मुख्यमंत्री चौहान ने अशोक, कचनार और गूलर के पौधे लगाए

मुख्यमंत्री चौहान ने अशोक, कचनार और गूलर के पौधे लगा

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने स्मार्ट सिटी उद्यान में रायसेन की उड़ान वेलफेयर सोसाइटी के सदस्यों के साथ अशोक, कचनार और गूलर के पौधे लगाए। सोसाइटी के अध्यक्ष विवेक श्रीवास्तव ने अपने जन्म-दिवस पर पौध-रोपण किया। सचिव पूनम श्रीवास्तव तथा आयुष दुबे भी पौध-रोपण में शामिल हुए। सोसाइटी रायसेन जिले के विभिन्न क्षेत्रों में वृक्षा-रोपण और लगाए गए पौधों की निरंतर देखभाल को समर्पित है। साथ ही ग्रामीण क्षेत्र में खेल गतिविधियों को प्रोत्साहित करने के लिए वर्ष 2014 से सक्रिय है।

मुख्यमंत्री मणिपुर के राजकीय उत्सव संगाई महोत्सव में शामिल हुए

मुख्यमंत्री मणिपुर के राजकीय उत्सव संगाई महोत्सव में शामिल हु

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि मध्यप्रदेश और मणिपुर के मध्य पर्यटन, सांस्कृतिक और अन्य क्षेत्रों में परस्पर आदान-प्रदान बढ़ाने के प्रयास होंगे। मणिपुर एक खूबसूरत राज्य है। यह बेहतरीन राज्यों में से एक है। सुंदर वन, जल और जन-सम्पदा से परिपूर्ण भारत का मुकुट मणि राज्य है। मध्यप्रदेश और मणिपुर में काफी साम्य भी है। मुख्यमंत्री चौहान मणिपुर के इंफाल में राजकीय उत्सव संगाई महोत्सव को मुख्य अतिथि के रूप में संबोधित कर रहे थे।

 

मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि बाक्सिंग में मेरीकॉम से लेकर अन्य खेलों के प्रतिभावान खिलाड़ी मणिपुर का माथा ऊँचा किए हुए हैं। नेताजी सुभाषचंद्र बोस की आजाद हिंद फौज ने हिंदुस्तान की धरती पर सबसे पहले तिरंगा मणिपुर में ही फहराया था। इस नाते मणिपुर का विशेष महत्व है। मणिपुर, देश ही नहीं दुनिया के सबसे अच्छे राज्यों में से एक बन जाये, जो मणियों से भरा हो उसे हिंदी में मणिपुर कहते हैं। यह सचमुच में अद्भुत प्रदेश है। यहाँ के मंदिर भी अद्भुत हैं। गोविंद जी मंदिर और गोपीनाथ जी का मंदिर मणिपुर में आस्था का केंद्र हैं।

 

मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि मुख्यमंत्री श्री एन. बीरेन सिंह के नेतृत्व में मणिपुर विकास पथ पर तेजी से आगे बढ़ रहा है। पर्यटन के क्षेत्र में मणिपुर अग्रणी है। आने वाले दस वर्ष में मणिपुर हिन्दुस्तान का सबसे बड़ा टूरिज्म डेस्टिनेशन होगा। मणिपुर के 14 स्थानों से एक साथ प्रारंभ इस उत्सव के उद्घाटन से केंद्रीय पर्यटन मंत्री श्री जी किशन रेड्डी भी जुड़े।

 

मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि मणिपुर विकास के रास्ते पर लगातार आगे बढ़ता जाये,ऐसी शुभकामनाएँ मध्यप्रदेश वासियों की हैं। मणिपुर का सौंदर्य अभिभूत करने वाला है। मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि मध्यप्रदेश की सुंदरता भी कम नहीं है। उन्होंने मणिपुर के रहवासियों को पर्यटन के लिए मध्यप्रदेश आने का आमंत्रण भी दिया। मुख्यमंत्री ने कहा कि मणिपुर के जो विद्यार्थी मध्यप्रदेश में अध्ययनरत हैं, उनकी चिंता करना मुख्यमंत्री के नाते मेरा दायित्व है। मुख्यमंत्री चौहान ने मणिपुर राज्य के व्यंजनों की भी प्रशंसा की।

 

मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि गत 12 वर्ष से प्रारंभ इस उत्सव का यह 11वां वर्ष है। कोविड की वजह से उत्सव की निरंतरता प्रभावित हुई थी। मुख्यमंत्री चौहान ने गत 21 नवम्बर से प्रारंभ 10 दिवसीय उत्सव के सातवें दिन आज इसमें हिस्सा लेते हुए मणिपुर के मुख्यमंत्री एन. बीरेन सिंह को उत्सव के लिए बधाई दी।

महबूबा मुफ्ती का केंद्र को कड़े संदेश

महबूबा मुफ्ती का केंद्र को कड़े संदेश

जम्मू कश्मीर की पूर्व मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती ने केंद्र सरकार पर

तीखा हमला किया है। उन्होंने भाजपा पर संविधान को नष्ट करने का आरोप

लगाया है। कहा कि कश्मीर अपने संविधान के माध्यम से देश से जुड़ा है,

लेकिन भाजपा ने संविधान को नष्ट कर दिया है। गौरतलब है कि महबूबा का यह

बयान तब आया है जब 24 घंटे के अंदर उन्हें सरकारी घर खाली करने का नोटिस

दिया गया। बता दें अनंतनाग में उन्हें सरकारी आवास मिला था, जहां वह कई

सालों से रह रही थीं।

 

महबूबा मुफ्ती ने कहा, ‘देश बीजेपी का नहीं है। जब तक आप कश्मीर मुद्दे

का समाधान नहीं करते हैं, तब तक आप कोई रिजल्ट नहीं देखेंगे, चाहें आप

कितने भी सैनिक यहां भेज दें।’ पीडीपी प्रमुख ने पार्टी के युवा सम्मेलन

को संबोधित करते हुए यह टिप्पणी की।

 

महबूबा मुफ्ती ने कहा, ‘मैं बीजेपी को बताना चाहती हूं कि जब हमलावर

पाकिस्तान से आए थे, तब तक भारतीय सेना नहीं आई थी। लोगों के हाथों में

बंदूकें नहीं थीं, लेकिन फिर भी उन्होंने हमलावरों को खदेड़ दिया।’

मुफ्ती ने कहा कि कश्मीरी जानते हैं कि उन्हें कैसे खदेड़ना है।

 

बारिश के कारण दूसरा वनडे रद्द

बारिश के कारण दूसरा वनडे रद्

 

भारत और न्यूजीलैंड के बीच सीरीज का दूसरा वनडे बारिश के कारण रद्द हो

गया है। हैमिल्टन में खेले गए इस मुकाबले में न्यूजीलैंड ने टॉस जीतकर

पहले गेंदबाजी चुनी थी। मैच रद्द घोषित किए जाते समय भारत ने 12.5 ओवर

में एक विकेट खोकर 89 रन बना लिए थे। इससे पहले जब टीम इंडिया ने 4.5 ओवर

में बिना विकेट खोए 22 रन बना लिए थे, तभी बारिश के कारण मैच रोकना पड़ा

था। उस समय सलामी बल्लेबाज शिखर धवन 3 रन और शुभमन गिल 19 रन क्रीज पर

थे। बारिश के कारण कुछ घंटों का समय बर्बाद हुआ। जब मैच शुरू हुआ तो

मुकाबला 29-29 ओवर का रखा गया। दोबारा मैच शुरू होने के बाद टीम इंडिया

की शुरुआत अच्छी नहीं रही। कप्तान शिखर धवन मात्र 3 रन बनाकर पैवेलियन

लौट गए। थोड़ी देर बाद फिर बारिश शुरू हो गई और आखिरकार मैच रद्द करना

पड़ा। पहले वनडे में मिली हार के बाद भारत सीरीज में 1-0 से पीछे है।

महाराष्ट्र के चंद्रपुर में फुटओवर ब्रिज गिरने से बड़ा हादसा

महाराष्ट्र के चंद्रपुर में फुटओवर ब्रिज गिरने से बड़ा हादस

 

महाराष्ट्र के चंद्रपुर से एक बड़ी खबर सामने आई है। यहां बल्हारशाह

रेलवे स्टेशन पर एक पुल का स्लैब गिर गया। प्रारंभिक जानकारी सामने आ रही

है कि इस हादसे में कुछ रेल यात्री घायल हुए हैं। घटना का एक वीडियो भी

सामने आया है। न्यूज एजेंसी के अनुसार नागपुर मंडल के बल्हारशाह में आज

शाम करीब 5.10 बजे फुट ओवर ब्रिज का प्री-कास्ट स्लैब का हिस्सा गिर गया।

घटना में 4 लोग घायल हो गए और सभी को प्राथमिक उपचार के बाद सिविल

अस्पताल भेज दिया गया। गनीमत यह रही कि घटना के समय रेलवे ट्रैक से कोई

ट्रेन नहीं गुजर रही थी।

 

यह फुट ओवर ब्रिज कितने साल पुराना था। उसका रखरखाव हुआ या नहीं। इसकी

जानकारी सामने नहीं आई है। स्लैब गिरने से हादसे की जानकारी मिलते ही

मौके पर मौजूद अन्य रेल यात्री, रेलवे कर्मचारी और जीआरपी के कर्मी मदद

के लिए दौड़ पड़ें। बताया जा रहा है कि इस हादसे में करीब 10 यात्री घायल

हो गए। घायलों को इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

 

महाराष्ट्र के चंद्रपुर में फुटओवर ब्रिज गिरने से बड़ा हादसा

महाराष्ट्र के चंद्रपुर से एक बड़ी खबर सामने आई है। यहां बल्हारशाह रेलवे स्टेशन पर एक पुल का स्लैब गिर गया। प्रारंभिक जानकारी सामने आ रही है कि इस हादसे में कुछ रेल यात्री घायल हुए हैं। घटना का एक वीडियो भी सामने आया है। न्यूज एजेंसी के अनुसार नागपुर मंडल के बल्हारशाह में आज शाम करीब 5.10 बजे फुट ओवर ब्रिज का प्री-कास्ट स्लैब का हिस्सा गिर गया। घटना में 4 लोग घायल हो गए और सभी को प्राथमिक उपचार के बाद सिविल अस्पताल भेज दिया गया। गनीमत यह रही कि घटना के समय रेलवे ट्रैक से कोई ट्रेन नहीं गुजर रही थी।

यह फुट ओवर ब्रिज कितने साल पुराना था। उसका रखरखाव हुआ या नहीं। इसकी जानकारी सामने नहीं आई है। स्लैब गिरने से हादसे की जानकारी मिलते ही मौके पर मौजूद अन्य रेल यात्री, रेलवे कर्मचारी और जीआरपी के कर्मी मदद के लिए दौड़ पड़ें। बताया जा रहा है कि इस हादसे में करीब 10 यात्री घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

डॉ. हरिसिंह गौर की समाधि पर मुख्यमंत्री चौहान ने पुष्प चक्र अर्पित कर नमन किया

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आज डॉ. हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर में गौर समाधि स्थल और म.प्र. के पूर्व मुख्यमंत्री पं. रविशंकर शुक्ल की समाधि पर पुष्प-चक्र अर्पित कर नमन किया। केन्द्रीय खाद्य प्र-संस्करण उद्योग एवं जलशक्ति राज्य मंत्री प्रहलाद पटेल, मध्यप्रदेश के लोक निर्माण मंत्री गोपाल भार्गव, नगरीय विकास एवं आवास मंत्री भूपेन्द्र सिंह, राजस्व एवं परिवहन मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने भी समाधि स्थल पर पुष्प-चक्र अर्पित किये।

सांसद राजबहादुर सिंह, विधायक शैलेन्द्र जैन, डॉ. हरिसिंह गौर विश्वविद्यालय की कुलपति प्रो. नीलिमा गुप्ता सहित जन-प्रतिनिधि, अधिकारी एवं विशिष्टजन उपस्थित थे।

वरिष्ठ पत्रकार स्व. राजकुमार केसवानी की जयंती पर मुख्यमंत्री चौहान ने पौध-रोपण किया

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने प्रसिद्ध पत्रकार तथा लेखक स्व. राजकुमार केसवानी की जयंती पर उनके परिजन और परिचितों के साथ स्मार्ट सिटी उद्यान में पौध-रोपण किया। स्वदेश टी.वी.न्यूज चैनल की सांध्वी मिश्रा ने अपने जन्म-दिवस पर पौधे लगाए। मुख्यमंत्री चौहान ने जंगल जलेबी (विलायती ईमली), टिकोमा और सारिका इंडिका के पौधे रोपे। पौध-रोपण में रौनक केसवानी, सुनीता केसवानी, जिज्ञासा गायकवाड़ और मनीष समंदर शामिल हुए। कुलभूषण सक्सेना, सुधीर सक्सेना, संध्या सक्सेना, पूर्वा सक्सेना, मयंक और सुजीत सक्सेना ने भी पौध-रोपण किया।

मुख्यमंत्री चौहान ने नागपुर में किया एग्रो विजन का शुभारंभ

मुख्यमंत्री चौहान ने नागपुर में किया एग्रो विजन का शुभारं

 

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि किसानों की आर्थिक समृद्धि के लिए मध्यप्रदेश में अनेक महत्वपूर्ण कदम उठाए गए हैं। गेहूँ उत्पादन में देश में अव्वल रहते हुए मध्यप्रदेश में किसानों को सभी तरह के उत्पादन का पूरा लाभ देने का कार्य किया। प्रदेश की कृषि विकास दर देश में सर्वाधिक है। इसके बावजूद अन्य प्रदेशों में किसानों के कल्याण के लिए किए जा रहे प्रयासों को ध्यान में रखते हुए मध्यप्रदेश में भी उन्हें लागू करने का निरंतर प्रयास किया जा रहा है। इस सिलसिले में केन्द्रीय मंत्री श्री गडकरी की पहल पर विदर्भ में लोकप्रिय हुई बहुआयामी एग्रो विजन कृषि प्रदर्शनी और अन्य नवाचारों को अपनाने का कार्य भी किया जाएगा। मध्यप्रदेश में एग्रो विजन का कार्यक्रम किसानों के हित में किए जाने की आवश्यक पहल की जाएगी। मुख्यमंत्री चौहान आज नागपुर में केन्द्रीय सड़क, परिवहन और राजमार्ग मंत्री श्री नितिन गडकरी के संयोजन में हुए एग्रो विजन कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। प्रदर्शनी के साथ ही कार्यशाला और परिसंवाद के कार्यक्रम 28 नवंबर तक चलेंगे। मुख्यमंत्री चौहान ने दीप जला कर एग्रो विजन का शुभारंभ किया।

 

मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि मध्यप्रदेश में कृषि क्षेत्र को समृद्ध बनाने के लिए 5 सूत्री रणनीति पर अमल किया गया है। इसमें उत्पादन वृद्धि, लागत कम करने, फसल का उचित दाम देने, क्षति पर आवश्यक भरपाई और तकनीक का इस्तेमाल शामिल है।

 

मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि मध्यप्रदेश में किसानों को प्राकृतिक आपदा और अन्य कारणों से फसलों की क्षति पर पर्याप्त राहत राशि देने की व्यवस्था की गई है। किसानों को फसल बीमा की राशि दिलवाने के लिए निरंतर समीक्षा की गई। परिणामस्वरूप किसानों को राहत मिली। इसी तरह कृषि कार्य में रिमोट सेंसिंग और तकनीक के भरपूर उपयोग से किसानों को लाभ देने का कार्य किया गया। मध्यप्रदेश में कृषि विविधीकरण पर भी ध्यान दिया जा रहा है। गेहूँ, धान, चना और दालों के अलावा फल और फूलों की खेती के नवाचार भी हो रहे हैं। प्रदेश में बाँस उत्पादन से किसानों को आय वृद्धि का लाभ मिला है। सबसे महत्वपूर्ण बात किसानों को जीरो प्रतिशत पर कर्ज देकर ब्याज से राहत दिलवाने की व्यवस्था की गई। मुख्यमंत्री चौहान ने बताया कि मध्यप्रदेश में सिंचाई प्रतिशत को कई गुना बढ़ा कर किसानों को अधिक उत्पादन की सुविधाएँ पहुँचाते हुए उनकी आमदनी बढ़ाने में सहयोग किया गया। किसान को शिक्षित कर आर्थिक लाभ दिलवाने, सभी तरह के अनाजों की खरीद की उचित व्यवस्था कर किसानों की जिंदगी बदलने का कार्य किया गया। मध्यप्रदेश में सोलर पंप का उपयोग बढ़ रहा है। इस पर केन्द्र और राज्य सरकार सब्सिडी दे रही है। मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि बड़े पैमाने पर सौर ऊर्जा से चलित पम्पों का इस्तेमाल करेंगे। केन्द्रीय मंत्री श्री गडकरी के मार्गदर्शन में इथेनाल के प्लांट भी लगाए जाएंगे। इथेनाल से निर्मित फ्यूल से पेट्रोल और डीजल के उपयोग से हो रही विदेशी मुद्रा का खर्च बचाने का प्रयास करते हुए पर्यावरण-संरक्षण का कार्य भी करेंगे।

मुख्यमंत्री चौहान ने निवास से देवास जिले की समीक्षा बैठक की 

मुख्यमंत्री चौहान ने निवास से देवास जिले की समीक्षा बैठक की

मुख्यमंत्री चौहान ने आज प्रातः निवास से वीसी के माध्यम से देवास जिले में योजनाओं के क्रियान्वयन, विकास कार्यों एवं कानून व्यवस्था की स्थिति की समीक्षा की।

PM-USP CSSS Scholarship Renewal 2026-27

PM-USP CSSS Scholarship Renewal 2026-27: 31 अक्टूबर तक करें आवेदन, जानें पात्रता, जरूरी दस्तावेज...

0
भोपाल | KOLAR18.COM | Social Welfare & Education News कॉलेज और विश्वविद्यालय में पढ़ाई कर रहे विद्यार्थियों के लिए छात्रवृत्ति से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी सामने...
Women and Child Development;

महिला एवं बाल विकास पर केंद्र-राज्य मंथन, पोषण और महिला सुरक्षा पर फोकस

0
नई दिल्ली। महिला एवं बाल विकास मंत्रालय का दो दिवसीय विभागीय सम्मेलन 8 और 9 अक्टूबर 2026 को नई दिल्ली में आयोजित किया जा...
yogi modi modal

उत्तर प्रदेश Social Welfare योजनाएं 2026: पेंशन, छात्रवृत्ति और सरकारी योजनाओं की जानकारी

0
पेंशन, छात्रवृत्ति, महिला कल्याण, दिव्यांगजन सहायता और गरीब परिवारों के लिए प्रमुख सरकारी योजनाओं की संक्षिप्त जानकारी उत्तर प्रदेश में सामाजिक कल्याण योजनाओं का दायरा...
maaldhari-family

गुजरात में मालधारी परिवारों के पुनर्वास की नई योजना: ₹15 लाख सहायता, 100 वर्ग...

0
गुजरात। गुजरात सरकार ने बर्दा वन्यजीव अभयारण्य (Barda Wildlife Sanctuary) में रहने वाले मालधारी परिवारों के स्वैच्छिक पुनर्वास के लिए नई योजना की घोषणा...
mann ki baat 1st episode

विजयादशमी के दिन शुरू हुई थी ‘मन की बात’: 3 अक्टूबर 2014 से सितंबर...

0
विशेष जानकारी | मन की बात पहले 14 मिनट के प्रसारण से 100वें एपिसोड और 2026 के आधिकारिक रेडियो आर्काइव तक की महत्वपूर्ण तारीखें। शुरुआत 3 अक्टूबर 2014 अवसर विजयादशमी पहला...