ग्राम पाटनिया के खेड़ापति हनुमानजी महाराज मंदिर में हनुमान चालीसा पाठ

भोपाल, हुजूर विधानसभा के ग्राम पाटनिया के खेड़ापति हनुमान मंदिर में आज मंगलवार को श्री हनुमत आराधना में रमे सभी ग्राम और आसपास से आये सभी भक्तों और युवाओं की ने संगीतमय हनुमान चालीसा पाठ का लाभ लिया।

हुज़ूर विधानसभा क्षेत्र में 51 हज़ार श्री हनुमान चालीसा पाठ के संकल्प में सभी खेडापति श्री हनुमानजी मंदिरों में श्री हनुमान चालीसा पाठ का आयोजन विष्णु विश्वकर्मा द्वारा कराया जा रहा है।

राजहर्ष कॉलोनी में बुधवार 18 जनवरी को कृष्ण जन्म उत्सव मनाया जायेगा

भोपाल, उपनगर में राजहर्ष कॉलोनी में श्रीमद्भागवत कथा का सात दिवसीय आयोजन हो रहा है। आज मंगलवाल तीसरे दिन कथा व्यास पंडित भूपेंद्र बिलगैया ने सृष्टि का विस्तार एवं ध्रुव चरित्र का वर्णन सुनाया गया। श्रीमद्भागवत कथा 15 जनवरी को कलश यात्रा के साथ शुरू हुई थी। विनीत कुँज कोलार से 101 कलश के साथ डीजे की धुन में नाचते गाते माता बहनों के साथ कथा स्थल पर संपन्न हुई थी। कथा के आयोजक ओम प्रकाश गुरेले ने बताया कथा स्थल पर माता और बहने बड़ी संख्या में व्यास गद्दी से श्रीमद्भागवत कथा लाभ ले रहे है। संगीतमय भजनों पर झूम कर भजनों का आनंद ले रहे है। बुधवार को कृष्ण जन्म उत्सव मनाया जयेगा। कार्यक्रम में अवसर पर अशोक मालवीय, वरुण पंडित प्रजापति, धीरज पांडेय, हेमराज मालवीय एवं परिवार के ओर सभी भक्त लोग मुख्य रूप से उपस्थित रहे।

सफाई कामगारों की मांगों पर विचार हेतु प्रमुख सचिव की अध्यक्षता में बनेगी कमेटी

सफाई कामगारों की मांगों पर विचार हेतु प्रमुख सचिव की अध्यक्षता में बनेगी कमेटी

मैं यह वादा करता हूँ कि आपके कल्याण के लिये जो बन सकेगा, उसमें कोई कसर नहीं छोड़ूंगा। सभी नगरीय निकायों में आउटसोर्स व्यवस्था को समाप्त करेंगे। जल्द ही इसके आदेश जारी किये जायेंगे। सफाई कामगारों के 18 सूत्रीय मांग-पत्र पर विचार के लिये प्रमुख सचिव नगरीय विकास एवं आवास की अध्यक्षता में कमेटी गठित की जाएगी। कमेटी में संगठन के तीन प्रतिनिधि शामिल होंगे। कमेटी एक माह में रिपोर्ट देगी। नगरीय विकास एवं आवास मंत्री भूपेन्द्र सिंह रवीन्द्र भवन में मध्यप्रदेश सफाई कामगार सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे।
मंत्री सिंह ने कहा कि स्वच्छता मित्रों को हर माह समय पर वेतन दिलाने की व्यवस्था की जाएगी। भोपाल नगर निगम के चुंगी क्षतिपूर्ति की राशि जल्द जारी की जाएगी। अनुकम्पा नियुक्ति देने के संबंध में भी विचार किया जाएगा। उन्होंने कहा कि हर संभव मांगों को पूरा किया जाएगा।
सफाई कामगारों के चरणों में प्रणाम
नगरीय विकास एवं आवास मंत्री सिंह ने कहा कि आपका योगदान अमूल्य है। कोरोना काल में सफाई कामगारों द्वारा किये गये कार्यों की जितनी भी सराहना की जाएँ वह कम है। आप सभी के चरणों में मैं प्रणाम करता हूँ। आपके हितों की चिंता करना हमारी और राज्य सरकार की जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि महात्मा गाँधी के बाद स्वच्छता मित्रों का सम्मान प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने किया है। गाँधी जी ने कहा था कि आजादी से ज्यादा महत्वपूर्ण स्वच्छता है। गाँधी जी के बाद प्रधानमंत्री मोदी ने ही स्वच्छता को इतना महत्व दिया और स्वच्छता मिशन की शुरूआत की, जो अब अभियान बन चुका है। हमारी संस्कृति में भी स्वच्छता को लक्ष्मी से जोड़ा गया है।
देश में सेना और स्वच्छता मित्र का है महत्वपूर्ण योगदान
नगरीय विकास एवं आवास मंत्री सिंह ने कहा कि देश में सेना और स्वच्छता मित्रों का योगदान महत्वपूर्ण है। सेना का रक्षा में और स्वच्छता मित्रों का स्वच्छता में। सैनिक वेतन के लिये नहीं वतन के लिये कार्य करता है और इसी तरह स्वच्छता मित्र भी शहर के लिये कार्य करता है। इनके कार्य देश और समाज के लिये अनुकरणीय है।
मंत्री सिंह ने कहा कि सफाई कामगारों की दुर्घटना बीमा की राशि 2 लाख से बढ़ा कर 5 लाख रूपये कर दी गई है। वर्ष 2024 तक मशीनों से सफाई का कार्य विभिन्न शहरों में शुरू करने का लक्ष्य है। सफाई कर्मचारियों को मशीने उपलब्ध कराई जाएंगी। इससे सफाई कामगारों को काम सहूलियत होगी।
नगरपालिक निगम भोपाल की महापौर मालती राय ने कहा कि प्रदेश पूरे देश में स्वच्छता में नम्बर-1 सिर्फ आप लोगों के कारण आया है। उन्होंने कहा कि भोपाल नगर निगम में ठेके पर सफाई नहीं करवाई जाएगी। सफाई कामगारों को समय पर वेतन दिलाया जाएगा। राय ने कहा कि कड़कडाती ठण्ड में भी आप काम करते है, आपकी पीड़ा को मैं समझती हूँ।
अखिल भारतीय सफाई मजदूर ट्रेड यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष मगन झांझोट ने सफाई कामगारों के संबंध में विभिन्न मांगे रखी। उन्होंने नगरीय विकास एवं आवास मंत्री को 18 सूत्रीय मांग-पत्र भी सौंपा। कार्यक्रम में संगठन के अन्य पदाधिकारियों ने भी विचार व्यक्त किये। इस दौरान नगरपालिक निगम भोपाल के अध्यक्ष किशन सूर्यवंशी, अध्यक्ष नगरपालिक निगम सागर वृंदावन अहिरवार सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे।

जन सुनवाई में 60 से अधिक प्रकरणों का त्वरित निराकरण

कलेक्टर कार्यालय सभागृह में मंगलवार को हुई जनसुनवाई में अधिकारियों द्वारा 60 अधिक प्रकरणों को व्यक्तिगत रूप से सुना तथा मौके पर ही हल हो सकने वाली समस्याओं का निराकरण कराया। आवेदनों पर समय-सीमा में कार्यवाही करने तथा मानवीय आधार पर निराकरण करने के लिए संबंधित विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिये।

नर्सिंग साक्षात्कार 20 जनवरी को

जिला रोजगार कार्यालय भोपाल नर्सिंग आवेदकों के लिए रोजगार मेले का आयोजन 20 जनवरी को प्रात: 10 बजे से कार्यालय परिसर में किया जा रहा है।
जिला रोजगार अधिकारी मालवीय ने बताया कि अपोलो होम हेल्थ केयर लिमिटेड न्यू देहली के द्वारा नियुक्ति की जा रही है जिसमें होम केयर नर्सेस (महिला एवं पुरूष आवेदक) के लिए योग्यता, डिप्लोमा, जनरल नर्सिंग, बीएससी नर्सिंग और एएनएम जिनकी आयु 20 से 45 वर्ष के बीच हो वे अभ्यार्थी परीक्षा में भाग ले सकते है। उन्होंने बताया कि कार्य करने का स्थान दिल्ली एवं इंदौर रहेगा।
जिला रोजगार अधिकारी ने बताया कि जॉब फेयर में इच्छुक आवेदक 20 जनवरी 2023 को प्रात: 10 बजे जिला रोजगार कार्यालय में अपने सभी मूल प्रमाण पत्रों एवं बायोडाटा सहित साक्षात्कार के लिए उपस्थित हो। उन्होंने बताया कि भर्ती कंपनी द्वारा अपनी शर्तों पर की जाएगी। साक्षात्कार कंपनी के द्वारा लिया जाएगा उन्होंने कहा कि मेलों में उपस्थित होने वाले सभी आवेदकों को कोविड-19 के नियमों का पालन करना होगा।

राहुल गांधी ने सुरक्षा में चूक से किया इनकार

भारत जोड़ो यात्रा के दौरान सुरक्षा में चूक की घटना को राहुल गांधी ने साफ तौर पर खारिज कर दिया है। होशियारपुर में पत्रकारों से बातचीत करते हुए राहुल गांधी ने कहा – ‘कौन सी सुरक्षा में चूक हुई थी। वह मुझे गले लगाने आया था और अति उत्साहित था। इसे सुरक्षा में चूक नहीं कहेंगे। यात्रा में ऐसा होता रहता है।’ इस दौरान कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने RSS पर निशाना साधते हुए कहा कि भारत की सभी संस्थाओं को RSS और BJP कंट्रोल कर रही है। सभी संस्थाओं पर उनका दवाब है। चुनाव आयोग, नौकरशाही, न्यायपालिका पर उन्होंने कब्जा कर रखा है। जो पहले राजनीतिक लड़ाई होती थी, वैसी लड़ाई नहीं है। अब लड़ाई भारत की संस्थाओं और विपक्ष के बीच है।
वहीं वरुण गांधी के यात्रा में चलने को लेकर सवाल पर उन्होंने कहा कि वह भाजपा में हैं अगर वो यहां चलेंगे तो उन्हें दिक्कत होगी क्योंकि हमारी विचारधारा अलग है। मैं RSS के दफ़्तर में नहीं जा सकता। वरुण ने उस(भाजपा की) विचारधारा को अपनाया है, और मैं उसे स्वीकार नहीं कर सकता।
कांग्रेस नेता राहुल गांधी की सुरक्षा में बड़ी चूक हुई। पंजाब में भारत जोड़ो यात्रा (Bharat Jodo Yatra) के दौरान होशियारपुर के टांडा में अचानक एक शख्स सुरक्षा घेरे को तोड़कर घुसा और राहुल गांधी को गले लगा लिया। वैसे सुरक्षा बलों ने फौरन आगे बढ़कर उसे हटा दिया। जिस समय ये शख्स राहुल गांधी के नजदीक पहुंचा, उस समय पंजाब कांग्रेस के अध्यक्ष अमरिंदर राजा वारिंग भी वहीं थे। उन्होंने और सुरक्षकर्मियों ने मिलकर उस शख्स को वहां से हटाया।

चोट की वजह से बाहर हुए श्रेयर अय्यर

भारतीय बल्लेबाज श्रेयस अय्यर पीठ में चोट की वजह से न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज से बाहर हो गये हैं। बीसीसीआई ने इसकी जानकारी देते हुए बताया कि बैक इंजरी के चलते श्रेयस अय्यर यह सीरीज नहीं खेल पाएंगे। उनकी जगह पर मध्य प्रदेश के खिलाड़ी रजत पाटीदार को बतौर रिप्लेसमेंट शामिल किया गया है। 18 जनवरी से भारत और न्यूजीलैंड के बीच तीन मैचों की वनडे इंटरनेशनल सीरीज शुरु होनेवाली है। सीरीज का पहला मैच हैदराबाद में खेला जाना है। मैच से ठीक एक दिन पहले टीम इंडिया में ये बदलाव किया गया है।
भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने इसकी जानकारी देते हुए बताया कि श्रेयस अय्यर अब रिहैबिलिटेशन के लिए नेशनल क्रिकेट एकेडमी (एनसीए) जाएंगे। बीसीसीआई ने अब तक यह नहीं बताया है कि चोट कितनी गंभीर है। ठीक होने में कितना समय लग सकता है या उन्हें चोट कब लगी।अय्यर का बाहर होना टीम इंडिया के लिए बड़ा झटका है, क्योंकि श्रेयस ने पिछले एक साल में काफी दमदार प्रदर्शन किया है। सीरीज का दूसरा वनडे इंटरनेशनल मैच 21 जनवरी को रायपुर में, जबकि तीसरा और आखिरी मैच 24 जनवरी को इंदौर में खेला जाना है। इसके बाद भारत और न्यूजीलैंड के बीच तीन मैचों की टी20 इंटरनेशनल सीरीज भी खेली जाएगी।

अगले 48 घंटों तक भीषण शीतलहर का अलर्ट

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली और उत्तर भारत में शीतलहर (Cold Wave) का प्रकोप जारी है। उत्तर भारत के कई राज्यों में शीतलहर से लेकर भीषण शीतलहर की स्थिति को लेकर मौसम विभाग का अलर्ट जारी किया गया है। IMD की मानें तो 17 और 18 जनवरी को उत्तर पश्चिम भारत के कई इलाकों में भीषण शीतलहर लोगों को परेशान कर सकती है। 17 जनवरी को राजस्थान के कुछ हिस्सों में, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ और दिल्ली में शीतलहर से भीषण शीतलहर की स्थिति रहने का अनुमान है। दिल्ली में मंगलवार को शीतलहर जारी रहने के साथ ही न्यूनतम तापमान 2.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। ठंड और कोहरे के कारण सड़क एवं रेल यातायात भी प्रभावित हुआ।पीटीआई के मुताबिक कोहरे के कारण कम से कम 15 ट्रेनें एक से आठ घंटे तक की देरी से चल रही हैं। इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट के पास विजिबिलिटी 500 मीटर दर्ज की गई।
दिल्ली में ठंड का हाल
दिल्ली में पांच से नौ जनवरी तक भीषण शीतलहर चली जो एक दशक में इस महीने में प्रचंड शीतलहर की दूसरी सबसे लंबी अवधि रही। अभी तक इस महीने 50 घंटे तक घना कोहरा दर्ज किया गया जो 2019 के बाद से सबसे अधिक है। IMD की मानें तो 17 और 18 जनवरी को शीतलहर का प्रकोप रहेगा जबकि 19, 20 और 21 जनवरी को घना कोहरा छाया रहेगा।
यूपी: पाला पड़ने की आशंका
मंगलवार को पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों में पाला पड़ने की संभावना है। इसके साथ ही शीतलहर की भी संभावना है। वहीं, पूर्वी उत्तर प्रदेश में मंगलवार के लिए चेतावनी जारी की गई है। शीतलहर को देखते हुए कई जिलों में येलो अलर्ट जारी किया गया है। यूपी के कुछ हिस्सों में 20-24 जनवरी के बीच गरज चमक के साथ बारिश की भी संभावना है।

परिवार ने ग्वालियर कलेक्ट्रेट में किया पेट्रोल डालकर आत्म दाह का प्रयास

कलेक्ट्रेट में मंगलवार को जनसुनवाई में पट्टे की मांग को लेकर एक परिवार के 6 सदस्यों ने खुद पर पेट्रोल डालकर आत्मदाह का प्रयास किया।
एक परिवार के 8 लोग जनसुनवाई में आए थे। उनका कहना था कि हमें जहां पट्टे पूर्व में दिए गए हैं हमें वहां नहीं चाहिए। यह लोग एक बोतल में पेट्रोल लाए थे। इन्हें पेट्रोल डालते देखकर अधिकारियों के साथ सुरक्षाकर्मियों ने तत्काल रोक लिया और सभी को बाहर ले गए।
अपर कलेक्टर ने बताया कि कदम सिंह जाटव बेटा किशोर अपने परिवार के साथ पट्टे की मांग को लेकर आया था, लेकिन कपूर को पट्टा दिया जा चुका है।
एक साल पहले सरकारी जमीन पर उनके आवास को हटा दिया गया था। तत्काल प्रशासन ने पट्टे दिए थे । इसके बाद ये लोग दूसरी जगह पट्टे देने की मांग कर रहे थे।

बुधवार को ये उपाय करने से श्री गणेश की कृपा से बदल जाएगा भाग्य

हिन्दू धर्म में भगवान श्री गणेश सभी मांगलिक एवं धार्मिक कार्यों में प्रथम पूजनीय है। बुधवार का दिन उन्हीं को समर्पित है। गणेश जी को विघ्नहर्ता कहा जाता है। बुद्धि विद्या के दाता भगवान गणेश को हरा रंग अत्यंत प्रिय है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार जब किसी जातक की कुंडली में बुध ग्रह कमजोर स्थिति में होता है, तो बुधवार के दिन उसे हरी मूंग के कुछ उपाय करने से लाभ प्राप्त हो सकता है। बता दें कि बुधवार के दिन किए जाने वाले इन उपायों को आप नौकरी, व्यवसाय या घर से जुड़ी किसी तरह की समस्या के समाधान के लिए अपना सकते हैं।
दूर्वा
बुधवार के दिन भगवान श्री गणेश को दूर्वा अर्पित करें। दूर्वा गणेश जी को अत्यंत प्रिय होती है। सुबह स्नान के बाद मंदिर जाकर दूर्वा की 11 या 21 गांठ उनके चरणों में रखें। इस उपाय से आपके जीवन में चल रही समस्या का धीरे-धीरे समाधान होने लगेगा। बता दें कि जब मंदिर जाए तो हरे वस्त्र जरूर धारण करें। हरा रंग भगवान गणेश को अत्यंत प्रिय है।
हरी मूंग
श्री गणेश की कृपा प्राप्ति और कुंडली में कमजोर बुध को बलशाली करने के लिए हरी मूंग की दाल को चावल के साथ मिलाकार दान करें। इस आप मूंग के दाल बनाकर उसका सेवन भी कर सकते हैं। बुधवार को हरी मूंग को अंकुरित करके पक्षियों को देने से भी गणेश जी की कृपा प्राप्त होगी। वहीं, समय के साथ-साथ बुध की कमजोर स्थिति कुंडली में ठीक होने लगेगी।
बुध ग्रह को करें मजबूत
कुंडली में बुध ग्रह दूषित चल रहा है, तो उस व्यक्ति को बुधवार के दिन हरी मूंग का दान किसी गरीब, ज़रूरतमंद या फिर मंदिर में जाकर करने से बुध ग्रह का दोष समाप्त होने लगता है।
गणेश प्रतिमा की स्थापना
यदि किसी व्यक्ति के कुंडली में बुध ग्रह कमजोर है, तो ज्योतिष शास्त्र के अनुसार उसे पितृ पक्ष से कई तरह की समस्याएं आती हैं। इसके लिए आप अपने घर में भगवान गणेश की स्थापना करें और उनकी नियमित रूप से पूजा करें। इससे कुंडली में मौजूद बुध ग्रह का दोष शांत हो जाता है।

social welfare 2026

₹53,428 करोड़ की सामाजिक सहायता योजना मंजूर, दिव्यांग पेंशन के नियमों में बदलाव

0
नई दिल्ली, 16 अक्टूबर। केंद्र सरकार ने राष्ट्रीय सामाजिक सहायता कार्यक्रम (NSAP) को अगले पांच वर्षों तक जारी रखने के लिए ₹53,428 करोड़ की...
PM-USP CSSS Scholarship Renewal 2026-27

PM-USP CSSS Scholarship Renewal 2026-27: 31 अक्टूबर तक करें आवेदन, जानें पात्रता, जरूरी दस्तावेज...

0
भोपाल | KOLAR18.COM | Social Welfare & Education News कॉलेज और विश्वविद्यालय में पढ़ाई कर रहे विद्यार्थियों के लिए छात्रवृत्ति से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी सामने...
Women and Child Development;

महिला एवं बाल विकास पर केंद्र-राज्य मंथन, पोषण और महिला सुरक्षा पर फोकस

0
नई दिल्ली। महिला एवं बाल विकास मंत्रालय का दो दिवसीय विभागीय सम्मेलन 8 और 9 अक्टूबर 2026 को नई दिल्ली में आयोजित किया जा...
yogi modi modal

उत्तर प्रदेश Social Welfare योजनाएं 2026: पेंशन, छात्रवृत्ति और सरकारी योजनाओं की जानकारी

0
पेंशन, छात्रवृत्ति, महिला कल्याण, दिव्यांगजन सहायता और गरीब परिवारों के लिए प्रमुख सरकारी योजनाओं की संक्षिप्त जानकारी उत्तर प्रदेश में सामाजिक कल्याण योजनाओं का दायरा...
maaldhari-family

गुजरात में मालधारी परिवारों के पुनर्वास की नई योजना: ₹15 लाख सहायता, 100 वर्ग...

0
गुजरात। गुजरात सरकार ने बर्दा वन्यजीव अभयारण्य (Barda Wildlife Sanctuary) में रहने वाले मालधारी परिवारों के स्वैच्छिक पुनर्वास के लिए नई योजना की घोषणा...