अग्निवीर योजना सेना को कमजोर करने की साजिश- राहुल गांधी

कांग्रेस नेता राहुल गांधी की ‘भारत जोड़ो यात्रा’ अभी जम्मू में है। यहां सेना से जुड़े मुद्दों पर कांग्रेस नेताओं की बयानबाजी तेज हो गई है। राहुल गांधी ने जम्मू के सतवारी में कहा अग्नि वीर योजना भारतीय सेना को कमजोर करने की साजिश है।
दिग्विजय सिंह ने एक रैली में कहा, ‘पुलवामा में हमारे 40 जवान शहीद हुए। इसकी कोई रिपोर्ट आज तक पेश नहीं की गई। सरकार ने इसकी पूरी जानकारी संसद में नहीं दी।’
इसी क्रम में आगे बढ़ते हुए दिग्विजय सिंह ने सेना की सर्जिकल स्ट्राइक पर भी सवाल उठाया और कहा कि आज तक सर्जिकल स्ट्राइक के प्रमाण देश के सामने नहीं रखे गए।
बकौल दिग्विजय सिंह, ‘आज देश में लोकतंत्र को खत्म किया जा रहा है। जम्मू-कश्मीर से आर्टिकल 370 खत्म किया गया, लेकिन इसका फायदा किसे हुआ।’
‘तब सरकार ने कहा था कि आर्टिकल 370 हटने से आतंकवाद खत्म हो जाएगा, लेकिन सच्चाई यह है कि आतंकवाद बढ़ गया है।’
दिग्विजय सिंह के बयान पर भाजपा का पलटवार
दिग्विजय सिंह के बयान पर भाजपा आईटी सेल के प्रमुख अमित मालवीय ने जवाब दिया। अमित मालवीय ने कहा, कांग्रेस ने 2019 का चुनाव इसी मुद्दे पर लड़ा था और उसे मुंह की खाना पड़ी थी।
एक बार फिर राहुल गांधी के करीबी दिग्विजय सिंह जैसे नेता सेना के शौर्य पर सवाल उठा रहे हैं। पाकिस्तान के खिलाफ कार्रवाई के बाद खुद सेना ने बयान जारी किया था। अब सवाल उठाना, सेना पर सवाल उठाना है।

महिला को गर्भावस्था जारी रखना है या नहीं चुनने का अधिकार- बॉम्बे हाईकोर्ट

बॉम्बे हाईकोर्ट ने एक विवाहित महिला को उसकी गर्भावस्था समाप्त करने की अनुमति देते हुए सख्त टिप्पणी की है। मुंबई हाई कोर्ट इस मामले की सुनवाई करते हुए कहा कि एक महिला को यह चुनने का अधिकार है कि उसे अपनी गर्भावस्था जारी रखनी है या नहीं। हाई कोर्ट ने कहा कि एक महिला को अपनी गर्भावस्था जारी रखने का फैसला खुद को ही करना होगा, इसके लिए कोई फैसला मेडिकल बोर्ड नहीं कर सकता है। मुंबई हाई कोर्ट ने कहा कि याचिकाकर्ता के गर्भ में पल रहे बच्चे को गंभीर समस्याएं हैं तो महिला अपनी मर्जी से गर्भपात का फैसला कर सकती है।
मेडिकल बोर्ड के विचार खारिज
जस्टिस गौतम पटेल और जस्टिस एसजी डिगे की पीठ ने 20 जनवरी के इस मामले में सुनवाई करते हुए मेडिकल बोर्ड के विचार को पूरी तरह से खारिज कर दिया है। इस मामले में मेडिकल बोर्ड ने सुझाव दिया था कि भले ही भ्रूण में गंभीर असामान्यताएं हैं लेकिन इसे खत्म नहीं किया जाना चाहिए क्योंकि गर्भावस्था लगभग अपने अंतिम चरण में है।
जानें क्या है पूरा मामला
दरअसल इस मामले में महिला को सोनोग्राफी के दौरान पता चला कि भ्रूण में गंभीर असामान्यताएं थीं और इस कारण से गर्भ में पल रहा बच्चा शारीरिक तथा मानसिक अक्षमताओं से जूझ सकता है। ऐसे में महिला ने गर्भपात की मांग करते हुए हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया था। तब कोर्ट ने अपने आदेश में कहा कि भ्रूण में असामान्यता दिख रही हैं तो गर्भावस्था की अवधि कोई मायने नहीं रखती। कोर्ट में गर्भवती महिला ने कहा कि मैंने जो फैसला लिया है, वो आसान नहीं हैं लेकिन बेहद जरूरी है। महिला ने हाईकोर्ट में कहा कि यह फैसला उसका है और उसे अकेले ही करना है। चुनने का अधिकार सिर्फ याचिकाकर्ता महिला का है, मेडिकल बोर्ड का इसमें कोई अधिकार नहीं है।

रिकॉर्ड 6711 रुपये क्विंटल गेहूं खंडवा मंडी में बिका नया

खंडवा कृषि उपज मंडी में सोमवार को नया गेहूं रिकॉर्ड 6711 रुपये क्विंटल में बिका। मुहूर्त में गेंहू खरीदी के लिए व्यापारियों ने ऊंची से ऊंची बोली लगाई। मंडी में केवल एक ही किसान तुलसीराम चौहान पांच क्विंटल नया गेहूं लेकर आया था। तीन हजार रुपये क्विंटल से नीलामी में पहली बोली प्रशांत अग्रवाल ने लगाई। इसके बाद बोली बढ़ती चली गई। अंतिम बोली 6711 रुपये क्विंटल की प्रशांत अग्रवाल ने लगाई और गेहूं खरीद लिया। पांच क्विंटल गेंहू के किसान तुलसीराम को 34 हजार रुपये मिले।
किसान बोला मेरा नसीब चमक गया
किसान ने नईदुनिया से चर्चा में कहा कि मेरा गेहूं पहले कभी इतने भाव मे नहीं बिका। मेरा तो नसीब चमक गया। व्यापारी अग्रवाल ने कहा कि पहली बार मंडी में उपज लेकर आने वाले किसान को मुहूर्त में अच्छा भाव मिले इसी उद्देश्य से बोली लगाई गई। मंडी में पुराना गेहूं 2800 से 3000 रुपये क्विंटल बिक रहा है। विदित हो कि पिछले वर्ष गेहूं लगभग 2500 रुपये क्विंटल से अधिक में बिका था। इधर मंडी सचिव ओपी खेड़े ने बताया कि मंडी में कभी इतने अधिक भाव मे गेहूं की नीलामी नहीं हुई। यह ऐतिहासिक मुहूर्त भाव रहे। किसान को उसकी उपज का उचित मूल्य मिले, मंडी प्रशासन का प्रयास रहेगा।

भाजपा ने एमपी के 19 नगरीय निकायों के चुनाव में 13 पर बाजी मारी

मध्य प्रदेश के 19 नगरीय निकायों में अध्यक्ष भाजपा या कांग्रेस के समर्थित में से किसका अध्यक्ष बनेगा, इसका फैसला हो गया। सुबह नौ बजे से मतगणना प्रारंभ हो गई थी और जल्दीप ही नतीजे भी आ गए। मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव से पहले ये आखिरी नगरीय निकाय चुनाव थे। दोनों पार्टियों के दिग्गज नेताओं ने इसके लिए प्रचार किया।

5 सदस्यों की मैरीकॉम की अध्यक्षता में निगरानी समिति गठित

बृजभूषण शरण सिंह पर कुश्ती खिलाड़ियों द्वारा लगाए गए यौन शोषण के आरोपों की जांच के लिए खेल मंत्रालय ने एक समिति का गठन किया है। खेल मंत्री अनुराग ठाकुर ने सोमवार को इस बात की जानकारी दी। इस पांच सदस्यीय समिति की अध्यक्ष दिग्गज मुक्केबाज मैरी कॉम होंगी। उनके अलावा ओलिंपिक पदक विजेता योगेश्वर दत्त, द्रोणाचार्य अवार्डी तृप्ति मुरुगंदे, कैप्टेन राजगोपालन और राधा श्रीमन शामिल हैं। अनुराग ठाकुर ने कहा कि ये समिति अगले एक महीने तक भूषण पर लगे तमाम आरोपों की जांच करेगी और तब तक डब्ल्यूएफआई के दिन प्रतिदिन के कामकाज को देखेगी। जांच चलने तक बृजभूषण सिंह को भारतीय कुश्ती संघ के अध्यक्ष पद के कामकाज से दूर रहने को कहा गया है।
खिलाड़ियों का धरने पर बैठना पड़ा भारी
19 जनवरी को बृजभूषण सिंह पर आरोपों को लेकर कई पहलवानों ने दिल्ली के जंतर-मंतर पर बड़ा धरना प्रदर्शन किया था। अंतरराष्ट्रीय तथा राष्ट्रीय मुकाबलों में मेडल जीत कर देश का नाम ऊंचा करने वाले 30 पहलवानों का बैठना सांसद बृजभूषण शरण सिंह पर भारी पड़ गया। केंद्र सरकार की तरफ से आश्वासन मिलने के बाद ही पहलवानों नेअपना प्रदर्शन खत्म किया था। अब केंद्र सरकार ने एक कमेटी का गठन किया है जो सारे मामले की निष्पक्ष जांच करेगी।

मध्यप्रदेश के विकास का इंजन बनेगी ऊर्जाधानी सिंगरौली : मुख्यमंत्री चौहान

मध्यप्रदेश के विकास का इंजन बनेगी ऊर्जाधानी सिंगरौली : मुख्यमंत्री चौहान

 

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और केन्द्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह आज सिंगरौली जिले में 25 हजार 412 आवासहीन गरीब परिवारों को मुख्यमंत्री आवासीय भू-अधिकार योजना में नि:शुल्क भू-खंड का वितरण और मुख्यमंत्री किसान-कल्याण योजना में रीवा संभाग के 6 लाख 78 हजार 408 हितग्राहियों के खातों में 135 करोड़ 68 लाख रूपये सिंगल क्लिक से अंतरित किये। साथ ही 35 करोड़ 7 लाख रूपये की लागत वाले बरगवां-बैढ़न मार्ग में लेवल क्रासिंग आरओबी, 248 करोड़ 27 लाख रूपये की लागत से बनने वाले शासकीय मेडिकल कॉलेज के भवन, 60 करोड़ 30 लाख रूपये की लागत से निर्मित होने वाले माइनिंग इंजीनियरिंग कॉलेज और ग्राम हिर्रवाह बैढ़न में 33 करोड़ रूपये एवं चकरिया में 31 करोड़ 40 लाख रूपये की लागत वाले सी.एम. राइज स्कूल का शिलान्यास भी किया।

 

केन्दीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री चौहान के आमंत्रण पर गरीबों के कल्याण के इस कार्यक्रम में आकर मैं जो दृश्य देख रहा हूँ वह अद्भुत है। यहाँ जो जन-सैलाब देख रहा हूँ उसकी मुझे कल्पना भी नहीं थी। मुख्यमंत्री चौहान को जनता का लगातार आशीर्वाद मिला है। वे जमीन से जुड़ कर कार्य करने वाले कार्यकर्ता हैं। जैसे हमारे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी हैं, वैसे ही मुख्यमंत्री चौहान हैं। समस्या के निराकरण की कोशिश उनका स्वभाव है। केन्द्र और राज्य सरकार के लिये गरीब का कल्याण ही मंत्र है और यह हमारी प्रतिबद्धता भी है।

 

केन्द्रीय रक्षा मंत्री सिंह ने कहा कि मध्यप्रदेश में गरीब परिवारों को आवास के लिए मुफ्त में जमीन आवंटित कर पुण्य का कार्य किया गया है। ऊर्जाधानी सिंगरौली जिले के 25 हजार से अधिक परिवारों को नि:शुल्क आवासीय भू-खण्ड उपलब्ध कराना अद्भुत कार्य है। मुख्यमंत्री चौहान की गरीबों के कल्याण के प्रति प्रतिबद्धता से ही यह महान कार्य सम्भव हुआ है। केन्द्रीय मंत्री सिंह ने कहा कि सिंगरौली के शासकीय माइनिंग इंजीनियरिंग कॉलेज से पढ़ कर निकलने वाले छात्र सिंगरौली में ही नहीं, बल्कि देश और विदेश में तकनीकी सहायता प्रदान करेंगे। यह शिवराज सरकार का बड़ा काम है। मेडिकल कॉलेज भी यहाँ खुलेगा।

 

सिंह ने कहा कि वर्ष 2024 आते-आते हर गरीब परिवार को सिर पर छत मिल जाएगी। हर परिवार को घर में ही पीने का पानी मिलने लगेगा। हर परिवार खाना पकाने के लिए गैस सिलेण्डर का उपयोग करने लगेगा। यह कोई छोटी बात नहीं है। पूरे विश्व में आयुष्मान भारत जैसी योजना नहीं है। इस योजना में गरीब परिवार को 5 लाख रूपये तक मुफ्त इलाज की सुविधा मिल रही है। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार जो कहती है, वह कर के दिखाती है। प्रधानमंत्री मोदी प्रति वर्ष किसान के बैंक खाते में 6 हजार रूपये पहुँचा रहे हैं। मुख्यमंत्री चौहान अतिरिक्त 4 हजार रूपये किसान के खातों में पहुँचा रहे हैं।

जन-प्रतिनिधि और पर्यावरण प्रेमियों के साथ मुख्यमंत्री चौहान ने पौध-रोपण किया

जन-प्रतिनिधि और पर्यावरण प्रेमियों के साथ मुख्यमंत्री चौहान ने पौध-रोपण किया

 

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने श्यामला हिल्स स्थित उद्यान में नीम, आम और चंपा के पौधे लगाए। चिकित्सा शिक्षा मंत्री विश्वास सारंग पौध-रोपण में शामिल हुए। मुख्यमंत्री चौहान के साथ भोपाल नगर निगम परिषद के सदस्य अशोक वाणी ने अपने जन्म-दिवस पर पौध-रोपण किया। सामाजिक कार्यकर्ता प्रांजल शर्मा तथा बालक जयंत मीणा ने भी अपने जन्म-दिवस पर पौधे लगाए। माँ नर्मदा पर आधारित चलचित्र “हू एम.आई”. की टीम के हेमेंद्र शर्मा, जय कुमार तिवारी, विनीत मोहन कुलश्रेष्ठ, शुभम शर्मा और मुकुल तिवारी भी पौध-रोपण में शामिल हुए। विदिशा जिले में प्राकृतिक खेती को प्रोत्साहन देने को समर्पित प्रवेश शर्मा तथा उनकी टीम के संकल्प शर्मा तथा समर्थित शर्मा ने भी पौध-रोपण किया। मैकेनिकल इंजीनियरिंग प्रवेश शर्मा बैकिंग और मार्केटिंग क्षेत्र में 10 वर्ष कार्य करने के बाद अब प्राकृतिक खेती को प्रोत्साहित करने के लिए पूर्णत: समर्पित हैं।

हुजूर विधानसभा में कांग्रेस ने शुरू की घेरा बंदी, कोलार पर कांग्रेस नेता ने बैनर लगाकर दिखाई ताकत

भोपाल, भाजपा की फायर ब्रांड नेता और राष्ट्रवादी छवि से जन जन तक लोकप्रिय रामेश्वर शर्मा की विधायकी वाले क्षेत्र हुजूर में कांग्रेस की सक्रियता चुनावी वर्ष में बढ़ गयी है। भले ही जनता के बीच कांग्रेस गुटबाजी की चर्चा होती है पर कांग्रेस ने विधानसभा में घेरा बंदी शुरू कर दी है। जनवरी के पहले सप्ताह में विधानसभा के भाजपा पार्षद बहुल क्षेत्र कोलार उपनगर में काँग्रेस के विष्णु विश्वकर्मा ने हनुमान चालीसा के साथ शंखनाद कर चुनावी बिगुल बजाया।

नीलबड़ उपनगर मार्ग जिस जगह से मुख्यमंत्री शिवराज सिह चौहान ने माफिया को चुनौती देते हुए सभा को संबोधित करते हुए कांग्रेस पर जमकर बरसे थे। उन्होंने सीधे कहा था कि सुन लो कमल नाथ, दिग्विजय सिंह, सुन लो कांग्रेस के नेता, गुंडों को मामा किसी भी कीमत पर नहीं छोडे़गा। कांग्रेस की सरकार में दिग्विजय सिंह जैसे नेता जिनको खाद-पानी देते थे, उन्होंने सरकारी जमीन पर कब्जा किया। वे जनता का हक मारते थे। गुंडागर्दी और दादागीरी करते थे। उन्होंने एक-दो एकड़ नहीं, हजारों एकड़ जमीन दबा रखी थी।

अब कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ नीलबड़ से 6 किमी दूर मुगालिया छाप से हाथ से हाथ जोड़ो अभियान की शुरुआत 26 जनवरी को करने जा रहे है। जिसमें दावा किया जा रहा बूथ बूथ से कार्यकर्ता कार्यक्रम में जुटेगा।

कोलार में कांग्रेस नेता ने डागा से अनुमति लेकर लगाया राहुल गांधी संग होडिंग

उपनगर कोलार में 26 जनवरी को कांग्रेस के कार्यकारी जिला अध्यक्ष द्वारा मध्य विधायक आरिफ मसूद, दक्षिण-पश्चिम विधायक पीसी शर्मा की उपस्थिति में शहर भर के काँग्रेस नेताओं की उपस्थिति में माँ तुझे प्रणाम कार्यक्रम का आयोजन होना है।

दो दिन पहले राहुल सिंह राठौड़ ने चुनौती देती भाषा में कई पोस्ट सोशल मीडिया में पोस्ट की थी।

आज उन्होंने सर्वर्धम गेट पर भाजपा नेताओं द्वारा लगाये पोस्टर को हटा कर अपना पोस्टर लगाकर लिखा है “सत्य की विजय हुई….26 जनवरी को होनेवाले मां तुझे प्रणाम का होर्डिंग सर्वधर्म पुल के गेट पर दोनो तरफ लगाया गया…गेट के मालिक डागाजी से अनुमति लेकर होर्डिंग लगाया…भारत माता की महाआरती होगी गणतंत्र दिवस पर शान से…जयहिंद”,,

जनता के बीच सवाल उठ रहा है, क्या कांग्रेस हुजूर विधानसभा को जीत कर अपनी राष्ट्रवादी, हिंदूवादी छवि को मज़बूत करना चाहती है।

सूत्रों को कहना है कोलार से अगस्त माह में निकली ऐतिहासिक तिरंगा यात्रा की सफलता और विधायक रामेश्वर शर्मा के बंगले का घेराव करने वाला (रामधुन) का दिग्विजय सिंह का विफल आंदोलन कांग्रेस के रणनीतिकारों को बैचेन करे हुए है।

आर्थिक तरक्की के लिए छोटे उद्योगों को तकनीकी रूप से समृद्ध बनाना जरूरी

आर्थिक तरक्की के लिए छोटे उद्योगों को तकनीकी रूप से समृद्ध बनाना जरूरी

नेशनल एसोसिएशन ऑफ सॉफ्टवेयर एंड सर्विस कंपनीज (नेसकॉम) के सीनियर डायरेक्टर और सेंटर हेड अमित सलूजा शुक्रवार को इंदौर में थे। नेसकॉम देश में मैन्यूफेक्चरिंग सेक्टर को अपग्रेड करने को लेकर केंद्र सरकार के साथ डिजिटल इंडिया मिशन के तहत अभियान चला रहा है। सलूजा ने कहा कि देश की तरक्की के लिए एमएसएमई को तकनीक से कदमताल करना जरूरी है।

सलूजा ने कहा कि बड़े उद्योग अपनी जरूरतों के मुताबिक नई तकनीकों को अपना लेते हैं लेकिन एमएसएमई इसमें अभी पीछे है। पांच ट्रिलियन इकोनॉमी का रास्ता मैन्यूफेक्चरिंग क्षेत्र से होकर ही मंजिल तक पहुंता है। नेसकॉम एमएसएमई को अपग्रेड करने सहित टेक्नॉलीज से जुड़े स्टार्टअप को उनसे जोड़ने का काम कर रहा है। दोनों के बीच सेतु की जिम्मेदारी निभा रहे हैं। पिछले डेढ़ साल में गुजरात, महाराष्ट्र और हरियाणा की 350 से अधिक छोटे उद्योगों को अवेयर और अपग्रेड किया गया है।

उन्होंने कहा कि छोटे उद्योगों में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, क्लाउडिंग, एनालिटिक्स, मशीनरी अग्रेडेशन, मैनपॉवर को स्कील्ड करने सहित, प्रोडक्ट कॉस्ट कम करने सहित अन्य बिंदुओं पर काम किया जा रहा है। नेसकॉम सीओई का स्टार्टअप एक्सेलरेशन प्रोग्राम भी शुरू किया गया है। इसे ग्रो-एक्स नाम दिया गया है। देशभर के कई ऐसे स्टार्टअप को आकर्षित करता है जो कि अपने तरक्की सफर में सहयोग चाहते हैं।

अब तक 500 से ज्यादा स्टार्टअप अलग-अलग रूप से नेसकॉम सीओई से जुड़ चुके हैं और उनमें से 70 से ज्यादा ने ग्रो-एक्स प्रोग्राम से जुड़कर इससे मिलने वाले बेहतर मार्केट एक्सेस, फंडिंग सपोर्ट, मेंटरिंग और कौशल विकास का फायदा उठाया है।

रश्मिका ने किरिक पार्टी के मेकर्स का जताया आभार

रश्मिका ने किरिक पार्टी के मेकर्स का जताया आभार

 

साउथ फिल्म इंडस्ट्री की अभिनेत्री रश्मिका मंदाना ने अपने करियर की शुरुआत ऋषभ शेट्टी की फिल्म ‘किरिक पार्टी’ से की थी। इसी फिल्म को लेकर रश्मिका मंदाना का एक बयान सामने आया है। दरअसल बीते दिनों अभिनेत्री का एक पुराने इंटरव्यू का वीडियो वायरल हुआ था, जिसके बाद ऋषभ शेट्टी ने भी अपनी प्रतिक्रिया दी थी। इसके बाद हाल ही में ‘किरिक पार्टी’ की सफलता का पूरा श्रेय रश्मिका ने ऋषभ शेट्टी और रक्षित शेट्टी को दिया है।

रश्मिका मंदाना ने एक इंटरव्यू के दौरान इस बारे में बात की। उन्होंने कहा कहा, ‘मेरा ऐसा मानना है कि वास्तव में रक्षित शेट्टी और ऋषभ शेट्टी ने मुझे रास्ता दिखाया है। पहली फिल्म मिलने से पहले आप यह सोच भी नहीं सकते कि आप में एक एक्टर बनने की क्षमता है। फिल्म के निर्माताओं ने मुझपर भरोसा किया और यह बेहतरीन मौका दिया।’ उन्होंने कहा कि रक्षित शेट्टी और ऋषभ शेट्टी ने ही मुझे इस इंडस्ट्री के लिए रास्ता दिखाया है, जिसके कारण आज मैं अपने अभी तक के करियर में अच्छे लोगों और कलाकारों के साथ काम कर पाई हूं।

social welfare 2026

₹53,428 करोड़ की सामाजिक सहायता योजना मंजूर, दिव्यांग पेंशन के नियमों में बदलाव

0
नई दिल्ली, 16 अक्टूबर। केंद्र सरकार ने राष्ट्रीय सामाजिक सहायता कार्यक्रम (NSAP) को अगले पांच वर्षों तक जारी रखने के लिए ₹53,428 करोड़ की...
PM-USP CSSS Scholarship Renewal 2026-27

PM-USP CSSS Scholarship Renewal 2026-27: 31 अक्टूबर तक करें आवेदन, जानें पात्रता, जरूरी दस्तावेज...

0
भोपाल | KOLAR18.COM | Social Welfare & Education News कॉलेज और विश्वविद्यालय में पढ़ाई कर रहे विद्यार्थियों के लिए छात्रवृत्ति से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी सामने...
Women and Child Development;

महिला एवं बाल विकास पर केंद्र-राज्य मंथन, पोषण और महिला सुरक्षा पर फोकस

0
नई दिल्ली। महिला एवं बाल विकास मंत्रालय का दो दिवसीय विभागीय सम्मेलन 8 और 9 अक्टूबर 2026 को नई दिल्ली में आयोजित किया जा...
yogi modi modal

उत्तर प्रदेश Social Welfare योजनाएं 2026: पेंशन, छात्रवृत्ति और सरकारी योजनाओं की जानकारी

0
पेंशन, छात्रवृत्ति, महिला कल्याण, दिव्यांगजन सहायता और गरीब परिवारों के लिए प्रमुख सरकारी योजनाओं की संक्षिप्त जानकारी उत्तर प्रदेश में सामाजिक कल्याण योजनाओं का दायरा...
maaldhari-family

गुजरात में मालधारी परिवारों के पुनर्वास की नई योजना: ₹15 लाख सहायता, 100 वर्ग...

0
गुजरात। गुजरात सरकार ने बर्दा वन्यजीव अभयारण्य (Barda Wildlife Sanctuary) में रहने वाले मालधारी परिवारों के स्वैच्छिक पुनर्वास के लिए नई योजना की घोषणा...