कार-होम और पर्सनल लोन महंगे -रिजर्व बैंक

रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) ने इस साल लगातार 5वीं बार रेपो रेट में बढ़ोतरी करने का ऐलान किया है। RBI ने रेपो रेट को 0.35 फीसदी बढ़ाने की घोषणा की है। इस ऐलान के बाद रेपो रेट अब 5.90 प्रतिशत से बढ़कर 6.25 प्रतिशत हो जाएगा। आरबीआई के इस फैसले के कारण आने वाले कुछ दिनों में होम लोन सहित सभी तरह के पर्सनल लोन भी महंगे हो जाएंगे। एमपीसी बैठक के बाद RBI गवर्नर शक्तिकांत दास (Shaktikant Das) ने बुधवार को नीतिगत दरें बढ़ाए जाने की घोषणा की है।
आरबीआई ने रेपो रेट में 0.35% की बढ़ोतरी हुई, 0.35% बढ़ाकर 6.25 % हुआ। आरबीआई गवर्नर शक्तिकांत दास ने कहा कि अगले 12 महीनों में मुद्रास्फीति दर 4 फीसदी से ऊपर रहने की उम्मीद है। उन्होंने कहा कि FY23 के लिए CPI मुद्रास्फीति का पूर्वानुमान 6.7 फीसदी पर बरकरार है। आरबीआई गवर्नर ने कहा कि एफडीआई प्रवाह अप्रैल से अक्टूबर 2022 में बढ़कर 22.7 अरब डॉलर हो गया, जो बीते साल की इसी अवधि में 21.3 अरब डॉलर था।
खत्म नहीं हुई महंगाई से लड़ाई
आरबीआई गवर्नर ने कहा कि मॉडरेशन के कुछ संकेतों के बावजूद मुख्य जोखिम यह था कि मुद्रास्फीति स्थिर और उच्च बनी रहेगी। दास ने मौद्रिक नीति समिति के फैसले की घोषणा करते हुए कहा कि एमपीसी का विचार था कि मुद्रास्फीति की उम्मीदों को स्थिर रखने, मुख्य मुद्रास्फीति की दृढ़ता को तोड़ने और दूसरे दौर के प्रभावों को रोकने के लिए आगे की कैलिब्रेटेड मौद्रिक नीति कार्रवाई की आवश्यकता थी। उन्होंने कहा कि RBI सिस्टम में तरलता लाने के लिए LAF संचालन करने के लिए तैयार है। “तरलता की स्थिति में सुधार होना तय है। भारित औसत उधार दर मई-अक्टूबर में 117 बीपीएस बढ़ी है।”

15 जनवरी कब मनाई जाएगी मकर संक्रांति

दिसंबर का महीना खत्म होने में बस कुछ ही दिन बचे हैं और इसके बाद ही नया महीना यानी जनवरी का महीना शुरु हो जाएगा और इसी महीने में मकर संक्रांति भी पड़ने वाली है। वहीं अगर हिंदू पंचांग की बात करें तो पौष मास के शुक्ल पक्ष की द्वादशी तिथि को मकर संक्रांति का पर्व मनाया जाता है। बता दें कि मकर संक्रांति पर्व से ही हिंदू धर्म में पड़ने वाला साल का पहला त्योहार माना जाता है। हालांकि मकर संक्रांति को देश के अलग-अलग हिस्सों में अलग-अलग नामों से जाना जाता है। इस दिन ही ग्रहों के राजा सूर्य धनु राशि से निकलकर मकर राशि में प्रवेश करते हैं। इसलिए इसे मकर संक्रांति कहा जाता है। मकर संक्रांति को लोहड़ी, उत्तरायण, खिचड़ी, तहरी, पोंगल आदि जैसे नामों से भी जाना जाता है। इस दिन स्नान, दान पूजा-पाठ और तिल खाने की परंपरा है।
2023 में मकर संक्रांति के डेट को लेकर लोगों के बीच असमंजस की स्थिति है। कुछ विद्वानों की मानें तो 2023 में मकर संक्रांति 14 जनवरी को होगी तो वहीं कुछ का कहना है कि मकर संक्रांति 15 जनवरी को मनाई जाएगी।
मकर संक्रांति तिथि व शुभ मुहूर्त
पंचांग के अनुसार, साल 2023 में मकर संक्रांति का पर्व उदया तिथि के अनुसार रविवार 15 जनवरी को मनाई जाएगी। मकर संक्रांति का पुण्य काल मुहूर्त 07:15 से 12:30 तक रहेगा और महा पुण्य काल मुहूर्त 07:15 से 09:15 तक रहेगा। क्योंकि इस बार सूर्य शनिवार 14 जनवरी रात्रि 08:21 पर धनु राशि से निकलकर मकर राशि में प्रवेश करेंगे और संक्रांति तब ही मनाई जाती है जब सूर्य मकर राशि में प्रवेश करते हैं।

दिल्ली एमसीडी में AAP को स्पष्ट बहुमत

दिल्ली नगर निगम चुनावों के लिए मतगणना जारी है। फाइनल रिजल्ट का इंतजार है, लेकिन तस्वीर लगभग साफ है कि 15 साल चला भाजपा का राज खत्म होने जा रही है। आम आदमी पार्टी ने स्पष्ट बहुमत हासिल कर लिया है। हालांकि आप की जीत उतनी बड़ी नहीं रही, जितना एग्जिट पोल में दिखाया गया था।

सशस्त्र झंडा दिवस पर मुख्यमंत्री चौहान ने प्रदान की सहयोग राशि

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को मुख्यमंत्री निवास कार्यालय ‘समत्व’ भवन में सशस्त्र सेना झंडा दिवस पर संयुक्त संचालक सैनिक कल्याण कमांडर उदय सिंह ने झंडा दिवस का प्रतीक ध्वज लगाया। मुख्यमंत्री चौहान ने अपनी ओर से सहयोग राशि प्रदान की।
उल्लेखनीय है कि भारतीय सशस्त्र सेनाओं के सैनिक देश की रक्षा, आंतरिक सुरक्षा और प्राकृतिक आपदाओं में कर्त्तव्य पालन करते हुए वीर-गति को प्राप्त हो जाते हैं। इन सैनिकों को स्मरण करने, सम्मान देने और देश के नागरिकों द्वारा सैनिकों के प्रति सम्मान भाव प्रकट करने के लिए वर्ष 1949 से प्रतिवर्ष 7 दिसंबर को सशस्त्र सेना झंडा दिवस के रूप में मनाया जाता है। इस दिवस पर मोटर वाहनों में लगने वाले कार ध्वज तथा प्रतीक ध्वज वितरित कर संग्रहित राशि से शहीद सैनिकों के आश्रित परिजन, दिव्यांग सैनिक, पूर्व सैनिक, सेवारत सैनिक और उनके आश्रितों के कल्याण पुनर्वास से संबंधित आर्थिक सहायता योजनाएँ संचालित की जाती हैं।

मुख्यमंत्री चौहान ने किया पौध-रोपण

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने स्मार्ट सिटी उद्यान में आई फॉर ह्यूमेनिटी फाउंडेशन की सुश्री जूही राजपूत तथा गोल्फ खिलाड़ी अमन सिंह राजपूत के साथ जंगल जलेबी, पीपल और केसिया सामिया के पौधे लगाए। वर्ष 2020, 2021-22 की राज्य स्तरीय ओपन गोल्फ चेम्पियनशिप के विजेता राजपूत, बीएचईएल गोल्फ कोर्स में गोल्फ केडी (गोल्फ सहायक) के रूप में कार्य करते थे। इसके बाद उन्होंने गोल्फ खेलना आरंभ किया और विभिन्न प्रतियोगिताओं में विजेता रहे। वर्तमान में राजपूत गोल्फ का प्रशिक्षण भी दे रहे हैं। पौध-रोपण में भारत सिंह राजपूत और आनंद सिंह भी सम्मिलित हुए।

मध्यप्रदेश निवेश के लिए आदर्श राज्य है – मुख्यमंत्री  चौहान

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि मध्यप्रदेश भारत का सबसे तेजी से बढ़ता प्रदेश है। हम देश का दिल हैं। देश के मध्य में स्थित मध्यप्रदेश में वन, पर्याप्त जल तथा विद्युत आपूर्ति, लेण्डबैंक, खनिज संसाधन उपलब्ध हैं। कृषि उत्पादन में हम अग्रणी हैं, यहाँ निवेश की अपार संभावनाएँ हैं। राज्य सरकार मध्यप्रदेश को निवेश के लिए आदर्श राज्य के रूप में प्रस्तुत करने के लिए निरंतर सक्रिय है। मैं स्वयं प्रत्येक सोमवार को उद्योगपतियों से भेंट करता हूँ और यह मानता हूँ कि मैं मुख्यमंत्री के साथ-साथ मध्यप्रदेश का सी.ई.ओ. भी हूँ। मुख्यमंत्री चौहान निवास कार्यालय से यू.एस.ए. के उद्योगपतियों और फ्रेंड्स ऑफ एमपी से मध्यप्रदेश में निवेश की संभावनाओं पर वर्चुअली संवाद कर रहे थे। मुख्यमंत्री चौहान ने उन्हें इंदौर में होने वाली ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट तथा प्रवासी भारतीय सम्मेलन के लिए आमंत्रित किया।
प्रदेश में राज्य और निवेशक दोनों की प्रगति के लिए सकारात्मक स्थितियाँ विद्यमान
मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि मध्यप्रदेश शांति का टापू है। यहाँ कानून-व्यवस्था की स्थिति बेहतर है। मेन डेज़ लॉस की स्थिति नहीं है। निरंतर विकसित हो रही अधोसंरचना से देश की राजधानी दिल्ली और प्रमुख बंदरगाहों तक कम समय में पहुँचा जा सकता है। प्रदेश में विभिन्न उद्योगों के लिए प्रगतिशील नीतियाँ लागू हैं, शासकीय मशीनरी का व्यवहार मित्रवत है। ईज ऑफ डूईंग बिजनेस, सिंगल विण्डो सिस्टम तथा उद्योग लगाने से संबंधित सभी शासकीय प्रक्रियाओं के सरलीकरण से सिंगल टेबल पर अनुमोदन और समस्याओं के समाधान की व्यवस्था है। यहाँ राज्य और निवेशक दोनों की प्रगति के लिए सकारात्मक स्थितियाँ विद्यमान हैं। प्रदेश में दक्ष मानव संसाधन, आई.आई.टी., आई.आई.एम., इंजीनियरिंग व मेडिकल कॉलेज, फॉर्मेसी, आई.टी.आई. जैसी संस्थाएँ तथा उद्योगों की आवश्यकता के अनुरूप प्रशिक्षण की सुविधा, उद्योग स्थापना और उनके संचालन को सुगम बनाती हैं। प्रदेश में नवकरणीय ऊर्जा, खाद्य प्र-संस्करण, फार्मा, गारमेंट्स एवं टेक्सटाईल, इलेक्ट्रिकल व्हीकल, सूचना प्रौद्योगिकी, सायबर सिक्योरिटी में निवेश की अपार संभावनाएँ हैं तथा स्पेशल निवेश प्रोत्साहन पैकेज का क्रियान्वयन भी जारी है।
हम आपको अतिथि देवो भव: की परम्परा के साथ आमंत्रित कर रहे हैं
मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि प्रदेश में धार्मिक और वन्य जीव आधारित पर्यटन के अपार अवसर उपलब्ध हैं। हम यू.एस.ए. के उद्योगपतियों और फ्रेंड्स ऑफ एम.पी. को मध्यप्रदेश में निवेश के साथ पर्यटन के लिए भी अतिथि देवो भव: की परम्परा के साथ आमंत्रित कर रहे हैं। आप निवेश के लिए भी आएँ और मध्यप्रदेश की विविधता को देखने के लिए भी आपका स्वागत है।
मुख्यमंत्री चौहान ने प्रतिभागियों को उपलब्ध कराई जानकारियाँ
मुख्यमंत्री चौहान के साथ आयोजित वर्चुअल सेशन में औद्योगिक नीति एवं निवेश प्रोत्साहन मंत्री राजवर्धन सिंह दत्तीगांव, अमेरिका में भारत के राजदूत तरनजीत सिंह संधू, प्रमुख सचिव औद्योगिक नीति एवं निवेश प्रोत्साहन मनीष सिंह, फ्रेंड्स ऑफ मध्यप्रदेश के संयोजक श्री जितेन्द्र मुछाल, सेन्टर फॉर अस्थमा एंड एलर्जी डॉ. सुधीर पारेख, बायो ऊर्जा ग्रुप के फाउंडर अमित भंडारी, डलास वेंचर केपिटल के को-फाउंडर आबिद अली नीमचवाला, आई.टी. कंसल्टिंग तथा ह्यूमन रिसोर्स के क्षेत्र में कार्य कर रही संस्था आरटेक के सी.एफ.ओ. पुनीत सिंघल, मंगो ट्री रियल एस्टेट होल्डिंग्स के मैनेजिंग पार्टनर राकेश भार्गव, टेक्सटाईल तथा हॉस्पिटेलिटी व होटल क्षेत्र में सक्रिय सुनील नायक तथा अन्य निवेशक व फ्रेंड्स ऑफ एम.पी. के सदस्य सम्मिलित हुए। मुख्यमंत्री चौहान ने सेशन में सम्मिलित प्रतिभागियों के प्रश्नों और जिज्ञासाओं के संबंध में जानकारी उपलब्ध कराई। वर्चुअल सेशन में “मध्यप्रदेश द फ्यूचर रेडी स्टेट” विषय पर लघु फिल्म का प्रदर्शन भी किया गया।
आकर्षण के केन्द्र के रूप में उभरा है मध्यप्रदेश
अमेरिका में भारत के राजदूत तरनजीत सिंह संधू ने कहा कि आर्थिक और वाणिज्यिक विषय भारत और अमेरिका के मध्य संबंधों का महत्वपूर्ण आधार है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की पहल से यह संबंध अधिक प्रगाढ़ हुए हैं तथा दोनों देशों के बीच आर्थिक और वाणिज्यिक गतिविधियाँ बढ़ी हैं। कोरोना के बाद भारत को सप्लाय चेन में सर्वाधिक महत्वपूर्ण माना जा रहा है। मध्यप्रदेश एग्री बिजनेस, खाद्य प्र-संस्करण, नवकरणीय ऊर्जा के साथ शिक्षा के क्षेत्र में निवेश के लिए आकर्षण के केन्द्र के रूप में उभरा है। अमेरिका स्थित भारतीय दूतावास तथा सभी पाँच काउंसलेट, मध्यप्रदेश में निवेश प्रोत्साहन के लिए निरंतर सक्रिय हैं।
इंदौर सहित प्रदेश की स्वच्छता और उद्योगों के लिए स्वस्थ वातावरण की हुई सराहना
प्रमुख सचिव औद्योगिक नीति एवं निवेश प्रोत्साहन मनीष सिंह ने वर्चुअल सेशन में मध्यप्रदेश में निवेश के अवसर एवं संभावनाओं पर प्रजेन्टेशन दिया। पद्मश्री डॉ. सुधीर पारेख ने प्रदेश में विकसित हो रहे मेडिकल डिवाईस पार्क, सुनील नायक ने प्रदेश में टेक्सटाईल क्षेत्र में संभावनाएँ, अमित भंडारी ने खाद्य प्र-संस्करण, आबिद नीमचवाला ने स्टार्टअप नीति और राकेश भार्गव ने चिकित्सा क्षेत्र में निवेश के संबंध में जानकारी प्राप्त की। फ्रेंड्स ऑफ एम.पी. के सदस्यों ने इंदौर सहित मध्यप्रदेश को स्वच्छता के क्षेत्र में विशेष पहचान दिलवाने के लिए मुख्यमंत्री चौहान का आभार माना। अमित भंडारी ने बताया कि वे इंदौर के पास 100 एकड़ भूमि पर मशरूम पार्क विकसित कर रहे हैं। सत्र में प्रदेश की स्टार्टअप नीति, उद्योग स्थापना के लिए विकसित सरल प्रक्रियाओं और स्वस्थ वातावरण की सराहना की गई। औद्योगिक नीति एवं निवेश प्रोत्साहन मंत्री राजवर्धन सिंह दत्तीगांव ने आभार प्रदर्शन किया।

लोन हुए महंगे, महंगाई की मार की जोरदार वापसी

नई दिल्ली, एजेंसी से मिली जानकारी अनुसार जैसी की आशंका थी, भारतीय रिजर्व बैंक ने रेपो रेट में 0.35% का इजाफा कर दिया है। इससे रेपो रेट 5.90% से बढ़कर 6.25% हो गया है तथा होम लोन से लेकर ऑटो और पर्सनल लोन सब कुछ महंगा हो जाएगा और लोगों को ज्यादा ईएमआई चुकानी पड़ेगी। हाल के दिनों में बैंक ने पांचवी बार रेपो रेट बढ़ाया है। ब्याज दरों पर फैसले के लिए बैंक की 5 दिसंबर से ‘मॉनेटरी पॉलिसी कमेटी’ की मीटिंग चल रही थी आज आरबीआई गवर्नर शक्तिकांत दास ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में ब्याज दरों से जुडी नयी घोषणा की। इससे पहले सितंबर में हुई मीटिंग में ब्याज दरों को 5.40% से बढाकर 5.90% किया गया था।

वित्त वर्ष में 2.25% बढ़ा रेपो रेट

मॉनेटरी पॉलिसी की मीटिंग हर दो महीने में होती है। इस वित्त वर्ष की पहली मीटिंग अप्रैल में हुई थी तब रेपो रेट को 4% पर स्थिर रखा था। लेकिन 2 और 3 मई को इमरजेंसी मीटिंग बुलाकर रेपो रेट को 0.40% बढ़ाकर 4.40% कर दिया था। इसके बाद 6. से 8 जून तक मीटिंग में रेपो रेट में 0.50% इजाफा किया। फिर अगस्त में इसे 0.50% बढ़ाया गया जिससे ये 5.40% पर पहुंच गई। सितंबर में ब्याज दरें 5.90% हो गई। अब ब्याज दरें 6.25% पर पहुंच गई है।

कुछ इसतरह पड़ी महंगाई की मार

उदाहरणार्थं यदि किसी ने 7.55% के फिक्स्ड रेट पर 20 साल के लिए 30 लाख का लोन लिया है। उसकी किस्त 24,260 रुपए है और 20 साल में उसे इस दर से 28,22,304 रुपए का ब्याज देना होगा यानी, उसे 30 लाख के बदले कुल 58,22,304 रुपए चुकाने होंगे। मगर रेपो रेट में 0.35% के इजाफे से बैंक भी 0.35% ब्याज दर बढाते है लिहाजा उसी बैंक में यह लीन उसे 7.55% की जगह 7.90% ब्याज पर मिलेगा। यही लोन अब 24,907 की ईएमआई पर होगा। यानी 647 प्रतिमाह ज्यादा पर इससे 20 सालों में कुल 59,77,634 रुपए चुकाने होंगे।

हुजूर विधानसभा में कांग्रेस का पतझड़ शुरू, 400 कार्यकर्ताओं सहित दिनेश पटेल भाजपा में शामिल

कांग्रेस की वजह से श्रीराम लला वर्षों तक टेंट में रहे, यह बात हिन्दू कभी नही भूल सकता : रामेश्वर शर्मा

 

हुज़ूर विधानसभा की खजूरी ग्राम पंचायत के सरपंच प्रतिनिधि दिनेश पटेल ने कांग्रेस पार्टी को छोड़ भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण की विधायक रामेश्वर शर्मा एवं भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष केदार मंडलोई की उपस्थिति में दिनेश पटेल ने सेकड़ौ समर्थकों के साथ भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण की । पटेल का परिवार पिछले 70 वर्षो से कांग्रेस से जुड़ा हुआ था । दिनेश पटेल ने कहा की प्रधान मंत्री नरेन्द्र मोदी मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान एवं विकास पुरुष, हिन्दुओ की बात मुखरता से रखने वाले विधायक रामेश्वर शर्मा से प्रभावित होकर उन्होंने भाजपा की सदस्यता लेने का निर्णय लिया है । खजूरी में आयोजित सदस्यता ग्रहण समारोह को संबोधित करते हुए विधायक रामेश्वर शर्मा ने कहा कि जिस कांग्रेस ने प्रभु श्रीराम को काल्पनिक बताया आज वह कांग्रेस खुद काल्पनिक हो रही है, यह देश श्रीराम का है परिवेश श्रीराम का है उस देश मे कांग्रेस ने श्रीराम के जन्मस्थली पर उनका मंदिर मुस्लिम तुष्टिकरण के लिए नही बनने दिया । हमारे श्रीराम लला को टेंट में रखने वाले ये कांग्रेसी आज हिन्दुओ को जय श्रीराम का नारा कैसे लगाना है यह सिखा रहें है । भाजपा अपने संकल्पों के लिए पहचानी जाती है जो संकल्प हमने लिए सही समय आने पर उनको पूरा करने में हमने देर नही की, विधायक रामेश्वर शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में आज भारत प्रगति के पथ पर अग्रसर है । किसान सम्मान निधि हो या उज्ज्वला गैस का कनेक्शन हो, प्रधानमंत्री आवास का निर्माण हो या श्रीराम का मंदिर निर्माण यह सब कुछ मोदी जी करा रहें है । किसान पुत्र मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान के नेतृत्व में प्रदेश सरकार निरंतर विकास में जुटी हुई है । विकास के नये संकल्पों के साथ देश और प्रदेश प्रगति के नये कीर्तिमान स्थापित कर रहा है इसके पीछे करोड़ो देश वासियों की शुभकामनाएं एवं आशीर्वाद है ।

कांग्रेस का विचार “बदला”, भाजपा का “सामाजिक बदलाव”- रामेश्वर

विधायक रामेश्वर शर्मा ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि कांग्रेस का विचार ही बदला है उनके इस विचार को 18 महीने की कांग्रेस की कमलनाथ सरकार में पूरे प्रदेश ने अनुभव किया । भारतीय जनता पार्टी बदला नही बल्कि सामाजिक बदलाव के लिए काम करती है । विकास सुशासन हमारी प्राथमिकता है । समाज के अंतिम पंक्ति के अंतिम व्यक्ति के जीवन मे बदलाव ही हमारे जीवन का अंतिम लक्ष्य है ।

दिनेश पटेल के साथ ये भी हुए भाजपा में शामिल

भाजपा में सम्मिलित हुए दिनेश पटेल के साथ ओम प्रकाश पटेल, उपसरपंच प्रीतम मेवाड़ा, संतोष गोस्वामी, राकेश मेवाड़ा, रवि परिहार, जितेंद्र मेवाड़ा, जितेंद्र सेन, सूरज विश्वकर्मा, मान सिंह विश्वकर्मा, पप्पू महाराज, रमेश मालवीय, भगवत सिंह सहित लगभग 400 समर्थकों के साथ भाजपा की सदस्यता ली ।

ये रहे उपस्थित

भाजपा सदस्यता ग्रहण कार्यक्रम के अवसर पर भाजपा के वरिष्ठ नेता रमेश वर्मा, ओमप्रकाश मेवाड़ा, जनपद अध्यक्ष प्रमोद राजपूत, मंडल अध्यक्ष धर्मेंद्र मेवाड़ा, मंडल अध्यक्ष मनोज काम्बार, हेमंत बिरथिरिया, अनिल हाड़ा, शिव मेवाड़ा, जितेंद्र हाड़ा, दिनेश खंडेलवाल, वीरेंद्र मारण, सत्यनारायण शर्मा, चांद सिंह मेवाड़ा, विजय ठाकुर, अनूप मेवाड़ा, केशव सिंह ठाकुर, मनोज नागर, रवि राजपूत, राहुल परिहार, धर्मेंद्र त्यागी, राम स्वरूप प्रजापति, सरपंच गौरव पाटीदार, मुकेश हाड़ा, रविन्द्र त्यागी सहित अन्य उपस्थित रहे ।

विश्व बैंक के अनुसार भारत की अर्थव्यवस्था वित्त वर्ष 2023 में सुधरेगी

विश्व बैंक ने मंगलवार को वित्तीय वर्ष 2022-23 के लिए भारत के सकल घरेलू उत्पाद (GDP) का संशोधित अनुमान जारी किया। विश्व बैंक के मुताबिक, इस अवधि में भारत की विकास दर 6.9 प्रतिशत रहने का अनुमान है। इससे पहले अक्टूबर में विश्व बैंक ने भारत के सकल घरेलू उत्पाद के विकास के अनुमान को पहले के 7.5 प्रतिशत से घटाकर 6.5 प्रतिशत कर दिया था। विश्व बैंक का मानना है कि भारत की अर्थव्यवस्था वैश्विक झटकों का सफलतापूर्वक मुकाबला कर पा रही है।

संसद की शीतकालीन सत्र कल से, सरकार ने बुलाई सर्वदलीय बैठक

संसद का शीतकालीन सत्र 7 दिसंबर से शुरू हो रहा है। संसद की कार्यवाही सुचारू रूप से चलाने के लिए सरकार ने सर्वदलीय बैठक बुलाई है। संसद के शीतकालीन सत्र में 16 नए विधेयकों पर विचार किया जाएगा, जिनमें विश्व स्तर पर ट्रेडमार्क पंजीकरण प्रणाली, अनावश्यक कानूनों को निरस्त करने का प्रस्ताव शामिल है। बुधवार से शुरू हो रहे शीतकालीन सत्र में दोनों सदनों द्वारा पहले ही पारित या संसदीय समितियों द्वारा समीक्षा की जा चुकी कई विधेयकों को भी पारित किया जाएगा। लोकसभा और राज्यसभा द्वारा अधिसूचित कार्यक्रम के अनुसार, सरकार अनुदान की पूरक मांगों को भी पेश करेगी, जो चालू वित्तीय वर्ष के लिए मूल रूप से नियोजित से अधिक खर्च करने की अनुमति मांगेगी।

शिवराज सरकार पिछड़ा वर्ग और अल्पसंख्यकों के लिए स्वरोजगार योजना लाएगी

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की अध्यक्षता में मंगलवार दोपहर मंत्रालय में हुई कैबिनेट बैठक में पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक वर्ग के युवाओं के लिए स्वरोजगार योजना को मंजूरी दी गई। इसके तहत विनिर्माण क्षेत्र में एक लाख रुपये से 50 लाख रुपये तक और सेवा क्षेत्र की एक लाख से 25 लाख रुपये तक की परियोजनाओं को शामिल किया जाएगा। सरकार सात साल तक तीन ब्याज अनुदान देगी बैंक ऋण गारंटी की फीस भी सरकार द्वारा दी जाएगी। इसके साथ ही पिछड़ा वर्ग की 200 युवाओं को कौशल उन्नयन का प्रशिक्षण दिलाकर विदेश में रोजगार दिलाने संबंधी योजना को भी मंजूरी दी गई।

प्रदेश सरकार अनुसूचित जाति-जनजाति वर्ग के युवाओं के लिए स्वरोजगार की योेजना पहले ही लागू कर चुकी है। अब पिछड़ा वर्ग तथा अल्पसंख्यक वर्ग के युवाओं के लिए योजना लागू की जा रही है। इसमें 50 लाख रुपये तक की विनिर्र्माण इकाई, 25 लाख रुपये तक की सेेवा इकाई तथा खुदरा व्यवसाय की परियोजनाओं को शामिल किया जाएगा। योजना के लिए वही युवा पात्र होंगे, जिनके परिवार की वार्षिक आय 12 लाख रुपये से अधिक न हो। केंद्र या राज्य सरकार की किसी स्वरोजगार की योजना का हितग्राही न हो। बैंक प्रकरण स्वीकृत होने पर सरकार द्वारा ब्याज अनुदान दिया जाएगा। इसके लिए हितग्राही को बैंक की किस्त का समय पर नियमित भुगतान करना होगा। यदि कोई प्रशिक्षण लेना चाहेगा तो 12 दिवसीय आनलाइन उद्यमिता विकास प्रशिक्षण का प्रशिक्षण भी दिलाया जाएगा। बैठक में गृह विभाग के प्रस्ताव पर दो पद महानिदेशक के बनाने की अनुमति भी दी गई।

कैबिनेट बैठक में जर्जर इमारतों को तोड़कर उनके स्थान पर बहुमंजिला इमारत बनाने के लिए लाई गई री-डेवलपमेंट पालिसी को अनुमति दी गई। इसमें शहरी क्षेत्रों में 30 साल पुराने या जर्जर हो चुकी इमारतों के स्थान पर बहुमंजिला इमारत बनाने की अनुमति दी जाएगी। इसके लिए . 5 प्रतिशत अतिरिक्त फ्लोर एरिया रेशों मिलेगा। डेवलपर की जिम्मेदारी होगी कि भवन में रहने वालों के लिए उसे जब तक नई इमारत तैयार नहीं हो जाती है, रहने की व्यवस्था करनी होगी या फिर किराया देना होगा।

PM-USP CSSS Scholarship Renewal 2026-27

PM-USP CSSS Scholarship Renewal 2026-27: 31 अक्टूबर तक करें आवेदन, जानें पात्रता, जरूरी दस्तावेज...

0
भोपाल | KOLAR18.COM | Social Welfare & Education News कॉलेज और विश्वविद्यालय में पढ़ाई कर रहे विद्यार्थियों के लिए छात्रवृत्ति से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी सामने...
Women and Child Development;

महिला एवं बाल विकास पर केंद्र-राज्य मंथन, पोषण और महिला सुरक्षा पर फोकस

0
नई दिल्ली। महिला एवं बाल विकास मंत्रालय का दो दिवसीय विभागीय सम्मेलन 8 और 9 अक्टूबर 2026 को नई दिल्ली में आयोजित किया जा...
yogi modi modal

उत्तर प्रदेश Social Welfare योजनाएं 2026: पेंशन, छात्रवृत्ति और सरकारी योजनाओं की जानकारी

0
पेंशन, छात्रवृत्ति, महिला कल्याण, दिव्यांगजन सहायता और गरीब परिवारों के लिए प्रमुख सरकारी योजनाओं की संक्षिप्त जानकारी उत्तर प्रदेश में सामाजिक कल्याण योजनाओं का दायरा...
maaldhari-family

गुजरात में मालधारी परिवारों के पुनर्वास की नई योजना: ₹15 लाख सहायता, 100 वर्ग...

0
गुजरात। गुजरात सरकार ने बर्दा वन्यजीव अभयारण्य (Barda Wildlife Sanctuary) में रहने वाले मालधारी परिवारों के स्वैच्छिक पुनर्वास के लिए नई योजना की घोषणा...
mann ki baat 1st episode

विजयादशमी के दिन शुरू हुई थी ‘मन की बात’: 3 अक्टूबर 2014 से सितंबर...

0
विशेष जानकारी | मन की बात पहले 14 मिनट के प्रसारण से 100वें एपिसोड और 2026 के आधिकारिक रेडियो आर्काइव तक की महत्वपूर्ण तारीखें। शुरुआत 3 अक्टूबर 2014 अवसर विजयादशमी पहला...