जैत ग्राम में खेड़ा माता और हनुमान मंदिर में मुख्यमंत्री चौहान ने पूजा की

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने सपत्नीक अपने गृह ग्राम जैत में खेड़ा माता मंदिर, हनुमान मंदिर और माँ नर्मदा घाट पर पूजा-अर्चना की। उन्होंने पूजा-अर्चना कर देश एवं प्रदेश के नागरिकों की सुख-समृद्धि की कामना की। मुख्यमंत्री चौहान ने सभी ग्रामवासियों को दीपावली की शुभकामनाएँ दी। इस दौरान वे अपने पैतृक निवास भी पहुँचे और परिजन से भेंट की।

मुख्यमंत्री ने भाईदूज पर स्व-सहायता समूह की बहनों से किया वर्चुअली संवाद

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि स्व-सहायता समूह की बहनों ने अपनी कार्य-क्षमता, परिश्रम और लगन से इतिहास रचा है। घूँघट में रहने और चूल्हे-चौके तक सीमित बहने आज स्व-सहायता समूह से आत्म-निर्भर हुई हैं और स्वयं दुकानों से लेकर वाहन तक चला रही हैं। उनके जीवन में आया सकारात्मक बदलाव और उनकी प्रगति हम सबके लिए प्रसन्नता का विषय है। समूहों की बहनों की यह पहल अनुकरणीय है। बहनों के सुख, प्रसन्नता और प्रगति में ही मेरे जीवन की सार्थकता है।
मुख्यमंत्री चौहान भाईदूज पर प्रदेश की महिला स्व-सहायता समूह की बहनों से निवास कार्यालय से वर्चुअली संवाद कर रहे थे। मुख्यमंत्री चौहान ने बहनों को दीपावली की शुभकामनाएँ दी और जाना कि धनतेरस का त्यौहार कैसा रहा और बहनों ने क्या-क्या खरीदा। संवाद कार्यक्रम से सभी जिला मुख्यालयों से समूह की बहने जुड़ी। मुख्यमंत्री चौहान ने राजगढ़, मण्डला, शहडोल, रीवा और देवास की बहनों से बातचीत की। निवास कार्यालय पर प्रमुख सचिव पंचायत एवं ग्रामीण विकास उमाकांत उमराव भी उपस्थित थे।
हमें आगे बढ़ने की चाह को कभी कम नहीं होने देना है
मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि समूह से प्रगति की राह पर अग्रसर बहने निरंतर गतिविधियों का विस्तार करें, इस उद्देश्य से राज्य शासन सभी आवश्यक व्यवस्थाएँ कर रहा है। समूहों को स्कूलों के गणवेश बनाने का दायित्व सौंपा गया है। इस कार्य में समूह की बहने कपड़ा खरीदने तथा अन्य प्रक्रियाओं के संबंध में किसी के बहकावे में न आएँ। समूह की गतिविधियों के संबंध में बहनों द्वारा स्वयं निर्णय लिया जाए। समूह का लोन चुकाने के बाद अधिक लोन लेने के लिए बैंक में आवेदन करें और अपनी गतिविधियों का निरंतर विस्तार करें। मुख्यमंत्री चौहान ने सभी समूहों को पोषण वाटिका विकसित करने के लिए प्रेरित किया।
13 सूत्र और 30 बिन्दुओं का निरंतर अनुसरण करें बहने
मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि अधिक से अधिक शासकीय खरीदी स्व-सहायता समूहों से कराने के लिए प्रयास जारी हैं। समूहों को अपने उत्पादों की गुणवत्ता की ओर विशेष ध्यान देना चाहिए। इससे समूह की गतिविधियाँ और आय बढ़ेंगी। हमें यह प्रयास करना है कि समूह के उत्पादों की माँग देश के साथ दुनिया में भी हो। मुख्यमंत्री चौहान ने बहनों से आजीविका मिशन के 13 सूत्र और 30 बिन्दुओं का निरंतर अनुसरण करने का आहवान किया।

जनता की जिंदगी बदलने का अभियान है “मुख्यमंत्री जन-सेवा अभियान”: मुख्यमंत्री चौहान

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि “मुख्यमंत्री जन-सेवा अभियान” जनता की जिंदगी बदलने का अभियान है और मेरा मकसद है कि नागरिकों को सरकारी दफ्तरों के चक्कर नहीं लगाना पड़े। पंचायत स्तर पर लगने वाले शिविर में ही उनको शासन की योजनाओं का शत-प्रतिशत लाभ मिले। मुख्यमंत्री चौहान गुरुवार को सीहोर जिले के जैत ग्राम में मुख्यमंत्री जन-सेवा अभियान के शिविर में ग्रामीणों से अनौपचारिक संवाद कर रहे थे। सांसद रमाकांत भार्गव और जैत सहित सरदार नगर, मछवाई, डोबी, नारायणपुर और बोरना पंचायत के ग्रामीण भी मौजूद थे।
मुख्यमंत्री चौहान ने शिविर में प्राप्त सभी आवेदनों में संबंधित आवेदक को मंच पर बुला कर उनकी समस्याओं का निराकरण किया और पात्र व्यक्तियों को योजनाओं में शामिल कर लाभान्वित करने के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि अधिकारियों के साथ जन-प्रतिनिधि मिल कर जनता की जिंदगी बदलने का काम करें। मुख्यमंत्री ने कहा कि विकास के काम के साथ हितग्राही मूलक योजनाओं के लाभ के लिए सभी मिल कर काम करें और लोगो की जिंदगी में बदलाव लाएँ।
जैत के गौरव पर लिये संकल्पों की पूर्ति की जानकारी ली
मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि सभी पंचायत अपने गौरव दिवस की तारीख तय कर कार्यक्रम करें। उन्होंने जैत के गौरव दिवस पर लिए गए संकल्पों की पूर्ति की जानकारी ली। कलेक्टर ने बताया कि नर्मदा नदी पर 4 करोड़ 88 लाख रूपये की लागत से घाट बनाने का काम शुरू हो गया है। जैत के बायपास के लिए निजी भूमि का अधिग्रहण हो चुका है। ग्राम के 80 प्रतिशत लोगों के आयुष्मान कार्ड बनने के साथ आवास प्लस में पात्रों के नाम जोड़े गए है। जैत में 15 स्व-सहायता समूह बनाए गए है और समूहों को 70 लाख बैंक लिंकेज तथा प्रशिक्षण देकर रोजगार से भी जोड़ा है। ग्राम में स्वच्छता पर भी काफी काम हुआ है। शत-प्रतिशत घरों में शौचालय बनाए गए है। कचरा कलेक्शन के लिए नया वाहन भी दिया गया है।
24 गाँव के लिये 102 करोड़ की सिंचाई योजना
मुख्यमंत्री चौहान ने उद्यम क्रांति सहित रोजगार योजनाओं में भी युवाओं को लाभान्वित करने, किसानों को उपार्जित धान का भुगतान करने, बिजली की उपलब्धता का सर्वेक्षण कर खंबे लगवाने, संबल सहित अन्य सामाजिक सुरक्षा योजनाओं का लाभ देने के निर्देश दिए। उन्होंने ग्रामीणों को बताया कि 24 गाँव में सिंचाई के लिए 102 करोड़ रूपये की सिंचाई योजना स्वीकृत की गई है।
जैत में विकसित होगा खेल मैदान
मुख्यमंत्री चौहान ने बच्चों के आवेदन पर विशेष ध्यान देते हुए कलेक्टर को निर्देश दिए कि गाँव में खेल मैदान विकसित किया जाये और नवंबर और दिसंबर में खेल प्रतियोगिताएँ भी करवाई जाएँ। उन्होंने संभागायुक्त को कुमारी नीतू साहू को अनुकम्पा नियुक्ति देने के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने नशामुक्ति अभियान का जिक्र करते हुए कहा कि क्षेत्र में सख्ती से नशे के कारोबार को रोकें। उन्होंने अपराध पर नियंत्रण के पुलिस को भी निर्देश दिए।
ग्रामीणों से जानी योजनाओं के क्रियान्वयन की स्थिति
मुख्यमंत्री चौहान ने शिविर में ग्रामीणों से चर्चा कर योजनाओं के क्रियान्वयन की मैदानी स्थिति भी जानी। उन्होंने एक आवेदक से नामांतरण एवं बंटवारे की जानकारी ली। मुख्यमंत्री ने कहा कि मेरी कसम खाओ कि इस काम के लिये कोई पैसा नहीं देना पड़ा। उन्होंने कहा कि नागरिकों को सुशासन देने के लिये ही मुख्यमंत्री जन-सेवा अभियान में गाँव-गाँव शिविर लगाये जा रहे हैं। हमारा मकसद है कि ग्रामीणों को सरकारी काम के लिए दफ्तरों के चक्कर न लगाना पड़े।
मोबाइल टॉवर के लिये मुन्नीबाई ने दी अपनी भूमि
मुख्यमंत्री चौहान से ग्राम जैतवासियों ने मोबाइल टॉवर लगाने की मांग रखी। शासकीय भूमि उपलब्ध न होने पर गाँव की मुन्नी बाई ने मोबाइल टॉवर लगाने के लिये अपनी निजी भूमि देने की बात कही। मुन्नीबाई की इस सहृदयता से मुख्यमंत्री श्री चौहान सहित सभी ग्रामीण अभिभूत हो उठे।

मध्य प्रदेश विधानसभा का दिसंबर में हो सकता है दो दिवसीय विशेष सत्र

भोपाल । आजादी के अमृत महोत्सव के अंतर्गत मध्य प्रदेश विधानसभा का दो दिवसीय विशेष सत्र दिसंबर में आयोजित किया जा सकता है। विधानसभा अध्यक्ष गिरीश गौतम ने इसके लिए राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु को आमंत्रित किया है। अभी उनकी अनुमति और आने का कार्यक्रम तय नहीं हुआ है पर विधानसभा सचिवालय ने तैयारियां प्रारंभ कर दी हैं।
विधानसभा अध्यक्ष ने बताया कि राष्ट्रपति से सौजन्य भेंट कर उन्हें आजादी के अमृत महोत्सव के अंतर्गत किए जाने वाले कार्यक्रम के लिए आमंत्रित किया है। विधिवत स्वीकृति की प्रतीक्षा है। विशेष सत्र दो दिन का होगा। इसमें महिला सशक्तीकरण, युवाओं को भूमिका सहित अन्य विषय पर विचार-विमर्श होगा। इसके लिए अन्य वक्ता भी आमंत्रित किए जाएंगे। सचिवालय ने इसकी तैयारी प्रारंभ कर दी है।
दिसंबर में होगा शीतकालीन सत्र
उधर, विधानसभा का शीतकालीन सत्र भी दिसंबर में होगा। संसदीय कार्य विभाग ने इसकी तैयारी प्रारंभ कर दी है। इसमें वित्तीय वर्ष 2022-23 के लिए द्वितीय अनुपूरक अनुमान (बजट) प्रस्तुत किया जाएगा। साथ ही नगर पालिक विधि संशोधन सहित अन्य संशोधन विधेयक भी प्रस्तुत किए जाएंगे। इसके लिए सभी विभागों से अपूर्ण उत्तर, आश्वासन की पूर्ति की जानकारी सचिवालय को भेजने, लोक लेखा समिति की कंडिकाओं का निराकरण करने और समय से संशोधन विधेयक प्रस्तुत किए जाने की सूचना देने के लिए कहा गया है।

अग्निवीर भर्ती रैली में शारीरिक परीक्षा में चयनित 350 अभ्यर्थियों के दस्तावेज फर्जी होने का शक

ग्वालियर । अग्निवीर भर्ती रैली के अंतर्गत ग्वालियर और चंबल अंचल सहित प्रदेश के 14 जिलों के युवकों की शारीरिक परीक्षा संपन्न हो चुकी है। शारीरिक परीक्षा में चयनित 350 अभ्यर्थी ऐसे हैं, जिनके आधार कार्ड से लेकर अंकसूची एवं अन्य दस्तावेज संदेह के घेरे में हैं। इन दस्तावेजों की पड़ताल सेना के अधिकारी करा रहे हैं।
सेना के अधिकारियों ने इन दस्तावेजों का सत्यापन कराने के लिए शिक्षा बोर्ड और अन्य विभागों को पत्राचार शुरू कर दिया है। वहीं 900 अभ्यर्थी ऐसे हैं, जो मेडिकल चेकअप के दौरान अटक गए हैं। इनका मेडिकल चेकअप सेना के अलग-अलग अस्पतालों में चल रहा है। आगामी एक माह में इन परीक्षार्थियों की पड़ताल पूरी हो जाएगी, इसके बाद जो सही पाए जाएंगे, उन्हें ही लिखित परीक्षा के लिए प्रवेश पत्र जारी किए जाएंगे।
7 अक्टूबर से 20 अक्टूबर तक ग्वालियर, शिवपुरी, गुना, श्योपुर, अशोकनगर, मुरैना, दतिया, भिंड, दमोह, सागर, पन्ना, टीकमगढ़, छतरपुर, निवाड़ी जिले के अभ्यर्थियों की शारीरिक परीक्षा हुई। इसमें से करीब चार हजार ऐसे अभ्यर्थी हैं, जो शारीरिक परीक्षा उत्तीर्ण कर चुके हैं। कई परीक्षार्थी ऐसे थे, जो शारीरिक परीक्षा में तो उत्तीर्ण हो गए, लेकिन मेडिकल में पूरी तरह अनफिट हो गए।
करीब 900 परीक्षार्थी ऐसे हैं, जिनका स्वास्थ्य परीक्षण भर्ती रैली स्थल पर ही किया गया, लेकिन स्पेशलिस्ट के ओपिनियन की जरूरत के चलते इन्हें आर्मी अस्पताल भेजा गया है। आर्मी के जबलपुर, भोपाल, ग्वालियर और सागर स्थित अस्पताल में इनका चेकअप जारी है।
वहीं शारीरिक और मेडिकल परीक्षा में चयनित 350 ऐसे उम्मीदवार हैं, जिनके दस्तावेज फर्जी होने का शक है। इसलिए जहां से इन लोगों ने परीक्षा उत्तीर्ण की है, वहां से सत्यापन कराया जा रहा है। आधार कार्ड, मूल निवासी और अन्य दस्तावेज की जांच के लिए संबंधित विभागों को पत्र लिखे गए हैं। नवंबर माह में यह प्रक्रिया पूरी कर इसके बाद प्रवेश पत्र जारी होंगे। अभी जो परीक्षार्थी शारीरिक और मेडिकल परीक्षा में सफल हो चुके हैं, उन्हें प्रवेश पत्र जारी भी कर दिए गए हैं।

मध्यप्रदेश के 41 जिला अस्पतालों में शुरू होगी डिजिटल एक्सरे की सुविधा

भोपाल । अगले साल जनवरी तक प्रदेश के 41 जिला अस्पतालों में डिजिटल एक्सरे की सुविधा शुरू हो जाएगी। इसके लिए मशीनें खरीदने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। एक अस्पताल में मशीन लगाने का खर्च करीब एक करोड़ रुपये आएगा। इसका बड़ा फायदा मरीजों को होगा। साधारण एक्सरे के मुकाबले डिजिटल की गुणवत्ता बेहतर होती है। छोटे फ्रैक्चर इसमें आसानी से दिख जाते हैं। कंप्यूटर स्क्रीन पर एक्सरे को जरूरत के अनुसार बड़ा करके और अलग-अलग एंगल से देखा जा सकेगा। इसके जरिए 10 मिनट में जांच की पूरी प्रक्रिया हो जाएगी।
जिला अस्पतालों में हास्पिटल मैनेजमेंट इंफारमेशन सिस्टम (एचएमआइएस) शुरू होने पर फिल्म लेने की जरूरत भी नहीं पड़ेगी। मरीज का आइडी नंबर डालने पर स्क्रीन पर एक्सरे दिख जाएगा। अभी भोपाल समेत प्रदेश के 10 जिला अस्पतालों में यह सुविधा है। इस तरह अब प्रदेश के सभी जिला अस्पतालों में डिजिटल एक्सरे की सुविधा हो जाएगी।

कांग्रेस के चुने गए राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की सोनिया गांधी ने की तारिफ

पिछले दिनों कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष चुने गए मल्लिकार्जुन खड़गे ने बुधवार को विधिवत कार्यभार संभाल लिया। दिल्ली स्थित पार्टी के राष्ट्रीय मुख्यालय में पहले सोनिया गांधी के स्थान पर मल्लिकार्जुन खड़गे की नेमप्लेट लगी। फिर तमाम बड़े नेताओं की मौजूदगी में उन्होंने अध्यक्ष पद की कुर्सी संभाली। इस मौके पर सोनि गांधी, राहुल गांधी और प्रियंका वाड्रा मौजूद रहे। नीचे देखिए तस्वीरें। बतौर राष्ट्रीय अध्यक्ष खड़गे ने अपने पहले भाषण में सोनिया गांधी की खूबा तारीफ की। मनमोहन सिंह सरकार के दौरान किए गए कार्यों के पीछे भी सोनिया गांधी की अहम भूमिका बताई। खड़गे ने कहा है कि मैं आज बहुत भावुक हूं कि एक सामान्य कार्यकर्ता अध्यक्ष बन गया है।
इससे पहले मल्लिकार्जुन खड़गे सुबह दिल्ली में राजघाट पर गए और महात्मा गांधी की समाधि पर श्रद्धासुमन अर्पित किए। इस दौरान भी पार्टी के कई वरिष्ठ नेता साथ रहे। मल्लिकार्जुन खड़गे ने दिल्ली में कार्यभार संभालेंगे के बाद केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक ली। इस बैठक में गुजरात पर चर्चा हुई, जहां इसी साल विधानसभा चुनाव होने हैं। जानकारी के मुताबिक, मल्लिकार्जुन खड़गे (Mallikarjun Kharge) ने टिकट वितरण पर भी मंथन किया।
Mallikarjun Kharge के कार्यभार संभालने से पहले राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने बयान दिया। गहलोत ने दिल्ली में कहा, आखिरी मिनट तक राहुल गांधी को पार्टी अध्यक्ष बनाने की कोशिश की गई क्योंकि वही मोदी और उनकी सरकार को चुनौती दे सकते हैं। आज एक नई शुरुआत है। हम मल्लिकार्जुन खड़गे जी को बधाई देते हैं और पार्टी को मजबूत करने के लिए काम करेंगे।

FMCG कंपनी यूनिलीवर (Unilever) को FDA का नोटिस

दुनिया की जानी मानी FMCG कंपनी यूनिलीवर (Unilever) ने यूएस मार्केट से अपने तमाम प्रोडक्ट्स वापस लेने के निर्देश दिये हैं। Unilever कंपनी ने Dove, Nexxus, Suave, TIGI और TRESemme, Aerosol ड्राई शैंपू को अमेरिकी बाजार से वापस मंगा लिया है। दरअसल, अमेरिका फूड एंड ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन (US Food and Drug Administration- FDA) के अनुसार इस कंपनी के कई शैंपू ब्रांड्स में कैंसर पैदा करने वाला केमिकल पाया गया है। इनकी रिपोर्ट के मुताबिक, ड्राई शैंपू में बेंजीन (Benzene) की मौजूदगी पाई गई है, जिससे कैंसर होने की आशंका जताई गई है। फूड एंड ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन ने अपने वेबसाइट पर ऐसे तमाम ब्रांड्स के नाम पोस्ट किये हैं। उसके बाद कंपनी ने बाजार से नेक्सस, सुवे, ट्रेसमे और टिगी जैसे कई ब्रांड्स के प्रोडक्ट्स रिकॉल करने के निर्देश दिये हैं।
FDA का नोटिस
अमेरिका फूड एंड ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन (US Food and Drug Administration- FDA) के अनुसार ये प्रॉडक्ट्स अक्टूबर 2021 से पहले बनाए गए थे। इन्हें पूरे देश में रिटेलर्स को डिस्ट्रीब्यूट किए थे। इनमें Dove Dry Shampoo Volume and Fullness, Dove Dry Shampoo Fresh Coconut, Nexxus Dry Shampoo Refreshing Mist और Suave Professionals Dry Shampoo Refresh and Revive शामिल हैं। FDA ने अपने रिकॉल नोटिस में कहा कि ड्राई शैंपू में बेंजीन (Benzene) की मौजूदगी पाई गई है और बेंजीन कई तरह से इंसान के शरीर में जा सकती है। यह सूंघने, मुंह के जरिए और स्किन के जरिए शरीर में जा सकती है। इससे ल्यूकेमिया (Leukemia) और ब्लड कैंसर (Blood Cancer) हो सकता है। FDA का कहना है कि लोगों को ऐसे प्रॉडक्ट्स का इस्तेमाल बंद करना चाहिए।
सेहत से खिलवाड़?
यह पहली बार नहीं है, जब स्प्रे-ऑन ड्राई शैम्पू पर सवाल उठे हैं। कंपनी ने अपने प्रोडक्ट्स में पाए जाने वाले बेंजीन की मात्रा जारी नहीं की है। लेकिन यूनिलीवर ने कहा है कि उसने सावधानी बरतते हुए सभी प्रोडक्ट्स वापस मंगा लिये हैं। लेकिन इस मामले ने पर्सनल केयर वाले प्रोडक्ट्स की सेफ्टी पर फिर से सवाल खड़ा कर दिया है। पिछले डेढ़ साल में जॉनसन एंड जॉनसन समेत कई कंपनियों के प्रोडक्ट्स में खतरनाक मात्रा में केमिकल की बात सामने आ चुकी है। महाराष्ट्र FDA ने जॉनसन एंड जॉनसन के बेबी पाउडर का लाइसेंस भी कैंसिल कर दिया है।

बेटी मालती संग प्रियंका चोपड़ा ने मनाई दिवाली

बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा और उनके पति फेमस एक्टर और सिंगर निक जोनस इस समय अपना पेरेंट्स का रोल काफी इंजॉय कर रहे हैं। ये कपल जनवरी 2020 में सरोगेसी के जरिए पेरेंट्स बने थे। उन्होंने अपनी बेटी मालती मैरी का वेलकम किया था। प्रियंका और उनके पति अक्सर अपने फैंस को अपनी बेटी की झलक दिखाते रहते हैं। वहीं इसी बीच हमेशा की तरह इस साल भी प्रियंका और निक ने दिवाली का सेलिब्रेशन किया। ये दिवाली प्रियंका की बेटी की पहली दिवाली थी। उनके इस सेलिब्रेशन की तस्वीरें सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही हैं।
प्रियंका की बेटी की पहली दिवाली
प्रियंका-निक ने इस साल अपनी बेटी मालती के साथ पहली दिवाली सेलिब्रेट की है। हाल ही में निक जोनस ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपने फैंस के साथ अपनी बेटी और अपनी पत्नी प्रियंका की दिवाली सेलिब्रेशन की तस्वीरें शेयर की हैं।

टी-20 विश्व कप में आयरलैंड ने किया उलटफेर

ऑस्ट्रेलिया में खेले जा रहे टी-20 विश्व कप में एक और बड़ा उलटफेर देखने को मिला है। वर्षा बाधित मैच में आयरलैंड ने इंग्लैंड को 5 विकेट से मात दे दी। फैसला डकवर्थ लुईस पद्धति से हुआ। इंग्लैंड ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। आयरलैंड की टीम पूरे 20 ओवर भी नहीं खेल पाई और 19.2 ओवर में 157 रन पर आउट हो गई। जवाब में बारिश के कारण खेल रोके जाने तक इंग्लैंड ने 14.3 ओवर में पांच विकेट के नुकसान पर 105 रन बना लिए थे। बारिश के कारण मैच दोबारा शुरू नहीं हो सका और डकवर्थ लुईस पद्धति से आयरलैंड को 5 रन से विजयी घोषित कर दिया गया। इससे पहले इसी विश्व कप में नामीबिया ने श्रीलंका को हरा दिया था।
Melbourne Cricket Ground पर खेले गए इस मुकाबले में आयरलैंड की ओर से कप्तान एंडी बलबिरनी ने सबसे ज्यादा 62 रन बनाए। उन्होंने 47 गेंदों का सामना किया और अपनी पारी में 5 चौके और 2 छक्के लगाए। वहीं विकेटकीपर बल्लेबाज लोर्कन टकर ने 27 गेंद पर 34 रनों की पारी खेली। इंग्लैंड की ओर से मार्क वुड और लियाम लिविंगस्टोन ने 3-3 विकेट लिए।
158 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी इंग्लिश टीम की शुरुआत अच्छी नहीं हुई। नियमित अंतराल पर उसके विकेट गिरते रहे, जिसका खामियाजा हार के रूप में उठाना पड़ा। सलामी बल्लेबाज जोस बटलर बिना कोई रन बनाए पवेलियन लौट आए। इसके बाद दूसरे सलामी बल्लेबाज एलेक्स हेल्स भी सिर्फ 7 रन बना सके। बेन स्टोक्स 6 रन पर बोल्ड आउट हो गए। डाबिन मलान ने जरूर 35 रन बनाए। हैरी बुक ने 18 रन का योगदान दिया। बारिश के कारण खेले रोके जाते समय मोईन अली 24 रन और लियाम लिविंगस्टोन 1 रन पर खेल रहे थे। आयरलैंड के कप्तान एंडी बलबिरनी को मैन ऑफ द मैच चुना गया।

PM-USP CSSS Scholarship Renewal 2026-27

PM-USP CSSS Scholarship Renewal 2026-27: 31 अक्टूबर तक करें आवेदन, जानें पात्रता, जरूरी दस्तावेज...

0
भोपाल | KOLAR18.COM | Social Welfare & Education News कॉलेज और विश्वविद्यालय में पढ़ाई कर रहे विद्यार्थियों के लिए छात्रवृत्ति से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी सामने...
Women and Child Development;

महिला एवं बाल विकास पर केंद्र-राज्य मंथन, पोषण और महिला सुरक्षा पर फोकस

0
नई दिल्ली। महिला एवं बाल विकास मंत्रालय का दो दिवसीय विभागीय सम्मेलन 8 और 9 अक्टूबर 2026 को नई दिल्ली में आयोजित किया जा...
yogi modi modal

उत्तर प्रदेश Social Welfare योजनाएं 2026: पेंशन, छात्रवृत्ति और सरकारी योजनाओं की जानकारी

0
पेंशन, छात्रवृत्ति, महिला कल्याण, दिव्यांगजन सहायता और गरीब परिवारों के लिए प्रमुख सरकारी योजनाओं की संक्षिप्त जानकारी उत्तर प्रदेश में सामाजिक कल्याण योजनाओं का दायरा...
maaldhari-family

गुजरात में मालधारी परिवारों के पुनर्वास की नई योजना: ₹15 लाख सहायता, 100 वर्ग...

0
गुजरात। गुजरात सरकार ने बर्दा वन्यजीव अभयारण्य (Barda Wildlife Sanctuary) में रहने वाले मालधारी परिवारों के स्वैच्छिक पुनर्वास के लिए नई योजना की घोषणा...
mann ki baat 1st episode

विजयादशमी के दिन शुरू हुई थी ‘मन की बात’: 3 अक्टूबर 2014 से सितंबर...

0
विशेष जानकारी | मन की बात पहले 14 मिनट के प्रसारण से 100वें एपिसोड और 2026 के आधिकारिक रेडियो आर्काइव तक की महत्वपूर्ण तारीखें। शुरुआत 3 अक्टूबर 2014 अवसर विजयादशमी पहला...