मध्यप्रदेश में नौकरियों की बहार, महाविद्यालयों के लिए 536 पद स्वीकृत

Job In Madhya pradesh

भोपाल, रूसा परियोजना के अंतर्गत तैयार हो रहे 8 नवीन उच्च शिक्षा मंत्री आदर्श स्नातक महाविद्यालयों के लिए राज्य शासन 536 पदों के सृजन की स्वीकृति दे दी है। इस संबंध में उच्च शिक्षा विभाग ने आदेश भी जारी कर दिए है। इन पदों में 336 शैक्षणिक और 200 अशैक्षणिक पद हैं।

जारी आदेश के अनुसार, शैक्षणिक पद में प्राचार्य के 8 सहायक प्राध्यापक के 312, क्रीडाधिकारी और ग्रंथपाल के 8-8 पद कुल 336 पद स्वीकृत किए गए है। वहीं नियमित अशैक्षणिक पद में मुख्य लिपिक लेखापाल, सहायक ग्रेड-1, सहायक ग्रेड-2 के प्रत्येक 8 पद, सहायक ग्रेड-3 के 16, प्रयोगशाला तकनीशियन और परिचारक के 40-40 पद, बुक लिफ्टर के 8, भृत्य के 32 तथा स्वीपर और चैकीदार के 16-16 पद स्वीकृत किए हैं।

इन जिलों में है कॉलेज

इन कॉलेजों में दमोह, राजगढ़, बड़वानी, छतरपुर, गुना, खण्डवा, सिंगरौली, एवं विदिशा के कॉलेज शामिल हैं।

पहली बार योग विज्ञान के नियमित पद पर भर्ती

डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि प्रदेश में पहली बार शासकीय महाविद्यालय में योग विज्ञान के नियमित पद स्वीकृत किए गए हैं। उन्होंने कहा है कि इन महाविद्यालयों में अगले अकादमिक वर्ष से अध्यापन आरंभ होगा। नए विद्यालयों के 5 जिलों में नवीन भवन बन कर तैयार है। नीति आयोग की अनुशंसानुसार सभी आदर्श महाविद्यालय आकांक्षी जिलों में खोले जा रहे है।

62 हजार हैक्टेयर में गेहूं की बोनी हो चुकी है

उप संचालक, किसान कल्याण तथा कृषि विकास ने बताया कि भोपाल जिले में सीहोर, मंडीदीप एवं सोरई इन तीन रैक पाईंटों से खाद की आपूर्ति की जाती है। राज्य शासन द्वारा प्रतिदिन वीसी के माध्यम से खाद आपूर्ति की समीक्षा की जाकर आवश्यकता अनुसार इन रैकों द्वारा उर्वरक उपलब्ध कराया जा रहा है। जिले में चार डबल लॉक केन्द्र, 34 सहकारी सोसायटियों एवं लगभग 100 निजी विक्रेताओं के माध्यम से खाद विक्रय किया जाता है।
भोपाल जिले में आज की स्थिति में लगभग 25 हजार मीट्रिक टन यूरिया तथा 15 हजार मीट्रिक टन डी.ए.पी. सहकारिता एवं निजी संस्थाओं के माध्यम से उपलब्ध कराया जा चुका है। यूरिया बोनी के 25 से 30 दिन उपरांत देने की आवश्यकता होती है तथा जिले में माह नवम्बर अंत तक बोनी पूर्ण होने की संभावना है। उसके उपरांत यूरिया का प्रथम डोज दिसम्बर माह के प्रथम / द्वितीय सप्ताह में, द्वितीय डोज जनवरी माह के प्रथम सप्ताह एवं फरवरी अंत में तृतीय डोज की आवश्यकता होगी। जिले की कुल संभाविक आवश्यकता अनुसार जिले में पर्याप्त उर्वरक की आपूर्ति सुनिश्चित की जा रही है तथा तीनों रैक पाईंटों से लगातार यूरिया का आवंटन प्राप्त हो रहा है। उर्वरक आपूर्ति में किसी प्रकार की कोई कमी नहीं है तथा पूरे सीजन आवश्यकता अनुसार खाद उपलब्ध कराया जायेगा।
भोपाल जिले में कुल 149 हजार हेक्टेयर क्षेत्र में रबी फसलें बोई जाती है जिसमें से इस बार लगभग 62 हजार हेक्टेयर में गेहूँ की बोनी हो चुकी है। इसके अलावा चना, मटर, मसूर एवं सरसो जिले की अन्य मुख्य फसलें है, फसलों के अनुसार यूरिया एवं डी.ए.पी. प्रमुख उर्वरक है जिनकी आवश्यकता इन फसलों के लिए होती है। यूरिया मुख्य रूप से गेहूँ फसल में दिया जाता है जिससे की फसलों में नत्रजन की पूर्ति होती है। डी.ए.पी. नत्रजन एवं फॉस्फोरस युक्त उर्वरक है जो कि बोनी के समय दिया जाता है। प्रति हेक्टेयर पोषक तत्वों के आधार पर गेहूँ में दो से तीन बोरी डी.ए.पी. तथा तीन से चार बोरी (45 किलो ) यूरिया की आवश्यकता होती है।
पिछले दो दिनों में जिले को उर्वरक प्रदाय करने वाले तीनों रैक पाईंटों से लगातार यूरिया का प्रदाय प्राप्त हो रहा है तथा जिले की विभिन्न सहकारी संस्थाओं में पर्याप्त भंडारण किया गया है। खाद वितरण की नियमित मॉनिटिरिंग की जा रही है तथा जिले के कलेक्टर द्वारा सभी संबंधित अधिकारियों को नियमित रूप से आवश्यकता अनुसार आकलन करते रहने एवं जिले के कृषकों को खाद की आपूर्ति सुनिश्चित करने हेतु निर्देशित किया गया है।

नेपाल में लगातार सातवीं बार जीते प्रधानमंत्री शेरबहादुर देउबा

नेपाल में संसद और सात प्रांतीय विधानसभाओं के लिए 20 नवंबर को हुए मतदान के बाद बुधवार को भी मतगणना जारी रही। प्रधानमंत्री शेरबहादुर देउबा लगातार सातवीं बार दादेलधुरा संसदीय सीट से चुनाव जीत गए हैं। नवीनतम रुझानों के अनुसार, देउबा की पार्टी नेपाली कांग्रेस प्रतिनिधि सभा की घोषित 20 सीटों में से 13 जीत चुकी है और 54 सीटों पर आगे चल रही है। वहीं, ओली के नेतृत्व वाली सीपीएन-यूएमएल तीन सीटें जीत 45 पर आगे चल रही है। मुख्य विपक्षी पार्टी केपी शर्मा ओली के नेतृत्व वाले गठबंधन की सहयोगी राष्ट्रीय प्रजातंत्र पार्टी और जनता समाजवादी पार्टी पांच सीटों पर आगे हैं। वहीं, नवगठित राष्ट्रीय स्वतंत्र पार्टी ने काठमांडू में तीन संसदीय सीटें जीत कर सबको चौंका दिया। आपको बता दें कि नेपाल में इस बार के चुनाव में अपेक्षाकृत कम यानी 61 प्रतिशत मतदान हुआ है।
77 वर्षीय नेपाली कांग्रेस के अध्यक्ष व पीएम शेरबहादुर देउबा पांच दशक के अपने राजनीतिक करियर में कभी भी संसदीय चुनाव नहीं हारे हैं। प्रतिनिधि सभा के चुनाव में दादेलधुरा सीट पर देउबा को 25,564 वोट मिले, जबकि उनके निकटतम प्रतिद्वंद्वी निर्दलीय प्रत्याशी सागर धकाल को 13,02 मत ही मिल सके। नेपाली कांग्रेस की सहयोगी पार्टी सीपीएन-माओइस्ट 17, सीपीएन-यूएस 7 व लोकतांत्रिक समाजवादी पार्टी तीन सीटों पर आगे हैं।

इंदौर के स्टार्टअप को इंवेस्टर्स समिट से मिलेगी गति

जनवरी में होने जा रही इंवेस्टर्स समिट से बड़ी आइटी कंपनियों और उद्योगों को तो लाभ मिलेगा ही, शहर के स्टार्टअप को भी गति मिलेगी। समिट में देश-विदेश के कई उद्योगों के दिग्गज आ रहे हैं, जो कई स्टार्टअप को फंडिंग कर चुके हैं। समिट में निवेशकों और स्टार्टअप संचालकों के बीच चर्चा होगी। इनमें बेहतर नवाचार वाले आइडिया और उत्पाद की जानकारी दी जाएगी। इससे संभावनाएं बनी हुई है कि स्टार्टअप को भी अच्छी फंडिंग मिल सकती है और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर इंदौर के उत्पादों को पहचान मिल सकती है। 2021 से अब तक शहर के स्टार्टअप को 1500 करोड़ रुपये से ज्यादा की फंडिंग मिल चुकी है।
शहर में तीन वर्ष पहले करीब 300 स्टार्टअप थे। इनमें से ज्यादा फूड और सर्विस क्षेत्र के थे, लेकिन अब संख्या 700 हो गई है। इनमें आइटी, शिक्षा, ग्रीन एनर्जी, ईकोफ्रेंडली डिस्पोजल, कृषि, स्वास्थ्य और अन्य क्षेत्रों के हैं। स्टार्टअप इंडिया और आत्मनिर्भर भारत की तर्ज पर शहर में ही कई उत्पाद तैयार हो रहे हैं। इनकी मांग विदेशों तक बन गई है। शहर में स्टार्टअप को तकनीक और फंडिंग उपलब्ध कराने के लिए इंक्यूबेशन सेंटर की संख्या भी बढ़ गई है। पहले विजय नगर क्षेत्र में एक ही इंक्यूबेशन सेंटर हुआ करता था, लेकिन अब एआइसीटीएसएल, आइआइटी इंदौर, एसजीएसआइटीएस, आरआरकैट और कई शिक्षण संस्थानों में अलग से ये स्थापित हुए हैं।

निर्माण एवं विकास के कार्य गुणवत्तापूर्ण एवं समय सीमा में पूर्ण किए जाएं – संभागायुक्त भयड़िया

संभागायुक्त मालसिंह भयड़िया ने बुधनी में जिला अधिकारियों की बैठक आयोजित कर सभी अधिकारियों को निर्देश दिए कि निर्माण एवं विकास के कार्य गुणवत्ता के साथ समय सीमा में पूर्ण किये जाए और हितग्राही मूलक योजनाओं का लाभ सभी पात्र हितग्राहियों तक त्वरित और सुगमता से पहुंचाने के निर्देश दिए, ताकि लोगों को योजनाओं का लाभ प्राप्त करने के लिए भटकना ना पड़े उन्हें असानी से योजनाओं का लाभ प्राप्त होता रहें।
आयुक्त भयड़िया ने सभी अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे अपने विभागीय कार्यों के लिए लक्ष्य निर्धारित कर कार्य योजना तैयार कर समय बद्ध ढंग से सभी काम सुनिश्चित करें। साथ ही ब्लॉक एवं ग्रामीण स्तर पर पदस्थ हमले को विभागीय कार्यों से अवगत कराएं ताकि बेहतर ढंग से कार्यों का निष्पादन सुनिश्चित किया जा सके। उन्होंने कहा कि कार्यशैली ऐसी हो कि लोगों को आसानी से सेवाओं एवं सुविधाओं का लाभ मिले। ब्लॉक एवं ग्रामीण क्षेत्रों में पदस्थ अधिकारी कर्मचारी अपने-अपने विभागीय योजनाओं एवं हितग्राही मूलक योजनाओं की जानकारी सरलता पूर्वक ग्रामीणजनों को अवगत कराए और लाभ प्राप्त करने का समुचित उपाय बताये।
संभागायुक्त भयड़िया ने सभी अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे सतत ग्रामीण क्षेत्रों का भ्रमण करें और योजनाओं तथा निर्माण एवं विकास कार्यों का निरीक्षण करें। जहां कमियां हो उनमें सुधार करें। उन्होंने कहा कि हितग्राही मूलक योजनाएं खासकर मुख्यमंत्री अन्नपूर्णा योजना, लाड़ली लक्ष्मी योजना, मातृत्व वंदना योजना, आयुष्मान कार्ड, संबल योजना के कार्ड, आदि योजनाओं से शत प्रतिशत हितग्राही लाभान्वित हो यह सुनिश्चित किया जाए। जिले में नशा मुक्ति अभियान चलाने के भी निर्देश दिए ताकि लोगों को जागरूक किया जा सके और नशे से होने वाली बुराइयों को समाप्त किया जा सके।
संभागायुक्त भयड़िया ने जिले में खाद की उपलब्धता की समीक्षा करते हुए कहा की मांग के अनुरूप खाद की उपलब्धता सुनिश्चित की जाए और सुगमता से वितरण किया जाए। ताकि किसानों को खाद लेने में किसी तरह की कोई परेशानी ना आए।

बुधनी में निर्माणाधीन अस्पताल का संभागायुक्त ने निरीक्षण किया

संभागायुक्त मालसिंह भयड़िया अपने बुधनी भ्रमण के दौरान बुधनी सिविल अस्पताल के निर्माणाधीन भवन का निरीक्षण किया और उन्होंने उपस्थित अधिकारियों को निर्देश दिए कि निर्माण कार्य गुणवत्तापूर्ण और समय सीमा में पूर्ण किये जाए। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को अस्पताल भवन के चलरहे निर्माण कार्य का नियमित निरीक्षण करने और कार्य पूरी गुणवत्तापूर्ण हो इस बात का भी ध्यान रखा जाए।

टीम इंडिया बांग्ला0देश के खिलाफ वनडे के लिए घोषित

BCCI ने बांग्लादेश के खिलाफ खेलने के लिए भारत की वनडे टीम का ऐलान कर दिया है। तेज गेंदबाज कुलदीप सेन और ऑलराउंडर शाहबाज अहमद यश दयाल और रवींद्र जडेजा की जगह लेंगे। बीसीसीआई ने बांग्लादेश ओडीआई के लिए नई टीम की घोषणा की है और एक बनाम न्यूजीलैंड में दो बदलाव भी किए हैं। वरिष्ठ चयन समिति ने दिसंबर में बांग्लादेश के खिलाफ आगामी 3 मैचों की एकदिवसीय श्रृंखला के लिए यश दयाल और रवींद्र जडेजा की जगह तेज गेंदबाज कुलदीप सेन और हरफनमौला शाहबाज अहमद को नामित किया है। दयाल की पीठ के निचले हिस्से में समस्या है और वह सीरीज से बाहर हो गए हैं जबकि जडेजा अभी घुटने की चोट से उबरे नहीं हैं और वह बीसीसीआई की मेडिकल टीम की निगरानी में रहेंगे। बयान में आगे कहा गया है कि कुलदीप और शाहबाज अब सीधे बांग्लादेश वनडे में हिस्सा लेंगे। कुलदीप और शाहबाज़ को शुरू में न्यूजीलैंड में 25 नवंबर से ऑकलैंड में शुरू होने वाली 3 मैचों की एकदिवसीय श्रृंखला के लिए टीम में नामित किया गया था। हालांकि, अब वे बांग्लादेश जाने वाली टीम का हिस्सा होंगे।

सुपारी के व्यापार-नौकरी में सफलता पाने के लिए करें ये उपाय

भारत में सुपारी सिर्फ खाने के लिए इस्तेमाल नहीं की जाती बल्कि पूजा-पाठ में भी काम आती है। सनातन संस्कृति के अनुसार सुपारी पूजन सामग्री का अहम हिस्सा है। शास्त्रों में ऐसा कहा गया है कि विघ्नहर्ता भगवान गणेश को सुपारी अत्यंत प्रिय है। भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी की पूजा में भी सुपारी का उपयोग किया जाता है। मां दुर्गा को पान-सुपारी चढ़ाई जाती है। पूजा-पाठ के अलावा ज्योतिष शास्त्र में सुपारी से जुड़े कुछ खास उपाय भी बताए गए हैं। आइये जानते हैं सुपारी से जुड़े कुछ खास उपायों के बारे में।
सुपारी बनाएगी बिगड़े काम
अगर आपको किसी कार्य में सफलता नहीं मिल रही है या लंबे समय से कोई काम अटका हुआ है तो सुपारी आपके इस अटके काम को बना सकती है। एक पान के पत्ते पर देसी घी में लाल सिन्दूर मिलाकर स्वस्तिक बनाएं, इसके बाद कलावे में लपेटी हुई सुपारी पत्ते पर रखें। बुधवार के दिन गणेश जी की पूजा के बाद इन सभी को एक लाल कपड़े में लपेटकर पूजा स्थान पर रख दें। प्रतिदिन इसकी पूजा करें। आपके सभी अटके हुए काम पूरे होने लगेंगे।

अभिनेता विक्रम गोखले की हालत गंभीर

हिंदी सिनेमा के दिग्गज अभिनेता विक्रम गोखले की हालत गंभीर बनी हुई है। गुरुवार सुबह उनकी पत्नी वृषाली गोखले ने बताया कि विक्रम गोखले पिछले 24 घंटों से गंभीर हैं। डॉक्टर अपनी पूरी कोशिश कर रहे हैं, लेकिन इलाज और दवाओं का ज्यादा असर नहीं दिख रहा है। उनके कई अंगों ने काम करना बंद कर दिया है।
इससे पहले बुधवार रात विक्रम गोखले के परिवार ने उनकी मौत की खबरों का खंडन किया। विक्रम गोखले अभी पुणे के एक अस्पताल में भर्ती हैं। 82 वर्षीय अभिनेता को कुछ दिनों पहले दीनानाथ मंगेशकर अस्पताल में भर्ती कराया गया था। विक्रम गोखले की बेटी ने कहा, ‘उनकी हालत अभी भी गंभीर है और लाइफ सपोर्ट सिस्टम पर है। उनका निधन नहीं हुआ है। उनके लिए प्रार्थना करते रहें।’

भारत जोड़ो यात्रा का मध्य प्रदेश में दूसरा दिन, राहुल के साथ प्रियंका भी शामिल

मध्य प्रदेश में राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा का आज दूसरा दिन है, गुरुवार सुबह 6:20 बजे यह खंडवा जिले के बोरगांव से शुरू हुई और अब तक रुरस्तमपुर पहुंच चुकी है। भारत जोड़ो यात्रा में आज प्रियंका गांधी वाड्रा और सचिन पायलट भी शामिल हो गए हैं। बोरगांव से दो घंटे में यात्रा करीब आठ किमी चलकर सुबह आठ बजे कुमठी पहुंची। यहां गुरुकृपा फैमिली रेस्टारेंट पर राहुल गांधी रुके और नाश्ता किया। इसके बाद वे रुस्तमपुर के लिए आगे बढ़ गए। रास्ते के दोनों ओर राहुल गांधी और भारत जोड़ो यात्रा को देखने के लिए ग्रामीणों की भीड़ लग रही हैं। ग्रामीणों ने जगह-जगह इनका स्वागत भी किया।
ग्राम रुस्तमपुर में राहुल गांधी और प्रियंका वाड्रा ने गांव से गुजरते हुए सड़क किनारे उन्हें देखने के लिए खड़ी मजदूर पेशा परिवार की बातचीत की। उन्हें अपने काफिले के अंदर बुलाकर गले में हाथ डाल कर दोनों भाई बहनों ने उससे चर्चा की। उसने बताया कि मेरा नाम भी प्रियंका है तो प्रियंका वाड्रा ने उससे हाथ भी मिलाया।

PM-USP CSSS Scholarship Renewal 2026-27

PM-USP CSSS Scholarship Renewal 2026-27: 31 अक्टूबर तक करें आवेदन, जानें पात्रता, जरूरी दस्तावेज...

0
भोपाल | KOLAR18.COM | Social Welfare & Education News कॉलेज और विश्वविद्यालय में पढ़ाई कर रहे विद्यार्थियों के लिए छात्रवृत्ति से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी सामने...
Women and Child Development;

महिला एवं बाल विकास पर केंद्र-राज्य मंथन, पोषण और महिला सुरक्षा पर फोकस

0
नई दिल्ली। महिला एवं बाल विकास मंत्रालय का दो दिवसीय विभागीय सम्मेलन 8 और 9 अक्टूबर 2026 को नई दिल्ली में आयोजित किया जा...
yogi modi modal

उत्तर प्रदेश Social Welfare योजनाएं 2026: पेंशन, छात्रवृत्ति और सरकारी योजनाओं की जानकारी

0
पेंशन, छात्रवृत्ति, महिला कल्याण, दिव्यांगजन सहायता और गरीब परिवारों के लिए प्रमुख सरकारी योजनाओं की संक्षिप्त जानकारी उत्तर प्रदेश में सामाजिक कल्याण योजनाओं का दायरा...
maaldhari-family

गुजरात में मालधारी परिवारों के पुनर्वास की नई योजना: ₹15 लाख सहायता, 100 वर्ग...

0
गुजरात। गुजरात सरकार ने बर्दा वन्यजीव अभयारण्य (Barda Wildlife Sanctuary) में रहने वाले मालधारी परिवारों के स्वैच्छिक पुनर्वास के लिए नई योजना की घोषणा...
mann ki baat 1st episode

विजयादशमी के दिन शुरू हुई थी ‘मन की बात’: 3 अक्टूबर 2014 से सितंबर...

0
विशेष जानकारी | मन की बात पहले 14 मिनट के प्रसारण से 100वें एपिसोड और 2026 के आधिकारिक रेडियो आर्काइव तक की महत्वपूर्ण तारीखें। शुरुआत 3 अक्टूबर 2014 अवसर विजयादशमी पहला...