डिप्रेशन के विरूद्ध जन-जागरूकता के प्रयास सराहनीय – मुख्यमंत्री चौहान

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि डिप्रेशन के बारे में जन-जागरूकता के प्रयास महत्वपूर्ण हैं। इस समस्या से युवाओं को बचाना बहुत आवश्यक है। प्रयास यह होना चाहिए कि डिप्रेशन की समस्या हो ही नहीं पाए। दौड़ के आयोजन और अन्य जागरूकता गतिविधियों से लोगों को डिप्रेशन से बचाने के कार्य से जुड़ी संस्था हिमालय नाइट के प्रयास अनुकरणीय हैं।

मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि युवाओं द्वारा डिप्रेशन के विरूद्ध विश्व की सबसे लम्बी रिले दौड़ का प्रयास सराहनीय है। करीब 8 हजार किलोमीटर की दौड़ में 30 धावक शामिल हैं। चंडीगढ़ से 10 नवम्बर को रवाना यह दौड़ 19 नवम्बर को श्री महाकाल लोक की परिक्रमा भी कर आई है। प्रतिदिन 250 किलोमीटर की दूरी तय की जा रही है। यह दौड़ 24 घंटे चलती है। कुल 36 दिन तक दौड़ निरंतर चलेगी। इस दौड़ के मार्ग में हरियाणा, दिल्ली, राजस्थान, गुजरात, मध्यप्रदेश और अन्य प्रांत शामिल हैं। रिले दौड़ नई दिल्ली में समाप्त होगी। आज भोपाल पहुँचे धावक दल के सदस्यों ने मुख्यमंत्री चौहान के साथ स्मार्ट उद्यान में भी पौध-रोपण में हिस्सा लिया।

मुख्यमंत्री चौहान ने श्री संदीप आर्य, धावक दल के एक दिव्यांग सदस्य सहित चार बेटियों से चर्चा भी की। पौध-रोपण के दौरान धावक दल के सदस्यों ने डिप्रेशन के विरुद्ध प्रारंभ अभियान की जानकारी दी।

मुख्यमंत्री चौहान ने डिप्रेशन के विरूद्ध किए जा रहे प्रयासों के लिए दल के सभी सदस्यों को बधाई और शुभकामनाएँ दी। मुख्यमंत्री चौहान ने आज गुलमोहर और आंवला के पौधे रोपे।

खाटला पंचायत में मुख्यमंत्री ने बताये पेसा एक्ट के अधिकार

मुख्यमंत्री शिवराज चौहान ने कुक्षी के मंडी प्रांगण में पेसा जागरूकता कार्यक्रम के दौरान आयोजित खाटला पंचायत में 4 जनपद के 40 ग्राम पंचायत के सरपंचो को सम्बोधित करते हुए पेसा एक्ट के प्रावधानों के बारे में सरपंचों से सीधी बात की। मुख्यमंत्री ने कहा कि जल, जंगल और जमीन के अधिकारों के साथ ही अन्य कई अधिकार भी ग्राम सभाओं को दिए गए हैं। अब आप लोगों को गाँव को सशक्त बनाना है। आप सब अपनी पंचायतों में पेसा एक्ट के बारे में बताएं। फैसला अब ग्राम सभाओं में होना है। इसलिए गाँव के लोगों में इसके विभिन्न पहलू के बारे में आपको भी जागरूकता लानी है।

खाटला पंचायत के दौरान बाग के सरपंच धर्मेंद्र बामनिया ने ग्राम सभाओं को व्यापक रूप से अधिकार संपन्न बनाने के लिये मुख्यमंत्री चौहान का धन्यवाद ज्ञापित किया। निसरपुर के सरपंच अंतिम पटेल ने भी धन्यवाद दिया। इस दौरान सांसद वीडी शर्मा और क्षेत्रीय सांसद छतरसिंह दरबार भी उपस्थित रहे।

मध्‍य प्रदेश में व‍िधानसभा चुनाव से पहले विधायकों के क्षेत्र पर सरकार का फोकस

मध्‍य प्रदेश में अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए सरकार ने अपने स्तर पर तैयारी प्रारंभ कर दी है। भाजपा विधायकों से उनके क्षेत्र में सड़क, पुल, पुलिया, सामुदायिक भवन सहित अन्य निर्माण कार्यों के 15-15 करोड़ रुपये तक के प्रस्ताव मांगे गए हैं। साथ ही यह भी कहा गया है कि वे अन्य विधानसभा क्षेत्र के लिए भी पांच करोड़ रुपये तक के प्रस्ताव दे सकते हैं। मुख्यमंत्री कार्यालय इन सभी प्रस्तावों को एकजाई करके संबंधित विभागों को मार्च 2023 में प्रस्तुत होने वाले बजट में शामिल करने के लिए भेजेगा। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान विधायकों से विकास कार्यों को लेकर दिसंबर में चर्चा करेंगे।

 

अधिकतर विधायकों की मांग मुख्य मार्ग से जोड़ने वाली सड़क, पुल, पुलिया, सामुदायिक भवन सहित अन्य निर्माण कार्यों की होती है। विधायक संबंधित विभागों को प्रस्ताव देते हैं लेकिन मुख्यमंत्री की घोषणा सहित अन्य प्राथमिकता होने के कारण इन्हें बजट में पूरी तरह स्थान नहीं मिल पाता है और विधायकों को स्थानीय स्तर पर परेशानी का सामना करना पड़ता है।

इसे देखते हुए पिछले साल मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने पार्टी विधायकों से 15 करोड़ रुपये तक के प्रस्ताव देने के लिए कहा था। इन्हें बजट में प्राथमिकता से शामिल भी कराया गया। इस बार फिर विधायकों को संदेश दिया गया है कि अपने क्षेत्र में कराए जाने वाले कामों की प्राथमिकता निर्धारित करके प्रस्ताव दें। इन्हें संबंधित विभागों को भेजा जाएगा।

 

विभागों को भी इसकी सूचना दे दी गई है ताकि वे भी इसके अनुसार ही अपनी तैयारियां करें। उधर, पूर्व वित्त मंत्री तरुण भनोत ने इस प्रक्रिया को भेदभावपूर्ण करार दिया। उन्होंने कहना है कि विपक्ष के विधायकों भी जनता से चुनकर आते हैं और क्षेत्र के विकास के प्रति उनकी भी जिम्मेदारी होती है। उनके प्रस्तावों को भी स्थान मिलना चाहिए क्योंकि बजट सबका होता है और विकास कार्य दलगत आधार पर नहीं होने चाहिए।

जानें, 21 नवंबर को कहां कहां रहेगी बिजली गुल

भोपाल, उपनगर कोलार में MPEB DANISH KUNJ ने विद्युत उपभोक्ताओं को सूचित किया है, 21 नवंबर को सुबह 10 बजे से 2 बजे तक 5% सुपरविजन योजना अंतर्गत कार्य हेतु 11 KV सी सेक्टर फीडर बन्द रहेगा जिसके कारण सर्वधर्म सी सेक्टर, प्रियंका होम्स्,1/4 good shefard, कावेरी कॉलोनी, जे के टाउन और उसके आसपास के क्षेत्र का विद्युत प्रदाय बन्द रहेगा। MPEB DANISH KUNJ ने उपभोक्ताओं की असुविधा के लिए खेद है व्यक्त किया है।

भारत ने न्‍यूजीलैंड को 65 रनों से हराया

भारत ने दूसरे टी20 मैच में न्यूजीलैंड को 65 रन से हरा दिया है। न्यूजीलैंड के सामने जीत के लिए 192 रन का लक्ष्य था, लेकिन पूरी टीम केवल 126 रन ही बना पाई। न्यूजीलैंड की तरफ से सर्वाधिक 61 रन केन विलियमसन ने बनाए। भारत की तरफ से दीपक हुड्डा ने 4 जबकि चहल और सिराज ने 2-2 विकेट हासिल किए। इससे पहले भारत ने सूर्यकुमार यादव की 111 रन की नाबाद पारी के दम पर 191 रन बनाए थे।

 

न्यूजीलैंड की पारी, विलियमसन का अर्धशतक

 

192 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए न्यूजीलैंड की टीम केवल 126 रन बनाकर ऑलआउट हो गई। इससे पहले लक्ष्य का पीछा करते हुए न्यूजीलैंड की शुरुआत अच्छी नहीं रही और बिना खाता खेल फिन एलन आउट हो गए।

बंगाली अभिनेत्री एन्द्रिला शर्मा का कार्डिअक अरेस्‍ट से निधन

बंगाली अभिनेत्री एन्द्रिला शर्मा का 24 साल की उम्र में हावड़ा के एक निजी अस्पताल में कल रात कई कार्डियक अरेस्ट होने के बाद निधन हो गया। वे वेंटिलेटर सपोर्ट पर थीं। उन्‍हें 1 नवंबर को ब्रेन स्ट्रोक हुआ था और उन्हें अस्पताल ले जाया गया था और उन्हें वेंटिलेटर सपोर्ट पर रखा गया था। उनके निधन की यह खबर आते ही उनके प्रशंसक पूरी तरह से टूट गए। उनके कुछ प्रशंसकों ने उनके इंस्टाग्राम अकाउंट के कमेंट बॉक्स पर अपनी संवेदना व्यक्त की। Aindrila पहले एक कठिन ऑपरेशन और कीमोथेरेपी के कई दौर से गुज़री थी, जिसके बाद उसे चिकित्सा पेशेवरों द्वारा पूरी तरह से स्पष्ट कर दिया गया था।

 

उसके ठीक होने के बाद, Aindrila ने अपना काम फिर से शुरू किया और फिर से शूटिंग शुरू की। ऐन्द्रिला शर्मा ने हाल ही में ज़ी बांग्ला सिनेमा की मूल फिल्म ‘भोले बाबा पर करेगा’ में अभिनय किया था और अनिर्बन चक्रवर्ती की बेटी की भूमिका में देखी गई थीं।

वह कई ओटीटी प्रोजेक्ट्स का हिस्सा रही हैं और ‘जीबन ज्योति’, और ‘एंड जियोन काठी’ में मुख्य अभिनेत्री की भूमिका में भी दिखाई दी थीं। उन्होंने ‘झुमुर’ शो के साथ अपना टेलीविज़न डेब्यू किया, जिसमें सब्यसाची चौधरी मुख्य भूमिका में थे। रिपोर्ट्स की मानें तो वह सब्यसाची चौधरी को डेट कर रही हैं।

कोलार में जाने कहाँ कहाँ है ? 21 नवंबर को भूमिपूजन

भोपाल, राजधानी का सबसे तेज विकसित होते उपनगर कोलार में कॉलोनियों, सोसाइटियों में बूढ़े-बच्चे और महिलाओं के लिए लगातार सुंदर और विकसित पार्कों का निर्माण किया जा रहा है।

सोमवार को भी विकास कार्यों के लिए भूमिपूजन और निरीक्षण विधायक रामेश्वर शर्मा द्वारा किया जा रहा है।

वार्ड क्र. 82

दामखेड़ा, बी-सेक्टर में नाला निर्माण कार्य का भूमिपूजन, जे. के. टाउन में सी.सी. सड़क का भूमिपूजन

वार्ड क्र. 80

पार्वती नगर में पार्क का भूमिपूजन,अम्बेडकर नगर में सामुदायिक भवन का निरीक्षण

वार्ड 81 में

आम्र विहार में पार्क के सौन्दर्यीकरण का भूमिपूजन, वंदना नगर में पार्क में पाथवे के निर्माण का भूमिपूजन

प्रतिदिन पौधा रोपण के मुख्यमंत्री चौहान के 21 माह पूर्ण हुए

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को प्रतिदिन पौधा लगाते हुए आज 21 माह पूर्ण हो गये हैं। मुख्यमंत्री चौहान ने 19 फरवरी 2021 को अमरकंटक में नर्मदा जयंती पर प्रतिदिन पौधा लगाने का संकल्प लिया था। आज 21 माह पूर्ण संकल्प की निरंतरता में मुख्यमंत्री चौहान ने स्मार्ट सिटी उद्यान में पीपल, करंज और टिकोमा के पौधे लगाए। प्रसिद्ध अभिनेता तथा राजनेता राजा बुन्देला भी पौध-रोपण में साथ थे। आरंभश्री ऑर्गेनाइजेशन भोपाल के प्रतिनिधि तथा विदिशा के शिवराज सिंह यादव, अभिषेक शाक्य, दीपक तिवारी और आकाश मालवीय ने भी पौध-रोपण किया।

 

ऑर्गेनाइजेशन, पर्यावरण-संरक्षण के साथ घायल और रोगग्रस्त मवेशियों के उपचार का कार्य करता है। साथ ही बंधुआ मजदूरों की पहचान के सर्वेक्षण और जरूरतमंद वृद्धजन को आवश्यक सामग्री उपलब्ध कराने जैसी गतिविधियों में भी सक्रिय है। ऑर्गेनाइजेशन के देवेन्द्र योगी, लवीना योगी, बबली चंदेल, यशवंत योगी, अफहाज खान और सतीश शाक्य ने भी पौधे लगाये।

सतना जिले की मुख्यमंत्री चौहान ने की वर्चुअल समीक्षा

.मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि सतना जिले में जल जीवन मिशन तथा जिले में जारी अन्य सभी निर्माण कार्यों की गुणवत्ता और उन्हें समय-सीमा में पूर्ण करने को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाए। लापरवाही और गड़बड़ी करने वालों पर कार्यवाही करें। यह सुनिश्चित किया जाए कि सभी पात्र व्यक्तियों को राशन सही मात्रा में निर्बाध रूप से उपलब्ध हो। भ्रष्टाचार करने वालों और शासकीय योजनाओं का लाभ जन-सामान्य को सहज-सरल तरीके से मिलने में व्यवधान उत्पन्न करने वालों पर एफआईआर दर्ज की जाए। मुख्यमंत्री श्री चौहान जिले में संचालित शासकीय योजनाओं, निर्माण कार्यों और कानून-व्यवस्था की स्थिति की वर्चुअली समीक्षा कर रहे थे। निवास कार्यालय से हुई समीक्षा बैठक में पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) रामखेलावन पटेल उपस्थि थे। कमिश्नर रीवा अनिल सुचारी रीवा से तथा कलेक्टर सतना अनुराग वर्मा और जिले के अन्य अधिकारी सतना से वर्चुअली सम्मिलित हुए।

200 से ज्यादा निर्माण लाल निशान की चपेट में, लोगों ने स्वयं निर्माण हटाना शुरू किया

भोपाल। राजधानी भोपाल के उपनगर कोलार और चूनाभट्टी से गुजरने वाले सबसे लंबे सिक्स लेन सड़क प्रॉजेक्ट में 200 से ज्यादा के अतिक्रमण टूटेंगे। इनमें मैरिज गार्डन, होटल की बाउंड्रीवॉल, दुकानें- गुमटिया शामिल है। लाल निशान लगी सीमा में आ रही रहे बाउंड्रीवॉल और दुकानें तोड़ें जाएंगे। अभी कई जगह 10 फीट तक कब्जा है। वही आवश्यकता अनुसार 17 से 18 फिट तक कई जगह लाल निशान लगे है। प्रोजेक्ट 222 करोड़ रुपए का है। जिसका भूमिपूजन 29 अक्टूबर को मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान कर चुके हैं। कुल 15.10 किलोमीटर लंबे सिक्स लेन में मुख्य सर्व-धर्म ब्रिज के साथ 24-27 अन्य छोटी-बड़ी पुल-पुलियाएं भी बनेंगी। सबसे पहले अतिक्रमण हटाया जा रहा है नयापुरा में जेसीबी से तोड़फोड़ भी शुरू हो गई है। यहां 2 मैरिज गार्डन की बाउंड्री तोड़ दी गई है।

व्यापारियों के गुस्से का कांग्रेस नहीं कर पा रही है राजनीतिकरण

कोलार रोड के गोलजोड़ से डी-मार्ट तक कार्य तेजी से चल रहा है। यहां आबादी क्षेत्र सड़क किनारे कम है। वही सर्वधर्म, मंदाकिनी, बीमाकुज, कान्हाकुंज, सीआई चौराहा, चूनाभट्टी एरिया, नयापुरा, ललितानगर, गेहूखेड़ा नहर की पुलिया समेत करीब 100 कॉलोनिया बसी है। यहां के लोग इसी रोड से आना-जाना करते हैं। बढ़ती आबादी के साथ अब सड़क काफी छोटी पड़ने लगी है। अवसर जाम की स्थिति बन जाती है। वहीं, बारिश में सड़क पूरी तरह से जर्जर हो जाती है। इस बार भी ऐसी ही तस्वीर नजर आ रही है। इसलिए रोड की चौड़ाई की मांग लंबे समय से की जा रही थी। लिहाजा, जनता की मांग पर सीएम ने सिक्स लेन प्रोजेक्ट की मंजूरी दी।

व्यापारियों में है गुस्सा

बाउंड्रीवॉल और दुकानें हटाई जा रही है। अस्पताल, होटल, शोरूम, आटोमोबाइल वर्क शॉप, सहित अनेक फ्लैटों के ग्राउंड फ्लोर के खंबे लाल निशान की सीमा में है अफसरों से मिली जानकारी अनुसार नवंबर-दिसंबर में सभी अतिक्रमण तोड़े जाएंगे। इसके बाद सड़क बनेगी। अस्थायी अतिक्रमण जैसे गुमटिया, शेड, सब्जी दुकानें आदि भी है। इन्हें भी हटाया जा रहा है। जिस कारण प्रभावित हो रहे अनेकों व्यापारियों और उनमें निवास कर रहवासियों में गुस्सा है उनकी शिकायत है बिना नोटिस के तोड़फोड़ की जा रही है। वही इस पूरे मुद्दे पर कांग्रेस उनके साथ खड़ी नहीं हो रही है।

News kolar bhopal

वही अधिकारियों ने चर्चा में स्पष्ट कहा रहे है की जब दुकानदार, गार्डन वाले, रहवासी स्वयं सड़क की सीमा में आ निर्माण हटा रहे है। अगर कोई विरोध करता है तो नोटिस देकर निर्माण हटवाया जायेगा। अभी तक कहीं कोई विवाद की स्थिति नहीं बनी है।

वही, कांग्रेस नेता नरेश ज्ञानचंदानी का कहना है मामला राजनीति करने का नहीं विकास का है, जल्दबाजी में भाजपा ने निर्माण कार्य शुरू कर दिया है। फ्लाईओवर बनाकर जाम की समस्या का समाधान किया जा सकता था। बिना जनता की राय से काम हो रहा है। कई व्यापारियों को रोजगार प्रभावित हो रहा है। उनके लिए मुआवजे का प्रावधान होना चाहिए था जिसे भाजपा सरकार नकार रही है।

PM-USP CSSS Scholarship Renewal 2026-27

PM-USP CSSS Scholarship Renewal 2026-27: 31 अक्टूबर तक करें आवेदन, जानें पात्रता, जरूरी दस्तावेज...

0
भोपाल | KOLAR18.COM | Social Welfare & Education News कॉलेज और विश्वविद्यालय में पढ़ाई कर रहे विद्यार्थियों के लिए छात्रवृत्ति से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी सामने...
Women and Child Development;

महिला एवं बाल विकास पर केंद्र-राज्य मंथन, पोषण और महिला सुरक्षा पर फोकस

0
नई दिल्ली। महिला एवं बाल विकास मंत्रालय का दो दिवसीय विभागीय सम्मेलन 8 और 9 अक्टूबर 2026 को नई दिल्ली में आयोजित किया जा...
yogi modi modal

उत्तर प्रदेश Social Welfare योजनाएं 2026: पेंशन, छात्रवृत्ति और सरकारी योजनाओं की जानकारी

0
पेंशन, छात्रवृत्ति, महिला कल्याण, दिव्यांगजन सहायता और गरीब परिवारों के लिए प्रमुख सरकारी योजनाओं की संक्षिप्त जानकारी उत्तर प्रदेश में सामाजिक कल्याण योजनाओं का दायरा...
maaldhari-family

गुजरात में मालधारी परिवारों के पुनर्वास की नई योजना: ₹15 लाख सहायता, 100 वर्ग...

0
गुजरात। गुजरात सरकार ने बर्दा वन्यजीव अभयारण्य (Barda Wildlife Sanctuary) में रहने वाले मालधारी परिवारों के स्वैच्छिक पुनर्वास के लिए नई योजना की घोषणा...
mann ki baat 1st episode

विजयादशमी के दिन शुरू हुई थी ‘मन की बात’: 3 अक्टूबर 2014 से सितंबर...

0
विशेष जानकारी | मन की बात पहले 14 मिनट के प्रसारण से 100वें एपिसोड और 2026 के आधिकारिक रेडियो आर्काइव तक की महत्वपूर्ण तारीखें। शुरुआत 3 अक्टूबर 2014 अवसर विजयादशमी पहला...