26 जनवरी को हुजूर विधानसभा में कांग्रेस के हाथ से हाथ जोड़ो अभियान में मुगलिया छाप पहुँचेंगे कमलनाथ

 

भोपाल, कांग्रेस पराजित सीट हुजूर विधानसभा में अपनी सक्रियता बढ़ाने जा रही है, कांग्रेस से पिछले चुनाव प्रत्याशी रहे नरेश ज्ञानचंदानी ने जानकारी देते गए बताया है की हुजूर विधानसभा की 184 पंचायतों और शहरी क्षेत्र कोलार रोड, बैरागढ़, काटरा, नीलबड़ के बूथों पर हाथ से हाथ जोड़ो अभियान में 15 माह की काँग्रेस की कमलनाथ सरकार के कार्यकाल में हुए जनहितकारी कार्यो को, राहुल गांधी द्वारा निकली जा रही भारत जोड़ो यात्रा के महत्व को घर घर पहुंचाया जाएगा।

भोपाल प्रभारी मुकेश नायक ने किया ग्राम मुगलिया छाप दौरा

26 जनवरी 2023 को हाथ से हाथ जोड़े कार्यक्रम मुगालिया छाप में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ का आगमन हो रहा है शुक्रवार को मुगालिया छाप में कार्यक्रम स्थल के निरीक्षण करने पूर्व मंत्री एवं भोपाल प्रभारी मुकेश नायक, भोपाल ग्रामीण कांग्रेस के जिला अध्यक्ष अरुण श्रीवास्त, पूर्व जिला कांग्रेस अध्यक्ष अवनीश भार्गव, पूर्व विधायक जितेंद्र डागा, पूर्व जनपद अध्यक्ष अनोखी मान सिंह पटेल, प्रदेश महामंत्री विष्णु विश्वकर्मा, पूर्व जनपद सदस्य राम भरोसे राठौर, पूर्व सरपंच अमर सिंह ठाकुर, जिला पंचायत सदस्य विनय मेहर पहुंचे।

मध्य प्रदेश के जैन तीर्थ बावनगजा में आदिनाथजी की 84 फीट ऊंची मूर्ति का मस्तकाभिषेक किया

दिगंबर जैन सिद्ध क्षेत्र बावनगजा पर विराजित 84 फीट ऊंची विश्व प्रसिद्ध भगवान श्री आदिनाथजी की मूर्ति का 1008 कलशों से मस्तकाभिषेक किया गया। भगवान का यह मनोहारी जलाभिषेक देखने शुक्रवार को बड़ी संख्या में जैन धर्मावलंबी बावनगजा पहुंचे। भगवान आदिनाथ भगवान के मोक्ष कल्याणक पर पूजन कर निर्वाण लाडू चढ़ाया गया। कार्यक्रम विद्या सागर महाराज के शिष्य मुनि अक्षय सागर के ससंघ सानिध्य में संपन्न हुआ। इस अवसर पर तलहटी से भगवान आदिनाथ के चरणों तक मुनिश्री के संघ सहित शोभायात्रा निकाली गई। महिलाएं मंगल कलश और निमाड़ की विद्यासागर पाठशाला के बच्चे पंच रंगी झंडे लेकर जय घोष करते हुए चल रहे थे।

मुंबई-आगरा हाईवे पर भारवाहन की चपेट में आने से बाइक सवार एक युवक की मौत

मुंबई आगरा राष्ट्रीय राजमार्ग पर निहाली फाटे पर बाइक सवार एक युवक की भारवाहन की चपेट में आने से मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। दुर्घटना से गुस्साए लोगों ने हाईवे पर चक्काजाम कर दिया। मौके पर पहुंचे अधिकारियों ने लोगों को समझाइश दी। करीब चार घंटे तक नेशनल हाईवे की एक लेन पर जाम लगा रहा। इसे देखते हुए पुलिस ने दूसरी लेन से वाहनों का आवागमन कराया। प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम निहाली के निवासी शांतिलाल पुत्र दयाराम दूध लेने के लिए जुलवानिया की ओर बाइक से आ रहा था। निहाली फाटे पर एक अज्ञात भार वाहन की चपेट में आने से शांतिलाल की मौके पर ही मौत हो गई। युवक की मौत के बाद गुस्साए ग्रामीणों ने सड़क पर शव रखकर करीब चार घंटे तक चक्काजाम किया।

71,000 युवाओं को मिली सरकारी नौकरी- पीएम मोदी

देश के युवाओं को सरकारी सेवाओं से जोड़ने के लिए केंद्र सरकार ने रोजगार मेला अभियान शुरू किया है। इसी अभियान के तहत शुक्रवार, 20 जनवरी को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 71,000 युवाओं को सरकारी नौकरियों के नियुक्ति पत्र प्रदान किए। वीडियो-कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से हुए इस कार्यक्रम में पीएम मोदी का संबोधन भी हुआ।
पीएम मोदी ने कहा, निरंतर हो रहे ये रोजगार मेले हमारी सरकार की पहचान बन गए हैं। ये दिखाता है कि हमारी सरकार जो संकल्प लेती है उसे सिद्ध करके दिखाती है। भर्ती प्रक्रिया में व्यापक बदलाव हुआ है। केंद्रीय सेवाओं में भर्ती प्रक्रिया पहले की तुलना में ज्यादा streamline और time bound हुई है। पारदर्शी तरीके से भर्ती और पदोन्नति युवाओं में भरोसा जगाती है।
पीएम ने आगे कहा, ये पारदर्शिता उन्हें बेहतर तैयारी के साथ प्रतियोगिता में हिस्सा लेने के लिए प्रेरित करती है।

पीएम मोदी और गुजरात पर बीबीसी की डॉक्यूमेंट्री

भारत के खिलाफ हमेशा जगह उगलने वाले बीबीसी ने अब गुजरात दंगों और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर डॉक्यूमेंट्री जारी की है। भारत सरकार इसका विरोध कर पाती इससे पहले ही ब्रिटेन के प्रधानमंत्री ऋषि सुनक ने सबकी बोलती बंद कर दी।
इसी डॉक्यूमेंट्री का हवाला देते हुए पाकिस्तान मूल के सांसद इमरान हुसैन ने यह मुद्दा ब्रिटेन की संसद में उठाया, लेकिन संसद में मौजूद प्रधानमंत्री ऋषि सुनक ने उनकी एक नहीं चलने दी।
ऋषि सुनक ने बीबीसी की डॉक्यूमेंट्री को एक तरह से खारिज करते हुए इमरान हुसैन से कहा कि यूके सरकार की स्थिति स्पष्ट (गुजरात दंगों में मोदी की भूमिका पर) और लंबे समय से चली आ रही है और बदली नहीं है। नीचे देखिए वीडियो
ऋषि सुनक ने इमरान हुसैन की बात का जवाब देते हुए यह भी कहा, ‘बेशक, हम कहीं भी उत्पीड़न को बर्दाश्त नहीं करते हैं, लेकिन माननीय सज्जन ने जो चरित्र चित्रण किया है, उससे मैं बिल्कुल सहमत नहीं हूं।’

देश की पहली Bullet की Speed वाली रैपिड Train

बुलेट जैसी रफ्तार, 160 km प्रति घंटे से दौड़ने वाली ये है भारत की पहली सबसे तेज ट्रेन। इसकी शुरुआत मार्च से होने जा रही है। बुधवार को रैपिड रेल साहिबाबाद से गाजियाबाद के दुहाई के 17 किलोमीटर के ट्रैक पर 160 km प्रति घंटे से रफ्तार भरती नजर आई। इससे पहले ट्रेन का दुहाई स्टेशन से गुलधर स्टेशन तक ट्रायल किया गया था।
दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में शीतलहर में कमी से लोगों ने राहत की सांस ली है। मौसम विभाग ने अगले कुछ दिनों तक ठंड में कमी का अनुमान लगाया है। गुरुवार को दिल्ली में न्यूनतम तापमान 5.6 डिग्री रहा. वहीं, 20 की जनवरी की रात वेस्टर्न डिस्टर्बेंस के हिमालय पर पहुंचने की संभावना है जिसके चलते 20-22 जनवरी के बीच पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ और दिल्ली में हल्की बारिश हो सकती है।

साढ़ेसाती में राहत पाने के लिए प्रत्येक शनिवार को करें ये 10 सरल उपाय

न्याय के देवता शनि देव इस समय कुंभ राशि में विराजमान हैं। वहीं, मकर और धनु राशि पर शनि देव का पूर्ण प्रभाव बना हुआ है। शनि के राशि परिवर्तन से इन तीनों राशियों में साढ़ेसाती चल रही है। साढ़ेसाती व्यक्ति के जीवन में बेहद कठिन समय होता है। इस समय काल में व्यक्ति को आय-व्यय, शुभ-लाभ के साथ नुकसान आर्थिक संकट, बीमारियां सहित कई परेशानियां घेर लेती है। आइये जानते हैं शनि साढ़ेसाती के प्रभाव में राहत पाने के 10 सरल उपाय।
इन राशि पर चल रही है शनि की साढ़ेसाती
प्रथम चरण में कुंभ राशि पर, जो अगले साढ़े 6 वर्ष रहेगी। मकर राशि में दूसरा चरण चल रहा है जो साढ़े 3 वर्ष तक रहेगा यह चरण बेहद कष्टदायी माना जाता है। वहीं, धनु राशि में अंतिम चरण चल रहा है। जो अगले एक वर्ष तक रहेगी।
शनि की साढ़ेसाती के उपाय
1-शनिवार को लोहा, काले उड़द की दाल, काला तिल या काले वस्त्र का दान करने से शनि देव प्रसन्न होते हैं। शनि साढ़ेसाती में इस उपाय को करने से आप शनि के अशुभ प्रभाव से बच सकते हैं।
2- पीपल के वृक्ष में शनि देव का वास माना जाता है। शनिवार को पीपल के वृक्ष के नीचे सरसों के तेल से दीपक जलाने पर शनि देव की विशेष कृपा आपको प्राप्त होती है। इसके साथ ही शनि स्त्रोत का पाठ करने से भी साढ़ेसाती में राहत मिलती है।
3- शनिवार को किसी भी शनि मंदिर जाकर सरसों के तेल में काला तिल और एक लोहे की कील मिलाकर शनि देव को अर्पिक करने से आपको साढ़ेसाती के प्रभाव से राहत मिलेगी।
4. शनिवार को हनुमान जी की पूजा, हनुमान चालीसा का पाठ करने से भी शनि देव के प्रभाव से शांति मिलती है और अशुभ फल मिलना कम हो जाते हैं।
5. शनिवार को मछली, पक्षी और पशुओं को चारा खिलाने से शनि का प्रभाव कम हो जाता है। इसके साथ ही साढ़ेसाती के अशुभ प्रभाव से आपको राहत मिलती है।
6. प्रत्येक दिन यदि मजबूर और लाचार लोगों को सामर्थ्य अनुसार दान करें तो भी शनि देव शांत हो जाते हैं और अपने अशुभ प्रभाव आप पर नहीं दिखाते हैं।
7. शनिवार को नियमित सुबह के समय चिड़ियों को दाना और पानी देने से शनि देव प्रसन्न होते हैं।
8. शनिवार को चींटियों को आटा, शक्कर देने से भी साढ़ेसाती का प्रभाव कम होने लगता है।
9. शनिवार को प्रतिदिन सूर्य को जल देने और गलत या अनुचित कार्य से बचें।
10.शनिवार को सुबह और शाम के भोजन में काले नमक और काली मिर्च का प्रयोग करें।

राधिका संग अनंत अंबानी की हुई सगाई

रिलायंस इंडस्ट्री के चेयरमैन मुकेश अंबानी के छोटे बेटे अनंत अंबानी की राधिका मर्चेंट संग सगाई हो गई है। अनंत और राधिका की सगाई का भव्य समारोह मुकेश अंबानी के मुंबई स्थित घर एंटीलिया में हुआ। अनंत और राधिका की सगाई के मौके पर एंटीलिया को खास तरह से सजाया गया है। अनंत और राधिका की सगाई पुरानी परंपरा गोल धाणा और चुनरी विधि से हुई। इस खास अवसर पर मुकेश अंबानी का पूरा परिवार शामिल हुआ। अब इस भव्य सगाई की फोटो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही है।
अनंत और राधिका की भव्य सगाई
मुकेश अंबानी और नीता अंबानी के छोटे बेटे अनंत की शादी की तैयारियां जोरों शोरों पर चल रही है। जल्द ही राधिका और अनंत एक ग्रैंड वेडिंग के साथ शादी के बंधन में बंध जाएंगे। फिलहाल अंबानी और मर्चेंट फैमिली के प्री वेडिंग फंक्शन्स शुरू हो चुके हैं। सगाई का ये कार्यक्रम मुकेश अंबानी के मुंबई स्थित घर पर पूरा हुआ है। कुछ समय पहले ही राजस्थान के नाथद्वारा के श्रीनाथजी के मंदिर में अनंत और राधिका की रोका सेरेमनी हुई थी। जिसके पहले राधिका की मेहंदी सेरेमनी भी हुई। सोशल मीडिया पर राधिका की मेहंदी सेरेमनी के फोटोज भी काफी वायरल हुए हैं।

पीएम स्वनिधि योजना में म.प्र. देश में प्रथम

नगरीय विकास एवं आवास मंत्री भूपेन्द्र सिंह ने बताया है कि मध्यप्रदेश द्वारा 6 लाख से अधिक पथ विक्रेताओं को पीएम स्वनिधि योजना से स्व-रोजगार, स्व-रोजगार से स्वाबलंबन एवं स्वाबलंबन से स्वाभिमान के पथ पर अग्रसर किया गया है। मध्यप्रदेश योजना में प्रथम और द्वितीय चरण के क्रियान्वयन में देश में प्रथम है।
मंत्री सिंह ने बताया है कि पीएम स्वनिधि योजना के तीनों चरणों में अभी तक 7 लाख 8 हजार 255 आवेदन स्वीकृत किये गये हैं। इनमें से 6 लाख 47 हजार 951 हितग्राहियों बैंकों द्वारा ऋण वितरित किये जा चुके हैं।
केन्द्रीय आवासन एवं शहरी कार्य मंत्रालय द्वारा योजना प्रथम चरण में प्रदेश को 5 लाख 20 हजार पथ विक्रेताओं को 31 मार्च 2023 तक लाभ देने का लक्ष्य दिया गया था। नगरीय विकास एवं आवास विभाग द्वारा वित्तीय वर्ष की समाप्ति 31 मार्च के ढ़ाई माह पूर्व जनवरी में ही लक्ष्य को प्राप्त करते हुए 5 लाख 20 हजार 187 पथ विक्रेताओं को 10-10 हज़ार रूपये की ब्याज मुक्त कार्यशील ऋण पूँजी प्रदान कर दी गयी है। यह राशि शहरी क्षेत्र के पथ विक्रेताओ को DBT के माध्यम से बैंक खाते में अंतरित की गयी है।
योजना के द्वितीय चरण में बैंकों द्वारा एक लाख 57 हजार 158 आवेदन स्वीकृत किये गये हैं। इनमें से 1 लाख 23 हजार 261 आवेदकों को 20-20 हजार रूपये उनके बैंक खातों में अंतरित किये जा चुके हैं।
तृतीय चरण में बैंकों द्वारा 5 हजार 281 आवेदन स्वीकृत किये गये हैं। इनमें से 4 हजार 503 आवेदकों को 50-50 हजार रूपये ब्याज मुक्त ऋण उनके बैंक खातों में जमा करवा दी गई है।
योजना में तीन चरणों में क्रमश: 10 हज़ार रूपये, 20 हज़ार रूपये और 50 हज़ार रूपये की ब्याज मुक्त कार्यशील ऋण पूँजी दी जा रही है। प्रदेश के पथ विक्रेताओं के मध्य डिजिटल लेनदेन को बढ़ावा देने के लिए सरकार द्वारा लगभग 3 करोड़ 50 लाख रूपये का कैशबैक भी किया गया है।

टाटा कंपनी ला रही IPO

शेयर बाजार में पैसा लगाने वाले निवेशकों के लिए खुशखबरी है। अगर आप कमाई का मौका देख रहे हैं, तो रतन टाटा 19 सालों के बाद यह मौका दे रहे हैं। टाटा समूह लगभग 19 वर्ष के बाद अपना आईपीओ लेकर आ रहा है। इस IPO के जरिए कंपनी 3500 से 4000 करोड़ रुपये जुटाने की योजना बना रही है। बता दें टाटा मोटर्स की सहयोगी कंपनी टाटा टेक्नोलॉजीज का IPO मार्केट में आ सकती है। इससे कंपनी का वैल्यूएशन 16 से 20 हजार करोड़ रुपये हो सकता है
टाटा समूह ने इस IPO के लिए प्रक्रिया शुरू कर दी है। फिलहाल कंपनी दो एडवाइजर्स के साथ काम कर रही है। वहीं एक और एडवाइजर को नियुक्त किया जा सकता है।
IPO की तारीख तय नहीं
कंपनी की बोर्ड की बैठक में टाटा टेक में आईपीओ के जरिए हिस्सेदारी बेचने के प्रस्ताव पर मुहर लगाई गई थी। फिलहाल IPO के लिए तारीख तय नहीं की गई है।

social welfare 2026

₹53,428 करोड़ की सामाजिक सहायता योजना मंजूर, दिव्यांग पेंशन के नियमों में बदलाव

0
नई दिल्ली, 16 अक्टूबर। केंद्र सरकार ने राष्ट्रीय सामाजिक सहायता कार्यक्रम (NSAP) को अगले पांच वर्षों तक जारी रखने के लिए ₹53,428 करोड़ की...
PM-USP CSSS Scholarship Renewal 2026-27

PM-USP CSSS Scholarship Renewal 2026-27: 31 अक्टूबर तक करें आवेदन, जानें पात्रता, जरूरी दस्तावेज...

0
भोपाल | KOLAR18.COM | Social Welfare & Education News कॉलेज और विश्वविद्यालय में पढ़ाई कर रहे विद्यार्थियों के लिए छात्रवृत्ति से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी सामने...
Women and Child Development;

महिला एवं बाल विकास पर केंद्र-राज्य मंथन, पोषण और महिला सुरक्षा पर फोकस

0
नई दिल्ली। महिला एवं बाल विकास मंत्रालय का दो दिवसीय विभागीय सम्मेलन 8 और 9 अक्टूबर 2026 को नई दिल्ली में आयोजित किया जा...
yogi modi modal

उत्तर प्रदेश Social Welfare योजनाएं 2026: पेंशन, छात्रवृत्ति और सरकारी योजनाओं की जानकारी

0
पेंशन, छात्रवृत्ति, महिला कल्याण, दिव्यांगजन सहायता और गरीब परिवारों के लिए प्रमुख सरकारी योजनाओं की संक्षिप्त जानकारी उत्तर प्रदेश में सामाजिक कल्याण योजनाओं का दायरा...
maaldhari-family

गुजरात में मालधारी परिवारों के पुनर्वास की नई योजना: ₹15 लाख सहायता, 100 वर्ग...

0
गुजरात। गुजरात सरकार ने बर्दा वन्यजीव अभयारण्य (Barda Wildlife Sanctuary) में रहने वाले मालधारी परिवारों के स्वैच्छिक पुनर्वास के लिए नई योजना की घोषणा...