वायरल व्हाट्सएप मैसेज पर कांग्रेस-भाजपा में जुबानी जंग

Bharat Jodo Yatra Madhya Pradesh

सोशल मीडिया न्यूज़:- 23 नवंबर को मध्यप्रदेश में भारत जोड़ो यात्रा प्रवेश करने से पहले भी कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा में अब तक कई एक्टर शामिल हुए हैं. पूजा भट्ट, सुशांत सिंह, अमोल पालेकर, रिया सेन, रश्मि देसाई समेत कई एक्टर महाराष्ट्र में भारत जोड़ो यात्रा में राहुल गांधी के साथ पदयात्रा कर चुके हैं. इसे लेकर अब बीजेपी की ओर से बड़ा आरोप लगाया गया है. मीडिया खबरों के अनुसार अमित मालवीय सहित कई बीजेपी नेताओं ने मंगलवार को दावा किया कि इन अभिनेताओं को कांग्रेस नेता के साथ चलने के लिए पैसा दिया गया है. बीजेपी नेताओं ने कहा कि बिना नाम वाला एक व्हाट्सएप मैसेज फॉरवर्ड किया गया था, जिसमें मध्य प्रदेश में भी अभिनेताओं की भागीदारी का आह्वान किया गया. व्हाट्सएप मैसेज के अनुसार, अभिनेता अपनी पेमेंट बताकर राहुल गांधी के साथ 15 मिनट तक चलने के लिए समय चुन सकते हैं.

कांग्रेस ने किया पलटवार

बीजेपी के इन आरोपों पर कांग्रेस ने पलटवार किया और कहा कि इससे पता चलता है कि बीजेपी यात्रा को बदनाम करने की कितनी कोशिश कर रही है. जो लोग भारत जोड़ो यात्रा में शामिल हुए हैं वे हमारे देश के लिए और हमारे लिए खड़े हैं. महाराष्ट्र कांग्रेस के नेता सचिन सावंत ने कहा कि इस व्हाट्सएप फॉरवर्ड का कोई नाम, कोई नंबर नहीं है और इसमें बिल्कुल सच्चाई नहीं है.

दीपांजलि क्रिएशन्स संस्था के प्रतिनिधियों के साथ मुख्यमंत्री चौहान ने लगाए पौधे

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने सृजन, कला और गो-वंश के संरक्षण को समर्पित संस्था दीपांजलि क्रिएशन्स के सदस्यों के साथ स्मार्ट सिटी उद्यान में कचनार, विलायती इमली (जंगल जलेबी) और पिथोरिया के पौधे लगाए।

संस्था गाय के गोबर से ज्वेलरी बनाने और हैण्डीक्राफ्ट को प्रोत्साहित करने में सक्रिय है। संस्था को इको फ्रेंडली गतिविधियों तथा पर्यावरण के क्षेत्र में कई पुरस्कार प्राप्त हुए हैं। संस्था की नीतादीप वाजपेयी,  दीपांशी वाजपेयी, दीपांश वाजपेयी,  डी.एन. वाजपेयी तथा मालती वाजपेयी पौध-रोपण में शामिल हुए। मुख्यमंत्री चौहान के साथ टेलीविजन चैनल, टी.वी-24 की एंकर तथा पत्रकार कृतिका मिश्रा ने अपने जन्म-दिवस पर पौध-रोपण किया। अनिल पाठक,  ममता पाठक और विकास जैन भी साथ थे। भोपाल के सामाजिक कार्यकर्ता अभिषेक सिंह, अजय सिंह ठाकुर, निर्मल पटेल, सोनी सिंह और विकल्प दुबे ने भी पौधे लगाए। शाजापुर जिले के कालापीपल की सामाजिक कार्यकर्ता सुनीता शर्मा, नेहा सिसोदिया तथा सुसनेर आगर-मालवा के राधेश्याम यादव और सज्जन सिंह कलारिया ने भी पौध-रोपण किया ।

ग्लोबल इन्वेस्टर समिट में उद्योगपतियों आने का मुख्यमंत्री ने दिया निमंत्रण

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि मध्यप्रदेश में निवेशकों को सुविधाएँ देने की नीति देश में सबसे बेहतर है। प्रदेश में निवेशकों को पूरा सहयोग दिया जाएगा। निवेश बढ़ने से युवाओं को रोजगार के अवसर मिलेंगे। आत्म-निर्भर मध्यप्रदेश और आत्म-निर्भर भारत का निर्माण हो सकेगा। मुख्यमंत्री चौहान ने यह बात आज निवास पर उद्योगपतियों से भेंट के दौरान कही। उन्होंने निवेशकों को इंदौर में होने वाली ग्लोबल इन्वेस्टर समिट में शामिल होने के लिए निमंत्रण दिया। भेंट के दौरान सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम मंत्री ओमप्रकाश सखलेचा और मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव मनीष रस्तोगी भी मौजूद थे।

मुख्यमंत्री चौहान से चर्चा के दौरान मेसर्स एचईजी लिमिटेड मण्डीदीप के प्रमोटर रिजु झुनझुनवाला ने कहा कि मध्यप्रदेश में औद्योगिक निवेश के क्षेत्र में काम करने का सबसे अच्छा माहौल है। उनकी कंपनी की इकाई ग्रेफाईट एनोड के विनिर्माण के लिए प्रदेश में 1800 करोड़ रूपए का नवीन निवेश करेगी। ग्राम सिरसौदा, तहसील सोनकच्छ, जिला देवास में इस परियोजना के प्रथम चरण में 800 करोड़ तथा द्वितीय चरण में एक हजार करोड़ का निवेश किया जाएगा। जिसकी वार्षिक उत्पादन क्षमता 20 हजार मीट्रिक टन होगी। एक जनवरी 2025 तक प्रथम चरण का उत्पादन शुरू होगा और एक जनवरी 2028 तक परियोजना को पूरा कर लिया जाएगा। इसमें लगभग 400 लोगों को रोजगार मिलेगा।

मेसर्स एलम सोलर, नई दिल्ली के सीईओ श्री मनोज अग्रवाल ने बताया कि कम्पनी दो चरणों में 1500 मिलियन यूएस डालर का निवेश करेगी। लगभग 500 एकड़ में स्थापित प्लांट में 400 मेगावाट बिजली का उत्पादन होगा और 15 हजार से 20 हजार लोगों को रोजगार मिल सकेगा।

मेसर्स रमणीक पॉवर एण्ड एलॉयज प्रा. लि. बालाघाट के डायरेक्टर निश्‍चल त्रिवेदी ने बताया कि कम्पनी द्वारा ग्राम सरंडी, तहसील वारासिवनी, जिला बालाघाट में 168 करोड़ रूपए का निवेश प्रस्तावित है। इससे सैकड़ों लोगों को रोजगार मिलेगा। इसमें सिलिको एलॉयज का उत्पादन होगा।

मेसर्स बुरहानपुर टेक्सटाईल्स लिमिटेड के मेनटोर ओमप्रकाश मित्तल ने बताया कि उनकी कम्पनी द्वारा ग्राम फतेपुर, जिला बुरहानपुर में यार्न, ट्वीस्टेड यार्न, ग्रे-फेब्रिक, आरएफडी फेब्रिक, साड़ी धोती/जॉब वर्क, पैलेट्स उत्पादन पर 297 करोड़ 86 लाख रूपये के निवेश का प्रस्ताव है। इससे 1100 व्यक्तियों को रोजगार उपलब्ध हो सकेगा।

मुख्यमंत्री चौहान से भेंट करने वालों में मेसर्स एलम सोलर, नई दिल्ली के उपाध्यक्ष आकाश अग्रवाल, मेसर्स एच.ई.जी. लि. मण्डीदीप के प्रोजेक्ट डायरेक्टर अंकुर खैतान, ईडी मनीष गुलाटी, मेसर्स रमणीक पॉवर एण्ड पलॉयल प्रा. लि. बालाघाट के डारेक्टर हर्ष त्रिवेदी तथा मेसर्स बुरहानपुर टेक्सटाईल्स लि. के डायरेक्टर रवी पोद्दार, कम्पनी सचिव वेदांत मित्तल आदि प्रतिनिधि शामिल थे।

अंतरिक्ष में भारत के नये युग की शुरुआत से बालाघाट का गौरव भी जुड़ा

अंतरिक्ष में भारत के नये युग की शुरुआत से बालाघाट का गौरव भी जुड़ा
श्रीहरिकोटा से अंतरिक्ष में देश का पहला निजी रॉकेट लांच 18 नवंबर को किया गया, जिसे विक्रम एस नाम देकर अभियान को प्रारंभ नाम किया गया है। अंतरिक्ष में भारत के इस नये युग की शुरुआत से बालाघाट जिला गौरान्वित हुआ है। निजी कंपनी स्काई रूट के इस प्रोजेक्ट को मदद कर पूर्ण करने में भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन इसरो की मुख्य भूमिका रही है और इस रॉकेट के प्रोजेक्ट निर्माण व डिजाइन से लेकर अनुमति दिलाकर लाचिंग तक में बालाघाट के वैज्ञानिक सौरभ पटले ने जो इसरो अहमदाबाद में असिस्टेंट डायरेक्टर के पद पर पदस्थ हैं, ने अहम भूमिका निभाकर बालाघाट को गौरन्वित किया है।
जून 2022 में पास आया मिशन, नवंबर में किया लांच
श्रीहरिकोटा से वैज्ञानिक सौरभ पटले ने नईदुनिया से विशेष चर्चा में मोबाइल से बातचीत करते हुए बताया कि निजी कंपनी स्काईरूट का मिशन जून 2022 में इसरो के पास आने के बाद इसको इसरो की समस्त सुविधाएं मुहैया कराने, प्रोजेक्ट का कार्य संभालने, टेस्टिंग व अन्य इसरो सेंटर से टेस्टिंग की अनुमति दिलाने के साथ ही श्रीहरिकोटा से एनडीटी टेस्टिंग व लांच पैड की सुविधा व लांच की अनुमति दिलाने में उन्होंने भूमिका निभाई है। उन्होंने बताया कि 17 नवंबर को रॉकेट लांच की अनुमति दिलाई गई, जिसके बाद 18 नवंबर को इसे लांच किया गया है।
इसके पूर्व भी रहे अन्य मिशन में रहे शामिल
इस उपलिब्ध पर उन्होंने बताया कि देश के लिए अंतरिक्ष में नये आयाम गड़ने में उनकी छोटी भूमिका भी उनके रोम-रोम को गौरान्वित कर देती है। इसका एहसास भी बंया करना मुश्किल है। उन्होंने बताया कि 2014 से इसरो में पदस्थ है और इसके पूर्व वे एसएसएलवी में डिप्टी प्रोजेक्टर मैनेजर के पद पर भी रह चुके हैं। वे सभी देश के 101 जिसमें भारत के 11 रॉकेट शामिल थे, उसमें भी शामिल होने के साथ ही पीएसएलयू सेटेलाइट की 15 लाचिंग व जीएसएलवी की चार लांचिग में अब तक शामिल हो चुके है। उन्होंने बताया कि उनका कार्य निर्माण व डिजाइन निर्माण के कार्य में शामिल होना है।
मिशन स्कूल में प्राथमिक व बालाघाट इंग्लिश स्कूल में 12 तक प्राप्त की शिक्षा
देश के पहले निजी रॉकेट के प्रोजेक्ट से लेकर पूरी प्रक्रिया में शामिल होने पर स्वयं को गौरान्वित महसूस करने वाले सौरभ पटले के पिता देवेन्द्र कुमार पटले व माता इतन बाई पटले भटेरा निवासी ने बताया कि उनकी पांच संतान है जिसमें चार बेटिया व एक बेटा सौरभ है। उन्होंने बताया कि वे लोग मूलत: बालाघाट जिले के सोनझरा के मूल निवासी है और भटेरा में स्थाई रुप से रह रहे हैं। उन्होंने बताया कि सौरभ की कक्षा पहली से लेकर आठवीं तक की शिक्षा बालाघाट मिशन स्कूल में पूरी हुई और कक्षा नवमी से लेकर 12 तक बालाघाट इंग्लिश स्कूल में जिसके बाद वे कोटा आईआईटी करने के लिए गया था। यहां पर उसने आईआईटी व आईआईएसटी का एग्जाम दिया जिसमें दोनो में उसका सिलेक्शन हुआ, लेकिन उसने प्राथमिकता आईआईएसटी को दी।.

इंदौर में इंवेस्टर्स समिट से पहले होगा ग्लोबल सीईओ कानक्लेव

इंदौर में 11 और 12 जनवरी को ग्लोबल इंवेस्टर्स समिट आयोजित होने जा रही है। समिट की औपचारिक शुरुआत से पहले इंदौर में ग्लोबल सीईओ कानक्लेव भी आयोजित होगा। इसमें देश और दुनिया के टाप बिजनेस टायकून खाने की मेज पर मप्र में निवेश पर चर्चा करेंगे। समिट से एक दिन पहले 10 जनवरी की रात को कानक्लेव आयोजित किया जाएगा।

जनवरी माह के पांच दिन इंदौर के लिए अहम होने जा रहे हैं। 8 जनवरी से 10 जनवरी तक प्रवासी भारतीय सम्मेलन होगा। यह आयोजन इंदौर में ही होगा। हालांकि, इसकी कमान केंद्रीय विदेश मंत्रालय के हाथों में रहेगी। 10 जनवरी को प्रवासी भारतीय सम्मेलन खत्म होते-होते ही ग्लोबल इंवेस्टर्स समिट का बिगुल बज जाएगा। मप्र सरकार और शासन-प्रशासन की सबसे बड़ी चिंता यही है कि प्रवासी भारतीय सम्मेलन के खत्म होते-होते ही उन्हें ग्लोबल इंवेस्टर्स समिट शुरू करना है।

होटलों से एक मेहमान जाएंगे, दूसरे आएंगे – सीआइआइ को ग्लोबल इंवेस्टर्स समिट में शामिल होने वाले उद्योगपति मेहमानों की अगवानी, मेजबानी से जुड़ी व्यवस्थाएं देखने की जिम्मेदारी दी गई है। अधिकारियों ने निर्देश दिया है कि प्रवासी भारतीय सम्मेलन के मेहमान 10 जनवरी को होटल से चेकआउट करें वैसे ही ग्लोबल इंवेस्टर्स समिट के मेहमानों को होटलों में जगह दे दी जाए। 10 तारीख को एक आयोजन के बाद मेहमानों की विदाई और उसी बीच नए मेहमानों की अगवानी करना और ठहराना प्रशासन के लिए सबसे बड़ी चिंता बनी हुई है। शहर के सभी सितारा होटलों में लगभग पूरे कमरे ही इन दोनों आयोजनों के लिए बुक किए जा चुके हैं।

शनिदेव की विशेष कृपा इन राशि वालों पर हमेशा होती है

शनि देव को न्याय के देवता कहा जाता है। पौराणिक और धार्मिक कथाओं के अनुसार शनिदेव को कर्मफल दाता के रूप में बताया गया है। शनिदेव की नाराजगी से सभी भयभीत रहते हैं। शनिदेव लोगों को कर्म के हिसाब से फल देते हैं। कहा जाता है कि व्यक्ति को हमेशा अच्छे कर्म करने चाहिए, क्योंकि शनिदेव नाराज हो जाए तो राजा से रंक बनने में देर नहीं लगती है। इसी कारण से शनि को कलयुग का न्यायाधीश कहा गया है। शनिदेव मकर और कुंभ राशि के स्वामी हैं। ऐसे में शनिदेव को ये दो राशियां बहुत प्रिय है। वहीं इसके अलावा भी कुछ ऐसी राशियां हैं जो शनिदेव को प्रिय हैं। उन राशियों पर शनिदेव की विशेष कृपा होती है।
मकर राशि
शनिदेव मकर राशि के स्वामी है इसलिए उन्हें ये राशि बहुत प्रिय है। शनि की साढ़ेसाती और ढैय्या से मकर राशि वालों को ज्यादा कष्ट नहीं होता है। इतना ही नहीं मकर राशि वालों पर शनिदेव की विशेष कृपा होती है।
कुंभ राशि
कुंभ राशि के स्वामी भी शनिदेव माने जाते हैं। इस राशि के जातकों पर भी शनिदेव अपनी विशेष कृपा बरसाते हैं। शनिदेव के आशीर्वाद से इन लोगों को कभी धन की कमी नहीं होती है। ये लोग आर्थिक रूप से मजबूत रहते हैं।
वृषभ राशि
वृषभ राशि के स्वामी शुक्र देव माने जाते हैं। उनकी राशियों में शनि योगकारक माने जाते हैं। ऐसे में शनिदेव वृषभ राशि वालों को अशुभ प्रभाव नहीं देते हैं। शनिदेव वृषभ राशि वालों पर मेहरबान रहते हैं। वृषभ उनकी प्रिय राशियों में से एक है।
तुला राशि
शनिदेव को तुला राशि भी बहुत प्रिय है। इस राशि के स्वामी ग्रह भी शुक्र माने जाते हैं। तुला राशि में शनि उच्च होते हैं। ऐसे में जब शनि की ढैय्या या साढ़ेसाती चलती है तो इन राशि के जातकों को ज्यादा कष्ट नहीं होता है। तुला राशि वालों के जीवन में सफलता में शनिदेव काफी मदद करते हैं।

गोवा में 53वां भारतीय अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव

गोवा में 53वें भारतीय अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव (आईएफएफआई) का उद्घाटन समारोह हुआ। इसमें केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर और बॉलीवुड की कई हस्तियां शामिल हुईं। केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर भारतीय अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव (IFFI), गोवा में बोले, क्षेत्रीय सिनेमा और अन्य जिन्हें कहीं और मंच नहीं मिल पाता है, वे गोवा के आईएफएफआई में पहुंचें। इस प्लेटफॉर्म के जरिए वे दुनिया के कोने-कोने में पहुंच सकते हैं। त्योहार खरीदारों के लिए एक बाजार भी है। भारत दुनिया का कंटेंट हब बन सकता है।
हमारे पास फिल्म उद्योग-सर्वश्रेष्ठ शूटिंग स्थलों से लेकर सर्वश्रेष्ठ प्रतिभाओं के लिए आवश्यक सब कुछ है। प्रोत्साहन और फिल्म सुविधा के संबंध में सरकार से जो भी आवश्यक होगा, हम करेंगे। 40% से अधिक काम महिलाओं से आया है। 1000 आवेदनों में से 75 रचनात्मक दिमाग चुने गए और सबसे छोटा 18 साल का है। गोवा में 53वें भारतीय अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव (आईएफएफआई) के उद्घाटन समारोह में अभिनेता अजय देवगन बोले, मुझे यहां आकर बहुत अच्छा लग रहा है।
अभिनेता मनोज बाजपेयी ने कहा कि यह गर्व की बात है कि हम इतना बड़ा फिल्म महोत्सव आयोजित करते हैं जहां दुनिया भर के फिल्म निर्माता अपनी फिल्में दिखाने आते हैं। अभिनेत्री सारा अली खान ने कहा, मैं भारतीय फिल्म बिरादरी का हिस्सा बनकर खुश हूं। मैं उत्साहित हूं कि मुझे आईएफएफआई में प्रेरक गीतों पर प्रदर्शन करने का मौका मिलेगा। गीतकार प्रसून जोशी ने कहा, मैं यहां हर साल आता हूं। इस बार इसे और अधिक व्यवस्थित और संरचित देखकर बहुत अच्छा लगा। मैं दुनिया भर से आने वाले लोगों को देखकर बहुत खुश हूं।

कतर में फीफा वर्ल्ड कप की आज से शुरुआत

फुटबॉल फैंस के लिए त्योहार शुरू हो रहा है। कतर में आज (रविवार) से फीफा वर्ल्ड कप 2022 की शुरुआत होने जा रही है। 4 साल के बाद फुटबॉल विश्व कप लौटा है। इस बीच में दुनिया ने कोरोना महामारी को देखा था। ऐसे में अब फुटबॉल प्रशंसकों में काफी उत्साह है। रविवार को भारतीय समयानुसार शाम 7.30 बजे ओपनिंग सेरेमनी होगी। जिसमें दुनियाभर के कलाकार परफॉर्म करेंगे। कोरियन बैंड BTS भी अपना जलवा बिखरेंगे। ओपनिंग सेरेमनी के बाद आज ही पहला मैच खेला जाएगा, जो कतर और एक्वाडॉर के बीच होगा।
पहली बार मिडिल ईस्ट में फुटबॉल वर्ल्ड कप
मिडिल ईस्ट में पहली बार फुटबॉल वर्ल्ड कप का आयोजन हो रहा है। रविवार शाम 7.30 बजे ओपनिंग सेरेमनी की शुरुआत होगी। इसमें कोरियन बैंड बीटीएस, मालुमा, निकी मिनाज, मरियम फेरेस परफॉर्म करेंगे।
अल-बेयत स्टेडियम में आयोजन
फीफा वर्ल्ड कप 2022 की ओपनिंग सेरेमनी अल-बेयत स्टेडियम में आयोजित होगी। यहां 60 हजार लोग बैठ सकते हैं। इसी मैच में पहला मैच कतर बनाम एक्वाडॉर के बीच होगा।

विश्व विख्यात भौतिक शास्त्री, भारत रत्न महान वैज्ञानिक डॉ. सी. वी. रमन की पुण्यतिथि पर मुख्‍यमंत्री चौहन ने सादर नमन किया

विश्व विख्यात भौतिक शास्त्री, “रमन इफेक्ट” के खोजकर्ता, नोबल पुरस्कार एवं भारत रत्न से सम्मानित महान वैज्ञानिक डॉ. सी. वी. रमन जी की पुण्यतिथि पर उन्हें कोटिश: नमन।

विज्ञान के माध्यम से राष्ट्रसेवा में आपका योगदान सदैव स्मरणीय रहेगा ।

कुक्षी में क्रान्तिसूर्य जननायक टंट्या भील गौरव यात्रा को मुख्यमंत्री ने किया रवाना

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि पेसा एक्ट जनजातीय भाई-बहनों की आर्थिक, सामाजिक उन्नति और उन्हें सशक्त एवं अधिकार सम्पन्न बनाने के लिये लागू किया गया है। यह एक्ट समाज के सभी नागरिकों के हित में है। किसी भी गैर-जनजातीय समाज के नागरिक के खिलाफ नहीं है। पेसा एक्ट अनुसूचित क्षेत्र में गाँव में लागू होगा, यह एक्ट शहर में लागू नहीं होगा। हमारे जो भी जनजातीय भाई-बहन विकास की दौड़ में पीछे रह गये हैं, पेसा एक्ट उन्हें मजबूत बनायेगा।

मुख्यमंत्री चौहान धार जिले के कुक्षी में पेसा जागरूकता सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे। यहाँ उन्होंने 4 जनपद की 40 ग्राम पंचायत के सरपंचों से चारपाई पर बैठ कर पेसा एक्ट के नियमों के संबंध में संवाद किया। मुख्यमंत्री ने कुक्षी से क्रान्तिसूर्य जननायक टंट्या भील गौरव यात्रा को पूजन के बाद रवाना किया और यात्रा में स्वयं शामिल भी हुए।

मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि जल, जंगल और जमीन पर सबका अधिकार होना चाहिये। पेसा एक्ट के नियमों के अनुसार अब पटवारी और वन विभाग के बीट गार्ड को गाँव की जमीन का नक्शा, खसरा, बी-1 नकल वर्ष में एक बार गाँव में लाकर ग्राम सभा में दिखाना होगा, जिससे जमीन के रिकॉर्ड में कोई गड़बड़ी न कर सके। यदि कोई गड़बड़ी पाई जाती है, तो ग्राम सभा को रिकॉर्ड को सुधारने की अनुशंसा करने का अधिकार होगा। पटवारी को ग्राम सभा की बैठक में भूमि संबंधी डिटेल्स पढ़ कर सुनानी होगी।

मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि पेसा एक्ट के नियम में प्रावधान है कि शासन की योजना के किसी भी प्रोजेक्ट में किये जाने वाले सर्वे और भू-अर्जन के लिये ग्राम सभा की अनुमति आवश्यक होगी। किसी भी जनजातीय नागरिक की भूमि छल-कपट और बलपूर्वक अब कोई हड़प नहीं सकेगा। यदि कोई ऐसा करता है, तो ग्राम सभा को उसे वापस करवाने का अधिकार रहेगा। उन्होंने कहा कि बहला-फुसला कर धर्मान्तरण कराने और फिर जनजातीय समाज की जमीन हड़प लेने की कोशिश नहीं होने दी जायेगी। मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि खनिज की खदान, जिसमें रेत, गिट्टी पत्थर की खदान शामिल है, के ठेके देना है या नहीं, इसका निर्णय ग्राम सभा द्वारा किया जायेगा। खदान पर पहला अधिकार सोसायटी, फिर गाँव की बहन-बेटी और उसके बाद पुरुष का होगा।

PM-USP CSSS Scholarship Renewal 2026-27

PM-USP CSSS Scholarship Renewal 2026-27: 31 अक्टूबर तक करें आवेदन, जानें पात्रता, जरूरी दस्तावेज...

0
भोपाल | KOLAR18.COM | Social Welfare & Education News कॉलेज और विश्वविद्यालय में पढ़ाई कर रहे विद्यार्थियों के लिए छात्रवृत्ति से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी सामने...
Women and Child Development;

महिला एवं बाल विकास पर केंद्र-राज्य मंथन, पोषण और महिला सुरक्षा पर फोकस

0
नई दिल्ली। महिला एवं बाल विकास मंत्रालय का दो दिवसीय विभागीय सम्मेलन 8 और 9 अक्टूबर 2026 को नई दिल्ली में आयोजित किया जा...
yogi modi modal

उत्तर प्रदेश Social Welfare योजनाएं 2026: पेंशन, छात्रवृत्ति और सरकारी योजनाओं की जानकारी

0
पेंशन, छात्रवृत्ति, महिला कल्याण, दिव्यांगजन सहायता और गरीब परिवारों के लिए प्रमुख सरकारी योजनाओं की संक्षिप्त जानकारी उत्तर प्रदेश में सामाजिक कल्याण योजनाओं का दायरा...
maaldhari-family

गुजरात में मालधारी परिवारों के पुनर्वास की नई योजना: ₹15 लाख सहायता, 100 वर्ग...

0
गुजरात। गुजरात सरकार ने बर्दा वन्यजीव अभयारण्य (Barda Wildlife Sanctuary) में रहने वाले मालधारी परिवारों के स्वैच्छिक पुनर्वास के लिए नई योजना की घोषणा...
mann ki baat 1st episode

विजयादशमी के दिन शुरू हुई थी ‘मन की बात’: 3 अक्टूबर 2014 से सितंबर...

0
विशेष जानकारी | मन की बात पहले 14 मिनट के प्रसारण से 100वें एपिसोड और 2026 के आधिकारिक रेडियो आर्काइव तक की महत्वपूर्ण तारीखें। शुरुआत 3 अक्टूबर 2014 अवसर विजयादशमी पहला...