रवृत्ति और सरकारी योजनाओं की जानकारी

0
पेंशन, छात्रवृत्ति, महिला कल्याण, दिव्यांगजन सहायता और गरीब परिवारों के लिए प्रमुख सरकारी योजनाओं की संक्षिप्त जानकारी उत्तर प्रदेश में सामाजिक कल्याण योजनाओं का दायरा...
maaldhari-family

गुजरात में मालधारी परिवारों के पुनर्वास की नई योजना: ₹15 लाख सहायता, 100 वर्ग...

0
गुजरात। गुजरात सरकार ने बर्दा वन्यजीव अभयारण्य (Barda Wildlife Sanctuary) में रहने वाले मालधारी परिवारों के स्वैच्छिक पुनर्वास के लिए नई योजना की घोषणा...