मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने श्यामला हिल्स स्थित उद्यान में पीपल, गुलमोहर और अमरुद के पौधे लगाए। वित्त एवं वाणिज्यिक कर मंत्री जगदीश देवड़ा तथा क्रिस्प के प्रबंध निदेशक डॉ. श्रीकांत बी. पाटिल ने भी पौध-रोपण किया। मुख्यमंत्री चौहान ने क्रिस्प द्वारा 8 क्षेत्र में कौशल उन्नयन अंतर्गत प्रशिक्षित 250 विद्यार्थियों से भेंट कर उन्हें पौध-रोपण के लिए प्रेरित किया। मुख्यमंत्री चौहान के साथ भोपाल में वित्तीय साक्षरता तथा महिलाओं को बैंक की सामान्य कार्य-प्रणाली से परिचित कराने के लिए कार्य कर रही सानिया मिर्जा ने अपने जन्म-दिवस पर पौध-रोपण किया।
मुख्यमंत्री चौहान के साथ सामाजिक कार्यकर्ता श्री सचिन पाठक ने भी अपने जन्म-दिवस पर पौधे लगाए। पौध-रोपण में राधा वल्लभ पाठक, ममता पाठक एवं सुप्रिया पाठक सम्मिलित हुए। स्वप्निल सिंह ने अपने पुत्र सम्राट सिंह के जन्म-दिवस पर पौध-रोपण किया। उनकी पत्नी छाया सिंह साथ थी।
पीपल, गुलमोहर और अमरूद के मुख्यमंत्री चौहान ने पौधे लगाए
अमेरिका के आयोवा में स्कूल में गोलीबारी
अमेरिका के आयोवा में एक स्कूल में फायरिंग की घटना हुई है, जिसमें दो छात्रों की मौत हो गई और एक शिक्षका घायल हो गया। डेस मोइनेस स्कूल में हुई इस वारदात के बाद स्कूल के विद्यार्थियों में दहशत का माहौल है। घटना के बाद पुलिस ने कई संदिग्ध लोगों को हिरासत में लिया है और सभी से पूछताछ की जा रही है। अमेरिका में स्कूल में हुई फायरिंग की यह पहली घटना नहीं है, इसके पहले ही भी ऐसी कई वारदात सामने आई हैं।
डेस मोइनेस स्कूल आयोवा में एक बिजनेस पार्क में स्थित है, घटना के बाद इमरजेंसी कर्मचारियों को मौके पर बुलाया गया। घटना अमेरिकी समय अनुसार दोपहर एक बजे के दौरान हुई। फायरिंग में दो छात्रों को गोली लगी थी, इसके बाद पुलिस अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर उन्हें सीपीआर दिया और अस्पताल पहुंचाया, जहां इलाज के दौरान दोनों की जान चली गई। घायल शिक्षिका की हालत गंभीर बताई जा रही है, आपरेशन के बाद उसे आब्जर्वेशन में रखा गया है।
बिना हेलमेट वाहन चलाने पर मध्य प्रदेश में लगेगा 300 रुपये का अर्थदंड
प्रदेश में बिना हेलमेट वाहन चलाने पर अब तीन सौ रुपये अर्थदंड लगेगा। परिवहन विभाग ने पूर्व में प्रस्तावित दरों में संशोधन करके एक बार फिर निर्णय के लिए कैबिनेट प्रस्ताव भेजा है, जिस पर मंगलवार को निर्णय हो सकता है। विभाग ने पहले पांच सौ रुपये अर्थदंड प्रस्तावित किया गया था। मंत्रियों ने इस दोगुने अर्थदंड के प्रस्ताव को अव्यावहारिक बताकर असहमति जताई थी। इसके साथ ही आजीविका मिशन से जुड़े स्व-सहायता समूहों को दो प्रतिशत अतिरिक्त ब्याज अनुदान देने पर निर्णय लिया जाएगा।
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की अध्यक्षता में होने वाली कैबिनेट बैठक में परिवहन विभाग द्वारा सीट बेल्ट उपयोग न करने पर अर्थदंड पांच सौ रुपये रखना प्रस्तावित किया है। केंद्र सरकार ने मोटर यान अधिनियन 2019 में संशोधन करके अर्थदंड एक हजार रुपये किया है लेकिन प्रदेश में इसे आधा रखा जाएगा। मंजिली गाड़ी के चालक या परिचालक द्वारा यात्री को टिकट न देने, अवैध टिकट देने या कम मूल्य का टिकट देने पर एक हजार रुपये के स्थान पर पांच सौ रुपये अर्थदंड लगेगा। पहली बार मोटर यान में परिवर्तन करने पर प्रत्येक परिवर्तन पर पांच हजार रुपये अर्थदंड लगाना प्रस्तावित किया गया है।
इंदौर में सीवरेज लाइन कार्य के दौरान 25 फीट गहरे गड्ढे में गिरे तीन मजदूर
छोटी ग्वालटोली थाना क्षेत्र के मधुमिलन चौराहे के पास सीवरेज लाइन कार्य के दौरान सोमवार को ड्रैनेज के गड्ढ़े में 3 मजदूर अनियंत्रित होकर गिर गए। जिसमें से एक की मौत हो गई। हादसा उस समय हुआ जब यह लोग काम कर रहे थे। काफी मशक्कत के बाद पोकलेन की मदद से मजदूरों को बाहर निकाला गया। वहीं एक मजदूर का सिर अभी तक नहीं मिल पाया है। जिसे ढूंढ़ने का प्रयास किया जा रहा है। घायल दो मजदूरों की गंभीर अवस्था में एमवाय अस्पताल में भर्ती करवाया गया।
गड्ढा 25 फीट गहरा है, जिसके कारण वहां पर पोकलेन मशीन भी ठीक से चल नहीं पा रही है। हादसे में राजा पुत्र करण सिंह(27) निवासी बड़िया किमा की मौत हो गई। बता दें कि तीनों मजदूर मूलरुप से सहारनपुर के रहने वाले हैं और पिछले कई दिनों से सीवरेज का काम कर रहे थे। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। जिसकी की लापरवाही होगी, उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
अमेजन इंडिया ने लॉन्च की अपनी एयर सर्विस
कंपनी अमेजन इंडिया ने सोमवार से अपनी नई एयर सर्विस की शुरुआत की है। तेलंगाना के उद्योग मंत्री के टी रामाराव ने अमेजन के वरिष्ठ अधिकरियों की मौजूदगी में हैदराबाद के राजीव गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर इसे लॉन्च किया। अमेजन इंडिया ने अपने परिवहन नेटवर्क को और मजबूत करने तथा ग्राहकों तक डिलिवरी में तेजी लाने के उद्देश्य से देश में अमेजन एयर की शुरुआत की है।अमेजन ने एक प्रेस रिलीज में बताया कि वह भारत की ऐसी पहली ई-वाणिज्य कंपनी है जिसने हवाई मार्ग से माल ढुलाई के लिये अलग से नेटवर्क शुरू किया है।
दुनिया की सबसे बड़ी ई-कॉमर्स कंपनी Amazon अब भारत में प्लेन के जरिए सामान डिलिवर करेगी। कंपनी ने भारत में डेडिकेटेड एयर कार्गो नेटवर्क लॉन्च कर दिया है। इस अमेजन एयर की सर्विस के साथ कंपनी का लक्ष्य बिना किसी रुकावट के तेजी के साथ डिलिवरी नेटवर्क का विस्तार करना है। Amazon Air सबसे पहले शिपमेंट को हैदराबाद, बैंगलोर, दिल्ली और मुंबई में ट्रांसपोर्ट करेगा। भारत में अमेजन अपनी कार्गो सर्विस के लिए बोइंग 737-800 एयरक्राफ्ट का इस्तेमाल करेगी।
शुरू हुई अथिया और राहुल की शादी की रस्में
भारतीय टीम के शानदार बल्लेबाज केएल राहुल और सुनील शेट्टी की बेटी अथिया शेट्टी आज शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं। दोनों की शादी के फंक्शन्स सुनील शेट्टी के खंडाला वाले घर में चल रहे हैं।
बॉलीवुड सुपरस्टार सुनील शेट्टी के घर इस समय काफी खुशी का माहौल है। उनकी लाडली बेटी जल्द ही शादी के बंधन में बंध जाएगी। अथिया की शादी में बॉलीवुड के कई बड़े सितारे शिरकत करने वाले हैं।
केएल राहुल की फैमिली और उनके करीबी लोग रेडिसन होटल में रुके हुए हैं। इसी होटल से केएल राहुल की बारात निकलेगी।
गुप्त नवरात्रि के 9 दिनों भूलकर भी ना करें ये गलतियां
साल में चार नवरात्रि होती हैं, जिसमें दो गुप्त नवरात्रि और दो प्रकट नवरात्रि होती हैं। माघ महीने में पड़ने वाली नवरात्रि को गुप्त साधना और विद्याओं की सिद्धि के लिए बहुत ही महत्वपूर्ण मानी जाती है। माघ महीने के नौ दिन देवी मां को समर्पित हैं और 22 जनवरी 2023, रविवार से गुप्त नवरात्रि शुरू हो चुकी है।
गुप्त नवरात्रि के इन नौं दिनों में हर व्यक्ति देवी दुर्गा की आराधना करते हैं। लेकिन इस दौरान दैनिक जीवन में कुछ बातों का विशेष ध्यान रखने की जरुरत होती है। वरना देवी दुर्गा पूजा का पूरा फल नहीं देती और नाराज भी हो सकती हैं।
गुप्त नवरात्रि में किन बातों का रखें ध्यान
– नवरात्रि की अवधि में ब्रह्मचर्य का पालन करना चाहिए।
– नवरात्रि के नौ दिनों मदिरापान ना करें। अगर आप व्रत कर रहे हैं तो इस दौरान तामसिक भोजन ना करें। सिर्फ सात्विक भोजन करें।
– नवरात्रि के दौरान कभी भी किसी को अपशब्द ना बोलें, बड़ों का सम्मान करें और जरूरतमंदों को दान करें।
– गुप्त नवरात्रि के दौरान भक्तों को बाल और दाढ़ी नहीं बनानी चाहिए।
– नवरात्रि में देर तक नहीं सोना चाहिए। इसके अलावा चमड़े की चीजों से दूर रहना चाहिए।
– इस व्रत में आप चमड़े के पर्स, बेल्ट का धारण बिल्कुल ना करें।
– गुप्त नवरात्रि के दौरान शाम के समय मां दुर्गा की आरती करनी चाहिए।
– गुप्त नवरात्रि के दौरान क्रोध आने पर किसी से विवाद ना करें। ऐसा करने से मां दुर्गा नाराज हो जाती हैं।
कर्मचारियों का महंगाई भत्ता चार प्रतिशत बढ़ाएंगे – सीएम शिवराज
मध्य प्रदेश में कर्मचारियों का महंगाई भत्ता चार प्रतिशत बढ़ाए जाने का समाचार नईदुनिया में प्रकाशित होने पर रविवार को मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान से इसी मुद्दे पर मीडियाकर्मियों ने सवाल किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि हां, राज्य कर्मचारियों को हम चार प्रतिशत महंगाई भत्ता बढ़ा कर देंगे। इस वृद्धि के साथ राज्य कर्मचारियों का महंगाई भत्ता केंद्रीय कर्मचारियों के समान 38 प्रतिशत हो जाएगा। अभी इन्हें 34 प्रतिशत की दर से महंगाई भत्ता मिल रहा है। इस निर्णय से सरकार के ऊपर प्रतिवर्ष एक हजार 400 करोड़ रुपये का अतिरिक्त वित्तीय भार आएगा।
शिक्षकों का डीए चार प्रतिशत बढ़ाने की घोषणा की थी
इससे पहले शनिवार को मुख्यमंत्री ने सीहोर के नसरूल्लागंज में आयोजित एक कार्यक्रम में शिक्षकों का महंगाई भत्ता चार प्रतिशत बढ़ाने की घोषणा की थी। केंद्रीय कर्मचारियों को जुलाई 2022 से 38 प्रतिशत की दर से महंगाई भत्ता दिया जा रहा है। प्रदेश के कर्मचारी काफी समय से केंद्रीय कर्मचारियों के समान महंगाई भत्ता देने की मांग कर रहे थे। इसको लेकर कर्मचारी संगठनों ने सरकार को ज्ञापन भी दिए थे।
पेंशनर्स को लेकर स्थिति स्पष्ट नहीं
वित्त विभाग ने प्रस्ताव बनाकर मुख्यमंत्री कार्यालय को भेजा था, जिस पर अब अंतिम निर्णय लिया गया है। हालांकि, साढ़े चार लाख पेंशनर की महंगाई राहत में वृद्धि को लेकर स्थिति स्पष्ट नहीं है। इन्हें अभी 33 प्रतिशत की दर से महंगाई राहत मिल रही है। सूत्रों का कहना है कि एक-दो दिन में वित्त विभाग की ओेर से महंगाई भत्ते में वृद्धि के आदेश जारी किए जाएंगे।
मध्य प्रदेश 470 खिलाड़ियों के साथ 27 खेलों में दिखाएगा अपना जलवा
हिन्दुस्तान के दिल मध्य प्रदेश में आठ दिनों के बाद खेलों का महाकुंभ शुरू होने वाला है। मप्र की मेज़बानी में होने वाली खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2022 में प्रदेश की 470खिलाड़ी 27 विभिन्न खेलों में अपने हुनर का परिचय देंगे। इस वर्ष खेलो इंडिया यूथ गेम्स प्रदेश के आठ विभिन्न शहरों में हो रहा है। इसमें भोपाल में नौ खेल ,इंदौर में 6,ग्वालियर में चार,उज्जैन और मंडला में दो ,जबलपुर में चार तथा बालाघाट खरगोन में एक -एक खेल का आयोजन किया जायेगा। नई दिल्ली में भी एक खेल साइक्लिंग का आयोजन किया जा रहा है।
भोपाल के टी टी नगर स्टेडियम में एथलेटिक्स के 26 खिलाड़ी मध्य प्रदेश का प्रतिनिधित्व करते हुए 3-5 फ़रवरी तक पदकों के लिए मुक़ाबला करेंगे ।डीएसवाई डब्ल्यू हॉल में 7-11 फ़रवरी तक कुश्ती के मुक़ाबले होंगे जिसमें 21 खिलाड़ी भाग लेंगे । बॉक्सिंग के मुक़ाबले 5 दिनों तक भोपाल में 31 जनवरी से 4 फ़रवरी तक होंगे।इसमें 20 महिला और पुरुष खिलाड़ी पदकों के लिए रिंग पर उतरेंगे । शूटिंग अकैडमी में 1-6 फ़रवरी छः दिनों तक चलने वाले मुक़ाबलों में मध्यप्रदेश के 7 खिलाड़ी निशाना साधेंगे ।वाटर स्पोर्ट्स के दो खेलो के मुक़ाबले भोपाल के बड़े तालाब स्थित वाटर स्पोर्ट्स अकैडमी में खेले जाएँगे । एक से 3 फ़रवरी तक क्याकिंग -कनोइंग के मुक़ाबले और 7-9 फ़रवरी तक रोइंग के मुक़ाबले होंगे ।मध्यप्रदेश के 20 खिलाड़ी कयाकिंग -कनोइंग और 20 रोइंग में भाग लेंगे । भोपाल के साई इनडोर हॉल में 30 जनवरी से 3 फ़रवरी तक वॉलीबॉल के मैच खेले जाएँगे । इसमें महिला 12 और पुरुष 12 कुल 28 खिलाड़ी भाग ले रहे है ।जूडो के मुक़ाबले भी साई में खेले जाएँगे ।7-10 फ़रवरी 4 दिनों तक 16 खिलाड़ी मध्य प्रदेश का प्रतिनिधित्व करते हुए पदकों के लिए मुक़ाबला करेंगे ।भोपाल के प्रकाश तरण पुष्कर में 7-11 फ़रवरी तक 14 खिलाड़ी मुक़ाबला करेंगे।
इंदौर में बास्केमटबाल,वेटलिफ्टिंग, टेबल टेनिस, टेनिस, कबड्डी, फुटबाल पुरुष के मुकाबले खेले जाएंगे
खेलो इंडिया के उद्घाटन समारोह के दूसरे दिन 31 जनवरी को इंदौर में बास्केटबॉल के मुक़ाबले खेले जाएँगे ।4 फ़रवरी तक इंदौर के बास्केटबॉल कॉम्प्लेक्स में महिला और पुरुष टीम के 24 खिलाड़ी अपना बेहतर प्रदर्शन कर टीम इवेंट के लिए कड़ा मुक़ाबला करेंगे ।इसी जगह 6-10 फ़रवरी , 5 दिनों तक वेटलिफ्टिंग के मुक़ाबले होंगे । खेलो इंडिया यूथ गेम्स में मध्यप्रदेश से 15 खिलाड़ी भाग ले रहे है ।इंदौर के अभय प्रशाल में 30 जनवरी से टेबल टेनिस के मुक़ाबले शुरू होंगे ।3 फ़रवरी तक चलने वाले मुक़ाबलों में मध्यप्रदेश के 7 खिलाड़ी भाग ले रहे है ।इंदौर वासी 5- 9 फ़रवरी तक कबड्डी के शानदार मुक़ाबले अभय प्रशाल में देख सकेंगे ।इंदौर के एमरॉल्ड हाइट्स इंटरनेशनल स्कूल में 1 से 10 फरवरी तक युवा फुटबॉलर्स (पुरुष) को शानदार प्रदर्शन करते हुए देख सकेंगे। खेलो इंडिया यूथ गेम्स के टेनिस के मुकाबले 5 दिनों तक इंदौर टेनिस क्लब में खेले जाएंगे। मध्यप्रदेश के 8 खिलाड़ी 6 से 10 फरवरी तक अपने बेहतरीन खेल से इंदौर वासियों के दिल जीतेंगे।
ओरछा को अयोध्या से और भोपाल को कानपुर से जोड़ेंगे – केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी
अयोध्या राम की जन्म भूमि हैं और ओरछा में राजाराम रहते हैं। इसलिए दोनों ही शहरों को जोड़ने के लिए हाइवे बनाया जाएगा। साथ ही भोपाल से सागर होते हुए कानपुर तक हाइवे बनाया जाएगा। यह बात केंद्रीय परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने ओरछा में 68 सौ करोड़ की सड़कों का शिलान्यास व लोकार्पण करते हुए कही। परिवहन मंत्री ने कहा कि आज बुंदेलखंड की धरती पर आने का, विशेषकर रामराजा के यहां आने का मौका मिला है। हम करीब 70 हजार करोड़ रुपए के काम कर रहे है। ओरछा में 6 हजार 8 सौ करोड़ की लागत से सड़कों का निर्माण हो रहा है। उसी तरह के उत्तरप्रदेश के 7 हजार करोड़ के काम थे। अबकी बार उत्तरप्रदेश के बुेदंलखंड में आकर शिलान्यास करेंगे। ओरछा से दबोह मार्ग का शिलान्यास हो रहा है। ये काम पैकेज में किया जाएगा। गडकरी ने प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह से कहा कि वे ओरछा व पीतांबरा फूडमाल बनाए जाएं, जहां पेट्रोल, गैस, इलेक्टट्रक चार्जिग स्टेशन हों। जिससे यहां पर आने वाले लोगाें को पूरी सुविधाएं मिले। साथ ही हाइवे पर वालपेटिंग, मूर्तियों को लगाने की योजना बनातेएं तो हम मदद करेंगे। राम वन गमन मार्ग अयोध्या से चित्रकूट तक मार्ग पर पांच हजार करोड़ लगा रहे है। रामजानकी मार्ग बना बना रहे हैं जो नेपाल के जनकपुर तक बनाया जाएगा। चंबल का अटल प्रोग्रेस वे 15 हजार करोड से बनाया जा रहा है। उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश व राजस्थान को जोड़ेंगा। मध्यप्रदेश 306 किमी, राजस्थान में 72 किमी है। दिल्ली मुंबई एक्सप्रेस वे से मिलेगा। इसका कुछ अलायमेंट बदल रहे हैं। इंदौर से हैदराबाद तक एक्सप्रेस बना रहे हैं। यह हाइवे मालवा के लिए अच्छा होगा। आगरा से ग्वालियर तक ग्रीन एक्सप्रेस बनाने का निर्माण करने का निर्णय लिया है। दतिया में सर्विस रोड व फ्लायओवर बनाया जाएगा।
प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा 50 साल में जो सड़कों की सौगात कांग्रेस ने नहीं दी। लेकिन भाजपा के नितिन गडकरी ने एक दिन में करोड़ों की सौगात बुंदेलखंड को दी है। कुछ लोग देश में ऐसे हो गए हैं जो राम के बारे में गलत बोलते हैं। राम हमारी हर सांस में बसे हैं। बिना राम के यह देश नहीं जाना जा सकता। राम हमारे प्राण हैं। रामराजा तो ओरछा में विराजमान हैंं। मध्यप्रदेश की किताबों में राम व तुलसी पढ़ाए जाएंगे। भारत जोड़ों यात्रा पर बोले एसी यात्राओं से क्या भारत जुड़ रहा है। भारत को तो नितिन गडकरी जोड़ रहे हैं। पहले भी सड़कें देखी थी। पहले गड्ढों में सड़क या सड़क में गड्डे हैं पता ही नहीं चलता था। आज बैठकर चले जाओ लेकिन पेट का पानी नहीं हिलता। भारत यदि जुड़ना है तो मोदी जैसे जोड़ रहे ळैं, गडकरी जैसे जोड़ रहे है। इस तरह से जुड़ रहे हैं।
केंद्रीय परिवहन मंत्री नितिन गडकरी व प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने बुंदेलखंड क्षेत्र की 68 सौ करोड़ की सड़काें का शिलान्यास व लोकार्पण किया। इस दौरान भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष वीडी शर्मा सहित भाजपा के सैकड़ों नेता मौजूद थे। इससे पहले केंद्रीय मंत्री गडकरी ने श्री रामराजा सरकार के दर्शन किए और मंदिर का भ्रमण किया। प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के आने के बाद मुख्य कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ। जिसमें सड़कों का शिलान्यास व लोकार्पण किया गया। इसके बाद कन्या पूजन किया गया और सभी अतिथियों का स्वागत किया। इस दौरान क्षेत्र के हजारों लोग मौजूद थे। उल्लेखनीय है कि इस कार्यक्रम में उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को भी आना था। लेकिन उनका कार्यक्रम बाद में रद हो गया। इससे पहले केंद्रीय मंत्री दतिया में श्रीपीतांबरा पीठ में भी दर्शन करे के लिए गए थे।














