जुड़वां बच्चों की पहली तस्वीरें नयनतारा-विग्नेश शिवन ने दिखाई 

जुड़वां बच्चों की पहली तस्वीरें नयनतारा-विग्नेश शिवन ने दिखाई

नयनतारा-विग्नेश शिवन ने शेयर की पहली तस्वीर

कॉलीवुड की लेडी सुपरस्टार नयनतारा और विग्नेश शिवन ने हाल ही हमें फैंस को गुडन्यूज सुनाई है। इसके साथ ही नयनतारा और विग्नेश शिवन ने अपने जुड़वां बच्चों की तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर कर दी हैं। इन तस्वीरों में ये स्टार कपल अपने जुड़वां बच्चों के पैरों के साथ खेलते हुए दिख रहे हैं। ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर इस वक्त खूब धूम मचा रही हैं। नयनतारा और विग्नेश शिवन के बच्चों की तस्वीरें देखकर फैंस भी शॉक हैं। दरअसल, ये स्टार कपल चंद महीनों पहले ही शादी के बंधन में बंधा था। शादी के 4 महीने बाद ही इस स्टार कपल ने अपने फैंस को गुडन्यूज सुनाई है। यहां देखें नयनतारा और विग्नेश शिवन की ताजा तस्वीरें।

तेजस्वी को RJD का राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष बनाए जाने पर संशय

तेजस्वी को RJD का राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष बनाए जाने पर संश

 

पटना! राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) की दिल्ली में रविवार से दो दिवसीय बैठक शुरू होने जा रही है। इसमें तेजस्वी यादव को आरजेडी का राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष बनाए जाने पर प्रस्ताव लाए जाने पर संशय बरकरार है। दरअसल, तेजस्वी को ये पद देने का प्रस्ताव बिहार आरजेडी अध्यक्ष जगदानंद सिंह ने दिया था, मगर वे खुद ही अभी दिल्ली नहीं पहुंचे हैं। उनके आरजेडी की बैठक में शामिल होने के आसार कम हैं। जगदानंद ने तबीयत खराब होने का हवाला दिया है। मगर सुधाकर सिंह के इस्तीफे के बाद वे पार्टी से नाराज बताए जा रहे हैं, उनके आरजेडी प्रदेश अध्यक्ष पद छोड़ने की भी अटकलें हैं।

 

कार्यक्रम के मुताबिक दिल्ली में रविवार को एनडीएमसी के कन्वेंशन सेंटर में निवर्तमान राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक होगी जिसमें राष्ट्रीय परिषद की बैठक और पार्टी के खुले अधिवेशन में रखे जाने वाले प्रस्तावों पर चर्चा की जाएगी। इसके बाद सोमवार 10 अक्टूबर को नई दिल्ली के तालकटोरा स्टेडियम में राष्ट्रीय परिषद की बैठक में राष्ट्रीय अध्यक्ष और राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सदस्यों का चुनाव होगा। लालू यादव को फिर से आरजेडी के राष्ट्रीय अध्यक्ष के पद पर निर्वाचित होने का प्रमाण पत्र दिया जाएगा।

 

तेजस्वी को राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष बनाए जाने की चर्चा

बिहार के डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव के लिए आरजेडी में नया पद बनाए जाने की चर्चा है। बताया जा रहा है कि आरजेडी के अधिवेशन में तेजस्वी को पार्टी का राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष बनाने की घोषणा हो सकती है। अगर ऐसा होता है तो आरजेडी के इतिहास में पहली बार कोई राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष बनेगा। पार्टी में अभी ऐसा कोई पद नहीं है, मगर तेजस्वी के लिए इसका सृजन हो सकता है।

 

खबर है कि तेजस्वी यादव को यह पद देने का सुझाव जगदानंद सिंह ने ही दिया था। अगर वे खुद दिल्ली में होने वाली आरजेडी की बैठक में शामिल नहीं होते हैं, तो इस प्रस्ताव पर चर्चा टल सकती है। जगदानंद सिंह के समर्थकों ने खबर भिजवाई कि उनकी तबीयत खरीब है। ठीक होने पर ही वह बैठक में शामिल नहीं होंगे। जगदानंद का फ्लाइट और ट्रेन का टिकट भी कटा हुआ था, मगर शनिवार देर रात तक वे दिल्ली नहीं पहुंचे।

 

आरजेडी में सबकुछ ठीक नहीं

बिहार में सत्ता परिवर्तन के बाद आरजेडी में सबकुछ ठीक नहीं चल रहा है। महागठबंधन सरकार के गठन के कुछ दिनों बाद ही अपहरण केस से विवादों में आए मंत्री कार्तिक कुमार उर्फ कार्तिकेय सिंह ने इस्तीफा दे दिया। हाल ही में कृषि मंत्री सुधाकर सिंह ने भी नीतीश कैबिनेट से अपना त्यागपत्र सौंप दिया। वे सरकार बनने के बाद से बागी तेवर के चलते चर्चा में थे।

उद्धव ठाकरे ने पार्टी का नाम शिवसेना बालासाहेब ठाकरे माँगा 

बनाम नकली शिवसेना की लड़ाई तेज हो गई है। चुनाव आयोग (EC) ने शनिवार को अपने अंतरिम फैसले में शिवसेना के चुनाव चिन्ह धनुष बाण का इस्तेमाल करने से दोनों पक्षों को रोक दिया। इसके बाद अब उद्धव ठाकरे गुट और एकनाथ शिंदे गुट आगे की रणनीति बनाने में जुट गए हैं। ताजा खबर उद्धव ठाकरे गुट से है। उद्धव ठाकरे ने चुनाव आयोग को चिट्ठी लिखी है और मांग की है कि उनकी पार्टी को ‘शिवसेना बालासाहेब ठाकरे’ नाम दिया जाए। यही नहीं, उद्धव ने इसके बाद एक सोशल मीडिया पोस्ट भी की। अपने पिता बालासाहेब ठाकरे की तस्वीर शेयर करते हुए महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री ने लिखा कि जीतकर दिखाएंगे। वहीं एकनाथ शिंदे खेमा चुनाव आयोग के फैसले को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती देने का मन बना चुका है। चुनाव आयोग के फैसले के खिलाफ दोनों पक्षों में बैठकों का दौर जारी है।

DMK के एमके स्टालिन दूसरी बार चुने गए अध्यक्ष

 

आम परिषद की बैठक में चेन्नई में पार्टी की आम परिषद की बैठक में एमके स्टालिन दूसरी बार DMK के अध्यक्ष चुने गए। इसके अलावा आम परिषद की बैठक में पार्टी नेता दुरई मुरुगन और टीआर बालू पार्टी के महासचिव और कोषाध्यक्ष चुने गए। बसपा प्रमुख मायावती ने लखनऊ में बसपा संस्थापक कांशी राम को उनकी पुण्यतिथि पर पुष्पांजलि अर्पित की।

आज से 3 दिन के लिए पीएम मोदी गुजरात दौरे पर

 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रविवार से तीन दिन के गुजरात दौरे पर रहेंगे। पीएम मोदी इस दौरान 14,500 करोड़ के प्रोजेक्ट की सौगात गुजरात की जनता को देंगे। गुजरात में इसी साल के आखिरी में विधानसभा चुनाव होने हैं। भाजपा के पास सत्ता बनाए रखने की चुनौती है। कांग्रेस कमजोर नजर आ रही है, लेकिन आम आदमी पार्टी पूरा दम लगा रही है। प्रधानमंत्री कार्यालय के अनुसार, पीएम मोदी अपने गृह राज्य की यात्रा मेहसाणा के मोढेरा से शुरू करेंगे, जहां वह 3,900 करोड़ रुपये से अधिक की परियोजनाओं की आधारशिला रखेंगे। प्रधानमंत्री मोढेरा को भारत का पहला चौबीसों घंटे सौर ऊर्जा से चलने वाला गांव भी घोषित करेंगे।

मेहसाणा में प्रधानमंत्री द्वारा राष्ट्र को समर्पित की जा रही अन्य परियोजनाओं में अहमदाबाद-मेहसाणा गेज रूपांतरण परियोजना के साबरमती-जगुदन खंड का गेज रूपांतरण शामिल है। इसके अलावा ओएनजीसी की भूवैज्ञानिक तेल उत्पादन परियोजना, सुजलाम सुफलाम नहर खेरावा से शिंगोडा झील तक, धरोई बांध आधारित वडनगर खेरालू और धरोई समाज सुधार योजना भी शामिल है।
पीएम मोदी 9 अक्टूबर को बहुचराजी में जनसभा करेंगे। इस जनसभा के बाद पीएम मोदी मोढेरा में सोलर विलेज प्लांट का लोकार्पण करेंगे। साथ ही मोढेरा में लाइट एंड साउंड शो का लोकार्पण भी करेंगे।
मोढेरा में कुल देवी मोढेश्वरी माता के दर्शन के लिए जाएंगे। दूधसागर डेयरी के एक पाउडर प्लांट का भी लोकार्पण करेंगे।

उज्जैन स्थित महाकाल लोक विध्वंस की कहानी पीछे छोड़ वैभव की कथा कहने के लिए सजा चुका है

उज्जैन। मध्य प्रदेश का उज्जैन नगर इन दिनों पुलकित और प्रसन्नचित्त है। यहां के महाकालेश्वर या महाकाल मंदिर का वैभव एक बार फिर समूची सृष्टि में गूंजने वाला है। वर्ष 1235 में आक्रांता इल्तुतमिश द्वारा तोड़े जाने के बाद वर्ष 1734 में यहां मराठा शासक राणौजी शिंदे का शासन स्थापित हुआ और उन्होंने इसका पुनर्निर्माण करवाया। उसके करीब 300 वर्ष बाद अब प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी व मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के कालखंड में यहां ‘महाकाल लोक’ का निर्माण किया गया है। नवनिर्मित महाकाल लोक विध्वंस की तमाम कहानियों को पीछे छोड़कर सनातन धर्म के वैभव की अनूठी कथा कहने के लिए तैयार है। 11 अक्टूबर को प्रधानमंत्री इसे लोकार्पित करने उज्जैन पहुंच रहे हैं।

महाकाल लोक पौराणिक कालखंड से लेकर वर्तमान तक का आख्यान है। इसमें जहां पुराणों में वर्णित शिव कथाओं का वर्णन है, वहीं निर्माण व साज-सज्जा में अत्याधुनिक शैली और तकनीक की झलक है। यह पीएम मोदी के विजन व धर्म के प्रति समर्पण, सनातन धर्म के विद्वानों के वैचारिक सृजन, मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के दृढ़ संकल्प और स्थानीय प्रशासन की प्रतिबद्धता से बनकर तैयार हो सका है।

वास्तु के हिसाब से घर में करें ये बदलाव

अगर आप किसी भी कार्य क्षेत्र में दिन-रात मेहनत कर रहे हैं। लेकिन आपको इसका फल नहीं मिल रहा है तो आपको वास्तु पर ध्यान देने की आवश्यकता है। दरअसल भारतीय संस्कृति में वास्तु शास्त्र को बहुत अहम माना गया है। वास्तु के अनुरुप काम ना होने से आपके काम सफल नहीं होते हैं। वहीं, वास्तु के नियमों का उल्लंघन करने पर घर में नकारात्मक ऊर्जा का प्रवाह बढ़ जाता है। परिवार में मानसिक शांति नहीं रहती। कई अजीबोगरीब चीजें होने लगती हैं। आइए जानते हैं कि घर को समृद्ध बनाने के लिए हमें किन खास वास्तु नियमों पर ध्यान देने की आवश्यकता है।
सोने की दिशा
आपका शयनकक्ष वास्तु के अनुसार बना होना चाहिए। सोते समय पैर दक्षिण दिशा में नहीं रखने चाहिए। इस दिशा में पैर करके सोना अशुभ माना गया है। ऐसा करके सोने वाले लोगों को कई तरह की सेहत से जुडी परेशानियां होने लगती हैं। इसलिए शयनकक्ष में पलंग दिशा का ध्यान रखते हुए रखना चाहिए।
घर की नियमित साफ-सफाई करें
वास्तु के अनुसार घर साफ-स्वच्छ होना चाहिए। ऐसा न करने से घर में वास्तु दोष बना रहता है। जिसका खमियाजा पूरे परिवार को भुगतना पड़ता है। इसलिए नियमित झाडूं-पोंछा लगते रहना चाहिए।
कपूर जलाएं
वास्तु के अनुसार घर में खुशनुमा माहौल बनाने के लिए खुशहाली लाने के लिए सुबह-शाम कपूर जलाना चाहिए। ऐसा करने से घर में सकारात्मक ऊर्जा का प्रवाह बढ़ जाता है। इससे घर का वातावरण शुद्ध रहता है।
पूजा घर सही जगह पर बनाएं
वास्तु शास्त्र के अनुसार घर में बने मंदिर को हमेशा ईशान कोण में ही रखना चाहिए। मंदिर कभी भी सीढ़ी के नीचे या शौचालय के आस-पास नहीं बनाना चाहिए।
प्रवेश द्वार पर सफाई
प्रवेश द्वार को लक्ष्मी के आगमन का द्वार माना जाता है। इसलिए हमेशा घर का मुख्य द्वार साफ रहना चाहिए। इस बात का ध्यान रखना चाहिए कि उसे खोलते या बंद करते समय समय किसी तरह की आवाज न आए।

हादसे का इंतजार? कलियासोत किनारे बनी बिल्डिंग खतरनाक स्थिति में

वरिष्ठ पत्रकार प्रकाश सक्सेना की कलम से

आज कोलार क्षेत्र में युवा पत्रकार रोशन नेमा के साथ कोलार मेन रोड पर बने पुल के बगल में बनने वाले पुल को देखने गया। नीचे पहुंचे ही थे तभी कलियासोत का गेट खुलने से अचानक पानी बहने लगा। तभी अचानक मेरी नज़र नदी किनारे बनी एक पुरानी इमारत पर पड़ी। उसका एक कॉलम जमीन छोड़ चुका है और कभी भी उस इमारत के ढहने का कारण बन सकता है। हमने आसपास के ही एक श्रमिक से पूछा कि यह कॉलम ऐसा कब हुआ? उसने बताया कि अभी पिछली बारिश के दौरान ही गेट खुलने और फिर बन्द होने के बाद यह ऐसा हुआ है।

Kolar news

फोटो और वीडियो देखकर ही कहा जा सकता है कि इस नदी के किनारे कितने ही हो सकने वाले हादसे भविष्य के गर्त में छिपे हुए हैं? एन.जी.टी. को सत्ता और प्रशासन अब तक अपना चश्मा पहनाये रखने में सफल रहा है? कानून की किताबों में नियम अब भी वही हैं और उन नियमों में जनता की चिन्ता भी दिखाई देती है लेकिन उनकी व्याख्या सत्ता के इशारे पर प्रशासन अपने मनमाने हिसाब से करवाने में सफल रहा है। शिवराज सरकार को इन हादसों से शायद कोई फर्क नहीं पड़ता। एक ऐसा भ्रष्ट तंत्र विकसित हो चुका है जो हादसों के दोषियों को निर्दोष साबित करने में पारंगत है। और ये हादसे गैर इरादन तो नहीं कहे जा सकते? बस अब ईश्वर पर यकीन करने के अलावा कोई चारा भी तो नहीं बचा?

शशि थरूर ने नामांकन वापसी की खबरों पर किया खंडन

कांग्रेस में राष्ट्रीय अध्यक्ष चुनाव को लेकर गहमागहमी जारी है। इस बीच, शशि थरूर ने शनिवार को बड़ी बात कही। उन्होंने वीडियो जारी कर इस बात का खंडन किया कि वे कांग्रेस अध्यक्ष पद से अपना नाम वापस ले रहे हैं। थरूर ने कहा, सूत्रों के हवाले से दिल्ली में खबर चल रही है कि आज मैं अपना नामांकन वापस ले रहा हूं। यह खबर पूरी तरह से गलत है। मैं आखिरी तक लड़ूंगा। यह पार्टी के अंदर ही दोस्ताना लड़ाई है, लेकिन मैं लडूंगा। मैंने कभी चुनौतियों से मुंह नहीं मोड़ा है। नीचे देखिए शशि थरूर का वीडियो। इस बीच, भाजपा ने तीन विधानसभा उपचुनावों के लिए पार्टी प्रत्याशियों का ऐलान कर दिया है। हरियाणा की आदमपुर विधानसभा सीट से कुलदीप विश्नोई के बेटे भव्य विश्नोई को टिकट दिया गया है। वहीं उत्तर प्रदेश की गोला गोकरनाथ सीट से अमन गिरि मैदान में उतरेंगे। तेलंगाना की मुनुगोडे सीट से कोमातिरेड्डी प्रत्याशी होंगी।
राहुल गांधी ने भाजपा पर साधा निशाना
भारत जोड़ों यात्रा के बीच राहुल गांधी ने कर्नाटक में प्रेस कॉन्फ्रेंस की ओर केंद्र पर निशाना साधा। बकौल राहुल गांधी, हम नई शिक्षा नीति का विरोध कर रहे हैं क्योंकि यह हमारे देश के लोकाचार पर हमला है, यह हमारे इतिहास को विकृत करती है। यह कुछ लोगों के हाथ में शक्ति केंद्रित करता है। हम एक विकेंद्रीकृत शिक्षा प्रणाली चाहते हैं जो हमारी संस्कृति को दर्शाती है।
राहुल गांधी ने आगे कहा, मेरी समझ में आरएसएस अंग्रेजों का मदद कर रहा था और सावरकर को अंग्रेजों से वजीफा मिल रहा था। स्वतंत्रता संग्राम में भाजपा कहीं नहीं मिलती है। भाजपा ऐसे तथ्यों को छिपा नहीं सकती। कांग्रेस और उसके नेताओं ने आजादी के लिए लड़ाई लड़ी।

नए मस्त मलंग गाने पर सपना चौधरी ने जमकर लगाए ठुमके

हरियाणा की मशहूस डांसर और अभिनेत्री सपना चौधरी अपने शानदार डांस मूव्स और बेहतरीन गानों के लिए जानी जाती हैं। अपनी दिलकश अदाओं से सभी का दिल जीतने वाली सपना आए दिन किसी ना किसी वजह चर्चा रहती हैं। इसी क्रम में हाल ही में एक्ट्रेस एक बार फिर सुर्खियों में हैं। दरअसल, हाल ही में एक्ट्रेस का एक नया गाना रिलीज हुआ है। एक्ट्रेस ने अपने इस गाने पर डांस करते हुए एक वीडियो इंस्टाग्राम पर साझा किया है।
सामने आए इस वीडियो में सपना अपने नए गाने पर डांस परफॉर्मेंस देती नजर आ रही हैं। वीडियो को देख लग रहा है कि सपना किसी क्लब में इस गाने पर परफॉर्म कर रही हैं। डांस कर रही सपना को देख फैंस भी दीवाने हुए जा रहे हैं। ढेर सारे लोगों के बीच सपना गाना गाते हुए नाच रही हैं। काले रंग के सूट में अभिनेत्री बेहद खूबसूरत लग रही हैं। साथ ही अपनी शानदार स्माइल से एक्ट्रेस ने सभी को घायल कर दिया है।
अभिनेत्री का यह अंदाज सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर शेयर करते हुए उन्होंने सपना ने कैप्शन में लिखा, बैक-टू-बैक गाने….मस्त मलंग अब रिलीज हो चुका है। कुछ देर पहले ही शेयर किए गए वीडियो को अब तक 24 हजार से ज्यादा लोग लाइक कर चुके हैं। साथ ही फैंस लगातार कमेंट कर अभिनेत्री के डांस और उनकी तारीफ कर रहे हैं।
सपना चौधरी अपने डांस और गानों के अलावा विवादों को लेकर भी काफी चर्चा में रहती हैं। हाल ही में एक्ट्रेस पर धोखाघड़ी का मामला भी दर्ज हुआ था, जिसके बाद उनके खिलाफ गिरफ्तारी वारंट भी जारी हुआ था। बाद में एक्ट्रेस में इस मामले में खुद सरेंडर किया था, हालांकि, बाद में उन्हें इस शर्त पर गिरफ्तारी वारंट खत्म कर दिया गया कि सपना मामले में कोर्ट में पेश होकर सहयोग करेंगी।

PM-USP CSSS Scholarship Renewal 2026-27

PM-USP CSSS Scholarship Renewal 2026-27: 31 अक्टूबर तक करें आवेदन, जानें पात्रता, जरूरी दस्तावेज...

0
भोपाल | KOLAR18.COM | Social Welfare & Education News कॉलेज और विश्वविद्यालय में पढ़ाई कर रहे विद्यार्थियों के लिए छात्रवृत्ति से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी सामने...
Women and Child Development;

महिला एवं बाल विकास पर केंद्र-राज्य मंथन, पोषण और महिला सुरक्षा पर फोकस

0
नई दिल्ली। महिला एवं बाल विकास मंत्रालय का दो दिवसीय विभागीय सम्मेलन 8 और 9 अक्टूबर 2026 को नई दिल्ली में आयोजित किया जा...
yogi modi modal

उत्तर प्रदेश Social Welfare योजनाएं 2026: पेंशन, छात्रवृत्ति और सरकारी योजनाओं की जानकारी

0
पेंशन, छात्रवृत्ति, महिला कल्याण, दिव्यांगजन सहायता और गरीब परिवारों के लिए प्रमुख सरकारी योजनाओं की संक्षिप्त जानकारी उत्तर प्रदेश में सामाजिक कल्याण योजनाओं का दायरा...
maaldhari-family

गुजरात में मालधारी परिवारों के पुनर्वास की नई योजना: ₹15 लाख सहायता, 100 वर्ग...

0
गुजरात। गुजरात सरकार ने बर्दा वन्यजीव अभयारण्य (Barda Wildlife Sanctuary) में रहने वाले मालधारी परिवारों के स्वैच्छिक पुनर्वास के लिए नई योजना की घोषणा...
mann ki baat 1st episode

विजयादशमी के दिन शुरू हुई थी ‘मन की बात’: 3 अक्टूबर 2014 से सितंबर...

0
विशेष जानकारी | मन की बात पहले 14 मिनट के प्रसारण से 100वें एपिसोड और 2026 के आधिकारिक रेडियो आर्काइव तक की महत्वपूर्ण तारीखें। शुरुआत 3 अक्टूबर 2014 अवसर विजयादशमी पहला...