केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी के नागपुर दफ्तर पर धमकी भरे कॉल

केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी के नागपुर स्थित ऑफिस पर शनिवार को धमकी भरे दो फोन कॉल किए गए। समाचार एजेंसी के मुताबिक, अज्ञात शख्स ने दिन में 11.30 और 11.40 बजे ये कॉल किए। पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है और जांच जारी है। माना जा रहा है कि यह किसी की शरारत हो सकती है।

ओडिशा में महिला क्रिकेटर राजश्री स्वैन का शव जंगल में फांसी पर टंगा मिला

ओडिशा में महिला क्रिकेटर राजश्री स्वैन का शव जंगल में फांसी के फंदे से लटका मिला है। वे 11 जनवरी से लापती थीं। कटक के जंगल में शव मिलने के बाद परिवार ने ओडिशा क्रिकेट एसोसिएशन पर गंभीर आरोप लगाए हैं। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। कटक के पुलिस उपायुक्त पिनाक मिश्रा के अनुसार, 26 वर्षीय राजश्री की स्कूटी अथागढ़ के गुरुदिझटिया जंगल में लावारिस हालत में मिली। यहीं उनका शव एक पेड़ पर फांसी से लटका था।
राजश्री दाएं हाथ की तेज गेंदबाज थीं और मध्य क्रम की बल्लेबाजी भी करती थीं। लापता होने के बाद 12 जनवरी को उनके कोच ने पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई थी। Cricketer Rajshree Swain मूल रूप से पुरी जिले की रहने वाली थीं।
वो पुडुचेरी में आगामी राष्ट्रीय स्तर के टूर्नामेंट के लिए ओडिशा क्रिकेट एसोसिएशन द्वारा आयोजित एक प्रशिक्षण शिविर में भाग लेने के लिए कटक आई थीं। हालांकि, वह टूर्नामेंट के लिए चुनी गई 16 सदस्यीय टीम में उनको स्थान नहीं मिला था। तब वो रोते हुए कैंप से निकली थीं।

अली रजा अकबरी को ईरान ने दी फांसी

ईरान ने ब्रिटेन के लिए जासूसी करने के आरोप में अपने ही देश के पूर्व डिप्टी रक्षा मंत्री अली रजा अकबरी को फांसी दे दी। 11 जनवरी को ही उन्हें फांसी की सजा सुनाई गई थी। अली रजा अकबरी के पास ईरान और ब्रिटेन की दोहरी नागरिकता थी। ईरान में मंत्री पद से हटने केे बाद वे ब्रिटेन चले गए थे। 2019 में लौटे तो उन्हें जासूसी के आरोप में गिरफ्तार कर लिया गया। केस चला और अब फांसी की सजा भी दे दी गई।
अली रजा अकबरी को ईरान में उदारवादी राजनीति का बड़ा चेहरा माना जाता था। आरोप था कि उन्होंने ईरान के नेशनल सिक्योरिटी काउंसिल में रहते हुए ब्रिटेन को अहम जानकारी दी। गिरफ्तार करने के बाद उन्हें लगातार टॉर्चर किया गया था। इस दौरान ब्रिटेन ने उनकी रिहाई की पूरी कोशिश की, लेकिन कोई फायदा नहीं हुआ।
अंतरिक्ष क्षेत्र में सहयोग बढ़ाते हुए भारत और अमेरिका इस साल के अंत में एक संयुक्त पृथ्वी अवलोकन परियोजना के तहत नासा-इसरो सिथेटिक अपर्चर रडार (निसार) उपग्रह का प्रक्षेपण कर सकते हैं। विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्री जितेंद्र सिह शुक्रवार को यह बात कही। उन्होंने नेशनल साइंस फाउंडेशन के निदेशक सेतुरमन पंचनाथन के नेतृत्व में एक अमेरिकी प्रतिनिधिमंडल की यात्रा के दौरान यह टिप्पणी की।
निसार प्राकृतिक खतरों, समुद्र के स्तर में वृद्धि और भूजल के बारे में जानकारी प्रदान करने के लिए पृथ्वी के बदलते पारिस्थितिकी तंत्र, गतिशील सतहों और बर्फ के द्रव्यमान को मापेगा और अन्य अनुप्रयोगों में मदद करेगा।यह आरोही और अवरोही दर्रों पर विश्व स्तर पर पृथ्वी की भूमि और बर्फ से ढकी सतहों का भी निरीक्षण करेगा।
मूल रूप से तीन साल के मिशन के लिए यह औसतन हर छह दिन में पृथ्वी का नमूना लेगा। जितेंद्र सिह ने प्रतिनिधिमंडल से कहा, नासा-इसरो सिथेटिक एपर्चर रडार उपग्रह के 2023 में प्रक्षेपित होने की उम्मीद है।

’भारत जोड़ो यात्रा’ सांसद संतोख सिंह के निधन के बाद रोकी गई

पंजाब के जालंधर से कांग्रेस सांसद संतोख सिंह चौधरी का निधन हो गया है। संतोख सिंह की तबीयत उस समय बिगड़ी थी, जब वे राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा में हिस्सा ले रहे थे। जानकारी के मुताबिक, यात्रा जब लुधियाना से रवाना हुई, तब संतोख सिंह पद यात्रा कर रहे थे।
असहज महसूस होने पर उन्हें तत्काल अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। हार्ट अटैक से उनकी मौत हुई है। पंजाब में अभी कड़ाके की ठंड पड़ रही है। बता दें, भारत जोड़ो यात्रा का पंजाब चरण भी समाप्त होने जा रहा है। यहां से यात्रा हिमाचल और फिर जम्मू-कश्मीर में प्रवेश कर जाएगी। संतोख सिंह के निधन के बाद राहुल गांधी ने यात्रा रोक दी है और वे जालंधर के लिए रवाना हो गए हैं।
कांग्रेस नेताओं ने बताया कि संतोख सिंह के अंतिम संस्कार के बाद ही यात्रा शुरू होगी। इस बीच पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे समेत तमाम बड़े नेताओं ने संतोख सिंह के असमय निधन पर दुख व्यक्त किया है। खरगे ने ट्वीट किया, ‘हमारे सांसद संतोख सिंह चौधरी के असामयिक निधन के बारे में जानकर गहरा सदमा और दुख हुआ..।’
वहीं लोकसभा स्पीकर ओम बिड़ला ने ट्वीट किया, जालंधर से लोकसभा सांसद श्री संतोख सिंह जी के निधन पर शोक व्यक्त करता हूं। सुदीर्घ सार्वजनिक जीवन में जनहित के मुद्दों पर वे सदैव मुखर रहे। सदन में अनुशासन से अपनी बात रखना उनके व्यक्तित्व की खासियत थी। ईश्वर दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करें। परिजनों के प्रति मेरी संवेदनाएं।

अहमदाबाद में शताब्दी महोत्सव में मुख्यमंत्री चौहान शामिल हुए

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि प्रमुख स्वामी महाराज जैसे व्यक्तित्व समाज को नशा मुक्त बनाने के लिए जीवन समर्पित करते हैं। इनके प्रयास अन्य लोगों के लिए प्रेरणा बनते हैं। मध्यप्रदेश में जन-सहयोग से नशा मुक्ति के साथ ही पानी बचाव, जल-संरक्षण, पर्यावरण की रक्षा और बेटियों और बहनों के सम्मान के लिए लगातार कार्य हो रहा है। मुख्यमंत्री चौहान अहमदाबाद में प्रमुख स्वामी महाराज के शताब्दी महोत्सव को संबोधित कर रहे थे। गत 15 दिसम्बर से प्रारंभ शताब्दी महोत्सव 15 जनवरी तक चलना है। महोत्सव के लिए अहमदाबाद में लगभग 600 एकड़ क्षेत्र में प्रमुख स्वामी नगर बनाया गया है। प्रमुख स्वामी जी 7 दिसम्बर 1921 को गुजरात में जन्मे थे। वे 13 अगस्त 2016 में ब्रह्मलीन हुए।
प्रधानमंत्री जी स्वामी जी के आशीर्वाद से बना रहे भारत को वैभवशाली
मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि मैं अनेक कार्यक्रमों में पर्यावरण संरक्षण का संदेश नागरिकों को देता हूँ। स्वयं मैं भी प्रतिदिन पौधा लगाकर पर्यावरण की रक्षा के लिए छोटा सा योगदान दे रहा हूँ। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी प्रमुख स्वामी के आशीर्वाद से राष्ट्र को शक्तिशाली और वैभवशाली बनाने में जुटे हैं। प्रधानमंत्री ने कहा है कि वर्ष 2070 तक भारत को कार्बन न्यूट्रल बनाना है। पेड़ महत्वपूर्ण हैं। इसलिए आम जनता से अनुरोध करता हूँ कि आप रोज न लगाएँ, लेकिन जन्म-दिन के दिन जरूर पेड़ लगाएँ। विवाह वर्षगांठ पर भी पौधे लगाएँ। मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि प्रमुख स्वामीजी ने तो लाखों लाख लोगों से नशा छुड़वा दिया था। मध्यप्रदेश में व्यसन मुक्त ग्राम बनाने का आव्हान किया गया है।

सूर्यदेव आज रात 3.01 मिनट पर उत्तरायण होंगे

सूर्यदेव आज रात 3.01 मिनट पर उत्तरायण होंगे

साल का पहला बड़ा त्योहार मकर संक्रांति स्नान पर्व इस बार दो दिन शनिवार व रविवार को पड़ रहा है। परंपरा के अनुसार 14 जनवरी को स्नान होगा, हालांकि मुहूर्त 15 जनवरी को है। मकर संक्रांति स्नान के लिए देश भर की नदियों में श्रद्धालुओं पहुंचने लग गए हैं। ज्योतिषाचार्यों के अनुसार, संक्रांति 14 जनवरी की रात 3.01 बजे लगेगी। इस समय पर सूर्यदेव मकर राशि में आकर उत्तरायण होंगे। सूर्यदेव के उत्तरायण होने के साथ ही सभी शुभ कार्य आरंभ हो जाएंगे। मकर संक्रांति पर्व 15 जनवरी की दोपहर 2.27 बजे तक ही रहेगा। उदयातिथि होने से रविवार को मकर संक्रांति का पुण्यकाल दिनभर माना जाएगा।

पौराणिक मान्यता है कि इस दिन पवित्र नदियों में स्नान करके यथासंभव दान करना अत्यंत पुण्यकारी होता है।

इस वर्ष मकर संक्रांति पर मकर राशि में सूर्य, शुक्र, शनि का संचरण होने से त्रिग्रहीय योग का अद्भुत संयोग बन रहा है। चित्रा व स्वाति नक्षत्र का संचरण पुण्यकारी है। कंबल, खिचड़ी, तांबा, स्वर्ण का दान करना चाहिए। लोहा व उड़द का दान नहीं करना चाहिए।

स्मार्ट सिटी पार्क में मुख्यमंत्री चौहान ने किया पौध-रोपण

स्मार्ट सिटी पार्क में मुख्यमंत्री चौहान ने किया पौध-रोपण

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने स्मार्ट सिटी पार्क में नीम, गुलमोहर और शहतूत के पौधे लगाए। मुख्यमंत्री चौहान के साथ फाइन वर्क समाज सेवी संस्था, नर्मदापुरम की अध्यक्ष सीमा कैथवास, राजीव अग्रवाल, अंकिता उपाध्याय, सुरेश सिंह अरोरा और योगेश सिंह राजपूत ने पौध-रोपण किया।

 

मुख्यमंत्री चौहान के साथ सामाजिक कार्यकर्ता कुणाल श्रीवास्तव, अशोक मीना, अंकित श्रीवास्तव, सतीश विश्वकर्मा और अंतिम साहू ने भी अपने जन्म-दिवस पर पौधा लगाया।

अमीरों की लिस्ट में Gautam Adani को तीसरे नंबर पर

दुनिया के टॉप-10 अरबपतियों के बीच एक- दूसरे को पीछे- छोड़ने की जंग लगातार जारी रहती है और ताजा मुकाबला एशिया और भारत के सबसे अमीर कारोबारी गौतम अदाणी (Gautam Adani) और एमेजन के संस्थापक जेफ बेजोस (Jeff Bezos) के बीच देखा जा रहा है। दोनों दिग्गज कारोबारियों की संपत्ति में बेहद मामूली अंतर रह गया है।
ब्लूमबर्ग बिलेनियर इंडेक्स के मुताबिक, अदाणी की संपत्ति 119 बिलियन डॉलर है और वहीं बेजोस की संपत्ति 118 बिलियन डॉलर पर पहुंच गई है। इस तरह देखें तो अदाणी के मुकाबले बेजोस की संपत्ति में एक बिलियन डॉलर का कम है। बीते 24 घंटे में अदाणी की संपत्ति में 698 मिलियन डॉलर और बेजोस की संपत्ति में 279 मिलियन डॉलर का इजाफा हुआ था।
अदाणी से कल आगे निकल गए थे बेजोस
शेयरों की कीमत के आधार पर अमीरों की सूची में प्रतिदिन फेरबदल होता रहता है। वहीं, कल बेजोस की संपत्ति में 5.23 बिलियन डॉलर का इजाफा हुआ था, जिस कारण उनकी संपत्ति अदाणी से अधिक हो गई थी। वहीं, इस दौरान अदाणी की संपत्ति में 912 मिलियन डॉलर का घाटा हुआ था।

जॉर्जिया एंड्रियानी ने डीप नेक ड्रेस में दिखाई सिजलिंग अदाएं

जॉर्जिया एंड्रियानी ने डीप नेक ड्रेस में दिखाई सिजलिंग अदाएं
अरबाज खान संग रिश्ते को लेकर चर्चा में रहने वाली इटालियन एक्ट्रेस जॉर्जिया एंड्रियानी एक बार फिर खबरों में आ गई हैं। एक्ट्रेस सोशल मीडिया पर खूब एक्टिव रहती हैं और अपनी बोल्ड अदाओं से अक्सर इंटरनेट का पारा बढ़ाती हैं। अब जॉर्जिया अपने लेटेस्ट पोस्ट की वजह से फैंस की धड़कनें बढ़ा रही हैं। जॉर्जिया ने सोशल अकाउंट पर डीप नेक ड्रेस में बेहद बोल्ड तस्वीर शेयर की है। एक्ट्रेस की लेटेस्ट तस्वीर सोशल मीडिया पर तहलका मचा रही है और उनका ये लुक देखकर फैंस दीवाने हुए जा रहे हैं।
डीप नेक ड्रेस में ढहाया कहर
जॉर्जिया एंड्रियानी की सोशल मीडिया पर काफी तगड़ी फैन फॉलोइंग हैं। फैंस के बीच चर्चाओं में बनी रहने के लिए आए दिन दिलचस्प पोस्ट शेयर करती दिख जाती हैं। खासकर कि वो अपने इंस्टाग्राम पर आए दिन बोल्ड फोटो शेयर करती रहती हैं। इन फोटोज में जॉर्जिया का लुक फैंस को खूब पसंद आता है। हाल ही में एक्ट्रेस ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक पोस्ट शेयर किया जिसमें वो डीप नेक ब्लू कलक ड्रेस पहनकर पोज करते हुए नजर आ रही हैं।

जोशीमठ के लिए राहत पैकेज का ऐलान

उत्तराखंड सरकार ने जोशीमठ के लिए राहत पैकेज का ऐलान कर दिया है। जानकारी के मुताबिक, जिन लोगों को इस आपदा के कारण अपने घर छोड़कर कैम्प में रहना पड़ रहा है, उनको हर दिन 950 रुपए दिए जाएंगे। इस राशि से वे अपनी पसंद की जगह पर रह पाएंगे। वहीं हर परिवार के दो सदस्यों को मनरेगा के हिसाब से काम किया जाएगा और इसके ऐवज में उन्हें हर दिन 450 रुपए मिलेंगे। 6 महीने तक बिजली का बिल माफ कर दिया गया है। जिन परिवारों के साथ पशु हैं, उन्हें 15,000 रुपए अतिरिक्त दिए जाएंगे। सहकारी बैंकों से जिन लोगों ने लोन लिया है, उन्हें एक साल तक किस्त नहीं भरना होगी।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट की बैठक में यह फैसला लिया गया। प्रभावित परिवारों के रहने के लिए तीन स्थान चिन्हित किए गए हैं। यह इन लोगों के खाने-पीने की व्यवस्था भी की गई है।
साथ ही प्रभावित इलाकों की लोड कैपेसिटी को लेकर सर्वे भी होगा। सर्वे की रिपोर्ट के आधार पर सरकार आगे का फैसला लेगी। आपदा सामने आने के बाद से प्रभावित परिवारों के मन में सवाल था कि वे कहां जाएंगे, कहां रहेंगे और उनकी कमाई का साधन क्या होगा। इस कैबिनेट बैठक के जरिए सरकार ने इसी समस्या का हल प्रदान करने की कोशिश की है।

PM-USP CSSS Scholarship Renewal 2026-27

PM-USP CSSS Scholarship Renewal 2026-27: 31 अक्टूबर तक करें आवेदन, जानें पात्रता, जरूरी दस्तावेज...

0
भोपाल | KOLAR18.COM | Social Welfare & Education News कॉलेज और विश्वविद्यालय में पढ़ाई कर रहे विद्यार्थियों के लिए छात्रवृत्ति से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी सामने...
Women and Child Development;

महिला एवं बाल विकास पर केंद्र-राज्य मंथन, पोषण और महिला सुरक्षा पर फोकस

0
नई दिल्ली। महिला एवं बाल विकास मंत्रालय का दो दिवसीय विभागीय सम्मेलन 8 और 9 अक्टूबर 2026 को नई दिल्ली में आयोजित किया जा...
yogi modi modal

उत्तर प्रदेश Social Welfare योजनाएं 2026: पेंशन, छात्रवृत्ति और सरकारी योजनाओं की जानकारी

0
पेंशन, छात्रवृत्ति, महिला कल्याण, दिव्यांगजन सहायता और गरीब परिवारों के लिए प्रमुख सरकारी योजनाओं की संक्षिप्त जानकारी उत्तर प्रदेश में सामाजिक कल्याण योजनाओं का दायरा...
maaldhari-family

गुजरात में मालधारी परिवारों के पुनर्वास की नई योजना: ₹15 लाख सहायता, 100 वर्ग...

0
गुजरात। गुजरात सरकार ने बर्दा वन्यजीव अभयारण्य (Barda Wildlife Sanctuary) में रहने वाले मालधारी परिवारों के स्वैच्छिक पुनर्वास के लिए नई योजना की घोषणा...
mann ki baat 1st episode

विजयादशमी के दिन शुरू हुई थी ‘मन की बात’: 3 अक्टूबर 2014 से सितंबर...

0
विशेष जानकारी | मन की बात पहले 14 मिनट के प्रसारण से 100वें एपिसोड और 2026 के आधिकारिक रेडियो आर्काइव तक की महत्वपूर्ण तारीखें। शुरुआत 3 अक्टूबर 2014 अवसर विजयादशमी पहला...