पेसा एक्ट के प्रावधानों के प्रचार-प्रसार में स्वयं सेवी संगठन सक्रिय भूमिका निभाएँ- मुख्यमंत्री चौहान

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि प्रदेश में मुख्यमंत्री जन-सेवा अभियान अंतर्गत स्वीकृति-पत्र वितरण 2 दिसम्बर से आरंभ होगा। बैतूल सहित हरदा और नर्मदापुरम की प्रत्येक ग्राम पंचायत में 2 दिसम्बर को समारोह कर जन-सेवा अभियान के स्वीकृति-पत्र तथा अभियान में शामिल 38 योजनाओं का हितलाभ संबंधित हितग्राहियों को प्रदान किया जाए। मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि प्रदेश के जनजाति बहुल क्षेत्रों में पेसा एक्ट के प्रावधानों के प्रचार-प्रसार में स्वयं सेवी संगठन सक्रिय भूमिका निभाएँ। जनजाति भाई-बहनों के सशक्तिकरण के लिए पेसा एक्ट लागू किया गया है। इसके प्रावधानों के क्रियान्वयन से हमारे जनजातीय भाई-बहनों के जीवन में सकारात्मक बदलाव आएगा। राज्य शासन द्वारा जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है, स्वंय सेवी संगठन भी जानकारी के प्रसार में सहयोग करें। मुख्यमंत्री चौहान 2 दिसंबर को बैतूल में मुख्यमंत्री जन-सेवा अभियान में हितलाभ वितरण और पेसा जागरूकता अभियान कार्यक्रम के लिए जारी तैयारियों की समीक्षा कर रहे थे।

2 दिसम्बर को बैतूल जिले के भीमपुर विकासखण्ड की कुंडबकासुर ग्राम पंचायत से मुख्यमंत्री जन-सेवा अभियान के स्वीकृति-पत्रों तथा अभियान में शामिल योजनाओं का लाभ वितरण आरंभ होगा। कार्यक्रम में बैतूल सहित नर्मदापुरम और हरदा के हितग्राही भी शामिल होंगे। साथ ही बैतूल की सभी ग्राम पंचायत, नर्मदापुरम जिले की 427 ग्राम पंचायत और नगरीय निकायों तथा हरदा जिले की 220 ग्राम पंचायतों और नगरीय निकायों के 80 वार्डों में स्वीकृति-पत्र वितरित किए जाएंगे। बताया गया कि मुख्यमंत्री चौहान भीमपुर विकास खण्ड के निशाना वन ग्राम में पेसा जागरूकता अभियान में भी शामिल होंगे।

मुख्यमंत्री चौहान ने किया पौध-रोपण

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के साथ मोहित निरंजन ने स्मार्ट सिटी उद्यान में पीपल, सामिया केसिया और अशोक के पौधे लगाए। मोहित निरंजन सेव स्वाईल मूवमेंट में 30 हजार किलोमीटर की यात्रा पर निकले हैं। किसान परिवार में जन्मे निरंजन मिट्टी की घटती गुणवत्ता के लिए यात्रा के दौरान किसानों  से संपर्क कर उन्हें  मिट्टी बचाने के लिए प्रेरित कर रहे हैं। उनका मानना है कि मिट्टी की घटती उर्वरकता, मानवता के सामने समस्याएँ खड़ी कर रही हैं, इस दिशा में सचेत होते हुए सकारात्मक प्रयास आवश्यक हैं। सेव स्वाईल मूवमेंट की सुदेशना मिश्रा और प्रज्ज्वल शर्मा ने भी पौध-रोपण किया। मुख्यमंत्री चौहान के साथ डीएनएन न्यूज चेनल की एंकर और रिपोर्टर इरम सिद्दीकी ने अपने जन्म-दिवस पर पौधे लगाए उनके परिजन भी साथ थे।

मुख्यमंत्री चौहान ने निवास पर वरिष्ठ अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की

मुख्यमंत्री चौहान ने आज निवास पर वरिष्ठ अधिकारियों के साथ आगामी 4 दिसंबर को इंदौर में टंट्या मामा के बलिदान दिवस पर आयोजित कार्यक्रम एवं संत रविदास जयंती 5 फरवरी 2023 की तैयारियों के संबंध में समीक्षा बैठक की।

मुख्यमंत्री चौहान ने वरिष्ठ प्रचारक स्व. गोपाल येवतीकर की स्मृति में पौध-रोपण किया

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने वरिष्ठ प्रचारक स्व. गोपाल येवतीकर की स्मृति में स्मार्ट सिटी उद्यान में पौध-रोपण किया। पौध-रोपण से पहले मुख्यमंत्री चौहान ने उज्जैन पहुँच कर स्व. येवतीकर की पार्थिव देह पर पुष्प-चक्र अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। पौध-रोपण में वरिष्ठ समाजसेवी  बनवारी लाल सक्सेना साथ थे। मुख्यमंत्री चौहान ने करंज, आँवला और टिकोमा के पौधे लगाए।

मुख्यमंत्री चौहान के साथ वन विभाग से आज सेवानिवृत्त हो रहे जयदीप सिंह चौहान भी पौध-रोपण में सम्मिलित हुए। उन्होंने अपने सेवाकाल के दौरान 42 हजार किलोमीटर से अधिक वृक्षा-रोपण यात्रा मोटर साइकिल से पूर्ण की है। उन्हें जर्मनी के हैंबर्ग विश्वविद्यालय में व्याख्यान के लिए आमंत्रित किया गया है। पौध-रोपण में मीना सिंह चौहान, अनुभव सिंह चौहान, रणजीत सिंह चौहान और अंजनी सिंह चौहान भी शामिल हुए।

भोपाल जिले में किसानों को सतत और निर्वाध रूप से खाद वितरण जारी

भोपाल जिले में सीहोर, मंडीदीप एवं सोरई इन तीन रैक पाईंटों से खाद की आपूर्ति की जाती है। राज्य शासन द्वारा प्रतिदिन बीसी के माध्यम से खाद आपूर्ति की समीक्षा की जाकर आवश्यकता अनुसार इन रैकों द्वारा उर्वरक उपलब्ध कराया जा रहा है। जिले में चार डबल लॉक केन्द्र 34 सहकारी सोसायटियाँ एवं लगभग 100 निजी विक्रेताओं के माध्यम से खाद विक्रय किया जाता है।
भोपाल जिले में कुल 149 हजार हैक्टेयर क्षेत्र में रबी फसलें बोई जाती है, जिसमें से आज 29 2022 तक लगभग 85 हजार हे0 में गेहूँ की बोनी की गई है। विगत वर्ष लगभग 145000 हेक्टेयर में गेहूँ की बोनी की गई थी तथा इस वर्ष भी लगभग इतने ही क्षेत्रफल में गेहूँ बोये जाने की संभावना है, इसके अलावा चना, मटर, मसूर एवं सरसो जिले की अन्य मुख्य फसलें है, फसलों के अनुसार यूरिया एवं डी.ए.पी. प्रमुख उर्वरक है जिनकी आवश्यकता इन फसलों हेतु होती है। यूरिया मुख्य रूप से गेहूँ फसल में दिया जाता है जिससे की फसलों में नत्रजन की पूर्ति होती है। डी.ए.पी. नत्रजन एवं फॉस्फोरस युक्त उर्वरक है जो कि बोनी के समय दिया जाता है। प्रति हे0 पोषक तत्वों के आधार पर गेहूँ में दो से तीन बोरी डी.ए.पी. तथा तीन से चार बोरी (45 किलों) यूरिया की आवश्यकता होती है।
29 नवंबर 2022 कि स्थिति में जिले में लगभग 16300 हजार मे.टन यूरिया 7670 मे. टन डी.ए.पी. सहकारी संस्थाओं के माध्यम से वितरित किया जा चूका है। जिले में दिसम्बर मध्य तक बोनी पूर्ण होने की संभावना है। बोनी प्रारंभ होने के 20-25 दिन उपरांत यूरिया देने की आवश्यकता होती है। जिले की कुल संभावित आवश्यकता अनुसार उर्वरक की आपूर्ति सुनिश्चित की जा रही है।
जिले को उर्वरक प्रदाय करने वाले तीनों रैक पाईंटों से यूरिया का प्रदाय प्राप्त हो रहा है विगत 2 दिवस में जिले में 500 से 700 मे.टन उर्वरक प्राप्त हुआ है। जिले की विभिन्न सहकारी संस्थाओं में पर्याप्त भंडारण किया जा रहा है, खाद वितरण की नियमित मॉनिटिरिंग की जा रही है, इस के लिए विकासखण्ड के ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारीयो को यूरिया वितरण सुचारू रूप से करने हेतु दुकानवार डयूटी लगाई गई है। जिले के कलेक्टर द्वारा सभी संबंधित अधिकारियों को नियमित रूप से आवश्यकता अनुसार आंकलन करते रहने एवं जिले के कृषकों को खाद की आपूर्ति सुनिश्चित करने हेतु निर्देशित किया गया है। उर्वरक आपूर्ति के संबंध में किसी भी प्रकार की समस्या होने पर उप संचालक कृषि कार्यालय के दूरभाष क्र.0755-2542828 पर कार्यालयीन समय में सम्पर्क कर नोट करा सकते है।

फोटोयुक्त निर्वाचक नामावली का विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण -2023

कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी अविनाश लवानिया की अध्यक्षता में फोटोयुक्त निर्वाचक नामावली का विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण 2023 मतदाता सूची का प्रारूप प्रकाशन मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलों के साथ स्टेंडिंग कमेटी की बैठक संपन्न हुई।
बैठक में बताया गया कि निर्वाचन आयोग द्वारा 9 नवंबर 2022 से फोटो निर्वाचक नामावली का विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण 2023 कार्यक्रम घोषित किया गया। भारत निर्वाचन आयोग के कार्यक्रम अनुसार जो कार्यवाहियां संपादित की जाना है इसकी जानकारी एवं आयोग के मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्यक्रम 2023 की प्रति राजनैतिक दलों के पदाधिकारियों को उपलब्ध कराई गई। बैठक में एकजाई नामावली का प्रारूप प्रकाशन, दावे आपत्तियां, दर्ज करने की अवधि, विशेष कैम्प की तिथि, दावे आपत्तियां का निराकरण और निर्वाचक नामावली का अंतिम प्रकाशन की गतिविधियों से अवगत कराया गया।
फोटो निर्वाचक नामावली के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण 2023 अंतर्गत मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के अनुसार जिले की विधानसभा से प्राप्त मतदान केन्द्रों के युक्तिकरण के प्रस्ताव अनुमोदन हेतु भेजे गए थे जिनका अनुमोदन प्राप्त हो गया है। अनुमोदन के अनुसार बैरसिया विधानसभा में मतदान केन्द्रों की संख्या 267, भोपाल उत्तर में 246, नरेला में 328, भोपाल दक्षिण, पश्चिम में 237, भोपाल मध्य में 245, गोविन्दपुरा में 361, हुजूर 338 इस प्रकार कुल जिले में 2022 मतदान केन्द्र बनाए जाएंगे।
भारत निर्वाचन आयोग द्वारा मतदाताओं की सुविधा के लिए नामावली में नाम सम्मिलित करने किसी नाम पर आपत्ति दर्ज करने अथवा हटाये जाने तथा नामावली में दर्ज पता एवं अन्य त्रुटिपूर्ण इनट्रियों में सुधार एवं संशोधन के लिए बीएलओ के अतिरिक्त मतदाता स्वयं के लिए वोटर हेल्पलाइन एंड नेशनल वोटर सर्विस पोर्टल से ऑनलाइन सुविधा प्रदान की गई है।

जिले में खाद की कालाबाजारी रोकने के सख्त निर्देश – कलेक्टर लवानिया

कलेक्टर अविनाश लवानिया ने जिले में डीएपी यूरिया खाद की कालाबाजारी रोकने के लिए सख्त निर्देश दिए हैं। कलेक्टर लवानिया ने कहा कि फसलों के लिए जिले में खाद पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध है और सभी जरूरतमंद किसानों को उपलब्ध कराई जा रही है।
कलेक्टर लवानिया ने जिला आपूर्ति नियंत्रक श्रीमती मीना मालाकार और जिले के सभी अनुविभागीय अधिकारियों को किसानों को खाद की आपूर्ति करने के लिए सतर्कता बरतने के निर्देश दिए।
कलेक्टर लवानिया ने कहा कि जिले में खाद आपूर्ति में गड़बढ़ी करने वालों पर कड़ी नजर रखी जाए। ऐसी व्यवस्था सुनिश्चित की जाए कि किसानों को फसलें बुआई करने के बाद सुगमता से डीएपी और यूरिया प्राप्त हो। उन्होंने जिले में एक टीम बनाकर आपूर्ति की मॉनीटरिंग करने के भी निर्देश दिए।
कलेक्टर लवानिया ने जिला नियंत्रक आपूर्ति अधिकारी मीना मालाकार को कहा कि प्रतिदिन मुझें आपूर्ति के संबंध में रिपोर्ट भेजी जाए और किसानों को खाद उपलब्ध कराने के लिए कोई कोताही नहीं बरती जाए।

जिला पंचायत साधारण सभा की बैठक संपन्न

जिला पंचायत भोपाल की साधारण सभा की बैठक अध्यक्ष श्रीमती रामकुंवर नौरंग सिंह गुर्जर की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में ग्रामीण जन-जीवन से जुड़े विभागीय अधिकारियों को कार्य में कसावट लाने के सीईओ ऋतुराज सिंह ने निर्देश दिए है। बैठक में जन-जीवन जिला पंचायत के सदस्यगण उपस्थित थे।
लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग की समीक्षा के दौरान पुरानी बंद पड़ी नल-जल योजनाओं को शीघ्र चालू करने की कार्यवाही हेतु कार्यपालन यंत्री को निर्देशित किया गया। ग्रामों में पानी की सप्लाई हेतु डाली जा रही पाईप लाईन के लिए सड़क की खुदाई कर दी जाती है, जिससे ग्रामीणों को आवागमन में परेशानियों का सामना करना पड़ता है आकस्मात परिस्थिति में ग्रामीणों को परेशान न होना पड़े इसके लिए वैकल्पिक रास्ता बनाए जाने के निर्देश दिए गए।
उद्यानिकी विभाग की समीक्षा के दौरान विभागीय योजनाओं की जानकारी किसानों तक ग्राम पंचायत स्तर पर प्रचार-प्रसार करने हेतु निर्देशित किया गया।
स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा के दौरान जिला पंचायत सदस्यगणों ने अवगत कराया कि स्वास्थ्य केन्द्र पर डॉक्टर, ए.एन.एम. की सतत उपस्थित सुनिश्चित की जाए जिससे ग्रामीणों को समय से स्वास्थ्य सुविधा प्राप्त हो सके। इस सम्बन्ध में सी.ई.ओ. ने विभाग प्रमुख को स्वास्थ्य केन्द्रों पर चिकित्सकीय अमले की उपस्थिति सुनिश्चित करने हेतु निर्देशित किया।
विद्युत विभाग की समीक्षा के दौरान विभाग प्रमुख को बिजली के तार 10 फीट से अधिक उंचाई पर लगाने हेतु निर्देशित किया गया।

मुख्यमंत्री चौहान ने शहीद स्थल पहुंचकर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान सीहोर नगर के गौरव दिवस के अवसर पर सीहोर पहुँचे। इस दौरान उन्होंने सर्वप्रथम सैकड़ाखेड़ी स्थित शहीद स्थल पहुंचकर स्वतंत्रता संग्राम के शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की। मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि 14 जनवरी 1858 को सीहोर में स्वतंत्रता के प्रथम संग्राम में 356 क्रांतिकारियों ने देश की आजादी के लिए अपने प्राणों का बलिदान दिया था। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि इस स्थान पर भव्य स्मारक बनाया जाएगा
उन्होंने कहा कि सीहोर का यह स्थल हम सबके लिए पवित्र स्थान है। यह स्थान हमें उन वीरों की वीर गाथा याद दिलाता है, जिन्होंने हमारे देश की आजादी के लिए अपने प्राण न्यौछावर करने में जरा भी संकोच नही किया। हम सभी का सौभाग्य है कि हमने उस धरती में जन्म लिया, जहां असंख्य क्रांतिकारियों एवं स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों ने गुलामी की जंजीरों को तोड़ने के लिए अपने प्राणो की आहुति दी।
उल्लेखनीय है कि अंग्रेजी शासन के खिलाफ मध्य भारत में चल रहे विद्रोह में सीहोर की बरबर्तापूर्ण घटना को जलियांवालाबाग हत्याकांड की तरह देखा जाता है। दस मई 1857 को मेरठ की क्रांति से पहले ही सीहोर में क्रांति की ज्वाला सुलग गईं थी। मेवाड़, उत्तर भारत से होती हुई क्रांतिकारी चपातियां 13 जून 1857 को सीहोर और ग्रामीण क्षेत्रों में पहुंच गयी थी। चौदह जनवरी 1858 को अंग्रेजों से बगावत करने वाले 356 क्रांतिकारियों को जनरल ह्यूरोज के आदेश पर सीवन नदी के किनारे सैकड़ाखेड़ी स्थित चांदमारी मैदान में गोलियों से भून दिया गया था। उन वीर क्रांतियों के स्मृति में सैकड़ाखेड़ी रोड के पास चांदमारी मैदान पर शहीद स्मारक बनाया गया है।

सीएम शिवराज ने वित्त मंत्री निर्मला सीतारमन से की मुलाकात

केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमन मंगलवार को एकदिवसीय प्रवास पर भोपाल आई हैं। वह यहां पर विमानतल से सीधे सीएम हाउस पहुंचीं। सीएम शिवराज सिंह चौहान ने उनकी आत्मीआय अगवानी की। सीएम हाउस में करीब एक घंटा रुकने के बाद वित्त मंत्री सीतारमन मंत्रालय पहुंची। यहां उन्होंएने सीएम शिवराज की मौजूदगी राज्यत के वित्तर विभाग के अफसरों संग बैठक कर वित्तीहय योजनाओं पर चर्चा की। यहां वह करीब पौन घंटा रुकीं। इसके बाद वह रवींद्र भवन में आयोजित दत्तोपंत ठेंगड़ी स्मृति व्याख्यान कार्यक्रम में पहुंची हैं, जहां वह ’21वीं सदी के वैश्विक परिदृश्य में भारत का आर्थिक सामर्थ्य” विषय पर मुख्यु वक्ताव के रूप में व्याख्यान देंगी। इसमें गेहूं व धान के उपार्जन की लंबित राशि सहित अन्य केंद्रीय सहायता की किस्त के भुगतान के विषय शामिल हैं। कार्यक्रम में उनके साथ मुख्यनमंत्री शिवराज सिंह चौहान के अलावा अन्यह गणमान्य। लोग भी मौजूद हैं।
भारतीय मजदूर संघ के संस्था्पक दत्तोीपंत ठेंगड़ी की आज 102वीं जयंती है। केंद्रीय वित्त मंत्री के आगमन से ठीक पूर्व मुख्य्मंत्री शिवराज सिंह ने ट्वीट किया – ‘माननीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमन जी, आपका मध्यप्रदेश की धरती, झीलों की नगरी भोपाल आगमन पर आत्मीय स्वागत करता हूं। मुझे विश्वास है कि आपके विचारों और मार्गदर्शन से मध्यप्रदेश के विकास को और गति मिलेगी। आपके आगमन के लिए हृदय से आभार प्रकट करता हूं।’

PM-USP CSSS Scholarship Renewal 2026-27

PM-USP CSSS Scholarship Renewal 2026-27: 31 अक्टूबर तक करें आवेदन, जानें पात्रता, जरूरी दस्तावेज...

0
भोपाल | KOLAR18.COM | Social Welfare & Education News कॉलेज और विश्वविद्यालय में पढ़ाई कर रहे विद्यार्थियों के लिए छात्रवृत्ति से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी सामने...
Women and Child Development;

महिला एवं बाल विकास पर केंद्र-राज्य मंथन, पोषण और महिला सुरक्षा पर फोकस

0
नई दिल्ली। महिला एवं बाल विकास मंत्रालय का दो दिवसीय विभागीय सम्मेलन 8 और 9 अक्टूबर 2026 को नई दिल्ली में आयोजित किया जा...
yogi modi modal

उत्तर प्रदेश Social Welfare योजनाएं 2026: पेंशन, छात्रवृत्ति और सरकारी योजनाओं की जानकारी

0
पेंशन, छात्रवृत्ति, महिला कल्याण, दिव्यांगजन सहायता और गरीब परिवारों के लिए प्रमुख सरकारी योजनाओं की संक्षिप्त जानकारी उत्तर प्रदेश में सामाजिक कल्याण योजनाओं का दायरा...
maaldhari-family

गुजरात में मालधारी परिवारों के पुनर्वास की नई योजना: ₹15 लाख सहायता, 100 वर्ग...

0
गुजरात। गुजरात सरकार ने बर्दा वन्यजीव अभयारण्य (Barda Wildlife Sanctuary) में रहने वाले मालधारी परिवारों के स्वैच्छिक पुनर्वास के लिए नई योजना की घोषणा...
mann ki baat 1st episode

विजयादशमी के दिन शुरू हुई थी ‘मन की बात’: 3 अक्टूबर 2014 से सितंबर...

0
विशेष जानकारी | मन की बात पहले 14 मिनट के प्रसारण से 100वें एपिसोड और 2026 के आधिकारिक रेडियो आर्काइव तक की महत्वपूर्ण तारीखें। शुरुआत 3 अक्टूबर 2014 अवसर विजयादशमी पहला...