संभागायुक्त मालसिंह पहुंचे राजगढ़ जिले का निरीक्षण करने

भोपाल संभागायुक्त और मतदाता सूची के रोल ऑब्जर्वर मालसिंह भयड़िया ने शनिवार को राजगढ़ जिले की तहसील ब्यावरा के दूरस्थ ग्राम जामी, गिंदोरमीना और मलावर मतदान केन्दों का निरीक्षण करते हुए वहां चल रहे मतदाता सूची के पुनरीक्षण काम की जानकारी ली।

 

उन्होंने खाद की उपलब्धता और वितरण और इन ग्राम पंचायतों में स्वास्थ्य, शिक्षा, खाद्यान आदि की जानकारी वहां की स्थानीय संस्थाओं के माध्यम से ली।

 

कलेक्टर हर्ष दीक्षित, एसडीएम संजय उपाध्याय के साथ किए गए इस दौरे के दौरान मालसिंह ने ब्यावरा जनपद की सबसे बड़ी ग्राम पंचायत मलावर की पंचायत, अस्पताल और हायर सेकेन्डरी का निरीक्षण करते हुए वहां की व्यवस्थाओं की जानकारी ली।

 

भ्रमण के दौरान उन्होंने शासकीय अस्पताल हायर सेकेंडरी स्कूल एवं ग्राम पंचायत निर्माणाधीन कार्यों का अवलोकन किया । साथ ही मलावर अस्पताल का रखरखाव दुरुस्त रखने और डॉक्टर को उपलब्ध कराने के निर्देश दिए । उन्होंने एसडीएम को स्थानीय सरपंच को साथ लेकर अस्पताल की व्यवस्था सुधारने जिम्मेदारी सौंपी।

 

इस दौरान उन्होंने मलावर में चल रहे नलजल योजना और जल निगम के सुस्त काम पर नाराजगी जाहिर की तथा दस दिन में काम पूरा नहीं करने पर ठेकेदार पर कार्रवाई करते हुए भुगतान किए गए पैसो की पुर्नवसूली के निर्देश दिए। उन्होने शासकीय विद्यालय की व्यवस्था सुधाराने पर भी जोर दिया।

 

इस मौके पर विभिन्न प्रशासनिक और विभागीय अधिकारियो के अलावा ग्राम पंचायत सरपंच सचिव मौजूद थे।

दो शादियों के बाद भी खुश नहीं थीं जीनत अमान

70 के दशक की बेहद खूबसूरत एक्ट्रेस जीनत अमान आज अपना 71वां जन्मदिन मना रही हैं। जैसे ही जीनत का नाम आता है, सभी के दिमाग में जीनत के फिल्मों वाले लुक सामने आ जाते हैं। जीनत एक ऐसी एक्ट्रेस थीं, जिनके आने के बाद से ही बाॅलीवुड फिल्मों में बोल्ड और ग्लैमरस अंदाज दिखाया जाने लगा। उनके पहले तक सभी एक्ट्रेस फिल्मों में भारतीय रूप में ही नजर आती थीं। जीनत ने अपनी एक अलग ही छवि बना ली थी। वे फिल्मों में अपने ड्रेसिंग सेंस के जरिए ज्यादा सुर्खियां बटोरती थीं। जीनत ने अपने करियर में एक से बढ़कर एक हिट फिल्में की हैं।

 

बॉलीवुड में अपनी शानदार फिल्मों के बाद जब जीनत का करियर पीक पर था, तब उन्होंने शादी की थी। बता दें कि जीनत का जन्म एक मुस्लिम परिवार में हुआ था। उनका नाम जीनत खान था, लेकिन उन्हें जीनत अमान के नाम से काफी फेम मिली थी। उनकी पर्सनल लाइफ में काफी कुछ हुआ था।

देवी-देवताओं के कुछ वाहनों का दिखना माना जाता है अशुभ

सनातन धर्म में देवी-देवताओं के वाहन के लिए कई पशु-पक्षियों का वर्णन किया गया है। भगवान शिव के लिए नंदी, गणेश जी के लिए मूषक, मां लक्ष्मी के लिए उल्लू और भगवान विष्णु के लिए गरुड़ को उनका वाहन बताया है। कहा जाता है कि देवी-देवता जब भी पृथ्वी पर आगमन करते हैं तो वे अपने इन्हीं वाहनों पर सवार होकर आते हैं। ऐसे में देवी-देवताओं के वाहनों को देखना काफी शुभ माना जाता है। स्वप्न शास्त्र में सपने में दिखने वाली हर एक चीज के बारे में बताया गया है। इन चीजों का दिखना भविष्य के लिए विशेष संकेत देता है।

शनिदेव की सवारी कौवा

शनिदेव को न्याय का देवता कहा जाता है। शनिदेव लोगों को उनके कर्मों के आधार पर फल देते हैं। शनिदेव के वाहन कौवे को पितरों का प्रतीक भी माना जाता है। कहा जाता है कि अगर कभी त्योहारों पर आपके घर या आसपास कौवे दिखाई दे तो इससे घर में खुशहाली आती है। वहीं अगर घर की मुंडेर या आसपास हर समय कौवे मंडराते रहें तो इससे परिवार में आर्थिक तंगी आने का खतरा रहता है। वहीं इसे किसी गंभीर बीमारी होने का संकेत भी माना जाता है।

यमराज का वाहन भैंसा

पुराणों में यमराज को मृत्यु का देवता कहा जाता है। माना जाता है कि जब किसी व्यक्ति की मृत्यु होती है तो यमराज, भैंसे पर सवार होकर उसके प्राण लेने आते हैं। ऐसे में अगर आप सपने में भैंसा देखते हैं तो इसे किसी अनिष्ट का सूचक माना जाता है। ऐसा सपना देखने का अर्थ किसी खास परिचित की मृत्यु की ओर संकेत करता है। ऐसा सपना शुभ नहीं माना जाता है।

 

विष्णु जी का वाहन गरुड़

भगवान विष्णु का वाहन गरुड़ है। गरुड़ को अपनी तेज नजर, मजबूत पकड़ और जबरदस्त शिकारी क्षमता की वजह से उसे पक्षीराज भी कहा जाता है। भगवान विष्णु का वाहन होने के बावजूद सपने में गरुड़ का दिखना अशुभ माना जाता है। कहा जाता है कि गरुड़ मांसाहारी प्राणी है और वह जहां बैठता है, वहां मांस के टुकड़े छोड़ जाता है। घर की छत पर भी गरुड़ का बैठना ठीक नहीं माना जाता है।

एशियन कप टेबल टेनिस टेनिस में पदक जीतने वाली बनीं पहली भारतीय महिला पैडलर मोनिका बत्रा 

मनिका बत्रा ने एशियन कप टेबल टेनिस टेनिस टूर्नामेंट में पदक जीतने वाली पहली भारतीय महिला पैडलर बनकर इतिहास रच दिया। उन्होंने विश्व नंबर 6 और 3 बार की एशियाई चैंपियन हिना हयाता को कांस्य पदक मुकाबले में 4-2 से हराकर शैली में कांस्य पदक जीता। टेबल टेनिस खिलाड़ी मनिका बत्रा ने जीत के बाद कहा कि मैं इस एशियाई कप में कांस्य पदक जीतकर खुश हूं। यह मेरे लिए एक बड़ी जीत है, शीर्ष खिलाड़ियों को हराना और उनके खिलाफ खेलना और लड़ना बहुत शानदार था। मैं इस कड़ी मेहनत को जारी रखूंगी और अपना सर्वश्रेष्ठ दूंगी।”

गुजरात में मंत्री विश्‍वास सारंग की कार दुर्घटनाग्रस्‍त

गुजरात के कांकरेज में कार्यकर्ताओं की बैठक से लौटते समय भिलडी में मध्‍य प्रदेश के चिकित्सा शिक्षा मंत्री विश्वास सारंग की कार दुर्घटनाग्रस्‍त हो गई। उनकी कार को रांग साइड से आ रहे एक ट्रक ने टक्कर मार दी। गनीमत रही कि टक्‍कर ज्‍यादा जोरदार नहीं थी। इस हादसे में मंत्री सारंग बाल-बाल बच गए। टक्‍कर की वजह से कार की साइट का हिस्‍सा पिचक गया। मंत्री सारंग गुजरात विधानसभा चुनाव के दौरान अपने प्रभार वाले जिले कांकरेज में कार्यकर्ताओं की बैठक लेकर लौट रहे थे, तभी यह हादसा हुआ। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

 

गौरतलब है कि भाजपा संगठन ने गुजरात के बनासकांठा जिले की 4 विधानसभा सीटों की जिम्मेदारी उन्‍हें सौंपी है। वह पिछले कुछ दिनों से गुजरात के चुनाव प्रचार संबंधी गतिविधियों में व्‍यस्‍त हैं।

पीएम मोदी ने किया ‘काशी तमिल संगमम्’ का उद्गाटन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार को अरुणाचल प्रदेश और उत्तर प्रदेश के दौरे पर हैं। इसके बाद गुजरात जाएंगे, जहां तीन दिन में उनकी 8 चुनावी रैलियों को प्रोग्राम है। गुजरात में 1 दिसंबर और 5 दिसंबर को होने वाले मतदान के लिए भाजपा का चुनाव प्रचार चरम पर है। सबसे पहले पीएम मोदी अरुणाचल के ईटानगर पहुंचे, जहां पहले ‘ग्रीनफील्ड’ हवाई अड्डे का उद्घाटन किया। यहां से पीएम अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी पहुंचे और ‘काशी तमिल संगमम्’ का उद्घाटन किया।

कोलार: इन क्षेत्रों में 20 नवंबर को 2 घन्टे रहेगी बिजली कटौती

भोपाल, उपनगर कोलार क्षेत्र में 5% सुपरविजन योजना के अंतर्गत कार्य किया जा रहा है। रविवार को सुबह 11बजे से दोपहर 1बजे तक 11 KV हॉस्पिटलफीडर बन्द रहेगा जिसके कारण राज हर्ष, निर्मला देवी गेट, रिमझिम हार्डवेयर, स्वागत बंगला, आम्र विहार, गोकुल डेयरी, सामुदायिक स्वास्थ केंद्र, डी के हनी होम्स, भोपा नगरी अकबरपुर एवं आसपास के क्षेत्र का विद्युत प्रदाय बन्द रहेगा।
MPEB DANISH KUNJ
ने उपभोक्ताओं को होने वाली असुविधा के लिए खेद है व्यक्त किया है।

बालक विकास खरे और सुनील साहू ने अपने जन्म-दिवस पर मुख्यमंत्री चौहान के साथ लगाए पौधे

बालक विकास खरे और सुनील साहू ने अपने जन्म-दिवस पर मुख्यमंत्री चौहान के साथ लगाए पौधे

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के साथ चौदह वर्षीय बालक विकास खरे ने अपने जन्म-दिवस पर पौध-रोपण किया। मुख्यमंत्री चौहान ने बालक विकास से जीवन पर्यंत अपने जन्म-दिवस पर पौधा लगाने का संकल्प लिया। मुख्यमंत्री चौहान ने स्मार्ट सिटी उद्यान में शहतूत, खिरनी और सामिया केसिया के पौधे लगाए। बालक विकास खरे के परिवार के ललित खरे, ए.पी. खरे, अर्चना खरे और इशान खरे पौध-रोपण में सम्मिलित हुए।

 

मुख्यमंत्री चौहान प्रतिदिन पौधा लगाने के अपने संकल्प के क्रम में जन-जन को निरंतर पौध-रोपण के लिए प्रेरित कर रहे हैं। इस क्रम में सामाजिक कार्यकर्ता सुनील साहू भी अपने जन्म-दिवस पर परिवार सहित पौध-रोपण में शामिल हुए। साहू के साथ सामाजिक कार्यकर्ता वैभव पवार तथा साहू के परिवार के देवेंद्र साहू, पार्वती साहू और सुशीला साहू ने भी पौध-रोपण किया।

महान वीरांगना रानी लक्ष्मीबाई जी की जयंती पर उन्हें मुख्यमंत्री चौहान ने कोटि-कोटि नमन किया

सन् 1857 के प्रथम भारतीय स्वतंत्रता संग्राम में अंग्रेजी हुकूमत के विरुद्ध आवाज बुलंद करने वालीं, अदम्य शौर्य, साहस और पराक्रम की प्रतिमूर्ति महान वीरांगना रानी लक्ष्मीबाई जी की जयंती पर उन्हें कोटि-कोटि नमन।

देश की आजादी के लिए आपका अमूल्य बलिदान सदैव अविस्मरणीय रहेगा|

सस्पेंस से भरपूर है अजय देवगन की दृश्यम 2

सस्पेंस से भरपूर है अजय देवगन की दृश्यम 2

अजय देवगन की मोस्ट अवेटेड फिल्म दृश्यम 2 आज यानी की 18 नवंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। इस फिल्म की शूटिंग इसी साल फरवरी में शुरू हुई थी और ये फिल्म सिनेमाघरों में रिलीज भी हो चुकी है। मूल रूप से ये फिल्म मलयालम में बनी थी। जिसके दोनों पार्ट काफी सफल रहे। वहीं हिंदी में दृश्यम का पहला पार्ट काफी हिट रहा था। वहीं अब दृश्यम 2 को मिल रहे रिस्पाॅन्स को देखकर कहा जा सकता है कि ये फिल्म भी सुपरहिट होने वाली है। दिलचस्प बात ये है कि मलयालम में बनी दृश्यम 2 को देखने के बाद भी इसका हिंदी रिमेक देखने की लोगों में काफी उत्सुकता है। इस फिल्म का क्लाइमेक्स काफी शानदार है।

PM-USP CSSS Scholarship Renewal 2026-27

PM-USP CSSS Scholarship Renewal 2026-27: 31 अक्टूबर तक करें आवेदन, जानें पात्रता, जरूरी दस्तावेज...

0
भोपाल | KOLAR18.COM | Social Welfare & Education News कॉलेज और विश्वविद्यालय में पढ़ाई कर रहे विद्यार्थियों के लिए छात्रवृत्ति से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी सामने...
Women and Child Development;

महिला एवं बाल विकास पर केंद्र-राज्य मंथन, पोषण और महिला सुरक्षा पर फोकस

0
नई दिल्ली। महिला एवं बाल विकास मंत्रालय का दो दिवसीय विभागीय सम्मेलन 8 और 9 अक्टूबर 2026 को नई दिल्ली में आयोजित किया जा...
yogi modi modal

उत्तर प्रदेश Social Welfare योजनाएं 2026: पेंशन, छात्रवृत्ति और सरकारी योजनाओं की जानकारी

0
पेंशन, छात्रवृत्ति, महिला कल्याण, दिव्यांगजन सहायता और गरीब परिवारों के लिए प्रमुख सरकारी योजनाओं की संक्षिप्त जानकारी उत्तर प्रदेश में सामाजिक कल्याण योजनाओं का दायरा...
maaldhari-family

गुजरात में मालधारी परिवारों के पुनर्वास की नई योजना: ₹15 लाख सहायता, 100 वर्ग...

0
गुजरात। गुजरात सरकार ने बर्दा वन्यजीव अभयारण्य (Barda Wildlife Sanctuary) में रहने वाले मालधारी परिवारों के स्वैच्छिक पुनर्वास के लिए नई योजना की घोषणा...
mann ki baat 1st episode

विजयादशमी के दिन शुरू हुई थी ‘मन की बात’: 3 अक्टूबर 2014 से सितंबर...

0
विशेष जानकारी | मन की बात पहले 14 मिनट के प्रसारण से 100वें एपिसोड और 2026 के आधिकारिक रेडियो आर्काइव तक की महत्वपूर्ण तारीखें। शुरुआत 3 अक्टूबर 2014 अवसर विजयादशमी पहला...