अब ऊँचे आसमान में लंबी उड़ान भरेंगी बेटियाँ : मुख्यमंत्री चौहान

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि प्रदेश की बेटियों को शिक्षा में सहयोग के साथ ही विभिन्न क्षेत्रों में विकास और सामाजिक नेतृत्व के लिए सक्षम बनाया जाएगा। लाड़ली लक्ष्मी योजना 2.0 का क्रियान्वयन इसी उद्देश्य से ही प्रारंभ किया गया है। मुख्यमंत्री चौहान आज रविन्द्र भवन भोपाल में योजना के अंतर्गत 1477 लाड़ली लक्ष्मी बेटियों को उच्च शिक्षा के लिए 1 करोड़ 85 लाख रूपये की राशि अंतरित कर संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि आज का दिन ऐतिहासिक है। खुशी का अंदाजा नहीं लगा सकते। रोम-रोम पुलकित है। आज वो बेटियाँ कॉलेज की पढ़ाई शुरू कर रही हैं, जिन्हें गोद में खिलाया था। उन नन्हीं बेटियों को अपने हाथों से प्रमाण-पत्र दिए थे। आज उन्हीं बेटियों को उच्च शिक्षा के लिए सहायता राशि देने का सौभाग्य मिला है। मुख्यमंत्री चौहान ने सभी बेटियों को नमन करते हुए कहा कि यह दिन मध्यप्रदेश के इतिहास में याद किया जाएगा। बेटियों के विकास के लिए सभी बधाएँ दूर हो गई हैं। बेटियाँ पढ़ें और आगे बढ़ें, वे ऊँचे आसमान तक जाकर लम्बी उड़ान भरें। ये बेटियाँ अपने साथ प्रदेश और देश के भविष्य को बनाने का कार्य भी करेंगी।
मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि प्रदेश में बेटियों को शैक्षणिक और आर्थिक सशक्तिकरण मिले, इसके लिए अनेक कदम उठाए गए हैं। शिक्षकों की भर्ती में 50 प्रतिशत, पुलिस की भर्ती 30 प्रतिशत और पंचायतों सहित स्थानीय निकायों में आरक्षण के प्रावधान से बेटी और बहनों को आगे बढ़ने का अवसर मिला है। मध्यप्रदेश सरकार यह प्रयास निरंतर जारी रखेगी।
सार्थक जीवन का किया आहवान
मुख्यमंत्री चौहान ने लाड़ली लक्ष्मियों से आहवान किया कि वे अपने लिए ही जीवन न जिएँ बल्कि देश और समाज के लिए भी जिएँ। इसी में जीवन की सार्थकता है। लाड़ली लक्ष्मियाँ ग्रामों में नारी जागरण और नशा मुक्ति अभियान के लिए कार्य करें। इसके अलावा बेटियों को आगे चल कर बड़े-बड़े कार्य करना है। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कामना की कि ये बेटियाँ प्रदेश भी चलाएंगी। मुख्यमंत्री चौहान ने स्वामी विवेकानंद के उस कथन का स्मरण दिलाया, जिसमें उन्होंने कहा था, दुनिया में ऐसा कोई कार्य नहीं है, जो नहीं किया जा सकता। आप उठें, जागृत हों और तब तक कार्य करें, जब तक लक्ष्य प्राप्त न हो जाए। मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि राज्य सरकार बेटियों के साथ है, उन्हें शिक्षा सहित विभिन्न क्षेत्रों में कार्य के लिए पूरा प्रोत्साहन दिया जाएगा। मुख्यमत्री चौहान ने कहा कि लाड़ली लक्ष्मी बेटियाँ, स्वयं को कमजोर न समझें। बेटियों में ऐसी क्षमता है कि वे समाज को दिशा देने का कार्य करेंगी। बेटियाँ नया इतिहास रचेंगी। वे अपने जीवन के साथ ही मध्यप्रदेश और देश का भविष्य और भाग्य को सुनहरा बनायेंगी। मुख्यमंत्री ने सभी लाड़ली लक्ष्मी बेटियों को आशीर्वाद के साथ शुभकामनाएँ दी।
मुख्यमंत्री चौहान ने योजना प्रारंभ होने की पृष्ठभूमि बताई
मुख्यमंत्री चौहान ने लाड़ली लक्ष्मी योजना प्रारंभ होने की पृष्ठभूमि की जानकारी देते हुए बताया कि वे जब सार्वजनिक जीवन में आए तो ग्राम स्तर पर होने वाले विभिन्न कार्यक्रमों में जाते थे। समाज में बेटियों के प्रति तिरस्कार का भाव देखने को मिलता था। भारतीय समाज में अनेक इलाकों में बेटियों की उपेक्षा देखने को मिलती है। बेटियों को अभिशाप मान लिया गया था। ग्रामों में यह माना जाता था कि शिक्षा का अधिकार सिर्फ बेटों को ही है, बेटियों को नहीं। बेटियाँ तो सिर्फ घर के कामकाज की जिम्मेदारी लेने के लिए हैं। मुख्यमंत्री चौहान ने बताया कि अक्सर पति-पत्नी के आपसी झगड़ों में पति द्वारा अत्याचार को भी खुद स्त्रियाँ ही जायज मानती थी। यह देख कर आत्मा को कष्ट होता था। बेटे को कुल दीपक और बुढ़ापे की लाठी भी माना जाता था। लेकिन बहुत से मामलों में बेटों की बेरूखी और बेटियों की आत्मीयता, माता-पिता के लिए दिखाई देती थी। मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि सामाजिक प्रवृत्ति के कारण बेटियों की संख्या में कमी भी आई थी।

धान उपार्जन के पहले गोदामों में भंडारण की होगी जांच

भोपाल । प्रदेश में न्यूनतम समर्थन मूल्य पर धान खरीदकर गोदामों में भंडारण करने से पहले तीन बार जांच की जाएगी। उपार्जन से पहले गोदामों की जांच कर यह देखा जाएगा कि उनमें पहले से धान तो नहीं है।
यदि धान रखा है तो उसका रिकार्ड अलग से रखा जाएगा। इसी तरह उपार्जन के दौरान और बाद में भी जांच होगी। यह कदम इसलिए उठाया गया है क्योंकि पिछले साल जबलपुर के शाहपुरा में जांच के दौरान गोदाम में धान कम मिला था। जबकि, किसानों को भुगतान कर दिया था।
धान का उपार्जन 20 नवंबर के बाद प्रारंभ होगा। इसके लिए एक हजार 200 केंद्र बनाए जाएंगे। प्रमुख सचिव खाद्य नागरिक आपूर्ति फैज अहमद किदवई ने बताया कि इस बार उपार्जन प्रारंभ होने से पहले गोदामों की जांच कराई जाएगी।
इसमें यह देखा जाएगा कि गोदाम में पहले से धान तो नहीं है। यदि पूर्व से धान रखा होगा तो उसका अलग से रिकार्ड रखा जाएगा ताकि इस वर्ष होने वाले उपार्जन में वह शामिल न हो सके। उपार्जन के बीच में और अंत में भी सत्यापन कराया जाएगा। प्रदेश में 35 लाख टन धान का उपार्जन होना संभावित है। इसके लिए भंडारण, परिवहन आदि की तैयारियां कर ली गई हैं।

विवाद: भोपाल नगर निगम द्वारा बना फाउंटेन निगम अधिकारी ने उखाड़ दिया

फाउंटेन विवाद: निगम परिषद की बैठक में उठेगा

भोपाल, सिक्स लेन कोलार मार्ग निर्माण के लिए हुए भूमिपूजन कार्यक्रम के दौरान बैठक व्यवस्था बनाने की लिए जोन 18 के अतिक्रमण अधिकारी द्वारा बिना वैध अनुमति के हटाये गये चालू हालात के सार्वजनिक फाउंटेन के मामले को कांग्रेस ने मुद्दा बना लिया है।

आज कांग्रेस के जिला कांग्रेस के कार्यवाहक अध्यक्ष राहुल सिंह राठौड़ ने कलेक्टर कार्यालय जाकर भोपाल कलेक्टर के नाम पर दोषी अधिकारियों पर एफआईआर दर्ज की मांग करने के लिए एडीएम भूपेंद्र कुमार ग़ोयल और अपर कलेक्टर निशा बांगरे को ज्ञापन सौंपा।

शिकायत में मांग की गई है फाउंटेन तोड़ने वाले अधिकारी पर कार्रवाई हो और राजस्व को हुए नुकसान की वसूली अधिकारी से की जाये।

मामले की शिकायत नेता प्रतिपक्ष शाबिस्ता जकी से भी की गई है उन्हों मामले को गंभीर बताया है उन्होंने कहा है मामला 3 नवंबर को निगम परिषद की बैठक में उठाया जायेगा।

Beema kunj kolar road bhopal

कलेक्टर ऑफिस में ज्ञापन देते समय कांग्रेस नेता शावर खान, बृजलाल साहू, अनिल दुबे, भगवान रजक, मोहम्मद आमिर, हर्ष मालवीय, योगेश परस्ते आदि मौजूद थे।

जोन 18 के प्रभारी स्वच्छता अधिकारी का कहना है फाउंटेन सुरक्षित रखा हुआ है जिसे जोन के अंतर्गत आने वाले निगम के पार्क में लगा दिया जायेगा, अभी जिस स्थान पर लगा था वह सिक्स लेन रोड पर आ रही है।

 

चेन्नई में झमाझम बारिश से कई जिलों में स्कूल और कॉलेज बंद

तमिलनाडु की राजधानी चेन्नई में बारिश का दौर जारी है। मंगलवार को शहर में 8.4 सेमी वर्षा हुई। पिछले 30 सालों में यहां इतनी अधिक बरसात हुई है। चेन्नई और उसके आसपास के जिलों में लगातार बारिश हो रही है। सड़कों पर पानी भर गया है। जलभराव के कारण यातायात ठप पड़ चुका है। बरसात के चलते लोगों का जीवन अस्त व्यस्त हो गया है। कामकाज पर भी इसका असर हुआ है।
स्कूल और कॉलेज बंद
भारी बारिश के कारण चेन्नई, तंजावुर, तिरुवरुर, नागपट्टिनम, कांचीपुरम, तिरुवल्लूप और चेंगलपेट में स्कूल और कॉलेज बंद कर दिए गए हैं। बाढ़ की चपेट में आने वाले इलाकों की निगरानी की जा रही है। इससे पहले मौसम विभाग ने तमिलनाडु में 5 नवंबर तक बारिश का अलर्ट जारी किया था। तिरुप्पत्तूर और वेल्लोर ऑरेंज अलर्ट पर हैं।

दुनिया भर की चिंता कोरोना के वेरिएंट Omicron XBB ने बढ़ाई

महामारी के तौर पर भले ही कोविड का असर कम हो गया हो, लेकिन इसका वायरस लगातार रुप बदलकर नये-नये अवतार में सामने आ रहा है। करीब 3 सालों बाद भी भारत में इसके केस आ ही रहे हैं। वैसे राहत की बात ये है कि अब इसके संक्रमित लोगों की संख्या कम हो गई है और इससे मौत का खतरा भी नहीं रहा है। लेकिन फिर भी WHO ने इससे सावधान रहने की सलाह दी है। ओमिक्रोन (Omicron) का एक नया वेरिएंट XBB इन दिनों चिंता का सबब बना हुआ है। इसकी वजह ये है कि यह पुराने वेरिएंट की तुलना में तेजी से फैलता है और इसमें प्रतिरोधकता से बचने की भी क्षमता है।
शुरुआती रिसर्च के मुताबिक ओमिक्रोन के दो अन्य वेरिएंट्स BA.2.75 और BA.2.10.1 के बीच पुनः संयोजन से XBB वेरिएंट का जन्म हुआ है। WHO ने अपनी रिपोर्ट में कहा कि XBB का वैश्विक स्तर पर 1.3 फीसदी प्रसार है और यह 35 देशों में सामने आ चुका है। भारत की बात करें तो महाराष्ट्र में XBB वैरिएंट के करीब 36 मामले देखे गए हैं। इस वेरिएंट की संक्रामकता को लेकर महाराष्ट्र कोविड टास्कफोर्स ने भी चेतावनी दी है। हालांकि, विशेषज्ञों के मुताबिक यह वेरिएंट गंभीर रोगों का कारण नहीं बन रहा है, और इसके लक्षण ‘माइल्ड’ प्रकृति के हैं। लेकिन इससे सावधान रहने की जरुरत है, भले ही आपने वैक्सीन और बूस्टर डोज ले रखी है।

ऐश्वर्या राय बच्चन खूबसूरत एक्ट्रेस होने के साथ बिजनेस वुमन भी हैं

मिस वर्ल्ड और बॉलीवुड एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय बच्चन आज अपना 49वां जन्मदिन मना रही हैं। ऐश्वर्या की खूबसूरती और अदाकारी ने सभी का दिल जीता है। साथ ही वे बिजनेसवुमन भी हैं। ऐश्वर्या राय देशभर में ही नहीं बल्कि पूरी दुनिया में काफी फेमस हैं। सभी जानते हैं कि ऐश्वर्या काफी आलीशान जिंदगी जीती हैं। बता दें कि ऐश्वर्या बॉलीवुड में एक्टिंग के साथ-साथ बिजनेस भी करती हैं। उनका बिजनेस काफी सक्सेसफुल रहा है। ऐश्वर्या ने Ambee नाम की एक कंपनी में करीब एक करोड़ रुपए तक इन्वेस्ट किए हुए हैं। जो कि एनवायरनमेंट इंटेलिजेंस स्टार्टअप है। इसके अलावा वे पोषण पर आधारित स्वास्थ्य सेवा स्टार्टअप Possible की भी इन्वेस्टर हैं। इस कंपनी ने ऐश्वर्या की मदद से 5 करोड़ रुपए लिए हैं।
आलीशान घर में रहती हैं ऐश्वर्या
वहीं ऐश्वर्या का जुहू वाला घर जलसा लगभग 112 करोड़ रुपए का है। इसके अलावा वे पिछले 18 साल से लॉरियाल पेरिस की ब्रांड एंबेसडर हैं। साथ ही वे हर साल कांस फिल्म फेस्टिवल में भी ब्रांड को रिप्रेजेंट करती हैं। वहीं ऐश्वर्या के पति अभिषेक बच्चन ने दुबई के जुमेराह गोल्फ एस्टेट्स में सैंक्चुअरी फॉल्स में एक शानदार विला भी खरीदा हुआ है।

प्रियंका नगर में श्रीमद्भागवत कथा आज से प्रारंभ

Bhagavat Ktha priyanka nagar kolar roadभोपाल, डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी नगर कोलार रोड के प्रियंका नगर में बाल उद्यान के-सेक्टर में दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक स्वामी धर्मचेतनानंद महाराज द्वारा कार्तिक मास के अवसर पर 1 नवम्बर से 7 तक श्रीमद्भागवत कथा का संगीतमय आयोजन किया जा रहा है। कार्यक्रम के प्रथम दिवस की जानकारी देते हुए अटल युवा परिषद के अभिषेक महते ने बताया की आज कलश यात्रा नगर में निकलने के बाद श्रीमद्भागवत कथा की शुरुआत हुई आज मंगलवार को व्यास गद्दी से भागवत के महत्व को समझाया और बताया की कार्तिक माह में इसे करवाने अथवा सुनने के क्या लाभ है और जीवन में किस तरह खुशहाली आती है।

कोलार थाने की नगर सुरक्षा समिति को राष्ट्रीय एकता प्रहरी पुरस्कार शील्ड मिली

भोपाल, सोमवार को राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर निशातपुरा सरदार पटेल स्कूल में बड़ी संख्या में नगर रक्षा समिति के सदस्य एकत्रित हुए. कार्यक्रम में राष्ट्रीय एकता दिवस पर गरिमामय शपथ ली गई।

कार्यक्रम में कोलार थाने की नगर सुरक्षा समिति को उत्कृष्ट कार्य एंव योगदान के लिए राष्ट्रीय एकता प्रहरी पुरस्कार शील्ड व प्रंशसा-पत्र डीएसपी विजय खत्री द्वारा देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम की जानकारी देते हुए सुरक्षा समित के कोलार थाना संयोजक महेंद्र चन्द्र भटनागर ने बताया की कार्यक्रम में डीएसपी विजय खत्री, एसीपी सुरेश दामले, निशातपुर थाना प्रभारी रूपेश दुबे, कोलार थाना प्रभारी चन्द्रकांत पटेल, नगर सुरक्षा समिति के प्रदेश संयोजक दीपक तिवारी आदि उपस्थित रहे।

Kolar nagar suraksha samiti

विभिन्न पर्वों के दौरान, मूर्ति विसर्जन स्थलों पर, चल समारोहों के दौरान अच्छा कार्य करने वाले रक्षा समिति के सदस्यों को राष्ट्रीय एकता प्रहरी के रूप में उन्हें ट्राफी, प्रमाण पत्र और शाल श्रीफल देकर सम्मानित किया गया ।

Kolar nagar suraksha samiti

नगर सुरक्षा समिति सम्मानित किये सदस्य है महेश चन्द्र भटनागर, मिथिलेश गौतम, टी आर राय, जीवन मालवीय, रवि महाले, उमेश सैन, कृष्णा पटेल, अम्बरीष नरवरिया ,नारायण शुक्ल, राकेश दुबे, मुकेश मालवीय, हरिओम,धर्मेंद्र चौरसिया ,रामकिशोर आदि।

 

मुख्यमंत्री चौहान ने  प्रदेशवासीयों को 67वें स्थापना दिवस की बहुत-बहुत शुभकामनाएँ दी

आप सभी को मध्यप्रदेश के 67वें स्थापना दिवस की बहुत-बहुत शुभकामनाएँ।

आज का दिन हमारे लिये आनंदित होने और ख़ुशियाँ मनाने का दिन है। उल्लास और उत्सव का अवसर है। यह स्वतंत्रता के अमृत महोत्सव आयोजन का वर्ष है।

मुख्यमंत्री चौहान ने संत कंवर राम जी की पुण्यतिथि पर नमन किया

मुख्यमंत्री चौहान ने आज निवास स्थित सभागार में महान कर्मयोगी, त्यागी, तपस्वी, संत कंवर राम जी की पुण्यतिथि पर उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर नमन किया।

PM-USP CSSS Scholarship Renewal 2026-27

PM-USP CSSS Scholarship Renewal 2026-27: 31 अक्टूबर तक करें आवेदन, जानें पात्रता, जरूरी दस्तावेज...

0
भोपाल | KOLAR18.COM | Social Welfare & Education News कॉलेज और विश्वविद्यालय में पढ़ाई कर रहे विद्यार्थियों के लिए छात्रवृत्ति से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी सामने...
Women and Child Development;

महिला एवं बाल विकास पर केंद्र-राज्य मंथन, पोषण और महिला सुरक्षा पर फोकस

0
नई दिल्ली। महिला एवं बाल विकास मंत्रालय का दो दिवसीय विभागीय सम्मेलन 8 और 9 अक्टूबर 2026 को नई दिल्ली में आयोजित किया जा...
yogi modi modal

उत्तर प्रदेश Social Welfare योजनाएं 2026: पेंशन, छात्रवृत्ति और सरकारी योजनाओं की जानकारी

0
पेंशन, छात्रवृत्ति, महिला कल्याण, दिव्यांगजन सहायता और गरीब परिवारों के लिए प्रमुख सरकारी योजनाओं की संक्षिप्त जानकारी उत्तर प्रदेश में सामाजिक कल्याण योजनाओं का दायरा...
maaldhari-family

गुजरात में मालधारी परिवारों के पुनर्वास की नई योजना: ₹15 लाख सहायता, 100 वर्ग...

0
गुजरात। गुजरात सरकार ने बर्दा वन्यजीव अभयारण्य (Barda Wildlife Sanctuary) में रहने वाले मालधारी परिवारों के स्वैच्छिक पुनर्वास के लिए नई योजना की घोषणा...
mann ki baat 1st episode

विजयादशमी के दिन शुरू हुई थी ‘मन की बात’: 3 अक्टूबर 2014 से सितंबर...

0
विशेष जानकारी | मन की बात पहले 14 मिनट के प्रसारण से 100वें एपिसोड और 2026 के आधिकारिक रेडियो आर्काइव तक की महत्वपूर्ण तारीखें। शुरुआत 3 अक्टूबर 2014 अवसर विजयादशमी पहला...