बसंत पंचमी के दिन से ऐसे करें भाग्योदय

सनातन धर्म शास्त्रों के अनुसार बसंत पंचमी के दिन ज्ञान, विद्या, संगीत और कला की देवी मां सरस्वती का जन्म हुआ था। इसी दिन शिव विवाह की लगुन लिखाई गई थी। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार बसंत पंचमी का दिन शिक्षा के रूप से अति विशेष माना जाता है। बसंत पंचमी के दिन मां सरस्वती की पूजा की जाती है और उनसे विद्या और बुद्धि का आर्शीवाद प्राप्त किया जाता है।
मेष
हनुमान जी की पूजा कर उनके बाएं चरण का सिन्दूर लेकर बसंत पंचमी से नित्य तिलक करें तथा हनुमान चालीसा का पाठ करें। विद्या व बुद्धि के लिए ‘ऐं’ का जप करें।
वृषभ
इमली के 22 पत्ते लेकर 11 पत्ते माता सरस्वती के यंत्र या चित्र पर चढ़ाएं। 11 पत्ते अपने पास सफेद वस्त्र में लपेटकर रखें, सफलता मिलेगी।
मिथुन
भगवान गणेश की पूजा करें। 21 दूर्वादल के अंकुर 21 बार ॐ गं गणपतये नम: का जप कर चढ़ाएं। विद्या प्राप्ति के विघ्न दूर होंगे।
कर्क
माता सरस्वती के यंत्र या चित्र पर ॐ ऐं सरस्वत्यै नम: जप कर आम के बौर चढ़ाएं।
सिंह
ॐ ऐं नम गायत्री मंत्र ‘नमो ऐं ॐ’ से संपुटित कर जाप करने से लाभ होगा।
कन्या
पुस्तक, ग्रंथ इत्यादि दान करें तथा ॐ ऐं नम:का जाप करें।
तुला
पुस्तक ग्रंथ तथा सफेद वस्त्र किसी ब्राह्मण कन्या को पूजन कर दान करें तथा श्वेत मिठाई खिलाएं और ॐ ऐं नम: का जप करें।
वृश्चिक
माता सरस्वती का पूजन कर श्वेत रेशमी वस्त्र चढ़ाएं तथा कन्याओं को दूध से बनी मिठाई खिलाएं और ॐ ऐं सरस्वत्यै नम: का जप करें।
धनु
माता सरस्वती का पूजन करें तथा श्वेत चंदन चढ़ाएं एवं श्वेत वस्त्र दान करें।
मकर
सूर्योदय के पहले ब्राह्मी नामक औषधि का सेवन कर ॐ ऐं सरस्वत्यै नम: से मंत्रित कर पी लें। सफलता प्राप्त होगी।
कुंभ
माता सरस्वती का पूजन कर कन्याओं को खीर खिलाएं तथा ॐ ऐं नम: जपें।
मीन
अपामार्ग की जड़ को वैदिक कर्म से प्राप्त कर पुरुष अपनी दाहिनी भुजा तथा स्त्री अपनी बाईं भुजा पर ॐ ऐं सरस्वत्यै नम: की 11 माला, स्फटिक माला से कर सफेद वस्त्र में बांधकर धारण करें।

भाजपा के मौंजूदा अध्य0क्ष जेपी नड्डा का कार्यकाल ज्लकद खत्म, हो रहा है

भाजपा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की राष्ट्रीय राजधानी में दो दिवसीय बैठक होने वाली है। माना जा रहा है कि इस बैठक में पार्टी मौजूदा अध्यक्ष जेपी नड्डा के कार्यकाल विस्तार का समर्थन करेगी। ऐसे में दो दिवसीय बैठक कब होगी? इसकी जानकारी भी सामने आ चुकी है। बता दें कि दिल्ली में होने वाली भाजपा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक 16 और 17 जनवरी को होगी। जिसमें आगामी विधानसभा चुनावों को लेकर पार्टी की रणनीतियों पर चर्चा होने की संभावना है।
चुनावी तैयारियों का होगा जायजा
पार्टी सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, भाजपा आगामी राज्य विधानसभा चुनानों को लेकर अपनी रणनीति पर विचार करेगी। साथ ही साथ अगले साल होने वाले लोकसभा चुनावों की तैयारियों का भी जायजा लिया जाएगा।
खत्म होने वाला है नड्डा का कार्यकाल
पार्टी अध्यक्ष के रूप में जेपी नड्डा का तीन साल का कार्यकाल इस महीने के अंत में समाप्त होने वाला है। ऐसे में संभावना जताई जा रही है कि आगामी चुनावों को ध्यान में रखते हुए जेपी नड्डा का कार्यकाल बढ़ाया जा सकता है।सूत्रों से प्राप्त जानकारी के मुताबिक, राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में हाल ही में संपन्न हुए विधानसभा चुनावों में पार्टी के प्रदर्शन और केंद्र में भाजपा की सरकार के कामकाज को लेकर भी चर्चा हो सकती है।

चीनी मीडिया वैश्विक दबाव के चलते छुपा रहा कोविड से मरने वाले लोगों के आंकड़े

कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामलों के बीच वैश्विक दबाव के चलते चीनी मीडिया ने अब संक्रमण की गंभीरता को कम बताना शुरू कर दिया है। चीन द्वारा उपलब्ध कराये जा रहे संक्रमण संबंधी आंकड़े संदेह के घेरे में आ गए हैं। यहां कोरोना संक्रमण के फैलने से बड़ी संख्या में लोगों की मौत हो रही है। अंतिम संस्कार के लिए लोगों की लंबी कतारें देखी जा रही हैं। इसके उलट, चीन ने सोमवार को कोरोना से मरने वाली की संख्या केवल तीन बताई। कम्युनिस्ट पार्टी के सरकारी अखबार पीपुल्स डेली ने मंगलवार को चीनी विशेषज्ञों के हवाले से कहा है कि अधिकांश लोगों में होने वाला संक्रमण पहले की अपेक्षा काफी हल्का है।
बीजिंग स्थित चाओयांग अस्पताल के उपाध्यक्ष टोंग झाओहुई ने समाचार पत्र को बताया कि वर्तमान में बीजिंग के बड़े अस्पतालों में भर्ती केवल तीन से चार प्रतिशत मरीजों की हालत ही गंभीर पाई जा रही है। पश्चिमी चीन के सिचुआन स्थित तियानफू अस्पताल के प्रमुख कांग यान ने कहा कि पिछले तीन सप्ताह में केवल 46 मरीजों को आइसीईयू में भर्ती कराया गया। वहीं, प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, संघाई के झोंगशान अस्पताल के आपातकालीन सभी वार्ड मंगलवार को मरीजों से भरे हुए थे। इसमें ज्यादातर बुजुर्ग थे। स्थिति यह थी कि अस्पताल के गलियारों में भी बेड लगाकर मरीजों का उपचार किया जा रहा था। जबकि, बड़ी संख्या में मरीज कतार में खड़े थे।

प्रवासी भारतीय दिवस सम्मेलन के दौरान ‘प्रवासी भारतीय सम्मान’ की घोषणा

सेलिब्रिटी शेफ, रेस्तरां मालिक, उद्यमी रीना विनोद पुष्करणा इस साल के प्रतिष्ठित प्रवासी भारतीय सम्मान पुरस्कार (पीबीएसए) पाने वाले 21 लोगों में शामिल हैं। प्रवासी भारतीय सम्मान पुरस्कार मध्य प्रदेश के इंदौर में 8 से 10 जनवरी के बीच होने वाले प्रवासी भारतीय दिवस सम्मेलन के दौरान प्रवासी भारतीयों को दिया जाने वाला सर्वोच्च सम्मान है। इन पुरस्कारों की घोषणा सोमवार को की गई। रीना भारत-इजराइल व्यापार और सांस्कृतिक क्षेत्र में एक प्रमुख व्यक्ति हैं। वह उस हाई-प्रोफाइल टीम का हिस्सा थीं, जिसने 2017 में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के इजराइल दौरे पर व्यंजन तैयार किए थे। बता दें 1958 में एक भारतीय सेना अधिकारी पिता और एक इराकी-यहूदी माँ के यहाँ जन्मी, रीना 1983 में पति विनोद के साथ इजराइल चली गईं थी। उस समय भारत और इजराइल के बीच पूर्ण राजनयिक संबंध नहीं थे।
तेल अवीव में एक रेस्तरां चलाती हैं रीना
रीना विनोद पुष्करणा ने कहा, ‘मुझे अपनी विरासत पर गर्व है। मेरा प्रयास लोगों को जोड़ने का रहा है और इस प्रक्रिया में मैं भारत और इजराइल के बीच मजबूत संबंधों के विकास का हिस्सा रही हूं। उन्होंने कहा, “मेरे पति विनोद इस पूरी यात्रा में सबसे महत्वपूर्ण और लगातार ताकत के स्तंभ रहे हैं और यह सब उनके बिना संभव नहीं होता।” 1980 के दशक में रीना ने तंदूरी नाम से तेल अवीव में एक रेस्तरां खोलने का फैसला किया। जल्द ही, उनके रेस्तरां में प्रसिद्ध भारतीय कंडक्टर जुबिन मेहता, अभिनेता सोफिया लोरेन, पूर्व इजराइल प्रधानमंत्री यित्जाक राबिन और राष्ट्रपति शिमोन पेरेस जैसी हस्तियों का आना-जाना लगा रहा।

MCG पर बिग बैश लीग मुकाबले में मचा बवाल, ऑन फील्ड ट्रोल हुए एडम जम्पा

बिग बैश लीग में मंगलवार को मेलबर्न क्रिकेट स्टेडियम (MCG) में एक बेहद रोमांचक मुकाबला खेला गया। मेलबर्न रेनेगेड्स और मेलबर्न स्टार्स के बीच हुए इस मुकाबले में एक ऐसी घटना हुई जिसने प्लेयर्स, फैंस और एक्सपर्ट्स को खूब मसाला दे दिया। स्टार्स के कप्तान और स्पिनर एडम जम्पा ने अपने खेल से क्रिकेट जगत को एक ऐसा टॉपिक दे दिया जिसपर लंबे वक्त तक चर्चा होती रहेगी। उन्होंने पहली पारी के दौरान विरोधी बल्लेबाज टॉम रोजर्स को मानकडिंग करने की कोशिश की जिसकी लगातार आलोचना हो रही है। बता दें कि आईसीसी अपने पिछले बदलावों में मानकडिंग को रन आउट की श्रेणी में डाल चुकी है।
BBL में मानकडिंग की मसालेदार घटना
इस घटना के दौरान रेनेगेड्स के मैकेंजी हार्वी स्ट्राइक पर थे और टीम के टोटल को बेहतरन बनाने की कोशिश कर रहे थे। जम्पा के ओवर में दो गेंदें बाकी थी और रोजर्स नॉन स्ट्राइक पर क्रीज से काफी आगे निकल चुके थे। कंगारू स्पिनर ने इस मौके का फायदा उठाते हुए उन्हें रन आउट करने के लिए नॉन स्ट्राइक की गिल्लियां बेखेर दी। इस घटना से रोजर्स एक पल के लिए हैरान, परेशान पूरी तरह से सन्नाटे में पहुंच गए। स्टंप माइक से पता चला कि उन्होंने स्टार्स के स्पिनर और कप्तान से बहस भी की।

मंत्रि-परिषद की बैठक के पहले मुख्यमंत्री ने मंत्रीगण को संबोधित किया

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि चार जनवरी का दिन गरीब कल्याण के लिए स्वर्ण अक्षरों में लिखा जाएगा। ऐसे गरीब भाई-बहन, जिनके पास रहने की जगह नहीं है उन्हें नि:शुल्क प्लाट उपलब्ध कराए जाएंगे। मुख्यमंत्री भू-आवासीय अधिकार योजना में 4 जनवरी को टीकमगढ़ जिले के 10 हजार 500 परिवारों को 120 करोड़ रूपये मूल्य के भूखंडों का वितरण होगा। मुख्यमंत्री चौहान ने यह बात मंत्रि-परिषद की बैठक के पहले, अपने संबोधन में कही। मुख्यमंत्री चौहान की अध्यक्षता में मंत्रालय में मंत्रि-परिषद की बैठक वंदे-मातरम गान के साथ आरंभ हुई।
मुख्यमंत्री चौहान ने बताया कि टीकमगढ़ प्रवास के दौरान वहाँ के लोगों ने समस्या बताई थी कि एक-एक मकान में 50-60 लोग रहने को विवश हैं, घर पर रहने की जगह तक नहीं है। इस समस्या का कारण यह है कि परिवार का तो विस्तार हुआ पर रहने का स्थान उतना ही रहा। गरीबी के कारण विस्तारित परिवारों के पास प्लाट या भूमि भी नहीं है। परिणामस्वरूप मकान बनाने की योजना का लाभ भी उनको नहीं मिल सकता। इसीलिए मैंने यह सोचा था कि टीकमगढ़ की धरती पर ही हम ऐसी योजना लाएंगे जिसमें किसी भी वर्ग के गरीब भाई-बहन, जिनके पास रहने की जगह नहीं है, को नि:शुल्क प्लाट उपलब्ध कराया जाएगा। इन प्लाटों पर वे अपना घर बना सकेंगे और अन्य योजनाओं का लाभ भी ले सकेंगे।
मुख्य़मंत्री चौहान ने कहा कि यह अपने आप में अद्भुत योजना है। योजना में जमीन का पट्टा पति-पत्नी के नाम पर होगा। उन्हें कोई प्रीमियम नहीं देना होगा, जमीन पूरी तरह से नि:शुल्क मिलेगी और भू-खण्ड के साथ बाकी योजनाओं का लाभ भी मिलेगा। मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि हर जिले में ग्रामीण क्षेत्र में ऐसे गरीब भाई–बहनों को प्लाट उपलब्ध कराए जाएंगे।
मुख्यमंत्री चौहान ने जिन भाई और बहनों को यह प्लॉट मिल रहे हैं, उन्हें शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि राज्य सरकार का यही उद्देश्य है कि सभी सुखी रहें। यह उनका अधिकार भी है। उन्होंने कहा कि भगवान ने इस धरती पर जिन्हें भेजा है, उनको रहने की जगह भी मिलनी चाहिए। मुख्यमंत्री भू-आवासीय अधिकार योजना उनकी इस जरूरत को पूरा करेगी।

आधार कार्ड अब एड्रेस प्रूफ के बिना भी अपडेट होगा

आधार कार्ड का इस्तेमाल पहचान पत्र के रूप में होता है। कई सरकारी और प्राइवेट कामों में इसकी जरूरत पड़ती है। अगर आपको अपने आधार कार्ड में कुछ बदलाव करना हैं तो UIDAI इसकी अनुमति देता है। अब लोग अपने परिवार के मुखिया की सहमति से आधार में एड्रेस को ऑनलाइन अपडेट कर सकते है।
ऐसे अपडेट होगा आधार
UIDAI ने बताया कि वह आधार धारकों को सुविधा दे रहा है। इसकी सहायता से आपको डॉक्यूमेंट की जरूरत नहीं पड़ेगी। इसके लिए सिर्फ परिवार के मुखिया के अनुमति की जरूरत होगी।

 

सार्वजनिक पद पर बैठे लोगों के बोलने के अधिकार पर नहीं लगेगी पाबंदी – सुप्रीम कोर्ट

सुप्रीम कोर्ट आज अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता एक मामले में अहम फैसला सुनाया है। अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता के अधिकार पर पाबंदी लगाने से कोर्ट ने मना कर दिया है। जस्टिस एसए नजीर की अध्यक्षता वाली 5 न्यायाधीशों की संविधान पीठ बोलने की आजादी से जुड़े इस मामले में अहम फैसला सुनाया है। कोर्ट ने कहा कि संविधान के अनुच्छेद 19(2) के तहत निर्धारित प्रतिबंधों के अलावा कोई भी अतिरिक्त प्रतिबंध नागरिक पर नहीं लगाए जा सकते हैं। कोर्ट ने ये भी कहा कि किसी मंत्री द्वारा दिए गए बयान को सरकार के लिए जिम्मेदार नहीं ठहराया जा सकता है। अदालत ने अपने फैसले में ये कहा बयान के लिए मंत्री खुद जिम्मेदार हैं।
अतिरिक्त पाबंदी नहीं लगाई जा सकती
जस्टिस नजीर 4 जनवरी को रिटायर हो रहे हैं। ऐसे में इस मामले में आज ही सुप्रीम कोर्ट की संविधान पीठ फैसला सुनाया है। सुप्रीम कोर्ट की मंगलवार की कार्यसूची के अनुसार मामले में दो अलग-अलग फैसले हुए, जो जस्टिस रामासुब्रमण्यम और जस्टिस नागरत्ना सुनाया।
सुप्रीम कोर्ट इस मामले में 15 नवंबर को अपना फैसला सुरक्षित रखा था और कहा थी कि सार्वजनिक पदों पर बैठे लोगों को ऐसी बातें नहीं करनी चाहिए, जो अन्य देशवासियों के लिए अपमानजनक हों। कोर्ट ने कहा कि यह व्यवहार हमारी संवैधानिक संस्कृति का हिस्सा है और इसके लिए सार्वजनिक पद पर बैठे लोगों के लिहाज से आचार संहिता बनाना जरूरी नहीं है।

प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना छोटे काम धंधे वालों के लिए बनी सहारा

केन्द्र प्रवर्तित प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना में शहरों में सड़कों के किनारे छोटे-मोटे काम धंधे करने वालों को बिना किसी गारंटी के 10 हजार रूपए की कार्यशील पूंजी उपलब्ध कराई जाती है। योजना के क्रियान्वयन में मध्यप्रदेश देश में प्रथम है।

प्रधानमंत्री स्व-निधि योजना में प्रदेश सरकार द्वारा स्ट्रीट वेंडर्स को बिना किसी ब्याज के 10 हजार रूपए की कार्यशील पूंजी मिल रही है। योजना का लाभ लेने के लिए प्रत्येक हितग्राही को डिजिटल ट्रांजेक्शन से जोड़ने के लिए यूपीआई – आईईडी और यूआर कोड उपलब्ध कराया गया है। डिजिटल ट्रांजेक्शन पर प्रतिवर्ष 1200 रूपए की अतिरिक्त राशि दी जाती है। अगर हितग्राही द्वारा समय पर ऋण चुका दिया जाता है तो उसे वर्ष में 20 हजार रूपए की कार्यशील पूंजी उपलब्ध कराई जाती है। जैसे – जैसे स्ट्रीड वेंडर अपना कार्य आगे बढ़ायेंगे वैसे ही उनको मदद बढ़ती जाएगी और वे आत्म निर्भर होते चले जाएंगे। चाय – पान की दुकान, चाट, मूंगफली बेचने, पंचर बनाने, जूते सुधरवाने, सैलून चलाने या झाडू बेचने आदि का कार्य करने वाले कई नागरिकों को योजना में लाभांवित किया जा चुका है।

गणतंत्र दिवस समारोह की तैयारी बैठक आज

संभागायुक्त मालसिंह भयड़िया की अध्यक्षता में बुधवार 4 जनवरी  को प्रात: 11 बजे आयुक्त कार्यालय के सभाकक्ष में गणतंत्र दिवस समारोह की तैयारी संबंधी बैठक आयोजित की गई है।

उपायुक्त राजस्व किरण गुप्ता ने बताया कि राज्य स्तरीय गणतंत्र दिवस आयोजन के बैठक में पुलिस कमिश्नर, कलेक्टर, आयुक्त नगर‍ निगम, महाप्रबंधक दूर संचार निगम, कार्यपालन यंत्री मध्यप्रदेश विद्युत वितरण कंपनी, मुख्य चिकित्सा अधिकारी, संचालक स्वराज्य संस्थान, कार्यपालन यंत्री लोक निर्माण विभाग आदि संबंधित विभागों के अधिकारी को बैठक में उपस्थित रहेंगे।

PM-USP CSSS Scholarship Renewal 2026-27

PM-USP CSSS Scholarship Renewal 2026-27: 31 अक्टूबर तक करें आवेदन, जानें पात्रता, जरूरी दस्तावेज...

0
भोपाल | KOLAR18.COM | Social Welfare & Education News कॉलेज और विश्वविद्यालय में पढ़ाई कर रहे विद्यार्थियों के लिए छात्रवृत्ति से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी सामने...
Women and Child Development;

महिला एवं बाल विकास पर केंद्र-राज्य मंथन, पोषण और महिला सुरक्षा पर फोकस

0
नई दिल्ली। महिला एवं बाल विकास मंत्रालय का दो दिवसीय विभागीय सम्मेलन 8 और 9 अक्टूबर 2026 को नई दिल्ली में आयोजित किया जा...
yogi modi modal

उत्तर प्रदेश Social Welfare योजनाएं 2026: पेंशन, छात्रवृत्ति और सरकारी योजनाओं की जानकारी

0
पेंशन, छात्रवृत्ति, महिला कल्याण, दिव्यांगजन सहायता और गरीब परिवारों के लिए प्रमुख सरकारी योजनाओं की संक्षिप्त जानकारी उत्तर प्रदेश में सामाजिक कल्याण योजनाओं का दायरा...
maaldhari-family

गुजरात में मालधारी परिवारों के पुनर्वास की नई योजना: ₹15 लाख सहायता, 100 वर्ग...

0
गुजरात। गुजरात सरकार ने बर्दा वन्यजीव अभयारण्य (Barda Wildlife Sanctuary) में रहने वाले मालधारी परिवारों के स्वैच्छिक पुनर्वास के लिए नई योजना की घोषणा...
mann ki baat 1st episode

विजयादशमी के दिन शुरू हुई थी ‘मन की बात’: 3 अक्टूबर 2014 से सितंबर...

0
विशेष जानकारी | मन की बात पहले 14 मिनट के प्रसारण से 100वें एपिसोड और 2026 के आधिकारिक रेडियो आर्काइव तक की महत्वपूर्ण तारीखें। शुरुआत 3 अक्टूबर 2014 अवसर विजयादशमी पहला...