मुख्यमंत्री, डिंडौरी जिले के शहपुरा और गुरैया की ग्राम सभा में हुए शामिल

मुख्यमंत्री, डिंडौरी जिले के शहपुरा और गुरैया की ग्राम सभा में हुए शामि

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि पेसा एक्ट एक सामाजिक क्रांति है, इससे जनजातीय विकासखण्डों में ग्राम सभाओं को अधिकार सम्पन्न बनाया जा रहा है। गत 15 नवंबर से लागू इस एक्ट के प्रभावी क्रियान्वयन के लिये अब सशक्त रूप से ग्राम सभाओं की शुरूआत हो चुकी है। ग्रामीणजन अपने अधिकारों का उपयोग कर ग्राम को आत्म-निर्भर बनाये और ग्रामीणों को आर्थिक संबल प्रदान करें। मुख्यमंत्री श्री चौहान आज डिंडौरी जिले में पेसा एक्ट की जागरूकता के लिये ग्राम शहपुरा और गुरैया में ग्राम सभा में शामिल होकर ग्रामीणों से रू-ब-रू हुए। मुख्यमंत्री चौहान ने ग्रामीणों से कहा कि मैं आज भाषण देने नहीं, आपको पैसा एक्ट पढ़ाने आया हूँ।

मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि मध्यप्रदेश की धरती पर जनजातीय समुदाय के लिये ऐतिहासिक निर्णय लिया जाकर पेसा एक्ट लागू किया गया है। इसमें प्रत्येक जनजातीय ग्राम की अलग से ग्राम सभा होगी और उसे अधिकार सम्पन्न बनाया जाएगा। इसके लिये जरूरी है कि ग्राम के लोग पेसा एक्ट की भावना को समझे और उसे अपने ग्राम हित में लागू करें। मुख्यमंत्री ने कहा कि हमने पेसा एक्ट लागू कर यह सुनिश्चित किया है कि अब सरकार भोपाल से नहीं चौपाल से चलेगी।

मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि पेसा एक्ट किसी के खिलाफ नहीं है, इससे किसी का कोई नुकसान नहीं है, सभी का फायदा ही फायदा है। आज मैं आपको जल, जंगल और जमीन का अधिकार देने आया हूँ। अब हर साल ग्राम की ग्राम सभा में पटवारी और फारेस्ट गार्ड नक्शा, खसरे की नकल, बी-1 की कापी लेकर आयेंगे और ग्रामवासियों को पढ़ कर सुनायेंगे। गड़बड़ी पाई गई तो ग्राम सभा सुधार करेगी। गड़बड़ी करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई होगी।

मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि अब किस सरकारी कार्य, योजना के लिये जमीन देना है, यह ग्राम सभा तय करेगी। ग्राम की भूमि का बिना ग्राम सभा की अनुमति के भू-अर्जन नहीं किया जा सकेगा। किसी जनजातीय भाई की जमीन पर कोई व्यक्ति बहला-फुसला कर, शादी के माध्यम से अथवा धर्मांतरण द्वारा कब्जा नहीं कर पायेगा। गाँव की गिट्टी, पत्थर, रेती आदि की खदानों की नीलामी होनी है या नहीं यह ग्राम सभा तय करेगी। खदान पहले जनजातीय सोसायटी को, फिर ग्राम की बहन को और फिर पुरूष को प्राथमिकता के आधार पर दी जायेगी।

उमा को कलेक्टर लवानिया ने मानवीयता के आधार पर सिलाई मशीन दिलाई

उमा को कलेक्टर लवानिया ने मानवीयता के आधार पर सिलाई मशीन दिलाई

कलेक्टर अविनाश लवानिया के समक्ष रासला खेड़ी भोपाल की रहने वाली उमा रैकवार अपनी जीविका और घर में पति के द्वारा परेशान किए जाने पर अपनी समस्याओं पर सुनवाई के लिए समक्ष पहुंची।

रैकवार ने कलेक्टर लवानिया को आवेदन देकर बताया कि वो अपना जीवन यापन बड़ी मुश्किल से सिलाई कढ़ाई करके कर रहीं हैं इनके पास उनकी खुद की सिलाई मशीन तक नहीं है । इनके पति इनके साथ मार पीट करते हैं और सिलाई कढ़ाई से जो पैसे मिलता है उसको भी छीन लेते हैं ।

इस पर संज्ञान लेते हुए तुरंत कलेक्टर भोपाल अविनाश लवानिया ने उमा रैकवार को सिलाई मशीन दी और उमा के पति द्वारा लगातार हिंसा और दुर्व्यवहार करने पर एसडीएम को धारा 151 के तहत कार्रवाई करने के निर्देश भी दिए है।
–

अन्तर क्षेत्रीय लॉन टेनिस प्रतियोगिता का आयोजन 27 सितंबर तक

एम.पी. पावर मैनेजमेंट कंपनी की केन्द्रीय क्रीड़ा एवं कला परिषद् द्वारा राज्य में कार्यरत विद्युत क्षेत्र की विभिन्न कंपनियों की 2022-23 की विभिन्न अंतरक्षेत्रीय खेल एवं सांस्कृतिक प्रतियोगिताओं के अंतर्गत मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी की मेजबानी में अंतरक्षेत्रीय लॉन टेनिस प्रतियोगिता का आयोजन 25 से 27 नवंबर को राजधानी में किया जाएगा।

 

इस प्रतियोगिता में मेजबान भोपाल सहित सारणी, बिरसिंहपुर, सिंगाजी, अमरकंटक, सिरमौर पॉवर हाउस की टीमें भाग लेंगी। इसके साथ ही इंदौर, उज्जैन, शहडोल, ग्वालियर, रीवा, जबलपुर केन्द्रीय कार्यालय, जबलपुर क्षेत्र, रीवा क्षेत्र, सागर क्षेत्र की टीमें भाग लेंगी। प्रतियोगिता का आयोजन बी.एच.ई.एल. ऑफिसर्स क्लब, भोपाल में किया जाएगा।

50 लाख वैक्सीन लगाये जाने का लक्ष्य भोपाल जिले मे जल्दी पूरा होगा

भोपाल जिले में नागरिकों को शुक्रवार तक कोरोना बचाव के लिये वैक्सीन के 49 लाख 20 हजार 593 डोज लगाये जा चुके हैं जिसमें 23 लाख 68 हजार 268 पहला डोज और 21 लाख 85 हजार 536 व्यक्तियों को दूसरा डोज लगाया गया है इसके साथ ही भोपाल जिले में 3 लाख 66 हजार 789 प्रिकॉशन डोज भी लगाये जा चुके हैं।

अपर कलेक्टर संदीप केरकेट्टा ने बताया कि भोपाल में 18 से 44 वर्ष तक के 29 लाख 2 हजार 292 नागरिकों को एवं 45 से 60 वर्ष के 9 लाख 652 नागरिकों को वैक्सीन लगाये गये हैं। 60 वर्ष से अधिक उम्र के 5 लाख 27 हजार 849 व्यक्तियों को वैक्सीन लगाई गई हैं।

भोपाल जिले में 15 से 17 वर्ष के किशोरों को कुल 2 लाख 75 हजार 442 नागरिकों को वैक्सीन के डोज लगाये जा चुके हैं। वैक्सीने7शन का काम शासकीय अस्पताल में जारी है और जिला शासकीय अस्पताल में भी वैक्सीन किया जा रहा है।

दुनिया में पीएम मोदी की सबसे ज्यादा लोकप्रियता 

दुनिया में पीएम मोदी की सबसे ज्यादा लोकप्रियता

दुनिया में एक बार फिर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की लोकप्रियता का डंका बजा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 77 प्रतिशत की अप्रूवल रेटिंग (अनुमोदन रेटिंग) के साथ एक बार फिर विश्व नेताओं की सूची में शीर्ष पर हैं। मॉर्निंग कंसल्ट पोलिटिकल इंटेलिजेंस द्वारा जारी रिपोर्ट में 56% अप्रूवल रेटिंग के साथ ऑस्ट्रेलियाई प्रधान मंत्री एंथनी अल्बनीस हैं। वहीं तीसरा स्थान अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन को मिला है जिनकी अप्रूवल रेटिंग 41% है। भाजपा ने अपने ऑफिशियल ट्विटर हैंडल पर यह लिस्ट जारी की है।

आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर भाजपा ने लिखा, ‘फिर से पीएम नरेंद्र मोदी वैश्विक मंच पर शीर्ष पर हैं। दुनिया के सभी प्रमुख नेताओं में पीएम मोदी की अप्रूवल रेटिंग सबसे ज्यादा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 77% रेटिंग के साथ सबसे लोकप्रिय वैश्विक नेताओं की सूची में सबसे ऊपर हैं।’

मॉर्निंग कंसल्ट पॉलिटिकल इंटेलिजेंस एक रेटिंग फर्म है जो ऑस्ट्रेलिया, ऑस्ट्रिया, ब्राजील, जर्मनी, भारत, मैक्सिको, नीदरलैंड, दक्षिण कोरिया, स्पेन, स्वीडन और संयुक्त राज्य अमेरिका में नेताओं की रेटिंग को ट्रैक करती है।

इससे पहले जनवरी 2022 और नवंबर 2021 में दुनिया के सबसे लोकप्रिय नेताओं की सूची में प्रधानमंत्री मोदी शीर्ष पर रहे थे। इस प्लेटफॉर्म पर चुनावों, निर्वाचित सरकारों और देश के बड़े मुद्दों पर वास्तविक डेटा प्रदान करता है। मॉर्निंग कंसल्ट प्रतिदिन 20,000 से अधिक साक्षात्कार आयोजित करता है।

स्व. कैलाश जोशी की भोपाल में प्रतिमा स्थापित होगी : मुख्यमंत्री चौहान

स्व. कैलाश जोशी की भोपाल में प्रतिमा स्थापित होगी : मुख्यमंत्री चौहा

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि पूर्व मुख्यमंत्री स्व. कैलाश जोशी ने सार्वजनिक जीवन में प्रतिमान गढ़ते हुए भारत माता के लिए जीवन समर्पित कर दिया। उनका जीवन प्रेरणा का दीप स्तंभ है, जो युवाओं को राह दिखाता रहेगा। मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि स्व. जोशी की स्मृति को चिर-स्थायी बनाए रखने के लिए बागली जिला देवास सहित राजधानी भोपाल में उनकी भव्य प्रतिमा स्थापित की जाएगी। उन्होंने भोपाल में रहकर सांसद, नेता प्रतिपक्ष और अन्य दायित्वों का निर्वहन किया था। मुख्यमंत्री चौहान आज कुशाभाऊ ठाकरे सभागृह में पूर्व मुख्यमंत्री स्व. कैलाश जोशी की पुण्य-तिथि पर उन्हें आदरांजलि अर्पित कर संत स्मरण दिवस कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। प्रारंभ में मुख्यमंत्री चौहान ने स्व. कैलाश जी के चित्र पर माल्यार्पण कर नमन किया।

 

मुख्यमंत्री चौहान ने कार्यक्रम में देवास जिले के चार शासकीय भवनों का वर्चुअली लोकार्पण किया। इन भवनों का नाम स्व. कैलाश जोशी के नाम पर रखा गया है। ये भवन देवास जिले की बागली और सतवास के शासकीय महाविद्यालय और लोहारदा एवं बागली कृषि उपज मंडी के भवन हैं। कार्यक्रम में देवास जिले के जन-प्रतिनिधियों ने भी ऑनलाइन सहभागिता की।

 

मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि बागली में निर्माणाधीन बस स्टेंड का नामकरण भी स्व. कैलाश जी के नाम पर किया जाएगा। मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि स्व. जोशी के परिवार द्वारा पुण्य-तिथि कार्यक्रम को आने वाले वर्ष में नया स्वरूप दिया जाएगा। उन्हें याद करना सिर्फ जोशी परिवार नहीं बल्कि समाज और सरकार का भी दायित्व है। स्व. कैलाश जी की स्मृति में समाज के सहयोग से कार्यक्रम कर नई पीढ़ी तक उनके जीवन और आदर्शों की जानकारी पहुँचाने का प्रयास किया जाएगा। मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि स्व. कैलाश जी ने संत की परिभाषा को चरितार्थ किया। उनके जीते जी आम जन ने उन्हें संत की उपाधि से विभूषित किया। उनका कृतित्व खुद यह संदेश देता है कि जियो तो ऐसे जियो। वे सहज, सरल होते हुए भी महत्वपूर्ण मुद्दों पर जनहित में रौद्र रूप धारण करने में पीछे नहीं रहते थे। मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि स्व. जोशी जी ज्ञान का भण्डार थे। वे एक चिंतक और अध्ययनशील व्यक्तित्व के धनी थे। आने वाली पीढ़ियों के लिए वे एक प्रेरक पुरुष के रूप में हमारे सामने आते हैं।

 

वरिष्ठ पत्रकार राजेंद्र शर्मा ने कहा कि शुचिता के प्रतीक स्व. कैलाश जी संगठन और समाज में लोकप्रिय हुए। उन्होंने असंख्य लोगों को सद्कार्यों से जोड़ा। वे संस्थाओं के लिए भी आदर्श थे। वे राजनीति में भी विलक्षण उदाहरण थे। उन्हें संत की उपाधि मिली। आज संत स्मरण दिवस की पहल कर जोशी परिवार ने सराहनीय कार्य किया है।

 

स्व. कैलाश जोशी के सुपुत्र पूर्व मंत्री दीपक जोशी ने बताया कि आने वाले वर्ष में स्व. कैलाश जी की स्मृति में व्याख्यान माला सहित अभिनव कार्यक्रम होगा। मंच पर राजीव खण्डेलवाल, देवास और सुमित पचौरी, भोपाल भी उपस्थित थे। संचालन अमिताभ अनुरागी ने किया। जयवर्धन दीपक जोशी ने आभार माना।

न्यूजीलैंड ने भारत को 7 विकेट से हराया

न्यूजीलैंड ने भारत को 7 विकेट से हराय
भारत और न्यूजीलैंड के बीच तीन वनडे सीरीज का पहला मैच ऑकलैंड में खेला गया। हाई स्कोरिंग मैच में न्यूजीलैंड ने भारत को 17 गेंद शेष रहते 7 विकेट से हरा दिया। न्यूजीलैंड ने टॉस जीतकर टीम इंडिया को बल्लेबाजी का न्योता दिया है। भारत ने निर्धारित 50 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर 306 रन बनाए। जवाब में न्यूजीलैंड ने केन विलियमसन और टॉम लेथन की धमाकेदार बल्लेबाजी से आसान जीत दर्ज कर ली। टॉम लेथन ने 104 गेंद में नाबाद 145 रन की पारी खेली। विलियमसन ने नाबाद 94 रन बनाए।
भारत की शुरुआत अच्छी रही। पहला विकेट शुभमन गिल के रूप में गिरा जिन्होंने 65 गेंदों पर 50 रन की पारी खेली। तब टीम का स्कोर 124 रन था। वहीं दूसरे विकेट के रूप में कप्तान शिखर धवन पैवेलियन लौटे। उन्होंने 77 गेंद पर 13 चौकों की मदद से 72 रन बनाए। ये दोनों विकेट 124 रन के कुल स्कोर पर गिरे। इसके बाद दो और विकेट जल्दी गिर गए। विकेट कीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत ने 15 रन बनाए, जबकि सूर्य कुमार यादव सिर्फ 4 रन बना सके।
इसके बाद श्रेयस अय्यर और संजू सैमसन ने मैदान संभाला। अय्यर ने 76 गेंदों में 80 रन का पारी खेली, जिसमें 4 चौके और 4 छक्के शामिल हैं। संजू सैमसन ने 36 रन और वाशिंगटन सुंदर ने नाबाद 37 रन की पारी खेली। न्यूजीलैंड की ओर से टीम साउदी और लोकी फर्ग्यूसन ने 3-3 विकेट लिए।
वनडे सीरीज में टीम इंडिया की कप्तानी शिखर धवन कर रहे हैं। शिखर धवन के साथ शुभमन गिल ने ओपनिंग की। यह अर्शदीप सिंह और उमरान मलिक का पहला अंतर्राष्ट्रीय वनडे है। पिच बल्लेबाजी के अनुकूल बताई जा रही है। यहां की छोटी बाउंड्री से बल्लेबाजों का फायदा मिलेगा।

बढ़ा ठंड का प्रकोप, भोपाल में स्कूल खुलेंगे सुबह 8.30 के बाद

भोपाल, उत्तर से आ रही शीतलहर के कारण लगातार दिन का तापमान कम चल रहा है जिस कारण कपकपा देने वाली ठण्ड बढ़ गई है। स्कूली बच्चों को ठंड से राहत देते हुए भोपाल कलेक्टर ने आदेश जारी कर स्कूलों को सुबह 8.30 के बाद लगाने का निर्देश जारी करें है।

 

 

भारत जोड़ो यात्रा में विवादित नारे से उठा राजनितिक तूफान, विधायक रामेश्वर शर्मा ने की मांग ‘राहुल गाँधी हिन्दुस्तान से माफ़ी मांगे’

विवादित नारे लगाने वाले किसी भी कीमत पर बचेंगे नहीं, उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी: मुख्यमंत्री शिवराज

भोपाल, राहुल गांधी की ‘भारत जोड़ो यात्रा’ के दौरान मध्य प्रदेश के खरगोन में बड़ा विवाद हो गया। भाजपा का आरोप है कि यात्रा के दौरान विवादित नारे लगाए गए हैं। कांग्रेस ने जहां इसे भाजपा की साजिश बताया है, वहीं मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की बात कही है। विवाद सामने आने और दोनों पक्षों की बयानबाजी के बाद शिवराज सिंह ने ट्वीट किया, ‘भारत जोड़ो यात्रा में विवादित नारे लगना, यह भारत जोड़ना है या भारत को तोड़ने वालों को साथ जोड़ना है। पहले भी भारत तोड़ा है, क्या फिर भारत तोड़ने का इरादा है? विवादित नारे लगाने वाले किसी भी कीमत पर बचेंगे नहीं, उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।’

Shivraj singh chouhan

वही भारतीय जनता पार्टी (BJP) के आईटी सेल के चीफ अमित मालवीय ने शुक्रवार को दावा किया कि मध्य प्रदेश के खरगोन में राहुल गांधी के नेतृत्व वाली भारत जोड़ो यात्रा के दौरान ‘पाकिस्तान जिंदाबाद’ के नारे लगाए गए थे।

अपने ट्विटर हैंडल पर एक वीडियो को शेयर करते हुए अमित मालवीय ने कहा, “राहुल गांधी की भारत जोडो यात्रा के दौरान खरगोन में पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे लगे। मध्यप्रदेश कांग्रेस ने इस वीडियो को पोस्ट किया था लेकिन बाद में इसे हटा दिया गया।”

जयराम रमेश ने भाजपा के आरोपों का दिया जवाब

भाजपा के आरोपों का जवाब देते हुए कांग्रेस के सीनियर नेता जयराम रमेश ने कहा कि भारत जोड़ो यात्रा को बदनाम करने के लिए छेड़छाड़ किया गया वीडियो प्रसारित किया जा रहा है।

जयराम रमेश ने ट्वीट कर कहा, “हम तत्काल आवश्यक कानूनी कार्रवाई कर रहे हैं। हम इस तरह की रणनीति के लिए तैयार हैं और इसका मुंहतोड़ जवाब दिया जाएगा।”

रामेश्वर का भी गुस्सा फूटा

मध्‍य प्रदेश भाजपा के फायर ब्रांड नेता रामेश्वर शर्मा का वीडियो भी वायरल हो गया है जिसमे उन्होंने मांग की है भारत जोड़ो यात्रा में पकिस्तान जिंदाबाद का नारे लगे है इसके लिए राहुल गांधी को हिन्दुस्तान से माफी मांगनी चाहिए।

केके मिश्रा ने भाजपा पर लगाया आरोप

मध्य प्रदेश में कांग्रेस प्रवक्ता केके मिश्रा (KK Mishra) ने भाजपा के आरोपों का खंडन करते हुए कहा, ”हमने यात्रा के दौरान ऐसा कोई नारा नहीं सुना। ” हजारों लोगों को राहुल गांधी के समर्थन में सामने आते देख भाजपा हैरान है। इसके उलट केके मिश्रा ने आरोप लगाया कि इस साजिश के लिए संघ और भाजपा की विचारधारा वाले किसी शख्स को रैली में भेजा गया होगा। केके मिश्रा ने ट्वीट करते हुए लिखा, ‘भारत तोड़ो के जनक कुत्सित भाजपा की विचारधारा राहुल गांधी के दौरे से घबरा गयी है।

कर्मचारियों की पुरानी पेंशन बहाली का मामला हुआ गर्म, कर्मचारी संगठनों ने तेज की सरकार की घेराबंदी

बिजली कर्मियों ने दी 15 दिसम्बर के बाद हड़ताल पर जाने की चेतावनी

भोपाल, पुरानी पेंशन को लेकर प्रदेश के कर्मचारी टस से मस नहीं हो रहे हैं। ये लगातार इसकी मांग कर रहे हैं। इस बार मोर्चा बिजली कर्मचारियों ने खोला है। इन्होंने चेतावनी दे दी है कि यदि 15 दिसंबर तक उक्त मांग को लेकर कोई ठोस भरोसा नहीं दिया तो हड़ताल कर देंगे। इसके पहले भी दूसरे विभाग के कर्मचारी यह मुददा उठा चुके हैं। मप्र के अलावा भी दूसरे राज्यों में कर्मचारी पुरानी पेंशन की बहाली की मांग कर रहे हैं। कुछ राज्यों ने इस पर सहमति दे दी है लेकिन मप्र सरकार की ओर से इसको लेकर कोई भी स्थिति साफ नहीं है, जिसके चलते कर्मियों का गुस्सा बढ़ा है।

बिजली कंपनियों पर धोखा देने के आरोप लगाया है। मप्र की बिजली कंपनियों में काम करने वाले कर्मचारियों ने बुधवार को एक रैली की। इसमें मुख्य मुद्दा तो पुरानी पेंशन का ही था लेकिन अन्य 11 मांगों को पूरा नहीं करने को लेकर भी कर्मचारियों ने अल्टीमेटम दिया है। इन बिजली कर्मियों ने रैली भी निकाली और गोविंदपुरा बिजली दफ्तर के परिसर में पहुंचकर बिजली सेक्टर बचाओ भारत बचाओ के नारे भी लगाए। यूनाइटेड फोरम के वीकेएस परिहार का कहना है कि समय-समय पर अधिकारी भरोसा तो देते हैं पर मांगों को पूरा नहीं करते हैं। मंत्री से भी इस मामले में कई दौर की चर्चा हो चुकी है।

PM-USP CSSS Scholarship Renewal 2026-27

PM-USP CSSS Scholarship Renewal 2026-27: 31 अक्टूबर तक करें आवेदन, जानें पात्रता, जरूरी दस्तावेज...

0
भोपाल | KOLAR18.COM | Social Welfare & Education News कॉलेज और विश्वविद्यालय में पढ़ाई कर रहे विद्यार्थियों के लिए छात्रवृत्ति से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी सामने...
Women and Child Development;

महिला एवं बाल विकास पर केंद्र-राज्य मंथन, पोषण और महिला सुरक्षा पर फोकस

0
नई दिल्ली। महिला एवं बाल विकास मंत्रालय का दो दिवसीय विभागीय सम्मेलन 8 और 9 अक्टूबर 2026 को नई दिल्ली में आयोजित किया जा...
yogi modi modal

उत्तर प्रदेश Social Welfare योजनाएं 2026: पेंशन, छात्रवृत्ति और सरकारी योजनाओं की जानकारी

0
पेंशन, छात्रवृत्ति, महिला कल्याण, दिव्यांगजन सहायता और गरीब परिवारों के लिए प्रमुख सरकारी योजनाओं की संक्षिप्त जानकारी उत्तर प्रदेश में सामाजिक कल्याण योजनाओं का दायरा...
maaldhari-family

गुजरात में मालधारी परिवारों के पुनर्वास की नई योजना: ₹15 लाख सहायता, 100 वर्ग...

0
गुजरात। गुजरात सरकार ने बर्दा वन्यजीव अभयारण्य (Barda Wildlife Sanctuary) में रहने वाले मालधारी परिवारों के स्वैच्छिक पुनर्वास के लिए नई योजना की घोषणा...
mann ki baat 1st episode

विजयादशमी के दिन शुरू हुई थी ‘मन की बात’: 3 अक्टूबर 2014 से सितंबर...

0
विशेष जानकारी | मन की बात पहले 14 मिनट के प्रसारण से 100वें एपिसोड और 2026 के आधिकारिक रेडियो आर्काइव तक की महत्वपूर्ण तारीखें। शुरुआत 3 अक्टूबर 2014 अवसर विजयादशमी पहला...