कोलार रोड में 5 साल की मूक-बधिर बच्ची के साथ दुष्कर्म

भोपाल, राजधानी के कोलार थाना क्षेत्र में 5 साल की मूक बधिर मासूम बच्ची से अधेड़ (56) ने ज्यादती की है। डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी नगर कोलार रोड में हुई वारदात के बाद से ही बच्ची सहमी हुई है। बच्ची के चीखने की आवाज आरोपी के घर से आ रही थी। इसे सुनकर एक महिला ने बच्ची की मां को बताया। मां जब आरोपी के घर पहुंची तो बिलखती हुई बच्ची मां से लिपट गई। बच्ची साइन लैंग्वेज नहीं समझती, इसके बाद भी उसने अपने दर्द को इशारों में मां के सामने बताया। इसके बाद मां ने कोलार पुलिस को अधेड़ की करतूत की दास्तान सुनाई।

पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और प्रशासन ने उसके मकान को जमींदोज भी कर दिया। ये वारदात गुरुवार दोपहर तीन बजे हुई। इलाके में रहने वाली बच्ची के माता – पिता प्राइवेट जॉब करते हैं। दोपहर में बच्ची घर के बाहर खेल रही थी। तभी उसके घर के पास रहने वाला हरिओम शर्मा आया। फुसलाकर वह बच्ची को अपने घर ले गया और दरवाजा अंदर से बंद कर लिया। बच्ची से ज्यादती करने लगा। बच्ची के चीखने की आवाज़ पास से गुजर रही एक महिला ने सुनी। बच्ची की आवाज़ पहचानकर महिला ने ये बात उसकी मां को बताई। मां दौड़ते हुए के घर पहुंची तो हैरान रह गई। बच्ची निर्वस्त्र अवस्था में थी। बच्ची रोते हुए दौड़कर मां से लिपट गई। आरोपी वहां से भागा, लेकिन बाहर निकलते ही मोहल्ले वालों ने उसे दबोचकर पुलिस के हवाले कर दिया।

काउंसलिंग के समय पूरे समय रोती रही बच्ची

घटना के बाद थाने पहुंची बच्ची की पुलिस ने महिला पुलिसकर्मी से काउंसलिंग करवाई। पुलिस ने बताया कि बच्ची पूरे समय रोती रही। इस बीच उसने इशारों में हैवानियत की कहानी बताई। पुलिसकर्मी उसके इशारों को समझ नहीं पा रहे थे। इसे समझने के लिए उन्हें बच्ची की मां की मदद लेनी पड़ी।

शराब के नशे में था शादीशुदा आरोपी

टीआई चंद्रकांत पटेल ने बताया कि आरोपी हरिओम शादीशुदा है। उसकी पत्नी मजदूरी करती है। पुलिस ने बच्ची की मां की शिकायत पर केस दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। मेडिकल रिपोर्ट में सामने आया कि आरोपी ने वारदात के वक्त शराब पी रखी थी। शुक्रवार दोपहर प्रशासन ने आरोपी के घर को जमींदोज कर दिया।

पौध-रोपण के लिए आए 6 वर्षीय पर्व ने ‘आई लव यू मामा’ बोल कर मुख्यमंत्री का अभिवादन किया

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने भगवान श्रीकृष्ण को प्रिय कदम्ब का पौधा रोपा। प्रतिदिन पौध-रोपण के क्रम में मुख्यमंत्री चौहान ने स्मार्ट सिटी उद्यान में आँवला और पिथोरिया के पौधे भी लगाए। मुख्यमंत्री प्रतिदिन जन-सामान्य के साथ आत्मीय भाव से पौधे लगा रहे हैं। पौध-रोपण के लिए आए 6 वर्षीय पर्व जैन ने ‘आई लव यू मामा’ बोल कर मुख्यमंत्री चौहान का अभिवादन किया। मुख्यमंत्री चौहान ने भी ‘आई लव यू टू बेटा’ बोल कर अभिवादन स्वीकार किया। डीएनएन न्यूज चैनल के वरिष्ठ एंकर दीपेश जैन ने अपने जन्म-दिवस पर पौध-रोपण किया। उल्लेखनीय है कि जैन हाल ही में सुप्रसिद्ध टी.वी. शो ‘कौन बनेगा करोड़पति’ में सम्मिलित हुए। उनकी पत्नी रूबी जैन, पुत्र पर्व जैन तथा डीएनएन के एक्जीक्यूटिव एडीटर महेन्द्र विश्वकर्मा भी साथ थे।

मुख्यमंत्री चौहान द्वारा जन-भागीदारी से प्रदेश में पौध-रोपण गतिविधियों को प्रोत्साहित करने की दिशा में की जा रही पहल में मित्तल ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूट भोपाल के सुरेन्द्र मित्तल, शेफाली मित्तल सहित पीतेश्वर राने, रघुवीर, रणवीर और स्नेहा ने भी पौध-रोपण किया। मुख्यमंत्री चौहान के साथ कर्नल एफ.बी. बलावली और मल्लिका पॉल पौध-रोपण में सम्मिलित हुईं।

केंद्रीय कृषि मंत्री तोमर और मुख्‍यमंत्री चौहान ने मुरैना जिले में ‘कृषि मेला एवं प्रदर्शनी’ का शुभारंभ किया

 

सीएम चौहान एवं केंद्रीय कृषि मंत्री नरेन्‍द्र सिंह तोमर ने मुरैना जिले में ‘कृषि मेला एवं प्रदर्शनी’ के शुभारंभ अवसर पर अमृत सरोवरों का लोकार्पण तथा संजीवनी केंद्रों का शिलान्यास किया। अब मुरैना जिला चिकित्सालय भी “कुंअर जाहर सिंह शर्मा चिकित्सालय के नाम से जाना जाएगा।

स्मृति ईरानी भाजपा की महिला हुंकार रैली में शामिल होने आएंगी बिलासपुर

स्मृति ईरानी भाजपा की महिला हुंकार रैली में शामिल होने आएंगी बिलासपुर

रायपुर। केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी एकदिवसीय दौरे पर छत्‍तीसगढ़ के

बिलासपुर आ रही हैं। केंद्रीय मंत्री ईरानी भाजपा के महतारी हुंकार रैली

में शामिल होंगी। प्रदेश कार्यालय सहप्रभारी रजनीश शुक्ला ने बताया कि

केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी कल सुबह 8:45 को नियमित विमान से रायपुर

विमानतल पहुंचेंगी। तत्पश्चात कार द्वारा बिलासपुर में छत्तीसगढ़ भवन

जाएंगी। वहां पर 1:30 बजे पटेल मैदान जगमल चौक से महतारी हुंकार रैली का

नेतृत्व करेंगी और नेहरू चौक में सभा को संबोधित करेंगी।

मुख्यमंत्री चौहान ने श्रद्धेय स्व.दत्तोपंत ठेंगड़ी की जयंती पर सादर नमन किया

मुख्यमंत्री चौहान ने श्रद्धेय स्व.दत्तोपंत ठेंगड़ी की जयंती पर सादर नमन किया

मुख्यमंत्री चौहान ने आज निवास स्थित सभागार में भारतीय मजदूर संघ,

स्वदेशी जागरण मंच, भारतीय किसान संघ के संस्थापक, श्रद्धेय स्व.दत्तोपंत

ठेंगड़ी जी की जयंती पर उनके चित्र पर माल्यार्पण नमन किया।

मुख्यमंत्री चौहान ने मुंबई में आयोजित INVESTMENT OPPORTUNITIES IN MADHYA PRADESH कार्यक्रम का शुभारंभ किया

मुख्यमंत्री चौहान ने मुंबई में आयोजित INVESTMENT OPPORTUNITIES IN

MADHYA PRADESH कार्यक्रम का शुभारंभ किया

मुख्यमंत्री चौहान ने मुंबई में आयोजित INVESTMENT OPPORTUNITIES IN

MADHYA PRADESH कार्यक्रम का दीप प्रज्ज्वलन कर शुभारंभ किया।

 

इस अवसर पर औद्योगिक नीति एवं निवेश प्रोत्साहन मंत्री राजवर्धन सिंह

दत्तीगाँव सहित गणमान्य उद्योगपति एवं निवेशक उपस्थित हैं।

मध्यप्रदेश की उपलब्धियों में निर्बाध विद्युत आपूर्ति का महत्वपूर्ण योगदान : मुख्यमंत्री चौहान

मध्यप्रदेश की उपलब्धियों में निर्बाध विद्युत आपूर्ति का महत्वपूर्ण योगदान : मुख्यमंत्री चौहा

 

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि आम जनता के लिए सतत कार्य

करने वाले ऊर्जा विभाग के अधिकारी और कर्मचारी महत्वपूर्ण सेवाएँ प्रदान

करते हैं। हम सभी को इन्हें प्रोत्साहित करना चाहिए। विभिन्न क्षेत्रों

में मध्यप्रदेश ने जो उपलब्धियाँ अर्जित की हैं, उनमें ऊर्जा विभाग का

विशेष योगदान है। मुख्यमंत्री चौहान कुशाभाऊ ठाकरे सभागृह में ऊर्जा

संरक्षण, निर्बाध विद्युत प्रदाय एवं उपभोक्ता संतुष्टि पर कार्यशाला और

सम्मान समारोह को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने सम्मानित अधिकारियों और

कर्मचारियों को बधाई भी दी।

 

मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि विकास के दिल की धड़कन बिजली है। दिल धड़कना

बंद हुआ तो विकास खत्म। आज मध्यप्रदेश में अन्न के भण्डार भरे हैं। यह

चमत्कार बिजली और बिजली विभाग के अमले के कारण हुआ है। मध्यप्रदेश ने

गेहूँ का पूरे देश में रिकार्ड उत्पादन किया है। हम अनाज निर्यात कर रहे

हैं।

 

मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि आज मध्यप्रदेश 24 घंटे बिजली देने वाला

राज्य है। बिजली जहाँ कृषि, सिंचाई, शिक्षा,उद्योग क्षेत्र में मददगार

बनी है, वहीं विद्युत की बिना बाधा आपूर्ति से ही बच्चों की पढ़ाई सही

तरीके से हो पा रही है। ऊर्जा विभाग के अधिकारी, कर्मचारी और अन्य अमले

का परिश्रम सराहनीय है। मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि मानसून के समय भोपाल

सहित प्रदेश के विभिन्न हिस्सों में जब आंधी और तूफान के कारण बिजली के

खंभे गिरे थे और बिजली की आपूर्ति में बाधा उत्पन्न हुई थी, तब विभाग के

अमले ने तत्परता से इनका सुधार कार्य कर बिजली सप्लाई थोड़े से समय में

ही प्रारंभ कर दी थी। बिजली कर्मचारी इसके लिए दिन-रात जुटे थे। उन्होंने

आधी रात को भी कार्य किया था।

 

मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि प्रदेश सरकार घरेलू उपभोक्ताओं को सस्ती

बिजली देने के लिए करोड़ों रूपए की सब्सिडी प्रदान कर रही है। यदि गाँवों

में जल जीवन मिशन से घर-घर में नल लगा कर पानी उपलब्ध करवाया जा रहा है

तो इसमें बिजली की सहायता से ही कार्य हो रहा है।

 

मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि बिजली की बचत के लिए जागरूकता अभियान आवश्यक

है। जब बिजली की आवश्यकता न हो तो बिजली का स्विच बंद कर देना चाहिए। मैं

स्वयं मुख्यमंत्री निवास में अनावश्यक जलती बिजली देख स्विच ऑफ करता हूँ।

अन्य लोगों को भी कहता और टोकता हूँ। यदि बिजली फालतू जलती है तो यह जनता

के पैसे का अपव्यय है । मुख्यमंत्री चौहान ने कहाकि हम सभी को बिजली की

बचत के प्रति जागरूक रहना चाहिए। ऊर्जा साक्षरता अभियान निरंतर चलता रहे।

बिजली नहीं होगी तो विकास की गति ठप्प हो जाएगी। विभाग से संबंधित

विभिन्न कमियां दूर करने के प्रयास जारी हैं। मुख्यमंत्री चौहान ने कहा

कि सरकार जनता की बिजली से जुड़ी अपेक्षाओं की पूर्ति के लिए निरंतर सजग

रही है। मुख्यमंत्री ने कहा कि यह आवश्यक है कि सभी अधिकारी- कर्मचारी

अपना कार्य बहुत आनंद के भाव के साथ करें। व्यक्ति के मन में एक तड़प

होना चाहिए, यह तड़प ही कार्य करवाती है। मुख्यमंत्री चौहान ने आनंद

पूर्वक गर्व के भाव के साथ कार्य करने के दृष्टांत भी सुनाए।

 

मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि ऊर्जा विभाग का अमला पूर्ण क्षमता के साथ

कार्य करे। बिजली की चोरी होती है तो उसे रोकने का कार्य हो।

ट्रांसफार्मर बिगड़े हैं तो सुधार किया जाए। विद्युत संबंधित व्यवस्थाओं

और संधारण कार्यों के लिए तकनीक का उपयोग करें। पारेषण की हानि कम करने

के प्रयास सराहनीय हैं, इन्हें जारी रखें। कहीं भी ट्रांसमिशन, जनरेशन और

वितरण से जुड़े कार्यों में खामियाँ हैं तो उसे कम से कम कैसे करें, इसके

लिए निरंतर प्रयास किए जाएँ।

मुख्यमंत्री चौहान ने गुरु नानकदेव के 553 वें प्रकाश पर्व पर कोटिश: नमन

मुख्यमंत्री चौहान ने गुरु नानकदेव के 553 वें प्रकाश पर्व पर कोटिश: नम

 

सिख धर्म के संस्थापक एवं प्रथम गुरु श्री गुरु नानकदेव जी के 553 वें प्रकाश पर्व पर उनके चरणों में कोटिश: नमन।

 

गुरु नानकदेव जी के पुण्य विचार एवं शिक्षाएं हमें सदैव राष्ट्र एवं समाज के कल्याण हेतु प्रेरित करते रहेंगी|

मुख्यमंत्री चौहान ने सहकारिता के विस्तार के प्रतीक स्वरूप लगाया बरगद का पौधा 

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने सहकारिता के विस्तार के प्रतीक स्वरूप सहकारिता मंत्री अरविंद सिंह भदौरिया के साथ स्मार्ट सिटी उद्यान में बरगद का पौधा लगाया। मुख्यमंत्री चौहान ने कहा है कि सहकारिता से रोजगार सृजन के लिए प्रदेश में जारी गतिविधियों को और विस्तार दिया जाएगा। मुख्यमंत्री चौहान ने खिरनी और शहतूत के पौधे भी लगाए। पौध-रोपण में निर्भया फाउंडेशन, भोपाल के सदस्य शामिल हुए। राजगढ़ जिले की सामाजिक कार्यकर्ता सुश्री पूजा सोंधिया ने अपने जन्म-दिवस पर पौध-रोपण किया। निर्भया फाउंडेशन के शेर अफजल खाँ, डॉ. प्रतिभा राजगोपाल, समर खान, उषा श्रीवास्तव, श्रीमती मूब्सिरा मसूद, पूजा शर्मा, शीलू मालवीय और भारतीय नरवारे पौध-रोपण में शामिल हुई।

 

फाउंडेशन भोपाल में गत 13 वर्ष से निर्भया महिला आश्रय गृह संचालित कर रहा है, जिसमें विभिन्न प्रकार से पीड़ित महिलाओं को आश्रय, संरक्षण, भोजन, वस्त्र आदि उपलब्ध कराए जाते हैं। फाउंडेशन इन महिलाओं को आत्म-निर्भर बनाने के उद्देश्य से विभिन्न विधाओं में प्रशिक्षण कार्यक्रम भी संचालित करता है। फाउंडेशन द्वारा बैतूल, सीहोर और सागर में वन स्टाप सेंटर सखी भी संचालित किया जा रहा है।

प्रदेश के विकास के लिए मिल कर कदम बढ़ाएँ : मुख्यमंत्री चौहान

राज्यपाल मंगुभाई पटेल ने कहा है कि सार्वजनिक सम्मान और पुरस्कार व्यक्ति को समाज में बेहतर योगदान के लिए प्रेरित करता है। उनका उत्साहवर्धन करता है। उन्होंने सभी सम्मानितों को बधाई देते हुए आशा व्यक्त की कि वे आगे भी वंचितों और पिछड़ों की मदद के लिए बेहतर कार्य करते रहेंगे।

 

राज्यपाल पटेल ने कहा कि वे प्रदेश के 40 जिलों के दूरस्थ अंचलों का भ्रमण कर चुके हैं। भ्रमण के दौरान वे वंचित और पिछड़े वर्ग के साथ सीधा संवाद करते हैं। सरकार की योजनाओं से मिलने वाली हितग्राहियों की खुशी की अभिव्यक्ति को देख कर उन्हें गर्व और हर्ष का अनुभव होता है कि वे उस प्रदेश के राज्यपाल हैं, जिसकी सरकार पूरी ताकत से लोगों के कल्याण के लिए कार्य कर रही है। उन्होंने सरकार द्वारा जन-कल्याण के लिए किए जा रहे कार्यों के लिए मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान और उनकी टीम को बधाई दी है। आशा व्यक्त की कि भविष्य में भी सरकार इसी गति से कार्य करती रहेगी। राज्यपाल l

पटेल ने कहा कि सरकार की जन-कल्याण की योजनाएँ अंतिम कड़ी के व्यक्ति तक पहुँचाने में अधिकारियों, जन-प्रतिनिधियों और समाज की भूमिका महत्वपूर्ण है। राज्यपाल पटेल ने राज्य के स्थापना दिवस पर होने वाले विभिन्न कार्यक्रमों की सराहना करते हुए कहा कि आयोजनों ने प्रदेश में उल्लास और उमंग का वातावरण बनाया है। राष्ट्र निर्माण के प्रयासों में योगदान के लिए सम्मान और पुरस्कार की पहल प्रेरणादायी है। राज्यपाल पटेल आज मुख्य अतिथि के रूप में पुरस्कार वितरण कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे।

 

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि मध्यप्रदेश को समृद्ध बनाने के लिए सभी मिल कर कदम बढ़ाएँ, हम प्रदेश की बेहतरी का संकल्प लें और आम इंसान को राहत देते हुए विकास के नए प्रतिमान स्थापित करें। विकास और शांति में खलल डालने वालों को छोड़ेंगे नहीं, नेस्तनाबूत करेंगे। वहीं अच्छा कार्य करने वाले निरंतर प्रोत्साहित होंगे। मुख्यमंत्री चौहान आज शाम रवीन्द्र भवन के हंस ध्वनि सभागार में गरिमामय पुरस्कार वितरण कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे थे। मुख्यमंत्री चौहान ने अपने संबोधन में मध्यप्रदेश की विशेषताओं का उल्लेख करते हुए कहा कि प्रदेश अनेक क्षेत्र में देश में अव्वल है। यह क्रम आगे भी बना रहेगा। मुख्यमंत्री चौहान ने सभी पुरस्कृत संस्थाओं और व्यक्तियों को बधाई दी। राज्यपाल पटेल और मुख्यमंत्री

चौहान ने विभिन्न श्रेणी में पुरस्कार प्रदान किए।

 

5i

PM-USP CSSS Scholarship Renewal 2026-27

PM-USP CSSS Scholarship Renewal 2026-27: 31 अक्टूबर तक करें आवेदन, जानें पात्रता, जरूरी दस्तावेज...

0
भोपाल | KOLAR18.COM | Social Welfare & Education News कॉलेज और विश्वविद्यालय में पढ़ाई कर रहे विद्यार्थियों के लिए छात्रवृत्ति से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी सामने...
Women and Child Development;

महिला एवं बाल विकास पर केंद्र-राज्य मंथन, पोषण और महिला सुरक्षा पर फोकस

0
नई दिल्ली। महिला एवं बाल विकास मंत्रालय का दो दिवसीय विभागीय सम्मेलन 8 और 9 अक्टूबर 2026 को नई दिल्ली में आयोजित किया जा...
yogi modi modal

उत्तर प्रदेश Social Welfare योजनाएं 2026: पेंशन, छात्रवृत्ति और सरकारी योजनाओं की जानकारी

0
पेंशन, छात्रवृत्ति, महिला कल्याण, दिव्यांगजन सहायता और गरीब परिवारों के लिए प्रमुख सरकारी योजनाओं की संक्षिप्त जानकारी उत्तर प्रदेश में सामाजिक कल्याण योजनाओं का दायरा...
maaldhari-family

गुजरात में मालधारी परिवारों के पुनर्वास की नई योजना: ₹15 लाख सहायता, 100 वर्ग...

0
गुजरात। गुजरात सरकार ने बर्दा वन्यजीव अभयारण्य (Barda Wildlife Sanctuary) में रहने वाले मालधारी परिवारों के स्वैच्छिक पुनर्वास के लिए नई योजना की घोषणा...
mann ki baat 1st episode

विजयादशमी के दिन शुरू हुई थी ‘मन की बात’: 3 अक्टूबर 2014 से सितंबर...

0
विशेष जानकारी | मन की बात पहले 14 मिनट के प्रसारण से 100वें एपिसोड और 2026 के आधिकारिक रेडियो आर्काइव तक की महत्वपूर्ण तारीखें। शुरुआत 3 अक्टूबर 2014 अवसर विजयादशमी पहला...