सीएम राइज स्कूल योजना की नीति आयोग ने सराहना की

मध्यप्रदेश राज्य (बेस्ट प्रेक्टिसेस) के संबंध में उपाध्यक्ष नीति आयोग, भारत सरकार सुमन बेरी की अध्यक्षता में बैठक हुई। इसमें बेरी ने राज्य के विभिन्न विभागों के प्रमुखों से चर्चा की एवं विभागीय उपलब्धियों और अपेक्षाओं के संबंध में जानकारी प्राप्त की। मुख्य सचिव इकबाल सिंह बैंस ने प्रदेश में किए जा रहे विभागीय कार्यों का उल्लेख करते हुए राज्य सरकार की नीति एवं योजनाओं पर प्रकाश डाला।
उपाध्यक्ष नीति आयोग बेरी ने राज्य सरकार की बहुआयामी सीएम राइज स्कूल योजना की सराहना की एवं स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा शिक्षकों एवं विद्यार्थियों की उपस्थिति सुधार को लेकर किए जा रहे कार्यों को जाना। बेरी ने नगरीय प्रशासन विभाग को इंदौर के लगातार स्वच्छता में अव्वल रहने के लिए सराहना की और इस सफलता के मुख्य कारकों की जानकारी ली।
बेरी ने पर्यटन से मध्यप्रदेश में रोजगार के अवसरों की संभावनाओं की जानकारी ली और जीडीपी में योगदान पर चर्चा की। किसान कल्याण एवं कृषि विकास विभाग ने कृषि उपज निर्यात संवर्धन, ई-गिरदावरी एवं किसानों की उपज बेचने में सहायक फॉर्म गेट एप के बारे में तथा स्वास्थ्य विभाग ने मातृत्व एवं शिशु स्वास्थ्य के साथ एनीमिया रोग के नियंत्रण को लेकर किए जा रहे कार्यों की जानकारी नीति आयोग को दी।
उपाध्यक्ष, मप्र राज्य नीति एवं योजना आयोग प्रो. सचिन चतुर्वेदी ने मप्र में इंस्टीट्यूशनल फ्रेमवर्क को मजबूत करने एवं सांख्यिकी में व्यापक सुधार के लिए प्रस्ताव नीति आयोग भारत सरकार के समक्ष रखा।
मप्र शासन के पर्यटन, लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, स्कूल शिक्षा, किसान कल्याण एवं कृषि विकास तथा नगरीय विकास एवं आवास विभाग के अपर मुख्य सचिव/ प्रमुख सचिव एवं विभागाध्यक्ष उपस्थित थे। सभी विभागों से समन्वय का कार्य प्रमुख सचिव योजना,आर्थिक एवं सांख्यिकी विभाग द्वारा किया गया।

जी-20 अन्तर्गत थिंक-20 कार्यक्रम के प्रतिनिधियों ने मुख्यमंत्री चौहान से चाय पर की चर्चा

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान से जी-20 के अंतर्गत थिंक-20 कार्यक्रम में भोपाल आए विभिन्न देशों के प्रतिनिधियों ने चाय पर चर्चा की। मुख्यमंत्री चौहान ने वैचारिक सत्र के समापन के बाद कुशाभाऊ ठाकरे सभागृह में डेलिगेट्स से भेंट एवं बातचीत की। इस अवसर पर समूह छायाचित्र भी लिया गया। नीति आयोग भारत सरकार के उपाध्यक्ष सुमन बेरी, मध्यप्रदेश नीति आयोग के उपाध्यक्ष सचिन चतुर्वेदी और जी-20 देशों से आए डेलीगेट्स उपस्थित थे। डेलीगेट्स ने कुशाभाऊ ठाकरे सभागृह की साज-सज्जा और भवन के कलात्मक स्वरूप की सराहना की।

UNSC ने अब्दुल रहमान मक्की को भी घोषित किया वैश्विक आतंकी

संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद ने पाकिस्तान को झटका देते हुए सोमवार को पाकिस्तानी आतंकी अब्दुल रहमान मक्की को वैश्विक आतंकी घोषित कर दिया है। मिली जानकारी के अनुसार संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (UNSC) की 1267 आईएसआईएल और अलकायदा प्रतिबंध समिति के तहत अब्दुल रहमान मक्की को वैश्विक आतंकी घोषित किया गया है। UNSC के प्रस्ताव के अनुसार मक्की अब धन का इस्तेमाल नहीं कर सकता है। वह हथियार खरीद नहीं कर सकता और अधिकार क्षेत्र से बाहर यात्रा भी नहीं कर सकता है।
अमेरिकी सरकार ने मक्की पर 2 मिलियन डॉलर का इनाम घोषित किया है। संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद के फैसले से पहले ही वाशिंगटन और दिल्ली ने मक्की को घरेलू कानूनों के तहत आतंकवादी घोषित किया हुआ है। भारत में अब्दुल रहमान मक्की पर जम्मू और कश्मीर में हिंसा और हमलों के लिए युवाओं को धन जुटाने, भर्ती करने और कट्टरपंथी बनाने का दोषी है। मक्की लश्कर ए तैयबा (LeT) यानी जमात उल दावा (JuD) का पॉलिटिकल विंग का मुखिया है।
चीन ने लगाया था अड़ंगा
गौरतलब है कि बीते साल अब्दुल रहमान मक्की को वैश्विक आतंकी घोषित करने के लिए भारत भी संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में प्रस्ताव लेकर आया था, लेकिन चीन ने अड़ंगा लगा दिया था। जून में भारत ने इस मुद्दे पर चीन की आलोचना भी की थी।
भारत विरोधी बयानों को लेकर सुर्खियों में रहा मक्की
मक्की भारत के खिलाफ जहर उगलने के लिए सुर्खियों में रहा है। साल 2010 में पुणे के जर्मन बेकरी में धमाके के 8 दिन पहले मुजफ्फराबाद में भाषण दिया था और पुणे समेत भारत के तीन शहरों में आतंकी हमले करने की धमकी दी थी। यूएस स्टेट डिपार्टमेंट के अनुसार 2020 में पाकिस्तान के एंटी टेररिज्म कोर्ट ने मक्की को टेरर फाइनेंसिंग के केस में दोषी पाया था।

खरगोन से महेश्वर पहुंची खेलो इंडिया की मशाल

खेलो इंडिया की मशाल सोमवार को खरगोन नगर में भ्रमण कर दोपहर में महेश्वर पहुंची। खरगोन के उत्कृष्ट मैदान में जैसे ही कलेक्टर कुमार पुरुषोत्तम और एसपी धर्मवीर सिंह ने खेलो इंडिया की मशाल थामी। इस अवसर पर कलेक्टर ने कहा कि महेश्वर में छह और सात फरवरी को सिर्फ राष्ट्रीय स्तर का खेल ही नहीं हो रहा है, बल्कि प्रदेश के आठ जिले मिलकर इस बार मेजबानी भी कर रहे हैं। यह गौरव इस बार खरगोन को भी मिला है कि राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं के आयोजन के लिए हम तैयार हैं।
इस दौरान एसपी धर्मवीर सिंह ने कहा कि खेलो इंडिया का आयोजन होना अपूर्व है। इस दौरान जनजातीय कार्य विभाग के सहायक आयुक्त प्रशांत आर्य, जिला शिक्षा अधिकारी हेमेन्द्र वरणेरकर, जिला खेल अधिकारी पवि दुबे, तहसीलदार योगेन्द्र मौर्य, मप्र पाठ्यपुस्तक निगम के पूर्व उपाध्यक्ष भागीरथ कुमरावत, खिलाड़ी, सामाजिक संस्थाओं के प्रतिनिधि, अधिकारी उपस्थित रहे।

दो दिवसीय थिंक-20 बैठकों का दौर शुरू 

दो दिवसीय थिंक-20 बैठकों का दौर शुरू

भौतिक प्रगति की चाह में हमने प्रकृति का अंधाधुंध शोषण किया है, इसलिए हम क्लाइमेंट चेंज और ग्लोबल वार्मिंग के संकट का सामना कर रहे हैं। पर्यावरण को बचाने के लिए सारे देशों को सोचना पड़ेगा। प्रकृति के साथ प्रगति होनी चाहिए। बिना जनता की सहभागिता के यह संभव नहीं है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने ताप विद्युत की जगह वैकल्पिक ऊर्र्जा और पर्र्यावरण मित्र तकनीकी का उपयोग करने पर जोर दिया है और वर्र्ष 2030 तक के लक्ष्य निर्धारित किए हैं। इस दिशा में मध्य प्रदेश काम कर रहा है। यह बात मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने सोमवार को भोपाल के कुशाभाऊ ठाकरे सभागार में प्रारंभ हुए जी-20 के अंतर्गत थिंक-20 बैठकों के उद्घाटन सत्र में कही। इन दोदिवसीय बैठकों में 22 देशों के 94 प्रतिनिधियों के साथ देश और प्रदेश के तीन सौ प्रतिनिधि भाग ले रहे हैं। दो दिवसीय मंथन के बाद भोपाल घोषणा पत्र घोषित किया जाएगा।

मुख्यमंत्री ने कहा कि मेरा-तेरा की सोच छोटे दिल वालों की होती है। धरती मनुष्य के लिए हैं। भारत ने यही बात कही है। सबसे में परमात्मा का अंश है। प्रकृति प्रेम हमारी संस्कृति है। हमारे यहां प्राणियों, पहाड़, नदी और वृक्षों की पूजा होती है। अद्वैत भाव दुनिया से मतभेद को मिटा सकता है औैर प्रगति पथ पर ला सकता है। आज प्रकृति का शोेषण हो रहा है। विकसित देशों ने अंधाधुंध प्रकृति का शोषण किया है। जबकि, शोषण नहीं दोहन होना चाहिए। मध्य प्रदेश ने पर्र्यावरण संरक्षण की दिशा में गंभीरता से काम हो रहा है। मैं स्वयं प्रतिदिन पौधारोपण करता हूंं। जन्मदिन या अपनों की स्मृति में पौैधा लगाने का आव्हान किया है। अंकुर अभियान चलाया। आज तक 37 लाख लोग पौधे लगा चुके हैं। पानी बचाने के लिए जलाभिषेक अभियान चलाया। प्रधानमंत्री ने बूंद-बूंद पानी सहेजने का आव्हान किया तो हजारों अमृत सरोवर बन गए। साढ़े चार लाख जल संरचनाएं बन गईं। नहर से सिंचार्ई की जगह पाइप से पानी पहुंचाने की व्यवस्था बनाई है। सौर ऊर्जा पांच हजार मेगावाट बन रही है। जलाशाय में भी पानी के ऊपर सौर ऊर्जा संयंत्र स्थापित कर रहे हैं। इंदौर देश का सबसे स्वच्छ शहर तो भोपाल सबसे स्वच्छ राजधानी है। जनता का साथ मिला तो समाधान निकला। जी 20 का सूत्र वाक्य भी पृथ्वी एक है, सबके लिए है। हमारी चिंता और लक्ष्य एक होना चाहिए। आगे निकलने की अंधी दौड़ न लगाएं। उन्होंने सुझाव दिया कि जी 20 ही क्यों, ऐसा एक मंच होना चाहिए, जहां पूरा विश्व एक हो जाए। केंद्र सरकार के नेतृत्व में संतुलित औैर समवेशी विकास कर पाएंगे

इंडोनेशिया के राष्ट्रीय विकास योजना मंत्रालय में राजनीतिक, कानून, सुरक्षा और रक्षा मामलों के उप मंत्री डा स्लामेट सोएडारसोनो ने कहा कि हमें पूरा विश्वास है कि केंद्र सरकार के नेतृत्व में संतुलित और समवेशी विकास कर पाएंगे। इंडोनेशिया ने सभी देशों को वैक्सीन उपलब्ध करा सकता है। महामारी के बाद अब इसकी तैयारी कर रहे हैैं कि ऐसी स्थिति से निपटने में कैसे समक्ष हों। सामाजिक सुरक्षा और जलवायु परिवर्तन में योगदान दे सके। वहीं, एशियन डेवलपमेंट बैंक के सीईओ टेत्सुशी सोनोबे हम जी 7 की अध्यक्षता कर रहे हैं। जी 20 और जी 7 में कैसे समन्वय हो, इस पर विचार करना चाहिए। पर्यावरण परिवर्तन पर हम सबको मिलकर काम करना होगा। सायबर क्राइम के विरुद्ध काम करने की जरूरत है। एक ऐसा माडल ढूंढा जाना चाहिए, जहां वैश्विक सुशासन की बात हो सके। नीति आयोग के उपाध्यक्ष सुमन बेरी ने कहा कि पूरा विश्व हमारी ओर देख रहा है।कोरोना संकट के बीच भारत तेजी से उभरकर आया है। महिलाओं को बच्चों को लेकर काम करने की जरूरत है। हमने विश्वविद्यालयों को जोड़ा है। प्रोफेसर सचिन चतुर्वेदी ने बताया कि भारत विश्व की तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्था है। हमने समावेशी विकास का माडल अपनाया है।

मैं खुद नहीं, आगे भी पार्टी ही तय करेगी मेरी भूमिका : शिवराज

मैं खुद नहीं, आगे भी पार्टी ही तय करेगी मेरी भूमिका : शिवराज

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि वह पार्टी के एक समर्पित कार्यकर्ता हैं। वह खुद तय नहीं कर सकते कि उन्हें क्या काम करना है। पार्टी जो जिम्मेदारी देगी, उसे निभाएंगे। पार्टी और सरकार में भूमिका क अटकलों के बीच शिवराज सिंह ने यह बात कही है।

मैं पार्टी में किसी भी जिम्मेदारी के बारे में अपने आप तय नहीं कर सकता। पार्टी जो भी निर्धारित करेगी, वह मैं करूंगा। अगर पार्टी मुझसे कार्यक्रम में दरी बिछाने के लिए कहेगी तो मैं वह भी करूंगा। एक अच्छा पार्टी कार्यकर्ता वह है, जो अपने बारे में स्वयं निर्णय नहीं लेता। यह पार्टी को तय करना है कि कौन सा व्यक्ति कहां पर उपयुक्त रहेगा। प्रदेश में इसी वर्ष अंत में विधानसभा के चुनाव होने हैं।

हाल ही में इंदौर में प्रवासी भारतीय सम्मेलन और ग्लोेबल इंवेस्टर्स समिट का सफलतापूर्वक आयोजन करा चुके शिवराज ने चुनाव के संदर्भ में कहा कि, ‘हमारे लिए तो हर वर्ष ही चुनावी है। हम नियमित काम करते हैं। चुनावी वर्ष की अवधारणा तो उनके लिए है, जो वर्षों तक काम ही नहीं करते। हालांकि, उन्होंने कहा कि उनका जोर आत्मनिर्भर मध्य प्रदेश बनाने को लेकर है। इसके लिए बुनियादी संसाधन, शिक्षा, स्वास्थ्य और रोजगार पर ज्यादा ध्यान दे रहे हैं। गुजराज के विधानसभा चुनाव के बाद मध्य प्रदेश में भी वर्तमान विधायकों में करीब 40 प्रतिशत को बदलने की बात जोर पकड़ रही है। इस पर उन्होंने कहा कि यह कि यह भी पार्टी तय करेगी।

LG ने 24 जनवरी को दिल्ली मेयर का चुनाव की मंजूरी दी 

LG ने 24 जनवरी को दिल्ली मेयर का चुनाव की मंजूरी दी

दिल्ली में मेयर का चुनाव 24 जनवरी को होगा। एलजी वीके सक्सेना ने इसकी मंजूरी दे दी है। इससे पहले 6 जनवरी को नवनिर्वाचित दिल्ली नगर पार्षदों की बैठक हुई थी, लेकिन भारी हंगामे के कारण मेयर का चुनाव नहीं हो सका था। मेयर पद के लिए आम आदमी पार्टी ने दो, तो भाजपा ने एक उम्मीदवार को मैदान में उतारा है। 250 सदस्यीय एमसीडी में आम आदमी पार्टी ने 134 सीट जीती है। मेयर पद के लिए तीन नाम दौड़ में हैं- शैली ओबेरॉय (AAP), आशु ठाकुर (AAP) और भाजपा से रेखा गुप्ता। कांग्रेस चुनाव में हिस्सा नहीं ले रही है।

अगले दो दिनों तक जारी रहेगी शीतलहरी

अगले दो दिनों तक जारी रहेगी शीतलहरी
दिल्ली-एनसीआर समेत हरियाणा, यूपी और राजस्थान जैसे उत्तर भारत के तमाम राज्यों में ठंड का प्रकोप जारी है। वैसे दिन में धूप निकल रही है, लेकिन शीतलहर और सर्द हवाओं की वजह से सुबह और शाम के वक्त कड़ाके की ठंड रहती है। सोमवार को राजधानी दिल्ली में न्यूनतम तापमान 1.6 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया, जो सामान्य से करीब 6 डिग्री तक कम था। राजस्थान के चुरू में तो तापमान माइनस 2.5 डिग्री तक दर्ज किया गया है। मौसम विभाग का कहना है कि अगले दो दिनों तक ऐसी ही ठंड बनी रहेगी, लेकिन उसके बाद तापमान बढ़ने लगेगा और लोगों को ठंड से थोड़ी राहत मिलेगी। यानी 19 जनवरी से तापमान में बढ़ोतरी हो सकती है। वैसे इसकी वजह से कोहरे की समस्या बढ़ सकती है।
पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, राजस्थान, उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश अभी तीन दिनों तक शीत लहर का असर जारी रहेगा, लेकिन उसके बाद कुछ राहत जरूर होगी। इस दौरान भारत के कई हिस्सों में तापमान 1 से 3 डिग्री सेल्सियस तक आ सकता है। दिल्ली के सफदरजंग में तापमान 1.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो 1 जनवरी 2021 के बाद से अब तक का सबसे निचला स्तर है। मंगलवार तक उत्तर भारत के कई राज्यों में न्यूनतम तापमान 1 से 3 डिग्री सेल्सियस तक लुढ़क सकता है। हालांकि पश्चिमी विक्षोभ के चलते बुधवार से हालात कुछ सुधरेंगे और 19 जनवरी से ठंड कम होना शुरू हो सकता है।

PM मोदी बीजेपी कार्यसमिति की बैठक में हुए शामिल

PM मोदी बीजेपी कार्यसमिति की बैठक में हुए शामिल

दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पटेल चौक से संसद मार्ग तक के लिए रोड शो किया। इस दौरान सड़क के दोनों ओर भारी भीड़ जुटी और लोगों ने पुष्प वर्षा कर प्रधानमंत्री का स्वागत किया। करीब 15 मिनट तक चले इस रोड शो के दौरान बीजेपी कार्यकर्ताओं की भारी भीड़ देखने को मिली।रोड शो का समापन एनडीएमसी कन्वेंशन सेंटर पर हुआ, जहां प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भाजपा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में शामिल हुए। इस बैठक में 2024 के चुनावी रण को लेकर मंथन होनेवाला है।

सोमवार को दिल्ली के एनडीएमसी कन्वेंशन सेंटर में भारतीय जनता पार्टी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की दो दिवसीय बैठक चल रही है। बैठक में हिस्सा लेने के लिए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह भी पहुंचे हुए हैं। साथ ही विदेश मंत्री डॉ. एस जयशंकर, केंद्रीय मंत्री निर्मला सीतारमण और हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर बीजेपी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक के लिए एनडीएमसी कन्वेंशन सेंटर पहुंचे। इस बैठक में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने राज्य महासचिवों द्वारा प्रस्तुत रिपोर्टों की समीक्षा की।

एमपी विधानसभा चुनाव: हुजूर विधानसभा में जनवरी-2023 के 15 दिनों में ही चुनावी हथकंडों ने जोर पकड़ा

भोपाल, भोपाल जिले की सबसे चर्चित विधानसभा हुजूर में चुनावी वर्ष के पहले पाक्षिक में चुनावी गुणाभाग शुरू हो गया है। पहले पाक्षिक में विधायक रामेश्वर शर्मा अपने चिर-परिचित अंदाज में हर मंच पर हुजूर विधानसभा में लगातार शुरू हो रहे विकास कार्यो और पूरे हो चुके विकास को गिना रहे है। देश-प्रदेश में हो रहे भाजपा सरकार के जनहितकारी योजना, लाभ को जनता तक पहुँचा रहे है।

वही कांग्रेस से टिकट प्रबल दावेदार जितेंद्र डागा, नरेश ज्ञानचंदानी धार्मिक आयोजन, सामाजिक कार्यक्रमों के माध्यम से शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में जनता से जुड़ रहे है। सुरेश पचौरी समर्थक विष्णु विश्वकर्मा भी विधानसभा में आने वाले खेड़ापति हनुमान मंदिरों पर हनुमान चालीसा पाठों का आयोजन कर रहे है। दिग्विजय सिंह, जयवर्धन सिंह फैंस के नाम से पहचाने जाने वाले राहुल सिंह राठौड़ भी अपने भाजपा विरोधी अंदाज में सोशल मीडिया में बैनर पोस्टर की लड़ाई के साथ 26 जनवरी को होने वाले माँ तूझे प्रणाम को राजनीतिक रंग देने का हर सम्भव प्रयास कर रहे है। क्षेत्र के सबसे चर्चित नाम श्याम सिंह मीना ने अपनी समाजसेवी छवि के साथ जनता के बीच जाना शुरू कर दिया है। श्याम सिंह मीना अपनी संरक्षण समिति के द्वारा कोलार कप करा रहे है जिसमे क्षेत्र की 70 टीमों को बुलाया गया है।

PM-USP CSSS Scholarship Renewal 2026-27

PM-USP CSSS Scholarship Renewal 2026-27: 31 अक्टूबर तक करें आवेदन, जानें पात्रता, जरूरी दस्तावेज...

0
भोपाल | KOLAR18.COM | Social Welfare & Education News कॉलेज और विश्वविद्यालय में पढ़ाई कर रहे विद्यार्थियों के लिए छात्रवृत्ति से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी सामने...
Women and Child Development;

महिला एवं बाल विकास पर केंद्र-राज्य मंथन, पोषण और महिला सुरक्षा पर फोकस

0
नई दिल्ली। महिला एवं बाल विकास मंत्रालय का दो दिवसीय विभागीय सम्मेलन 8 और 9 अक्टूबर 2026 को नई दिल्ली में आयोजित किया जा...
yogi modi modal

उत्तर प्रदेश Social Welfare योजनाएं 2026: पेंशन, छात्रवृत्ति और सरकारी योजनाओं की जानकारी

0
पेंशन, छात्रवृत्ति, महिला कल्याण, दिव्यांगजन सहायता और गरीब परिवारों के लिए प्रमुख सरकारी योजनाओं की संक्षिप्त जानकारी उत्तर प्रदेश में सामाजिक कल्याण योजनाओं का दायरा...
maaldhari-family

गुजरात में मालधारी परिवारों के पुनर्वास की नई योजना: ₹15 लाख सहायता, 100 वर्ग...

0
गुजरात। गुजरात सरकार ने बर्दा वन्यजीव अभयारण्य (Barda Wildlife Sanctuary) में रहने वाले मालधारी परिवारों के स्वैच्छिक पुनर्वास के लिए नई योजना की घोषणा...
mann ki baat 1st episode

विजयादशमी के दिन शुरू हुई थी ‘मन की बात’: 3 अक्टूबर 2014 से सितंबर...

0
विशेष जानकारी | मन की बात पहले 14 मिनट के प्रसारण से 100वें एपिसोड और 2026 के आधिकारिक रेडियो आर्काइव तक की महत्वपूर्ण तारीखें। शुरुआत 3 अक्टूबर 2014 अवसर विजयादशमी पहला...