व्हीलचेयर पर आए 86 वर्षीय निरंजन पाल के साथ मुख्यमंत्री चौहान ने पौध-रोपण किया

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने स्मार्ट सिटी उद्यान में कदंब, नीला गुलमोहर और जंगल जलेबी के पौधे लगाए। भोपाल के पूर्व महापौर आलोक शर्मा साथ थे। व्हीलचेयर पर आए 86 वर्षीय निरंजन पाल ने अपने जन्म-दिवस पर पौध-रोपण किया। मुख्यमंत्री चौहान ने निरंजन पाल को जन्म-दिवस की शुभकामनाएँ दी और उनके स्वस्थ जीवन और शतायु होने की कामना की।

 

पौध-रोपण में श्रीमुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने स्मार्ट सिटी उद्यान में कदंब, नीला गुलमोहर और जंगल जलेबी के पौधे लगाए। भोपाल के पूर्व महापौर आलोक शर्मा साथ थे। व्हीलचेयर पर आए 86 वर्षीय निरंजन पाल ने अपने जन्म-दिवस पर पौध-रोपण किया। मुख्यमंत्री चौहान ने निरंजन पाल को जन्म-दिवस की शुभकामनाएँ दी और उनके स्वस्थ जीवन और शतायु होने की कामना की।

 

पौध-रोपण में निरंजन पाल के पुत्र देवाशीष पाल, पुत्र वधू डॉ. श्रीमती मल्लिका पाल, पौत्र अरिंदम पाल सहित अर्णव दुबे और कनिष्क सिंह पुष्प शामिल हुए।निरंजन पाल के पुत्र देवाशीष पाल, पुत्र वधू डॉ. श्रीमती मल्लिका पाल, पौत्र अरिंदम पाल सहित अर्णव दुबे और कनिष्क सिंह पुष्प शामिल हुए।

केन्द्रीय राज्य मंत्री प्रहलाद पटेल ने मुख्यमंत्री चौहान से सौजन्य भेंट की

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान से आज शाम निवास पर केंद्रीय खाद्य प्र-संस्करण उद्योग और जल शक्ति राज्य मंत्री प्रहलाद पटेल ने सौजन्य भेंट की। मुख्यमंत्री चौहान ने केंद्रीय मंत्री पटेल का पुष्प-गुच्छ से स्वागत किया।

मुख्यमंत्री ने कोविड-19 से बचाव की तैयारियों के संबंध में ली बैठक

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि कोरोना बढ़ने की अभी पहले जैसी कोई बात नहीं है, फिर भी अस्पतालों में तैयारी पूरी रखी जाए। जिन लोगों ने बूस्टर डोज नहीं लगवाया है, उन्हें बूस्टर डोज लगाना शुरू करें।

 

मुख्यमंत्री चौहान आज निवास पर कोविड-19 से बचाव के लिए तैयारी बैठक ले रहे थे। मुख्य सचिव इकबाल सिंह बैंस, अपर मुख्य सचिव स्वास्थ्य मोहम्मद सुलेमान एवं वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।

 

मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि कोरोना से सावधान रहें। कोरोना के उपचार के लिए अस्पतालों में आवश्यक दवाइयों की पर्याप्त व्यवस्था रखी जाएँ। मेडिकल कॉलेज एवं अस्पतालों में ऑक्सीजन प्लांट की मॉकड्रिल करा ली जाए। प्लांट चालू हालत में रहें यह सुनिश्चित किया जाए। जिन व्यक्तियों ने वैक्सीन का तीसरा डोज (बूस्टर) नहीं लगवाया है, उन्हें डोज लगाया जाए।

IPL में सबसे महंगे बिकनेवाले खिलाड़ी बने सैम करेन

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के खिलाड़ियों की नीलामी में विदेशी क्रिकेटर एक बार फिर सबके फेवरेट बने हुए हैं। अब तक की नीलामी में इंग्लैंड के ऑलराउंडर सैम करेन (Sam Curran) ने इतिहास रचते हुए IPL में सबसे महंगे बिकने वाले खिलाड़ी का दर्जा हासिल कर लिया है। कुरेन को पंजाब किंग्स ने रिकॉर्ड 18.50 करोड़ रुपये में खरीद लिया। कुरेन की बेस प्राइस महज 2 करोड़ रुपये थी। आपको बता दें कि आईपीएल ऑक्‍शन के इतिहास में अभी तक दक्षिण अफ्रीका के पूर्व ऑलराउंडर क्रिस मॉरिस को सर्वाधिक कीमत पर खरीदा गया था। राजस्थान रॉयल्स ने 2021 में उन्हें 16.25 करोड़ रुपए में खरीदा था। मॉरिस अब संन्यास ले चुके हैं।
ऑस्ट्रेलिया के खिलाड़ी कैमरन ग्रीन को मुंबई इंडियन्स ने 17.50 करोड़ में खरीदा, जबकि उनकी बेस प्राइस सिर्फ 2 करोड़ रुपये थी। वहीं चेन्नई सुपर किंग्स ने इंग्लैंड के बेन स्टोक्स को 16.25 करोड़ रुपये में खरीदा। इनके अलावा कैरेबियाई खिलाड़ी निकोलस पूरन को लखनऊ सुपर जायंट्स ने 16.25 करोड़ रुपये में खरीदा है। निकोलस पूरन का टी20 वर्ल्ड कप में प्रदर्शन कुछ खास नहीं रहा था। इंग्लैंड के हैरी ब्रूक को भी काफी ऊंची कीमत मिली। 23 साल के हैरी ब्रूक ने साल 2022 में ही इंटरनेशनल क्रिकेट में कदम रखा और पाकिस्तान के खिलाफ शानदार बल्लेबाजी का प्रदर्शन किया। इन्होंने अपनी बेस प्राइस 1.5 करोड़ रुपये रखी थे, लेकिन सनराइजर्स हैदराबाद ने उन्हें 13.25 करोड़ रुपये देकर अपनी टीम में शामिल कर लिया।

दुबई में रिवीलिंग ड्रेस पहनने के कारण हिरासत में नहीं लिया गया – उर्फी जावेद

अपने फैशन सेंस को लेकर अक्सर सुर्खियों में बनी रहने वाली उर्फी जावेद इस बार किसी और वजह से चर्चा में आ गई हैं। हाल ही में खबरें आई थीं कि उन्हें दुबई में रिवीलिंग ड्रेस पहनने के कारण हिरासत में लिया गया है। हालांकि अब उर्फी जावेद ने अपने हिरासत में लिए जाने की खबरों पर चुप्पी तोड़ दी है। उन्होंने इस पूरे मामले की सच्चाई बताई है और साफ किया है कि उन्हें हिरासत में नहीं लिया गया था। एक बातचीत में उर्फी जावेद ने इस मामले पर सफाई दी है। उन्होंने कहा ‘लोकेशन पर कुछ इशू था, इसलिए वहां पर शूट रुकवाने के लिए आई थी। वो एक पब्लिक प्लेस था इसलिए वहां शूट को रुकवाने के लिए आई थी।’
इसके आगे उर्फी ने कहा ‘जहां हम शूट कर रहे थे वो एक पब्लिक प्लेस था। वहां शूट करने का एक तय वक्त होता है, लेकिन प्रोडक्शन टीम ने टाइमिंग नहीं बढ़ाई इसलिए हमें वहां से जाना पड़ा। इसका मेरे कपड़े से कोई लेना देना नहीं है। हमने बचा हुआ हिस्सा अगले दिन शूट किया और सब कुछ ठीक हो गया।’ इससे पहले मीडिया को मिली जानकारी में ये बताया गया था कि उर्फी जावेद अपने प्रोजेक्ट शूट के लिए यूएई गई हैं। रिपोर्ट में कहा गया कि उर्फी वहां रिवीलिंग ड्रेस पहनने की वजह से मुश्किल में फंस गई थीं क्योंकि पुलिस सेट पर आ गई थी। इसे लेकर उर्फी से पुलिस ने पूछताछ भी की थी। अब उर्फी ने इन खबरों पर अपनी सफाई दी है।

पीएम मोदी ने कोरोना को लेकर बुलाई रिव्यू मीटिंग

दुनिया भर के देशों में कोरोना वायरस के ताजा हमले को देखते हुए भारत सरकार अलर्ट मोड में आ गई है। कोरोना के नए वैरिएंट ओमिक्रोन बीएफ.7 को लेकर देश में दहशत का माहौल बन गया है। इस मुद्दे पर प्रधानमंत्री मोदी ने एक हाई लेवल रिव्यू मीटिंग बुलाई और तैयारियों की समीक्षा की। प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) की ओर से जारी एक बयान के मुताबिक, पीएम मोदी ने अधिकारियों को किसी भी तरह की लापरवाही ना बरतने को लेकर आगाह किया और कोरोना मामलों की कड़ी निगरानी की सलाह दी। पीएमओ के मुताबिक मोदी ने अधिकारियों को विशेष रूप सेअंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डों पर चल रहे निगरानी उपायों को मजबूत करने का निर्देश दिया। पीएम मोदी के साथ इस बैठक में गृहमंत्री अमित शाह, स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया, स्वास्थ्य सचिव राजेश भूषण, आईसीएमआर के अधिकारी, सिविल एविएशन के अधिकारी, नीति आयोग के वीके पॉल और अन्य मौजूद थे।
इससे पहले गुरुवार को लोकसभा में स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया ने कोरोना संकट से निपटने के सरकार के उपायों की जानकारी दी है। उन्होंने चीन से फैल रहे कोरोना के नए वैरिएंट BF.7 से निपटने के लिए तीन उपाय बताए। उन्होंने कहा कि हमें विदेशों सेआनेवाले लोगों की जांच करनी होगी, सभी को मास्क लगाना होगा और लगातार जीनोम सीक्वेंसिंग के जरिए यह पता लगाना होगा कि कोई नया वैरिएंट तो नहीं आ गया है। उन्होंने यह भी कहा कि घबराने की बात नहीं है और दूसरे देशों के मुकाबले भारत में स्थिति अच्छी है।

हम चाहते हैं यूक्रेन में युद्ध का अंत हो, कूटनीतिक समाधान निकले – रूसी राष्ट्रपति पुतिन

यूक्रेन और रूस के बीच गत 10 महीनों से युद्ध चल रहा है जो रूकने का नाम नहीं ले रहा है। पूरी दुनिया भर की निगाहें इस ओर हैं कि कब आखिर यह थमेगा। इस बीच आज रूस के राष्‍ट्रपति पुतिन ने एक अहम बयान देकर इसके रूकने के संकेत दिए हैं। राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने गुरुवार को कहा कि रूस यूक्रेन में संघर्ष को जल्द खत्म करने का लक्ष्य बना रहा है और लड़ाई जल्द से जल्द खत्म होनी चाहिए. “हमारा लक्ष्य है … इस संघर्ष को समाप्त करना। हम इसके लिए प्रयास कर रहे हैं और प्रयास करना जारी रखेंगे… इसलिए हम यह सुनिश्चित करने की कोशिश करेंगे कि यह सब खत्म हो, और जितनी जल्दी हो, उतना अच्छा होगा।
यूक्रेनी राष्ट्रपति वलोडिमिर ज़ेलेंस्की की व्हाइट हाउस यात्रा के एक दिन बाद बोलते हुए, पुतिन ने संवाददाताओं से कहा, “मैंने कई बार कहा है कि शत्रुता से अनुचित नुकसान होता है। रूस ने लगातार कहा है कि वह बातचीत के लिए खुला है – यूक्रेन और उसके सहयोगी संयुक्त राज्य अमेरिका से गहन संदेह पैदा कर रहे हैं, जो संदेह करते हैं कि वह 10 महीने के युद्ध में हार और वापसी की एक श्रृंखला के बाद समय खरीदना चाहता है।
रूस का कहना है कि यह यूक्रेन है जो बात करने से इनकार कर रहा है। कीव का कहना है कि रूस को अपने हमले बंद करने चाहिए और अपने कब्जे वाले इलाके को छोड़ देना चाहिए। पुतिन ने कहा, “सभी सशस्त्र संघर्ष कूटनीतिक ट्रैक पर किसी न किसी तरह की बातचीत के साथ किसी न किसी तरह खत्म हो जाते हैं। जल्द या बाद में, संघर्ष की स्थिति में कोई भी पक्ष बैठ जाता है और एक समझौता करता है। हमारा विरोध करने वालों को यह बात जितनी जल्दी समझ में आ जाए, उतना ही अच्छा है। हमने इस पर कभी हार नहीं मानी है।

ब्रहांड में त्रिगुणात्मक संतुष्टि के लिए मदिरा पान करते हैं काल भैरव

धर्मनगरी उज्जयिनी में स्थिति कालभैरव मंदिर विश्व प्रसिद्ध है। यहां दर्शन के लिए रोजाना हजारों दर्शनार्थी आते हैं। बाबा कालभैरव को मदिरा अर्पित करते हैं। उन्हें मदिरा चढ़ाते देखने के लिए आस्थावान लालायित रहते हैं। प्रश्न यह उठता है कि बाबा कालभैरव मदिरा पान क्यों करते हैं। इस पर विद्वानों का कहना है कि यह सृष्टि, ब्रहांड में त्रिगुणात्मक (सत, रज, तम) सत्ता से संचालित हो रहा है। भैरव का तामसी प्रवृत्ति का माना जाता है। तमो संतुष्टि के लिए वे मदिरापान करते हैं।
बाबा कालभैरव का यह मंदिर छह हजार वर्ष पुराना माना जाता है। यहां तंत्र क्रिया भी होती है। पहले यहां तंत्र विद्या में विश्वास करने वाले श्रद्धालु ही आते थे। बाद में बाबा कालभैरव के प्रति आस्था रखने वाले भक्तों की संख्या बढ़ती गई और अब स्थिति यह है कि उज्जैन में ज्योतिर्लिंग महाकाल के बाद सबसे अधिक भीड़ कालभैरव मंदिर में ही दिखाई देती है। बाबा काल भैरव को प्रतिदिन मदिरा का भोग लगाया जाता है। दिन भर श्रद्धालु मदिरा का प्रसाद लेकर मंदिर पहुंचते हैं। मंदिर के बाहर शासन की ओर से मदिरा की दुकान भी खोली गई है। एक दिन में हजारों लाखों-रुपये की मदिरा बिक जाती है। इसमें महंगी से महंगी ब्रांड से लेकर देसी शराब भी शामिल है।
अंग्रेज अधिकारी करा चुके जांच
मदिरापान के पीछे क्या रहस्य है, इसका आज तक किसी को पता नहीं लगा। मंदिर के पुजारी बताते हैं कि ब्रिटिश शासनकाल में एक अंग्रेज अधिकारी ने बाबा की मूर्ति के आसपास खोदाई करवाकर इसका रहस्य जानने की कोशिश की थी। पता लगाया जा रहा था कि आखिर मूर्ति द्वारा मदिरा जाती कहा हैं, हालांकि किसी को कुछ पता नहीं लगा। बताते हैं कि अंग्रेज अधिकारी भी बाबा कालभैरव का भक्त बन गया था।

केंद्र सरकार ने नेजल वैक्सीन को दी मंजूरी

चीन, अमेरिका, जापान और दक्षिण कोरिया में कोरोना संक्रमण के बढ़ते खतरे के बीच भारत में कोरोना से जंग के लिए केंद्र सरकार ने एक और कोरोना वैक्सीन को मंजूरी दे दी है। कोरोना के नए वेरिएंट के खतरे के मद्देनजर अलर्ट केंद्र सरकार ने देश में अब नोजल वैक्सीन को भी मंजूरी दे दी है।
गौरतलब है कि गुरुवार को ही कोरोना संकट के चलते प्रधानमंत्री मोदी ने आला अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की थी। इस बैठक के बाद आज शुक्रवार को मोदी सरकार ने अहम फैसला लेते हुए इंट्रानेजल वैक्सीन (Intranasal Covid vaccine) को मंजूरी दे दी है। इस वैक्सीन को भारत बायोटेक ने तैयार किया है।
बूस्टर खुराक के रूप में ले सकते हैं नेजल वैक्सीन
भारत बायोटेक कंपनी की नेजल वैक्सीन को बूस्टर खुराक के तौर पर इस्तेमाल किया जा सकता है। फिलहाल ये नेजव वैक्सीन केवल प्राइवेट अस्पतालों में मिलेगी। आपको बता दें कि केंद्र सरकार द्वारा इससे पहले भी नेजल वैक्सीन को मंजूरी दी गई थी। 6 सितंबर को भारत के औषधि महानियंत्रक (DCGI) ने सिर्फ आपातकालीन उपयोग के लिए इस वैक्सीन को मंजूरी दी थी। डीसीजीआई ने 18 साल के ऊपर के लोगों को इसकी मंजूरी दी थी।

अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत के सदस्यों के साथ मुख्यमंत्री चौहान ने रोपे पौधे

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत के सदस्यों के साथ स्मार्ट सिटी उद्यान में करंज, खिरनी और सारिका इंडिका के पौधे लगाए। मुख्यमंत्री चौहान के साथ आशीष शर्मा ने अपने जन्म-दिवस पर पौध-रोपण किया। मुख्यमंत्री ने उन्हें जन्म-दिवस की शुभकामनाएँ और बधाई दी।

PM-USP CSSS Scholarship Renewal 2026-27

PM-USP CSSS Scholarship Renewal 2026-27: 31 अक्टूबर तक करें आवेदन, जानें पात्रता, जरूरी दस्तावेज...

0
भोपाल | KOLAR18.COM | Social Welfare & Education News कॉलेज और विश्वविद्यालय में पढ़ाई कर रहे विद्यार्थियों के लिए छात्रवृत्ति से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी सामने...
Women and Child Development;

महिला एवं बाल विकास पर केंद्र-राज्य मंथन, पोषण और महिला सुरक्षा पर फोकस

0
नई दिल्ली। महिला एवं बाल विकास मंत्रालय का दो दिवसीय विभागीय सम्मेलन 8 और 9 अक्टूबर 2026 को नई दिल्ली में आयोजित किया जा...
yogi modi modal

उत्तर प्रदेश Social Welfare योजनाएं 2026: पेंशन, छात्रवृत्ति और सरकारी योजनाओं की जानकारी

0
पेंशन, छात्रवृत्ति, महिला कल्याण, दिव्यांगजन सहायता और गरीब परिवारों के लिए प्रमुख सरकारी योजनाओं की संक्षिप्त जानकारी उत्तर प्रदेश में सामाजिक कल्याण योजनाओं का दायरा...
maaldhari-family

गुजरात में मालधारी परिवारों के पुनर्वास की नई योजना: ₹15 लाख सहायता, 100 वर्ग...

0
गुजरात। गुजरात सरकार ने बर्दा वन्यजीव अभयारण्य (Barda Wildlife Sanctuary) में रहने वाले मालधारी परिवारों के स्वैच्छिक पुनर्वास के लिए नई योजना की घोषणा...
mann ki baat 1st episode

विजयादशमी के दिन शुरू हुई थी ‘मन की बात’: 3 अक्टूबर 2014 से सितंबर...

0
विशेष जानकारी | मन की बात पहले 14 मिनट के प्रसारण से 100वें एपिसोड और 2026 के आधिकारिक रेडियो आर्काइव तक की महत्वपूर्ण तारीखें। शुरुआत 3 अक्टूबर 2014 अवसर विजयादशमी पहला...