हैदराबाद में हार्टफुलनेस संस्थान के कार्यक्रम में मुख्यमंत्री चौहान हुए सम्मिलित

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि भगवत गीता हमें जीवन से भागने नहीं अपितु सात्विक कार्यकर्ता के रूप में निरंतर कर्मरत रहने का संदेश देती है। आवश्यक यह है कि कर्म ऐसे हों, जो स्वयं के साथ-साथ दूसरों का भी भला करें। रामचंद्र मिशन के पूज्य कमलेश दाजी हार्टफुलनेस अभियान के माध्यम से हमें ज्ञान का प्रकाश और सदबुद्धि प्रदान करते हुए सन्मार्ग पर बने रहने की प्रेरणा दे रहे हैं। उनके दिखाए मार्ग पर चल कर हम अपने पारिवारिक और व्यावसायिक दायित्व निभाते हुए आध्यात्मिक प्रगति के पथ पर निरंतर अग्रसर हो सकते हैं। उनके द्वारा प्रतिपादित आध्यात्मिक मार्ग पर चलने की पद्धति अपने आप में संपूर्ण है। मुख्यमंत्री चौहान हैदराबाद में हार्टफुलनेस संस्थान के कान्हा शांति वनम में आयोजित ध्यान सत्र के बाद कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। कार्यक्रम में रामचंद्र मिशन के पूज्य कमलेश दाजी, साधना सिंह विशेष रूप से उपस्थित थीं। मुख्यमंत्री चौहान ने योग व ध्यान के माध्यम से नशे की लत को छुड़ाने की विधियों पर केन्द्रित पुस्तक “यस यू केन डू ईट” के हिंदी अनुवाद “जी, हाँ आप कर सकते हैं” का विमोचन किया। पुस्तक हार्टफुलनेस संस्थान द्वारा प्रकाशित की गई है।

मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि केवल भौतिक प्रगति व्यक्ति को सुख और आनंद नहीं दे सकती। व्यक्ति अधिकतम आयु और सुख, शांति और आनंद से परिपूर्ण जीवन चाहता है। सभी विचार धाराएँ और पद्धतियाँ, सुख और आनंद की खोज की ओर जाती हैं। पूज्य दाजी द्वारा दिखाया गया मार्ग वर्तमान जीवन की व्यस्तताओं के बीच आध्यात्मिक उन्नति के उच्चतम सोपान तक पहुँचने और व्यक्ति की सुख, शांति और आनंद का मार्ग प्रशस्त करता है। हार्टफुलनेस कार्यक्रम प्रेम, करूणा और दया से परिपूर्ण है।

मुख्यमंत्री चौहान ने रामचंद्र मिशन द्वारा कृषि, पर्यावरण-संरक्षण, योग, ध्यान प्राणायाम के प्रसार के लिए संचालित गतिविधियों की प्रशंसा करते हुए कहा कि मिशन ने प्रदेश में जावरा जिला रतलाम में पर्यावरण-संरक्षण के लिए अभियान चलाया है। मिशन के सहयोग से मध्यप्रदेश में शिक्षा, कृषि, पर्यावरण, जीवन निर्माण और नशामुक्ति के लिए गतिविधियाँ संचालित करने की योजना है।

पूज्य कमलेश दाजी ने मध्यप्रदेश में मुख्यमंत्री चौहान द्वारा पर्यावरण-संरक्षण, शिक्षा, कृषि आदि के क्षेत्र में संचालित गतिविधियों की प्रशंसा करते हुए कहा कि देश के हृदय क्षेत्र मध्यप्रदेश को हार्टफुल स्टेट के रूप में विकसित किया जाएगा। पूज्य दाजी ने कहा कि यदि व्यक्ति अशांत और चिंतित होगा तो वह सुखी रह ही नहीं सकता। सुख के लिए शांति आवश्यक है। शांति मनन से संभव है। मनन एकाग्र मस्तिष्क से संभव है, जो ध्यान से प्राप्त किया जा सकता है। अत: ध्यान से सुख का गहरा संबंध है।

छठ पूजा महापर्व कोलार में हर्षोल्लास से मनाया गया

भोपाल, डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी नगर कोलार में श्री यादे माता मंदिर अब्बास नगर, गेहूखेड़ा, दामखेड़ा और अन्य स्थान पर भोजपुरी समाज सहित रहवासियों ने बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया। वार्ड 83 में हुए कार्यक्रम के आयोजन समिति अध्यक्ष बलिराम पंडित के नेतृत्व में हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी मंदिर में बड़ी मात्रा में भोजपुरी समाज के लोगों छठ पूजन किया। वरुण पंडित द्वारा बताया की पहले घाट छोटा होने के कारण आयोजन में समस्या होती थी, समाज की मांग पर विधायक रामेश्वर शर्मा ने पूजन के लिए नवीन घाट बनवा दिया है, इसके लिए आज छठ पूजा के घाट पर समस्त भोजपुरी समाज के लोगों ने उनका आभार धन्यवाद किया। वरुण ने बताया भोजपुरी समाज एक मात्र ऐसा समाज है जो सूर्य देव की हर रूप की पूजा करता है डूबते सूर्य को अर्घ देने के साथ ही दूसरे दिन फिर उगते सूर्य को अर्घ देता है। छठ पूजा भोजपुरी समाज का सबसे बड़ा महापर्व है। इस अवसर पर जयप्रकाश पंडित, बिहारी शर्मा, मोहन पंडित, राजकुमार प्रजापति, अनिल पंडित, सुनील,शरद, विनोद, राहुल, कुशल और समाज के गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

Chath pooja kolar road

Chah pooja kolar road

भारत को संघर्षपूर्ण मुकाबले में साउथ अफ्रीका से मिली हार

भारत को संघर्षपूर्ण मुकाबले में साउथ अफ्रीका से मिली हा

 

रोहित शर्मा की कप्तानी में भारतीय क्रिकेट टीम ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ अपना तीसरा ग्रुप मैच पर्थ में खेला। इस मुकाबले में साउथ अफ्रीका ने भारत को डेविड मिलर व मार्करम की अर्धशतकीय पारी के दम पर हरा दिया। इस मैच में भारतीय टीम के कप्तान रोहित शर्मा ने टास जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया।

 

पहले बल्लेबाजी करते हुए टीम इंडिया ने 20 ओवर में 9 विकेट पर 133 रन बनाए और साउथ अफ्रीका को जीत के लिए 134 रन का टारगेट दिया। इसके जवाब में साउथ अफ्रीका ने 19.4 ओवर में 5 विकेट पर 137 रन बनाकर मैच में 5 विकेट से जीत दर्ज की। टीम इंडिया ने इससे पहले दो मैच जीते थे, लेकिन तीसरे मैच में उसे हार मिली और भारत की जीत की हैट्रिक पूरी नहीं हो सकी।

 

इस जीत के साथ ही साउथ अफ्रीका के तीन मैचों में 5 अंक हो गए और वो ग्रुप बी की अंकतालिका में पहले नंबर पर पहुंच गई तो वहीं टीम इंडिया 4 अंक के साथ दूसरे नंबर पर आ गई।

वडोदरा में एयरक्राफ्ट प्लांट की पीएम मोदी ने रखी आधारशिला

वडोदरा में एयरक्राफ्ट प्लांट की पीएम मोदी ने रखी आधारशिल

 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को गुजरात के वडोदरा में टाटा-एयरबस के C-295 ट्रांसपोर्ट एयरक्राफ्ट मैन्युफैक्चरिंग प्लांट की आधारशिला रखी। इस दौरान प्रधानमंत्री ने अपने संबोधन में कहा कि वडोदरा में विमान निर्माण सुविधा विमानन क्षेत्र में आत्मनिर्भर बनने की दिशा में भारत की एक बड़ी छलांग है। पीएम मोदी ने यहां जनसभा को संबोधित करते हुए कहा, ‘हम एयरक्रफ्ट कैरियर, सबमरीन बना रहे हैं। मेक इन इंडिया, मेक फॉर द ग्लोब के मंत्र पर आगे बढ़ रहा भारत, आज अपने सामर्थ्य को और बढ़ा रहा है। अब भारत, ट्रांसपोर्ट प्लेन्स का भी बहुत बड़ा निर्माता बनेगा. आज भारत में इसकी शुरुआत हो रही है।’

गुजरात के मोरबी में केबल पुल टूटने से नदी में गिरे सैकड़ों लोग

गुजरात के मोरबी में केबल पुल टूटने से नदी में गिरे सैकड़ों लो

 

गुजरात के मोरबी इलाके में रविवार की शाम एक बड़ा हादसा हो गया। यहां भीड़ की वजह से मच्छु नदी पर बना केबल पुल टूट गया। इसकी वजह से पुल पर मौजूद कई लोग नदी में गिर गये। इस हादसे में बड़ी संख्या में लोगों के डूबने या घायल होने की आशंका है। लेकिन प्रशासन ने इस बारे में अभी कोई जानकारी नहीं दी है। राज्य प्रशासन ने जानकारी मिलते ही फौरन राहत एवं बचाव कार्य शुरु कर दिया है। रेस्क्यू टीमों ने कई लोगों को नदी से निकालकर अस्पताल भेज दिया है, जबकि अन्य लोगों की तलाश जारी है। मीडिया सूत्रों के मुताबिक रविवार को छुट्टी का दिन होने के चलते आज यहां काफी भीड़भाड़ थी। गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने इस हादसे पर दुख जताया है।

फिल्म दिल तो पागल है के 25 वर्ष पूरे होने पर माधुरी दीक्षित ने किया डांस

फिल्म दिल तो पागल है के 25 वर्ष पूरे होने पर माधुरी दीक्षित ने किया डांस

दिल तो पागल है फिल्म को रिलीज होकर 25 वर्ष पूरे हो गए हैं। इस अवसर पर माधुरी दीक्षित ने एक डांसिंग रील वीडियो शेयर किया है। वहीं करिश्मा कपूर ने एक पोस्ट शेयर की है। इसमें शाह रुख खान और वह नजर आ रही है।

 

फिल्म दिल तो पागल है के 25 वर्ष पूरे हुए है

रविवार को करिश्मा कपूर, माधुरी दीक्षित और शाह रुख खान अभिनीत फिल्म दिल तो पागल है के 25 वर्ष पूरे हुए। करिश्मा कपूर ने फिल्म के सेट से कई तस्वीरें शेयर की है। इसके साथ उन्होंने लिखा है, ‘यादें हमेशा की।’ पहली तस्वीर में करिश्मा कपूर फिल्म के सेट पर आईकॉनिक पोज देते हुए नजर आ रही है। वहीं दूसरी तस्वीर में वह यश चोपड़ा के साथ है। वहीं तीसरी और चौथी तस्वीर में वह शाह रुख खान और माधुरी दीक्षित के साथ नजर आ रही है।

रामेश्वर शर्मा को शिवराज ने बताया विकास पुरुष

भोपाल, हुजूर विधानसभा के क्षेत्र में आने वाले डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी नगर के मुख्य मार्ग कोलार रोड सिक्स लेन निर्माण के भूमिपूजन कार्यक्रम में मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने भूमिपूजन किया। उनके साथ पीडब्ल्यूडी मंत्री गोपाल भार्गव भी उपस्थित रहे।

 

मुख्यमंत्री शिवराज ने कार्यक्रम में विधायक रामेश्वर शर्मा की प्रशंसा करते हुए कहा की कोलार हो, श्यामा प्रसाद हो, बैरागढ़ हो या बाकी क्षेत्र हो रामेश्वर शर्मा विकास पुरुष है उनके दिल में तड़प है जो रामेश्वर जी को चैन से बैठने नही देती एक काम पूरा होता नहीं तीन चार की सूची और आ जाती है, अभी देखा 222 करोड़ का ये करवा लिया और हजार एक करोड़ के ये भी गिनवा दिए ये भी होना है ये भी होना है, सचमुच में ऐसा विधायक होता है, विकास भी होता है, जनता के कल्याण के काम मे चार चांद लग जाते है।

शिक्षा क्षेत्र में सीएम राइज स्कूल एक नई सामाजिक क्रांति – मुख्यमंत्री चौहान

 

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि शिक्षा के क्षेत्र में सीएम राइज योजना एक नई सामाजिक क्रांति है। इस योजना से शासकीय स्कूलों को सर्वसुविधा तथा संसाधनयुक्त बनाया जा रहा है। नये भवन बनाये जा रहे हैं। योग्य एवं कुशल, कर्मठ तथा लगनशील शिक्षकों की व्यवस्था कर गुणवत्तापूर्ण शिक्षा देने की व्यवस्था शुरू की गई है। सीएम राइज स्कूलों में स्मार्ट क्लास,लायब्रेरी, प्रयोगशाला, खेल मैदान सहित अन्‍य सभी जरूरी सुविधाएँ उपलब्ध करायी जायेंगी। सरकारी स्कूलों को प्रायवेट स्कूलों से बेहतर बनाया जायेगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकारी स्कूलों के अध्यापकों एवं बच्चों में योग्यता और प्रतिभा की कोई कमी नहीं है। उन्हें सिर्फ अवसर और सुविधाएँ देने की जरूरत है। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में शिक्षाकर्मी कल्चर को समाप्त किया गया है। शिक्षकों को बेहतर सम्मान और सुविधाएँ प्रदान की जा रही हैं।

 

मुख्यमंत्री चौहान आज इंदौर में राज्य स्तरीय समारोह में प्रदेश में शिक्षण सुविधाओं को सुदृढ़ बनाने, विस्तारित करने और गुणवत्तापूर्ण शिक्षण की उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिये सीएम राइज योजना में 2519 करोड़ रूपये की लागत से प्रदेश में बनने वाले 69 सीएम राइज स्कूलों के नवीन भवन का भूमि-पूजन कर रहे थे।

भारत का अद्वैत दर्शन करायेगा विश्व को शाश्वत शांति का दिग्दर्शन : मुख्यमंत्री चौहान

भारत का अद्वैत दर्शन करायेगा विश्व को शाश्वत शांति का दिग्दर्शन : मुख्यमंत्री चौहान

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि आज भौतिकता की अग्नि में दग्ध विश्व मानवता को शाश्वत शांति के पथ का दिग्दर्शन अपने अद्वैत दर्शन के माध्यम से भारत ही कराएगा। आज विश्व जिन विवादों में घिरा है, उनका हल भारत के पास है। हमारा दर्शन विश्व शांति और विश्व-कल्याण का है। हमारी विचारधारा “वसुधैव कुटुंबकम” एवं “सर्वे भवंतु सुखिन:” की है।

 

मुख्यमंत्री चौहान आज डेली कॉलेज इंदौर में प्रज्ञा प्रवाह के संयोजन में आयोजित यंग थिंकर्स कॉन्क्लेव में शामिल हुए। कॉन्क्लेव में भारतीय चिंतन के विषय में युवा चिंतकों ने अपने विचार रखे। मुख्य वक्ता प्रज्ञा प्रवाह के संयोजक जे. नंदकुमारम, जस्टिस सुबोध अभ्यंकर, राजीव गांधी प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर सुनील कुमार गुप्ता, देवी अहिल्या विश्व विद्यालय की कुलपति प्रोफेसर रेणु जैन, पाणिनी वैदिक विद्यापीठ के कुलपति प्रोफेसर विजय कुमार मेनन, डॉ. अखिलेश कुमार पांडे और महापौर पुष्यमित्र भार्गव उपस्थित थे। कार्यक्रम का शुभारंभ माँ सरस्वती के पूजन से हुआ। मुख्यमंत्री चौहान का स्वागत डेली कॉलेज के अध्यक्ष विक्रम पवार ने किया। कॉन्क्लेव में समूचे भारत के 500 युवा शिरकत कर रहे हैं।

 

मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि हमारा अद्वैत दर्शन कहता है कि प्रत्येक जड़ और चेतन में एक ही चेतना है, हर आत्मा में परमात्मा है। अहम् ब्रह्मास्मि। मैं और तुम एक है। सभी एक हैं। यह जानने के बाद और कुछ जानने के लिए शेष नहीं रह जाता। हम प्रकृति की पूजा करते हैं, नदियाँ हमारे लिए माता हैं।

 

मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि भारत के दर्शन की गहराइयों में जाएँ तो विश्व के सारे विवादों का हल भारत के पास है। जिस प्रकार हमारे शरीर, मन, बुद्धि और आत्मा होते हैं, उसी प्रकार समाज के भी शरीर, मन, बुद्धि और आत्मा होते हैं। पूरी धरती और और उस पर रहने वाले शरीर है, सामूहिक संकल्प (मेरा देश, देश भक्ति) मन है, संविधान बुद्धि है और सबका कल्याण आत्मा है। सबके कल्याण में ही सारे विवादों का हल है।

सामंथा रुथ प्रभु को हुई ये खतरनाक बीमारी

साउथ एक्ट्रेस सामंथा रुथ प्रभु (Samantha Ruth Prabhu) लोकप्रिय अभिनेत्रियों में से एक है। समांथा सोशल मीडिया पर एक्टिव नजर आती हैं। वह सोशल मीडिया पर फोटोज और वीडियो शेयर कर अपने फैंस से जुड़ी रहती हैं। सामंथा को मायोसिटिस (Myositis) का पता चला था। हाल ही में उनकी अपकमिंग फिल्म ‘यशोदा’ (Yashodha) का ट्रेलर रिलीज हुआ। इस मौके पर सामंथा प्रभु ने सभी का शुक्रिया अदा करते हुए एक पोस्ट शेयर किया।

 

सामंथा रुथ प्रभु ने इस पोस्ट को अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। लिखा कि यशोदा के ट्रेलर को जबरदस्त रिएक्शन मिला। ये प्यार और जुड़ाव मैं आपके साथ साझा करती हूं। मुझे जिंदगी में आने वाली चुनौतियों का सामना करने की ताकत देता है। उन्होंने लिखा, ‘मुझे कुछ महीने पहले मायोसिटिस नाम की एक ऑटोइम्यून स्थिति (Autoimmune Condition) के बारे में पता चला है। मैंने सोचा कि मैं जल्द ही इस बीमारी से उबर जाऊंगी और यह खबर आपके साथ शेयर करूंगी।’

PM-USP CSSS Scholarship Renewal 2026-27

PM-USP CSSS Scholarship Renewal 2026-27: 31 अक्टूबर तक करें आवेदन, जानें पात्रता, जरूरी दस्तावेज...

0
भोपाल | KOLAR18.COM | Social Welfare & Education News कॉलेज और विश्वविद्यालय में पढ़ाई कर रहे विद्यार्थियों के लिए छात्रवृत्ति से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी सामने...
Women and Child Development;

महिला एवं बाल विकास पर केंद्र-राज्य मंथन, पोषण और महिला सुरक्षा पर फोकस

0
नई दिल्ली। महिला एवं बाल विकास मंत्रालय का दो दिवसीय विभागीय सम्मेलन 8 और 9 अक्टूबर 2026 को नई दिल्ली में आयोजित किया जा...
yogi modi modal

उत्तर प्रदेश Social Welfare योजनाएं 2026: पेंशन, छात्रवृत्ति और सरकारी योजनाओं की जानकारी

0
पेंशन, छात्रवृत्ति, महिला कल्याण, दिव्यांगजन सहायता और गरीब परिवारों के लिए प्रमुख सरकारी योजनाओं की संक्षिप्त जानकारी उत्तर प्रदेश में सामाजिक कल्याण योजनाओं का दायरा...
maaldhari-family

गुजरात में मालधारी परिवारों के पुनर्वास की नई योजना: ₹15 लाख सहायता, 100 वर्ग...

0
गुजरात। गुजरात सरकार ने बर्दा वन्यजीव अभयारण्य (Barda Wildlife Sanctuary) में रहने वाले मालधारी परिवारों के स्वैच्छिक पुनर्वास के लिए नई योजना की घोषणा...
mann ki baat 1st episode

विजयादशमी के दिन शुरू हुई थी ‘मन की बात’: 3 अक्टूबर 2014 से सितंबर...

0
विशेष जानकारी | मन की बात पहले 14 मिनट के प्रसारण से 100वें एपिसोड और 2026 के आधिकारिक रेडियो आर्काइव तक की महत्वपूर्ण तारीखें। शुरुआत 3 अक्टूबर 2014 अवसर विजयादशमी पहला...