मुख्यमंत्री ने किया 215 करोड़ रूपये के विकास कार्यों का भूमि-पूजन

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि नव वर्ष में जनवरी माह से विशेष अभियान संचालित कर आवासहीन गरीब लोगों को रहने के लिए जमीन दी जाएगी। भू-माफिया और दबंगों से मुक्त करवाई गई भूमि पर गरीबों को आवास बना कर देने का यज्ञ भोपाल नीलबड़ से प्रारंभ हो रहा है। मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि ग्राम में जिनके पास रहने के लिए भू-खंड नहीं है, उन्हें 4 जनवरी, 2023 से प्रारंभ किये जा रहे अभियान में प्राप्त आवेदनों के आधार पर नि:शुल्क आवासीय पट्टा प्रदान किया जाएगा। मुख्यमंत्री आवासीय भू- अधिकार योजना में रिक्त भूमि निर्धन वर्ग को आवंटित की जाएगी। हुजूर क्षेत्र भी इससे लाभान्वित होगा। शहरी क्षेत्र में जो जहाँ रह रहे हैं और जो पुराने कब्जाधारी हैं, उनको पक्का मकान बना कर देने की योजना भी प्रारंभ की जाएगी।

मुख्यमंत्री चौहान आज नीलबड़ तिराहे पर 215 करोड़ रूपये की लागत के विकास कार्यों का भूमि-पूजन कर रहे थे। मुख्यमंत्री चौहान ने नीलबड़ तिराहा पहुँचते ही माँ सिंह वाहिनी दरबार जाकर नमन किया। विधायक रामेश्वर शर्मा, भोपाल नगर निगम अध्यक्ष किशन सूर्यवंशी, भोपाल जिला पंचायत अध्यक्ष रामकुंवर गुर्जर, जन-प्रतिनिधि, समाजसेवी और बड़ी संख्या में नागरिक उपस्थित थे।

अगरतला में पीएम मोदी ने 4,350 करोड़ की विकास परियोजनाओं का किया उद्घाटन और शिलान्यास

 

पीएम नरेन्द्र मोदी आज पूर्वोत्तर के राज्यों, मेघालय और त्रिपुरा के दौरे पर हैं। इस दौरान उन्होंने अगरतला में 4,350 करोड़ की कई महत्वपूर्ण परियोजनाओं को उद्घाटन और शिलान्यास किया। उन्होंने एक रैली को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि त्रिपुरा छोटे राज्यों में देश का सबसे स्वच्छ राज्य बनकर उभरा है। डबल इंजन सरकार सिर्फ फिजिकल और डिजिटल इंफ्रास्ट्रक्चर पर ही नहीं बल्कि सोशल इंफ्रास्ट्रक्चर पर बल दे रही है। आज त्रिपुरा को अपना पहला डेंटल कॉलेज मिला है। इस दौरान त्रिपुरा के मुख्यमंत्री माणिक साहा भी मौजूद रहे।

पीपीपी माडल पर सात जिला अस्पतालों में लगेंगी एमआरआइ मशीनें

 

मध्य प्रदेश के संभागीय मुख्यालय वाले सात जिलों में पब्लिक-प्राइवेट पार्टनरशिप (पीपीपी) माडल पर एमआरआइ मशीनें लगाने की तैयारी है। इसके लिए जल्दी ही टेंडर प्रक्रिया शुरू होगी। इसका लाभ यह होगा कि मरीजों की एमआरआइ जांच बाजार दर से करीब 60 प्रतिशत कम में हो जाएगी। अगले वर्ष अप्रैल या मई से यह सुविधा मिलने लगेगी। अभी प्रदेश के कई मेडिकल कालेजों में पीपीपी माडल से एमआरआइ मशीनें लगाई गई हैं। मशीनें लगाने से लेकर संचालन तक की जिम्मेदारी निजी कंपनी की होगी। अस्पताल प्रबंधन की तरफ से कंपनी को जगह उपलब्ध कराई जाएगी।

 

निजी जांच केंद्रों में एमआरआइ कराने पर अभी कम से कम छह हजार रुपये लगते हैं। जिला अस्पतालों में मशीन लगने पर दो हजार रुपये में भी जांच संभव होगी। ज्यादातर निजी एमआरआइ केंद्रों द्वारा मरीज को जांच के लिए भेजने वाले डाक्टर को एक से दो हजार रुपये तक कमीशन देने की बात भी कही जाती है। इस वजह से भी निजी केंद्रों में एमआरआइ जांच महंगी है।

मुख्यमंत्री चौहान और क्रिकेटर गौतम गंभीर ने सलकनपुर में किये दर्शन

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि श्रीमहाकाल महालोक उज्जैन की तर्ज पर सलकनपुर देवी मंदिर में बनने वाले देवी लोक में 64 योगिनी और माता के 9 स्वरूपों की प्रतिमाएँ स्थापित की जायेंगी। आगामी नवरात्र में मंदिर परिसर में भव्य कार्यक्रम किया जायेगा, जिसमें देवी लोक की परिकल्पना को श्रद्धालुओं के समक्ष रखा जायेगा।

 

मुख्यमंत्री चौहान ने आज प्रसिद्ध क्रिकेटर एवं सांसद गौतम गंभीर के साथ सलकनपुर माता मंदिर में विधि-विधान से पूजन कर आरती की। मुख्यमंत्री चौहान ने सलकनपुर मंदिर ट्रस्ट की ओर से सांसद गौतम गंभीर का माता की चुनरी, शॉल-श्रीफल और प्रसाद भेंट कर सम्मान किया। मुख्यमंत्री की धर्मपत्नी साधना सिंह चौहान, सलकनपुर मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष महेश उपाध्याय एवं श्रद्धालुजन उपस्थित थे।

 

मुख्यमंत्री चौहान ने निर्देश दिये कि आगामी एक सप्ताह में देवी लोक की परिकल्पना का प्लान तैयार कर प्रस्तुत किया जाये। सभी आवश्यक औपचारिकताएँ पूर्ण कर देवी लोक निर्माण का कार्य शीघ्र प्रारंभ किया जाना है। पर्यटन विकास निगम के प्रबंध निदेशक ने बताया कि वर्तमान में मंदिर में चल रहे विकास कार्यों में पार्किंग, दुकान निर्माण और तालाब सौंदर्यीकरण का कार्य लगभग 60 प्रतिशत पूर्ण हो गये हैं। मार्च माह तक सभी कार्य पूर्ण कर लिये जायेंगे।

नीलबड़ में आ रहे है मामा जी, आमंत्रण देने टोलियों में निकले युवा

Kolar Road News

भोपाल, कोलार उपनगर में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान मामाजी से कल नीलबड़ में होने वाली मुलाकात को लेकर बहुत उत्साह है, पिछले दो दिनों से युवाओं की टोलियां बाजार बाजार, गाली गाली मामा शिवराज के हाथों होने जा रहे नीलबड़ में भूमिपूजन कार्यक्रम के आमंत्रण वितरण करते देखें गये।

Kolar road news

वही भाजपा के मंडल कार्यकर्ता, पार्षदों ने भी बैठक कर और मोबाइल के माध्यम से रहवासियों को कार्यक्रम में शामिल होने की जानकारी दी। दानिश कुंज, राजहर्ष एफ सेक्टर बी सेक्टर, लिलिता नगर मार्केट गरीब नगर, भोपा नगरी में आमंत्रण वितरण करते दिखे विक्रम मीना, संजय नामदेव. दिनेश गौतम, दीपक पटेल, देवेंद्र विश्वकर्मा, मदन ठाकुर, पंकज गौतम

हुजूर विधानसभा अपडेट: रविवार 18 दिसम्बर सुबह 10 बजे नीलबड़ में मुख्यमंत्री करेंगे 215 करोड़ के विकास कार्यों का भूमि पूजन

भोपाल, भोपाल जिले की लाइफलाइन हुजूर विधानसभा जो जिले की सभी विधानसभा को जोड़ती है। विधानसभा की सीमा तीन जिलों रायसेन, सीहोर और विदिशा से भी जुड़ती है। विधायक रामेश्वर शर्मा लगातार विधानसभा की हर दिशा में विकास कार्यो के लिए निरन्तरता के साथ कार्य कर रहे है। कोलार उपनगर, सैलया, कटारा, बर्रई, भोपाल बायपास, आदमपुर छावनी, रायसेन रोड, विदिशा रोड, समरधा, सुखीसेवनियाँ, गांधीनगर, बैरागढ़ सभी तरफ ग्रामीण और शहरी आबादी के लिए केंद्र और प्रदेश सरकार की विभिन्न योजनाओं के माध्यम से विकास कार्य तेज रफ्तार से हो रहे है। रविवार 18 दिसम्बर को नीलबड़ में प्रातः 10 बजे आएंगे मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, स्वागत की तैयारियाँ जोरों पर है जनता में उत्साह है।

कोलार उपनगर में भी युवाओं में उत्साह

Kolar road bhopal development

मुख्यमंत्री के दौरे को लेकर कोलार में भारी उत्साह है। स्थानीय कार्यकर्तों द्वारा कार्यक्रम के आमंत्रण पत्र घर घर बांटे जा रहे है। उपनगर में हर तरफ जनता में लगातार हो रहे विकास कार्यो पर चर्चा आम हो गई है चौक चौराहों से लेकर दुकानों तक विकास कार्यों की चर्चा है।

Rohit Mishra kolar roadकार्यक्रम में शामिल होने के लिए जनता से अपील कर रहे कोलार निवासी रोहित मिश्रा ने बताया है

215 करोड़ की राशि में,
– 91 करोड़ केरवा ग्रामीण पेय जल परियोजना,
– 60 करोड़ प्रधानमंत्री आवास,
– 40 करोड़ नीलबड़ से बढ़झिरी तक 4-लेन सड़क निर्माण और
– 24 करोड़ अन्य सड़कों के निर्माण पर खर्च किए जाएंगे।

91 करोड़ की केरवा ग्रामीण पेय जल परियोजना में जल-जीवन मिशन के अंतर्गत हुजूर के 76 गावों में हर-घर ‘नल से जल’ पहुचाने का लक्ष्य, 24 महीनों में पूरा होगा कार्य, 10 साल तक मेंटेनेंस की जिम्मेदारी निर्माण ऐजेंसी की रहेगी।
– योजना के लिए केरवा डेम में पानी का आरक्षण किया गया, 1.5 लाख आबादी होगी लाभान्वित।

60 करोड़ की लागत से कलखेड़ा में प्रधानमंत्री आवास का निर्माण किया जाएगा

40 करोड़ की लागत से नीलबड़ से बढ़झिरी तक 4-लेन सड़क का होगा निर्माण, स्ट्रीट लाइट की रोशनी से जगमगाएगा पूरा मार्ग।

इसके साथ ही 24 करोड़ की लागत से कई अंदरूनी सड़कों का भी होगा निर्माण

ED ने मनी लॉन्ड्रिंग केस में एक्ट्रेस रकुल प्रीत सिंह को समन

जानी-मानी एक्ट्रेस रकुल प्रीत सिंह की मुश्किलें बढ़नेवाली है। 2017 के टॉलीवुड ड्रग्स मनी लॉन्ड्रिंग मामले में ईडी ने बॉलीवुड एक्ट्रेस रकुल प्रीत सिंह को पूछताछ के लिए समन भेजा है। ED ने उन्हें इस मामले में 19 दिसम्बर को पेश होने के लिए कहा है। इस मामले मं ईडी कई तेलगू फिल्म सितारों से भी पूछताछ कर चुकी है। इसके पहले बीते सितंबर में रकुल ED के सामने पेश हुई थी। बता दें कि रकुल प्रीत से ईडी ने 2021 में भी पूछताछ की थी। अब उनसे मामले के कथित मनी लॉन्ड्रिंग पहलू पर पूछताछ की जाएगी।
सीमा शुल्क अधिकारियों ने 2 जुलाई, 2017 को एक म्यूजिशियन केल्विन मस्कारेनहास और दो अन्य लोगों को गिरफ्तार किया था और उनके कब्जे से 30 लाख रुपये की ड्रग्स जब्त की थी। इस ड्रग्स रैकेट की जांच में पता चला कि वो कई फिल्मी हस्तियों, सॉफ्टवेयर इंजीनियरों और कुछ कॉर्पोरेट स्कूलों के छात्रों को भी ड्रग्स की सप्लाई कर रहे थे। LSD और MDMA जैसे नशीले पदार्थों की सप्लाई के इस सनसनीखेज रैकेट के खुलासे से कई जांच एजेसियां अलग-अलग-एंगल से छानबीन में जुट गई। आरोपियों के मोबाइल में टॉलीवुड की कुछ मशहूर हस्तियों के नंबर भी मिले, जिसके बाद पूछताछ के दायरे में कई कलाकार आ गए।

हनुमान चालीसा की ये 4 चौपाई हैं बहुत चमत्कारी

भगवान हनुमान जी महाराज की कृपा से सारे काम पूरे होते हैं। सनातन मान्यताओं के अनुसार हनुमान चालीसा का नियमित पाठ करने से आपके जीवन के सभी कष्ट दूर हो जाते हैं। हनुमान जी की कृपा से हर मनोकामना पूरी होती है। हनुमान चालीसा की हर चौपाई का अपना महत्व है। कहा जाता है कि इसके पाठ के चमत्कारी प्रभाव सामने आते हैं। यही नहीं चालीसा की हर चौपाई एक मंत्र की तरह काम करती है। चालीसा की हर चौपाई सेहत, धन और सुख-समृद्धि प्रदान करती है। आज हम आपको बता रहे हैं हनुमान चालीसा की 4 चौपाइयां जो आपको देती हैं जल्दी से जल्दी चमत्कारी परिणाम।
1. परेशानी दूर करने के लिए
चौपाई – नासै रोग हरे सब पीरा। जपत निरंतर हनुमत बलबीरा।।
अर्थ: हनुमान चालीसा की ये चौपाई बताती है कि हमें किसी भी प्रकार का रोग हनुमान जी का नाम निरंतर जपने से दूर हो जाता है। हनुमान चालीसा का पाठ करने से और हनुमान जी का नाम लेने से सारी परेशानियों का अंत हो जाता है।
2. परेशानियों से बचाव के लिए
चौपाई – अष्ट सिद्धि नवनिधि के दाता। अस बर दीन जानकी माता।।
अर्थ: हनुमान जी अष्ट -सिद्धि नवनिधि के दाता हैं उन्हें हर प्रकार की सिद्धियां प्राप्त हैं। अगर उनका स्मरण और पूजा की जाए तो जीवन में आने वाली मुश्किल कम होने लगती हैं।
3. विद्या और धन के लिए
चौपाई – विद्यावान गुनी अति चातुर। रामकाज करिबे को आतुर
अर्थ: हनुमान चालीसा की ये चौपाई पढ़ने से विद्या और धन से जुड़ी हर समस्या का समाधान होता है। इसलिए हमेशा भगवान राम का नाम लेना चाहिए और पूरी श्रद्धा से हनुमान चालीसा की इन चौपाइयों का पाठ करना चाहिए। इससे जिंदगी में मनुष्य आगे बढ़ता है।
4.शुत्र से बचाव के लिए
चौपाई – भीम रूप धरि असुर संहारे। रामचंद्रजी के काज संवारे
अर्थ: अगर आपका काम शुत्रओं के कारण नहीं बन पा रहे हैं तो इस चौपाई का पाठ करने से आपका बल इतना ज्यादा हो जाएगा कि आपके सामने आपके दुश्मन ठहर ही नहीं पाएंगे। इस चौपाई का पाठ करने से भक्तों के सभी काम बनते हैं।

मुख्यमंत्री कटनी में ट्रेड फेयर में शामिल हुए

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान स्वयंसिद्धा ट्रेड फेयर में शामिल हुए। उनके साथ कृषि मंत्री कमल पटेल, सूक्ष्म एवम लघु उद्योग मंत्री ओमप्रकाश सकलेचा, पी नरहरि शामिल। लघु एवं सूक्ष्म उद्योग की ओर से पदाधिकारियों ने बाहर से आने वाली दाल पर टैक्स की छूट सहित अन्य मांग सीएम के सामने रखी।
सारी योजनाओं की जानकारी देने वाले क्यूआर कोड का लोकार्पण
कटनी में आयोजित ‘स्वयंसिद्धा स्वावलंबी भारत ट्रेड फेयर’ कार्यक्रम में लघु उद्योग भारती एवं मप्र शासन के बीच एमओयू हस्तांतरित किया गया। क्यू आर कोड जिससे शासन की सारी योजनाओं की जानकारी मिलेगी, कोड का लोकार्पण सीएम शिवराज सिंह चौहान ने किया।
100 कलस्टर का लक्ष्य
मंत्री ओम प्रकाश सकलेचा ने कहा, बहुत जल्दी कृषि और उद्योग को मिलाकर नई योजना लाया जा रहा है। महाकौशल क्षेत्र में तेजी नए उद्योग लाने का कार्य किया गया है। 100 क्लस्टर का लक्ष्य है मार्च तक, उसे पूरा करेंगे। उद्योग लगाना ही नहीं है उसे चलाने में भी सहयोग करना है। मुख्यमंत्री ने उद्मी और श्रमिकों के साथ 10 बच्चों का मंच से सम्मान किया। डीआईसी, एमपी आईडीसी पांच हजार स्क्वायर फीट के आरक्षण का लाभ देने का कार्य भी करेंगे। ग्रामीण क्षेत्रों में मल्टीनेशनल बिल्डिंग बनाने की योजना शुरू करेंगे।

भाजपा प्रदेश कार्यसमिति की बैठक के प्रथम सत्र कटनी में

भाजपा कार्यसमिति की बैठक का प्रथम सत्र समाप्त हुआ। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने अब तक के हुए मंथन को लेकर मीडिया से चर्चा की। जिसमें उन्होंने कहा कि बैठक के प्रथम सत्र में विधानसभा चुनाव 2023 को लेकर रणनीति पर चर्चा की गई है। जिसमें प्रमुख रुप से अगली बार 200 पार और गुजरात मॉडल के आधार पर प्रत्येक बूथ में 51 प्रतिशत वोट का लक्ष्य तय काम करने का लक्ष्य दिया गया है। इसके अलावा पेशा एक्ट लागू करने को लेकर चर्चा की गई है।
बरगवां में भाजपा प्रदेश कार्यसमिति की बैठक के प्रथम सत्र की शुरुआत दीप प्रज्जवलन और वंदे मातरम गीत के साथ शुरू हुआ। बैठक से पहले मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने भारत जोड़ो यात्रा को लेकर राहुल गांधी पर निशाना साधा। उन्होंने कहा पहले 1962 की जंग राहुल गांधी याद करें। राजीव गांधी के समय भारत को पिद्दी पिद्दी से देश डराते थे। लेकिन आज किसी की भी हिम्मत नहीं है।

PM-USP CSSS Scholarship Renewal 2026-27

PM-USP CSSS Scholarship Renewal 2026-27: 31 अक्टूबर तक करें आवेदन, जानें पात्रता, जरूरी दस्तावेज...

0
भोपाल | KOLAR18.COM | Social Welfare & Education News कॉलेज और विश्वविद्यालय में पढ़ाई कर रहे विद्यार्थियों के लिए छात्रवृत्ति से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी सामने...
Women and Child Development;

महिला एवं बाल विकास पर केंद्र-राज्य मंथन, पोषण और महिला सुरक्षा पर फोकस

0
नई दिल्ली। महिला एवं बाल विकास मंत्रालय का दो दिवसीय विभागीय सम्मेलन 8 और 9 अक्टूबर 2026 को नई दिल्ली में आयोजित किया जा...
yogi modi modal

उत्तर प्रदेश Social Welfare योजनाएं 2026: पेंशन, छात्रवृत्ति और सरकारी योजनाओं की जानकारी

0
पेंशन, छात्रवृत्ति, महिला कल्याण, दिव्यांगजन सहायता और गरीब परिवारों के लिए प्रमुख सरकारी योजनाओं की संक्षिप्त जानकारी उत्तर प्रदेश में सामाजिक कल्याण योजनाओं का दायरा...
maaldhari-family

गुजरात में मालधारी परिवारों के पुनर्वास की नई योजना: ₹15 लाख सहायता, 100 वर्ग...

0
गुजरात। गुजरात सरकार ने बर्दा वन्यजीव अभयारण्य (Barda Wildlife Sanctuary) में रहने वाले मालधारी परिवारों के स्वैच्छिक पुनर्वास के लिए नई योजना की घोषणा...
mann ki baat 1st episode

विजयादशमी के दिन शुरू हुई थी ‘मन की बात’: 3 अक्टूबर 2014 से सितंबर...

0
विशेष जानकारी | मन की बात पहले 14 मिनट के प्रसारण से 100वें एपिसोड और 2026 के आधिकारिक रेडियो आर्काइव तक की महत्वपूर्ण तारीखें। शुरुआत 3 अक्टूबर 2014 अवसर विजयादशमी पहला...