28वीं आईईएस डिजियाना इंटर प्रेस क्रिकेट टूर्नामेंट 2023 का मुख्यमंत्री चौहान ने किया शुभारंभ

28वीं आईईएस डिजियाना इंटर प्रेस क्रिकेट टूर्नामेंट 2023 का मुख्यमंत्री चौहान ने किया शुभारंभ

 

.मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि स्वस्थ जीवन और परस्पर स्वस्थ संबंधों के लिए खेलों का बहुत महत्व है। खेल हमारे जीवन का अद्भुत और अभिन्न अंग है। जीवन की सभी गतिविधियों में खेल-भावना आवश्यक है। मुख्यमंत्री चौहान भोपाल के ओल्ड कैम्पियन क्रिकेट मैदान अरेरा कालोनी में 28वीं आईईएस डिजियाना इंटर प्रेस क्रिकेट टूर्नामेंट 2023 के शुभारंभ कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। भोपाल के खेल पत्रकार संघ द्वारा आयोजित कार्यक्रम में चिकित्सा शिक्षा मंत्री विश्वास कैलास सारंग, मध्यप्रदेश क्रिकेट संघ और भोपाल संभाग क्रिकेट संघ के पदाधिकारियों सहित राजधानी के वरिष्ठ पत्रकार उपस्थित थे। मुख्यमंत्री चौहान ने बल्लेबाजी कर टूर्नांमेंट का शुभारंभ किया। बॉलिंग, डिजियाना ग्रुप के चेयरमेन तेजेन्दर सिंह घुम्मन ने की। मुख्यमंत्री चौहान ने आईईएस ग्रुप की स्मारिका का विमोचन भी किया।

 

मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि कोविड के प्रकोप से गत वर्षों में यहाँ टूर्नामेंट नहीं हो पाया था। वर्ष 2023 की शुरूआत इस टूर्नामेंट के साथ हो रही है। साथ ही हमारा सौभाग्य है कि इस वर्ष प्रदेश में खेल इण्डिया यूथ गेम का भी आयोजन हो रहा है। पत्रकारों द्वारा अपने कठिन और संघर्षपूर्ण जीवन के बीच खेलों के लिए समय निकालना उनकी सकरात्मकता का प्रतीक है।

 

मुख्यमंत्री चौहान ने अंडर-19 आयु वर्ग में अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर क्रिकेट में अपनी पहचान बनाने वाले और मध्यप्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष अभिलाष खाण्डेकर का सम्मान भी किया।

63 हजार 500 पंच-सरपंच का चुनाव आज, दो हजार पांच केंद्रों पर होगा मतदान

63 हजार 500 पंच-सरपंच का चुनाव आज, दो हजार पांच केंद्रों पर होगा मतदान

मध्‍य प्रदेश में 63 हजार 500 पंच-सरपंच के रिक्त पदों के लिए गुरुवार को मतदान सुबह सात से तीन बजे तक होगा। सरपंच और जनपद सदस्य पद के लिए इलेक्ट्रानिक वोेटिंग मशीन से मतदान कराया जाएगा। जबकि, पंच पद के लिए मतपत्र के माध्यम से मतदान कराया जाएगा। मतदान के लिए दो हजार पांच केंद्र बनाए गए हैं।

 

राज्य निर्वाचन आयोग के सचिव राकेश सिंह ने बताया कि पंच के 63 हजार 300 पद के लिए आम और उपचुनाव कराया जा रहा है। इसी तरह सरपंच के 200 और जनपद पंचायत सदस्य के नौ पद के लिए चुनाव हो रहा है। इसकी सभी तैयारियां कर ली गई हैं। मतदान दल केंद्रों पर पहुंच चुके हैं।

 

पंच पद के लिए मतगणना, मतदान समाप्त होने के ठीक बाद मतदान केंद्र में ही होगी। जबिक, सरपंच और जनपद पंचायत सदस्य पद के लिए डाले गए मतों की गणना नौ जनवरी को सुबह आठ बजे से विकासखंड मुख्यालय पर होगी और परिणाम नौ जनवरी को घोषित किए जाएंगे।

प्रदेश में हर गरीब का होगा पक्का मकान : मुख्यमंत्री CM Madhya Pradesh Shivraj sing Chouhan

bhukhand bhuadhikar yojna

Bhoapl, मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि प्रदेश में टीकमगढ़ से आज नई सामाजिक क्रांति की शुरूआत हुई है। प्रदेश में अब कोई भी व्यक्ति घास-फूस के अथवा कच्चे मकान में नहीं रहेगा। सरकार सभी गरीब आवासहीन व्यक्तियों को आवासीय भूमि के पट्टे दिलवायेगी। प्रधानमंत्री आवास योजना और मुख्यमंत्री जन-आवास योजना में इन पट्टों पर पक्के मकान बनवाये जायेंगे। ये केवल पट्टे नहीं, बल्कि गरीबों का सम्मान, उनकी इज्जत है। अब उनसे कोई यह नहीं कह सकेगा कि इस जगह से हटो। उन्हें अचल सम्पत्ति मिल रही है।

cm madhya pradeshमुख्यमंत्री चौहान ने आज टीकमगढ़ से मुख्यमंत्री आवासीय भू-खण्ड योजना की चयनित हितग्राहियों को आवासीय भू-खण्ड वितरित कर विधिवत शुरूआत की। वे प्रारंभ में चयनित हितग्राहियों को आवंटित भू-खण्डों पर पहुँचे और वहीं उन्हें स्वीकृति-पत्र वितरित किये। उन्होंने हितग्राहियों से बातचीत की और उनके साथ जमीन पर बैठ कर भोजन भी किया। मुख्यमंत्री चौहान ने वहाँ अधिकारियों को निर्देश दिये कि आवंटित भू-खण्डों के आसपास सभी बुनियादी सुविधाएँ सड़क, बिजली, पानी, सीवेज लाइन आदि उपलब्ध करवायी जाये। मुख्यमंत्री चौहान ने भगवान दास, भजनलाल, बालचन्द्र, जसरथ,मती तीजाबाई, देवेन्द्र, राजकुमार, जगदीश, राकेश, रामप्रसाद, बबलू, राजन आदि के भू-खण्ड पर पहुँच कर उन्हें पट्टे दिये। कार्यक्रम में जिले के कुल 10 हजार 918 हितग्राहियों को 129 करोड़ 37 लाख रूपये के भू-खण्ड वितरित किये गये। साथ ही उन्होंने 255 करोड़ के विकास कार्यों का शिलान्यास भी किया।

मुख्यमंत्री चौहान ने आयोजित समारोह में कहा कि यहाँ कोई राजा नहीं है- मुख्यमंत्री, मंत्री, सांसद, विधायक, कमिश्नर, कलेक्टर सब जनता के सेवक हैं। हमारा काम है कि जनता को अपने कार्यों और शासकीय योजनाओं के लाभ के लिये इधर-उधर भटकना न पड़े। हम सब जनता के पास जाकर सेवाएँ दें। प्रदेश में मुख्यमंत्री जन-सेवा अभियान में हर गाँव, हर वार्ड में शिविर लगा कर जनता के कार्य किये गये। उन्होंने टीकमगढ़ जिले में प्राप्त एक लाख 52 हजार आवेदनों में से एक लाख 44 हजार आवेदनों के निराकरण के लिये जिला प्रशासन को बधाई दी। मुख्यमंत्री ने कहा कि आगामी 6 अप्रैल से फिर अभियान के शिविर लगाये जायेंगे और शेष हितग्राहियों को लाभ दिया जायेगा।

मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि आज गरीबों के लिये आनंद, उत्सव और प्रसन्नता का दिन है। मैं जब 14 सितम्बर, 2021 को टीकमगढ़ जिले के मोहनगढ़ आया था और वहाँ के हथेरी गाँव से गुजर रहा था। वहाँ के निवासी अखिलेश, हरिराम, कल्लन, सोनू आदि ने मुझसे कहा कि मामा हमारे पास रहने के लिये मकान नहीं है। उसी दिन से मेरे मन में यह विचार उठ रहा था कि किस प्रकार प्रदेश में हर गरीब के लिये पक्के मकान की व्यवस्था की जाये। मैंने संकल्प लिया कि हर गरीब को मकान बनाने के लिये जमीन देंगे। यदि सरकारी जमीन उपलब्ध नहीं हुई तो जमीन खरीद कर देंगे। आज वह संकल्प पूरा हो गया है। टीकमगढ़ जिले से ही इस योजना की शुरूआत एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है।

मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि आवास के साथ ही हर गरीब को आयुष्मान योजना में लाभ दिया जा रहा है। अच्छी शिक्षा के लिये हर 20-25 गाँव में एक सीएम राइज स्कूल खोला जा रहा है। गरीबों को मुफ्त राशन मिल रहा है। अब उच्च शिक्षा की फीस भी मामा भरवा रहा है। अब बुजुर्गों को तीर्थ-यात्रा हवाई जहाज द्वारा भी करवाई जायेगी। प्रदेश में आगामी समय में सवा लाख सरकारी नौकरियों पर भर्ती होगी। हर माह ढाई लाख नौजवानों को स्व-रोजगार देने का लक्ष्य रखा गया है। उन्होंने कहा कि कमाने वाला खायेगा-लूटने वाला जायेगा-नया जमाना आयेगा।

मुख्यमंत्री चौहान ने जिले के लिये स्वीकृत 255 करोड़ की सिंचाई योजना का कार्य उच्च गुणवत्ता का किये जाने के निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि योजना से 214 गाँव को पीने का पानी मिलेगा। मुख्यमंत्री चौहान ने बड़ागाँव धसान में एसडीएम कोर्ट चालू किये जाने, जिले के शिवपुरी का नाम कुंडेश्वर धाम किये जाने, अचर्रा का नाम आचार्य धाम किये जाने और बगाज मंदिर कुंडेश्वर धाम के प्रांगण का विकास किये जाने की घोषणा की।

चिकित्सा शिक्षा मंत्री विश्वास कैलाश सारंग ने स्वागत भाषण दिया। मुख्यमंत्री चौहान ने कन्या-पूजन के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ किया। उन्होंने कार्यक्रम स्थल पर स्व-सहायता समूहों द्वारा लगाई गई प्रदर्शनी का अवलोकन भी किया।

विधायक राकेश गिरि गोस्वामी, राहुल सिंह लोधी, हरिशंकर खटीक, डॉ. शिशुपाल सिंह यादव, जिला पंचायत अध्यक्षमती उमिता राहुल सिंह लोधी, अन्य जन-प्रतिनिधि और बड़ी संख्या में जन-समुदाय उपस्थित थे।

कोलार ललिता नगर में भारत माता आरती का आयोजन

भोपाल, राजधानी के सबसे तेज विकसित होती हुजूर विधानसभा के उपनगर कोलार में राष्ट्र भक्तों द्वारा प्रत्येक माह की तरह इस माह भी भारत माता की आरती का आयोजन 5 जनवरी को सांय 7.30 बजे ललिता नगर पार्क राधाकृष्ण मंदिर के सामने कोलार रोड ,भोपाल में होने जा रहा है कार्यक्रम के आयोजन समिति के संजय रैकवार ने बताया है कि कार्यक्रम में मुख्य अतिथि विकास पुरुष हुजूर विधायक रामेश्वर शर्मा रहेंगे। कार्यक्रम में अमित रायकवार सह नगर कार्यवाह, वार्ड 83 पार्षद श्री रविन्द्र यति, वार्ड 84 पार्षद शोभना वीरेंद्र मारण, वार्ड 81पार्षद बबिता डोंगरे उपस्थित रहेंगे। आयोजन समिति सदस्य अभिषेक महाते, आयुष दुबे, सुमित रॉय उपनगर के समस्त नागरिकों से माँ भारती की आरती में शामिल होने की अपील की है।

भोपाल के सभी मतदान केंद्रों पर बीएलओ करेंगे चुनावी पाठशाला

कलेक्टर और जिला निर्वाचन अधिकारी अविनाश लवानिया ने कहा की भारत निर्वाचन आयोग के निर्देश पर कि जिले में आज अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन किया जाएगा। इस अवसर पर जिले की सभी सातों विधान सभा के 2013 से मतदान केंद्रों पर चुनावी पाठशाला होगी, जिसमें बीएलओ मतदाता सूची का वाचन करेंगे।
भारत निर्वाचन आयोग के निर्देश पर जिले में मतदाता सूची के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण अंतर्गत मतदाता सूची में नाम जोड़ने, हटाने और परिवर्तन के लिए आवेदन लिए गए थे।
उप जिला निर्वाचन अधिकारी संजय श्रीवास्तव ने बताया कि जिले के सभी मतदान केंद्रों पर पुनिरीक्षण का काम किया जा रहा था। 5 जनवरी, गुरूवार को अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन किया जाएगा। इस दौरान सभी बीएलओ अपने-अपने मतदान केंद्रों पर चुनावी पाठशाला कर मतदाता सूची का वाचन करेंगे। जोड़े गए नए नाम, संशोधित नाम और हटाए गए मतदाताओं के नामों की जानकारी देंगे। मतदाता सूची के प्रकाशन को लेकर जिला निर्वाचन अधिकारी ने सभी विधानसभा क्षेत्रों, तहसीलों, गाँवों, वार्डों और मोहल्लों में प्रचार-प्रसार करने के निर्देश दिए गए हैं।

गणतंत्र दिवस पर उत्कृष्ट और गरिमामय व्यवस्थाएं हों – कमिश्नर भयड़िया

कमिश्नर मालसिंह भयड़िया ने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि गणतंत्र दिवस 26 जनवरी को लाल परेड मैदान पर होने वाले राज्य स्तरीय मुख्य समारोह में उत्कृष्ट और गरिमामय व्यवस्थाएं सुनिश्चित करें । बुधवार को संभागायुक्त कार्यालय के सभाकक्ष में सम्पन्न हुई बैठक में कलेक्टर अविनाश लवानिया, अतिरिक्त पुलिस आयुक्त सचिन अतुलकर सहित जिला और पुलिस प्रशासन तथा अन्य संबंधित कार्यालयों के अधिकारी उपस्थित थे ।
कमिश्नर भयड़िया ने सभी अधिकारियों से मुख्य समारोह स्थल पर की जाने वाली व्यवस्थाओं पर विस्तृत चर्चा की और निर्देश दिए कि जिस अधिकारी को जो भी दायित्व सौंपे गए हैं वे उन्हें पूरी गंभीरता से निभाएं । उन्होंने कहा कि सभी व्यवस्थाएं समय रहते पूरी कर ली जायें । बैठक में तय किया गया कि आगामी 24 जनवरी को फुल ड्रेस रिहर्सल आयोजित की जायेगी । बैठक में कमिश्नर ने लोक निर्माण विभाग, नगर निगम, पुलिस, स्वास्थ्य, शिक्षा, विद्युत, संस्कृति आदि विभागों के अधिकारियों से चर्चा कर उन्हें आवश्यक निर्देश दिए ।
कमिश्नर ने समारोह के मुख्य आकर्षण राज्य शासन की योजनाओं पर केन्द्रित झांकियों, परेड और सांस्कृतिक कार्यक्रमों की अवधारणा को लेकर भी निर्देश दिए । उन्होंने प्रत्येक सेक्टर के लिए सम्मानजनक बैठक व्यवस्था भी सुनिश्चित करने के लिए कहा है । कमिश्नर ने समारोह में सभी मूलभूत व्यवस्था के लिए नगर निगम के अधिकारियों को निर्देश दिए । उन्होंने कार्यक्रम स्थल पर एम्बुलेंस मय चिकित्सकों के तैनात करने के निर्देश भी स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को दिए । उन्होंने उक्त व्यवस्थाएं 20 जनवरी तक पूर्ण करने के निर्देश दिए ।

9 माह से 12 माह के बच्चों को लगेगा इनक्विटेड पोलियो वायरस वैक्सीन

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. प्रभाकर तिवारी ने बताया कि भोपाल जिले में बच्चों को पोलियो से अतिरिक्त सुरक्षा के लिए इनक्विटेड पोलियो वायरस वैक्सीन लगाई जा रही है। 9 माह के बच्चों को यह वैक्सीन पोलिया से अतिरिक्त सुरक्षा के लिए लगाई जाएगी।
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. तिवारी ने बताया कि अभी तक एफआईबीपी का फ्रेक्शनल डोज 6 और 14 सप्ताह के बच्चों को दिया जाता था। डोज इंडिया एक्सपर्ट एडवायजरी ग्रुप की अनुशंसा के बाद स्वास्थ्य मंत्रालय के निर्देशों के अनुरूप 9 से 12 माह के बच्चों को पोलियो से अतिरिक्त सुरक्षा देने के लिए इनक्विटेड पोलियो वायरस वैक्सीन लगाई जा रही है। इस टीके को राष्ट्रीय टीकाकरण कार्यक्रम में शामिल किया गया है।
सीएमएचओ डॉ. तिवारी ने बताया कि जिले में सभी स्वास्थ्य संस्थाओं एवं आंगनबाड़ी केन्द्रों में टीका लगाने की व्यवस्था की गई है। उन्होंने बताया कि स्वास्थ्य विभाग के सभी मैदानी अमलों को टीका लगाने के लिए प्रशिक्षित किया गया है। डॉ. तिवारी ने बताया कि पड़ोस के कुछ देशों में पोलियो के मामलें सामने आने बाद से ही देश भर में बूस्टर डोज लगाई जा रही है। 9 माह से 12 माह के बीच एम.आर.1 के साथ पोलियो की बूस्टर डोज भी लगाई जाएगी। उन्होंने कहा कि यह टीका बाएं बाजू के उपरी हिस्सें में लगाया जाएगा। उन्होंने बताया कि एफआईपीवी का यह डोज बच्चों को 6 एवं 14 सप्ताह में दिए जा रहे डोज के अतिरिक्त होगा।

इंदौर में तीन राष्ट्रपति एक साथ नजर आएंगे

प्रवासी भारतीय दिवस के आयोजन की मेजबानी के साथ इंदौर के लिए अनोखा संयोग बन रहा है। आयोजन के अंतिम दिन तीन देशों के राष्ट्रपति एक साथ इंदौर में मौजूद रहेंगे। भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के साथ सूरीनाम के राष्ट्रपति चंद्रिकाप्रसाद संतोखी और गुयाना के राष्ट्रपति मोहम्मद इरफान अली भी अतिथि के रूप में यहां रहेंगे। भारत की राष्ट्रपति दोनों राष्ट्राध्यक्षों के साथ अलग-अलग मुलाकात करेंगी।
इससे पहले 17वें प्रवासी भारतीय दिवस के आयोजन का सिलसिला 8 जनवरी से शुरू होगा। इस दिन अतिथि के रूप में आस्ट्रेलिया की सांसद जेनेटा मेस्क्रेंहेंस मंच पर देश के विदेश मंत्री एस जयशंकर और युवा व खेल मंत्री अनुराग ठाकुर के साथ मौजूद रहेंगी। दूसरे दिन प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी व दोनों विदेशी राष्ट्राध्यक्षों के साथ मंच पर रहेंगे।
चार हजार से ज्यादा मेहमानों की भागीदारी तय
प्रवासी भारतीय सम्मेलन में अब तक 2800 प्रवासी भारतीयों के साथ कुल करीब चार हजार मेहमानों की भागीदारी तय हो चुकी है। इनमें अन्य तमाम आमंत्रित अतिथि और उनके साथ आने वाले प्रतिनिधिमंडलों के सदस्य शामिल हैं। प्रवासी: अमृत काल में भारत की प्रगति के लिए विश्वसनीय भागीदार थीम पर आयोजित हो रहे सम्मेलन का पहला दिन युवाओं के नाम रहेगा। इसी दिन आयोजन के मंच से मप्र को अपनी ब्रांडिंग और विकास की गाथा कहने का मौका मिलेगा। दूसरे दिन प्रधानमंत्री प्रवासी मेहमानों को दोपहर भोज देंगे। विदेशी राष्ट्राध्यक्षों के साथ एमओयू साइन करेंगे। देशी-विदेशी विशिष्ट अतिथियों के उद्बोधन के साथ प्रदर्शनी का फीता भी इसी दिन काटा जाएगा।

भोलेनाथ मंत्रों का जाप प्रदोष व्रत पर शुभ संयोगों में करें

अंग्रेजी कैलेंडर के अनुसार नया साल 2023 शुरू हो चुका है और बुधवार, 4 जनवरी को साल का पहला प्रदोष व्रत है। पंडित रमाकांत मिश्रा ने बताया के इस बार प्रदोष के दिन कई शुभ संयोग बन रहे हैं। भोलेनाथ की आराधना कर उन्हें प्रसन्न करने के लिए यह बहुत ही अच्छा समय माना जा रहा है।
साल 2023 का पहला प्रदोष व्रत पौष माह की शुक्ल पक्ष की त्रयोदशी तिथि है और बुधवार होने के कारण यह बुध प्रदोष व्रत कहा गया है। इस दिन शिव परिवार की पूजा करने से व्यक्ति के समस्त दुख और पाप नष्ट होंगे और जीवन की सभी समस्याएं भी दूर होंगी। साथ ही गणेश जी की पूजा से व्यक्ति के संकट भी खत्म होंगे।
हिंदू धर्म में प्रदोष व्रत को सबसे खास माना जाता है। प्रदोष व्रत में भगवान शिव की पूजा का विधान बताया गया है। ऐसी मान्यता है कि जो कोई भी व्यक्ति सच्चे मन से प्रदोष व्रत रखता है, भगवान शिव उस व्यक्ति की सभी मनोकामना को पूरा करते हैं।
बुध प्रदोष व्रत शुभ मुहूर्त
हिंदू पंचांग के अनुसार, 2023 का पहला प्रदोष व्रत पौष माह की त्रयोदशी तिथि के दिन पड़ रहा है और त्रयोदशी तिथि की शुरुआत 03 जनवरी को रात 10 बजकर 01 मिनट पर होगी और 04 जनवरी को रात 11 बजकर 50 मिनट पर इसका समापन हो जाएगा।

महाकाल महालोक के पास हवाई सेवाओं का विस्तार होगा

मध्य प्रदेश की धार्मिक नगरी उज्जैन में हवाई अड्डा बनाया जाएगा। महाकाल महालोक के पास दताना हवाई पट्टी का विस्तार कर इसे हवाई अड्डे का स्वरूप दिया जाएगा। इसके लिए भूमि का अधिग्रहण, हवाई पट्टी की लंबाई-चौड़ाई बढ़ाने एवं बाउंड्रीवाल का निर्माण कराया जाएगा। उज्जैन के ही वाकणकर पुल के पास स्थाई हेलीपेड का निर्माण भी किया जाएगा और डीआरपी लाइन स्थित हेलीपेड के पास लाउंज बनाया जाएगा।
इन सभी निर्माण कार्यों के लिए 187 करोड़ 70 लाख 77 हजार रुपये खर्च किए जाएंगे। उल्लेखनीय है कि मध्य प्रदेश सरकार नया स्टेट जेट प्लेन खरीदने जा रही है, पिछले एक वर्ष से इसकी प्रक्रिया चल रही है। प्रदेश के चुनिंदा शहरों को छोड़कर कहीं भी जेट प्लेन उतारे जाने योग्य हवाई पट्टी नहीं है। ऐसे में प्रदेशभर की हवाई पट्टियों का विस्तार कर उन्हें जेट प्लेन उतारने योग्य बनाया जा रहा है।
राज्य शासन के विमानन विभाग के मुताबिक सिवनी जिले की सुकतरा हवाई पट्टी के नवीनीकरण एवं बाउंड्रीवाल निर्माण और बालाघाट जिले की बिरवा हवाई पट्टी के बीटी नवीनीकरण के लिए प्रस्ताव अभी परीक्षणाधीन हैं। दतिया जिले की हवाई पट्टी के नवीनीकरण के लिए दो करोड़ 42 लाख 14 हजार रुपये स्वीकृत किए गए हैं, इस कार्य के लिए अनुबंध हो चुका है। इनके अलावा रतलाम, नीमच, खरगोन, सतना, सीधी, उमरिया, छिंदवाड़ा और मंडला जिले में स्थित हवाई पट्टियों का नवीनीकरण और बाउंड्रीवाल का निर्माण कराया जाएगा।

PM-USP CSSS Scholarship Renewal 2026-27

PM-USP CSSS Scholarship Renewal 2026-27: 31 अक्टूबर तक करें आवेदन, जानें पात्रता, जरूरी दस्तावेज...

0
भोपाल | KOLAR18.COM | Social Welfare & Education News कॉलेज और विश्वविद्यालय में पढ़ाई कर रहे विद्यार्थियों के लिए छात्रवृत्ति से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी सामने...
Women and Child Development;

महिला एवं बाल विकास पर केंद्र-राज्य मंथन, पोषण और महिला सुरक्षा पर फोकस

0
नई दिल्ली। महिला एवं बाल विकास मंत्रालय का दो दिवसीय विभागीय सम्मेलन 8 और 9 अक्टूबर 2026 को नई दिल्ली में आयोजित किया जा...
yogi modi modal

उत्तर प्रदेश Social Welfare योजनाएं 2026: पेंशन, छात्रवृत्ति और सरकारी योजनाओं की जानकारी

0
पेंशन, छात्रवृत्ति, महिला कल्याण, दिव्यांगजन सहायता और गरीब परिवारों के लिए प्रमुख सरकारी योजनाओं की संक्षिप्त जानकारी उत्तर प्रदेश में सामाजिक कल्याण योजनाओं का दायरा...
maaldhari-family

गुजरात में मालधारी परिवारों के पुनर्वास की नई योजना: ₹15 लाख सहायता, 100 वर्ग...

0
गुजरात। गुजरात सरकार ने बर्दा वन्यजीव अभयारण्य (Barda Wildlife Sanctuary) में रहने वाले मालधारी परिवारों के स्वैच्छिक पुनर्वास के लिए नई योजना की घोषणा...
mann ki baat 1st episode

विजयादशमी के दिन शुरू हुई थी ‘मन की बात’: 3 अक्टूबर 2014 से सितंबर...

0
विशेष जानकारी | मन की बात पहले 14 मिनट के प्रसारण से 100वें एपिसोड और 2026 के आधिकारिक रेडियो आर्काइव तक की महत्वपूर्ण तारीखें। शुरुआत 3 अक्टूबर 2014 अवसर विजयादशमी पहला...