के एल राहुल शादी के कारण न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे और टी-20 नहीं खेल पाएंगे

टीम इंडिया के विकेटकीपर बल्लेबाज केएल राहुल ने शानदार प्रदर्शन करते हुए श्रीलंका के खिलाफ ईडन गार्डन्स में जीत दिलाई। केएल राहुल के इस प्रदर्शन के कारण टीम इंडिया ने सीरीज में 2-0 की निर्णायक बढ़त ले ली है। इसके तत्काल बाद न्यूजीलैंड की टीम भारत दौरे पर आ जाएगी। ताजा खबर यह है कि न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे और टी-20 में केएल राहुल (K L Rahul) नहीं खेल पाएंगे। एक रिपोर्ट में यह दावा किया गया है। दरअसल, 23 जनवरी को यह क्रिकेटर अथिया शेट्टी के साथ शादी के बंधन में बंधने जा रहा है।
बॉलीवुड साल की पहली शादी का गवाह बनने जा रहा है। फैंस अथिया और केएल राहुल की शादी का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, अथिया और केएल राहुल ने 23 जनवरी को अपनी शादी की तारीख तय कर दी है। शादी समारोह सुनील शेट्टी के खंडाला बंगले में होगा। शादी के कार्यक्रम तीन दिन चलेंगे। परिवार और करीबी दोस्तों की उपस्थिति में शादी होगी। बाद में रिसेप्शन दिए जाएंगे। दोनों परिवार शादी को लेकर काफी उत्साहित हैं और इसकी तैयारियां शुरू हो चुकी हैं और मेहमानों की लिस्ट भी तैयार हो चुकी है। अथिया शेट्टी ने अपने फिल्मी करियर की शुरुआत हीरो फिल्म से की। अथिया के पिता का नाम सुनील शेट्टी और माता का नाम मना शेट्टी है। भाई का नाम अहान शेट्टी है।

क्रांति पद्म योग में मनाई जाएगी

मकर संक्रांति की तारीख को लेकर लोगों में भ्रम है। ज्योतिषचार्य डा. पंडित गणेश शर्मा के अनुसार 14 जनवरी, शनिवार को सूर्य मकर राशि में रात 8.45 बजे प्रवेश करेंगे। वहीं सूर्यास्त शाम को 5.41 बजे होगा। ऐसी स्थिति को लेकर लोग भ्रमित हैं। सूर्यास्त के बाद सूर्य मकर राशि में प्रवेश कर रहा है तो क्या अगले दिन मकर सक्रांति मनाई जाएगी धर्म शास्त्रों जैसे निर्णय सिंधु सागर एवं ब्राह्मण निर्णय आदि के आधार पर वचन मिलता है। अगर सूर्य मकर राशि में प्रदोष काल के समय अथवा मध्य रात्रि के समय प्रवेश करता है तो अगले दिन मकर सक्रांति मनानी चाहिए।
हर सक्रांति के 16 घड़ी पूर्व और 16 घड़ी बाद तक का समय पुण्य काल रहता है। इस नियम के अनुसार 14 जनवरी को दोपहर 2:21 बजे से पुण्य काल प्रारंभ हो जाएगा और रात को 3:09 बजे समाप्त हो जाएगा। ऐसी स्थिति में निर्णय सिंधु सागर में आचार्य कमलाकर एवं हेमाद्री तथा ब्रह्मवैर्ताक पुराण में वचन मिलता है कि कर्क सक्रांति में तो मात्र 30 (12 घंटे )घड़ी तक लेकिन मकर सक्रांति में 10 घड़ी अधिक पुण्य काल होता है, अर्थात 40 घड़ी(16घंटे ) तक पुण्य काल रहता है। वहीं आचार्य माधवाचार्य का मत है कि यदि सूर्योदय से लेकर सूर्यास्त के बीच में यदि सूर्य मकर राशि में प्रवेश करता है तो ऐसी स्थिति में पहले दिन ही मकर सक्रांति मनानी चाहिए।
इस बार सूर्य मकर राशि में सूर्यास्त के बाद प्रवेश कर रहा है तो ऐसी स्थिति में अगले दिन मकर सक्रांति मनानी चाहिए। 15 जनवरी को मकर संक्रांति का पर्व मनाना शास्त्र सम्मत होगा। इसके पीछे और ठोस कारण शास्त्रों में यत्र तत्र लिखे हुए मिलते हैं। जैसे आचार्य वृद्ध गार्गय का वचन है कि सूर्यास्त से लेकर दूसरे दिन के सूर्योदय के बीच में यदि सूर्य मकर राशि में प्रवेश करता है तो दूसरे दिन पुण्य काल में स्नान, दान, जप तप एवं श्राद्ध कर्म आदि करने चाहिए। दूसरा मत है कि सूर्य की द्वादश सक्रांतिओ में मात्र मिथुन, कन्या,धनु,मकर एवं मीन की सक्रांति में पुण्य काल पर (आगे ) समय का लेना चाहिए, अर्थात् सूर्य के राशि में प्रवेश होने के बाद का समय पुण्य काल होता है। साथ ही ज्योतिष शास्त्र के अनुसार मुहूर्त गणपति, मुहूर्त मार्तंड एवं मुहूर्त चिंतामणि के अनुसार भी 15 जनवरी को ही मकर सक्रांति मनाना शास्त्र सम्मत है।

31 जनवरी से शुरू होगा बजट सत्र

संसद का बजट सत्र 31 जनवरी से शुरू होगा। 1 फरवरी को आम बजट पेश किया जाएगा। संसदीय कार्य मंत्री प्रहलाद पटेल ने शुक्रवार को ट्विटर पर यह जानकारी दी। उन्होंने लिखा, बजट सत्र 66 दिन चलेगा। इस दौरान 14 फरवरी से 12 मार्च तक अवकाश रहेगा। 27 दिन सदन की कार्यवाही चलेगी। 6 अप्रैल को बजट सत्र का समापन होगा। संसद के बजट सत्र पर पूरे देश की नजर रहती है, क्योंकि केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण वित्तीय वर्ष 2023-24 के लिए बजट पेश करेंगी। हर आम और खास को इससे बड़ी उम्मीद हैं।
2023 का केंद्रीय बजट वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा संसद में पेश किया जाएगा। 1 फरवरी को सुबह 11 बजे से बजट भाषण शुरू होता है। दूरदर्शन के सभी चैनल पर इसका सीधा प्रसारण किया जाएगा। कोरोना महामारी से उबरने में जुटी देश की अर्थव्यवस्था के लिए यह बजट बहुत अहम होने जा रहा है। जानकारों का मानना है कि राजस्व में वृद्धि के साथ उम्मीद करते हैं कि सरकार धीरे-धीरे घाटे को कम करेगी और मामूली खर्च वृद्धि की अनुमति देगी।
वहीं महंगाई पर आम आदमी की नजर रहेगी। पेट्रोल और डीजल की कीमतें सभी को भारी पड़ रही है। माना जा रहा है कि साल 2023 में होने वाले विधानसभा चुनावों और अलगे साल के आम चुनावों का बजट पर असर देखने को मिल सकता है।
आम बजट की प्रक्रिया वित्त मंत्री द्वारा लोकसभा में बजट प्रस्ताव पेश करने के साथ शुरू होती है जिसमें आगामी वित्तीय वर्ष के लिए सरकारी राजस्व और व्यय का अनुमान शामिल होता है। वित्त विधेयक के रूप में पारित होने से पहले प्रस्ताव पर लोकसभा और राज्यसभा दोनों में चर्चा और बहस की जाती है। इसके बाद इसे पारित किया जाता है।

10वीं,11 वीं व 12 वीं शताब्दी के अवशेष, गोंगलई में एक खेत में बिखरे पड़े हैं

बालाघाट के मुख्यालय से लगी ग्राम पंचायत गोंगलई में एक किसान के खेत में दसवीं शताब्दी की भगवाने गणेश की प्रतिमा समेत अन्य देवी-देवीताओं की प्रतिमाओं के साथ ही 11 वीं, 12 वीं शताब्दी की महिला योद्धाओं की काले व लाल पत्थर की प्रतिमा के अवशेष बिखरे पड़े हैं। इन्हें सहेजने के लिए न तो प्रशासन व संग्रहालय और न ही ग्राम पंचायत स्तर पर प्रयास किए जा रहे हैं। जिससे ये धार्मिक व ऐतिहासिक महत्व की प्रतिमाएं दिन पर दिन जीर्ण-शीर्ण हो रही हैं।
इतिहास व पुरातत्व शोध संग्रहालय से मिली जानकारी के अनुसार सन 2011 में संग्रहालय की टीम गोंगलई से गुजर रही थी तब उन्हें जमीन में प्रतिमाएं खड़ी हुई दिखाई दी जिसके बाद उन्होंने खुदाई की तो भगवान गणेश की दसवीं शताब्दी की बड़ी प्रतिमा के साथ ही महिला योद्धाओं की प्रतिमाओं के अवशेष मिले थे। जिन्हें संग्रहालय में लाने के लिए तत्कालिन कलेक्टर के आदेश पर लाने का प्रयास किया गया था, लेकिन ग्रामीणों के विरोध के चलते वे प्रतिमाओं को नहीं ला पाए थे। जिसके बाद से अब तक ये प्रतिमाएं खुले आसमान के नीचे खेत में ही पड़ी हुई हैं।
ग्रामीणों ने इसलिए किया था विरोध
गोंगलई के ग्रामीणों के अनुसार भगवान गणेश व देवी-देवताओं की प्रतिमाओं के होने से गांव में किसी भी प्रकार की समस्याएं नहीं आती हैं। वहीं ग्रामीण अपने हर शुभ कार्यो की शुरुआत उक्त स्थान पर पूजा-अर्चना करते हैं, चाहे फसल को लगाने का कार्य हो या फिर फसल को काटने या फिर अन्य कार्यक्रम उक्त स्थान पर पूजा-अर्चना करने व माथा टेकने के बाद ही शुरु किए जाते हैं और कार्य समाप्त होने पर भी मंशानुसार विशेष पूजा-अर्चना भी की जाती है। वहीं ग्रामीणों को ऐसा मानना है कि जिस वक्त उन प्रतिमाओं को अधिकारी लोग आए थे तो वहां के नागदेवता ने ग्रामीणों को दर्शन देकर परेशान किया था। जिसके चलते ये डर है कि वह प्रतिमाएं ले ली जाएंगी तो गांव को समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है।

रोहित ने जन्मदिन पर लिया गणेश पूजन और विशाल प्रसादी वितरण का संकल्प

भोपाल, कोलार उपनगर के भरत आर्केड व्यापारिक परिसर में आयुर्वेद दवाओं के मेडिकल कंसल्टेंट रोहित मिश्रा ने आज अपने जन्मदिन के अवसर पर परिसर में स्थित श्री व्यापार गणेश के दर्शन कर वरिष्ठ व्यापारियों का आशीर्वाद लिया। उन्होंने हर माह व्यापारियों द्वारा गणेशचतुर्थी पर होने वाली पूजन में शामिल होकर इस बार विशाल प्रसादी वितरण का संकल्प लिया। इस बार 25 जनवरी को शाम 5 बजे से भरत आर्केड व्यापार परिसर में व्यापारियों द्वारा महाभोग और प्रसादी वितरण का आयोजन किया जा रहा है।

उज्जैन में बनी श्रील प्रभुपादजी की मूर्ति, इस्कॉन के मायापुर मुख्यालय में प्रतिष्ठित होगी

पश्चिम बंगाल के मायापुर में बन रहे विश्व के सबसे बड़े इस्कान मंदिर में उज्जैन में बनी श्रील प्रभुपादजी की मूर्ति प्रतिष्ठित होगी। श्रील प्रभुपादजी के साथ उनके चार गुरुओं की मूर्तियां भी स्थापित की जाएंगी। इन मूर्तियों की खास बात यह है कि यह सैंकड़ों साल तक खराब नहीं होती है। इन सभी मूर्तियों का नर्माण रियलस्टिक मूर्तिकार अमल भक्तदास प्रभुजी ने किया है।
उज्जैन के इस्काॅन मंदिर में विश्व का पहला रियलस्टिक मूर्ति निर्माण संस्थान है, जहां बनी हुई मूर्तियां देश विदेश के कोने-कोने में भेजी जाती हैं। इसका संचालन रियलस्टिक मूर्तिकार अमल भक्तदास प्रभु द्वारा किया जाता है। उनके हाथों के जादू का ही कमाल है कि मार्बल डस्ट से निर्मित मूर्तियां सजीव लगती हैं।
भक्तों को इन मूर्तियों को देखकर जीवंत होने का आभास होता है। यही कारण है कि देश और विदेश में कहीं भी श्रील प्रभुपादजी अथवा इस्कान के अन्य गुरुओं की मूर्ति प्रतिष्ठित करना हो, मूर्ति का निर्माण उज्जैन इस्कान मंदिर में ही होता है।

PM मोदी ने सबसे लंबे रिवर क्रूज को दिखाई हरी झंडी

दुनिया के सबसे लंबे जलमार्ग पर चलने वाले Ganga Vilas Cruise को आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यह रिवर क्रूज काशी से बोगीबील तक 3200 किलोमीटर की दूरी 51 दिनों में तय करेगा। आज रवाना होने वाले इस क्रूज पर रोमांचक यात्रा के लिए स्विट्जरलैंड के 31 पर्यटक शामिल हुए। वीडियो कॉन्फ्रेसिंग के जरिए पीएम मोदी ने इस क्रूज को हरी झंडी दिखाई। इस कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी रविदास घाट पर मौजूद थे। वीडियो कॉन्फ्रेंसिग के जरिए कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि आज काशी से डिब्रूगढ़ के बीच दुनिया की सबसे बड़ी नदी जल यात्रा ‘गंगा विलास’ क्रूज का शुभारंभ हुआ है। इससे पूर्वी भारत के अनेक पर्यटक स्थल वर्ल्ड टूरिज्म मैप में और प्रमुखता से आने वाले हैं। गंगा जी हमारे लिए सिर्फ एक जलधारा भर नहीं हैं बल्कि प्राचीन काल से इस महान भारत भूमि की तप-तपस्या की साक्षी हैं। भारत की स्थितियां-परिस्थितियां कैसी भी रही हो, मां गंगे ने हमेशा कोटि-कोटि भारतीयों को पोषित किया है। क्रूज़ टूरिज्म का ये नया दौर इस क्षेत्र में हमारे युवा साथियों को रोजगार-स्वरोजगार के नए अवसर देगा।
प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि विदेशी पर्यटकों के लिए तो ये आकर्षण होगा ही, देश के भी जो पर्यटक पहले ऐसे अनुभवों के लिए विदेश जाते थे… वो भी अब पूर्वी-उत्तर पूर्वी भारत का रुख कर पाएंगे। ये क्रूज 25 अलग-अलग नदियों से होकर गुजरेगा और जो लोग भारत के समृद्ध खान-पान का अनुभव लेना चाहते हैं उनके लिए भी ये बेहतरीन अवसर है। यानी भारत की विरासत और आधुनिकता का अद्भुत संगम हमें इस यात्रा में देखने को मिलेगा। पीएम मोदी ने कहा कि 21वीं सदी का ये दशक, भारत में इंफ्रास्ट्रक्चर के कायाकल्प का दशक है। इस दशक में भारत के लोग आधुनिक इंफ्रास्ट्रक्चर की वो तस्वीर देखने जा रहे हैं, जिसकी कल्पना तक मुश्किल थी।

श्रीलंका ने की बड़ी घोषणा, 2030 तक आधी कर दी जाएगी सैन्य ताकतें

वित्तीय संकट से जूझ रहे श्रीलंका ने शुक्रवार को एक बड़ी घोषणा की है। दरअसल, श्रीलंका ने कहा है कि तकनीकी और सामरिक रूप से मजबूत और अच्छी तरह से संतुलित रक्षा बल बनाने के लिए 2030 तक यह अपनी सेना की वर्तमान ताकत को घटाकर आधा करने वाली है। इसके साथ ही इन्होंने आलोचना करते हुए कहा कि 2023 के बजट में सैन्य खर्च इस समय स्वास्थ्य देखभाल और शिक्षा के आवंटन से अधिक था।
अगले साल संख्या 135,000 तक हो जाएगी सीमित
वर्तमान के आंकड़ों के अनुसार श्रीलंका की सेना में लगभग 200,783 सैनिक हैं जिन्हें वर्ष 2030 तक घटाकर 100,000 कर दिया जाना है। रक्षा मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि अगले साल तक यह संख्या 135,000 तक सीमित हो जाएगी। राज्य की रक्षा मंत्री प्रमिथा बंडारा टेनाकून के हवाले से बयान में कहा गया है, “वर्ष 2030 तक रक्षा बल को तकनीकी और सामरिक रूप से मजबूत करके आगामी सुरक्षा चुनौतियों से निपटने के लिए तैयार करना है।”

हुबली में पीएम मोदी ने किया राष्ट्रीय युवा महोत्सव का उद्घाटन

हुबली में पीएम मोदी ने किया राष्ट्रीय युवा महोत्सव का उद्घाटन

 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हुबली में स्वामी विवेकानंद की जयंती के अवसर पर राष्ट्रीय युवा महोत्सव का उद्घाटन किया। इस मौके पर पीएम मोदी ने स्वामी विवेकानंद को याद करते हुए कहा कि उन्होंने अपने जीवनकाल में कर्नाटक की बहुत यात्राएं की थी। इन यात्राओं ने उनके जीवन में बहुत मदद की थी। मैसूर के महाराजा ने भी स्वामीजी की शिकागो यात्रा में उनकी बहुत मदद की थी। उन्होंने कहा कि युवा शक्ति के सपने भारत की दिशा तय करते हैं। युवा शक्ति की आकांक्षाएं भारत की मंज़िल तय करती है। युवा शक्ति का जुनून भारत का रास्ता तय करता है और युवा बने रहने का मतलब अपनी सोच, मेहनत, आकांक्षाओं और लगन में युवा होना।

इससे पहले हुबली में आयोजित राष्ट्रीय युवा महोत्सव के दौरान राज्यों की सांस्कृतिक झांकियां प्रस्तुत की गई। इसके साथ ही योग और लोक नृत्य की प्रस्तुतियों के अलावा युवाओं ने मलखंब का भी प्रदर्शन किया।

पूर्व केन्द्रीय मंत्री शरद यादव का निधन

पूर्व केन्द्रीय मंत्री शरद यादव का निधन

जनता दल यूनाइटेड के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व केेंद्रीय मंत्री शरद यादव का गुरुवार रात गुरुग्राम के फोर्टिस अस्पताल में निधन हो गया। वह 75 वर्ष के थे और काफी समय से अस्वस्थ चल रहे थे। गुरुवार रात सांस लेने में तकलीफ होने पर उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था। कुछ घंटे बाद उनका निधन हो गया। उनकी इच्छा थी कि उनका अंतिम संस्कार मध्य प्रदेश में उनके पैतृक गांव में ही हो। उनका पार्थिक शरीर दिल्ली के छतरपुर स्थित उनके निवास स्थान पर लाया गया है, जहां लाेग उनका अंतिम दर्शन कर सकेंगे। अंतिम संस्कार शनिवार को होगा।

 

राजनीति के दिग्गज खिलाड़ी रहे शरद यादव का जन्म एक जुलाई 1947 को मध्य प्रदेश के होशंगाबाद जिले के गांव अखमाऊ में हुआ था। उन्होंने मध्य प्रदेश के साथ ही बिहार और उत्तर प्रदेश से चुनावी राजनीति की। उनकी राजनीति का मुख्य केंद्र बिहार रहा। वह बिहार के मधेपुरा लोकसभा क्षेत्र से चार बार, मध्य प्रदेश के जबलपुर से दो बार और उत्तर प्रदेश के बदायूं से एक बार लोकसभा के लिए चुने गए थे। वह राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) के संयोजक रहे।

PM-USP CSSS Scholarship Renewal 2026-27

PM-USP CSSS Scholarship Renewal 2026-27: 31 अक्टूबर तक करें आवेदन, जानें पात्रता, जरूरी दस्तावेज...

0
भोपाल | KOLAR18.COM | Social Welfare & Education News कॉलेज और विश्वविद्यालय में पढ़ाई कर रहे विद्यार्थियों के लिए छात्रवृत्ति से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी सामने...
Women and Child Development;

महिला एवं बाल विकास पर केंद्र-राज्य मंथन, पोषण और महिला सुरक्षा पर फोकस

0
नई दिल्ली। महिला एवं बाल विकास मंत्रालय का दो दिवसीय विभागीय सम्मेलन 8 और 9 अक्टूबर 2026 को नई दिल्ली में आयोजित किया जा...
yogi modi modal

उत्तर प्रदेश Social Welfare योजनाएं 2026: पेंशन, छात्रवृत्ति और सरकारी योजनाओं की जानकारी

0
पेंशन, छात्रवृत्ति, महिला कल्याण, दिव्यांगजन सहायता और गरीब परिवारों के लिए प्रमुख सरकारी योजनाओं की संक्षिप्त जानकारी उत्तर प्रदेश में सामाजिक कल्याण योजनाओं का दायरा...
maaldhari-family

गुजरात में मालधारी परिवारों के पुनर्वास की नई योजना: ₹15 लाख सहायता, 100 वर्ग...

0
गुजरात। गुजरात सरकार ने बर्दा वन्यजीव अभयारण्य (Barda Wildlife Sanctuary) में रहने वाले मालधारी परिवारों के स्वैच्छिक पुनर्वास के लिए नई योजना की घोषणा...
mann ki baat 1st episode

विजयादशमी के दिन शुरू हुई थी ‘मन की बात’: 3 अक्टूबर 2014 से सितंबर...

0
विशेष जानकारी | मन की बात पहले 14 मिनट के प्रसारण से 100वें एपिसोड और 2026 के आधिकारिक रेडियो आर्काइव तक की महत्वपूर्ण तारीखें। शुरुआत 3 अक्टूबर 2014 अवसर विजयादशमी पहला...