रेवड़ियां बांटने की चुनावी रणनीति टाइम बम की तरह-चुनाव आयोग 

रेवड़ियां बांटने की चुनावी रणनीति टाइम बम की तरह-चुनाव आयोग

भारत विश्व का सबसे बड़ा लोकतंत्र है। यहां होने वाले चुनाव मात्र चुनाव नहीं हैं, अपितु प्रबंधन का बहुत बड़ा उदाहरण हैं। इन्हें कुशलता से संपन्न कराना चुनाव आयोग की जिम्मेदारी होती है। ऐसे में जब चुनावों में लुभावने वादों के जरिये मतदाताओं को प्रभावित करने के मामले देखने में आते हैं, तो मन में प्रश्न उठना स्वाभाविक है कि क्या ये वादे निष्पक्ष चुनाव की राह में बाधा नहीं हैं? वस्तुत: यह प्रश्न बहुत लंबे समय से हम सभी के समक्ष है। लेकिन इसका कोई सर्वमान्य समाधान नहीं मिल पाया है।

 

चुनाव आयोग के अधिकार के मामले में भी सुप्रीम कोर्ट कह चुका है कि आयोग को दलों की मान्यता रद करने का अधिकार नहीं है। तब फिर यदि आयोग को लगता भी है तो वह किसी दल पर क्या कार्रवाई कर सकेगा? कुछ लोग कहते हैं कि आखिर चुनाव आयोग ने आपराधिक छवि वाले उम्मीदवारों को लेकर नियम बनाया, तो आज ऐसे उम्मीदवारों के आपराधिक मामले सार्वजनिक रूप से सामने आने तो लगे हैं। यह भी पूरा सच नहीं है।

इंडिया का खाता ऑस्ट्रेलिया में जीत के साथ खुला 

KOLAR 6 LEN

 

भारत ने ऑस्ट्रेलिया की सरजमीं पर जीत के साथ शुरुआत की है। सोमवार को खेले गए पहले प्रैक्टिस मैच में टीम इंडिया ने वेस्टर्न ऑस्ट्रेलिया की टीम को 13 रनों से हरा दिया। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत ने सूर्यकुमार यादव की 52 रनों की पारी के दम पर 6 विकेट खोकर 158 रन बनाए और वेस्टर्न ऑस्ट्रेलिया के सामने 159 रनों का लक्ष्य रखा लेकिन वेस्टर्न ऑस्ट्रेलिया की टीम निर्धारित ओवर में 8 विकेट खोकर 145 रन ही बना सकी। वेस्टर्न ऑस्ट्रेलिया की तरफ से मैकेंजी ने 17 रनों की नाबाद पारी खेली।

डेथ ओवर में गेंदबाजी की समस्या से जूझ रही टीम इंडिया के गेंदबाजों ने इस प्रैक्टिस मैच में अच्छी गेंदबाजी की और अच्छी तरीके से 158 रन के स्कोर को डिफेंड किया। अर्शदीप सिंह ने सर्वाधिक 3 जबकि युजवेंद्र चहल और भुवनेश्वर कुमार ने 2-2 विकेट हासिल किए।

ए’ सर्टिफिकेट मिला आयुष्मान खुराना की ‘डॉक्टर जी’ को 

आयुष्मान खुराना और जंगली पिक्चर्स, जो बधाई हो और बरेली की बर्फी जैसे सूक्ष्म सामाजिक संदेश के साथ सबसे अनूठी कहनी को आगे लाने के लिए जाने जाते हैं, वह इस बार एक और एंटरटेनमेंट से भरपूर डॉक्टर जी यानी आयुष्मान खुराना के साथ वापस आ गए हैं। बता दें कि फ़िल्म का यह नाम अपने आप में एक शैली बन गया है। विक्की डोनर में स्पर्म डोनर होने से लेकर शुभ मंगल सावधान में इरेक्टाइल डिसफंक्शन से निपटने के लिए उनकी अवधारणा से प्रेरित फिल्मों के लिए जाना जाता है।

उनकी फिल्में बोल्ड प्रकृति की होने के बावजूद हमेशा एक पारिवारिक मनोरंजन के रूप में सामने आई हैं। ऐसे में इस बार, उनकी अगली फिल्म, डॉक्टर जी, उन्हें एक मेडिकल कैंपस कॉमेडी-ड्रामा में एक पुरुष स्त्री रोग विशेषज्ञ की भूमिका निभाते हुए दिखाता है। जिसके लिए मेकर्स को ए सर्टिफिकेशन हासिल हुआ है, यानी फ़िल्म को 18+ दर्शकों द्वारा ही देखा जा सकता है, जो आयुष्मान के लिए पहली बार है।

आयुष्मान खुराना अभिनीत ‘डॉक्टर जी’ एक महत्वाकांक्षी ऑर्थोपेडिक सर्जन की यात्रा है, जो स्त्री रोग विभाग में प्रवेश करता है, एक ऐसे महिला प्रधान विभाग में एकमात्र पुरुष होने के नाते, इसमें फिट होने के लिए उसका संघर्ष फ़िल्म में देखने मिलता है। इसमें चिकित्सा के लोकाचार को निभाते हुए कैंपस में रहना और डॉक्टर बनने की यात्रा को दिखायागया है। फिल्म असल जीवन से प्रेरित घटनाओं को हास्यपूर्ण तरीके से दिखाने का वादा करती है।

रूस ने फिर किए हमले, यूक्रेन के राष्ट्रपति बोले- हमें मिटाने की साजिश

रूस और यूक्रेन के बीच युद्ध जारी है। ताजा खबर यह है कि रूस ने यूक्रेन के शहरों पर नई सिरे से बमबारी की है। मिसाइलें भी दागी गई हैं। हमले में 14 नागरिकों के मारे जाने और दर्जनों के घायल होने की सूचना है। इस बीच, यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोडिमिर ज़ेलेंस्की ने बड़ा बयान दिया है। बकौल ज़ेलेंस्की, रूस हमें खत्म करने की कोशिश कर रहा है। आज कीव और लवीव शहरों पर 75 मिसाइलें दागी गईं। यूक्रेन की सेना ने 41 मिसाइलों को ध्वस्त कर दिया। इस बीच, कीव और लवीव शहरों में भारी तबाही के फोटो-वीडियो सामने आए हैं। कहा जा रहा है कि एक मिलाइल ज़ेलेंस्की के ऑफिस के पास आकर गिरी। कीव में एक पुल भी ध्वस्त हो गया है। लवीव थर्मल प्लांट बंद करना पड़ा है।

यूक्रेन के राष्ट्रपति के एक वरिष्ठ सहयोगी ने कहा है कि यूक्रेन में रूसी रॉकेट हमले ‘सभ्य दुनिया’ के लिए एक संकेत हैं कि रूस के साथ अब बाकी देशों को बलपूर्वक निपटना चाहिए। राष्ट्रपति कार्यालय के प्रमुख एंड्री यरमक ने कहा, ‘खेल के मैदानों, बच्चों और लोगों पर मिसाइलें दागी गई हैं।

वीसी के माध्यम से मुख्यमंत्री चौहान ने वरिष्ठ अधिकारियों के साथ नशा मुक्ति अभियान पर चर्चा की 

मुख्यमंत्री चौहान ने सुबह 7.30 बजे वीसी के माध्यम से वरिष्ठ अधिकारियों के साथ मध्यप्रदेश में चलाए जा रहे नशा मुक्ति अभियान के संबंध में समीक्षा की एवं आवश्यक दिशा निर्देश दिए।

82 साल की उम्र में मुलायम सिंह यादव का निधन

समाजवादी पार्टी के संस्थापक, यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री और पूर्व रक्षा मंत्री मुलायम सिंह यादव (Mulayam Singh Yadav) का सोमवार सुबह निधन हो गया। Mulayam Singh Yadav पिछले दिनों से बीमार चल रहे थे और गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। Mulayam Singh Yadav किडनी इंफेक्शन से जूझ रहे थे।

बीती रात उनका ऑक्सीजन लेवल कम हो गया था। अस्पताल में भर्ती करवाए जाने के बाद से Mulayam Singh Yadav की अच्छी सेहत के लिए प्रार्थनाएं की जा रही थी। सभी दलों के नेता नेताजी के स्वास्थ्य का हाल जान रहे थे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी अखिलेश यादव से फोन पर Mulayam Singh Yadav की सेहत का हाल जाना था।

खुद अखिलेश यादव ने दी। अखिलेश ने ट्वीट किया कि मेरे पिताजी और हम सब के प्यारे नेताजी नहीं रहे। उनका निधन हो गया है।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी महाकाल मंदिर में 40 मिनट रहेंगे

ज्योतिर्लिंग महाकाल मंदिर में मंगलवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी भगवान महाकाल की पूजा-अर्चना करेंगे। बताया जाता है कि प्रधानमंत्री करीब 40 मिनट मंदिर में रहेंगे। इस दौरान वे गर्भगृह में पूजन तथा नंदी मंडपम् में बैठकर ध्यान लगाएंगे। प्रधानमंत्री परिसर में भी जा सकते हैं। इसको लेकर तैयारी की जा रही हैं।

  • प्रधानमंत्री के आगमन को लेकर मंदिर में तैयारी अंतिम दौर में है। गर्भगृह में चांदी के दीवार की सफाई हो चुकी है। कोटितीर्थ कुंड तथा परिसर के मंदिरों में रंग रोगन किया गया है। मंदिर में आकर्षक लाइटिंग की जा रही है। सोमवार से मंदिर में पुष्प सज्जा का काम शुरू हो जाएगा।
    उज्जैन व इंदौर के पुष्प डेकोरेटर मंदिर में नयनाभिराम पुष्प सज्जा करेंगे। बताया जाता है कि महाकाल दर्शन के समय केवल प्रधानमंत्री गर्भगृह में रहेंगे। शासकीय पुजारी पं.घनश्याम शर्मा तथा एक सहयोगी पुजारी पूजा अर्चना कराएंगे।

आटो कंपनियां चिप की कमी का स्थाई समाधान निकालने में जुटीं 

आटो कंपनियां चिप की कमी का स्थाई समाधान निकालने में जुटीं

कोरोना महामारी काल के दौरान दुनियाभर में पैदा हुई सेमीकंडक्टर (चिप) की समस्या कम होनी शुरू ही हुई थी कि रूस-यूक्रेन युद्ध और चीन-ताइवान-अमेरिका के बीच पैदा हुए तनाव ने नई मुसीबत पैदा कर दी। ऐसे में देश की आटोमोबाइल कंपनियों ने चिप की कमी को दूर करने के लिए अपने स्तर पर स्थाई समाधान निकालने की कोशिश तेज कर दी हैं। टाटा मोटर्स के इंजीनियर जहां सिर्फ एक ही चिप के माध्यम से पूरी गाड़ी चलाने की सुविधा पर काम कर रहे हैं।

वहीं सबसे बड़ी कार कंपनी मारुति सुजुकी अपने वाहनों की डिजाइन पर काम कर रही है ताकि भविष्य में ज्यादा चिप की जरूरत ही नहीं पड़े। इसके अलावा हुंडई और महिंद्रा एंड महिंद्रा जैसी कंपनियां किसी एक स्रोत की जगह अलग-अलग चिप आपूर्ति करने वाले वेंडरों पर निर्भरता बढ़ा रही हैं। इसका फायदा यह मिलेगा कि अगर भविष्य में किसी एक देश में समस्या पैदा होती है तो पूरी आपूर्ति के लड़खड़ाने का खतरा नहीं रहेगा।

रांची में टीम इंडिया ने दूसरा वन डे आसानी से जीता 

रांची में टीम इंडिया ने दूसरा वन डे आसानी से जीता

 

भारत ने 7 विकेट से जीता दूसरा वनडे

रांची में खेले गए तीन मैचों की वनडे सीरीज के दूसरे मुकाबले में टीम इंडिया ने दक्षिण अफ्रीका को 7 विकेट से हरा दिया. इसके साथ ही भारतीय टीम ने लखनऊ में मिली हार का बदला ले लिया और सीरीज 1-1 से बराबर कर दी. अब दिल्ली में 11 अक्टूबर को सीरीज का निर्णायक मुकाबला खेला जाएगा. दक्षिण अफ्रीका ने पहले खेलने के बाद 50 ओवर में 7 विकेट पर 278 रन बनाए थे. इसके जवाब में टीम इंडिया ने 46वें ओवर में सिर्फ तीन विकेट खोकर आसानी से लक्ष्य का पीछा कर लिया. भारत की इस जीत के हीरो रहे श्रेयस अय्यर और ईशान किशन. श्रेयस अय्यर ने 111 गेंदों में 15 चौकों की मदद से नाबाद 113 रन बनाए. वहीं ईशान किशन ने सिर्फ 84 गेंदों में 93 रनों की विस्फोटक पारी खेली. अपने होम ग्राउंड पर ईशान ने 4 चौके और 7 छक्के जड़े.

उमा ने हुक्‍का लाउंज पर कार्रवाई को लेकर शिवराज सराहना की 

उमा ने हुक्‍का लाउंज पर कार्रवाई को लेकर शिवराज सराहना की

भोपाल। मुख्‍यमंत्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा हुक्‍का लाउंज और नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ अपनाए गए सख्‍त तेवर से पूर्व मुख्‍यमंत्री और भाजपा की फायरब्रांड नेत्री उमा भारती भी प्रसन्‍न हैं। उन्‍होंने इस मामले में ट्वीट कर सीएम शिवराज की सराहना की है। उन्‍होंने ट्वीट करते हुए लिखा- हमारे मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मेरे बड़े भाई शिवराज सिंह ने नशामुक्ति अभियान का प्रारंभ कल से कर ही दिया। उन्‍होंने जिस तरह से हुक्का बार लाउंज और नशे के अवैध व्यापार को ध्वस्त कर देने के लिए अधिकारियों को कड़े कदम उठाने का आदेश दिया है, वह अभिनंदनीय है।

 

इससे पूर्व शनिवार को उमा भारती ने शराबबंदी को लेकर प्रदेश में एक बार फिर अभियान छेड़ने की बात कही। उन्‍होंने शनिवार रात एक के बाद एक 14 ट्वीट किए और बताया कि वह आगामी नवंबर ने शराबबंदी अभियान को लेकर प्रदेश भ्रमण पर निकलेंगी। उन्‍होंने शराब के संदर्भ में अस्‍पष्‍ट नीति को लेकर अपनी पार्टी भाजपा को भी लपेटा और कहा कि अगले साल मार्च तक शराब की दुकानें और अहाते बंद होने शुरू हो जाएं तो बेहतर है। इस संदर्भ में विधि विभाग को भी ऐसी नीति तैयार करनी चाहिए कि शराब दुकानदारों को कोर्ट से स्‍टे न मिल पाए।

PM-USP CSSS Scholarship Renewal 2026-27

PM-USP CSSS Scholarship Renewal 2026-27: 31 अक्टूबर तक करें आवेदन, जानें पात्रता, जरूरी दस्तावेज...

0
भोपाल | KOLAR18.COM | Social Welfare & Education News कॉलेज और विश्वविद्यालय में पढ़ाई कर रहे विद्यार्थियों के लिए छात्रवृत्ति से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी सामने...
Women and Child Development;

महिला एवं बाल विकास पर केंद्र-राज्य मंथन, पोषण और महिला सुरक्षा पर फोकस

0
नई दिल्ली। महिला एवं बाल विकास मंत्रालय का दो दिवसीय विभागीय सम्मेलन 8 और 9 अक्टूबर 2026 को नई दिल्ली में आयोजित किया जा...
yogi modi modal

उत्तर प्रदेश Social Welfare योजनाएं 2026: पेंशन, छात्रवृत्ति और सरकारी योजनाओं की जानकारी

0
पेंशन, छात्रवृत्ति, महिला कल्याण, दिव्यांगजन सहायता और गरीब परिवारों के लिए प्रमुख सरकारी योजनाओं की संक्षिप्त जानकारी उत्तर प्रदेश में सामाजिक कल्याण योजनाओं का दायरा...
maaldhari-family

गुजरात में मालधारी परिवारों के पुनर्वास की नई योजना: ₹15 लाख सहायता, 100 वर्ग...

0
गुजरात। गुजरात सरकार ने बर्दा वन्यजीव अभयारण्य (Barda Wildlife Sanctuary) में रहने वाले मालधारी परिवारों के स्वैच्छिक पुनर्वास के लिए नई योजना की घोषणा...
mann ki baat 1st episode

विजयादशमी के दिन शुरू हुई थी ‘मन की बात’: 3 अक्टूबर 2014 से सितंबर...

0
विशेष जानकारी | मन की बात पहले 14 मिनट के प्रसारण से 100वें एपिसोड और 2026 के आधिकारिक रेडियो आर्काइव तक की महत्वपूर्ण तारीखें। शुरुआत 3 अक्टूबर 2014 अवसर विजयादशमी पहला...