पीएम मोदी आज अयोध्या में दीपोत्सव मनाएंगे

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रविवार को अयोध्या जाएंगे। पीएम मोदी शाम 5 बजे अयोध्या पहुंचेंगे, रामलला के दर्शन करेंगे, राम मंदिर निर्माण का जायजा लेंगे और आखिरी में सरयू नदी किनारे आयोजित दीपोत्सव कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे। इस दौरान मां सरयू की आरती भी की जाएगी। योगी आदित्यनाथ के यूपी का सीएम बनने के बाद से यूपी सरकार अयोध्या में दीपोत्सव कार्यक्रम का आयोजन करवा रही है। इस बार 18 लाख दीये जलाकर नया रिकॉर्ड कायम किया जाएगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वागत के लिए अयोध्या सज कर पूरी तरह तैयार है।

पीएम मोदी के लिए सजी अयोध्या

दीपोत्सव में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आगमन के लिए अयोध्या के विभिन्न द्वार सुसज्जित हैं, जो 14 वर्षों में कभी न कभी रामकाज में सहभागी बने। वनवासी राम के सभी सहायकों के नाम पर 15 द्वार बने हैं। लखनऊ-गोरखपुर राष्ट्रीय राजमार्ग से अयोध्या में प्रवेश करते ही जो छवि दृश्यमान हो रही थी उसमें उपरोक्त भाव चित्रित होते दिखे। सबसे पहले निषादराज के नाम का प्रवेश द्वार बता रहा था कि श्रीराम के राजा राम व प्रभु राम तक की यात्रा का प्रारंभ कैसे हुआ।

 

साल दर साल रिकार्ड बनाने का सिलसिला इस साल भी होगा, जब 15 लाख दीये एक साथ प्रज्वलित करने का कीर्तिमान बनेगा। पिछले साल 9लाख 44 हजार दीप एक साथ प्रज्वलन का रिकार्ड बना था। इस बार का लक्ष्य बड़ा है और रामकाज में कोई कमी नहीं छोड़ी जा सकती इसलिए अयोध्या में सरयु के 37 घाटों में 17 लाख दीप प्रज्वलित किये जाएंगे। करीब तीन लाख दीप उन मठ-मंदिरों में प्रज्वलित होंगे जो राम की स्मृतियों से परमभाव से जुड़े हैं। अयोध्या के करीब 25 हजार परिवारों में जो दीप प्रज्वलित होंगे वो अलग। यह रिकार्ड के लिए नहीं होंगे। यह भाव के दीपक होंगे।

दिवाली की सुबह ये काम करने से अमीर बनेंगे और मान सम्मान में होगी वृद्धि

दिवाली का त्योहार नजदीक है। दीपावली पांच दिवसीय पर्व है, जो धनत्रयोदशी से शुरू होता है। धनतेरस से लेकर दीपावली तक देवी लक्ष्मी की पूजा-अर्चना का विशेष महत्व है। वैदिक ज्योतिष के अनुसार इस दिन विधिपूर्वक लक्ष्मी और भगवान गणेश की पूजा करने से जीवन में सुख-समृद्धि आती है। दिवाली के साथ ज्योतिष शास्त्र में कुछ उपायों का जिक्र है।
अगर आप दिवाली के दिन ब्रह्म मुहूर्त में उठकर यह उपाय करेंगे, तो देवी लक्ष्मी की कृपा जीवन भर बनी रहेगी। शास्त्रों में कहा गया है कि जिन घरों में साफ-सफाई का ध्यान रखा जाता है। महिलाओं का सम्मान किया जाता है। वहां देवी लक्ष्मी की संगति स्थायी होती है। आज हम आपको बताने जा रहे हैं कि दीपावली की सुबह अपने बैंक बैलेंस को बढ़ाने के लिए क्या उपाय करें।
– दिवाली के दिन लोग माता लक्ष्मी के स्वागत के लिए घरों को रंगोली, फूल और दीपक से सजाते हैं। बता दें देवी लक्ष्मी के स्थायी निवास के लिए सबसे महत्वपूर्ण चीज घर के मुख्य द्वार के आसपास साफ-सफाई रखना है।
– यदि आप चाहते हैं कि दीपावली के दिन आपके घर में माता लक्ष्मी का प्रवेश हो, तो ब्रह्म मुहूर्त में उठें। घर के बाहर और अंदर सफाई करें। मुख्य द्वार के आसपास चप्पल न रखें।
– दिवाली की रात पूजा करने के बाद चांदी के बर्तन में कर्पूर जलाकर देवी लक्ष्मी की आरती करनी चाहिए। ऐसा करने से मनुष्य को आर्थिक संकट का सामना नहीं करना पड़ता है।
– दीपावली की शाम को बरगद के पेड़ के तने में गांठ बांधने से धन लाभ होता है। यह गांठ पैसा कमाने के बाद खोलनी होती है।
– दिवाली के दिन घर के कोने में दीपक जलाएं। ऐसा करने से घर से दरिद्रता दूर होती है।

मध्य प्रदेश के रीवा में बस दुर्घटना में 15 की मौत, 12 मृतकों की हुई पहचान

मध्य प्रदेश के रीवा जिले में नेशनल हाईवे-30 सोहागी पहाड़ पर भीषण बस हादसा बीती रात हुआ है। इसमें 15 लोगों की मौत हो गई, 27 यात्री घायल हैं। हादसे में मृतक और घायल सभी उत्तर प्रदेश और बिहार के रहने वाले बताए जा रहे हैं। स्थानीय लोगों की सूचना के बाद सोहागी पुलिस मौके पर पहुंची और बस में फंसे यात्रियों को रेस्क्यू किया। गंभीर घायलों को एम्बुलेंस से त्योंथर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। सभी दीपावली मनाने के लिए अपने घर लौट रहे थे। रीवा जिला प्रशासन द्वारा हेल्पलाइन नंबर 8319706674 जारी किया गया है, यहां फोन कर घटना के संबंध में जानकारी ले सकते हैं। सीएम शिवराज सिंह चौहान ने उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ से रीवा में हुए बस हादसे की जानकारी दी। सीएम शिवराज सिंह चौहान ने मृतकों को एक- एक लाख रुपये तथा घायलों को 10 -10 हजार रुपये आर्थिक सहायता राशि देने की घोषणा की।
12 मृतकों की हुई पहचान
रीवा बस हादसे में 15 लोगों की मौत हुई है, इनमें से चार लोगो की पहचान राजू अंसारी पुत्र मोहम्मद शफी 30 वर्ष निवासी उतसैला जिला बलरामपुर, मोहम्मद करीम उर्फ लल्लू पुत्र मोहम्मद वसीम 40 वर्ष निवासी गांधीनगर बलरामपुर बस ड्राइवर, करन अली पुत्र मिलाप अली बलरामपुर यूपी, सुनील कुमार पुत्र सतीश कुमार महाराजगंज यूपी के रूप में हुई है। जिन शवों की पहचान नहीं हुई है उन्हें प्रयागराज भेजा जाएगा, वहीं शवों पहचान करवाई जाएगी।
रीवा में इस तरह हुई बस दुर्घटना
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार शुक्रवार की रात करीब 11 बजे सोहागी पहाड़ में हादसा हुआ है। यूपी पासिंग की बस जबलपुर से रीवा के रास्ते प्रयागराज जा रही थी। पहाड़ उतरे समय हादसे का शिकार हो गई है। प्रत्यक्षदर्शियों की मानें तो जिस समय हादसा हुआ है उसमें बस की रफ्तार काफी तेज थी। प्रयागराज जा रही बस सोहागी पहाड़ में दुर्घटनाग्रस्त हो गई। देर रात हुए इस हासुहागी पहाड़ में हुए बस हादसे में घायलों को देखने देर रात कलेक्टर मनोज पुष्प सहित पुलिस प्रशासन टीम सिविल अस्पताल त्यौंथर पहुंचे और घायलों का हाल जाना। उपस्थित चिकित्सकों को कलेक्टर ने हर संभव चिकित्सा उपलब्ध कराने की बात कही।दसे में 15 लोगों की मौत हो गई जबकि 27 यात्री घायल हो गए। बताया गया है कि बस में ज्यादातर लोग श्रमिक हैं, जो दीपावली मनाने अपने घर लौट रहे थे। प्रशासन द्वारा अब तक 15 लोगों की मौत की पुष्टि की जा चुकी है थाना प्रभारी ओंकार तिवारी ने जानकारी देते हुए बताया कि 12 लोगों की मौके पर जबकि दो सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र त्योंथर तथा एक व्यक्ति की मौत संजय गांधी अस्पताल रीवा में हुई है अतिथि चकरी पर 8 लोगों की हालत नाजुक बनी हुई है।
घटनास्थल से करीब 10 किलोमीटर पहले बस चालक द्वारा यात्रियों को भोजन कराया गया था। घटनास्थल से 2 किलोमीटर पहले बस चालक ने एक ट्रैक्टर को भी टक्कर मारी थी लेकिन उस दौरान हुई घटना नहीं हुई। कुछ दूर जाने के बाद बस ट्राली से जा भिड़ी थी।

हमारी सरकार गरीबों के लिए प्रतिबद्ध – पीएम मोदी

प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी ने आज मध्य प्रदेश में पीएमएवाई-जी के 4.5 लाख से अधिक लाभार्थियों के ‘गृह प्रवेश’ में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से भाग लिया। उन्होंने पीएम आवास योजना (ग्रामीण) के तहत निर्मित घरों का उद्घाटन किया। मध्य प्रदेश में गृह प्रवेश कार्यक्रम में पीएम मोदी बोले कि धनतेरस के अवसर पर, मैं देश के सभी लोगों को अपनी शुभकामनाएं देता हूं। धनतेरस नई शुरुआत के साथ चिह्नित है। मध्य प्रदेश के 4.5 लाख लाभार्थियों के लिए यह एक नई शुरुआत है। PMAY-G के तहत पिछले 8 वर्षों में 3.5 करोड़ से अधिक गरीब परिवारों को नए घर मिले हैं। हमारी सरकार गरीबों और वंचितों के लिए प्रतिबद्ध है। शौचालय हो, बिजली हो, पानी हो या गैस, हमने उनकी जरूरतों को पूरा करने के लिए हर सुविधा को पीएम आवास योजना में शामिल किया है। सरकार द्वारा हाउसिंग सोसाइटियों के निर्माण पर कुल खर्च 22,000 करोड़ रुपये के आंकड़े को पार कर गया है। हम अपने सभी देशवासियों के लिए घर बनाने के लिए समर्पित हैं।

मंत्री विश्वास सारंग ने धनतेरस पर चिकित्सा महाविद्यालयों में भगवान धन्वंतरि का पूजा-अर्चना की

मंत्री विश्वास सारंग ने धनतेरस पर चिकित्सा महाविद्यालयों में भगवान धन्वंतरि का पूजा-अर्चना की
भोपाल। प्रदेश में एमबीबीएस की पढ़ाई हिंदी में शुरू करने के बाद चिकित्सा शिक्षा विभाग ने इस बार एक और पहल की है। धनतेरस के मौके पर आज प्रदेश के ऐलोपैथी चिकित्सा महाविद्यालयों में आयुर्वेद के जन्मदाता भगवान धन्वंतरि की पूजा की जा रही है। यह परंपरा अब हर साल निभाई जाएगी। राजधानी के गांधी मेडिकल कालेज में भी भगवान धनवंतरि की पूजा का कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। कुछ देर पहले चिकित्सा शिक्षा मंत्री विश्वास सारंग जीएमसी पहुंचे और पूजन कार्यक्रम में शामिल हुए। यहां पंडितों ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ विधि-विधानपूर्वक पूजा संपन्न कराई। इस कार्यक्रम में डॉ. अशोक कुमार वार्ष्णेय, राष्ट्रीय संगठन सचिव आरोग्य भारती, डीन गांधी चिकित्सा महाविद्यालय डॉ. अरविंद राय, हमीदिया अस्पताल अधीक्षक डॉ. आशीष गोहिया सहित गांधी चिकित्सा महाविद्यालय के चिकित्सक एवं विद्यार्थी भी उपस्थित रहे।
इस कार्यक्रम से पूर्व चिकित्सा शिक्षा मंत्री विश्वास सारंग तुलसी नगर स्थित आरोग्य भारती कार्यालय में भी पहुंचें और आयुर्वेद के जनक भगवान धन्वंतरि के मंदिर में पूजा-अर्चना कर प्रदेशवासियों के लिए आरोग्यता एवं आनंदमय जीवन की प्रार्थना की।
इस अवसर पर मंत्री सारंग ने कहा कि समुद्र मंथन के दौरान धनतेरस के दिन भगवान धन्वंतरि अमृत कलश और जड़ी-बूटियां लेकर प्रकट हुए थे। शास्त्रों के अनुसार उनके आशीर्वाद से ही निरोगी काया और स्वास्थ्य का वरदान मिलता है। हमारे चिकित्सा महाविद्यालय भी वह प्रकल्प है जहां हम चिकित्सकों का निर्माण कर जनता को निरोगी काया और स्वास्थ्य लाभ देते हैं। इसी मंतव्य के साथ धनतेरस पर प्रदेश के समस्त चिकित्सा महाविद्यालयों में स्वस्थ मध्यप्रदेश के निर्माण के लिये भगवान धन्वंतरि की पूजा- अर्चना की गई है|
उन्होंने कहा कि चिकित्सा शिक्षा विभाग की यह पहल अनवरत जारी रहेगी एवं प्रत्येक वर्ष धनतेरस के अवसर पर प्रदेश के समस्त चिकित्सा महाविद्यालयों में स्वास्थ्य के देवता भगवान धन्वंतरि का विधिवत पूजन किया जायेगा। आज धनतेरस के शुभ अवसर पर प्रदेश के सभी मेडिकल कॉलेजों में चिकित्सकों, विद्यार्थियों एवं रोगियों के परिजनों ने धन्वंतरि पूजन में सम्मिलित होकर सभी के अच्छे स्वास्थ्य के लिए प्रार्थना की।

जैकलीन फर्नांडिस को कोर्ट ने दी राहत

सुकेश चंद्रशेखर (Sukesh Chandrasekhar) से जुड़े 200 करोड़ रुपये के मनी लॉन्ड्रिंग केस में शनिवार को जैकलीन फर्नांडिस कोर्ट से बड़ी राहत मिल गई। पटियाला हाउस कोर्ट ने उनकी जमानत याचिका पर सुनवाई करेत हुए उन्हें 10 नवंबर तक के लिए अंतरिम जमानत दे दी। इस मौके पर जैकलीन भी कोर्ट में मौजूद थीं। उनकी नियमित जमानत और अन्य याचिकाओं पर 10 नवंबर को सुनवाई होगी। आपको बता दें कि 200 करोड़ रुपये के अवैध वसूली और मनी लॉन्ड्रिंग केस में मुख्य आरोपी सुकेश चंद्रशेखर के साथ ही जैकलीन को आरोपी बनाया गया है। इस मामले को लेकर जैकलीन की ओर से पटियाला हाउस कोर्ट में नियमित जमानत याचिका दायर की गई थी। शनिवार को उसी पर सुनवाई चल रही है।
सुकेश चंद्रशेखर 200 करोड़ रुपये के मनी लॉन्ड्रिंग केस में जेल में बंद है। सुकेश पर आरोप है कि उसने रसूखदार लोगों सहित कई लोगों के साथ ठगी की है। 17 अगस्त को ईडी ने चार्जशीट दाखिल की थी, जिसमें जैकलीन को भी इस वसूली केस में आरोपी पाया गया था। इसके बाद अदालत ने उन्हें समन भेजा था। मनी लॉन्ड्रिंग के मामले में आरोपी बनाए जाने के बाद जैकलीन के वकील ने उनकी ओर से जमानत की याचिका दायर की थी।
कई बार हो चुकी है पूछताछ
इस केस को लेकर ईडी कई बार जैकलीन से पूछताछ कर चुका है। इस पूछताछ में जैकलीन ने बताया कि वो सुकेश के साथ शादी करना चाहती थी। आरोप है कि उसने जानते हुए भी ठगी में सुकेश का साथ दिया और अवैध धन की लॉन्ड्रिंग में मदद की। जैकलीन की स्टाइलिस्ट लिपाक्षी एलावाड़ी से अपने बयान में जैकलीन और सुकेश चंद्रशेखर को लेकर कई खुलासे किए थे। इसके बाद दिल्ली पुलिस की आर्थिक अपराधा शाखा भी जैकलीन फर्नांडिस से कई घंटों तक पूछताछ की।

संडे को मेलबर्न में भारत-पाक मैच

भारत और पाकिस्तान आगामी T20 विश्व कप 2022 में एक-दूसरे का सामना करने के लिए तैयार हैं। यह मैच 23 अक्टूबर को मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड में दोपहर 1:30 बजे (IST) होगा। मेलबर्न क्रिकेट मैदान पर करीब 1.25 लाख लोग टीम के लिए चीयर करते नजर आएंगे। ग्रुप 2 में रखी गई ये दोनों टीमें विश्व कप में जीत के साथ अपने अभियान की शुरुआत करने के लिए बेताब होंगी। रोहित शर्मा और बाबर आज़म दोनों कड़ा मुकाबला करना चाहेंगे लेकिन मौसम शायद साथ ना दे। एशिया कप 2022 में दोनों कट्टर प्रतिद्वंद्वी पहले ही दो बार एक-दूसरे के साथ खेल चुके हैं, जिसमें भारत और पाकिस्तान दोनों ने एक-एक गेम जीता है। मैच का स्थान, प्लेइंग 11, पिच रिपोर्ट और मौसम पूर्वानुमान जानने के लिए यहां देखें।
मेलबर्न में मौसम एक प्रमुख चर्चा का विषय रहा है, जिसमें दावा किया गया है कि टी 20 विश्व कप में भारत और पाकिस्तान के बीच मैच के दौरान बारिश की भारी संभावना है। एक्यूवेदर के अनुसार, सुबह 68% बारिश होने की संभावना है। दोपहर में बारिश की संभावना 25% कम हो जाती है। हालांकि, शाम के लिए भारी बारिश की भविष्यवाणी की गई है। 94 प्रतिशत बादल छाए रहने का अनुमान है। जहां तक तापमान का सवाल है, काफी ठंडी हवा के साथ यह 9 से 19 डिग्री के बीच रहेगा।

कांग्रेस की बैठक में शी जिनपिंग ने दिखाई ताकत

चीन में कम्युनिस्ट पार्टी (Communist Party) की 20वीं कांग्रेस में शी जिनपिंग (XI Jinping) की तीसरी बार ताजपोशी के बीच एक बड़ा ड्रामा देखने को मिला। चीन के ग्रेट हॉल में समापन समारोह के दौरान पूर्व राष्ट्रपति हू जिनताओ (Hu Jintao) को बीच से उठाकर बाहर कर दिया। इसका वीडियो भी अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि हू जिनताओ निकलना नहीं चाहते थे। लेकिन पूर्व राष्ट्रपति को सभी के सामने जबरदस्ती हाथ पकड़कर ग्रेट हॉल से निकाल दिया गया। अभी ये पता नहीं चल पाया है कि उन्हें बाहर क्यों निकाला गया, लेकिन इसे लेकर चर्चाओं का बाजार गर्म है।
जिनताओ 79 साल के हैं और उन्हें ग्रेट हॉल के आगे के सीट पर बैठाया गया था। उनके ठीक आगे शी जिनपिंग बैठे हुए थे। कुछ देर वह बैठे रहे फिर उन्हें बाहर निकाल दिया गया। हू जिनताओ साल 2013 में रिटायर हो गए थे।
वैसे चीनमें प्रधानमंत्री ली को शी जिनपिंग का मुख्य प्रतिद्वंदी माना जा रहा था। पांच साल में एक बार कांग्रेस पार्टी के संविधान में संशोधन के साथ ये बैठक संपन्न हुई। इस बैठ में शी जिनपिंग की मौजूदा स्थिति और पार्टी के भीतर उनके राजनीतिक विचार की मार्गदर्शक भूमिका और मजबूत होती दिखी।

कोलार में छठ पूजा के लिए बनेगा नया कुंड

भोपाल, कोलार के बिहारी मोहल्ले में श्री यादे माता मंदिर पर छठ पूजा घाट के लिए वरुण पंडित एवं भोजपुरी समाज के लोगों की मांग पर पूजा स्थल का निरिक्षण हुज़ूर विधायक रामेश्वर शर्मा ने किया। वरुण प्रजापति ने जानकारी देते हुए बताया की छठ पूजा के दौरान यह घाट छोटा पड़ता है इस विषय पर विधायक से अवगत कराया तो उन्होंने तुरंत एक नया कुंड निर्माण कराने के निर्देश अधिकारियों को दिए और घाट के आस पास साफ सफाई के भी निर्देश दिए गए। वरुण पंडित द्वारा बताया गया कि यह भोजपुरी समाज का सबसे बड़ा महापर्व है और इसमें सभी भोजपुरी समाज के लोग एकत्रित होकर एक साथ इस पर्व को बड़े धूम धाम से मनाते इस अवसर पर उनके पिता बलिराम पंडित, जय प्रकाश पंडित, मोहन पंडित, शरद मालवीय, राजकुमार पंडित, राहुल प्रजापति, रोहित प्रजापति एवं सामाजिकगण उपस्थित रहे।

सुंदर स्वच्छ सुविधायुक्त उपनगर बनाने में कोई कसर नहीं रहने दूँगा : रामेश्वर

भोपाल, कोलार उपनगर के दानिश कुंज चौराहे से हिनौतिया जोड़ तक 78 खम्बों पर 188 लाइटों से जगमग हुआ नेता जी सुभाष चन्द्र बोस रिंग रोड का 4 किमी लंबा हिस्सा।

उद्धघाटन करने के बाद रामेश्वर शर्मा ने वचन दोहराया की डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी नगर के विकास में, सुंदर स्वच्छ सुविधायुक्त उपनगर बनाने में कोई कसर नहीं रहने दूँगा

PM-USP CSSS Scholarship Renewal 2026-27

PM-USP CSSS Scholarship Renewal 2026-27: 31 अक्टूबर तक करें आवेदन, जानें पात्रता, जरूरी दस्तावेज...

0
भोपाल | KOLAR18.COM | Social Welfare & Education News कॉलेज और विश्वविद्यालय में पढ़ाई कर रहे विद्यार्थियों के लिए छात्रवृत्ति से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी सामने...
Women and Child Development;

महिला एवं बाल विकास पर केंद्र-राज्य मंथन, पोषण और महिला सुरक्षा पर फोकस

0
नई दिल्ली। महिला एवं बाल विकास मंत्रालय का दो दिवसीय विभागीय सम्मेलन 8 और 9 अक्टूबर 2026 को नई दिल्ली में आयोजित किया जा...
yogi modi modal

उत्तर प्रदेश Social Welfare योजनाएं 2026: पेंशन, छात्रवृत्ति और सरकारी योजनाओं की जानकारी

0
पेंशन, छात्रवृत्ति, महिला कल्याण, दिव्यांगजन सहायता और गरीब परिवारों के लिए प्रमुख सरकारी योजनाओं की संक्षिप्त जानकारी उत्तर प्रदेश में सामाजिक कल्याण योजनाओं का दायरा...
maaldhari-family

गुजरात में मालधारी परिवारों के पुनर्वास की नई योजना: ₹15 लाख सहायता, 100 वर्ग...

0
गुजरात। गुजरात सरकार ने बर्दा वन्यजीव अभयारण्य (Barda Wildlife Sanctuary) में रहने वाले मालधारी परिवारों के स्वैच्छिक पुनर्वास के लिए नई योजना की घोषणा...
mann ki baat 1st episode

विजयादशमी के दिन शुरू हुई थी ‘मन की बात’: 3 अक्टूबर 2014 से सितंबर...

0
विशेष जानकारी | मन की बात पहले 14 मिनट के प्रसारण से 100वें एपिसोड और 2026 के आधिकारिक रेडियो आर्काइव तक की महत्वपूर्ण तारीखें। शुरुआत 3 अक्टूबर 2014 अवसर विजयादशमी पहला...